Wednesday, July 8, 2026 12:40 am

मुख्यमंत्री यादव 24 से 30 नवंबर तक यूके और जर्मनी प्रवास पर रहेंगे

भोपाल मध्य प्रदेश में निवेश के साथ रोजगार के अवसर बढ़ाने के राज्य सरकार के प्रयास जारी हैं। पहले राज्य में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव और फिर देश के अन्य हिस्सों में निवेशकों से संवाद के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव यूके व जर्मनी की यात्रा करने वाले हैं। इस दौरान वह निवेशकों से संवाद करेंगे और प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित भी करेंगे। ज्ञात हो कि अगले साल फरवरी में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट होने वाली है। इसकी तैयारियां जोरों पर हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री यादव 24 से 30 नवंबर तक यूके और जर्मनी प्रवास पर रहेंगे। इस छह दिवसीय विदेश यात्रा में यूके के लंदन, बर्मिंघम तथा जर्मनी के म्यूनिख और स्टटगार्ट का दौरा करेंगे। मुख्यमंत्री यादव 24 नवम्बर को भोपाल से मुम्बई होते हुए लंदन के लिये प्रस्थान करेंगे। 25 नवम्बर को वेस्टमिंस्टर स्थित ब्रिटिश संसद का दौरा करेंगे। किंग्स क्रॉस और पुनर्विकास स्थलों दौरा करेंगे। लंदन में “फ्रेंड्स ऑफ मध्यप्रदेश’’ प्रवासी भारतीयों द्वारा आयोजित रात्रि-भोज कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसमे 400 से अधिक प्रवासी भारतीय सम्मिलित होंगे। मुख्यमंत्री मोहन यादव 26 नवम्बर को ब्रेकफास्ट पर उद्योगपतियों एवं भारत के उच्चायुक्त श्री विक्रम के दोरईस्वामी से संवाद करेंगे। इन्वेस्टमेंट अपॉर्चुनिटीज इन मध्यप्रदेश, इंटरैक्टिव सेशन में लगभग 120 प्रतिभागियों से चर्चा करेंगे। राउण्ड टेबल मीटिंग में इलेक्ट्रिक व्हीकल एवं ऑटो, एजुकेशन, रिन्यूएबल एनर्जी और फूड प्रोसेसिंग सेक्टर्स में निवेश पर चर्चा करेंगे। 27 नवंबर को वारविक यूनिवर्सिटी का भ्रमण करेंगे और वारविक मैन्युफैक्चरिंग ग्रुप के डीन, फैकल्टी मेंबर्स और शोधार्थियों से संवाद करेंगे। सीएम यादव तीन दिवसीय यूके के दौरे के बाद 28 और 29 नवंबर को जर्मनी प्रवास पर रहेंगे। 28 नवंबर को बवेरिया राज्य सरकार के नेताओं और म्यूनिख में कौंसुल जनरल ऑफ इंडिया से चर्चा करेंगे। एसएफसी एनर्जी का भ्रमण करेंगे। बेयरलोचर ग्रुप द्वारा आयोजित लंच में शामिल होने के साथ इन्वेस्टमेंट अपॉर्चुनिटीज इन मध्यप्रदेश, इंटरैक्टिव सेशन में शामिल होंगे। ‘फ्रेंड्स ऑफ एमपी‘ के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे, जिसमे लगभग 100 प्रतिनिधि शामिल होंगे। इस प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री स्टटगार्ट स्थित एलएएपीपी ग्रुप की फैक्ट्री का दौरा करेंगे और अधिकारियों से निवेश संबंधी चर्चा करेंगे। स्टटगार्ट के स्टेट म्यूजियम ऑफ नेचुरल हिस्ट्री का भ्रमण भी करेंगे। राज्य में निवेशकों को लुभाने के लिए उज्जैन, जबलपुर, ग्वालियर, सागर और रीवा में आयोजित रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव के साथ मुंबई, बेंगलुरु, कोयंबटूर और कोलकाता में चार रोड-शो हो चुके हैं। अब सीएम मोहन यादव का विदेश प्रवास है।   recent visitors 59

गुरुग्राम प्रशासन ने तमाम प्राइवेट और एमएनसी संस्थानों से अपने कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम कराने की अपील की

गुरुग्राम बढ़ते पलूशन को देखते हुए गुरुग्राम जिला प्रशासन ने सरकारी और निजी संस्थानों से वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा देने का सुझाव दिया है। गुरुग्राम जिला प्रशासन ने तमाम प्राइवेट और एमएनसी संस्थानों से अपने कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम कराने की अपील की है। सरकारी विभागों में भी 50 फीसदी कर्मचारियों को ही बुलाने का सुझाव दिया गया है। इस बीच कंपनियों की ओर से वर्क फ्रॉम होम की पहल शुरू भी की गई है। जारी आधिकारिक बयान के मुताबिक, गुरुग्राम प्रशासन की ओर से सभी निजी और बहुराष्ट्रीय कंपनियों से गुजारिश की गई है कि वे अपने कर्मचारियों को कल 20 नवंबर से अगली सूचना तक वर्क फ्रॉम होम करने दें ताकि ग्रैप-4 के उपायों को लागू कराने में मदद मिल सके। बता दें कि गुरुग्राम में मंगलवार को शाम 5 बजे AQI 404 अंक रिकॉर्ड किया गया। इस बीच मिलेनियम सिटी में मंगलवार को 575 कॉरपोरेट कंपनियों ने कर्मचारियों को घर से काम करने की सलाह दी है। इसके लिए कर्मचारियों को एडवाइजरी जारी की गई है। इन कंपनियों के दफ्तरों में एक लाख से अधिक कर्मचारी काम करते हैं। कंपनियों की ओर से यह भी कहा गया है कि कर्मचारी दफ्तर आकर काम करना चाहते हैं, तो एक गाड़ी में चार लोग सवार होकर आ सकते हैं। कर्मचारियों को मास्क पहनने के लिए जागरूक किया जा रहा है। बता दें कि रविवार को दिल्ली-एनसीआर में ग्रैप-4 की पाबंदियां लागू की गईं थी। ये प्रतिबंध सोमवार को सुबह आठ बजे से प्रभावी हो गए थे। इन प्रतिबंधों में ट्रकों के प्रवेश पर रोक के साथ ही सार्वजनिक निर्माण परियोजनाओं पर भी अस्थाई रोक लगा दी गई थी। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने ऑनलाइन कक्षाएं लगाने का सुझाव दिया था। सीएक्यूएम ने कहा था कि एनसीआर में कार्यालयों को 50 फीसदी की क्षमता पर काम करना चाहिए। बाकी कर्मचारियों से वर्क फ्रॉम होम कराने का सुझाव दिया गया था। recent visitors 43

जब एक ही दिन में 5,05,412 घरेलू यात्रियों ने उड़ान भरी, एक दिन में सबसे ज्यादा लोगों ने किया हवाई जहाज का सफर

नई दिल्ली भारतीय विमानन सेवा ने एक दिन में 5 लाख से अधिक घरेलू यात्रियों को उड़ान भराने का रिकॉर्ड बनाया है। यह जानकारी केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के माध्यम से दी। उन्होंने पत्र में लिखा, “17 नवंबर, 2024 को, भारतीय विमानन ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की, जब एक ही दिन में 5,05,412 घरेलू यात्रियों ने उड़ान भरी, जो उल्लेखनीय 5-लाख यात्री सीमा को पार कर गया। यह इस क्षेत्र के तेजी से विकास और हवाई यात्रा की पहुंच और विश्वसनीयता में भारतीयों के बढ़ते भरोसे को दर्शाता है।” उन्होंने आगे लिखा, “यह सफलता माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में निहित है, जिनकी प्रत्येक नागरिक को सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता भारतीय विमानन को बदलने में महत्वपूर्ण रही है। प्रधानमंत्री के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ के दृष्टिकोण से प्रेरित होकर, विमानन ने क्षेत्रीय संपर्क योजना (उड़ान), हवाई अड्डों के आधुनिकीकरण और डिजिटल तकनीकों को अपनाने सहित परिवर्तनकारी नीतियों को देखा है, जिससे लाखों लोगों के लिए उड़ान भरना एक वास्तविकता बन गई है।” उन्होंने कहा, “नागरिक विमानन मंत्रालय, मेरे नेतृत्व में, उड़ान की आसानी के लिए समर्पित है-यह सुनिश्चित करना कि हवाई यात्रा सस्ती, निर्बाध और सभी के लिए सुलभ हो। यह उपलब्धि सभी विमानन हितधारकों के सामूहिक प्रयासों को उजागर करती है, जिनकी उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता की मैं गहराई से सराहना करता हूं। इस उपलब्धि का जश्न मनाते हुए, हम हर भारतीय की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए कनेक्टिविटी में सुधार, यात्री अनुभव को बेहतर बनाने और बुनियादी ढांचे का विस्तार करने के लिए काम करना जारी रखते हैं। यह न केवल एक मील का पत्थर है, बल्कि भारत को वैश्विक विमानन नेता बनाने की दिशा में एक कदम है।”   recent visitors 124

शिवपुरी कलेक्टर ने समारोह में खाने की गुणवत्ता को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए , पालन नहीं करने पर कार्रवाई की जाएगी

शिवपुरी जिले में एक शादी समारोह में फूड पॉइजनिंग के चलते 200 से अधिक लोग बीमार पड़ गए थे। इन सभी का उल्टी और दस्त से बुरा हाल हो गया था। सभी पीड़ित मरीजों को शिवपुरी के जिला अस्पताल और अन्य निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया था। इस शादी समारोह में हुए फूड पॉइजनिंग के बाद जिला प्रशासन एक्टिव हो गया है। दरअसल, शिवपुरी के कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी ने एक एडवाइजरी जारी की है, जिसमें उन्होंने बताया है कि ऐसा आयोजन जहां 500 से अधिक लोगों की संख्या होगी, वहां भोजन तैयार करने के लिए एक निर्धारित एडवाइजरी का पालन करना होगा। इसमें खाने की गुणवत्ता को लेकर कुछ दिशा-निर्देश जारी किया गया है। यदि इसका उल्लंघन किया जाता है, तो कार्रवाई की जाएगी। इस एडवाइजरी का पालन सभी आयोजनकर्ताओं, होटल, मैरिज गार्डन संचालकों को करना होगा। डोसा की चटनी खाना पड़ गया भारी शहर के उदय विलास पैलेस में आयोजित शादी समारोह के दौरान 200 से अधिक लोगों के बीमार होने के बाद, वहां पर इस्तेमाल किए गए खाने के सामानों जैसे पनीर, दूध और अन्य सामानों के सैंपल फूड इंस्पेक्टर ने लिए थे। बाद में स्वास्थ्य विभाग की ओर से सीएमएचओ ने एक प्रेस नोट जारी किया था, जिसमें बताया गया था कि डोसा की चटनी खाने के कारण लोग बीमार हुए थे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बताया गया था कि बीमार मरीजों के बयानों के आधार पर यह जांच करके निष्कर्ष निकाला गया है। जब यह मामला सुर्खियों में आया तो कलेक्टर ने एडवाइजरी जारी कर दिया है। recent visitors 61

पुतिन की भारत यात्रा की तारीखों की घोषणा जल्द ही की जाएगी

मॉस्को  रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जल्द भारत दौरे पर आ सकते हैं। राजनयिक सूत्रों ने बताया कि दोनों पक्ष इस यात्रा की संभावनाएं तलाश रहे हैं, लेकिन अभी इसे अंतिम रूप नहीं दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस साल जुलाई में मॉस्को में जब पुतिन से मिले थे तो उन्हें भारत यात्रा के लिए आमंत्रित किया था। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने इस घटनाक्रम की पुष्टि करते हुए कहा कि पुतिन की भारत यात्रा की तारीखों की घोषणा जल्द ही की जाएगी। पुतिन आखिरी बार भारत कब आए थे 2022 में रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद से पुतिन की यह पहली भारत यात्रा होगी। पिछली बार रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 6 दिसंबर, 2021 को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 21वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए भारत का दौरा किया था। अभी तक, भारत ने आधिकारिक रूप से पुतिन की यात्रा पर मीडिया रिपोर्टों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। पीएम मोदी ने पिछले महीने किया था रूस का दौरा पुतिन की बहुप्रतीक्षित भारत यात्रा, प्रधानमंत्री मोदी द्वारा 22-23 अक्टूबर को रूस की यात्रा के कुछ महीनों बाद होगी। तब पीएम मोदी रूसी संघ की अध्यक्षता में कज़ान में आयोजित 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए रूस गए थे। प्रधानमंत्री मोदी ने इस साल जुलाई में मास्को का भी दौरा किया था, जो 2024 में देश की उनकी पहली यात्रा थी। यह यात्रा 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के मद्देनजर हुई थी। पुतिन ने विदेश यात्राएं सीमित क्यों कीं? रूसी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, पुतिन को यूक्रेन में कथित युद्ध अपराधों के लिए अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (ICC) द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। रोम संविधि के तहत, न्यायालय की संस्थापक संधि, ICC के सदस्य उन संदिग्धों को हिरासत में लेने के लिए बाध्य हैं जिनके लिए गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। हालांकि, भारत ने रोम संविधि पर हस्ताक्षर या अनुसमर्थन नहीं किया है। recent visitors 57

वनवास के सेट पर दिखी उत्कर्ष शर्मा और सिमरत कौर की मस्तीभरी केमिस्ट्री

मुंबई, अभिनेता उत्कर्ष शर्मा ने सोशल मीडिया पर अपनी आने वाली फिल्म वनवास के सेट से कुछ मजेदार बिहाइंड द सीन (बीटीएस) पल शेयर किए हैं। बीटीएस क्लिप में उत्कर्ष और सिमरत को मस्ती करते हुए देखा जा सकता है। दोनों की खुशमिजाजी और शानदार केमिस्ट्री ने फैंस को सेट पर उनके बॉन्ड की झलक दी है। अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म वनवास में नाना पाटेकर अहम भूमिका में हैं। गदर 2 में उत्कर्ष की परफॉर्मेंस को काफी सराहा गया था, और नाना पाटेकर जैसे मंझे हुए अभिनेता के साथ उनका अगला प्रोजेक्ट वनवास दर्शकों में उत्सुकता बढ़ा रहा है। नाना पाटेकर, उत्कर्ष शर्मा और सिमरत कौर अभिनीत वनवास को अनिल शर्मा ने लिखा, निर्मित और निर्देशित किया है और इसे ज़ी स्टूडियो द्वारा दुनिया भर में रिलीज़ किया जाएगा। यह फिल्म क्रिसमस के मौके पर 20 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। recent visitors 140

MP वालों के लिए वाराणसी-अयोध्या तीर्थ दर्शन का मौका, आवेदन की तिथि आगे बढ़ी

भोपाल मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना (Mukhyamantri Teerth Darshan Yojana) का लाभ पाने के लिए अब 22 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। प्रदेश के वरिष्ठ नागरिकों को राज्य के बाहर निर्धारित तीर्थस्थल की निःशुल्क यात्रा कराई जाती है। मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना के तहत जिले वरिष्ठ नागरिकों को 13 नवंबर को रामेश्वर धार्मिक स्थल की यात्रा निर्धारित की गई हैं। 13 नवंबर को भोपाल से रामेश्वरम के लिए रवाना होने वाली ट्रेन में भोपाल के 300 यात्री, सीहोर से 200 और नर्मदापुरम से 279 तीर्थ यात्री रवाना होंगे, यह ट्रेन 18 नवम्बर को वापस लौटेगी। इसके अलावा नवंबर और दिसंबर में एक के बाद एक कई तीर्थ दर्शन ट्रेनें हैं जो अलग-अलग जिलों से चलेंगी। इसमें हजारों यात्रियों को फ्री में यात्रा का मौका मिलेगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 नवम्बर निर्धारित की गई थी अपर कलेक्टर शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि वाराणसी (काशी) एवं अयोध्या की तीर्थ यात्रा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 नवम्बर निर्धारित की गई थी। परिवार की वार्षिक आय 1 लाख 80 हजार रुपये से कम हो जो वरिष्‍ठजन 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के हैं और परिवार की वार्षिक आय 1 लाख 80 हजार रुपये से कम है, उन्‍हें योजना का लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के महत्वपूर्ण दिशा निर्देश     आवेदक को आवेदन पत्र को हिंदी में ही भरा जाना है।     आवेदन में एक रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो लगानी है।     आपात स्थिति के लिए मोबाइल नंबर अंकित करना होगा।     आवेदन करते समय निवास का पता देना अनिवार्य है।     यात्रा के दौरान वरिष्‍ठजन को अच्छा आचरण रखना होगा। यात्रा का सारा खर्च राज्य सरकार वहन करेगी इस योजना के तहत 60 वर्ष से अधिक आयु के सदस्यों को अयोध्या, वाराणसी और अन्य पवित्र स्थानों की तीर्थयात्रा के लिए ले जाया जाएगा। उनकी यात्रा का सारा खर्च राज्य सरकार वहन करेगी। तीर्थ दर्शन के तहत यात्रा व डयूटी है …     मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन के तहत यात्रा 29 नवम्बर 2024 को प्रारंभ होगी।     इच्छुक वरिष्ठ नागरिकों से शहरी आवेदन नगरीय निकायों में जमा होंगे     ग्रामीण क्षेत्रों के आवेदन जनपद पंचायत कार्यालय में लिए जा सकेंगे। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन के लिए लगाई गई डयूटी मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन के लिए नगर पालिका परिषद मैहर के बालेन्द्र पाण्डेय, जनपद पंचायत के रामलाल रावत, नगर परिषद अमरपाटन के रामबाबू चौरसिया, जनपद पंचायत के मथुरा पटेल, नगर परिषद रामनगर के रामचन्द्र जायसवाल एवं जनपद पंचायत रामनगर के दिलीप सोनी की डयूटी लगाई गई है। योजना की मुख्य विशेषताएं : सरकार द्वारा पूर्ण वित्त पोषित यात्रा का अवसर जिसमें सभी आवश्यक खर्चे शामिल हैं। पात्रता: मध्य प्रदेश के 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के नागरिक इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। यात्रा सुविधाएं: सरकार परिवहन, भोजन, आवास और यहां तक कि गाइड सेवाओं जैसी सभी आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था करती है। आवेदन प्रक्रिया: इच्छुक नागरिकों को योजना के लिए औपचारिक आवेदन करना होगा। विस्तृत प्रक्रिया के लिए सरकारी वेबसाइट या नजदीकी कार्यालय से संपर्क करें। लाभ: यह योजना न केवल आध्यात्मिक संतुष्टि प्रदान करती है, बल्कि वरिष्ठ नागरिकों को नए अनुभव और सामाजिक संपर्क का अवसर भी देती है। तीर्थ स्थल का चयन: लाभार्थी देश में उपलब्ध किसी भी एक तीर्थ स्थल की यात्रा कर सकते हैं। सहायक की अनुमति: 65 वर्ष से अधिक आयु के या 65% से ज्यादा विकलांग व्यक्ति अपने साथ एक सहायक ले जा सकते हैं। यात्रा के नियम: यात्रा के दौरान ज्वलनशील पदार्थ, मादक द्रव्य या बहुमूल्य आभूषण ले जाने पर प्रतिबंध है। योजना का संचालन: इस योजना का संचालन धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग द्वारा इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन के माध्यम से किया जाएगा। recent visitors 106