मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज सिलेंडर रीफिल के लिये 26 लाख बहनों को अंतरित करेंगे 55 करोड़ रूपये

मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज शनिवार को इंदौर में देंगे सौगातें 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों को आज मिलेगी 1250 रूपये की नवम्बर माह की किश्त मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज सिलेंडर रीफिल के लिये 26 लाख बहनों को अंतरित करेंगे 55 करोड़ रूपये 55 लाख सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों के खातों में 333 करोड़ रूपये का होगा अंतरण दिव्यांगों को लेपटॉप, मोटोराइज्ड ट्राईसिकल सहित अन्य सहायक उपकरण भी करेंगे वितरित  इंदौर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 9 नवम्बर को इंदौर के नेहरू स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में लाड़ली बहना योजना, गैस रीफिल एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 2 करोड़ 10 लाख हितग्राहियों के खातें में 1961 करोड़ रूपये अंतरित करेंगे। इसमें 1 करोड़ 29 लाख लाड़ली बहनों के खातों में 1573 करोड़ रूपये, 26 लाख बहनों के खातों में सिलेंडर रीफिल की राशि 55 करोड़ रूपये और 55 लाख सामाजिक सुरक्षा पेंशन के हितग्राहियों के खातों में 333 करोड़ रूपये की राशि अंतरित की जायेगी। नेहरु स्टेडियम में  5  हजार से अधिक बालिकाओं के द्वारा तलवार चलाने के वर्ल्ड रेकार्ड बनाने का कार्यक्रम भी होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव इंदौर के ढ़क्कन वाला कुँआ स्थित ग्रामीण हाट बाजार में आयोजित कार्यक्रम में इंदौर के 450 से अधिक दिव्यांगजनों को लेपटॉप, मोट्रेट ट्राईसिकल सहित अन्य सहायक उपकरण वितरित करेंगे। मुख्यमंत्री आईटीसी के कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। उनके द्वारा इंदौर जिले के  155  दिव्यांगजनों को मोटोराइज्ड ट्रॉयसाइकल, निःशक्त शिक्षा प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत 81 छात्र/छात्राओं को लेपटॉप, 6 दम्पतियों को मुख्यमंत्री निःशक्त विवाह प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत आर्थिक सहायता, 130 दिव्यांग वृद्धजनों को डिजीटल श्रवण यंत्र, 99 दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर, सी.पी. चेयर, बैशाखी और  कैलीपर्स प्रदान की जायेगी। साथ ही कलेक्टर आशीष सिंह की पहल पर तैयार किये गये दिव्यांगजनों को सशक्त पोर्टल के माध्यम से निजी क्षेत्र की कम्पनियों में चयनित 5 दिव्यांगजनों को नियुक्ति-पत्र भी सौंपेंगे। इस कार्यक्रम से प्रदेश के सभी जिला एवं संभागीय अधिकारी वर्चुअल शामिल होंगे।   recent visitors 50

पुलिस ने अवैध शराब के भंडारण में मारा छापा, 550 लीटर शराब एवं स्कूटी जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

आदतन अपराधी रसूल खान के विरुद्ध हत्या, बलवा, अवैध हथियार अवैध शराब जैसे आधा दर्जन एवं गबड़ू यादव के विरुद्ध पशु क्रूरता, मारपीट अवैध हथियार जैसे आधा दर्जन अपराध पूर्व से दर्ज छतरपुर छतरपुर पुलिस द्वारा जिले के समस्त थाना क्षेत्र अंतर्गत नशा मुक्ति अभियान के तहत निरंतर कार्यवाही की जा रही है। अवैध शराब विक्रेता, संग्रह एवं तस्करी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है। प्रभात भ्रमण के दौरान थाना कोतवाली पुलिस को नारायणपुर रोड बर्फ फैक्ट्री के पास एक स्थान पर भारी मात्रा में अवैध शराब संग्रह की सूचना प्राप्त हुई। थाना कोतवाली पुलिस त्वरित कार्यवाही करते हुए संबंधित स्थान पहुँची। संदेही एक टपरे के बाहर स्कूटी में अवैध शराब रखते मिले, पुलिस टीम ने जाकर चेक किया, टपरे में तिरपाल से ढकी भारी मात्रा में अवैध शराब की पेटियां रखी थी। पेटियों को खोलकर चेक किया गया, अंग्रेजी व्हिस्की गोवा, देसी अवैध शराब सहित कुल 63 पेटी 550 लीटर से भी अधिक शराब कीमत करीब 4 लाख 50 हज़ार मिली, वैध दस्तावेज नहीं पाए गए। उक्त अवैध शराब जप्तकर एवं फुटकर फुटकर अवैध शराब विक्रय हेतु परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी जप्त की गई। मौके से दो आरोपियों 1. रसूल खान पिता रफीक खान निवासी गुप्ता लॉज के पीछे छतरपुर 2. गबड़ू उर्फ हरिशंकर यादव निवासी ग्राम पठापुर थाना ओरछा रोड को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार दोनों आरोपी तथा उक्त अवैध शराब संग्रह में संलिप्त तीसरे आरोपी 3. निकेश राय के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत कार्यवाही की जा रही है, आदतन अपराधी रसूल खान के विरुद्ध हत्या, बलवा, अवैध हथियार अवैध शराब जैसे आधा दर्जन एवं गबड़ू यादव के विरुद्ध पशु क्रूरता, मारपीट अवैध हथियार जैसे आधा दर्जन अपराध पूर्व से दर्ज हैं। अन्य आरोपी की तलाश एवं विवेचना कार्यवाही जारी है। अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध कार्यवाही में नगर पुलिस अधीक्षक श्री अमन मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुजूर उप निरीक्षक नंदकिशोर सोलंकी, प्रधान आरक्षक शैलेंद्र सिंह सेंगर, जुगल किशोर, आरक्षक अखंड प्रताप सिंह, शिव प्रताप, नित्य प्रकाश, आशीष, रामशरण, नरेश परिहार एवं पुलिस टीम की मुख्य भूमिका रही। recent visitors 56

जहाँ जंगल के मेहमान बनते हैं परिवार के सदस्य कुटिया में, बाबा और भालुओं के बीच अनोखे प्रेम का संगम देखें

जनकपुर/एमसीबी मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ सीमा पर अनूपपुर जिले से 74 किलोमीटर दूर, जनकपुर के पास उचेहरा गाँव के नजदीक एक स्थान है – राजामाँड़ा, जहाँ एक अनोखा दृश्य रोज़ देखने को मिलता है। यहाँ एक छोटी सी कुटिया में एक बाबा और उनके साथ एक बुजुर्ग महिला रहते हैं। इस कुटिया के बाहर एक अद्भुत नज़ारा देखने को मिलता है, जब भालुओं का पूरा परिवार दस्तक देता है। इंसान और जानवरों के बीच के इस अनोखे प्रेम को देखकर यहाँ आने वाले लोग भी हैरान रह जाते हैं। बाबा और बुजुर्ग महिला के लिए ये भालू मानो उनके अपने मेहमान हों। वे इन भालुओं को “सीताराम” कहकर पुकारते हैं और आदर के साथ उनकी सेवा करते हैं। कुटिया के बाहर आकर ये जंगली भालू बाबा द्वारा दिए गए भोजन को चुपचाप ग्रहण करते हैं और फिर वापस जंगल की ओर लौट जाते हैं। इस अद्वितीय दृश्य में कहीं भी डर या हिंसा का भाव नहीं, बल्कि प्रेम और सम्मान का भाव दिखाई देता है। यह दृश्य हमारे जल, जंगल और जमीन से जुड़े इस अद्भुत संगम को बखूबी दर्शाती है। recent visitors 58

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बस और ट्रक की टक्कर, 5 की मौत, कई घायल, 17 घायल

फिरोजाबाद आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से 5 लोगों की मौत हो गई। हादसे में कई अन्य लोग घायल हो गए हैं। SP ग्रामीण फिरोजाबाद अखिलेश भदौरिया ने बताया कि हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। घायलों को अस्पताल भेजा गया। बस मथुरा से लखनऊ जा रही थी। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से बस टकरा गई। हादसा ड्राइवर की लापरवाही के कारण हुआ। इस हादसे में दो घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। बस में मौजूद 17 यात्री घायल हो गए हैं। उन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस यात्रियों के परिवार वालों से संपर्क करने का प्रयास कर रही हैा फिरोजाबाद के नसीरपुर थाना क्षेत्र में एक दिन पहले भी लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर इसी तरह की दुर्घटना हुई थी। एक दिन पहले भी हुआ था हादसा अयोध्या से वृंदावन जा रही एक यात्री बस शुक्रवार को सड़क पर खड़े एक कैंटर से पीछे से टकरा गई थी। उसमें सवार तीन तीर्थयात्रियों की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। पांच यात्री घायल हो गए थे। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अखिलेश भदौरिया ने बताया था कि गुजरात से उत्तर प्रदेश की तीर्थ यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं की बस एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार हो गई। यह बस सड़क पर खड़े एक कैंटर से पीछे से टकरा गई जिससे उसमें सवार आठ यात्री बुरी तरह घायल हो गए थे। अयोध्‍या से वृंदावन जा रही थी बस बस गुजरात के करीब 40 तीर्थयात्रियों से भरी थी और अयोध्या से वृंदावन जा रही थी। इस दुर्घटना के बाद राजमार्ग पर यातायात कुछ देर के लिये अवरुद्ध हो गया, लेकिन कुछ देर बाद इसे शुरू करा दिया गया। recent visitors 54

कामना पूर्ति की अजीबोगरीब परंपरा, छत्तीसगढ़-धमतरी में नि:संतान महिलाओं के पेट में पैर रखता है पुजारी

धमतरी. दण्डकारण्य का प्रवेशद्धार कहे जाने वाले धमतरी इलाके में देवी शक्तियों का हमेशा से ही वास रहा है। लेकिन गंगरेल की तराई में मौजूद अंरगारमोती माता की महिमा निराली है। नवरुपों में पूजे जाने जाने वाली माता का यह रुप यथा नाम तथा गुणों वाली है, जो सदियों से इलाके की रक्षा करते आ रही है। शक्ति और भक्ति के इस सगंम में कई चमत्कार भी होते रहते हैं। माता के इन्ही चमत्कारों की वजह से आज भी गंगरेल स्थित अंगारमोती मंदिर में हर साल की भांति इस साल भी दीवाली के बाद आज पहली शुक्रवार को मेला लगा था। मान्यता है कि आज के दिन निसंतान महिला यहां पुजारी के पैरो से रौंदी जाए, तो उसे संतान की प्राप्ति होती है। यही वजह है कि आज मेले में सैकड़ों नि:संतान महिलाएं संतान सुख की कामना लेकर मां के दरबार पहुंची थीं। माँ के आशीर्वाद के लिये महिलाओं को प्रथा का पालन भी करना होता है, जो यहां सदियों से प्रचलित है।इसके लिये नि:संतान महिलाएं अंगारमोती माता मंदिर अलसुबह पहुंचकर। अपने बाल खुलकर निराहार रूप में रहती है और हाथ में एक नारियल लेकर ये महिलाएं इंतजार करती है। माता के पूजा पाठ के बाद मुख्य पुजारी देवी रूप धारण करते है। बैगा पर मां अंगारमोती स्वयं सवार होती है। जैसे ही बैगा मंदिर की तरफ बढ़ते हैं। तभी सभी महिलाएं रास्ते में औंधे लेट जाती हैं। बैगा इन महिलाओं के ऊपर से चलते हुए मंदिर तक जाता है। मान्यता हैं कि जिन महिलाओं के ऊपर बैगा का पैर पड़ता है। उसकी गोद जरूर हरी होती है। ये तमाम महिलाएं बैगा के पैर के नीचे आने के लिये ऐसा करती हैं ओर ये परम्परा से हजारों महिलाओं की सुनी गोद मां ने भर दी है। पिछली बार करीब 300 महिलाओं ने आशीर्वाद मांगने लेटी थी और इस बार संख्या करीब 500 से ऊपर रहा। हाथ में फुल और नारियल का फल लेकर घंटों इंतजार करती हैं। फिर मेला विहरण के समय जमीन में लेट गई। इसी पुरानी मान्यता के अनुसार निसंतान महिलाओं को मां अंगारमोती का आशीर्वाद मिल गया। आने वाला वक्त में इन्हीं महिलाओं के आंगन में भी किलकारियां जरूर गूंजेगी। यही वजह है गंगरेल में दूरदराज के लोगों का आज तांता लगा रहा। recent visitors 80

सैमसन ने की छक्कों की बरसात, पहले मैच में भारत ने दर्ज की शानदार जीत

डरबन  भारत और साउथ अफ्रीका के बीच चार मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला शुक्रवार (8 नवंबर) को डरबन के किंग्समीड मैदान पर खेला गया. इस मुकाबले में भारतीय टीम ने 61 रनों से जीत हासिल की. मुकाबले में साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 203 रनों का टारगेट मिला था, लेकिन उसकी पूरी टीम 17.5 ओवरों में 141 रनों पर सिमट गई. इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने टी20 सीरीज में 1-0 की लीड ले ली है. टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 10 नवंबर को गकेबरहा में खेला जाएगा. बता दें कि इस मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए आठ विकेट पर 202 रन बनाए. विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने इस मैच में सिर्फ 47 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया. संजू ने 50 गेंदों पर 107 रनों की पारी खेली, जिसमें 10 छक्के और सात चौके शामिल रहे. SA की पारी की हाइलाइट्स: वरुण-बिश्नोई को 3-3 विकेट 203 रनों को चेज करने उतरी अफ्रीकी टीम की शुरुआत बेहद खराब रही. अर्शदीप स‍िंंह ने अपने पहले ही ओवर में कप्तान एडेन मार्करम को 8 रनों पर चलता कर द‍िया. मार्करम व‍िकेट के पीछे संजू सैमसन को कैच थमा बैठे. ट्र‍िस्टन स्टब्स (11) लय में लग रहे थे, लेक‍िन उनको आवेश खान ने सूर्या के हाथों कैच आउट करवाया. रयान रिकेल्टन (21) जमे हुए लग रहे थे, पर वो 5.2 ओवर में वरुण चकवर्ती की गेंद पर फ‍िरकी में फंसकर त‍िलक वर्मा को कैच थमा बैठे. इस तरह साउथ अफ्रीका की टीम का स्कोर रयान के आउट होते ही 44/3 हो गया. यहां से डेविड मिलर (18) और हेनरिक क्लासेन (25) ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 42 रनों की साझेदारी करके टीम को संभालने की कोशिश की. मगर स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने एक ही ओवर में दोनों को चलता कर दिया. फिर स्पिनर रवि बिश्नोई ने भी एक ही ओवर में पैट्रिक क्रुगर (1) और एंडिले सेमिलाने (6) को भी सस्ते में चलता कर दिया. सेलिमाने के आउट होने के समय अफ्रीकी टीम का स्कोर 93/7 रन था. यहां से भारतीय टीम की जीत औपचारिकता थी. मार्को जानसेन (12), गेराल्ड कोएट्जी (23) और केशव महाराज (5) आउट होने वाले आखिरी तीन बल्लेबाज रहे. भारत की ओर से रवि बिश्नोई और वरुण चक्रवर्ती को तीन-तीन विकेट मिला. वहीं आवेश खान के खाते में दो विकेट गए. भारत की पारी की हाइलाइट्स: डरबन में संजू सैमसन शो इससे पहले टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और उसने चौथे ओवर की पहली गेंद पर अभिषेक शर्मा (7 रन) का विकेट गंवा दिया. अभिषेक को गेराल्ड कोएट्जी ने कप्तान एडेन मार्करम के हाथों कैच आउट कराया.अभिषेक के आउट होने के समय भारत का स्कोर 24/1 रन था. इसके बाद संजू सैमसन और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मिलकर पारी को संभाला. पावरप्ले में भारत ने एक विकेट पर 56 रन बनाए. पावरप्ले के बाद भी संजू की तूफानी बैटिंग जारी रही और उन्होंने तीन चौके और पांच छक्के की मदद से सिर्फ 27 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया. हालांकि संजू के अर्धशतक जड़ने के कुछ देर बाद ही भारतीय टीम ने सूर्यकुमार यादव (21) के रूप में अपना दूसरा विकेट गंवा दिया. सूर्यकुमार को पैट्रिक क्रुगर ने एंडिले सिमेलाने के हाथों कैच आउट कराया. सूर्या और संजू के बीच दूसरे विकेट के लिए 66 रनों की पार्टनरशिप हुई. हालांकि सूर्या के आउट होने का संजू पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा और उन्होंने 47 गेंदों पर अपना शतक पूरा कर लिया. संजू ने शतकीय पारी तक पहुंचने के दौरान 7 चौके और 9 छक्के लगाए. संजू का टी20 इंटरनेशनल में ये लगातार दूसरा शतक रहा. इससे पहले उन्होंने 12 अक्टूबर को हैदराबाद में बांग्लादेश के खिलाफ 111 रन बनाए थे. संजू के शतक के कुछ देर बाद ही भारत को तीसरा झटका लगा, जब तिलक वर्मा स्पिनर केशव महाराज की गेंद पर चलते बने. तिलक ने तीन चौके और दो छक्के की मदद से 18 गेंदों पर 33 रन बनाए. संजू सैमसन की बात करें तो वो चौथे विकेट के रूप में आउट हुए. सैमसन ने 10 छक्के और 7 चौके की मदद से 50 गेंदों पर 107 रन बनाए. संजू को नकाबा पीटर ने ट्रिस्टन स्टब्स के हाथों कैच आउट कराया. संजू के आउट होने के समय भारत का स्कोर 4 विकेट पर 175 रन था. भारत ने इसके बाद हार्दिक पंड्या (2), रिंकू सिंह (11), अक्षर पटेल (7) और रवि बिश्नोई (1) के विकेट सस्ते में गंवा दिए. भारत नतीजतन 225 के करीब भी नही पहुंच सका. साउथ अफ्रीका के लिए गेराल्ड कोएट्जी ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए. इन खिलाड़ियों को पहले टी20 में नहीं मिला चांस इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम ने अपनी बेस्ट इलेवन को उतारा है. विजयकुमार वैशाक, यश दयाल और रमनदीप सिंह को टी20 इंटरनेशनल डेब्यू का मौका नहीं मिला. जबकि जितेश शर्मा भी इस मुकाबले से बाहर बैठे. उधर साउथ अफ्रीका की ओर से ऑलराउंडर एंडिले सिमेलाने ने अपना डेब्यू मुकाबला खेला. बता दें कि भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अब तक 9 द्विपक्षीय टी20 सीरीज खेली गईं. इस दौरान भारत ने 4 और अफ्रीका ने 2 जीती है. जबकि 3 सीरीज ड्रॉ रही. भारत को आखिरी बार साउथ अफ्रीका के खिलाफ अक्टूबर 2015 में द्विपक्षीय टी20 सीरीज में हार झेलनी पड़ी थी. इसके बाद से भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 टी20 सीरीज से हारी नहीं है. इस दौरान 2 सीरीज में भारत को जीत मिली. वहीं 3 टी20 सीरीज ड्रॉ पर खत्म हुई. अब भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 10वीं द्विपक्षीय टी20 सीरीज खेली जा रही है. recent visitors 85

चालक-परिचालक ने कूदकर बचाई जान, छत्तीसगढ़-कवर्धा में सरसों तेल से भरे ट्रक में लगी आग

कवर्धा. शुक्रवार देर रात करीब 2 से तीन बजे के बीच कवर्धा से जबलपुर नेशनल हाईवे सड़क पर एक ट्रक में आग लग गई। ट्रक में सरसों का तेल भरा हुआ था। ट्रक के चालक व परिचालक ने कूद कर अपनी जान बचाई है। घटना कवर्धा सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम जोराताल से सिंघनपुरी के बीच हुई है। हाईवे सड़क पर ट्रक में आग लगने के कारण दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। इस बीच रायपुर से कवर्धा होते हुए जबलपुर जाने वाली यात्री बस भी जाम में फंस गए। ऐसे में यात्रियों को परेशानी हुई। करीब दो घंटे कवर्धा -जबलपुर नेशनल हाईवे जाम रहा। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर फायर बिग्रेड की टीम ने करीब डेढ़ घंटे के मशक्कत बाद आग पर काबू पाया है। राहत की बात है कि इस घटना में कोई भी हताहत नहीं है। वहीं, आग लगने का कारण भी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। recent visitors 70