Sunday, July 5, 2026 7:18 pm

क्रिकेटर के बेटे ने कराया जेंडर चेंज, पहले था लड़का अब बना लड़की

मुंबई भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी और बैटिंग कोच संजय बांगर के बेटे आर्यन बांगर ने अपना जेंडर बदल लिया है। अब वह आर्यन से अनाया बांगर बन गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी ट्रांसफॉर्मेशन जर्नी शेयर करते हुए बताया है कि उन्होंने हार्मोन रिप्लेसमेंट थेरेपी कराई। अब 10 महीने बाद वह लड़के से लड़की बन गए। जिसे देख कुछ लोग हैरान हैं, तो कुछ उन्हें इतने बड़े चेंज के लिए हिम्मत दे रहे। अब अनाया बन चुके आर्यन एकदम लड़कियों की तरह सज-संवरकर अपनी तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। जिसमें उनका एकदम बदला हुआ रूप देखने को मिल रहा है। कभी वह माथे पर बिंदी लगा सूट पहने दिखे, तो कभी शॉर्ट्स में जिम करते हुए अदा दिखाई। आइए उनके कुछ ऐसे ही लुक्स पर नजर डालते हैं। आर्यन अनाया बनने के बाद यहां जिम में नजर आ रहे हैं। जहां वाइट फुल स्लीव्स क्रॉप टॉप के साथ उन्होंने ब्लैक शॉर्ट्स पेयर की। जिसे पहन कभी वह मिडिल पार्टीशन करके खुले बालों में मिरर सेल्फी लेते दिखे, तो बालों को बन बनाकर एक्सरसाइज करते हुए भी उनका स्टाइल शानदार है। आर्यन से अनाया तक की यात्रा रही बेहद चुनौतीपूर्ण पूर्व भारतीय ऑलराउंडर संजय बांगर के बेटे आर्यन ने सेक्स चेंज सर्जरी के बाद अपने हॉरमोनल बदलावों के बारे में खुलकर बात की. जिन्होंने अब अपना नाम बदलकर अनाया रख लिया है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की जिसमें हॉरमोन रिप्लेसमेंट थेरेपी (HRT) के इफेक्ट के बारे में बात की. अनाया ने यह भी बताया कि सर्जरी को 11 महीने हो चुके हैं. अनाया ने कहा, "पेशेवर तौर पर क्रिकेट खेलने का मेरा सपना हमेशा मुश्किलों से भरा रहा. सुबह-शाम कड़ी मेहनत करना, मैदान पर अभ्यास करना और दूसरों की आलोचना का सामना करना, मुझे हर कदम पर संघर्ष करना पड़ा." अनाया ने आगे कहा, "लेकिन क्रिकेट के अलावा, एक और यात्रा थी – अपनी असली पहचान को स्वीकार करना. यह बहुत कठिन था, क्योंकि मुझे खुद को समझने और अपनी असली पहचान को अपनाने के लिए कई कठिन निर्णय लेने पड़े. फिट होने की सुविधा को छोड़ना और खुद के लिए खड़ा होना एक कठिन काम था, लेकिन मैंने यह किया." संजय बांगर का क्रिकेट करियर आर्यन के पिता संजय बांगर खुद भारतीय क्रिकेट के दिग्गज हैं. वह 2014 से 2018 तक भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच रह चुके हैं और आईपीएल 2022 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हेड कोच के रूप में भी काम कर चुके हैं. संजय बांगर ने 12 टेस्ट मैचों और 15 वनडे मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है. recent visitors 264

अनाज खरीद के दौरान किसानों को प्रभावित करने वाली किसी भी गड़बड़ी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई के निर्देश

हैदराबाद तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने अधिकारियों को राज्य भर में अनाज खरीद के दौरान किसानों को प्रभावित करने वाली किसी भी गड़बड़ी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने का सख्त निर्देश जारी किया है। उन्होंने अधिकारियों को उन व्यापारियों के खिलाफ आवश्यक सेवा रखरखाव अधिनियम (ईएसएमए) लागू करने पर विचार करने का निर्देश दिया जो इन लेनदेन में किसानों को धोखा देने या परेशान करने का प्रयास करते हैं। एक आधिकारिक बयान में सोमवार को कहा गया कि तेलंगाना के विभिन्न हिस्सों में किसानों को असुविधा पैदा करने वाली घटनाओं की रिपोर्ट मिलने के बाद मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों से सीधे बात की और उनसे किसान सुरक्षा को प्राथमिकता देने का आग्रह किया। उन्होंने धोखाधड़ी प्रथाओं और फसलों की उचित खरीद को बाधित करने वाली किसी भी कार्रवाई पर अंकुश लगाने के महत्व पर जोर दिया। श्री रेड्डी ने जिला कलेक्टरों को सुचारू और कुशल अनाज खरीद प्रक्रिया के लिए सक्रिय उपाय लागू करने का भी निर्देश दिया। उन्होंने स्थानीय अधिकारियों को तेलंगाना के कृषक समुदाय के लिए त्वरित समाधान और निरंतर समर्थन सुनिश्चित करने के लिए उच्च अधिकारियों से तुरंत परामर्श करने के लिए प्रोत्साहित किया।   recent visitors 70

अतंकवादी अनमोल बिश्नोई, गोल्डी बरार और वीरेंद्र चारण पर नकद पुरस्कार की घोषणा: करणी सेना

अहमदाबाद राष्ट्रवादी कांग्रेस नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद लॉरेंस बिश्नोई पर नकद पुरस्कार की घोषणा करने वाले करणी सेना के अध्यक्ष राज शेखावत ने एक बार फिर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि वह लॉरेंस के खिलाफ घोषित की गई नकद पुरस्कार राशि देने के फैसले पर आज भी अडिग हैं। राज शेखावत ने अपने एक्स अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने कहा है, “अतंकवादी अनमोल बिश्नोई, गोल्डी बरार, रोहित गोदारा, संपत नेहरा और वीरेंद्र चारण पर नकद पुरस्कार की घोषणा। आतंकी लॉरेंस की पुरस्कार राशि पर हम आज भी कायम है और आगे भी कायम रहेंगे। अब बारी गैंग की आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने वाले अतंकवादी अनमोल बिश्नोई, गोल्डी बरार, रोहित गोदारा, संपत नेहरा और वीरेंद्र चारण की। इन अतंकवादियों पर भी नकद पुरस्कार की घोषणा क्षत्रिय करणी सेना द्वारा की जाती है। जो कोई व्यक्ति इनको ठोकेगा उसे नियमानुसार नकद राशि से पुरस्कृत किया जाएगा।” उन्होंने इनामी राशि की घोषणा करते हुए बताया, “अनमोल बिश्नोई पर 1,00,00,000 रुपये- (एक करोड़), गोल्डी बरार पर 51,00,000 रुपये- (51 लाख), रोहित गोदारा पर 51,00,000 रुपये- (51 लाख), संपत नेहरा पर 21,00,000 रुपये- (21 लाख) और वीरेंद्र चारण पर 21,00,000 रुपये- (21 लाख)।” राज शेखावत ने आगे कहा, “अमर शहीद सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के हत्यारों, साजिश कर्ताओं को ठोका जाएगा। आओ योद्धाओं हम क्षत्रिय धर्म का निर्वहन करें और आतंकवाद तथा भय मुक्त भारतवर्ष हो यह सुनिश्चित करें। मां करणी का आशीर्वाद सदैव बना रहे।” इससे पहले उन्होंने ऐलान किया था कि जो भी पुलिसकर्मी लॉरेंस बिश्नोई का एनकाउंटर करेगा, उसको 1 करोड़ 11 लाख 11 हजार 111 रुपए का इनाम दिया जाएगा। बता दें कि एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी (66) की 12 अक्टूबर को मुंबई के बांद्रा में उनके बेटे जीशान के ऑफिस के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली है। गैंग का कहना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या अभिनेता सलमान खान से उनके करीबी संबंधों के कारण की गई।   recent visitors 125

विंग कमांडर( सेवा निवृत्त) एमबी ओझा का राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

रायपुर 1971 युद्ध  के वीर योद्धा विंग कमांडर एमबी ओझा (सेवानिवृत्त) का 10 नवंबर को 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था।  सोमवार 11 नवंबर को प्रात: 11.30 बजे  महादेव शमशान घाट में उनके पार्थिव शरीर को अंतिम विदाई दी गई। उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। सेना के जवानों ने अंतिम सलामी दी और पुष्प गुच्छ अर्पित किए।  रायपुर कलेक्टर डा.गौरव कुमार सिंह व विधायक पुरंदर मिश्रा ने भी उनके शव को ससम्मान कांधा दिया। सेना के अधिकारी व जवान, जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण व श्री ओझा के परिजन उपस्थित रहे। recent visitors 46

बाल विवाह रोकथाम में मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना की है अहम भूमिका

भोपाल मध्यप्रदेश में बाल विवाह रोकथाम के लिये कई महत्वपूर्ण कदम उठाये गये हैं। इसमें मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना की अहम भूमिका है। इस योजना का प्रभाव यह है कि समाज में बेटियों के प्रति नज़रिया बदल रहा है। लोग अब अपनी बेटियों की शिक्षा और कल्याण को प्राथमिकता देने लगे हैं। यह बाल विवाह को रोकने के लिये एक सकारात्मक कदम साबित हो रहा है। मध्यप्रदेश में बाल विवाह में आयी कमी राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (एनएफएचएस-5) के अनुसार वर्ष 2019-21 में मध्यप्रदेश में 20 से 24 वर्ष की महिलाओं में से 18 वर्ष से पहले विवाह की दर 23.1 प्रतिशत थी। यह दर पिछले वर्ष की तुलना में कम हुई है। एनएफएचएस-4 में वर्ष 2015-16 के दौरान यह दर 32.4 प्रतिशत थी। इस कमी का श्रेय विभिन्न शासकीय योजनाओं और जागरूकता कार्यक्रमों को जाता है। प्रदेश में बाल विवाह न हो, इसके लिये योजना में प्रारंभ से ही यह प्रावधान है कि बालिका के 21 वर्ष पूर्ण होने पर दिया जाने वाला लाभ उस स्थिति में देय होगा, जब बालिका का विवाह 18 वर्ष से पूर्व न हुआ हो। मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना प्रारंभ करने का मुख्य उद्देश्य लिंगानुपात में सुधार, बाल विवाह की रोकथाम, बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन और बालिकाओं के प्रति समाज के व्यवहार में परिवर्तन को प्रोत्साहित करना था। योजना में बालिकाओं की शिक्षा सुनिश्चित करने के लिये छात्रवृत्ति के रूप में कक्षा-6वीं में 2 हजार रुपये, कक्षा-90वीं में 4 हजार, कक्षा-11वीं एवं 12वीं में 6-6 हजार की आर्थिक सहायता का प्रावधान है। बालिकाओं की उच्च शिक्षा सुनिश्चित हो सके, इसके लिये 12वीं कक्षा के बाद व्यावसायिक एवं स्नातक पाठ्यक्रम में शिक्षा प्राप्त करने के लिये 25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दिये जाने का प्रावधान है। लाड़ली लक्ष्मी जैसी योजनाओं के कारण बालिकाओं का स्कूल में अधिक समय तक रहना संभव हुआ है। देर से विवाह के कारण माध्यमिक शिक्षा में नामांकन में वृद्धि हुई है। विवाह और मातृत्व में देरी से, किशोर गर्भावस्था के जोखिमों में कमी आयी है, जो राज्य में मातृ और शिशु स्वास्थ्य में सुधार लाने में सहायक है।   recent visitors 71

अटल गृह ज्योति योजना में पश्चिम क्षेत्र कंपनी ने उपभोक्ताओं को दी 151 करोड़ की सब्सिडी

भोपाल   ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के निर्देशानुसार अटल गृह ज्योति योजना का पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा प्रभावी क्रियान्वयन कर प्रत्येक पात्र उपभोक्ता को लाभान्वित किया जा रहा है। दस नवंबर की स्थिति में पिछले बिल माह के दौरान 30 लाख 55 हजार उपभोक्ताओं को योजना से लाभान्वित कर सौ यूनिट तक की बिजली एक रूपए यूनिट से उपलब्ध कराई गई है। उपभोक्ताओं को इससे एक माह में 151 करोड़ रूपए की सब्सिडी प्रदान की गई है। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर की प्रबंध निदेशक सुश्री रजनी सिंह ने बताया कि इंदौर रीजन के 8 एवं उज्जैन रीजन के 7 जिलों में अटल गृह ज्योति योजना का बेहतर संचालन कर प्रत्येक पात्र उपभोक्ताओं को सब्सिडी प्रदान की जा रही है। योजना में प्रथम सौ यूनिट तक बिजली एक रूपए यूनिट में उपभोक्ताओं को दी जाती है, शेष बिल राशि शासन से सब्सिडी के रूप में कंपनी को मिलती हैं। पात्र उपभोक्ता को 550 रूपए से ज्यादा की अधिकतम सब्सिडी प्रति बिल प्राप्त होती है। प्रबंध निदेशक ने बताया कि इंदौर जिले में 4 लाख घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को योजना लाभ दिया गया है, इन्हें 17 करोड़ से ज्यादा की सब्सिडी दी गई है। धार जिले में तीन लाख उपभोक्ताओं को 16 करोड़, उज्जैन जिले में 2.80 लाख उपभोक्ताओं को 13.91 करोड़ ,खरगोन जिले में 2.69 लाख उपभोक्ताओं को 13.39 करोड़, रतलाम जिले में 2.28 लाख उपभोक्ताओं को 11.29 करोड़ की सब्सिडी एक माह में दी गई है। इसी तरह मंदसौर में 2.17 लाख उपभोक्ताओं को 10.54 करोड़, देवास में 2.16 लाख उपभोक्ताओं को 11 करोड़, बड़वानी में 2 लाख उपभोक्ताओं को 10 करोड़ की सब्सिडी दी गई है। अन्य जिलों में 84 हजार से लेकर 1.75 लाख उपभोक्ताओं को 4 करोड़ से लेकर 8 करोड़ रूपए की सब्सिडी एक माह में बिजली बिल में दी गई है। इसी तरह मालवा-निमाड़ यानि पश्चिम मप्र में कुल 30 लाख 50 हजार उपभोक्ताओं को 151 करोड़ रूपए की सब्सिडी अटल गृह ज्योति योजना में उपलब्ध कराई गई है। योजना में दैनिक 5 यूनिट अधिकतम खपत पर ही पात्रता है, इससे ज्यादा खपत होने पर माह विशेष में योजना लाभ नहीं दिया जाता हैं।   recent visitors 77

शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने वेतन विसंगति सहित विभिन्न मांगो के लिए सौपा ज्ञापन

रायपुर छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा  अभनपुर द्वारा मोदी की गारंटी लागू करने के तहत वेतन विसंगति दूर करने, समतुल्य वेतनमान का सही निर्धारण करने,पूर्व सेवा अवधि की गणना, हाईकोर्ट के निर्णयानुसार क्रमोन्नत/समयमान वेतनमान देने व लंबित महंगाई भत्ता सहित एरियर्स राशि के लिए अभनपुर तहसीलदार श्री साहू जी को मुख्यमंत्री व अन्य के नाम ज्ञापन सौपा गया।  व जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर द्वारा सहायक शिक्षक से  प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक के पद पर पदोन्नति के लिए अंतिम वरिष्ठता सूची व प्रस्ताव मंगवाये 15 दिन होने के पश्चात भी काउंसलिंग की तिथि घोषित नही होने पर शिक्षकों मे आक्रोश है,जिस कारण मोर्चा द्वारा शीघ्र काउंसलिंग तिथि घोषित कर शीघ्र पदोन्नति करते हुए प्रधान पाठक के पद पर पदस्थापना के लिए मुख्यमंत्री,कलेक्टर व जिला शिक्षाधिकारी के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया।  ज्ञापन सौपने वालो मे मोर्चा के प्रांतीय सह संचालक योगेश सिंह ठाकुर,जिला रायपुर संचालक ओमप्रकाश सोनकला, ब्लॉक संचालक शिव साहू व मनोज साहू अतुल शर्मा, दीपक  साहू, टेक राम कंवर, राजेश सोनकर, अवधेश सहित पदाधिकारीगण उपस्थित थे। recent visitors 70