Sunday, July 5, 2026 9:23 pm

विधानसभा सत्र की बढाएं अवधि, सीजीपीएससी मामले की निष्पक्ष हो जांच: पीसीसी चीफ बैज

रायपुर विधानसभा शीतकालीन सत्र को लेकर अधिसूचना जारी हो गई है. इस बार शीतकालीन सत्र की अवधि 4 दिन होने पर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा, विधानसभा सत्र की तिथि घोषित हो गई है. 4 दिन का समय काफी कम है क्योंकि मुद्दे ज्यादा हैं. जनता में सरकार के खिलाफ आक्रोश है. हम सड़क से लेकर सदन तक जनता की लड़ाई लड़ रहे हैं. विधानसभा सत्र की तिथि बढ़ना चाहिए. हम इसकी मांग करते हैं. वहीं सीजीपीएससी मामले में बैज ने कहा, निष्पक्षता से जांच होनी चाहिए. बदले की भावना से जांच नहीं होनी चाहिए. रायपुर में डबल मर्डर मामले में पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा, दीपावली के बाद ही 17 से अधिक घटनाएं हुई है. एक को पुरानी बस्ती में जिन्दा जलाया गया. विधानसभा क्षेत्र में डबल मर्डर का मामला आया है. अपराध पर सरकार का कोई कंट्रोल नहीं है. इनसे प्रदेश की कानून व्यवस्था संभल नहीं रही है. सीजीपीएससी मामले में बैज ने कहा – निष्पक्षता से जांच होनी चाहिए CGPSC मामले में टामन सोनवानी की गिरफ्तारी पर बैज ने कहा, कोई गड़बड़ी है तो निष्पक्षता से जांच होनी चाहिए. जिस तरीके से सरकार ने विधानसभा चुनाव के दौरान राजनीतिक भावना से प्रेरित होकर पूरे सरकार को बदनाम करने का काम किया, अगर कोई वास्तव में गड़बड़ी है तो निश्चित रूप से निष्पक्षता से जांच होनी चाहिए, लेकिन राजनीतिक बदले की भावना से जांच नहीं होनी चाहिए. कांग्रेस का कार्यकाल ही नहीं, पिछले 15 साल में बहुत सारे गोलमाल हुए हैं. बहुत सारे अपने लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए इस तरीके का काम हुआ है. क्या सरकार पिछले 15 सालों को कभी जांच कराएगी? राजनीतिक बदले की भावना से काम नहीं होना चाहिए. अगर कोई दोषी है तो उस पर कार्रवाई होनी चाहिए. recent visitors 46

एसएनसीयू खरगोन के समर्पित प्रयास से नवजात का जीवन हुआ संरक्षित

एसएनसीयू खरगोन के समर्पित प्रयास से नवजात का जीवन हुआ संरक्षित मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को संरक्षित करने के समेकित प्रयास राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे भोपाल मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को संरक्षित करने के समेकित प्रयास राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे हैं। हाई रिस्क प्रेगनेंसी का चिन्हांकन कर सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित करने के साथ गंभीर नवजात शिशुओं को स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) में विशेष देखभाल कर उनका जीवन सुरक्षित किया जा रहा है। खरगोन ज़िले के बड़गांव की निवासी श्रीमती अंजलि पति नीरज ने 13 अक्टूबर को 28वें सप्ताह में समय से पहले नवजात शिशु को जन्म दिया। शिशु का वजन मात्र 990 ग्राम था और उसे गंभीर श्वांस संबंधी समस्याएं थीं, स्थिति की गंभीरता को देखते हुए शिशु को तुरंत एसएनसीयू खरगोन में भर्ती किया गया। डॉक्टरों, नर्सिंग अधिकारियों और सपोर्ट स्टॉफ की समर्पित टीम ने 36 दिनों तक शिशु का उपचार किया। कंगारू मदर केयर तकनीक और बिना किसी एंटीबायोटिक्स के सफल देखभाल के बाद 18 नवंबर को शिशु का वजन बढ़कर 1.470 किलोग्राम हो गया है। अब शिशु को पूर्णतः स्वस्थ अवस्था में डिस्चार्ज कर दिया गया है। साथ ही शिशु के माता-पिता को घर पर देखभाल और वजन बढ़ाने के लिए सभी आवश्यक सलाह दी गई है। माता-पिता ने एसएनसीयू टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके प्रयासों ने उनके बच्चे को नया जीवन दिया।   recent visitors 58

टोटेनहम के मिडफील्डर बेंटानकुर पर नस्लीय टिप्पणी के लिए लगा सात मैचों का प्रतिबंध

लंदन टोटेनहम के मिडफील्डर रोड्रिगो बेंटानकुर को इंग्लिश फुटबॉल एसोसिएशन (एफए) ने अपने दक्षिण कोरियाई साथी सोन ह्युंग-मिन के खिलाफ नस्लीय टिप्पणी करने के लिए सात मैचों के लिए प्रतिबंधित कर दिया है और 100,000 पाउंड (126,000 अमेरिकी डॉलर) का जुर्माना लगाया है। खिलाड़ी पर आरोप है कि उसने अपने देश में एक टीवी कार्यक्रम में नस्लीय टिप्पणी की थी, लेकिन चूंकि यह घटना उसके अपने समय में हुई थी, न कि उसकी राष्ट्रीय टीम के साथ, इसलिए उसे दंडित करना एफए के अधिकार क्षेत्र में आता है निलंबन का मतलब है कि 27 वर्षीय उरुग्वे का अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मैनचेस्टर सिटी, लिवरपूल और चेल्सी के खिलाफ़ महत्वपूर्ण मैच नहीं खेल पाएगा। यह निलंबन केवल घरेलू मैचों पर लागू होगा, जिसका मतलब है कि वह यूरोपा लीग में अपने क्लब के लिए खेल सकेगा। एफए ने प्रतिबंध की पुष्टि करते हुए एक विज्ञप्ति में कहा, "रोड्रिगो बेंटानकुर ने इस आरोप से इनकार किया, लेकिन स्वतंत्र नियामक आयोग ने इसे साबित पाया और सुनवाई के बाद उस पर प्रतिबंध लगा दिया। बेंटानकुर ने सोन के बारे में अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगते हुए कहा कि वह एक "बहुत बुरा मजाक" था।   recent visitors 57

भाजपा-कांग्रेस के साथ अब सीपीआई भी विरोध में, छत्तीसगढ़-बीजापुर में वनरक्षक भर्ती में स्थानीयों को मिले प्राथमिकता

बीजापुर. देर रात तक भूखे-प्यासे वनरक्षक अभ्यार्थियों का फिजिकल टेस्ट मामला, स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार की मांग का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। नियम विरुद्ध भर्ती प्रक्रिया को निरस्त करने के लिए सत्त्तापक्ष भाजपा, कांग्रेस व सीपीआई ने सरकार से मांग की है। वनरक्षक भर्ती मामले को लेकर सत्ताधारी भाजपा के नेता स्थानीय बेरोजगारों की नियुक्ति करने के साथ भर्ती निरस्त करने की मांग की है। सोशल मीडिया में भाजपा नेता फूलचंद गागडा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य युवा मोर्चा ने सोशल मीडिया फेसबुक प्लेटफार्म पर पोस्ट करके अधिकारियों की मनमानी और नियम विरुद्ध देर रात तक कराये जा रहे फिजिकल टेस्ट को बंद करते हुए पूरी भर्ती प्रक्रिया को निरस्त करने की मांग सरकार से की है। वहीं, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव कमलेश झाड़ी के नेतृत्व में सीसीआई का एक दल वनरक्षक भर्ती स्थल ज्ञानगुड़ी पहुंचा, जहां दल ने अधिकारियों पर लग रहे आरोपों पर बातचीत करनी चाही, लेकिन कोई बड़ा अधिकारी नहीं मिला। सीपीआई नेताओं ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम बीजापुर को ज्ञापन सौंपकर भर्ती प्रक्रिया को निरस्त करके स्थानीय बेरोजगार युवाओ की भर्ती करने की मांग की है। इधर मुख्य  विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने भर्ती प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए इसे निरस्त करने की मांग की है। बीजापुर से कांग्रेस विधायक ने बयान जारी कर आरोप लगाते हुए कहा कि बीजापुर में हो रहे वनरक्षक भर्ती परीक्षा में पारदर्शिता नहीं बरती जा रही हैं। नियम विरुद्ध रात के अंधेरे में कराए जा रहे शारीरिक दक्षता परीक्षा की जांच की मांग विधायक ने की है। recent visitors 65

मामूली विवाद के बाद घर में घुसकर चाचा भतीजे को गोली मारी, 3 लोग घायल

After a minor dispute, uncle entered the house and shot nephew, 3 people injured छतरपुर ! छतरपुर जिले में बढ़ते अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे। ताजा मामला बमीठा थाना क्षेत्र के कुटिया गांव का है, जहां रात में हुए मामूली विवाद में सुबह बाइक सवारों ने घर आकार चाचा-भतीजे को गोली मार दी। जहां चाचा को गोली बांए हाथ में तो वहीं भतीजे को सिर में लगी है। दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया जहां इलाज चल रहा है। इनमें से एक (भतीजे) की हालत गंभीर होने पर उसे रेफर किया गया है। मामले में पीड़ित और आरोपी आपस में रिश्तेदार हैं। आरोपी घटना को अंजाम देकर फरार हो गए हैं और पुलिस मामले की जांच पीड़ित घायलों से पूछताछ आरोपियों की तलाश/गिरफ्तारी और अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है। यह है पूरा मामलाजानकारी के मुताबिक घटना जिले के बमीठा थाना क्षेत्र के कुटिया गांव का है। जहां बीती रात हुए चौक समारोह में दोनों पक्षों जो आपस में रिश्तेदार भी है। उनमें खाने-पीने के दौरान मामूली विवाद हो गया। जिसपर कि रात में 100 डायल पुलिस पहुंची थी और मामला समझकर वापिस भी आ गई पर आज सुबह एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर बाइक से जाकर फायरिंग कर दी। जिसमें से एक घायल को गोली उसके हाथ में तो वहीं दूसरे 37 वर्षीय घायल को गोली उसके सिर में लगी है। वहीं तीसरे व्यक्ति को मामूली चोटें आई हैं। ग्वालियर रेफर37 वर्षीय घायल जिसकी कनपटी/सिर में गोली लगी है जिसकी हालत गंभीर होने पर उसे पहले शहर के मिशन अस्पताल और वहां से ग्वालियर मेडिकल रेफर किया गया है। जिला आपताल में सिटी कोतवाली थाना एवं बमीठा थाना पुलिस पहुंचकर पूछताछ और मामले की जांच में जुटी हुई है। recent visitors 126

चार आरोपी गिरफ्तार, राजस्थान-सिरोही से गुजरात पहुंची 4.92 लाख रुपये की विदेशी शराब जब्त

सिरोही. समीपवर्ती गुजरात के धानेरा, बनासकांठा में पुलिस तथा पालनपुर एलएलसीबी द्वारा शनिवार को की गई अलग-अलग कारवाई में राजस्थान से गुजरात ले जाई गई 4.92 लाख रुपये की विदेशी शराब और दो वाहन जब्त कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर अग्रिम जांच की जा रही है। गुजरात पुलिस के अनुसार पुलिस महानिरीक्षक, फ्रंटियर रेंज कच्छ-भुज चिराग कोर्डिया के निर्देशानुसार बनासकांठा पुलिस अधीक्षक अक्षयराज की अगुवाई में जिले में शराब एवं जुए जैसी गतिविधियों को खत्म करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत थराद डिवीजन के पुलिस उपाधीक्षक एसएम वरोटारिया, थराद नाओ के सुपरविजन में पुलिस निरीक्षक धानेरा पोस्ट एटी पटेल की टीम द्वारा नेनावा पुलिस चौकी पर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। उस दौरान वहां से गुजर रही पंजाब पासिंग महिंद्रा पीकप की तलाशी ली गई तो उसमें भारत में निर्मित विदेशी शराब की 70 बोतलें, टीन पाए गए। पूछताछ के दौरान कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दे पाने पर शराब और वाहन को जब्त कर निवासी 150, सुंदरनगर गली नंबर 3, मुंडियाकला ता जिला लुधियाना, पंजाब निवासी समशेरसिंह पुत्र अंग्रेजसिंह, गुरदेवसिंह एवं समराला जिला लुधियाना पंजाब निवासी फुलवंतसिंह पुत्र स्वर्ण सिंह सुच्चा सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में आरोपियों के पास से 2 मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। जब्त की गई शराब की कीमत 2.92 लाख 80 रुपये बताई गई है। कार्रवाई में धानेरा पुलिस निरीक्षक ए.टी.पटेल, हेड कांस्टेबल खुमाभाई, हेड कंसल्टेंट ईश्वरभाई, कांस्टेबल रमेशभाई एवं प्रकाशभाई सम्मिलित रहे। ट्रेवेल्स बस से 2 लाख रुपये की शराब पकड़ी दूसरी कारवाई में ट्रेवल्स बस से 2 लाख रुपये की शराब जब्त की गई है। इसमें एलसीबी, बनासकांठा नाओ के पुलिस निरीक्षक एवी.देसाई के मार्गदर्शन में एलसीबी पुलिस स्टाफ के जवान पालनपुर तालुका पुलिस स्टेशन क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर खेमाना टोल प्लाजा हाईवे रोड पर बीकानेर पासिंग श्रीनाथ ट्रेवल्स पर नाकाबंदी की गई थी। बस में भारत में निर्मित विदेशी शराब एवं बीयर पाई गई। इसकी कीमत 2 लाख 205 रुपये है। यह शराब बस के ऊपर कैरियर में रखकर ले जाई जा रही थी। कार्रवाई में एलसीबी एसजे.परमार, हेड कंसल्टेंट्स राजेशकुमार, प्रमुख कंसल्टेंस अल्पेशकुमार, एलसीबी हेड कंसल्टेंसी चिराग सिंह, भरतजी, एलसीबी  संजय कुमार, थाना प्रभारी, एलसीबी प्रकाश कुमार एवं मुकेश कुमार सम्मिलित रहे। इस मामले में लग्जरी बस मालिक निवासी मनोजभाई पुत्र चेनाराम माली, सेडवा जिला बीकानेर निवासी मनोज भाई पुत्र पुनमाराम बिश्नोई, बीकानेर निवासी बस चालक जगमाल सिंह घने सिंह राजपूत, क्लीनर विक्रम सिंह भोम सिंह राजपूत ओसिया जिला जोधपुर को गिरफ्तार किया गया है। recent visitors 115

जग्गी हत्याकांड : पांच साल से अधिक समय काट चुके छह आरोपियों को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

रायपुर बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में आरोपी पूर्व पुलिस अफसर एएस गिल, वीके पांडेय और आरसी त्रिवेदी समेत छह लोगों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है. इन आरोपियों को छह माह पहले दोबारा जेल में दाखिल किया गया था. सभी आरोपी पांच साल से अधिक समय तक जेल में बीता चुके हैं. वकीलों ने बताया कि आरोपियों की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस संजीव खन्ना की बेंच ने सुनवाई के बाद मंगलवार को छह आरोपियों की जमानत के आदेश दिए हैं. अब आदेश की मूल प्रति रायपुर की अदालत में जमा की जाएगी, जिसके बाद आरोपियों की जेल से रिहाई के आदेश होगा. बता दें कि जग्गी हत्याकांड में जमानत निरस्त होने के बाद पुलिसवालों समेत जग्गी हत्याकांड समेत सभी आरोपियों को वापस जेल दाखिल करने के आदेश दिए गए थे. इस आधार पर सभी ने इस साल जून महीने में कोर्ट में सरेंडर किया था, जिसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया था. क्र.सं. अभियुक्त का नाम धारा के तहत आरोप लगाया गया 1 चिमन सिंह 120-बी(1), 302/34, 427/34 IPC 2 याह्या ढेबर 120-बी(1), 302/34, 427/34 IPC 3 अभय गोयल 120-बी(1), 302/34, 427/34 IPC 4 शिवेंद्र सिंह परिहार 120-बी(1), 302/34, 427/34 IPC 5 फ़िरोज़ सिद्दीक़ी 120-बी(1), 302/34, 427/34 IPC 6 विक्रम शर्मा (निधन) 120-बी(1), 302/34, 427/34 IPC 7 विनोद सिंह राठौड़ 120-बी(1), 302/34, 427/34 IPC 8 राकेश कुमार शर्मा बाबू 120-बी(1), 302/34, 427/34 IPC 9 अशोक सिंह भदौरिया@पिंटू 120-बी(1), 302/34, 427/34 IPC 10 संजय सिंह कुशवाह चुन्नू 120-बी(1), 302/34, 427/34 IPC 11 राजू भदौरिया 120-बी(1), 302/34, 427/34 IPC 12 रवीन्द्र सिंह@रवि 120-बी(1), 302/34, 427/34 IPC 13 नरसी शर्मा 120-बी(1), 302/34, 427/34 IPC 14 सत्येन्द्र सिंह 120-बी(1), 302/34, 427/34 IPC 15 विवेक सिंह भदोरिया 120-बी(1), 302/34, 427/34 IPC 16 लल्ला भदौरिया धर्मेन्द्र सिंह 120-बी(1), 302/34, 427/34 IPC 17 सुनील गुप्ता 120-बी(1), 302/34, 427/34 IPC 18 अनिल पचौरी 120-बी(1), 302/34, 427/34 IPC 19 हरिश्चंद्र 120-बी(1), 302/34, 427/34 IPC 20 बुल्ठू पाठक@महंत 120-बी एवं 193 IPC 21 सुरेश सिंह 120-बी एवं 193 IPC 22 सूर्यकान्त तिवारी 120-बी एवं 193 IPC 23 राकेश चंद्र त्रिवेदी 120-बी, 193 और 218 IPC 24 वी.के.पांडेय 120-बी, 193 और 218 IPC 25 अमरीक सिंह गिल 120-बी, 193 और 218 IPC 26 अविनाश@लल्लन सिंह 120-बी, 302/34, 427 IPC और शस्त्र अधिनियम की धारा 25(1)(ए) और विकल्प में धारा 120-बी, 193/34 IPC के तहत 27 जाम्बवंत@बाबू 120-बी, 302/34, 427 IPC और विकल्प में धारा 120-बी और 193/34 IPC के तहत. 28 श्याम सुंदर@आनंद शर्मा 120-बी, 302/34, 427 IPC और विकल्प में 120-बी और 193/34 IPC 29 विनोद सिंह@बादल 120-बी, 302/34 और 427 IPC और विकल्प में, धारा 120-बी और 193/34 IPC के तहत। 30 विश्वनाथ राजभर 120-बी, 302-34, 427 IPC और विकल्प में धारा 120-बी और 193/34 IPC के तहत.   recent visitors 26