Monday, July 6, 2026 5:47 am

अवैध कारोबार में आसपास के तीन मकान जले, राजस्थान-चित्तौड़गढ़ के घर में वैन से पेट्रोल भरे ड्रम उतारते समय लगी आग

चित्तौड़गढ़. चित्तौड़गढ़ शहर में आबादी के बीच पेट्रोलियम पदार्थ का अवैध धंधा करने वाले एक आदमी की लापरवाही के कारण तीन मकानों में आग लग गई। इसमें एक मकान तो पूरी तरह से जल गया, जबकि दो मकान में भी नुकसान की बात सामने आई है। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया। आगजनी में एक वैन कबाड़ में तब्दील हो गई। मकान में पेट्रोलियम पदार्थ से भरे ड्रम रखे हुए थे, जो काफी देर तक जलते रहे। कोई जनहानि नहीं होने से सभी ने राहत की सांस ली है। आरोपित मौके से भागने में सफल रहा, जिसकी पुलिस तलाश में जुटी हुई है। जानकारी में सामने आया कि चित्तौड़गढ़ शहर के सदर थाना क्षेत्र में आने वाले सेवा हाउसिंग बोर्ड के तिलक नगर में बीती रात को यह हादसा हुआ। यहां एक मकान में सतपाल सोनी उर्फ सरदारजी रहते हैं जिस पर अवैध पेट्रोलियम पदार्थ के कारोबार का आरोप है। बीती रात को एक वैन में पेट्रोलियम पदार्थ से भरे ड्रम मकान में खाली किए जा रहे थे। इसी दौरान अचानक आग लग गई। आग सतपाल सोनी के मकान में फैल गई, जहां पहले से ही कई ड्रम रखे थे। पेट्रोलियम पदार्थ में आग से लपटे उठने लगी। यह देख कर मोहल्ले में हड़कंप मच गया। सतपाल सोनी और इसके यहां काम करने वाले लोग तो मौके से भाग गए। क्षेत्र के लोगों ने आगजनी की सूचना दमकल के लिए की। इस पर नगर परिषद की दमकल मौके पर पहुंची और आग पर काबू करने का प्रयास किया गया। बताया गया कि वैन में भी पेट्रोलियम पदार्थ से भरे ड्रम रखे हुए थे, जिससे आग तेजी से भभकी। इससे सामने स्थित अरुण तिवारी और दीपक खांडेकर के मकान पर भी आग पहुंच गई। इससे मकान के बाहरी हिस्से में नुकसान हुआ है। यहां एसी और वायरिंग जलने के अलाव अन्य सामान जल गया। सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी हुई है। हादसे में एक मकान तो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। फिलहाल इस हादसे में नुकसान का आंकलन निकाला जा रहा है। इधर, क्षेत्र के लोगों ने बताया कि सतपाल सोनी उर्फ सरदारजी लंबे समय से अवैध पेट्रोलियम पदार्थ का कारोबार कर रहा था। इसकी शिकायत भी कई बार की गई थी। साथ ही सतपाल सोनी को भी उलाहना दिया था लेकिन उस पर भी कोई फर्क नहीं पड़ा। समय रहते इस मामले में कार्रवाई हो जाती तो इतना बड़ा हादसा नहीं होता। recent visitors 141

न्यूजीलैंड ने रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को पांच रन से हराया

दांबुला श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच दो टी 20 मैचों की सीरीज का दूसरा मैच दंबुला में खेला गया. लो स्कोरिंग वाले मैच में श्रीलंका के पास जीतने और सीरीज अपने नाम करने का बड़ा मौका था लेकिन कीवी टीम की घातक गेंदबाजी के सामने श्रीलंकाई टीम पूरी तरह बिखर गई और एक निराशाजनक हार को गले लगा बैठी. श्रीलंका को जीत के लिए सिर्फ 109 रन का लक्ष्य मिला था. जीत का टीम के पास आसान मौका था लेकिन कीवी टीम की अनुशासित गेंदबाजी के सामने श्रीलंका 19.5 ओवर में 103 रन पर सिमट गई और मैच 5 रन से हार गई. श्रीलंका 103 तक भी नहीं पहुंचती अगर पाथुम निसांका ने 51 गेंद पर 52 रन की पारी नहीं खेली होती. निसांका के अलावा सभी टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज फ्लॉप रहे. न्यूजीलैंड के लिए लॉकी फर्ग्यूसन ने 2 ओवर में 7 रन देकर 3, ग्लेन फिलिप्स ने 1.5 ओवर में 6 रन देकर 3, माइकल ब्रेसवेल ने 4 ओवर में 23 रन देकर 2 और सेंटनर-फॉल्क्स ने 1-1 विकेट लिए. श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था. न्यूजीलैंड 19.3 ओवर में सिर्फ 108 रन पर सिमट गई. कीवी टीम के लिए विल यंग ने सबसे ज्यादा 30 रन की पारी खेली. इसके अलावा कप्तान सेंटनर ने 19 और जाकारी फॉल्क्स ने 24 रन बनाए. श्रीलंका के लिए स्पिनर वानिंदु हसरंगा और तेज गेंदबाज मथिशा पाथिराना ने शानदार गेंदबाजी की. हसरंगा ने 4 ओवर में 17 रन देकर 4 विकेट लिए. वहीं पाथिराना ने 4 ओवर में 11 रन देकर 3 विकेट लिए. नुवान थुसारा को 2 और थिक्षाणा को 1 विकेट मिला.   recent visitors 73

पैरोल से फरार मर्डर के आरोपी ने देसी कट्टे से की फायरिंग, पुलिस ने सक्रियता से किया गिरफ्तार

रायपुर जेल से पैरोल पर रिहा होने के बाद फरार हुआ कुख्यात मर्डर आरोपी राजा बैझड़ उर्फ रशीद अली राजधानी पुलिस के हत्थे चढ़ गया. टिकरापारा पुलिस की टीम ने सूझबूझ और साहस का परिचय देते हुए देर रात आरोपी को गिरफ्तार किया. आरोपी राजा बैझड़ ने पुलिस पर देसी कट्टे से हमला करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए उसे काबू में कर लिया. घटना टिकरापारा थाना क्षेत्र के मोती नगर की है, जहां मर्डर का यह आरोपी पैरोल से फरार था. पुलिस को सूचना मिलने के बाद टिकरापारा थाने की टीम आरोपी को पकड़ने गई थी. इसी दौरान आरोपी ने पुलिस पर देसी कट्टे से फायर करने का प्रयास किया. पुलिस ने उसे घेरकर गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से एक लोडेड कट्टा बरामद किया गया. इस कार्रवाई में पुलिसकर्मियों को भी चोटें आई हैं. घायल पुलिसकर्मियों में प्रधान आरक्षक महेश नेताम, आरक्षक असवन साहू और सुनील पाठक शामिल हैं. टिकरापारा थाना प्रभारी मनोज साहू की टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया, जिसमें विवेक यादव, आनंद शर्मा और रूप धुर्वेशी भी शामिल थे. एडिशनल एसपी डी आर पोर्ते ने बताया कि कोविड के दौरान राजा बैझड़ पैरोल पर बाहर आया था, लेकिन उसने नियत तिथि में जेल में आमद नहीं दी थी, जिसके बाद जेल प्रशासन की ओर से थाना टिकरापारा में इसकी सूचना मिली थी. लगातार आरोपी की पतासाजी की जा रही थी. इस दौरान सूचना मिली कि आरोपी मोती नगर इलाके में है. पेट्रोलिंग की टीम को मौके पर भेजा गया, जहां आरोपी ने पुलिसकर्मियों पर देसी कट्टे से फायरिंग करने की कोशिश भी की, पुलिस ने साहसिक कदम उठाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. इस कार्रवाई के दौरान 3 आरक्षक को भी चोट आई है. recent visitors 46

इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को सात विकेट से से हराया

बारबाडोस गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद जॉस बटलर (83) और विल जैक्स (38) की बेहतरीन बल्लेबाजी के दम पर इंग्लैंड ने दूसरे टी-20 मैच में वेस्टइंडीज को सात विकेट से हरा दिया है। इसी के साथ इंग्लैंड ने पांच मैचों की सीरीज में 2-0 से बढ़त बना ली है। 159 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने पहले ओवर में फिल सॉल्ट (शून्य) का विकेट गवां दिया। उन्हें अकील हुसैन ने आउट किया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये कप्तान जॉस बटलर ने विल जैक्स के साथ पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों के बीच दूसरे विकेट लिये 128 रनों की साझेदारी हुई। 13वें ओवर में रोमारियो शेफडर् ने विल जैक्स को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। विल जैक्स ने 29 गेंदों में पांच चौके और एक छक्के की मदद से (38) रनों की पारी खेली। इसी ओवर में शेफडर् ने जॉस बटलर को भी आउट कर पवेलियन भेज दिया। बटलर ने 45 गेंदों में आठ चौके और छह छक्के लगाते हुए (83) रन बनाये। लियम लिविंगस्टन (23) और जेकब बेथेल (तीन) रन बनाकर नाबाद रहे। इंग्लैंड ने 14.5 ओवर में तीन विकेट पर 161 रन बनाकर सात विकेट से मुकाबला जीत लिया। कप्तान जॉस बटलर को उनकी 83 रनों की पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच से नवाजा गया। वेस्टइंडीज की ओर से रोमारियो शेफडर् ने दो विकेट लिये। अकील हुसैन ने एक बल्लेबाज को आउट किया। इससे पहले टॉस जीतकर इंग्लैंड ने गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने 35 के स्कोर पर अपने तीन विकेट गवां दिये। ब्रैंडन किंग (एक),एविन लुइस (8) और रॉस्टन चेज (13) रन बनाकर आउट हुए। 11वें ओवर में लियम लिविंगस्टन ने निकोलस पूरन (14) को सॉल्ट के हाथों स्टंप आउट कराकर पवेलियन भेज दिया। शरफन रदरफोडर् (एक) गुडाकेश मोती (नौ) रन बनाकर आउट हुए। कप्तान रोवमन पॉवेल ने टीम के लिए 41 गेंदों में दो चौके और दो छक्कों की मदद से (43) रनों की पारी खेली। रोमारियो शेफडर् ने 12 गेंदों में (22) रन बनाए। मैथ्यू फोर्ड (13) और टिरेंस हाइंड्स (पांच) रन बनाकर नाबाद रहे। वेस्टइंडीज ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट पर 158 रन बनाए। इंग्लैंड की ओर से साकिब महमूद, लियम लिविंगस्टन और डैन माउजली ने दो-दो बल्लेबाज को आउट किया। आदिल रशीद और जोफ्रा आर्चर को एक-एक विकेट मिला।   recent visitors 76

वन विभाग ने किया अंतिम संस्कार, छत्तीसगढ़-कोरिया में नदी किनारे चार दिन से मृत पड़ा बाघ

कोरिया. गुरुघासीदास राष्ट्रीय उद्यान व कोरिया वनमण्डल की सीमा पर मृत मिले बाघ के शव का शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद वन विभाग ने अंतिम संस्कार किया गया। ग्रामीणों से बातचीत के दौरान यह बात भी सामने आई कि 5 नवम्बर से ही बाघ नदी किनारे मृत पड़ा था, लेकिन देखने से ऐसा लग रहा था कि बाघ सोया हुआ है। बाघ के मृत मिलने की सूचना मिलने पर वन अमला मौके पर पहुँचा और बाघ की सुरक्षा करते हुए आसपास के इलाके की सर्चिंग की । डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया लेकिन कुछ निकलकर नहीं आ सका। शनिवार को चार सदस्यीय चिकित्सकों का दल यहां पहुँचा जिसने पोस्टमार्टम किया। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। कोरिया वनमण्डल और गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान की सीमा क्षेत्र में कुदरी और कटवार के जंगल में एक दिन पहले शुक्रवार को  बाघ मृत अवस्था में मिला था। नदी के समीप खनखोपर नाले में बाघ को देखा गया जिसके बाद हड़कंप मच गया। वन अमला मौके पर पहुँचा , अम्बिकापुर से खुद मुख्य वन संरक्षक  व्ही मातेश्वरन भी रात में मौके पर पहुँचे इलाके की सर्चिंग की गई लेकिन कुछ हाथ नही लगा । रात भर बाघ की निगरानी करने के बाद शनिवार की दोपहर पीएम कर उसका अंतिम संस्कार किया गया। जानकारी मिली कि बाघ के शरीर के सभी अंग मौजूद थे और वह पूरी तरह वयस्क था । मौके पर  वन अमले के अलावा वाइल्ड लाइफ  डॉग स्क्वायड टीम पशु चिकित्सक और बड़ी संख्या में ग्रामीण जन मौजूद थे । ग्रामीणों ने बताया कि उनके इलाके में बाघ का मूवमेंट पहले नही रहा है । गुरुघासीदास राष्ट्रीय उद्यान को टाइगर रिजर्व  बनाये जाने की मंजूरी मिल चुकी है ऐसे में बाघ की मौत को लेकर सवाल भी खड़े हो रहे है । इसके पहले भी इस क्षेत्र में एक बाघ और बाघिन की मौत हो चुकी है ऐसे में वन विभाग को कड़े कदम उठाने की जरूरत है। recent visitors 60

दोनों सीनियर खिलाड़ी रन बनाने के लिए भूखे हैं और ऑस्ट्रेलिया में दमदार वापसी करेंगे : गंभीर

मुंबई भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने हाल में खराब प्रदर्शन के कारण दबाव में चल रहे कप्तान रोहित शर्मा और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का बचाव करते हुए सोमवार को यहां कहा कि यह दोनों सीनियर खिलाड़ी रन बनाने के लिए भूखे हैं और ऑस्ट्रेलिया में दमदार वापसी करेंगे। गंभीर ने इन बातों को भी खारिज कर दिया कि न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू श्रृंखला में तीनों टेस्ट मैच गंवाने के बाद भारतीय टीम दबाव में है। गंभीर ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने से पहले संवाददाता सम्मेलन में कहा,‘‘भारतीय टीम में अविश्वसनीय खिलाड़ी हैं जिन्होंने अभी तक अपनी भूमिका शानदार तरीके से निभाई है।’’ उन्होंने कहा,‘‘मैं किसी तरह का दबाव महसूस नहीं कर रहा हूं। भारतीय टीम का कोच बनना सम्मान और सौभाग्य की बात है।’’ भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच 22 नवंबर से पर्थ में खेला जाएगा। गंभीर से जब पूछा गया कि क्या उन्हें डंकन फ्लेचर के समय जैसा दबाव महसूस होता है जब टीम बदलाव के दौर में थी, उन्होंने कहा ,‘‘मैं बदलाव के बारे में नहीं बल्कि पांच टेस्ट मैचों के बारे में सोच रहा हूं। बदलाव हो या न हो, अगर ऐसा होना है तो होगा, लेकिन मैं भारतीय टीम में कुछ ऐसे अविश्वसनीय खिलाड़ियों को देख रहा हूं जो अच्छा प्रदर्शन करने के लिए बेताब हैं।’’ भारतीय कोच ने यह भी पुष्टि की अगर रोहित शर्मा निजी कारणों से पहले टेस्ट मैच में नहीं खेल पाते हैं तो उप कप्तान जसप्रीत बुमराह टीम की कमान संभालेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि टीम के पास सलामी बल्लेबाज के स्थान के लिए केएल राहुल और अभिमन्यु ईश्वरन के रूप में विकल्प मौजूद हैंं।   recent visitors 74

चयनित 20 कॉलेजों में होंगे बदलाव, राजस्थान-बूंदी का भगवा रंग में नजर आएगा राजकीय महाविद्यालय

बूंदी. कॉलेजों में वातावरण को और सकारात्मक बनाना और छात्रों के लिए एक बेहतर शिक्षा माहौल तैयार करने के उद्देश्य से राजस्थान के सरकारी कॉलेजों के परिसर में अब नया बदलाव देखने को मिलेगा। राज्य सरकार के निर्णयानुसार, इन कॉलेजों के मेन गेट और एंट्रेंस हॉल को भगवा रंग में रंगा जाएगा। बता दें कि इस कार्य के लिए कॉलेज शिक्षा आयुक्तालय द्वारा पहले चरण में 20 कॉलेजों को चयनित किया है, जिनमें कॉलेज बिल्डिंग के फ्रंट एरिया, एंट्रेंस हॉल और गैलरी को व्हाइट गोल्ड और ऑरेंज-ब्राउन रंगों में रंगा जाएगा। राजस्थान के इन चयनित 20 कॉलेजों में बूंदी जिले का राजकीय महाविद्यालय भी शामिल है, जहां यह बदलाव देखने को मिलेगा। राजस्थान के उच्च शिक्षा विभाग के अनुसार, इस बदलाव का मुख्य उद्देश्य कॉलेज परिसर में सकारात्मकता, स्वच्छता और एक प्रेरणादायक माहौल का निर्माण करना है। भगवा रंग को ऊर्जा, शक्ति और संकल्प का प्रतीक माना जाता है। विभाग के ज्वाइंट डायरेक्टर डॉ. विजेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि ये रंग छात्रों को कॉलेज में प्रवेश करते ही और सकारात्मकता का अनुभव कराएंगे, जिससे वे शिक्षा के प्रति अधिक प्रेरित महसूस करेंगे। यह होंगे बदलाव कॉलेज परिसर में भगवा रंग के अलावा, व्हाइट गोल्ड और ऑरेंज ब्राउन रंगों का भी प्रयोग किया जाएगा। यह संयोजन कॉलेज के मुख्य प्रवेश द्वार, गैलरी, और एंट्रेंस हॉल में होगा, जिससे कि छात्रों के लिए स्वच्छ, प्रेरणादायक और सकारात्मक वातावरण बनाया जा सके। इसे आवश्यक बदलाव मानते हुए शिक्षाविदों का कहना है कि इससे कॉलेज के परिसर में जहां सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा, वहीं, कुछ ने रंगों में बदलाव के साथ-साथ शिक्षा की गुणवत्ता को भी सुधारने की आवश्यकता जताई। यह हैं पहले चरण में चयनित कॉलेज —- 0- राज्य के 10 संभागों में कुल 20 कॉलेजों को पहले चरण में चुना गया है। ये सभी कॉलेज राजस्थान के अलग-अलग क्षेत्रों में स्थित हैं। यहां उन कॉलेजों की सूची दी गई है, जहां भगवा रंग का काम शुरू किया जा रहा है। 0- अजमेर संभाग में एसपीसी गवर्नमेंट कॉलेज और एसबीआरएम गवर्नमेंट कॉलेज। 0- बांसवाड़ा संभाग में राजकीय महाविद्यालय बांसवाड़ा और राजकीय महाविद्यालय प्रतापगढ़। 0- बीकानेर संभाग में गवर्नमेंट डूंगर कॉलेज और गवर्नमेंट कॉलेज गंगानगर। 0- भरतपुर संभाग में एमएसजे गवर्नमेंट कॉलेज और एससीआरएस गवर्नमेंट कॉलेज सवाई माधोपुर।जयपुर संभाग के बीएसआर गवर्नमेंट कॉलेज अलवर और एलबीएस गवर्नमेंट कॉलेज कोटपुतली।जोधपुर संभाग में गर्वमेंट कॉलेज जोधपुर और एमबीआर गवर्नमेंट कॉलेज बालोतरा। 0- कोटा संभाग में गवर्नमेंट साइंस कॉलेज कोटा और गवर्नमेंट कॉलेज बूंदी। 0- पाली संभाग में गवर्नमेंट बांगर कॉलेज पाली और गवर्नमेंट कॉलेज जालोर। 0- सीकर संभाग में एसके गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज सीकर और गवर्नमेंट लोहिया कॉलेज चूरू। 0- उदयपुर संभाग में गवर्नमेंट मीरा गर्ल्स कॉलेज उदयपुर और एमपी गवर्नमेंट कॉलेज चितौड़गढ़ शामिल हैं। recent visitors 122