स्मार्टफोन में छिपे वायरस से मुक्ति दिलाएंगे ये 5 स्टेप्स

स्मार्टफोन का इस्तेमाल इंटरनेट सर्फिंग और यू-ट्यूब व अन्य वेबसाइट्स के वीडियो व ऑडियो डाउनलोड करने के लिए बड़े पैमाने पर होता है। ऐसे में फोन में वायरस का आ जाना अब आम बात हो गई है। बहुत से वायरस को तो एंटी वायरस भी नहीं रोक पाते। हमारा फोन वायरस के हमले का शिकार हो चुका है, यह भी हमें तब पता चलता है, जब फोन पर फाइलें बहुत धीरे खुलने लगती हैं या फोन हैंग करता है। आइए हम आपको बताते हैं कि अगर आपका मोबाइल फोन भी वायरस के हमले का शिकार हो गया है, तो आप उसे वायरस से मुक्त कैसे कर सकते हैं। मेमोरी कार्ड से तो वायरस हटाना बेहद आसान होता है। इसके लिए आप मेमोरी कार्ड का डेटा किसी अन्य जगह पर ट्रांस्फर करके उसे फॉर्मेट कर दें। लेकिन अगर वायरस आपके फोन की मेमोरी में आ चुका है, तो आप घबरा जाते हैं, क्योंकि सारी एप्लिकेशन्स फोन की इंटरनल मेमोरी में ही डाउनलोडेड होती हैं। फोन की आंतरिक मेमोरी को फार्मेट करे का मतलब है, सारी एप्लिकेशन को फिर से डाउनलोड करना, जिसमें आपका काफी वक्त लग जाएगा। कम से कम समय में अपने फोन से वायरस कैसे डिलिट करे, यह जानने के लिए नीचे लिखे स्टेप्स को ध्यान से पढ़ेंः स्टेप 1. सबसे पहले अपने फोन या टेबलेट को सेफ मोड पर रिबूट करें। ऐसा करने से ऐप्स के साथ जो भी वायरस चल रहे होंगे वो बंद हो जाएंगे। अगर फोन में रिबूट का ऑप्शन न आए तो पावर के बटन को कुछ देर तक के लिए दबा कर रखें। उसके बाद रिबूट का ऑप्शन आएगा जिसे सेलेक्ट करके आप अपने स्मार्टफोन को रीबूट कर सकते है। स्टेप 2. जब आपका स्मार्टफोन रिस्टार्ट हो जाए तो अपने डिवाइस की सेटिंग्स में जाकर ऐप्स के ऑप्शन पर क्लिक करें। यहां आपको अपने फोन की सभी इन्सटॉल्ड ऐप्स दिख जाएंगी। अगर फोन में वायरस होगा तो वह रनिंग मोड पर दिख जाएगा। जबकि बाकी सारी ऐप्स में से कोई भी रंनिग मोड पर नहीं होगी। स्टेप 3. इस लिस्ट में वायरस दिखते ही सबसे पहले उसे अनइन्सटॉल करें। वायरस पर क्लिक करते ही अनइन्सटॉल के ऑप्शन पर क्लिक करें। अगर अनइन्सटॉल का ऑप्शन न आए तो आपको डिवाइस एडमिनिस्ट्रेटर सेटिंग पर जाना होगा। स्टेप 4. डिवाइस एडमिनिस्ट्रेटर सेटिंग पर जाकर फोन में मौजूद सारी ऐप्स नजर आएगी। इसमें से जो भी ऐप आपको काम की न लगे उसे अनइन्सटॉल कर दें। स्टेप 5. सारी गैर जरूरी ऐप्स को अनइन्सटॉल करने के बाद अपने स्मार्टफोन को रीस्टार्ट करें। ऐसा करने से फोन में मौजूद सारे वायरस रिमूव हो जाएंगे।   recent visitors 68

दमकल ने पाया काबू, राजस्थान-अलवर के प्लास्टिक गोदाम में पटाखे से लगी आग

अलवर. अलवर जिले के राजगढ़ कस्बे में गुरुद्वारे के पास प्लास्टिक गोदाम में पटाखे से आग लग गई। गुरुद्वारे के सेवक हरनेक सिंह सरदार ने अपनी पानी की मोटर लगा कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। उनके इस प्रयास के यह परिणाम रहा कि यह आगे बढ़ने से थोड़ा रुक गई। बाद में सूचना पर नगर पालिका से फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। यह गोदाम कृष्णावतार दिल्ली वालो का है। गनीमत रही कि बड़ा हादसा होने से बच गया। गोदाम में प्लास्टिक भरा हुआ था और वह अत्यधिक ज्वलन शील था। इस आग में प्लास्टिक कितना बचा और कितना जला इसका पता अभी नहीं चला है। बताया जा रहा है कि ये आग पटाखे से लगी थी। पटाखे की चिंगारी गोदाम में चली गयी और थेड़ी देर में ही वह आग लग गई। देखते देखते आग ने भयंकर रूप ले लिया। आग लगने की सूचना पर गुरुद्वारे के आस पास के लोग बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गए और अपने-अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास करने लगे। इसकी सूचना लोगों ने तुरन्त दमकल विभाग को भी कर दी। दमकल की गाड़ी पहुंची तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली और आग पर काबू पाया। इस आग से वे लोग ज्यादा भयभीत थे, जिनके मकान इस गोदाम के आसपास है, क्योंकि यह आग उनके घरों को भी नुकसान पहुंचा सकती थी। recent visitors 92

उपचुनाव को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन, शिकायत के बाद रिटर्निंग ऑफिसर को हटाया गया

भोपाल  मध्यप्रदेश में उपचुनाव से पहले चुनाव आयोग ने बड़ी कार्रवाई की है। कांग्रेस के उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे की शिकायत पर विजयपुर रिटर्निंग ऑफिसर को हटा दिया गया है। दरअसल, रिटर्निंग ऑफिसर उदयवीर सिंह सिकरवार पर गंभीर आरोप लगे थे। जांच के बाद आरोप सही पाए गए। जिसके बाद चुनाव आयोग ने सामान्य प्रशासन विभाग को इस मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। आपको बता दें कि कांग्रेस के उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने चुनाव आयोग से रिटर्निंग अधिकारी उदय सिंह सिकरवार के खिलाफ शिकायत की थी। शिकायत में कहा था​ कि एसडीएम सिकरवार पहले भी बीजेपी के लिए काम करते है। नेता प्रतिपक्ष ने लगाया था आरोप कांग्रेस उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने विजयपुर के रिटर्निंग ऑफिसर उदयवीर सिकरवार पर बीजेपी नेताओं से संबंध होने की शिकायत चुनाव आयोग में की थी. साथ ही, विजयपुर उपचुनाव के दौरान गड़बड़ी करने का आरोप लगाया था. इसी मामले में संज्ञान लेते हुए चुनाव आयोग ने एक्शन लिया है और विजयपुर उपचुनाव के रिटर्निंग ऑफिसर को हटा दिया है. बता दें कि चुनाव से कुछ महीने पहले ही उदयवीर सिंह को विजयपुर का एसडीएम नियुक्त किया गया था। इससे पहले भी उन्हें 2017 में अटेर और 2018 में मुंगावली उपचुनाव में रिटर्निंग अधिकारी की जिम्मेदारी से हटाया जा चुका है। recent visitors 39

गायत्री मंत्र: हर समस्या के लिए है कारगर उपाय

अगर कोई जीवन की उन समस्याओं से बहुत परेशान है जिनका कोई हल नही निकल रहा है तो उसकी समस्याएं अब समाप्त हो जाएंगी। बस आपको अपनी दिनचर्या से थोड़ा समय निकलना होगा और रोज गायत्री मंत्र का जाप करना होगा। संस्कृत का यह मंत्र ऋगवेद से लिया गया है जो भृगु ऋषि को समर्पित है। हिंदू धर्म के शास्त्रों के अनुसार माना जाता है कि इस मंत्र का जाप करने से जीवन में उत्साह और सकारात्मक के कारण आपकी त्वचा में चमक आती है। आंखों में तेज आता है साथ ही आप जिस काम में असफल हो रहे है। वो काम भी जल्द से जल्द हो जाते है। ऊं भूर्भुवः स्वः तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात्। इसका अर्थ है उस प्राणस्वरूप, दुःखनाशक, सुखस्वरूप, श्रेष्ठ, तेजस्वी, पापनाशक, देवस्वरूप परमात्मा को हम अंतःकरण में धारण करें। वह परमात्मा हमारी बुद्धि को सन्मार्ग में प्रेरित करें। शास्त्रों के अनुसार गायत्री मंत्र को वेदों का सर्वश्रेष्ठ मंत्र बताया गया है। इसके जप के लिए तीन समय बताए गए हैं। पहला समय है प्रातःकाल, सूर्योदय से थोड़ी देर पहले मंत्र जप शुरू किया जाना चाहिए। जप सूर्योदय के बाद तक करना चाहिए। दूसरा समय है दोपहर का। दोपहर में भी इस मंत्र का जप किया जाता है। तीसरा समय है शाम को सूर्यास्त के कुछ देर पहले मंत्र जप शुरू करके सूर्यास्त के कुछ देर बाद तक जप करना चाहिए। इन तीन समय के अतिरिक्त यदि गायत्री मंत्र का जप करना हो तो मौन रहकर या मानसिक रूप से जप करना चाहिए। मंत्र जप तेज आवाज में नहीं करना चाहिए। किसके लिए यह मंत्र है लाभकारी:- विद्यार्थी: गायत्री मंत्र इनके लिए काफी फायदेमंद है। इस मंत्र का जाप कोई विद्यार्थी कम से कम 108 बार जप करें तो उसे सभी प्रकार के ज्ञान को प्राप्त करने में समस्या नही होती है। साथ ही हर विषय जल्द याद हो जाता है। अगर किसी को अपना विषय आराम से याद न हो रहा हो तो उसे इस मंत्र का जरुर जाप करना चाहिेए। दरिद्रता को भगाएं: अगर आपकों हर काम में असफलता मिल रही है। हर काम चाहें वो व्यापार को हो या फिर नौकरी में हानि हो रही हो। इसमें गायत्री मंत्र काफी फायदा मिलता है। इसके लिए शुक्रवार का दिन काफी फायदेमंद साबित होगा। इस दिन पीले रंग के वस्त्र धारण करके हाथी में विराजित गायत्री मां का ध्यान कर इस मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से जल्द ही आपकी सभी दरिद्रता दूर हो जाएगी। संतान से संबंधित समस्या के लिए: अगर किसी दंपति को संतान की प्राप्ति में कठिनाई हो रही हो या फिर संतान को कोई कष्ट हो तो उनके लिए गायत्री मंत्र काफी लाभदायक है। इसके लिए दंपति प्रातः स्नान करके गायत्री माता की विधि-विधान से पूजा कर इस मंत्र का जाप करें। जल्द ही उनकी संतान से संबंधित समस्याओं से निजात मिल जाएगा। शत्रु से विजय: अगर आप किसी शत्रु से परेशान है। लेकिन इसका कोई निवारण नही निकल रहा हो तो। रोज या विशेषकर मंगलवार, रविवार और अमावस्या के दिन लाल रंग के वस्त्र पहनकर माता दुर्गा का ध्यान करते हुए गायत्री मंत्र के आगे एवं पीछे क्लीं बीज मंत्र का तीन बार सम्पुट लगाकार एक सौ आठ बार जाप करने से शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है। साथ ही कोर्ट से संबंधित कामों और परिवार में एकता और प्यार बढ़ेगा। विवाह में हो रही देरी: यदि किसी व्यक्ति के विवाह में देरी हो रही हो तो सोमवार को प्रातः स्नान करके पीले रंग के वस्त्र पहनकर माता पार्वती का ध्यान करते हुए क्लीं बीज मंत्र का तीन बार सम्पुट लगाकार एक सौ आठ बार जाप करें। इससे आपका विवाह जल्द होगा। साथ ही सभी बाधाओं से मुक्त हो जाएगें। इसे लड़का और लड़की दोनों कर सकते है। किसी रोग से परेशान हो तो: अगर आप कई दिनों से किसी बीमारी से परेशान हो और किसी दवा से फायदा नही मिल रहा है तो किसी भी शुभ मुहूर्त में दूध, दही, घी और शहद को मिलाकर एक हजार गायत्री मंत्रों के साथ हवन करने से चेचक, आंखों के रोग एवं पेट के रोग समाप्त हो जाते हैं। इसमें समिधाएं पीपल की होना चाहिए। गायत्री मंत्रों के साथ नारियल का बुरा और घी का हवन करने से शत्रुओं का नाश हो जाता है। नारियल के बुरे मे यदि शहद का प्रयोग किया जाए तो सौभाग्य में वृद्धि होती हैं। या फिर किसी भी शुभ मुहूर्त में एक कांसे के पात्र में जल भर के रख लें और लाल रंग के आसन में बैठकर ऐं ह्रीं क्लीं का संपुट लगाकर गायत्री मंत्र का जाप करें। जाप करने के बाद जो व्यक्ति बीमार हो उसे उस पात्र का जल मिला दें। इससे गंभीर से गंभीर बीमारियों में निजात मिल जाएगी।   recent visitors 157

परिणीति चोपड़ा ने शुरू की नई फिल्म की तैयारी

मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने अपनी नई फिल्म की तैयारी शुरू कर दी है। परिणीति ने अपने परिवार के साथ दिवाली मनाने के बाद काम शुरू कर दिया। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए दी है। परिणीति ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें साझा करते हुए जानकारी दी है कि वह अपनी आगामी प्रोजेक्ट की तैयारी कर रही हैं। परिणीति ने पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, नई फिल्म, नए बाल… तैयारी शुरू। परिणीति अंतिम बार 'अमर सिंह चमकीला' में नजर आयी थी। इस फिल्म में परिणीति ने दिलजीत दोसांझ के साथ काम किया था।   recent visitors 113

कैबिनेट बैठक में मेडिकल कॉलेजों में सहायक प्राध्यापक की भर्ती की आयु सीमा में वृद्धि पर भी निर्णय लिया

भोपाल  प्रदेश की मोहन सरकार ने महिलाओं के हित में बड़ा कदम उठाया है। सिविल सेवाओं में महिलाओं के लिए अब 33 के बजाय 35 प्रतिशत पद आरक्षित होंगे। मंगलवार को मंत्रालय में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव पर सर्वसम्मति से मुहर लगाई गई। इसके साथ-साथ मेडिकल कॉलेज में सहायक प्राध्यापक की भर्ती के लिए आयु सीमा को दस साल बढ़ाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई। अब 40 के बजाय 50 साल तक उम्र के अभ्यर्थी मेडिकल कॉलेजों में सहायक प्राध्यापक पद के लिए आवेदन कर सकेंगे। इन प्रस्तावों पर लगी मुहर         – प्रदेश में खाद आपूर्ति व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए 254 नकद विक्रय केंद्र खोलने की दी गई स्वीकृति। 7 दिसंबर को होगी नर्मदापुरम में इन्वेस्टर्स समिट। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में पर्यवेक्षण समिति गठित उधर, सिंहस्थ वर्ष-2028 की तैयारियों के लिए मप्र शासन द्वारा मुख्य सचिव की अध्यक्षता में पर्यवेक्षण समिति गठित कर दी गई है। पर्यवेक्षण समिति सिंहस्थ के अंतर्गत मंत्रि-परिषद समिति के निर्देशों का पालन, मंत्रि-परिषद समिति के समक्ष रखे जाने समस्त नीतिगत प्रकरणों का परीक्षण कार्य तथा विभिन्न विभागों की सिंहस्थ मद कार्य योजना की समीक्षा करेगी। समिति में अपर मुख्य सचिव, गृह, उर्जा, लोक निर्माण, जल संसाधन, परिवहन, प्रमुख सचिव, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, राजस्व, वित्त, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, संस्कृति एवं पर्यटन, सदस्य होंगे। प्रमुख सचिव, नगरीय विकास एवं आवास समिति के सदस्य सचिव होंगे। recent visitors 98

एग फेसपैक से स्किन को बनाए यंग और खूबसूरत

यंग और खूबसूरत दिखने की चाहत हर किसी को होती है। इसके लिए आप क्या कुछ नहीं करतीं, नेचुरल तरीके से खूबसूरती पाने के कई उपाय मौजूद हैं। उन्हीं उपायों में से एक है एग फेसपैक। अंडा न केवल खाने में पोषक होता है, बल्कि यह आपकी त्वचा को भी टाइट बनाता है। यह एंटी-एजिंग भी है। अंडे का मास्क हमारी त्वचा को जवां निखार देता है। इससे त्वचा मजबूत नजर आती है और साथ ही झुर्रियां भी दूर होती हैं। अंडे का मास्क ब्लेकहैड्स, झाइयां और अन्य तकलीफें भी दूर करता है। इससे आपकी त्वचा नाजुक और कोमल हो जाती है। जानिए घर पर एग फेसपैक से जुड़े कुछ टिप्स…. -माइल्ड क्लींजर से अपना चेहरा धोयें और फिर उसे सुखा लें। -बंद रोम छिद्रों को खोलने के लिए चेहरे पर स्टीम लें। इससे मास्क आपके चेहरे के भीतर तक जाकर त्वचा को भीतरी निखार देगा। -नींबू का टुकड़ा लेकर उसे अपने चेहरे पर कसकर रगड़ें। नाक, ठोड़ी और माथे पर इस टुकड़े को खासतौर पर रगड़ें। -अंडे का मास्क चेहरे पर लगाने से पहले अपने बालों को अच्छी तरह बांध लें। -अब ब्रश की मदद से अंडे के मास्क की एक परत अपने चेहरे पर लगायें। और फौरन इस हिस्से को टिशू पेपर के छोटे से टुकड़े से कवर कर दें। -जब तक पूरे चेहरे पर मास्क न लग जाए, तब तक इस प्रक्रिया को दोहराते रहें। -टिशू पेपर को पांच मिनट तक सूखने दें। इसके बाद अंडे के मास्क की एक लेयर और लगायें। -पहले की ही तरह अंडे के मास्क के ऊपर टिशू पेपर लगाते रहें। इस फेस मास्क को बीस मिनट तक छोड़ दें। इतनी देर में यह पूरा अच्छी तरह सूख जाएगा। -धीरे-धीरे टिशू पेपर उतारें। ध्यान रहे टिशू पेपर ऊपर की ओर उतारें। ठंडे पानी से अपना चेहरा धो लें। और इसके बाद गुलाब जल में रूई डुबोकर उससे अपना चेहरा साफ करें। -इसके बाद किसी माश्चराइजर से सर्कुलर मोशन में अपने चेहरे की मसाज करें। इससे आपकी त्वचा हेल्थी, नमीयुक्त और चमकदार बनी रहेगी।   recent visitors 77