Wednesday, July 8, 2026 11:32 am

अपनी बहन मृणाल ठाकुर को आदर्श मानते हैं धवल ठाकुर

मुंबई, अभिनेता धवल ठाकुर अपनी बहन और अभिनेत्री मृणाल ठाकुर को अपना आदर्श मानते हैं। बॉम्बे शो स्टूडियोज के बैनर तले निर्मित और श्रद्धा पासी जैरथ द्वारा निर्देशित इस शो में धवल ठाकुर और सांचिता बसु जैसे नए कलाकारों के साथ अनिरुद्ध दवे और कपिल कनपुरिया जैसे जाने-माने कलाकार मुख्य भूमिकायें निभा रहे हैं।अभिनेता धवल ठाकुर, डिज्नी+ हॉटस्टार के ‘ठुकरा के मेरा प्यार’ के साथ डेब्यूठ करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने बताया कि वे अपनी बहन मृणाल ठाकुर को आदर्श मानते हैं। धवल ठाकुर ने कहा, हर अभिनेता की अपनी प्रक्रिया होती है और मैं हमेशा अपनी बहन से इस बारे में चर्चा करता हूं जिससे उसके दृष्टिकोण को समझ सकूं। एक-दूसरे की प्रक्रियाओं पर चर्चा करने से हमेशा कुछ नया सीखने को मिलता है। जब भी हम यह बातचीत करते हैं, हर बार कुछ न कुछ सीखने को मिलता है। हम जो सिनेमा देख रहे हैं, जो किताबें पढ़ रहे हैं, और जो संगीत सुन रहे हैं, इन सब पर चर्चा करते हैं। मुझे लगता है कि ये सभी पहलू बेहतर प्रदर्शन देने और हर बार बेहतर किरदार को विकसित करने में मदद करते हैं। और जो सबसे महत्वपूर्ण बात मैंने उनसे सीखी है, वह है अपनी प्रक्रिया पर विश्वास करना। मुझे लगता है कि यह किसी भी कलाकार के लिए सबसे महत्वपूर्ण बातों में से एक है। 'ठुकरा के मेरा प्यार' 22 नवंबर 2024 से डिज्नी+ हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा। recent visitors 71

भूमाफियाओं के खिलाफ भगवान दास सबनानी ने पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर एफ़आइआर दर्ज कराने का किया अनुरोध

भोपाल भोपाल के लेक व्यू फार्म नीलबड रोड थाना क्षेत्र में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां भूमाफिया और सहकारी संस्था के कुछ अधिकारियों ने कृषि भूमि का बार-बार विक्रय करके करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी की। इस मामले में अनिल अग्रवाल ने  पुलिस को विस्तृत शिकायत दी है, जिसमें भूमि की फर्जी रजिस्ट्री, संपत्ति को अलग-अलग व्यक्तियों को बार-बार बेचने, और अधिकारियों की मिलीभगत का दावा किया गया है। क्या है मामला? अनिल अग्रवाल के अनुसार, उन्होंने पंचसेवा गृह निर्माण सहकारी संस्था मर्यादित भोपाल के अध्यक्ष अशोक गोयल से कृषि भूमि खरीदी थी। लेकिन इस भूमि को अशोक गोयल, यावर अली, रजिया खान और उनके सहयोगियों द्वारा फर्जी तरीके से कई अन्य लोगों को भी बेचा गया। जमीन की रजिस्ट्री बार-बार करवाकर भोपाल के नवजोत सिंह ढिल्लन सहित अन्य लोगों के नाम पर फिर से इस भूमि को रजिस्टर्ड किया गया, जिससे एक संगठित धोखाधड़ी का खुलासा हुआ है। बार-बार विक्रय और प्रशासनिक मिलीभगत अनिल अग्रवाल की शिकायत में बताया गया है कि यावर अली और रजिया खान ने पहले इसी संपत्ति को विनोद शर्मा को बेचा, फिर बाद में पंचसेवा गृह निर्माण सहकारी संस्था और अंततः नवजोत सिंह ढिल्लन को विक्रय कर दिया। अनिल का दावा है कि राजस्व विभाग के अधिकारियों ने भूमाफियाओं का पूरा सहयोग किया, जिसके चलते यह फर्जीवाड़ा संभव हो पाया। आरोप यह भी है कि नवजोत सिंह ढिल्लन ने रजिस्ट्री में अग्रिम चेक जमा करने का वादा किया था, लेकिन अभी तक उसे नकद नहीं कराया गया। भूमाफियाओं की गिरोहबंदी यह मामला एक सुनियोजित षड्यंत्र का संकेत देता है, जिसमें भूमाफिया एक ही संपत्ति को कई बार विक्रय करके लोगों से भारी रकम ऐंठ रहे हैं। अनिल अग्रवाल और अन्य पीड़ितों ने इस प्रकरण में धोखाधड़ी, जालसाजी, और आपराधिक षड्यंत्र जैसी गंभीर धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच का भरोसा दिलाया है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की उम्मीद जताई है। अनिल अग्रवाल ने भोपाल पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है, ताकि वे इस षड्यंत्र से बच सकें और दोषियों को कानूनन सजा मिल सके। recent visitors 62

ताइक्वांडो में विहान कपूर ने जीता सिल्वर मेडल

गुड़गांव गुड़गांव गुड़गांव में आयोजित राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शिवपुरी के रहने वाले विहान कपूर ने सिल्वर मेडल जीतकर क्षेत्र का और स्कूल का नाम रोशन किया है। महज 7 साल की उम्र में विहान कपूर ने अपने प्रतिद्वंदी को प्रतियोगिता में जोरदार पटकनी दी है, हालांकि विहार को सिल्वर मेडल से ही संतोष करना पड़ा। के आर मंगलम स्कूल में दूसरी कक्षा में पढ़ने वाला विहान कपूर पिछले करीब साढ़े तीन साल से ताइक्वांडो की तैयारी कर रहा था। अब वह राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगा। विहान कपूर के पिता नितिन कपूर व मां मोहिनी कपूर की मानें तो विहान शुरू से ही पढ़ाई के साथ-साथ खेल में भी काफी आगे रहा है। समय पर उसे सही दिशा मिल गई जिसकी बदौलत उसे यह मेडल मिला है। उन्होंने बताया कि विहान ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 30-32 किलोग्राम वेट कैटेगरी में भाग लिया था। सनसिटी स्कूल में दो दिनों तक आयोजित हुई इस प्रतियोगिता में 100 से ज्यादा खिलाड़ियों ने भाग लिया था। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीतने के बाद अब विहान कपूर 27 दिसंबर को गोवा में आयोजित होने वाली नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भाग लेगा। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता तीन दिन तक चलेगी। आपको बता दें कि इससे पहले विहान ने जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में मेडल जीते हैं। विहान की इस उपलब्धि पर स्कूल प्रिंसीपल और टीचर ने भी उसकी हौसलाफजाई करते हुए प्रतियोगिता में इसी तरह से मेडल जीतने की शुभकामनाएं दी हैं। recent visitors 155

पुलिस ने शुरू की तलाश, राजस्थान-अलवर में कैमरे के सामने ताला तोड़कर बाइक ले गया शातिर युवक

अलवर. अलवर शहर में बाइक चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि पलक झपकते ही बाइक का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दे देते हैं। घटना सदर थाना अंतर्गत विज्ञान नगर की है। यहां एक युवक बड़ी सफाई से ताला तोड़कर बाइक लेकर फरार हो गया। यह घटना एक दिन पहले की है, लेकिन पीड़ित ने अब थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित ने बताया जब उसकी बाइक नहीं मिली तो उसने आसपास काफी तलाश की। उसके बाद उसके घर के लगे हुए सीसीटीवी कैमरे में चेक किया तो एक युवक बाइक को ले जाता नजर आया। फिलहाल पीड़ित ने इस घटना की सूचना सदर थाना पुलिस को दे दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके आगे की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। शहर में बाइक चोरी की घटना होना आम बात हो गई है, क्योंकि बाइक चोर शहर से चोरी की हुई। बाइक को दूसरे प्रदेशों के आसपास के शहरों में बेच देते हैं। वैसे ज्यादातर बाइक चोर चोरी हुई बाइक को यही आसपास बेच देते हैं, क्योंकि इसका इंजन भी काफी उपयोगी और कीमती होता है। यहां से बाइक खरीद कर दूसरा व्यक्ति बाइक को दो तीन हजार ऊपर लगाकर दूसरे शहर ले जाते हैं और वहां बेच देते हैं। अलवर शहर के आसपास कई गांव तो ऐसे हैं, जहां चोरी के बाद बाइक जाती है, लेकिन पुलिस भी वहां जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाती। पुलिस इन गांवों में तभी जाती है, जब पर्याप्त फोर्स हो। इन गांवों में पुलिस ने दो बार दबिश भी दी थी और इस कार्रवाई में सैकड़ों बाइक भी बरामद हुईं थीं, लेकिन पुलिस के सामने समस्या ये है कि वह इन बाइकों का करें तो क्या करें। recent visitors 83

Bank Holidays: गुरुनानक जयंती शुक्रवार को बंद रहेंगे सभी बैंक, RBI ने क्यों दी है 15 नवंबर की छुट्टी

नई दिल्ली  शुक्रवार यानी 15 नवंबर को गुरुनानक जयंती है। भारत समेत दुनिया के कई देशों में इस पर्व को काफी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। बात अगर इस दिन छुट्टी की करें तो इस दिन कई जगह अवकाश होता है। रिजर्व बैंक के कैलेंडर के अनुसार इस दिन कई राज्यों में बैंकों की भी छुट्टी होती है। अगर आप 15 नवंबर को किसी काम से बैंक जा रहे हैं तो चेक कर लें कि आपके राज्य में बैंक की छुट्टी है या नहीं। कब रहती है बैंकों की छुट्टी? सभी बैंकों की छुट्टी महीने के हर दूसरे और चौथे शनिवार और हर रविवार को होती है। इसके अलावा राष्ट्रीय अवकाश पर भी बैंक बंद रहते हैं। कई बार चुनाव या किसी दूसरे विशेष कारण की वजह से भी छुट्टी हो जाती है। हालांकि इसके बारे में रिजर्व बैंक समय से पहले ही जानकारी दे देता है। गुरुनानक जयंती पर इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक 15 नवंबर को गुरुनानक जयंती के मौके पर देशभर के कई राज्यों में बैंकों की छुट्टी रहेगी। इसे लेकर रिजर्व बैंक ने छुट्टियों का कैलेंडर भी जारी कर दिया है। इस दिन इन राज्यों में बैंक बंद रहेंगे:     पंजाब     हरियाणा     महाराष्ट्र     मिजोरम     मध्य प्रदेश     ओडिशा     चंडीगढ़     तेलंगाना     उत्तराखंड     अरुणाचल प्रदेश     जम्मू     श्रीनगर     राजस्थान     उत्तर प्रदेश     पश्चिम बंगाल     नागालैंड     दिल्ली     झारखंड     छत्तीसगढ़     हिमाचल प्रदेश अगर आप इन राज्यों में रहते हैं तो बैंक के किसी भी काम से 15 नवंबर को घर से न निकलें। अपना काम या तो 14 नवंबर को निपटा में या अगले हफ्ते जाकर पूरा करवा लें। इन सेवाओं के जरिए जारी रखें सर्विस 15 नवंबर को बैंक बेशक बंद रहेंगे लेकिन बैंकिंग से जुड़ी कई सर्विस जारी रहेंगी। इनमें ऑनलाइन बैंकिंग से लेकर एटीएम सर्विस आदि शामिल हैं। इन सर्विस का लाभ उठाने के लिए बैंक जाने की जरूरत नहीं पड़ती। इन सर्विस का इस्तेमाल हफ्ते के सातों दिन 24 घंटे कर सकते हैं। ऑनलाइन बैंकिंग: बैलेंस चेक करने, पैसे ट्रांसफर करने और बिलों का पेमेंट करने के लिए अपने बैंक की वेबसाइट पर लॉग इन करके ऑनलाइन बैंकिंग की सुविधा का इस्तेमाल कर सकते हैं। UPI सर्विस: ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के लिए इस समय यूपीआई काफी पॉपुलर है। आप पेटीएम, गूगल पे, फोनपे आदि प्लैटफॉर्म के जरिए ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कर सकते हैं। ATM सर्विस: अगर कैश की जरूरत पड़ जाए तो किसी भी नजदीकी एटीएम जाकर वहां से कैश निकाल सकते हैं। recent visitors 82

जिले में 127 खरीदी केंद्रों के माध्यम से की जाएगी धान की खरीदी

जांजगीर चांपा समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी एक दिन बाद 14 नवंबर से शुरु होगी। मगर केंद्रों में धान खरीदी की तैयारी नजर नहीं आ रही है। अभी तक केंद्रों में साफ सफाई और अन्य व्यवस्थाएं पूरी नहीं की जा सकी है। कई केंद्रों में घास उगे हैं उनकी भी सफाई नहीं कराई जा सकी है। प्रशासन भले ही धान खरीदी की तैयारी का दावा कर रही है। मगर मैदानी स्तर पर कहीं भी तैयारी नजर नहीं आ रही है। हालांकि टोकन तुहर हाथ एप से धान बेचने के लिए चार समिति हरदी, सलखन, भिलौनी और भैंसतरा में एक किसानों ने टोकन कटा लिया है। जिले में 15 नवंबर से समर्थन मूल्य में धान खरीदी शुरु होगी। धान खरीदी केंद्रों में किसानों की सुविधाओं के लिए छांव, पानी, बैठने की व्यवस्था सहित चेक लिस्ट के अनुसार उपार्जन केंद्रों में कम्प्यूटर, प्रिंटर, युपीएस, जनरेटर, इंटरनेट कनेक्शन, आद्रता मापी यंत्र, तौल के लिए इलेक्ट्रानिक तौल मशीन की उपलब्धता, बारदाना सहित अन्य निर्धारित सुविधाओं की कमी है। डेढ़ माह से किसानों के पंजीयन का काम चल रहा था। बंटवारा नामा के चलते जिले में समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है। जिले में इस वर्ष धान बेचने के लिए एक लाख 26 हजार 918 किसानों ने पंजीयन कराया है। वहीं राज्य सरकार द्वारा धान का समर्थन मूल्य बढ़ाए जाने के कारण भी हर साल जिले में किसानों की संख्या बढ़ती जा रही है। जांजगीर चांपा में 129 सक्ती में 125 खरीदी केंद्र जांजगीर – चांपा जिले में अब उपार्जन केंद्रों की संख्या 129 तो सक्ती जिले में उपार्जन केंद्रों की संख्या 125 हो गई है। वहीं जांजगीर-चांपा जिला में सहकारी समिति 101 तो सक्ती जिला में 95 सहकारी समितियां है। हालांकि इस बार भी नए उपार्जन केंद्र खोलने का प्रस्ताव भेजा गया था जिसमें दोनों जिले में दो दो नए केंद्र खुलने की स्वीकृति शासन से मिली है। टोकन तुहर हाथ एप में इस तरह ले सकेंगे टोकन समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए किसानों को मोबाइल में टोकन तुहर हाथ एप डाउनलोड करना होगा. जिसके बाद नए किसानों को समर्थन मूल्य पर धान बेचने से पहले टोकन तुहर हाथ एप में सबसे पहले अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। एप में रजिस्ट्रेशन के समय एप में समिति से जारी किसान पंजीयन क्रमांक, मोबाइल नंबर व किसान को अपनी जमीन संबंधित जानकारी को एप में डालना होगा। मोबाइल नंबर डालने पर ओटीपी के जरिए पंजीयन करना होगा। पंजीयन (रजिस्ट्रेशन) हो जाने के बाद घर बैठे या किसी भी स्थान से टोकन कटवाने के लिए आनलाइन फ्रार्म भर सकेंगे। 35 हजार गठान बारदाने की जरूरत धान खरीदी के लिए इस बार एक करोड़ 40 लाख बारदाना की आवश्यकता होगी। इसमें 60 लाख नए और 60 लाख पुराने मिलर्स और पीडीएस के बारदाने होंगे। मार्कफेड के मुताबिक 35 हजार 200 गठान बारदाने की जरूरत होगी। इसके बदले 17 हजार नए बारदाने का गठान आ चुका है। शेष बारदानों का इंतजार है। इसके अलावा मिलर्स और पीडीएस से मिलने वाले बारदाना के सत्यापन का कार्य किया जा रहा है। अर्ली वेरायटी धान की हो गई कटाई उपार्जन केंद्रों में 15 नवंबर के बाद ही किसान अपनी उपज लेकर पहुंचते हैं और फिर विधिवत रूप से धान की खरीदी शुरू होती है। वर्तमान में कम दिनों में पककर तैयार होने वाले धान की कटाई हो गई है। वहीं विलंब से पकने वाले फसल की कटाई अभी शुरू नहीं हो पाई है। 15 नवंबर के बाद ही समुचित रूप से धान पककर तैयार होगा और फिर फसल की कटाई शुरू हो पाएगी। ऐसे में पूरा नवंबर महीना धान खरीदी के लिहाज से सूना रहेगा और दिसंबर में ही सही रूप से यह प्रक्रिया शुरू हो पाएगी। धान खरीदी के लिए दिया गया प्रशिक्षण खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की संपूर्ण व्यवस्था करने अपर कलेक्टर एस पी वैद्य की अध्यक्षता में शनिवार को जिला पंचायत के आडिटोरियम में कंप्यूटरीकृत व्यवस्था के लिए प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिले के समस्त समिति प्रबंधक, डाटा एंट्री आपरेटर का संबंधित मास्टर ट्रेनर्स द्वारा खरीफ विपणन वर्ष में धान खरीदी, आनलाइन माड्यूल, बायोमेट्रिक ,किसान पंजीयन, पीडीएस बारदाना एकत्रीकरण सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों के संबंध में जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में संबंधित विभाग के अधिकारी एवं धान उपार्जन केन्द्र से संबंधित कम्प्यूटर आपरेटर, खरीदी प्रभारी, उपार्जन केन्द्र नोडल अधिकारी उपस्थित थे। recent visitors 96

15 लिफाफों में मिले 5.5 लाख रुपये, राजस्थान-भरतपुर के महिला थाने में एसीबी की छापेमारी

भरतपुर. भरतपुर में मंगलवार को महिला थाने में उसे समय हड़कंप मच गया जब एसीबी की टीम महिला थाने पहुंची। अचानक एसीबी की टीम को देखकर महिला थाने में पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। एसीबी की टीम ने महिला थाने से करीब 15 लिफाफे और इसके अलावा महिला थाना प्रभारी के निवास से लाखों रुपये की नकदी बरामद की है। भतरपुर में एसीबी ने महिला थाने पर छापेमारी की। जांच पड़ताल के दौरान एसीबी को थाने में बंद लिफाफों से चार लाख से अधिक की राशि मिली है। वहीं, थाना प्रभारी के क्वार्टर से एक लाख 25 हजार रुपये मिले हैं। जानकारी के मुताबिक एसीबी को थाने में एक मोटी रकम होने की सूचना मिली थी। इसके बाद एसीबी की टीम थाने में तलाशी लेने पहुंची। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम को देखकर महिला थाने में तैनात पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। टीम ने थाने में अलमारी और अन्य सामान को चेक किया  तो करीब 15 लिफाफे मिले। उन पर मुकदमा नंबर डला हुआ था। लिफाफों में करीब 4 लाख 30 हजार रुपये की राशि मिली है। एडिशनल एसपी अमित सिंह चौधरी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की। थाना प्रभारी भंवर सिंह और रीडर जय सिंह से एसीबी की टीम पूछताछ कर रही है। एसीबी एडिशनल एसपी अमित चौधरी ने बताया कि गोपियों सूचना मिली कि महिला थाने में कुछ राशि लिफाफों में रखी हुई है। मंगलवार शाम को महिला थाने पर पहुंच के कार्रवाई की गई। तलाशी के दौरान अलमारी से 15 लिफाफे निकले, जिनमें करीब चार लाख 30 हजार रुपये मिले। उसके बाद एसीबी भंवर सिंह के क्वार्टर की तलाशी ली गई। वहां एक लाख 25 हजार  मिले हैं। कुंभ राशि 5 लाख 55 हजार रुपये मिली है। अभी थाना प्रभारी और रीडर से पूछताछ की जारी है। फिलहाल एसीबी की टीम ने इस मामले को लेकर किसी की भी गिरफ्तारी की बात नहीं कही है। महिला थाना प्रभारी और रीडर से एसीबी की टीम पूछताछ कर रही है, जिसका खुलासा एसीबी की टीम जल्द ही करेगी। recent visitors 90