Wednesday, July 8, 2026 10:18 am

झारखंड चुनाव में ड्यूटी पर लगाये IPS किशन सहाय मीणा को ड्यूटी छोड़कर राजस्थान लौटने पर चुनाव आयोग हुआ सख्त

जयपुर राजस्थान कैडर के आईपीएस किशन सहाय मीणा को चुनाव आयोग ने सस्पेंड कर दिया है। ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया। चुनाव आयोग की ओर से आईपीएस किशन सहाय मीणा की ड्यूटी झारखंड विधानसभा चुनाव में लगाई थी। पिछले दिनों वे झारखंड पहुंच गए थे लेकिन बाद वे बिना किसी को सूचना दिए राजस्थान लौट आए। चुनाव आयोग को बिना सूचना दिए ड्यूटी छोड़कर राजस्थान लौटने पर आयोग ने उनके खिलाफ एक्शन लिया है। आयोग की ओर से अब उन्हें चार्जशीट भी थमाई जाएगी। प्रमोटी आईपीएस हैं किशन सहाय मीणा आईपीएस किशन सहाय मीणा राजस्थान के अलवर जिले के रहने वाले हैं। वे पहले राजस्थान पुलिस सेवा (आरपीएस) के रूप में भर्ती हुए थे। वर्ष 2013 में उनका प्रमोशन हुआ। वे आरपीएस से आईपीएस बन गए। उन्हें वर्ष 2004 का बैच अलॉट किया गया। पिछले दस साल में विभिन्न पदों पर उन्होंने सेवाएं दी। अब ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर उन्हें निलंबित किया गया है। दस साल में अमूमन नॉन फील्ड ही रहे वर्ष 2013 से लेकर अब तक अमूमन वे नॉन फील्ड ही रहे। आईपीएस बनने के बाद अगस्त 2013 में उन्हें टोंक जिले का एसपी लगाया गया। टोंक एसपी के पद पर वे करीब पांच महीने ही रहे। इसके बाद जनवरी 2014 में टोंक एसपी पद से हटाकर जीआरपी अजमेर लगाया दिया गया। इसके बाद करीब छह महीने तक वे एपीओ रहे। बाद में सीआईडी सीबी, जेल और आरएसी में पदस्थ रहे। वर्तमान में वे ह्युमन राईट सेल के आईजी पद पर कार्य कर रहे थे।   recent visitors 198

नोटों से शृंगार कर 108 किलो के मिल्क केक का लगाया भोग, राजस्थान-केकड़ी में श्री श्याम बाबा का मना जन्मोत्सव

केकड़ी. लाखों श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र खाटू श्याम के प्रतिरूप माने जाने वाले केकड़ी के सुप्रसिद्ध श्याम बाबा के जन्मोत्सव पर मंगलवार को सुबह मंदिर में मंगला आरती के बाद दर्शन आरंभ किए गए। उसके बाद मंदिर में भक्तों का तांता लग गया। दर्शनों का यह सिलसिला देर रात तक चलता रहा। बाबा श्याम को श्रद्धालुओं द्वारा बड़ी संख्या में मिल्क केक अर्पित किए गए तथा मंदिर परिसर में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। जन्मोत्सव का यह कार्यक्रम श्याम प्रेमी सेवा समिति व पोकी नाड़ी विकास समिति के तत्वावधान में आयोजित हुआ। सुबह से ही विभिन्न इलाकों से महिला-पुरुष जयकारों के साथ पदयात्रा करते हुए श्याम मंदिर पहुंचे। श्री श्याम मित्र मंडल कमेटी द्वारा दर्शनार्थियों के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गईं तथा सभी को प्रसाद वितरण किया गया। मंदिर परिसर दिन भर बाबा श्याम के जयकारों से गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम के दरबार के सामने भजनों व नृत्य प्रस्तुत किए। इस अवसर पर मंगलवार को सुबह शहर के प्राचीन चारभुजा मंदिर से निशान यात्रा निकाली गई। निशान यात्रा में शहरवासियों सहित आसपास के गांवों के लोग शामिल हुए। इस निशान यात्रा का शहरवासियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। यात्रा में महिला-पुरुष, आबाल-वृद्ध हाथों में बाबा श्याम का ध्वज लेकर चल रहे थे। यात्रा के दौरान आकर्षक आतिशबाजी भी की गई। 6 लाख के नोटों का शृंगार श्याम बाबा के जन्मोत्सव पर उनके विग्रह का नोटों से अनूठा शृंगार किया गया। इसके अंतर्गत दस, बीस, पचास, सौ, दो सौ व पांच सौ के नोटों को कलात्मक ढंग से गूंथकर रंग-बिरंगी मालाएं बनाई गईं और फिर उन मालाओं को करीने से श्याम बाबा के विग्रह पर सजाया गया। साथ ही मंदिर परिसर में विराजमान भगवान लक्ष्मीनारायण व बालाजी का भी शृंगार किया गया, इसके लिए कुल 6 लाख रुपयों के नोट उपयोग हुए। 108 किलो मिल्क केक का लगाया भोग बाबा के जन्मोत्सव पर श्रद्धालुओं ने काजू, बादाम, पिस्ता से बनाया गया 108 किलो मिल्क केक का भोग लगाया। भोग लगाने के पश्चात केक का प्रसाद श्रद्धालुओं में वितरण किया गया। recent visitors 91

रायपुर की महिला को किया डिजिटल अरेस्ट, CBI अधिकारी बताकर ठगे 58 लाख

रायपुर रायपुर की एक 58 वर्षीय महिला साइबर ठगों के जाल में फंस गई, जहां उसे 72 घंटे तक कथित "डिजिटल अरेस्ट" में रखा गया। इस दौरान ठगों ने खुद को मुंबई क्राइम ब्रांच, सीबीआई और आरबीआई के अधिकारी बताते हुए महिला को डरा-धमकाकर उसके बैंक खातों की जानकारी हासिल कर ली। महिला ने डर के मारे अपनी बैंक अकाउंट की जानकारी साझा कर दी और ठगों के बताए खातों में अपनी बचत का पैसा ट्रांसफर करती रही। कैसे हुआ ठगी का शिकार? यह मामला 3 नवंबर से शुरू हुआ, जब महिला को एक फोन कॉल आया जिसमें खुद को टेलीकॉम डिपार्टमेंट, मुंबई का अधिकारी बताया गया। ठग ने बताया कि महिला के आधार नंबर का उपयोग करके मुंबई के लुईसवाड़ी थाने में किसी इस्लाम नवाब मलिक नामक व्यक्ति ने 311 बैंक खाते खोले हैं, जिनका दुरुपयोग हो रहा है। इसके बाद फोन कॉल को कथित मुंबई क्राइम ब्रांच के अधिकारी से जोड़ दिया गया। वहां से एक व्यक्ति ने खुद को सब-इंस्पेक्टर विक्रम सिंह बताकर महिला से कई निजी जानकारियां पूछीं और कहा कि अगर वह जांच में सहयोग नहीं करती है, तो उसका मोबाइल नंबर 2 घंटे में बंद हो जाएगा और उसे मुंबई आना पड़ेगा। फिर उसे व्हाट्सएप वीडियो कॉल पर जोड़कर कथित तौर पर "डिजिटल अरेस्ट" में रखा गया, जहां महिला को यह यकीन दिलाया गया कि पुलिस ऑनलाइन पूछताछ कर रही है। ठगी का तरीका ठगों ने महिला को डरा-धमकाकर वीडियो कॉल पर बने रहने के लिए मजबूर किया और मनी लॉन्ड्रिंग, ड्रग्स की तस्करी जैसे अपराधों में फंसा होने का झूठा आरोप लगाया। इसके बाद उन्होंने महिला से बैंक खातों की जानकारी लेकर उसकी बचत को अपने बताए खातों में ट्रांसफर करा लिया। 3 से 8 नवंबर तक चले इस ठगी में ठगों ने महिला से करीब 58 लाख रुपये ऐंठ लिए। 8 नवंबर को ठगों के निर्देश पर महिला ने अपनी बेटी से संपर्क किया और घटना की जानकारी दी। इसके बाद ही मामला खुलकर सामने आया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। ठगी से बचाव के उपाय     वीडियो कॉल के जरिए पुलिस अधिकारी पहचान नहीं बताते – असली पुलिस अधिकारी कभी भी व्हाट्सएप या वीडियो कॉल पर जांच नहीं करते।     एप डाउनलोड करने के लिए नहीं कहती पुलिस – पुलिस किसी एप को डाउनलोड करने का निर्देश नहीं देती।     डिजिटल अरेस्ट का कोई कानूनी प्रावधान नहीं – "डिजिटल अरेस्ट" जैसा कोई प्रावधान कानून में नहीं है।     धमकी और डराने से सावधान रहें – पुलिस काल पर डराने-धमकाने का काम नहीं करती और न ही पैसे की मांग करती है।     शेयर न करें पर्सनल जानकारी – बैंक और व्यक्तिगत जानकारी किसी अज्ञात व्यक्ति को फोन पर न दें। इस घटना के बाद पुलिस ने साइबर क्राइम सेल को जांच में लगाया है और पीड़िता को सलाह दी गई है कि वह आगे सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध कॉल का जवाब न दें। recent visitors 59

एनडीआरएफ ने निकाला शव, राजस्थान-केकड़ी की बनास नदी में युवक ने अचानक से लगाई छलांग

केकड़ी. जिले के सावर क्षेत्र में ग्राम नापाखेड़ा के पास बनास नदी पुलिया से अचानक एक युवक मंगलवार को नदी में भरे पानी में कूद गया। पुलिस ने गोताखोरों के जरिये नदी में तलाश करवाई, मगर देर शाम तक कुछ पता नहीं चला। बुधवार को अजमेर से आई एनडीआरएफ की टीम ने 50 फीट की गहराई में जाकर शव को ढूंढकर बाहर निकाला। घटना के अनुसार केकड़ी जिले के सावर उपखंड क्षेत्र के ग्राम नापाखेड़ा के पास से बनास नदी निकल रही है। मंगलवार को अपराह्न नदी की पुलिया से गुजरने के दौरान एक युवक ने पानी से लबालब भरी नदी में छलांग लगा दी। युवक को नदी में कूदते हुए देखकर मौके से गुजर रहे राहगीर व वाहन चालक सहम गए और मौके पर भारी भीड़ हो गई, जिससे जाम के हालात बन गए। घटना की सूचना मिलने पर सावर पुलिस थाने के दीवान राजेन्द्र शर्मा मय पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंच गए और यातायात व्यवस्था को सुचारु करवाया। इधर क्षेत्राधिकार के लिहाज से मामला हनुमान नगर पुलिस थाना क्षेत्र का होने के कारण संबंधित थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने गोताखोरों के जरिए बनास नदी में कूदे युवक की तलाश करवाई लेकिन मंगलवार देर शाम तक युवक का पता नहीं चल सका। पुलिस ने शुरुआती तौर पर अपने स्तर पर खोजबीन करने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर आखिरकार अजमेर से एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। एनडीआरएफ की टीम ने बुधवार को दूसरे दिन ऑक्सीजन सिलेंडर लगाकर 50 फीट की गहराई में जाकर युवक के शव को खोज निकाला। पुलिस के अनुसार जहाजपुर थानांतर्गत ग्राम मोतीपुरा निवासी युवक सोनू गुर्जर पुत्र लादूलाल गुर्जर मंगलवार को दोपहर बनास नदी में डूब गया था। जानकारी में सामने आया कि युवक ने छलांग लगाई थी। प्रथम दृष्ट्या मामला आत्महत्या का सामने आ रहा है। बताया गया कि मृतक शराब के नशे में था, तभी उसने छलांग लगाई। बताया गया कि उसकी पिछले साल ही शादी हुई थी। पुलिस की जानकारी के मुताबिक युवक सोनू अपने किसी साथी के साथ बाइक पर बैठकर पुलिया की ओर गया था। इस दौरान उसने पेशाब करने की बात कहकर बाइक रुकवाई और नदी में छलांग लगा दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। हनुमान नगर थाने के एएसआई महेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों ने नदी में कूदने की रिपोर्ट दी है, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। recent visitors 78

नंदिनी ने दुनिया की सबसे कम उम्र की महिला चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने का कीर्तिमान हासिल किया

 मुरैना  मध्य प्रदेश के छोटे से शहर मुरैना की नंदिनी अग्रवाल ने भारत का नाम रोशन करते हुए इतिहास रच डाला। नंदिनी ने दुनिया की सबसे कम उम्र की महिला चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने का कीर्तिमान हासिल किया है, जिसे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने भी मान्यता दी है। और यही नहीं, उन्होंने CA फाइनल परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 1 (AIR 1) हासिल कर अपने अद्भुत टैलेंट और मेहनत का सबूत भी दिया। 16 साल की उम्र में शुरू किया CA का सफर महज 16 साल की उम्र में नंदिनी ने CA बनने का सपना देखा। अपने यूनिक टैलेंट के बल पर, उन्होंने 13 साल की उम्र में 10वीं और 15 साल में 12वीं की परीक्षा पास की। इसके बाद उन्होंने CA के लिए पढ़ाई शुरू की और असाधारण सफलता हासिल की। रचा नया रिकॉर्ड, हासिल किए 76.75% अंक 29 नवंबर 2021 को, नंदिनी ने CA फाइनल में 800 में से 614 अंक (76.75%) प्राप्त किए और AIR 1 हासिल की। यह उपलब्धि उन्होंने सिर्फ 19 साल, 8 महीने और 18 दिन की उम्र में पाई, जो किसी भी महिला के लिए सबसे कम उम्र का रिकॉर्ड है। प्रेरणा बनी बचपन की एक खास मुलाकात नंदिनी ने अपने स्कूल के दिनों में एक गिनीज रिकॉर्ड होल्डर से मुलाकात की थी। तभी से उन्होंने एक ऐसा रिकॉर्ड बनाने का सपना देखा जो तोड़ पाना मुश्किल हो। इसी सपने ने उन्हें CA फाइनल जैसे जैलेंजेज एग्जाम के लिए प्रेरित किया। कम उम्र की चुनौतियां और मजबूत इरादे इतनी कम उम्र में इंटर्नशिप पाने में उन्हें कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई कंपनियों ने उम्र को वजह बताते हुए मना किया, लेकिन नंदिनी ने हार नहीं मानी और अपनी तैयारी में जुटी रहीं। भाई का मिला हौसला और परिवार का संबल उनके भाई सचिन ने भी CA परीक्षा में 2021 में ऑल इंडिया 18वीं रैंक हासिल की और दोनों ने मिलकर एक-दूसरे को प्रेरित किया। नंदिनी के पिता नरेश चंद्र गुप्ता, जो एक टैक्स प्रैक्टिशनर हैं और मां डिंपल गुप्ता ने हमेशा उनके सपनों को सपोर्ट किया। नंदिनी अग्रवाल की यह उपलब्धि हर भारतीय के लिए गर्व का विषय है और युवाओं के लिए प्रेरणा कि सही मेहनत और हौसले से कोई भी ऊंचाई हासिल की जा सकती है। recent visitors 188

सिरपुर तालाब के किनारे पर अवैध 11 निर्माणाधीन मकान तोड़े

इंदौर इंदौर में अवैध काॅलोनाइजर तालाब और ग्रीन बेल्ट की जमीन भी नहीं छोड़ रहे है। नगर निगम और प्रशासन ने बुधवार को सिरपुर तालाब के केचमेंट एरिया में काटी जा रही अवैध काॅलोनी में जाकर अवैध निर्माण तोड़े। अवैध काॅलोनी काटने वालों के खिलाफ प्रकरण भी दर्ज किए जाएंगे। तालाब के किनारे पर 11 निर्माणाधीन मकान तोड़े गए, जबकि दो परिवारों को दो दिन की मोहलत दी गई है।  नगर निगम नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के निर्देश पर इंदौर के तालाबों को अतिक्रमण मुक्त करने की मुहिम चला रहा है। शुरुआत सिरपुर तालाब से की जा रही है,क्योकि इस तालाब को रामसर साइट का दर्जा मिला हुआ है। दस दिन पहले अफसरों ने सिरपुर तालाब की जमीन का सीमांकन किया था और तालाब की जद में आ रहे अवैध निर्माणों को चिन्हित कर लिया था। रहवासियों की बैठक कर अफसरों ने अतिक्रमण हटाने की चेतावनी भी दी थी,लेकिन ज्यादातर लोग नहीं माने। बुधवार सुबह चार जेसीबी और एक पोकलेन के साथ रिमूवल गैंग मौके पर पहुंची और अवैध काॅलोनी में बन रहे मकानों को तोड़ने का काम शुरू कर दिया। दो घंटे में 11 निर्माण तोड़े गए है। चार दिन पहले सिरपुर तालाब के धार रोड वाले हिस्से से बीस से ज्यादा अतिक्रमण नगर निगम ने हटाए थे। आपको बता दे कि ठंड के दिनों में इस तालाब पर प्रवासी पक्षी आते है और तीन से चार माह तक यहां रुकते है, लेकिन आसपास अवैध बसाहट होने और तालाब का पानी दूषित होने के कारण पक्षियों की संख्या बीते तीन सालों में कम हो गई थी। तालाब के आसपास का प्राकृतिक वातावरण बना रहे, इसलिए लिए किनारों को अतिक्रमण मुक्त किया जा रहा है। recent visitors 133

भारतीय टीम का ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अभ्यास मैच नहीं खेलना हो सकता है नुकसानदेह : गावस्कर

मुंबई पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर सहित कई अुनभवी खिलाड़ियों ने कहा है कि भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अभ्यास मैच नहीं खेलकर एक बार फिर वही गलती करने जा रही है जो उसने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में की थी। परिणाम स्वरुप भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में करारी हार का सामना करना पड़ा था। भारतीय टीम को शुरुआती कार्यक्रम के अनुसार पहला टेस्ट मैच खेलने से पहले इंडिया ‘ए’ से दो अभ्यास मैच खेलने थे। इसके अलावा दूसरे टेस्ट मैच से पहले एक अभ्यास मैच प्राइम मिनिस्टर इलेवन से मैच खेलना था और इसके लिए तैयारियां भी हो गयीं थीं पर भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने अचानक ही तीनों अभ्यास मैच रद्द कर दिये। इससे अब भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर सीधे टेस्ट मैच से ही शुरुआत करेगी। इस टेस्ट मैच की तैयारी वह नेट अभ्यास से करेगी। वहीं गावस्कर ने लिखा, ‘नेट प्रैक्टिस कभी भी अभ्यास मैच का विकल्प नहीं हो सकता। टेस्ट मैच खेलने के लिए एक जुनून की जरूरत होती है, जो सिर्फ मैदान पर बल्लेबाजी से आता है। नेट प्रैक्टिस से ऐसा नहीं हो सकता. उम्मीद है कि जिन्होंने भी प्रैक्टिस मैच और प्राइम मिनिस्टर इलेवन से मुकाबला रद्द किया है, वह इसे सही साबित करेंगे।’गावस्कर कहते हैं, ‘बल्लेबाज जानते हैं कि अभ्यास मैच में आउट हो जाने के बाद वे दोबारा बल्लेबाजी नहीं कर सकते। इस कारण वॉर्म-अप या अभ्यास मैच किसी भी बल्लेबाज के लिए नेट अभ्यास से ज्यादा अहम होते हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में अभ्यास की कमी के चलते भारतीय बल्लेबाज विफल रहे थे। सीरीज से पहले विराट कोहली और रोहित शर्मा से अभ्यास मैच खेलने को कहा गया था पर उन्होंने इंकार कर दिया था। इससे भारत को अपनी ही धरती पर पहली बार क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा था।   recent visitors 70