MY SECRET NEWS

Wednesday, June 17, 2026 7:53 am

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहित तीन महिलाएं गंभीर घायल, छत्तीसगढ़-सक्ति में छोटा हाथी पलटा

सक्ति.

हसौद थाना क्षेत्र के ग्राम परसाद गैस एजेंसी के पास तेज रफ्तार छोटा हाथी वाहन पलट गया। वाहन में 18 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता महिलाएं एक दिवसीय धरना प्रदर्शन में शामिल होने जा रही थी। जानकारी अनुसार, हसौद थाना क्षेत्र के अंतर्गत में ग्रामीणों से भरा छोटा हाथी अनियंत्रित होकर पलट गया। वाहन में सवार सभी महिलाएं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं।

गाड़ी से हड़ताल के लिए सभी महिलाएं सक्ति जा रही थी। 18 महिलाएं गाड़ी में सवार थी। राहगीरों एवं हसौद पुलिस की मदद से सभी को बाहर निकाला गया। सभी महिलाओं को जैजैपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई हैं, जिन्हें भर्ती कराया गया है। वहीं, एख महिला को बिलासपुर रेफर किया गया, जिसकी हालात गंभीर बताई जा रही है। वहीं, हादसे के पीछे चालक की लापरवाही बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि चालक नशे में था।

Loading spinner

Leave a Comment