इंदौर से चलने वाली इन12 जोड़ी ट्रेनों में बढ़ाए जाएंगे डिब्बे, यहां जानें पूरी डिटेल

 इंदौर इंदौर से चलने वाली लंबी दूरी की 12 जोड़ी ट्रेनों में वेटिंग कम करने के लिए शुक्रवार से 30 नवंबर तक अलग-अलग दिनों में अतिरिक्त कोच लगेंगे। शुक्रवार से 29 नवंबर तक इंदौर से चलने वाली इंदौर नई दिल्ली एक्सप्रेस (20957) और 16 से 30 नवंबर तक नई दिल्ली से चलने वाली नई दिल्ली इंदौर एक्सप्रेस (20958) में थर्ड एसी का एक अतिरिक्त कोच लगाएंगे। लिस्ट में मालवा और कामाख्या एक्सप्रेस भी शामिल     इसी प्रकार 9 और 26 नवंबर को इंदौर से चलने वाली इंदौर कोचुवेली एक्सप्रेस (20932) में और 22 और 29 नवंबर को कोचुवेली से चलने वाली कोचुवेली इंदौर एक्सप्रेस (20931) थर्ड एसी का एक अतिरिक्त कोच लगेगा।     17 एवं 24 नवंबर को इंदौर से चलने वाली इंदौर दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस (19337) में और 18 व 25 नवंबर को दिल्ली सराय रोहिल्ला से चलने वाली दिल्ली सराय रोहिल्ला इंदौर एक्सप्रेस (19338) में थर्ड एसी का एक अतिरिक्त कोच लगेगा।     15 से 30 नवंबर तक महू से चलने वाली मालवा एक्सप्रेस (12919) और 17 नवंबर से 2 दिसंबर तक श्री माता वैष्णो देवी कटरा से महू के लिए चलने वाली (12920) मालवा एक्सप्रेस में एक थर्ड एसी का अतिरिक्त कोच लगेगा।     21 और 28 नवंबर को महू से चलने वाली कामाख्या एक्सप्रेस में और 24 नवंबर व 1 दिसंबर को कामाख्या से महू के लिए चलने वाली कामाख्या एक्सप्रेस में थर्ड एसी का एक अतिरिक्त कोच लगेगा।     19 और 26 नवंबर को महू से नागपुर के लिए चलने वाली और 20 नवंबर व 27 नवंबर को नागपुर से महू के लिए चलने वाली नागपुर एक्सप्रेस में थर्ड एसी का एक अतिरिक्त कोच लगेगा। इन ट्रेनों में भी लगेंगे अतिरिक्त कोच     15 से 30 दिसंबर तक इंदौर- मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त थर्ड एसी कोच।     18 नवंबर से 03 दिसंबर तक मुंबई सेंट्रल-इंदौर एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त थर्ड एसी कोच।     17 नवंबर से 29 दिसंबर तक महू-यशवंतपुर एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त थर्ड एसी कोच।     19 नवंबर से 31 दिसंबर तक यशवंतपुर-महू एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त थर्ड एसी कोच।     15 से 30 नवंबर तक इंदौर दौंड एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर श्रेणी का कोच।     16 नवंबर से 01 दिसंबर तक दौंड-इंदौर एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर श्रेणी का कोच।     17 नवंबर से 2 दिसंबर तक इंदौर-असरवा एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर श्रेणी का कोच।     18 नवंबर से 3 दिसंबर तक असरवा- इंदौर एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर श्रेणी का कोच।     26 नवंबर को इंदौर से चलने वाली इंदौर- वेरावल एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर श्रेणी का कोच।     27 नवंबर को वेरावल- इंदौर एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर श्रेणी का कोच।     23 और 30 नवंबर को इंदौर- बीकानेर एक्सप्रेस एक अतिरिक्त स्लीपर श्रेणी का कोच।     24 नवंबर और 01 दिसंबर को बीकानेर- इंदौर एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर श्रेणी का कोच लगेगा।   recent visitors 92

बीजेपी के 2 पार्षद 6 साल के लिए निष्कासित, अनुशासनहीनता के लिए कारण बताओ नोटिस संतोषजनक जवाब नहीं मिलने के बाद कारवाई

छिंदवाड़ा  भाजपा जिला अध्यक्ष शेषराव यादव ने भाजपा के पार्षदों समेत 4 नेताओं को 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। नगर निगम चुनाव में अध्यक्ष के विरुद्ध लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के बाद भाजपा दफ्तर में चार पार्षदों ने अभद्रता की थी। इन चारों पार्षदों को भाजपा जिलाध्यक्ष ने 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। इनमें भाजपा नेता संतोष राय, शिव मालवी और पार्षद किरण हरिओम सोनी और पूर्णिमा मालवी शामिल हैं। सारा विवाद उस वक्त शुरू हुआ जब 8 अक्टूबर को नगर निगम अध्यक्ष सोनू मागो के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था, ये प्रस्ताव गिर गया था। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने के बाद ये कारवाई की गई अविश्वास प्रस्ताव गिरने के बाद आरोप लगाया गया था कि है कि इन पार्षदों ने पार्षदों से गली गालोच की और कार्यकर्ताओं के लिए गद्दार और दोगले जैसे अपशब्दों का प्रयोग किया था। इस अनुशासनहीनता के लिए पार्टी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया था जिसके बाद संतोषजनक जवाब नहीं मिलने के बाद ये कारवाई की गई। कलेक्टर शीलेंद्र सिंह के मौजूदगी में गुप्त वोटिंग हुई     8 अक्टूबर को छिंदवाड़ा नगर निगम में हुआ था घमासान।     अध्यक्ष सोनू मागो के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव गिर गया था।     कलेक्टर शीलेंद्र सिंह के मौजूदगी में गुप्त वोटिंग हुई है।     कांग्रेस के निगम अध्यक्ष सोनू मांगो के पक्ष में 21 वोट पडे़     वोटिंग में विपक्ष महापौर सहित 27 पार्षदों ने मत दिए थे। सावनेर विधानसभा चुनाव भाजपा प्रत्याशी की सौसर थाने में शिकायत वहीं सीमावर्ती महाराष्ट्र राज्य में विधानसभा चुनाव आगामी 20 नवंबर को है। इस चुनाव में सौसर क्षेत्र के बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता सावनेर विधानसभा क्षेत्र में पहुंचकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं। शनिवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सौसर ने सौसर थाना में सावनेर भाजपा प्रत्याशी की शिकायत की है कहा- क्षेत्रिय कांग्रेस कार्यकर्ताओं को धमकाने तथा जान से मारने की धमकी मिली है। चुनावी सभा में सीधे कार्यकर्ताओं को धमकी दी सौसर विधायक विजय रेवनाथ चौरे के नेतृत्व में दिए ज्ञापन में कांग्रेस ने कहा है कि, विधानसभा चुनाव प्रचार में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा हिस्सा लिया जा रहा है। इस दौरान 15 नवंबर को ग्राम बडेगांव में भाजपा प्रत्याशी की चुनावी सभा थी। उनने सीधे कार्यकर्ताओं को धमकी दी गई। चुनावी आचार सहिता के उल्लंघन का भी मामला दर्ज किया जाए किसी जिम्मेदार दल के प्रत्याशी द्वारा कार्यकर्ताओं को धमकाना निंदनीय है। हमारी मांग है कि, संबंधित प्रत्याशी के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाये। साथ ही चुनावी आचार सहिता के उल्लंघन का भी मामला दर्ज किया जाए। इस अवसर पर ब्लाॅक अध्यक्ष डाॅ राजेन्द्र याम्दे, पूनाराम बाविस्टाले भागवत महाजन, केशव बोढे, संजय ठाकरे, विठठल गायकवाड, अरविंद डहाके, दिलीप गुर्वे, ज्ञानेश्वर गावंढे, पंकज दातारकर, विलास बुले सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। भाजपा की गुटबाजी उभरकर सामने आई थी भाजपा को पहले ही गुटबाजी का अंदाजा था। ऐसे में अविश्वास प्रस्ताव के पहले पार्षदों को एकजुट करने में बीजेपी नेता जुटे रहे थे। भाजपा प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भगवान दास सबनानी ने मोर्चा संभालते हुए भाजपा कार्यालय में पार्षदों से अलग-अलग चर्चा भी की थी। सबनानी पार्षद दिवाकर सदारंग के घर भी पहुंचे थे। उन्होंने पूर्व मंत्री चौधरी चंद्रभान के गुट के पार्षदों से भी बात की थी। हालांकि इन सबके बाद भी हाउस में गुटबाजी नजर आई, क्योंकि वोटिंग के दौरान विपक्ष के 7 पार्षदों ने कांग्रेस अध्यक्ष के पक्ष में वोट डाले थे। recent visitors 70

डीएपी पर ₹500 और यूरिया की बोरी पर 73 रुपए ज्यादा लिए जा रहे थे: एसडीएम आशुतोष शर्मा

भोपाल जिले में खाद कारोबारियों द्वारा डीएपी और यूरिया की कालाबाजारी की जा रही है।इसकी शिकायतें किसानों द्वारा लगातार कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह से की जा रही थी।इसको लेकर हाल ही में एडीएम प्रकाश नायक, एसडीएम आशुतोष शर्मा ने किसानों के साथ बैठक कर सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया था। इसी के तहत बैरसिया एसडीएम ने शुक्रवार को गौर कृषि सेवा केंद्र पर छापामार कार्रवाई करते हुए गोदाम को सील कर दिया है। यहां कृषि सेवा केंद्र संचालक द्वारा किसानों से एक बोरी डीएपी पर 500 रुपये और यूरिया खाद पर 73 रुपये अधिक लिए जा रहे थे। मनमाने दाम पर बिक रही थी खाद एसडीएम आशुतोष शर्मा ने बताया कि शिकायत मिली थी कि बैरसिया में नरसिंहगढ़ रोड पर स्थित गौर कृषि सेवा केंद्र पर शासकीय मूल्य से अधिक मूल्य पर खाद बेची जा रही है। इसके बाद करुणा दंडोतिया, वरिष्ठ कृषि अधिकारी पीएस गोयल, पटवारी सुरेंद्र सिंह दांगी के साथ केंद्र पर पहुंचकर निरीक्षण किया। जहां पर संचालक कमल सिंह गौर के द्वारा डीएपी के तय दाम एक हजार 350 रुपये प्रति बोरी की बजाए एक हजार 850 रुपये लिए जा रहे थे। जबकि यूरिया खाद पर प्रति बोरी 267 रुपये के बजाय 340 रुपये वसूल किए जा रहे थे। प्रकरण दर्ज ऐसे में खाद की कालाबाजारी करना सही पाया गया, तो कृषि विकास अधिकारी पीएस गोयल की शिकायत पर बैरसिया थाना पुलिस ने संचालक कमल सिंह गौर के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है। गोदाम किया सील एसडीएम ने बताया कि कलेक्टर के निर्देशानुसार खाद की कालाबाजारी करने वाले विक्रेताओं पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत गौर कृषि सेवा केंद्र का नरसिंहगढ़ रोड स्थित गोदाम को सील कर दिया गया है। टीम द्वारा लगातार खाद विक्रय पर नजर रखी जा रही है।   recent visitors 64

भारत की विश्व बंधुत्व की भावना और देश में हो रही प्रगति को देखकर कई देश आश्चर्य भी करते हैं- CM मोहन

भोपाल अंतर्राष्ट्रीय सहिष्णुता दिवस (International Tolerance Day) पर भारत कॉमनवेल्थ ट्रेड काउंसिल (Commonwealth Trade Council of India) के ट्रेड कमिश्नर (Trade Commissioner) के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने कहा कि ट्रेड कमिश्नर के रूप में पीयूष तिवारी की नियुक्ति मध्यप्रदेश के लिए गर्व का विषय है. ब्रिटेन जैसे देश जिन्होंने कभी भारत पर राज किया था, आज हमारे पीछे खड़े हैं. भारत आज विश्व के अनेक देशों का मार्गदर्शक, सहयोगी और लोकप्रिय मित्र राष्ट्र है. वर्ष 2026 तक भारत विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा. इतने देशों के प्रतिनिधि हुए शामिल इस कार्यक्रम में कई कॉमनवेल्थ राष्ट्रों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए. इन देशों में ऑस्ट्रेलिया, नामीबिया, यूनाइटेड किंगडम, मलावी, समोआ शामिल हैं. इन देशों के राजदूत और म्यांमार, तुर्की, मोरक्को, अल्जीरिया और युगांडा जैसे देशों के प्रतिनिधि भी कार्यक्रम में शामिल हैं. इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पीयूष तिवारी को ट्रेड कमिश्नर का नियुक्ति पत्र प्रदान किया और इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए प्रदेश के नागरिकों की ओर से बधाई दी. CM मोहन यादव ने उम्मीद जताते हुए कहा कि पीयूष तिवारी के पद पर नियुक्त होने से कॉमनवेल्थ देशों के साथ व्यापारिक संबंधों को नई दिशा मिलेगी. संयुक्त राष्ट्र विश्व सहिष्णुता दिवस के कार्यक्रम में आए विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों ने पीयूष तिवारी को दिए गए दायित्व के लिए बधाई दी. इंवेस्टमेंट के लिए MP है अनुकूल मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि ब्रिटेन जैसे देश जिन्होंने कभी भारत पर राज किया था, आज हमारे पीछे खड़े हैं. इसके पीछे भारतीयों की बुद्धिमता, हमारा स्वावलंबन, हमारे संसाधन और PM मोदी का सक्षम नेतृत्व शामिल है. मध्यप्रदेश में विश्व के अनेक राष्ट्रों से व्यापार, वाणिज्य और उद्योग क्षेत्र में कार्य के प्रस्ताव मिल रहे हैं. मध्यप्रदेश न सिर्फ उद्योग और व्यापार बल्कि संस्कृति, खनिज, विमानन, पर्यटन जैसे क्षेत्रों में अनुकूल है और इन क्षेत्रों में श्रेष्ठ कार्य की संभावनाओं को समेटे हुए है. मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि मन के भाव अच्छे हों, नागरिक श्रेष्ठ हों, अपराध न्यूनतम हो तो वह श्रेष्ठ राज्य कहलाता है. वर्ष 2004 तक मध्यप्रदेश में पांच या छह मेडिकल कॉलेज ही थे, वर्तमान में इनकी संख्या 20 हो गई है. पीपीपी मॉडल पर एक वर्ष में 12 नए मेडिकल कॉलेज प्रारंभ होंगे. recent visitors 91

कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा चेक बाऊंस के प्रकरण में दो वर्षों से फरार स्थाई वारण्टी गिरफ्तार

अनूपपुर  थाना कोतवाली में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक महिपाल नामदेव, आरक्षक अमित यादव, अब्दुल कलीम, कपिल सोलंकी के द्वारा विगत दो वर्षों से बैंक चेक बाऊंस के प्रकरण में फरार चल रहे स्थाई गिरफ्तारी वारण्टी विजय कुमार श्रीवास्तव पिता बच्चालाल श्रीवास्तव उम्र करीब 55 साल निवासी वार्ड न. 10 शान्ति नगर अनूपपुर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। विजय कुमार श्रीवास्तव के विरूद्ध माननीय न्यायालय सुश्री अंजली शाह न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी न्यायालय अनूपपुर के द्वारा प्रकरण क्रमांक 892/22 धारा 138 एन.आई.एक्ट में स्थाई गिरफ्तारी वारण्ट जारी किया गया था। recent visitors 71

लेफ्टिनेंट कर्नल पर शोषण का आरोप लगाने वाली महिला मेजर को कोर्ट से राहत नहीं, जानें-क्या है पूरा मामला

 जबलपुर मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की जबलपुर हाई कोर्ट (Jabalpur High Court) पीठ ने शोषण के आरोप लगाने वाली महिला मेजर की याचिका को खारिज कर दिया. महिला मेजर को कोर्ट से किसी तरह की राहत मिलती हुई नजर नहीं आ रही है. कोर्ट ने स्पष्ट किया कि मामले की जांच पूरी हो चुकी है और उसके नतीजे याचिकाकर्ता के खिलाफ हैं. ऐसे में अदालत इसमें कोई दखल नहीं देगी. महिला मेजर ने दायर की थी ये याचिका महिला मेजर ने अपनी याचिका में कहा था कि 2020 में उनकी पोस्टिंग सीओडी में हुई थी. जनवरी 2021 से 8 नवंबर 2021 तक एडवांस मटेरियल मैनेजमेंट कोर्स के दौरान वहां तैनात लेफ्टिनेंट कर्नल ने अभद्र टिप्पणियां की और अनुचित व्यवहार करते हुए उनका हाथ पकड़ने की कोशिश की थी. उनका कहना था कि उनकी शिकायत करने पर भी मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई. समिति ने दिया था ये फैसला महिला मेजर ने अपनी याचिका में शिकायत की थी कि 7 अप्रैल 2021 की शाम एक परीक्षा के दौरान, जब फैकल्टी रूम में केवल लेफ्टिनेंट कर्नल मौजूद थे, उन्होंने फिर से याचिकाकर्ता के साथ अनुचित बातें की. इसके बाद महिला ने आंतरिक शिकायत समिति को घटना की जानकारी दी. जांच के बाद 31 दिसंबर 2021 को समिति ने महिला मेजर को ही दोषी ठहराते हुए जांच के आदेश दिए थे. कोर्ट ने महिला की याचिका की खारिज इस पूरे मामले की चार्जशीट को याचिकाकर्ता महिला ने आर्म्ड फोर्स ट्रिब्यूनल में चुनौती दी थी, लेकिन वहां से भी उन्हें राहत नहीं मिली. इसके बाद मामला हाई कोर्ट पहुंचा. यहां सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार का पक्ष डिप्टी सॉलिसिटर जनरल पुष्पेंद्र यादव ने रखा. सभी तथ्यों पर विचार करने के बाद हाई कोर्ट ने महिला मेजर की याचिका खारिज कर दी और किसी भी प्रकार की राहत देने से इनकार कर दिया.     recent visitors 61

सरकार ने जनजातीय गांवों में धार्मिक और मांगलिक कार्यों के लिए अखरा निर्माण योजना शुरू करने की घोषणा

रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने जनजातीय गांवों के लिए एक नई योजना की शुरुआत करने की घोषणा की है, जिससे धार्मिक और मांगलिक कार्यों के लिए अखरा निर्माण का रास्ता खुलेगा। साथ ही, बैगा, गुनिया और सिरहा जनजातीय समुदाय के लिए मुख्यमंत्री सम्मान निधि भी प्रदान की जाएगी, जिसके तहत हर वर्ष पांच हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। यह घोषणा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने साइंस कालेज मैदान में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस के मौके पर की। मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर कहा कि जनजातीय समुदाय के समग्र विकास के लिए कई योजनाएं चल रही हैं। प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत 24,000 करोड़ रुपये और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के लिए 80,000 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। इसके अलावा, जनजातीय समुदाय के शहीदों की प्रतिमाएं भी प्रमुख स्थानों पर स्थापित की जाएंगी, ताकि उनके योगदान को सम्मानित किया जा सके। जनजातीय समुदाय की वीरता और कला को सम्मान इस भव्य समारोह में जनजातीय समुदाय की प्रमुख विभूतियों, राज्य में हुए जनजातीय विद्रोह के शहीदों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही, चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को भी पुरस्कार प्रदान किए गए। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर वन अधिकार अधिनियम से संबंधित एक एटलस और कैलेंडर का विमोचन किया, साथ ही ‘शौर्यांजलि’ और ‘हल्बा जनजातीय की वाचिक परंपराएं’ विषय पर प्रकाशित पुस्तक का भी लोकार्पण किया। इस सम्मान समारोह में राज्यसभा सांसद अरूण सिंह, आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम, विधायक मोती लाल साहू, अनुज शर्मा, पुरंदर मिश्रा, पूर्व मंत्री महेश गागड़ा और पूर्व विधायक उमेश कच्छप समेत अन्य जनप्रतिनिधि और जनजातीय समाज के पदाधिकारी भी उपस्थित थे। 6,600 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर विशेष अवसर पर 6,600 करोड़ रुपये की लागत वाली परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। यह परियोजनाएं देश के दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और विकास पर केंद्रित हैं। पीएम मोदी ने इस अवसर पर कहा कि देश के जनजातीय क्षेत्रों के विकास के लिए अब पांच गुना बजट खर्च किया जा रहा है। पहले जो बजट 25,000 करोड़ रुपये था, वह अब बढ़कर 1,25,000 करोड़ रुपये हो चुका है। recent visitors 86