नई दिल्ली
अनुष्का शर्मा ने अपने बेटे अकाय की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। दरअसल, आज (5 नवंबर) विराट कोहली का जन्मदिन है। ऐसे में अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर विराट को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक फोटो पोस्ट की है। इस फोटो में विराट के साथ अकाय और वामिका भी नजर आ रहे हैं। यहां देखिए तीनों की मजेदार फोटो।

अनुष्का का कैप्शन
अनुष्का फोटो के कैप्शन में दिल और नजर वाला इमोजी लगाया है। कुछ लोग अनुष्का के पोस्ट पर कमेंट कर विराट को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। वहीं कुछ अकाय और वामिका पर प्यार लुटा रहे हैं। एक ने लिखा, ‘किंग अपने प्रिंस और प्रिंसेस के साथ।’ दूसरे ने लिखा, ‘नजर न लगे।’ तीसरे ने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे माय हीरो।’ चौथे ने लिखा, ‘वामिका कितनी बड़ी हो गई है।’ पांचवें ने लिखा, ‘बहुत समय से इस फोटो का इंतजार था।’

लंदन में हुआ था बेटे का जन्म
बता दें कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने 11 दिसंबर 2017 को शादी रचाई थी। शादी के चार साल बाद अनुष्का ने बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम उन्होंने वामिका रखा है। अनुष्का ने बेटी के जन्म के बाद उनका चेहरा न रिवील करने का निर्णय लिया। हालांकि, क्रिकेट मैदान में विराट को जब अनुष्का चीयर कर रही थीं तब उनकी बेटी का चेहरा कैमरे में कैद हो गया। ऐसे में जब अनुष्का दूसरी बार प्रेग्नेंट हुईं तब वह लंदन चली गईं। इतना ही नहीं, उन्होंने अपने बेटे को लंदन में ही जन्म दिया जिसका नाम उन्होंने अकाय रखा।

Loading spinner
यूजफुल टूल्स
QR Code Generator

QR Code Generator

Age Calculator

Age Calculator

Word & Character Counter

Characters: 0

Words: 0

Paragraphs: 0