Sunday, July 5, 2026 8:15 pm

कई बार कर चुका है वारदात, राजस्थान-अलवर में शातिर बाइक चोर गिरफ्तार

अलवर. अलवर शहर N.E.B. थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाने के हेड कांस्टेबल फतेह सिंह ने बताया वर्ष 2023 अप्रैल माह में परिवादी आकाश वर्मा निवासी देसूला ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। शिकायत में बताया था कि सूर्य नगर शिक्षक कॉलोनी से उसकी बाइक चोरी हो गई थी। पूर्व में पुलिस ने एक आरोपी आबीद ख़ान को गिरफ्तार किया गया था। यह आरोपी पापड़ा खड़ियाबास का रहे वाला है। अब मुखबिर की सूचना के अनुसार कल रात को आरोपी अफसर ख़ान निवासी रायबका थाना सदर अलवर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने पूर्व में ही चोरी हुई बाइक को जब्त कर लिया था। आज आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। अब पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस के अनुसार यह आरोपी काफी शातिर है और बाइक चोरी के मामले में भी ही कुख्यात है। नजर हटते ही यह बाइक लेकर रफूचक्कर हो जाता है। यह आरोपी पहले भी कई बार बाइक चोरी की वारदात कर चुका है। पुलिस ने बताया कि बाइक चोरी करते ही यह उसको ओने-पोने दाम में बेच देता है। पुलिस के अनुसार बाइक चोरी की वारदात करके यह कुछ दिन शांति से जीवन व्यतीत करता है और उसके बाद फिर से इसी काम मे लग जाता है। recent visitors 64

मंत्री लखन पटेल का अनोखा अंदाज, छात्राओं से पूछा- साइकिल मिली? तो मिला मजेदार जवाब

 दमोह  पैदल स्कूल जा रहीं छात्राओं को देखकर पशुपालन मंत्री लखन पटेल ने अपना काफिला रोककर पूछा कि पैदल क्यों जा रही हो। छात्राओं ने जवाब दिया कि साइकिलें नहीं मिलीं। यह जवाब सुनकर मंत्री पटेल ने छात्राओं को साइकिल देने की बात कही और अन्य समस्यायों भी जानी। इस बातचीत का वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। एक छात्रा दीपा लोधी ने बताया कि जब वह कक्षा 9वीं में पढ़ती थी। उस दौरान लॉकडाउन लग गया, तभी से साइकिल नहीं मिलीं। छात्रा ने बताया कि गांव में सड़क नहीं है, खेत से होकर जाना पड़ता है। मंत्री पटेल ने पूछा कि कितनी सहेलियों को जरूरत है। दीपा ने कहा 20 से 25 छात्राओं को चाहिए। मंत्री ने छात्रा दीपा से पांच छात्राओं के नाम लिखकर देने को कहा और वहां से चले गए। बता दें शासन द्वारा उपलब्ध कराईं साइकिलें स्कूल परिसरों में पड़ी-पड़ी धूल खा रही हैं। वितरण न होने से साइकिलों पर अब जंग लगने लगी है। पथरिया ब्लॉक की बात करें तो यहां 1200 से अधिक साइकिलें  किंद्रहो स्कूल परिसर में रखी हैं। वितरण में देरी होने के कारण इनमें जंग लगती जा रही है। कई छात्र-छात्राएं पैदल स्कूल जाने को मजबूर हैं। इसकी हकीकत स्थानीय विधायक व मंत्री लखन पटेल ने खुद महसूस की। दरअसल मंत्री पटेल पथरिया विधानसभा अंतर्गत खजरी गांव के दौरे पर थे। कई जगह रुक कर उन्होंने लोगों से जानकारी भी ली। 5 महीने पहले आ चुकी है साइकिल पथरिया ब्लॉक के 48 स्कूलों के लिए 5 महीने पहले साइकिल आ चुकी हैं। कक्षा 8 वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को यह दी जाना है, लेकिन अब जंग लगने से खराब होने लगी हैं। इस संबंध में पथरिया विधायक और पशुपालन मंत्री लखन पटेल ने कहा साइकिलों का वितरण क्यों नहीं हुआ है, यह मालूम कराता हूं, लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।   recent visitors 114

मैं यहां संन्यास लेने के लिए नहीं आया हूं, मैं यहां टीम को जीतने में मदद करने के लिए आया हूं: नडाल

मलागा डेविस कप स्पेन के टेनिस स्टार राफेल नडाल के शानदार करियर का आखिरी टूर्नामेंट होगा। 38 वर्षीय, 22 बार ग्रैंड स्लैम जीतने वाले नडाल, चोटों के खिलाफ बढ़ती मुश्किल लड़ाई के साथ टूर्नामेंट के बाद टेनिस से संन्यास ले लेंगे टूर्नामेंट से पहले नडाल ने सोमवार को एक खचाखच भरी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "मैं यहां संन्यास लेने के लिए नहीं आया हूं। मैं यहां टीम को जीतने में मदद करने के लिए आया हूं। यह एक टीम प्रतियोगिता है और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हम सभी को इस बात पर ध्यान केंद्रित करना है कि हमंे क्या करना है – यानी टेनिस खेलना और इसे बहुत अच्छे से करना। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह अपनी भावनाओं को नियंत्रित कर पाएंगे, उन्होंने कहा, "भावनाएं अंत में होंगी। मुझे नहीं पता: यह ऐसा कुछ नहीं है जिसका मैं पूर्वानुमान लगा सकता हूँ महत्वपूर्ण बात यह है कि टीम की मदद करें, ध्यान केंद्रित करें और चीजों को अच्छी तरह से करें। हमारे प्रतिद्वंद्वी और परिस्थितियाँ बहुत कठिन हैं, और आपको जो करना है उस पर ध्यान केंद्रित करना होगा।" नडाल ने कहा कि वह अपने रिटायरमेंट से पहले इस सप्ताह का आनंद ले रहे हैं। उन्होंने कहा, "मुझे पता है कि इसका मतलब मेरे जीवन में एक बड़ा बदलाव है, लेकिन मुझे नहीं पता कि भविष्य में क्या होगा।" स्पेन की टीम डेविस कप फाइनल में नीदरलैंड के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी, और अगर वे जीत दर्ज करते हैं तो शुक्रवार के सेमीफाइनल में उनका सामना जर्मनी या कनाडा से होगा। स्पेन के कप्तान डेविड फेरर ने कहा कि उन्हें अभी तक नहीं पता कि नडाल खेलेंगे या नहीं। कप्तान ने बताया, "कल आपको पता चल जाएगा। फिलहाल, मैंने यह तय नहीं किया है कि कौन से खिलाड़ी खेलेंगे।"अगर नडाल पूरी तरह से फिट नहीं होते हैं, तो फेरर के अनुसार, रॉबर्टो बॉतिस्ता अगुत या पेड्रो मार्टिनेज कार्लोस अल्काराज़ के साथ एकल खेलेंगे। नडाल ने अगस्त की शुरुआत में ओलंपिक खेलों में नोवाक जोकोविच से हारने के बाद से कोई प्रतिस्पर्धी मैच नहीं खेला है।   recent visitors 36

क्राइम और खनन पर अंकुश की सराहना, राजस्थान-भरतपुर के आईजी राहुल प्रकाश पहुंचे सवाई माधोपुर

भरतपुर. भरतपुर आईजी राहुल प्रकाश सोमवार को सवाई माधोपुर के दौरे पर रहे। वहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए माना कि सवाई माधोपुर जिले में डीग को छोड़ दें तो अन्य जिलों की अपेक्षा ज्यादा साइबर क्राइम था, जिस पर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में साइबर क्राइम टीम ने प्रभावी कार्रवाई की है। अक्सर बजरी के अवैध खनन एवं निर्गमन की शिकायतें आती रहती थीं, जिस पर भी प्रभावी अंकुश लगाया गया है। भतरपुर आईजी जिले के दौरे पर रहने के दौरान पुलिस अधीक्षक कार्यालय, वृत शहर कार्यालय व मानटाउन थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। इसके बाद जिले के आला पुलिस अधिकारियों की बैठक लेकर अपराध नियंत्रण एवं पेंडिंग मुकदमों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। इससे पूर्व आईजी भरतपुर को पुलिस की ओर से गॉड ऑफ ऑनर दिया गया। मीडिया से रूबरू होते हुए आईजी भरतपुर ने कहा कि पुलिस अधीक्षक कार्यालय, वृत शहर कार्यालय तथा मानटाउन थाने का वार्षिक निरीक्षण किया गया है। जिले में बहुत अच्छा काम हुआ है। खासकर बजरी के अवैध खनन एवं निर्गमन पर रोक लगाई गई है। इस संबंध में लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जिस पर प्रभारी कार्रवाई कर अंकुश लगाया गया है। विशेषतौर पर जिले में डीग को छोड़ दें तो अन्य जिलों की अपेक्षा ज्यादा साइबर क्राइम था, जिस पर प्रभावी काम किया गया है। जिले में अपराधों पर अधिक प्रभावी नियंत्रण कैसे बढ़ाया जाए इस कार्य योजना पर चर्चा कर कार्रवाई की जाएगी। recent visitors 160

रिहायशी इलाके में अवैध तरीके से गिट्टी, भस्सी व रेत का भण्डारण

रिहायशी इलाके में अवैध तरीके से गिट्टी, भस्सी व रेत का भण्डारण बलियरी पहाड़ी टोला के रहवासियो को होती है परेशानी, वाहनों से होती है दुर्घटनाए, पुलिस की चेतावनी भी बेअसर सिंगरौली प्रतिबंध के बावजूद वार्ड क्रमांक 41 के पहाड़ी टोला में शासकीय स्कूल के चंद कदम की दूरी पर घनी बस्ती के बीच दबंग लक्ष्मण शाह द्वारा अवैध तरीके से रेत, गिट्टी व भस्सी का भण्डारण किया गया है। लगातार वाहनों से घनी बस्ती के बीच निर्माण सामग्री का परिवहन होता है जिससे आये दिन दुर्घटनाएं देखने को मिलती हैं। स्थानीय लोगों ने इस संबंध में कई बार शिकायतें की परन्तु ना तो जिम्मेदारों को इससे फर्क पड़ा और ना ही लक्ष्मण सिंह ने ही अपना ठिकाना कहीं हटाया। कुछ महीने पूर्व लक्ष्मण सिंह के ट्रेक्टर से दबकर एक ११ माह की बच्ची की मौत हो गयी थी। उस समय हरकत में आयी पुलिस के तात्कालीन कोतवाली प्रभारी सुधेश तिवारी ने चेतावनी दी थी कि एक महीने के अंदर रिहासयी बस्ती को छोड़कर कहीं अन्यत्र भण्डारण किया जाये परन्तु दबंग लक्ष्मण शाह की सेहत पर कोई फर्क नहीं पड़ा और उसके द्वारा बेखौफ निर्माण सामग्री का परिवहन घनी बस्ती के बीच से किया जा रहा है। शिकायत करने पर मिलती है धमकी आस-पास के रहवासियों ने बताया कि इस संबंध में जब लक्ष्मण शाह को बोला जाता है तो उसके द्वारा धमकी दी जाती है कि जो करना हो कर लो, हम तो इसी तरह ब्यापार करेंगे। निर्माण सामग्री के भण्डारण स्थल से कुछ ही मीटर की दूरी पर शासकीय विद्यालय है जहां छोटे-छोटे बच्चे पढ़ने के लिए जाते हैं। लगातार टै्रक्टरों की धमाचौकड़ी से बच्चों को चोट लग जाती है। जिस तरह से निर्माण सामग्री का परिवहन घनी आबादी के बीच से हो रहा है उससे कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। स्‍थानीय रहवासियोंं ने जिम्‍मेदार प्रशासन से मांग किया है कि घनी बस्‍ती के बीच संचालित निर्माण सामगी के भण्‍डारण को कहीं अन्‍यत्र स्‍थानांतरित किया जाये जिससे लोगों को वायु प्रदूषण, ध्‍वनि प्रदूषण व आये दिन हो रही दुर्घटनाओं से निजात मिल सके। recent visitors 50

पहाड़ों में बर्फबारी से प्रदेश में बढ़ी सर्दी, भोपाल का तापमान सामान्य से 2.4 डिग्री कम

भोपाल मध्य प्रदेश में शीतलहर का दौर शुरू हो गया है। इसकी वजह सर्द हवाएं हैं। हिल स्टेशन पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा। यहां तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। राजधानी भोपाल का तापमान सामान्य से 2.4 डिग्री कम है। मौसम विभाग के मुताबिक, पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण अगले कुछ दिनों में एमपी में ठंड और बढ़ने की उम्मीद है। मंगलवार सुबह ग्वालियर-चंबल संभाग के जिलों में कोहरा छाया रहा। आईएमडी के अनुसार, ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया में घना कोहरा छाया रहा, जबकि निवाड़ी-टीकमगढ़ में मध्यम कोहरा छाया रहा। इससे विजिबिलिटी भी कम रही। बर्फबारी हुई शुरू     दरअसल, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में बर्फबारी शुरू हो गई है। इसके साथ ही जेट स्ट्रीम हवाएं भी चल रही हैं। ऐसे में मध्य प्रदेश में भी उत्तरी हवाएं आएंगी, जो ठंड बढ़ाएंगी। आने वाले दिनों में पारा और गिर सकता है। अभी दिन के तापमान में औसतन 2 डिग्री की गिरावट आई है। वहीं, 15 से ज्यादा शहरों में रात का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया जा रहा है। गौरतलब है कि प्रदेश में बढ़ती ठंड के चलते स्कूलों के समय में भी बदलाव किया गया है। भोपाल में कई स्कूलों का समय 30 मिनट तक बढ़ाया गया है। इंदौर, उज्जैन, जबलपुर और ग्वालियर में भी स्कूलों का समय बदला जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले तीन-चार दिनों में कई शहरों में रात के टेम्प्रेचर में 2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है। उत्तरी हिस्से यानी ग्वालियर-चंबल संभाग में ठंड का असर ज्यादा बढ़ा रहेगा। बता दें कि रविवार-सोमवार की रात पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा। यहां पारा 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिसंबर में कड़ाके की Cold/कोहरा/ Coldwave एमपी मौसम विभाग की मानें तो दिसंबर-जनवरी में कड़ाके की ठंड और कोहरे के साथ कोल्ड वेव की स्थिति रहने का अनुमान है।दिसंबर की शुरुआत में पूरे प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 11 से 12 डिग्री तक गिरने की संभावना है।दिसंबर में सागर संभाग के जिले निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर और पन्ना, रीवा संभाग के मउगंज सीधी और सिंगरौली, जबलपुर संभाग के मंडला और डिंडोरी, इंदौर संभाग के झाबुआ, इंदौर और धार के उत्तरी हिस्से और पूरे ग्वालियर-चंबल संभाग में जबरदस्त ठंड पड़ेगी।निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मंडला, डिंडोरी, झाबुआ, धार, उज्जैन, सीहोर, विदिशा, राजगढ़ और ग्वालियर चंबल में ठिठुरन बढ़ेगी। पिछले 24 घंटे का मौसम का हाल     प्रदेश के पचमढ़ी शहर में सोमवार को रात का तापमान 9 डिग्री से कम दर्ज किया गया, जो कि 8.2 डिग्री सेल्सियस रहा।     मंडला में 10.2 डिग्री, मजालखंड में 11.4 डिग्री और उमरिया में 11.6 डिग्री दर्ज हुआ।     सोमवार को ग्वालियर में दिन का अधिकतम तापमान 26.3 डिग्री दर्ज किया गया।     इंदौर में 28.5 डिग्री, जबलपुर में 29.6 डिग्री, भोपाल में 30 और उज्जैन में 30.2 डिग्री दर्ज हुआ।     सोमवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।     भोपाल में न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा। प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान     पचमढ़ी: 8.6°C     मंडला: 10.8°C     बालाघाट: 12°C     उमरिया: 12.6°C     सिवनी: 15°C     नौगांव: 12.5°C     जबलपुर: 14.5°C     भोपाल: 13.4°C प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान     भोपाल: 30.5°C     ग्वालियर: 32°C     इंदौर: 29.9°C     उज्जैन: 30.7°C recent visitors 80

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है उज्जैन में प्रदेश की पहली मेडिसिटी बनने जा रही

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि उज्जैन में प्रदेश की पहली मेडिसिटी बनने जा रही है। राज्य सरकार चिकित्सा सेवा और चिकित्सा शिक्षा के लिए गंभीर है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में चिकित्सा सेवा और आयुष के माध्यम से स्वास्थ्य और चिकित्सा को समग्रता में देखते हुए नई अवधारणा पर कार्य हो रहा है। इसके चलते उज्जैन में बनने वाली मेडिसिटी में न केवल मेडिकल कॉलेज रहेगा अपितु नर्सिंग, पैरामेडिकल, अनुसंधान सुविधा, चिकित्सक-विशेषज्ञ और स्टॉफ के आवास सहित संपूर्ण व्यवस्था होगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वे स्वयं इस कैंपस का भूमि-पूजन करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समत्व भवन में मीडिया से चर्चा में यह बात कही। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पिछले 20 साल में मध्यप्रदेश सरकार ने चिकित्सा के क्षेत्र में क्रांतिकारी कदम उठाएं हैं। वर्ष 2004-05 में प्रदेश में मात्र 5 मेडिकल कॉलेज थे, वर्तमान में प्रदेश में 17 मेडिकल कॉलेज संचालित हैं और 8 निर्माणाधीन हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सिंहस्थ अवधि में लगभग 15 करोड़ की आबादी उज्जैन में होगी। सामान्य समय में भी लगभग 5 से 7 करोड़ यात्री प्रतिवर्ष उज्जैन पधार रहे हैं। अतः यहां मेडिसिटी का बनना उपयोगी और महत्वपूर्ण है। उज्जैन में आकार ले रही मेडिसिटी के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।   recent visitors 55