Saturday, July 4, 2026 10:04 am

जाबो कार्यक्रम के तहत् नगरीय निकाय के लोगों को किया जा रहा जागरूक

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी नगरीय निकाय एवं पंचायत आम चुनाव को स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए जिले में कलेक्टर के निर्देशन में जाबो (जागव वोटर) कार्यक्रम अंतर्गत व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। प्रशासन की ओर से चुनाव के लिए गांव-गांव में मतदाता जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में जमीनी स्तर पर ग्रामीणों, आमनागरिकों, नवमतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है। नगरीय क्षेत्रों में अभियान चला कर लोगों को मतदान के लिए सब काम छोड़ मतदान करो की सीख दी जा रही है। इसी तारतम्य में कार्यालयीन कर्मचारी एवं सफाई कर्मचारियो के द्वारा रैली के माध्यम से मतदाताओं को निरंतर जागरूक करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस दौरान कार्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। recent visitors 24

बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ एवं हमर स्वस्थ लईका समुदाय आधारित पोषण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिले के कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ एवं हमर स्वस्थ लईका समुदाय आधारित पोषण कार्यक्रम (सी मैम) के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कलेक्टर डी. राहुल वेंकट और महिला एवं बाल विकास अधिकारी शुभम बंसल उपस्थित थे। इस कार्यशाला में विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों और योजनाओं की गतिविधियों और आगामी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। वहीं कलेक्टर ने सभी सुपरवाइजर और परियोजना अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में नियमित रूप से बच्चों का वजन कराने के साथ ही बच्चों के स्वास्थ्य की जांच करने के लिए भी कहा। आगे उन्होंने पोषण ट्रेकर के माध्यम से बच्चों के पोषण स्तर की सही निगरानी रखने की बात कही। जिससे बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार किया जा सके साथ ही जर्जर आंगनबाड़ी केन्द्रों की लिस्ट भेजने के निर्देश दिये। वही महिला बाल विकास अधिकारी शुभम बंसल ने जानकारी दी कि जिले में इस बार मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत होने वाले विवाह का फॉर्म 01 दिसम्बर से 31 दिसंबर तक भरे जाने है इसके साथ ही आगे उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से इस बार लगभग 120 जोड़ो को का विवाह जनवरी या फरवरी में होना है, वही सभी आवेदनों को वेरिफाई करने के लिए सुपरवाइजर और परियोजना अधिकारियों को निर्देश दिए है। महिला एवं बाल विकास अधिकारी ने जिले में पालना केंद्र (क्रेच) को सही से खोलने के लिए निर्देश दिए, जिससे कामकाजी माताओं के बच्चों की देखभाल में अच्छे से सहूलियत मिल सके। इस बैठक में शुभम बंसल ने जिन आंगनबाड़ी केंद्रों की जानकारी को इंफ्रा पोर्टल पर अपडेट नहीं हुआ है उसको अपडेट करने की निर्देश दिए। उन्होंने आगे कहा कि प्रत्येक केंद्र की भौतिक और तकनीकी जानकारी समय पर पोर्टल पर उपलब्ध कराई जाए, ताकि विभाग को हर केंद्र की वास्तविक स्थिति का सही अंदाजा हो सके और जरूरत के मुताबिक संसाधन उपलब्ध कराए जा सकें। आगे शुभम बंसल ने बताया कि जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में 5 नए बोरवेल खनन होना था वह नहीं हुआ है, उनकी सूची तैयार करने कहा है। उन्होंने संबंधित बाल विकास परियोजना अधिकारी, सेक्टर सुपरवाइजर और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को इस दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने का निर्देश दिया। इस बैठक में शुभम बंसल ने कहा कि इस बार बाल विवाह रोकने हेतु सभी सुपरवाइजर और ग्राम पंचायत के सचिवों को बाल विकास परीक्षक अधिकारी बनाया जायेगा, वही पुलिस विभाग और तहसीलदार से सहयोग मांगने के लिए कहा, इसके साथ ही सुकन्या समृद्धि योजना के लिए स्कूलों से सहयोग मांगने के लिए कहा, साथ ही (सी सैम) डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से पोषण अभियान और आंगनबाड़ी केंद्रों की निगरानी करने और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को मोबाइल आधारित ऐप के माध्यम से पोषण, स्वास्थ्य और शिक्षा से संबंधित डेटा एकत्र करने, ट्रैक करने और योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू करने के निर्देश दिए है। साथ ही अति गंभीर कुपोषित बच्चों को पोषण ट्रेकर में अपडेड करने के लिए कहा उन्होंने आगे बताया कि एनआरसी के माध्यम से गंभीर कुपोषण से ग्रस्त बच्चों को चिकित्सा सहायता, उचित आहार और पोषण संबंधी परामर्श प्रदान करने लिए कहा। सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के साथ-साथ उनकी माताओं को भी पोषण, स्वास्थ्य और देखभाल के बारे में जागरूक करने के लिए निर्देशित किया है। इसके साथ ही जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में बौनापन, दुर्बलता और कमवजन बच्चों का वजन और ऊंचाई को लेकर अपडेट करने के निर्देश दिए है । साथ ही “टीएचआर“ को कोई लेने नहीं आ रहा है तो टीएचआर को उनके घर छोड़ने के लिए निर्देशित किया है। इसके साथ ही महिला बाल विकास अधिकारी ने सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में सभी खाद्य मेन्यू को सही से देने को निर्देश दिए, साथ ही कुपोषण चौपाल को सही से करने, आधार अपडेट, मोबाइल नम्बर अपडेट, आंगनबाड़ी केंद्रों का हैंडओवर नहीं हुआ है जानकारी भेजने के लिए कहा, इसके साथ ही सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में पेयजल व्यवस्था, पोताई कार्य, सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत प्रति केन्द्र में 5 खाता खोलने के लिए सभी सुपरवाइजरों को निर्देश दिए। इसके साथ छत्तीसगढ़ महिला कोष से जितने स्व सहायता समूह ने ऋण लिया है, उसकी  ऋण वसुली करने के निर्देश दिए और सभी परियोजना अधिकारियों को दिशा दर्शन योजना का लिस्ट भेजने के लिए निर्देशित किया। महतारी वंदन योजना और प्रधानमंत्री मातृ योजना में आधार अपडेट करने के लिए भी निर्देश दिये। महिला एवं बाल विकास अधिकारी शुभम बंसल ने आंगनबाड़ी केंद्रों की बेहतरी और उनकी सुचारु गतिविधियों को सुनिश्चित करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। इस बैठक में जिले के सभी सुपरवाइजर और परियोजना अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। recent visitors 46

आर्चर को सूची में शामिल करने की सूचना फ्रेंचाइज़ियों को अनौपचारिक रूप से दी

नई दिल्ली इंग्लैंड के तेज़ गेंदबाज़ जोफ़्रा आर्चर को आईपीएल नीलामी सूची में फिर से शामिल कर लिया गया है। कुछ दिन पहले ही उनका नाम उस शॉर्टलिस्ट में नहीं था, जो पिछले सप्ताह के अंत में फ्रेंचाइज़ियों को भेजी गई थी। ईएसपीएनक्रिकइंफो को जानकारी मिली है कि आर्चर को सूची में शामिल करने की सूचना फ्रेंचाइज़ियों को अनौपचारिक रूप से गुरुवार को दी गई। दो दिवसीय आईपीएल मेगा नीलामी 24-25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दा में आयोजित की जाएगी। आईपीएल ने अभी तक इस ख़बर को सार्वजनिक नहीं किया है, लेकिन फ्रेंचाइज़ियों के लिए यह देखना दिलचस्प होगा कि आर्चर किस सेट में आते हैं। अपने इंग्लैंड टीम के साथी मार्क वुड के साथ, आर्चर भी उन प्रमुख खिलाड़ियों में शामिल थे, जो आईपीएल द्वारा फ्रेंचाइज़ियों को भेजी गई 574 खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट में शामिल नहीं थे। उनका नाम उस लिस्ट में नहीं होने से काफ़ी सवाल भी उठे थे, क्योंकि दोनों ही तेज़ गेंदबाज आईपीएल की मूल लिस्ट का हिस्सा थे। आर्चर ने नीलामी के लिए 2 करोड़ रुपये का अधिकतम बेस प्राइस तय किया था। ईएसपीएन क्रिकइंफो को जानकारी मिली है कि आर्चर और उनके प्रतिनिधि इस सप्ताह ईसीबी और बीसीसीआई के साथ चर्चा कर रहे थे, ताकि यह स्पष्ट किया जा सके कि अगर उनका नाम शॉर्टलिस्ट में शामिल नहीं होगा, तो इसका क्या असर होगा। आर्चर के पास इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी ) के साथ एक सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट है, जिसके कारण उनके कार्यभार की देखभाल ईसीबी भी करता है। आर्चर ने 2021 की शुरुआत के बाद से टेस्ट क्रिकेट नहीं खेला है, लेकिन इंग्लैंड को उम्मीद है कि वह अगले साल भारत और ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ टेस्ट खेलेंगे। इंग्लैंड क्रिकेट के मैनेजिंग डायरेक्टर रॉब की ने पिछले सप्ताह संडे टाइम्स को बताया, “जोफ़्रा के साथ सबकुछ योजना के मुताबिक चल रहा है। क्या वह अगले गर्मियों में टेस्ट खेल सकते हैं? मेरी सभी उंगलियां क्रॉस हैं, शायद हां।” आईपीएल में अप्रैल और मई का समय बिताना आर्चर के लिए इसे कठिन बना देगा, क्योंकि इससे वह काउंटी चैम्पियनशिप के शुरुआती चरण में ससेक्स के लिए नहीं खेल पाएंगे। पिछले साल ईसीबी ने आर्चर को आईपीएल नीलामी में शामिल होने से रोक दिया था ताकि वह चोट से जल्दबाज़ी में वापसी न करें। हालांकि इस साल अगर उन्हें रोका जाता, तो वह 2027 तक आईपीएल में हिस्सा लेने में असमर्थ हो जाते। आईपीएल ने इस नीलामी चक्र के लिए नए नियम पेश किए हैं, जिनके अनुसार ऐसे खिलाड़ी, जिन्होंने पहले लीग में हिस्सा लिया है, लेकिन मेगा-नीलामी के लिए रजिस्टर नहीं किया, उन्हें अगले मिनी-नीलामी के लिए रजिस्टर करने की अनुमति नहीं होगी। एक अन्य नियम के तहत, यदि कोई खिलाड़ी नीलामी में ख़रीदा जाता है और बिना उचित कारण अपना नाम वापस लेता है, तो उसे दो साल के लिए प्रतिबंध का सामना करना पड़ेगा। 29 वर्षीय आर्चर ने इस साल लंबी चोट के बाद वापसी की थी और पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज़ के ख़िलाफ़ इंग्लैंड की व्हाइट-बॉल सीरीज़ में हिस्सा लिया था। उन्होंने हाल ही में कैरेबियाई दौरे पर तीनों वनडे मैच खेले। 2022 की मेगा नीलामी में मुंबई इंडियंस ने आर्चर पर 8 करोड़ रुपये ख़र्च किए थे। हालांकि वह उस सीजन में खेलने के लिए फ़िट नहीं थे। आर्चर ने 2023 में मुंबई इंडियंस के लिए पांच मैच खेले और दो विकेट लिए थे। आर्चर को उनके पिछले पूरे आईपीएल सीज़न (2020) में सबसे मूल्यवान खिलाड़ी चुना गया था। उस सीज़न में उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के लिए 20 विकेट लिए थे, जो यूएई में आयोजित हुआ था।   recent visitors 54

चुनाव से पहले ‘मुफ्त-मुफ्त’ की हवा चलाएंगे केजरीवाल, दिल्ली में आप पार्टी के नेता जनता के साथ ‘रेवड़ी पर चर्चा’ करेंगे

नई दिल्ली दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (आप) नया अभियान शुरू करने जा रही है। पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को 'रेवड़ी पर चर्चा' कैंपेन को लॉन्च करने जा रहे हैं। पूरी दिल्ली में आम आदमी पार्टी के नेता जनता के साथ ‘रेवड़ी पर चर्चा’ करेंगे। दरअसल आम आदमी पार्टी की सरकार की ओर से चलाई जा रही मुफ्त वाली स्कीमों को भारतीय जनता पार्टी ने ‘रेवड़ी कल्चर’ कहकर हमला किया था। केजरीवाल अब इसे अपने लिए हथियार बना चुके हैं। वह जोरशोर से अपनी जनसभाओं में कहते हैं कि वह दिल्ली में जनता को मुफ्त बिजली, मुफ्त शिक्षा, मुफ्त इलाज, महिलाओं को मुफ्त बस सफर जैसी 6 रेवड़ी दे रहे हैं। हाल के दिनों में अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता को यह भी कहा है कि यदि उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को जितवा दिया तो मुफ्त वाली योजनाओं को बंद कर दिया जाएगा। ऐसे में नए कैंपेन के तहत एक तरफ जहां केजरीवाल जनता के बीच यह गिनवाएंगे कि उनकी सरकार क्या-क्या मुफ्त दे रही है तो दूसरी तरफ उन्हें यह भी बताया जाएगा कि भाजपा इनका विरोध करती है और सरकार में आई तो इन स्कीमों को बंद कर देगी। हालांकि, पिछले दिनों भाजपा ने कहा कि यदि दिल्ली में उसकी सरकार बनती है तो केजरीवाल सरकार की किसी योजना को बंद नहीं किया जाएगा, बल्कि और भी नई स्कीमें लागू की जाएंगी। दिल्ली में अगले साल फरवरी से पहले विधानसभा का चुनाव होना है। लगातार 10 साल से सत्ता चला रही आम आदमी पार्टी प्रचार को तेज कर चुकी है। पार्टी ने 11 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान भी कर दिया है। भाजपा जहां कथित शराब घोटाले, मुख्यमंत्री आवास में सुख-सुविधा पर खर्च, यमुना की गंदगी, खराब सड़कें और दिल्ली के कई इलाकों में गंदे पानी की सप्लाई जैसे मुद्दों को धार देने में जुटी है तो केजरीवाल की कोशिश है कि वह चुनाव को उनकी स्कीमों पर केंद्रित रखें। 'आप' के रणनीतिकारों का मानना है कि मुफ्त बिजली, स्कूल, इलाज जैसे फ्लैगशिप स्कीमों के जरिए एक बार फिर दिल्ली में जीत हासिल की जा सकती है। recent visitors 58

मार्नस लाबुशेन ने स्लिप में एक ऐसा दमदार कैच पकड़ा जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान

नई दिल्ली इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया 5 मैच की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का पहला मुकाबला पर्थ में खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया की खतरनाक बॉलिंग के आगे मात्र 150 रनों पर ढेर हो गई है। जोश हेजलवुड ने इस दौरान सर्वाधिक 4 विकेट लिए। हालांकि इनमें से एक विकेट का क्रेडिट नाथन मैकस्वीनी और मार्नस लाबुशेन को जाता है क्योंकि उन्होंने स्लिप में एक ऐसा दमदार कैच पकड़ा जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान था। यह कैच भारतीय पारी के 47वें ओवर की है। ओवर की चौथी गेंद हर्षित राणा के बल्ले का बाहरी किनारा लेते हुए स्लिप में नाथन मैकस्वीनी के पास गई। नाथन मैकस्वीनी ने अपने बाईं ओर डाइव लगाते हुए कैच को पकड़ना चाहा, मगर गेंद उनके हाथ पर लगकर छिटक गई। हालांकि वहां मौजूद मार्नस लाबुशेन ने शानदार प्रेजेंस ऑफ माइंड दिखाया और गेंद को जमीन पर लगने से पहले कैच पकड़ा। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के इस रिले कैच को देखने के बाद हर कोई हैरान दिखा। भारतीय पारी का आगाज करने उतरे यशस्वी जायसवाल बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। इसके बाद नंबर-3 पर देवदत्त पडिक्कल भी खाता नहीं खोल पाए। भारत को तीसरा झटका जोश हेजलवुड ने विराट कोहली को 5 के निजी स्कोर पर आउट करके दिया। लंच के ऐलान से पहले स्टार्क की गेंद पर केएल राहुल विवादास्पद तरीके से 26 के स्कोर पर आउट हुए। लंच ब्रेक के बाद मिचेल मार्श ने ध्रुव जुरेल (11) और वॉशिंगटन सुंदर (4) को अपना शिकार बनाया। वहीं पंत के रूप में बहुमूल्य विकेट पैट कमिंस ने हासिल किया जो 37 रन बना पाए। इसके बाद हर्षित राणा 7 तो कप्तान जसप्रीत बुमराह 8 रन बनाकर आउट हुए। भारत को आखिरी झटका नीतिश राणा के रूप में आउट हुए। जोश हेजलवुड के अलावा पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और मिचेल मार्श को 2-2 विकेट मिले। recent visitors 61

भोपाल में अब पराली जलाने वालों की खैर नहीं, प्रशासन ने उठाया ये बड़ा कदम; तुरंत होगी कार्रवाई

 भोपाल मध्य प्रदेश में पराली जलाने के की घटनाएं पिछले साल की तुलना में इस बार ज्यादा देखने को मिल रही है. राजधानी भोपाल के आस-पास के इलाकों लगातार जलाए जा रहे पराली से हवा प्रदुषित हो गई है. राजधानी में बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह सख्त हो गए हैं. उन्होंने इस संबंध में एक आदेश जारी किया है. जिसके तहत पराली जलाने वालों पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी. यह आदेश कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निदेश पर अपर कलेक्टर भूपेंद्र गोयल ने गुरुवार को जारी किए हैं। इस आदेश के मुताबिक पराली जलाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। कानून का शिकंजा प्रशासन द्वारा नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के निर्देशों का पालन करते हुए जिले की सभी राजस्व सीमा में फसल की कटाई के बाद किसानों द्वारा पराली जलाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। यदि अब किसी किसान द्वारा पराली में आग लगाई जाती है, तो उसके खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज की जाएगी। उसके खिलाफ अन्य कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है। यह आदेश 21 नवंबर से प्रभावी हो गया है, जो आगामी दो महीने के लिए लागू रहेगा। सभी एसडीएम, तहसीलदार और थानों के कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर इसे लगाएंगे। संबंधित क्षेत्र के कार्यपालिक मजिस्ट्रेट एवं पुलिस थाना प्रभारी अपने -अपने क्षेत्रों का भ्रमण कर उक्त व्यवस्था सुनिश्चित करवाएंगे। आदेश में यह     खेत की आग के अनियंत्रित होने पर जनसंपत्ति एवं प्राकृतिक वनस्पति, जीव-जन्तु नष्ट हो जाते हैं। जिससे नुकसान होता है।     खेत की मिट्‌टी की उर्वरा शक्ति खत्म हो जाती है। जिससे उत्पादन प्रभावित होता है।     खेत में पड़ा कचरा, भूसा, डंठल सड़ने के बाद भूमि को प्राकृतिक रूप से उपजाऊ बनाते हैं। इन्हें जलाकर नष्ट करना ऊर्जा को नष्ट करना है। आग लगाने से हानिकारक गैसों का उत्सर्जन होता है। जिससे पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।     जिले में कई किसान रोटावेटर एवं अन्य साधनों से डंठल खेत से हटा रहे हैं। यह सुविधा जिले में उपलब्ध हो गई है। पराली जलाने के नुकसान     खेत में पड़ा कचरा, भूसा, डंठल सड़ने के बाद भूमि को प्राकृतिक रूप से उपजाऊ बनाते हैं, इन्हें जलाकर नष्ट करना ऊर्जा को नष्ट करता है। आग लगाने से हानिकारक गैसों का उत्सर्जन होता है। जिससे पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।     खेत की आग के अनियंत्रित होने पर जनसंपत्ति व प्राकृतिक वनस्पति, जीवजंतु आदि नष्ट हो जाते है। जिससे व्यापक नुकसान होता है।     खेत की मिट्टी में प्राकृतिक रूप से पाए जाने वाले लाभकारी सूक्ष्म जीवाणु इससे नष्ट होते है।जिससे खेत की उर्वरा शक्ति कम हो जाती है और उत्पादन प्रभावित हो रहा है। recent visitors 53

युद्ध के कारण लेबनान में 880,000 से अधिक लोग विस्थापित हुए..

संयुक्त राष्ट्र लेबनान में घरों और कार्यालयों को छोड़ने के आदेश और हवाई हमलों के कारण 880,000 से अधिक लोगों को अपने घरों से पलायन करना पड़ा है, जिनमें से 5,00,000 से अधिक लोग सीरिया भाग गए हैं। संयुक्त राष्ट्र के मानवीय संगठनों ने  यह जानकारी दी। मानवीय मामलों के समन्वय के लिए संरा कार्यालय (ओसीएचए) ने कहा कि लेबनान में बचे लोगों को खाद्य पदार्थों की कमी का सामना करना पड़ रहा है। अंतरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन ने बताया कि देश में 880,000 से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं, जिनमें 20,000 से अधिक प्रवासी शामिल हैं, जिन्हें अपने घरों और कार्यस्थलों दोनों से भागने के लिए मजबूर होना पड़ा है। संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी (यूएनएचसीआर) ने बताया कि 500,000 से अधिक लोग लेबनान छोड़कर सीरिया चले गए हैं और इनमें से आधे से अधिक बच्चे थे। यूएनएचसीआर अन्य लोगों के साथ मिलकर उन्हें मनोवैज्ञानिक सहायता प्रदान करके विस्थापन के आघात और भावनात्मक प्रभाव से निपटने में मदद कर रहा है। ओसीएचए ने कहा कि नागरिकों को उनके घरों में रहने या भागने के विकल्प के बावजूद संरक्षित किया जाना चाहिए। कार्यालय ने कहा कि विश्व खाद्य कार्यक्रम (डब्ल्यूएफपी) और खाद्य एवं कृषि संगठन (एफएओ) ने चेतावनी दी है कि लेबनान में खाद्य सुरक्षा की स्थिति और खराब होने की आशंका है। डब्ल्यूएफपी और एफएओ ने कहा,सि “सितंबर 2024 से संघर्ष में लगातार वृद्धि ने आपूर्ति श्रृंखलाओं को बुरी तरह से बाधित किया है और खाद्य असुरक्षा को गहरा किया है। इसके कारण अब 12 लाख से अधिक लोग को प्रभावित हो रहे हैं।” ओसीएचए ने कहा, “लेबनान की लगभग एक चौथाई आबादी पहले से ही अपर्याप्त खाद्य उपभोग (भुखमरी) से पीड़ित है। खाद्य पदार्थों की कीमतों के उच्च बने रहने के कारण स्थिति और भी खराब होने वाली है।” चुनौतीपूर्ण खाद्य सुरक्षा स्थिति के मद्देनजर डब्ल्यूएफपी ने इस साल सितंबर से 65,000 से अधिक लोगों को भोजन पहुंचाने के लिए 12 काफिलों का इस्तेमाल किया, जिनमें से ज्यादातर दक्षिण और बालबेक-हर्मेल गवर्नरेट में पहुंचाए गए हैं। recent visitors 88