Monday, July 6, 2026 10:18 am

कोंडागांव में पुलिस ने 23 संदिग्धों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेज

कोंडागांव छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने 23 संदिग्धों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेज दिया है. ये सभी पिछले कुछ समय से जिले में टाइल फिटिंग, राजमिस्त्री, फेरीवाले और अन्य कामों के जरिए यहां आकर रह रहे थे, लेकिन इनकी असली पहचान संदिग्ध थी. पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में ये सभी अपने बारे में पूरी जानकारी देने से बच रहे थे और न तो अपनी असली पहचान बता रहे थे, न ही ये बता पा रहे थे कि वे किस मकान में किराए पर रह रहे थे. इसके अलावा, इन लोगों के पास कोई किरायानामा भी नहीं था. जब पुलिस ने कड़ी पूछताछ की, तब जाकर इन संदिग्धों ने अपनी असली पहचान का खुलासा किया. ये संदिग्ध अकेले थे और उनके परिवार में कोई अन्य सदस्य नहीं था. ऐसे में पुलिस ने निर्णय लिया कि इन सभी पर कार्रवाई की जाए. पुलिस अब मकान मालिकों को भी चेतावनी दे रही है कि यदि कोई बाहरी व्यक्ति उनके मकान में किराए पर रहता है, तो उसका किरायानामा पुलिस को देना अनिवार्य होगा और इसकी जानकारी पुलिस को उपलब्ध करानी होगी. टीआई विकास उपाध्याय ने कहा, “हम जिले में संदिग्धों पर लगातार कार्रवाई कर रहे हैं. अपराधों में वृद्धि को देखते हुए यह कदम उठाया गया है. जिन लोगों ने यहां काम करने के लिए आकर रहना शुरू किया है, वे अपनी असली पहचान नहीं बता रहे हैं, और उनके पास कोई ठोस दस्तावेज भी नहीं हैं. अब पुलिस इस पर कड़ी निगरानी रखेगी.” recent visitors 57

नहाते समय हादसे की जांच में जुटी पुलिस, छत्तीसगढ़-राजनांदगांव की शिवनाथ नदी में डूबने से कारोबारी की मौत

राजनांदगांव. कारोबारी सुनील ठक्कर की मोहारा शिवनाथ नदी में डूबने से मौत हो गई। वहीं, मौत के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौत की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पूरे मामले में जांच बसंतपुर थाना पुलिस द्वारा की जा रही है। बसंतपुर थाना प्रभारी सत्यनारायण देवांगन ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी शिवनाथ नदी मोहारा में नहाने के दौरान डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जैसे ही सूचना मिली गोताखोरों के साथ पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। शव को नदी से निकाला गया। शव की शिनाख्त सुनील ठक्कर (57) के रूप में हुई। सुनील ठक्कर कैलाश नगर के रहने वाले थे। मृतक के शव को जिला अस्पताल मोर्चुरी में रखा गया है। साथ ही मर्ग कायम कर पूरे मामले की जांच की जा रही है। recent visitors 57

हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी अगामी विधानसभा सत्र में कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दे सकते हैं

हरियाणा हरियाणा के 1.20 लाख कच्चे कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर आई है। हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी अगामी विधानसभा सत्र में कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दे सकते हैं। सीएम सैनी 1.20 लाख कर्मचारियों के जॉब सिक्योरिटी वाले विधेयक के पारित होने के समय ही बड़ा ऐलान कर सकते हैं। अभी तक सरकार ने अध्यादेश जारी कर रखा था। हरियाणा में पांच साल से अनुबंध पर काम कर रहे एक लाख 20 हजार कच्चे कर्मचारियों की सेवाएं 58 साल की आयु तक करने के निर्णय पर विधानसभा में मुहर लगेगी। प्रदेश सरकार ने विधानसभा में पारित कराए जाने वाले बिल का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है। सरकारी विभागों, बोर्ड-निगमों और स्वायत्त निकायों में कौशल रोजगार निगम, आउटसोर्सिंग पालिसी पार्ट-1 और आउटसोर्सिंग पालिसी पार्ट-2 तथा तदर्थ आधार पर लगे 50 हजार रुपये तक मासिक वेतन वाले सभी कच्चे कर्मचारियों की सेवाएं सेवानिवृत्ति आयु तक सुनिश्चित की जाएंगी। इस अध्यादेश की अवधि 6 माह की होती है। लेकिन इससे पहले अगर विधानसभा में विधेयक पारित हो जाए तो राज्यपाल की मंजूरी के बाद वह स्थायी कानून बन जाता है। सीएम नायब सैनी ने विधानसभा चुनाव से पहले मंत्रिमंडल की बैठक में 1.20 लाख अस्थायी कर्मचारियों की नौकरी 58 साल तक सुरक्षित करने के लिए जॉब सिक्योरिटी अध्यादेश मंजूर कराया था। अब 13 नवंबर से विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरु होने जा रहा है। जिसमें विधेयक पेश किए जाएंगे। इनमें वे विधेयक भी शामिल होते हैं जिनके अध्यादेश पहले जारी हो चुके हैं। लेकिन इन अध्यादेशों को ऐसे के ऐसे ही विधेयक के रूप में पेश करना होता है। जॉब सिक्योरिटी का अध्यादेश भी ज्यों का त्यों ही पेश किया जाएगा। लेकिन जब इसपर चर्चा होगी तो सीएम सैनी बड़ा ऐलान कर सकते हैं।   पक्के कर्मचारियों के समान बेसिक वेतन मिलेगा सरकारी स्कूलों में तैनात अतिथि अध्यापकों को भी नए नियमों का लाभ मिलेगा। विगत 14 अगस्त से ही कानून लागू होगा, जब इसे अध्यादेश के रूप में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने मंजूरी दी थी।  15 अगस्त तक पांच साल की नौकरी पूरी कर चुके सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्के कर्मचारियों के समान बेसिक वेतन दिया जाएगा। ऐसे कर्मचारियों को न्यूनतम पे स्केल से पांच प्रतिशत अधिक वेतन मिलेगा। न्यूनतम पे स्केल से 10 प्रतिशत अधिक वेतन मिलेगा इसी तरह आठ साल पुराने कर्मचारियों को न्यूनतम पे-स्केल से 10 प्रतिशत अधिक वेतन मिलेगा। 10 साल से अधिक पुराने अनुबंधित कर्मचारियों को न्यूनतम पे-स्केल से 15 प्रतिशत अधिक वेतन दिया जाएगा। हर साल एक जनवरी और एक जुलाई को मानदेय में वृद्धि भी की जाएगी। साथ ही सालाना वेतन वृद्धि, डेथ-कम-रिटायरमेंट ग्रेच्युटी और मेटरनिटी एक्ट के तहत मिलने वाले सभी लाभ मिलेंगे।   पीएम-जन आरोग्य योजना-चिरायु एक्सटेंशन योजना के तहत अनुबंधित कर्मचारियों के परिवारों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ भी दिया जाएगा।   recent visitors 62

केशकाल घाट पर 25 नवंबर तक सड़क मरम्मत के कारण आवागमन प्रतिबंधित

कोंडागांव जिले के केशकाल घाट पर 10 नवंबर से 25 नवंबर तक सड़क नवीनीकरण और मरम्मत कार्य किया जा रहा है. इसके चलते घाट पर वाहनों के आवागमन को पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है. इस संबंध में केशकाल एसडीएम ने आदेश जारी कर इस अवधि में यात्रियों और मालवाहकों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए हैं. शनिवार को कोंडागांव कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में अपर कलेक्टर चित्रकांत चार्ली ठाकुर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रूपेश डांडे ने प्रेसवार्ता के दौरान केशकाल घाट उन्नयन के दौरान रूट डायवर्सन प्लान की विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 के किमी 162.600 से किमी 167.000 के हिस्से पर कांक्रीटिंग और डामरीकरण कार्य किया जाएगा. इस कार्य को लेकर यात्रियों की सुविधा और सुचारु यातायात के लिए विस्तृत योजना बनाई गई है. यात्री बसों के लिए: रायपुर और जगदलपुर दोनों ओर से आने-जाने वाले वाहनों के लिए जगदलपुर-कोण्डागांव-केशकाल (विश्रामपुरीचौक) – विश्रामपुरी (मचली) गोविन्दपुर-दुधावा-कांकेर-धमतरी-रायपुर मार्ग निर्धारित की गई है। दो पहिया, चार पहिया सवारी वाहन एवं इमरजेंसी वाहन : रायपुर की ओर से आने वाले वाहन रायपुर-धमतरी-कांकेर-केशकाल घाट होते हुए कोण्डागांव-जगदलपुर जा सकेंगी। इसी प्रकार जगदलपुर से आने वाले वाहन जगदलपुर-कोण्डागांव-केशकाल (बटराली)- रांधा-उपरमुरवेण्ड- मुरनार-NH-30-कांकेर धमतरी- रायपुर जा सकेंगी। मालवाहक और भारी वाहन के लिए : जगदलपुर से रायपुर की ओर जाने वाले वाहन जगदलपुर-कोण्डागांव-केशकाल (विश्रामपुरी चौक) – विश्रामपुरी-मालगांव (कौंदकेरा नाका होते हुए) बोरई-नगरी-दुगली-कुरुद-रायपुर जा सकेंगी। इसी प्रकार रायपुर एवं राजनांदगांव की ओर से आने वाले वाहन रायपुर-धमतरी-कांकेर भानूप्रतापपुर-अंतागढ़-नारायणपुर-कोण्डागांव- जगदलपुर जाएंगी। जिला प्रशासन ने की वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील जिला प्रशासन ने यात्रियों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे घोषित वैकल्पिक मार्गों का पालन करें और यात्रा की योजना बनाते समय इनका उपयोग सुनिश्चित करें. कार्य की समाप्ति के बाद घाट पर यातायात पुनः सुचारु रूप से शुरू कर दिया जाएगा. इस दौरान 24 घंटे पुलिस की पेट्रोलिंग टीम तैनात रहेगी और चेक पोस्ट में चिकित्सक के टीम भी उपलब्ध रहेगी. recent visitors 59

चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय सिविल सेवा शतरंज प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश का करेंगे प्रतिनिधित्व

भोपाल खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित मध्यप्रदेश राज्य सिविल सेवा शतरंज चैम्पियनशिप 2024 का समापन इंदौर पब्लिक स्कूल में सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जिलों से आए सिविल सेवा अधिकारियों ने भाग लेकर अपनी बौद्धिक क्षमता का परिचय दिया। महिला वर्ग में शीर्ष स्थान पर निशाद मोनिका ने शानदार प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनके बाद पद्मजा नायडू ने दूसरा स्थान और स्नेहलता नागेश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इनके अतिरिक्त छाया हरदिया, वैशाली रामटेके और मंजू डोंगरे ने भी प्रतियोगिता में बेहतरीन खेल प्रदर्शन करते हुए क्रमशः चौथा, पाँचवाँ, और छठवाँ स्थान हासिल किया। छह राउंड के बाद शेखर वर्मा 5.5 अंकों के साथ प्रथम, सिद्धार्थ जैन और दीपक चिवांडे ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 अंकों के साथ क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस चैम्पियनशिप में बी.के.चौधरी, विवेकानंद यादव और अशोक तुरकिया ने भी प्रभावशाली प्रदर्शन किया और शीर्ष छह स्थानों में जगह बनाई। यह सभी चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय सिविल सेवा शतरंज प्रतियोगिता 2024 में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस आयोजन में टूर्नामेंट डायरेक्टर के रूप में सुनील सोमानी तथा मुख्य निर्णायक के रूप में सौरभ सोनी ने अपनी अहम भूमिका निभाई। इस प्रतियोगिता ने राज्य में शतरंज के प्रति रुचि को बढ़ावा दिया और खेल संस्कृति को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर देवास कलेक्टर ऋषभ गुप्ता, अपर कलेक्टर भोपाल सिद्धार्थ जैन, मध्यप्रदेश अड हॉक कमिटी के संयोजक अंतरराष्ट्रीय मास्टर अक्षत खमरिया, ओरिएंटल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर सुनील सोमानी, इंदौर शतरंज संघ के अनिल फतेहचंदानी एवं मंदसौर के नंदकिशोर जोशी उपस्थित रहे|   recent visitors 42

वीडियो मिलने पर पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा, छत्तीसगढ़-दुर्ग में इंस्टाग्राम पर हत्या की लाइव प्लानिंग

दुर्ग. छावनी थाना क्षेत्र में दो दिन पहले दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला के पास एक वीडियो पहुंचा। इस वीडियो में आरोपियों द्वारा सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर लाइव बात कर रहे थे, जिसमें एक युवक की हत्या करने के संबंध में आरोपी बातचीत कर रहे थे। वीडियो में आरोपी भिलाई पावर हाउस निवासी एक युवक की हत्या की प्लानिंग बना रहे थे। वीडियो के आधार पर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ल के पास जैसे ही वीडियो मिली पुलिस अलर्ट हुई और छावनी सीएसपी हरीश पाटिल और छावनी प्रभारी चेतन चंद्राकर को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया। इस वीडियो में भिलाई के दो आरोपी और अम्लेश्वर के कोपेडीह के बताए जा रहे हैं। आरोपी कोपेडीह निवासी संदीप शर्मा को धोखा दिया है। उसकी पत्नी को अपनी पत्नी बनाकर रखा है। वो लोग छठ के दिन भिलाई पावर हाउस पहुंच रहे हैं। छठ पूजा से पहले ही उस युवक की हत्या करनी है। इस वीडियो के आधार पर पुलिस ने युवकों को पहचान के लिए छावनी पुलिस ने अमलेश्वर पुलिस से संपर्क किया गया। पुलिस ने खुर्सीपार के शिवाजी नगर चंद्रमा चौक में रहने वाले बॉबी सिंह को हिरासत में लिया गया। बॉबी ने पुलिस को बताया कि संदीप शर्मा ने हत्या की प्लानिंग की है जिसके बाद अमलेश्वर थाना क्षेत्र के कोपेडीह शिव वाटिका फेस-1 निवासी संदीप शर्मा और मनीष दास मानिकपुरी गिरफ्तार किया। वहीं, एक अन्य आरोपी अभी फरार हैं। छावनी सीएसपी हरीश पाटिल ने बताया कि आरोपी संदीप शर्मा की पत्नी को एक युवक ने अपने पास पत्नी बनाकर रखा हुआ और दोनों ने आपस में शादी कर ली है। आरोपी संदीप की पत्नी ने उसे छोड़ दिया है, जिसके बाद से संदीप लक्की शर्मा नाम के युवक से रंजिश थी और उस युवक की हत्या करने की प्लानिंग की हत्या के लिए उसने अपराधिक घटनाएं में शामिल कर उसकी हत्या करने की साजिश रची। पुलिस ने इस मामले में संदीप शर्मा, मनीष दास मानिकपुरी और बॉबी सिंह को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है। recent visitors 58

अनूपपुर जिला पर्यटन एवं विकास के परिदृश्य से महत्वपूर्ण-कलेक्टर

अनूपपुर जिला पर्यटन एवं विकास के परिदृश्य से महत्वपूर्ण-कलेक्टर कलेक्टर ने 10 सदस्यीय प्रशिक्षु आईएएस को जिले के संबंध में दी जानकारी अनूपपुर कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने आज कलेक्टर कार्यालय के नर्मदा सभागार में लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी मसूरी (उत्तराखंड) से भारतीय प्रशासनिक सेवा 2024 बैच के प्रशिक्षु 10 सदस्यीय अधिकारियों को जिले की सामान्य जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि अनूपपुर जिला पर्यटन एवं विकास के परिदृश्य से बहुत ही महत्वपूर्ण जिला है। कलेक्टर द्वारा जिले की सामान्य जानकारी प्रदान की गई।    उन्होंने प्रशिक्षु आइएएस को केन्द्र एवं राज्य शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान कलेक्टर ने प्रशिक्षु आइएएस को जिले में एक जिला एक उत्पाद के अंतर्गत कोदो कुटकी, उद्यानिकी तथा मत्स्य विभाग के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों, औद्योगिक परिदृश्य, जिले के नवाचार सहित अन्य विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा करते हुए जानकारी दी। बैठक में नर्मदा माँ मंदिर, नर्मदा, सोन एवं जोहिला के उद्गम स्थल सहित अन्य विभिन्न स्थलों के संबंध में जानकारी देते हुए अवलोकन हेतु लाईजनिंग ऑफिसर को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस दौरान कलेक्टर ने जिले के थर्मल पावर प्लांट, लेमनग्रास प्लांट इत्यादि के किए गए निरीक्षण एवं अवलोकन के अनुभवों के संबंध में भी प्रशिक्षु आईएएस से जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर ने लाईजनिंग ऑफिसर को निर्देश दिए कि प्रशिक्षु आइएएस को निर्धारित भ्रमण रूट चार्ट के अनुसार जिले का भ्रमण कराया जाए। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री तन्मय वशिष्ठ शर्मा, संयुक्त कलेक्टर श्री दिलीप कुमार पाण्डेय सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। recent visitors 56