Friday, July 10, 2026 6:51 am

देसी कट्टे और तीन जिंदा कारतूस जब्त, राजस्थान-अलवर में बदमाश गिरफ्तार

अलवर. जानकारी के अनुसार ASI हितेंद्र सिंह ने बताया कि आज सुबह मुखबिर से सूचना लगी कि स्कीम नंबर एक पर एक युवक अवैध हथियार लेकर घूम रहा है और कोई वारदात की फिराक में है। इस सूचना पर पुलिस मौके पहुंची और युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार कृष्णा वाटिका पार्क हरि बाबा के मन्दिर के पास स्कीम न. 01 मेंं एक नौजवान लड़का अवैध हथियार और 315 बोर एवं 03 जिन्दा कारतूस लेकर घूम रहा था। इस पर उसको हथियार सहित गिरफ्तार किया गया। जिस पर आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया है। थाने के एएसआई हितेंद्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी दिनेश उर्फ विशाल पुत्र  पप्पुराम जाति कोली उम्र 22 साल निवासी स्वर्ग रोड, कोली मौहल्ला अलवर का रहने वाला है जो थाना कोतवाली जिला अलवर में रहता है। पुलिस ने इसके कब्जे से एक देशी कट्टा 315 बोर मय 3 जिन्दा कारतूस बरामद किया है। अभी युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज कर पुलिस पूरे मामले में जुट गई है। आरोपी को कल सुबह न्यायालय में पेश किया जाएगा और कोर्ट से रिमांड की मांग की जाएगी। इससे यह जानकारी की जाएगी कि यह कट्टा और कारतूस इसके पास कहां से आया। पुलिस के अनुसार अवैध कट्टा लेकर घूम रहे इस युवक से यह पूछताछ की जाएगी कि यह किस वारदात की फिराक में वहां आया था। recent visitors 78

मलाइका अरोड़ा ने अरहान को दी जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामानाएं

  मुंबई, अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर अपने बेटे अरहान खान को 22वें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। मलाइका ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपने बेटे अरहान खान को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कुछ फोटो शेयर किए। अरहान के बचपन की तस्वीरों के साथ उन्होंने बेटे के लिए एक पोस्ट भी लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो मेरे बेबी बॉय मां तुमसे सबसे ज्यादा प्यार करती है।” इंस्टाग्राम पर मलाइका ने कई फोटो शेयर की। पहली फोटो में मलाइका ने अरहान को गले लगाया हुआ है और दोनों साथ में पोज दे रहे हैं। दूसरी में मां-बेटे की जोड़ी पार्क में टहलते हुए नजर आ रही है। तीसरी कुछ तस्वीरों का एक कोलाज है। जिसमें अरहान के बचपन की तस्वीर भी शामिल हैं। एक तस्वीर में वह अपने डॉग के साथ खेलते हुए नजर आ रहे हैं। मलाइका के पोस्ट पर बॉलीवुड से उनके दोस्तों ने भी अरहान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना, सोफी चौधरी, सीमा सजदेह ने भी अरहान को शुभकामनाएं देते हुए लिखा, “जन्मदिन मुबारक मेरे अरहान।” बेटे अरहान के जन्मदिन पर मलाइका हर साल एक पोस्ट जरूर शेयर करती हैं। जिससे दोनों के बीच अटूट प्यार की झलक देखने को मिलती है। अरहान के 21वें जन्मदिन पर मलाइका ने एक वीडियो पोस्ट किया था। वीडियो पोस्ट में मलाइका ने लिखा था, “मेरा बेटा आज 21 साल का हो गया है मैं चाहती हूं कि तुम जितना संभव हो सके उतना अच्छा जीवन जियो। हंसो, खिलखिलाओ, जितना मेहनत करो, उतना ही खेलो। ईमानदार रहो। उन लोगों और चीजों के लिए समय निकालो जिन्हें तुम पसंद करते हो। अच्छी नींद लो और सबसे अच्छे सपने देखो। मलाइका ने आगे लिखा, “हमेशा अपनी मुस्कान बनाए रखो और अपने मजाकिया अंदाज से हमें हंसाना बंद मत करो। जन्मदिन मुबारक हो, मेरे प्यारे बेटे। मां तुमसे सबसे ज्यादा प्यार करती है और उसे तुम पर बहुत गर्व है।” बता दें कि अरहान खान मलाइका और अरबाज खान का बेटे हैं। 1997 में शादी करने वाली इस जोड़ी ने 2017 में तलाक ले लिया था। अरबाज ने दिसंबर 2023 में मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान से शादी की थी। recent visitors 57

बीएसएफ जवान की हार्ट अटैक से मौत

जांजगीर-चांपा सक्ती जिले के पुटेकेला गांव निवासी दाऊराम कंवर बीएसएफ का जवान है और त्रिपुरा बार्डर में तैनात था। ड्यूटी करते वक्त हार्ट अटैक आने से उसकी मौत हो गई। त्रिपुरा बार्डर में डयूटी के दौरान पांच नवंबर को जवान दाऊराम कंवर हार्ट अटैक आने पर बार्डर से इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय उसने रास्ते में ने दम तोड़ दिया। वर्तमान में त्रिपुरा में जवान की पोस्टिंग थी। 39 वर्षीय जवान दाऊराम कंवर को पांच नवंबर को त्रिपुरा के बार्डर में ड्यूटी के समय हार्ट अटैक आने पर उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था। इस दौरान रास्ते में ही जवान दाऊराम कंवर की मौत हो गई। सात नवंबर को रायपुर से बीएसएफ के जवानों द्वारा बलिदानी जवान के पार्थिव शरीर को गांव लाया गया तब गांव वालों की आंख नम हो गई। ग्रामीणों ने यहां बड़ी संख्या में श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही बीएसएफ जवानों के द्वारा सलामी दी गई। recent visitors 67

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहित तीन महिलाएं गंभीर घायल, छत्तीसगढ़-सक्ति में छोटा हाथी पलटा

सक्ति. हसौद थाना क्षेत्र के ग्राम परसाद गैस एजेंसी के पास तेज रफ्तार छोटा हाथी वाहन पलट गया। वाहन में 18 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता महिलाएं एक दिवसीय धरना प्रदर्शन में शामिल होने जा रही थी। जानकारी अनुसार, हसौद थाना क्षेत्र के अंतर्गत में ग्रामीणों से भरा छोटा हाथी अनियंत्रित होकर पलट गया। वाहन में सवार सभी महिलाएं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। गाड़ी से हड़ताल के लिए सभी महिलाएं सक्ति जा रही थी। 18 महिलाएं गाड़ी में सवार थी। राहगीरों एवं हसौद पुलिस की मदद से सभी को बाहर निकाला गया। सभी महिलाओं को जैजैपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई हैं, जिन्हें भर्ती कराया गया है। वहीं, एख महिला को बिलासपुर रेफर किया गया, जिसकी हालात गंभीर बताई जा रही है। वहीं, हादसे के पीछे चालक की लापरवाही बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि चालक नशे में था। recent visitors 75

कांग्रेस को चुनौती, पिछले चुनाव में जितना वोट मिले, उससे ज्यादा पाकर दिखायें: अग्रवाल

रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान में तीन दिन बाकी रह गए हैं। मुख्य मुकाबला कांग्रेस व भाजपा के बीच ही है। अब तक इस सीट पर विधायक रहने का रिकार्ड बनाने वाले बृजमोहन अग्रवाल रायपुर सांसद बन चुके हैं लेकिन अपनी रिक्त सीट पर पसंद के प्रत्याशी सुनील सोनी को न केवल उतारा है बल्कि उसे जिताने पूरी ताकत भी झोंक रहे हैं। चुनाव प्रचार के दौरान उन्होने कांग्रेस को सीधे-सीधे चुनौती दे दी है कि पिछले चुनाव में जितना वोट कांग्रेस को मिला था उससे ज्यादा पाकर दिखायें। बताना जरूरी होगा कि बृजमोहन अग्रवाल पिछला चुनाव महंत रामसुंदर दास को हराकर 67 हजार वोट से चुनाव जीते थे।  recent visitors 64

उत्तर प्रदेश से लौट रही पुलिस टीम की पलटी, सब-इंस्पेक्टर की हुई मौत, एक आरक्षक गंभीर

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही शनिवार सुबह लगभग 6:30 बजे गौरेला थाना क्षेत्र के मेदुका के पास सडक दुर्घटना में पुलिस सब-इंस्पेक्टर विलायत हुसैन की जान चली गई और आरक्षक शैलेंद्र तंवर गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर अस्पताल में भर्ती किया गया है। हादसे के समय पुलिस टीम उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक अपराध विवेचना कर लौट रही थी। बताया जा रहा है कि गाड़ी खाली सडक पर तेज गति से चल रही थी, तभी अचानक सामने कुत्ता आ गया। कुत्ते को बचाने के प्रयास में वाहन का संतुलन बिगड़ गया, जिससे गाड़ी कई मीटर तक घसीटती हुई पलट गई। हादसे में सब-इंस्पेक्टर विलायत हुसैन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल आरक्षक शैलेंद्र तंवर को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में बिलासपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य पुलिसकर्मी भी गाड़ी में सवार थे, लेकिन उन्हें मामूली चोटें आई हैं। गौरेला थाना की पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी है। recent visitors 162

पेटी कांट्रेक्टर ने सीएम से की शिकायत, छत्तीसगढ़-बीजापुर में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क के ठेकेदार ने रोका भुगतान

बीजापुर. पीएमजीएसवाई विभाग के ठेकेदार के कारनामे के चलते एक महिला पेटी ठेकेदार ने लेनदेन को लेकर सीएम से लिखित रूप से शिकायत की है। इधर प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना विभाग के ठेकेदार के कार्यों को करवाने के बावजूद पेटी ठेकेदार को भुगतान के लिए ठेकेदार का चक्कर काटना पड़ रहा है। जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना विभाग के ठेकेदार अंकित गुप्ता ने जिले में सड़क, पुल, पुलिया, निर्माण कार्यों का अनुबंध स्थानीय महिला पेटी ठेकेदार से कर रखा है। काम कर भुगतान की राशि के लिए पेटी ठेकेदार आज भी भटक रही है। स्थानीय महिला पेटी ठेकेदार नीता शाह ने बताया है कि चार अक्तूबर को सीएम प्रवास के दौरान पीएमजीएसवाई विभाग के ठेकेदार अंकित गुप्ता पर लेनदेन को लेकर सीएम से शिकायत की गई है। उन्होंने बताया कि ठेकेदार अंकित गुप्ता से अनुबंध कर जिले में सडक पुल-पुलिया का निर्माण करवाया गया है, लेकिन ठेकेदार अंकित गुप्ता के द्वारा कार्यों का भुगतान आज तक नही किया गया है। नीता शाह ने आगे बताया कि ठेकेदार अंकित गुप्ता लगातार गुमराह करने काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अंकित गुप्ता जिले के क्षेत्रों में सड़क, पुल, पुलिया निर्माण कार्यों को करवाने के लिए पेटी ठेकेदार से सहायता लेकर कार्य करवाते हैं। लेकिन पेटी ठेकेदारों के द्वारा किये गये कार्यों का भुगतान नहीं करते हैं। विदित हो कि ऐसे और भी कई पेटी ठेकेदारों का विभिन्न निर्माण कार्यों का कार्य पूरे होने के बावजूद भुगतान नहीं हुआ है। पेटी ठेकेदारों द्वारा सीएम कलेक्टर एवं पीएमजीएसवाई के समस्त अधिकारियों को लिखित रूप भुगतान नहीं होने कि शिकायत किया गया है, परंतु अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पेटी ठेकेदार भुगतान को लेकर भटकने को मजबूत हैं। नीता शाह ने ऐसे ठेकेदारों को ब्लेक लिस्टेड व रजिस्ट्रेशन रद करते हुऐ उक्त ठेकेदार पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। इधर कांट्रेक्टर अंकित गुप्ता से बात करने उन्हें कॉल किया गया, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। recent visitors 111