Wednesday, July 8, 2026 7:20 am

बैठने वाली जॉब करने वाले जरूर करें ये योगासन, नहीं होंगी रीढ़ की हड्डी की समस्याएं

जैसे-जैसे तकनीक विकसित होती जा रही है, बहुत सारे काम अब एक ही जगह बैठकर किए जाने लगे हैं। इसी तरह पढ़ने वाले स्टूडेंट्स, दुकानदार और डेस्क डेस्क जॉब वाले लोगों को दिनभर एक ही जगह बैठे-बैठे काम करना पड़ता है। काम के दबाव के कारण न तो अपनी फिटनेस के बारे में सोचने का वक्त होता है और न ही जिम जाकर एक्सरसाइज करने का समय होता है। ऐसे में देखा गया है कि थोड़े समय बाद इन लोगों में पीठ दर्द, कमर दर्द, कंधा दर्द या कोहनी और उंगलियों का दर्द शुरू हो जाता है। इसका कारण यह है कि आप मानसिक रूप से तो एक्टिव होते हैं मगर शारीरिक रूप से बिल्कुल निष्क्रिय होते हैं। फिट रहने के लिए आपके शरीर को थोड़ी मेहनत या एक्सरसाइज करनी बहुत जरूरी है। अगर आपको अपने काम से ज्यादा समय नहीं मिलता है, तो आप घर पर या ऑफिस में ही 10 मिनट समय निकालकर कुछ आसान योगासन कर सकते हैं, जिससे आप शरीर में होने वाली इन समस्याओं से बचे रहें। इसके अलावा ये योगासन आपको शारीरिक रूप से फिट भी रखेंगे। हस्तोत्तासन करें : हस्तोत्तासन को आप कहीं भी और कभी भी कर सकते हैं। इसे करने के लिए सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं और हाथों को ऊपर आकाश की तरफ उठा लें। अह दोनों हाथों के पंजों को मिलाते हुए एड़ियों को ऊंचा करें और हाथों को और ऊपर की तरफ खींचें। इसके बाद एड़ियों को जमीन पर रख दें। अब हाथों को ऊपर उठाए हुए ही दाईं तरफ क्षमतानुसार घूम कर स्ट्रेच करें। फिर इसी तरह बाईं तरफ क्षमतानुसार स्ट्रेच करें। हर 3 घंटे के अंतराल पर ऐसा 2-3 बार कर लें, तो आपको कभी भी कमर और पीठ की समस्या नहीं होगी। सुप्त पवनमुक्तासन : चटाई बिछाकर सीधे लेट जाएं। अपने घुटनों से टांगें मोड़ लें और उन्हें अपनी छाती के करीब लाएं। अपनी टांगों के आसपास अपनी बाहें लपेटें। चाहें तो अब आंखें भी बंद कर सकती हैं। गहरी सांस लें। इसी मुद्रा में 1 मिनट के लिए रहें। अब सांस छोड़ें और अपना सिर इतना उठाएं कि आपकी नाक घुटनों को छू सके। इस मुद्रा में 5 सेकंड तक रहें। सांस लेते हुए अब अपना सिर पीछे ले जा सकती हैं। इसे 5 बार दोहराएं। इस आसन से पेट, छोटी और बड़ी इंटेस्टाइन, लिवर, पेन्क्रियाज़, गॉलब्लैडर और पेल्विक की मांसपेशियों की खुद-ब- खुद मालिश हो जाती है। पदसंचालनासन : यह आसन मोटापे के इलाज में बहुत कारगर है। इसके अभ्यास से पीठ, हिप्स, टांगें, होठ, पेट और पेल्विस मजबूत होते हैं। चटाई बिछा लें और उस पर सीधी लेट जाएं। हथेलियां नीचे की तरफ हों। सामान्य रूप से सांस लें और अपनी दोनों टांगों को ऐसे हवा में चलाएं, मानो लेटे हुए साइकिल चला रही हों। इसके 10-12 राउंड्स करें। अब शवासन में आएं, यानी लेट जाएं और दो मिनट तक धीरे-धीरे सांस लें। अब उलटी दिशा में टांगों को चलाएं। इसके 10-12 राउंड्स करें। स्ट्रेचिंग करें : उल्टी। टांग को सीधी टांग के ऊपर रखें और आगे की तरफ झुक जाएं फिर महसूस करें कि कहां-कहां स्ट्रेटच आ रहा है। फिर वापस उसी अवस्थां में आ जाएं। फिर दूसरी तरफ से भी इस आसन को करें। अब अपनी उंगलियों को आपस में फंसाकर ऊपर ले जाइए और खींचकर रखिए। सांस भरते रहिए और वापस आ जाइए। फिर अपना उल्टां हाथ ऊपर ले जाइए और दूसरी साइड में झुक जाइए। ऐसा ही दूसरी साइड से भी करें। उल्टा पैर आगे ले जाइए फिर हाथ से पैरों की उंगालियों को पकड़ने की कोशिश करें। अगर नहीं पकड़ पा रहे तो पैर को पकड़ लें। फिर वापस आ जाइए। दूसरी तरफ से भी ऐसे ही करें। घंटों तक न बैठे रहें : ऑफिस में बैठने का काम हो तो भी एक जगह चेयर पर घंटों तक न बैठे रहें, बल्कि बीच-बीच में टहलते रहें। हर एक-डेढ़ घंटे बाद अपनी कुर्सी से उठें और 20 कदम चलकर शरीर को थोड़ा स्ट्रेच करें और फिर बैठ जाएं। अपना सामान स्वयं ही उठाकर रखें या फिर लंच टाइम में अपने केबिन में ही टहल लें। कैसे भी 15-20 मिनट तो अवश्य निकालें अपने लिए जिसमें आप चल सकें, ताकि शरीर की कसरत हो जाए।   recent visitors 79

22 नवंबर को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी वैक गर्ल्स

मुंबई, प्राइम वीडियो की ड्रामा सीरीज़, वैक गर्ल्स 22 नवंबर को रिलीज होगी। पद्मश्री पुरस्कार विजेता सूनी तारापोरेवाला ने सीरीज़ वैक गर्ल्स का निर्माण एवं निर्देशन किया है जिसे सूनी, इयाना बातिवाला और रॉनी सेन ने साथ मिलकर लिखा है। इस सीरीज़ को मैटर एंटरटेनमेंट, चॉकबोर्ड एंटरटेनमेंट और जिगरी दोस्त प्रोडक्शंस के बैनर तले केलब फ्रैंकलिन, विकेश भूटानी और सूनी तारापोरवाला ने प्रोड्यूस किया है। कॉमेडी, ड्रामा, डांस और म्यूजिक से भरपूर इस सीरीज़ में मेखोला बोस, अनसुआ चौधरी, रिताशा राठौर, क्रिसन परेरा, प्रियम साहा, रूबी साह, अचिंत्य बोस जैसे बेहद होनहार और उभरते कलाकारों के साथ-साथ बरुन चंदा, लिलेट दुबे और स्वर्गीय नितेश पांडे जैसे दिग्गज कलाकारों ने अहम किरदार निभाए हैं। नौ एपिसोड वाली ड्रामा सीरीज़ वैक गर्ल्स भारत के साथ-साथ दुनिया भर के 240 से अधिक देशों एवं क्षेत्रों में 22 नवंबर को सिर्फ प्राइम वीडियो पर हिंदी में प्रीमियर के लिए तैयार है, जिसे तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में भी डब किया गया है। कोलकाता की पृष्ठभूमि पर आधारित इस सीरीज में बेबाक अंदाज़ वाली 6 युवतियों की कहानी दिखाई गई है, जो ऐसे शहर और देश में अपना एक डांस ग्रुप बनाती हैं, जहाँ उनकी पसंद के इस डांस स्टाइल, यानी वैकिंग के बारे में लोग बहुत कम जानते हैं। ये लड़कियाँ साथ मिलकर 'वैक गर्ल्स' नाम से एक डांस ग्रुप बनाती हैं और सुर्खियों में छा जाती हैं। recent visitors 90

PM मोदी फिर 3 देशों के दौरे पर च , 56 साल बाद किसी प्रधानमंत्री की गुयाना यात्रा क्यों अहम

नई दिल्ली  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 16-21 नवंबर तक तीन देशों की यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान वह जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए ब्राजील भी जाएंगे। विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान मोदी के कई नेताओं से मुलाकात की संभावना है। प्रधानमंत्री ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डी सिल्वा द्वारा आयोजित जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए 18-19 नवंबर को रियो डी जेनेरियो का दौरा करेंगे। विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका के साथ जी-20 ट्रोइका का हिस्सा है और जी-20 शिखर सम्मेलन की चर्चाओं में सक्रिय रूप से योगदान दे रहा है। शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री वैश्विक महत्व के विभिन्न मुद्दों पर भारत का रुख सामने रखेंगे और पिछले दो वर्षों में 'भारत द्वारा आयोजित जी-20 नई दिल्ली लीडर्स डिक्लेरेशन' और 'वायस आफ द ग्लोबल साउथ समिट' के परिणामों पर चर्चा करेंगे। नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला अहमद टीनूबू के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री मोदी 16-17 नवंबर को नाइजीरिया की यात्रा पर जाएंगे। यह 17 वर्षों में भारत के प्रधानमंत्री की नाइजीरिया की पहली यात्रा होगी। इस दो दिवसीय दौरे में वह भारतीय समुदाय की एक सभा को भी संबोधित करेंगे। भारत और नाइजीरिया 2007 से ही रणनीतिक साझेदार हैं, जिनके बीच आर्थिक, ऊर्जा और रक्षा सहयोग बढ़ रहा है। करीब 200 भारतीय कंपनियों ने नाइजीरिया में 27 बिलियन डॉलर से अधिक का निवेश किया है। इसी तरह प्रधानमंत्री मोदी 19 से 21 नवंबर तक गुयाना की राजकीय यात्रा पर रहेंगे। किसी भारतीय प्रधानमंत्री की 1968 के बाद यहां की यह पहली यात्रा होगी। यह दौरा राष्ट्रपति मोहम्मद इरफ़ान अली के निमंत्रण पर हो रहा है। इस यात्रा पर मोदी अली के साथ द्विपक्षीय चर्चा करेंगे। इसके अलावा वह गुयाना के वरिष्ठ नेताओं से मिलेंगे और संसद और प्रवासी भारतीयों की एक सभा को भी संबोधित करेंगे। गुयाना में रहते हुए मोदी जॉर्जटाउन में दूसरे कैरिकॉम-भारत शिखर सम्मेलन में भी भाग लेंगे और इस क्षेत्र के साथ भारत के संबंधों को बढ़ाने के लिए कैरिकॉम के सदस्य देशों के नेताओं के साथ बैठकें करेंगे। बता दें कि 2023 में गुयाना के राष्ट्रपति अली मध्य प्रदेश में प्रवासी भारतीय दिवस में मुख्य अतिथि के रूप में भारत आए थे और उन्हें प्रवासी भारतीय सम्मान से सम्मानित किया गया था। बड़ी बात यह है कि गुयाना में करीब 40 फीसदी आबादी भारतीयों की है। औपनिवेशिक काल में भारत और गुयाना दोनों ब्रिटिश साम्राज्य का हिस्सा थे। बयान में कहा गया है कि यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री भारत और नाइजीरिया के बीच रणनीतिक साझेदारी की समीक्षा करेंगे तथा द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा करेंगे। मोदी गुयाना के राष्ट्रपति मोहम्मद इरफान अली के निमंत्रण पर 19-21 नवंबर तक गुयाना की राजकीय यात्रा करेंगे। गुयाना की यह यात्रा 1968 के बाद भारत के प्रधानमंत्री की पहली यात्रा होगी।   recent visitors 84

24 घंटों में स्वास्थ्य केंद्र में सफलतापूर्वक कराई 6 नार्मल डिलीवरी

बालोद छत्‍तीसगढ़ के बालोद जिले से एक खुशखबरी सामने आई है। जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) पुरूर ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। पिछले 24 घंटों में इस स्वास्थ्य केंद्र में 6 नार्मल डिलीवरी सफलतापूर्वक कराई गईं हैं। इस प्रकार, पीएचसी पुरूर ऐसा पहला स्वास्थ्य केंद्र बन गया है, जहां 24 घंटे के भीतर 6 प्रसव कराए गए हैं। यह उपलब्धि इस क्षेत्र में चिकित्सा सेवाओं को बेहतर बनाने में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है। इस सफलता से पीएचसी पुरूर के कर्मचारियों और स्टाफ का मनोबल भी बढ़ा है। सभी प्रसव पूर्ण रूप से सुरक्षित रहे और मां-बच्चे दोनों स्वस्थ्य हैं। पीएचसी पुरूर की इस उपलब्धि के लिए यहां के स्टाफ नर्स हेमबती नेताम, सोनल मसीह, कुसुम साहू, भारती साहू, वार्ड आया यशोमति साहू और आरएमए कमल किशोर सिन्हा का अहम योगदान रहा। इन सभी ने प्रसवों को सहज और सुरक्षित रूप से संपन्न करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस उपलब्धि को लेकर सीएमएचओ (मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी) डॉ. महेश कुमार सूर्यवंशी ने पीएचसी पुरूर के सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। प्रसव करने वाली महिलाओं में ग्राम सोहतरा की गीता (पति- नंदकुमार), ग्राम पुरूर की वंदना सौरभ जोशी (पति- सौरभ जोशी), ग्राम नवागांव की कौशिल्या (पति- पेमन), ग्राम चिटौद की सीमन (पति- राहुल), ग्राम मरकाटोला की संगीता (पति- नरेंद्र), और ग्राम भर्रीगांव की प्रीति (पति- राजेंद्र) शामिल हैं, जिन्होंने यहां बच्चों को जन्म दिया। recent visitors 59

नई नवेली दुल्हन हुई खौफनाक साजिश का शिकार, सहकर्मी को उतारा मौत के घाट, 8 दिन पहले ही हुई थी शादी

ब्राजीलिया ब्राजील में एक शख्स ने अपनी सहकर्मी की गला दबाकर बेरहमी से हत्या कर दी। महिला ने कथित तौर पर उसे किस करने से इनकार कर दिया था। केयरगिवर का काम करने वाली चार बच्चों की मां की शादी इस दर्दनाक घटना से आठ दिन पहले ही हुई थी। स्थानीय मीडिया ने एक वीडियो भी जारी किया है जिसमें संदिग्ध ने का कबूल किया है कि उसने 38 वर्षीय महिला की हत्या इसीलिए की क्योंकि उसने उसे किस करने से इनकार कर दिया था और उसे थप्पड़ मारा था। g1 के मुताबिक महिला की बॉडी उसके घर के नजदीक ही एक प्रॉपर्टी में मिली जहां वह काम करती थी। कथित तौर पर उसके सहकर्मी मार्सेलो जूनियर बैस्टोस सैंटोस ने उसे चूमने की कोशिश की। हालांकि महिला ने मना कर दिया और उसे थप्पड़ भी मार कर दूर करने की कोशिश की। इसके बाद शख्स ने उसका गला घोंटकर हत्या कर दी। उसने कथित तौर पर महिला के हाथ को बांधने के लिए डायपर टेप का इस्तेमाल किया और उसकी मौत के बाद उसके शव को एक खाली जगह में फेंक दिया। पड़ोसी से मांगा था फावड़ा महिला का शव उसकी हत्या के एक दिन बाद मिला। पुलिस को बैस्टोस सैंटोस पर तब शक हुआ जब उन्हें पता चला कि उसने हत्या के दिन एक पड़ोसी से फावड़ा मांगा था। जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से उसकी पहचान की। महिला के पति ने क्या कहा महिला के पति ने कहा है कि उसकी मौत के बाद अब उनके जीवन में कुछ नहीं बचा। उन्होंने कहा, "वह मेरी जिंदगी थी। सिंटिया एक बेहतरीन शख्सियत थी। एक साथी जिसे मैं अपने जीवन में कई सालों से चाहता था। वह ईमानदार थी।" पति ने बताया कि कैसे उन्होंने उसकी मौत से कुछ दिन पहले ही शादी करने का फैसला किया। वह चार बच्चों की मां थी। recent visitors 72

प्रियंका चोपड़ा ने चैटजीपीटी के साथ की रोमांटिक बात

मुंबई, भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास को चैटजीपीटी से बहुत प्यार है और उन्होंने इसका इजहार खुलेआम कर दिया है। इंस्टाग्राम पर एक ‘रोमांटिक बातचीत’ साझा की है। प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर अपनी स्टोरीज सेक्शन में कई मीम्स शेयर किए। लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान चैटजीपीटी पर गया। यह मीम 1989 में आई सलमान खान की फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ के गाने ‘मेरे रंग में रंगने वाली’ से लिया गया था। क्लिप में सुपरस्टार अपनी अभिनेत्री भाग्यश्री को प्यार से पकड़े हुए हैं और ‘मेरे सवालों का… जवाब दो’ लाइन गा रहे हैं। मीम के ऊपर ‘आजकल मैं’ लिखा था। वहीं सलमान पर ‘मैं’ टैग था और भाग्यश्री पर ‘चैटजीपीटी’। प्रियंका ने इसे साझा करते हुए लिखा एकदम मेरे जैसा, गुड नाइट। ग्लोबल स्टार अक्सर जिंदगी के खूबसूरत और जज्बाती लम्हों को शेयर करती हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर पेट डॉग ‘डायना’ का एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया, जिसमें वह डायना के साथ खेलती नजर आ रही है। प्रियंका ने लिखा, “जब मैं काम से घर आती हूंं” अभिनेत्री अक्सर अपने डॉग की मनमोहक तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। उन्होंने वीडियो में एरिक कारमेन का गाना “हंग्री आइज” भी जोड़ा। बता दें कि प्रियंका और उनके पति निक जोनास के पास तीन पेट डॉग्स हैं, जिनके नाम डायना, पांडा और जीनो है। एक इंटरव्यू में, ‘बेवॉच’ अभिनेत्री ने डायना के साथ अपने खास रिश्ते  के बारे में बात की थी। हालांकि वह अपने तीनों पालतू जानवरों से बेहद प्या र करती है, लेकिन उन्होंने स्वीकार किया कि डायना उनके दिल में एक अलग जगह रखती हैं। अपने रिश्ते के बारे में बताते हुए, प्रियंका ने बताया कि डायना पहली पप्पी थी जिसकी उन्होंने पूरी तरह से देखभाल की। उन्होंने यह भी बताया कि डायना उनके जीवन में उस दौर में आई जब वो अमेरिका आई थीं और अपने पिता के निधन का शोक मना रही थीं। डायना न्यूयॉर्क में नॉर्थ शोर रेस्क्यू से हैं। प्रियंका के करियर पर एक नजर डाले तो वह अपकमिंग कॉमेडी फिल्म “हेड्स ऑफ़ स्टेट” में इदरीस एल्बा और जॉन सीना के साथ दिखाई देंगी। वह कार्ल अर्बन संग “द ब्लफ” में एक समुद्री डाकू की भूमिका में दिखेंगी। recent visitors 86

शिवपुरी में रात के अंधेरे में फौजी संग हैवानियत, गुटखा खरीदते वक्त हुई बहस… दो युवकों ने घसीटकर चप्पल से पीटा

शिवपुरी  जिले के अमोला थानांतर्गत ग्राम सिरसौद में एक युवक को तीन लोगों द्वारा जूतों से मारपीट करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि जिस व्यक्ति से मारपीट की जा रही है वह आईटीबीपी का जवान है और वर्तमान में असम में पदस्थ है। दिवाली की छुट्टी पर आया था गांव बताया जाता है कि फौजी दीपावली पर छुट्टियों के दौरान अपने गांव आया था। इसी दौरान उसकी निर्मम मारपीट की गई। वीडियो 3 नवंबर का बताया जा रहा है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सरेराह चप्पलों से मारपीट कर दी छुट्टी लेकर गांव आए एक फौजी की दो युवकों ने सरेराह चप्पलों से मारपीट कर दी। फौजी को घसीटकर रोड पर ले आए। घटना सिरसौद कस्बे की 3 नवंबर की है। यह वीडियो अब सामने आया है। वायरल वीडियो के मामले में अमोला थाना पुलिस का कहना है कि फौजी द्वारा किसी तरह का केस दर्ज नहीं कराया गया। फौजी असम गुवाहटी में पदस्थ है। छुट्टी लेकर गांव आया था। 3 नवंबर को करैरा से गांव लौट रहा था। सिरसौद बस स्टैंड पर रुककर दुकान से गुटखा पाउच लेने लगा। इसी दौरान दुकान पर खड़े दो युवकों से विवाद हो गया। दोनों युवकों ने चप्पलों से फौजी की मारपीट शुरू कर दी। मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस बोली-शिकायत नहीं आई मारपीट के दौरान दोनों युवक फौजी को घसीटकर सड़क पर ले आए। इस दौरान किसी ने वीडियो बना लिया। लेकिन अब यह वीडियो एकाएक सामने आया है। अमोला थाना प्रभारी राजकुमार चाहर का कहना है घटना के बाद फौजी थाने आया था, वह शराब बहुत अधिक मात्रा में पीये थे। उनका कहना था कि वह गुवाहटी में पदस्थ है। उसने यह भी कहा कि मैं कोई कार्रवाई नही चाहता हूं। यदि शिकायत आती है तो हम केस दर्ज कर लेंगे। recent visitors 77