Saturday, July 4, 2026 5:33 am

कचना तालाब में तैरती मिली युवक की लाश, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर पुरानी बस्ती इलाके में नाले में दो रोज पहले अधेड़ की लाश मिलने के बाद आज एक युवक की लाश कचना तालाब में तैरती मिली है. हालांकि, अभी तक युवक की पहचान नहीं हो पाई है. मिली जानकारी के अनुसार, आज सुबह खम्हारडीह थाना क्षेत्र के कचना तालाब में एक युवक की लाश आस-पास के लोगों ने देखी, जिसकी सूचना तत्काल उन्होंने पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार कर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल, युवक की पहचान नहीं हो पाई है. युवक के पास से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है. ये मामला हत्या है या आत्महत्या पुलिस इसकी जांच के जुट गई है. खम्हारडीह थाना प्रभारी ने बताया कि अर्धनग्न अवस्था में लाश कचना तालाब में पाई गई है. ऐसा प्रतीत हो रहा है कि युवक नहाने गया था. बॉडी को तालाब के बाहर निकाल लिया गया है. शिनाख्त की जा रही है. जांच करने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है. recent visitors 53

तमन्ना भाटिया ने ‘मलाई माखन’ के प्रति अपने प्यार का किया इजहार

मुंबई,  अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने नवाबों के शहर लखनऊ में रहने के दौरान मलाई मक्खन के प्रति अपने प्यार का इजहार किया। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा की, जिसमें वह कार की पिछली सीट पर बैठी नजर आ रही हैं और सर्दियों में दूध और मलाई से बनने वाले मीठे नाश्ते मलाई मक्खन से भरी प्लेट को देखकर बहुत खुश नजर आ रही हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “मलाई मक्खन के बिना लखनऊ नहीं छोड़ सकती।”इस स्वादिष्ट व्यंजन की बात करें तो यह उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में खास तौर पर कानपुर, वाराणसी और लखनऊ में बनाया जाता है। दिल्ली में इसे दौलत की चाट के नाम से जाना जाता है। इसके बाद अभिनेत्री ने अपने आगामी प्रोजेक्ट ‘सिकंदर का मुकद्दर’ के प्रचार के दौरान सुनहरे और सफेद रंग की पोशाक पहने अपनी कई तस्वीरें साझा की। उन्होंने लिखा, “देखो हीरे नहीं हैं मेरे पास, मैं एक गोल्डन गर्ल हूं।” उनकी दोस्त और अभिनेत्री काजल अग्रवाल ने तमन्ना की तारीफ करते हुए लिखा: “अरे यहां तो आप हो।” तमन्ना अगली बार नीरज पांडे द्वारा निर्देशित ‘सिकंदर का मुकद्दर’ में नजर आएंगी। यह 29 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर होने वाली है। फिल्म में जिमी शेरगिल, अविनाश तिवारी और राजीव मेहता भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। “सिकंदर का मुकद्दर” एक मनोरंजक कहानी को सामने लाता है। फिल्म में दिव्या दत्ता और जोया अफरोज भी हैं। आगामी थ्रिलर अपराध, जुनून और न्याय की खोज पर आधारित है। यह प्रोजेक्ट जिमी शेरगिल और तमन्ना की पहली ऑनस्क्रीन जोड़ी है। अभिनेत्री के पास ‘ओडेला 2’ भी है। अशोक तेजा द्वारा निर्देशित “ओडेला 2” में युवा, नागा महेश, वामसी, गगन विहारी, सुरेंद्र रेड्डी, भूपाल और पूजा रेड्डी के साथ हेबा पटेल, वशिष्ठ एन सिम्हा भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। recent visitors 113

कल महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे आएंगे, इससे पहले कांग्रेस हाई अलर्ट, पर्यवेक्षक किए नियुक्त

नई दिल्ली 23 नवंबर यानी शनिवार को महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे आएंगे। दोपहर तक तस्वीर साफ हो जाएगी कि दोनों राज्यों में किसकी सरकार बनने जा रही है। चुनाव नतीजों से पहले ही कांग्रेस अलर्ट हो गई है। पार्टी ने दोनों ही राज्यों में पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। अशोक गहलोत, भूपेश बघेल और डॉ. जी. परमेश्वर को महाराष्ट्र का पर्यवेक्षक बनाया गया है। तारिक अनवर, मल्लू भट्टी विक्रमार्क और कृष्णा अल्लावुरु को झारखंड के पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी मिली है। महाराष्ट्र में 'खेला' से सतर्क विपक्षी गठबंधन एक्जिट पोल ने विपक्षी गठबंधन महाविकास आघाड़ी (मविआ) की चिंता बढ़ा दी है। आज आघाड़ी के तीनों दलों के नेताओं ने अपने-अपने उम्मीदवारों से बातकर उन्हें एकजुट रहने की सलाह दी है। शनिवार को परिणाम आने के बाद आघाड़ी के सभी विधायकों को एक ही स्थान पर रखने की तैयारी भी की जा रही है। ताकि कोई ‘खेला’ होने से बचा जा सके। एक साथ रहेंगे मविआ के विधायक मतदान के बाद आए ज्यादातर एक्जिट पोल्स में महायुति को बढ़त मिलने की संभावना जताई गई है। हालांकि ऐसे संभावना वाले एक्जिट पोल्स पर मविआ नेताओं ने अविश्वास जताते हुए अपनी ही सरकार बनने का दावा किया है। मगर उनकी चिंता भी बढ़ी दिख रही है। शिवसेना नेता संजय राउत ने शुक्रवार को कहा कि महाविकास अघाड़ी के घटक दलों ने महाराष्ट्र चुनाव के नतीजों के बाद अपने सभी नवनिर्वाचित विधायकों को मुंबई में एक साथ रखने का फैसला किया है। राउत ने किया बड़ा दावा राउत ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मविआ नेताओं ने बृहस्पतिवार को बैठक की और हर सीट का आकलन किया। इनमें वह स्वयं, उनकी पार्टी के सहयोगी अनिल देसाई, राकांपा (शरदचंद्र पवार) के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल और कांग्रेस नेता सतेज पाटिल और बालासाहेब थोराट शामिल थे। राउत ने विश्वास जताया कि एमवीए चुनाव में 160 सीटें जीतेगी। कांग्रेस नेताओं को मुंबई आना पड़ेगा राउत ने यह भी कहा कि कोई भी ताकत मविआ को महाराष्ट्र में अगली सरकार बनाने से नहीं रोक सकती और शीर्ष पद पर निर्णय केवल महाराष्ट्र में ही लिया जाएगा। राउत ने कहा कि वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को मुख्यमंत्री पद पर सहमति के लिए मुंबई आना है, क्योंकि राकांपा (शरदचंद्र पवार) के अध्यक्ष शरद पवार और शिवसेना (युनाइटेड) प्रमुख उद्धव ठाकरे मुंबई में ही हैं। राष्ट्रपति शासन लगने का डर राउत ने आशंका जताई कि विपक्ष के पास बहुमत होने के बावजूद भाजपा राज्यपाल कार्यालय के माध्यम से मविआ को सरकार बनाने में बाधा डालने की कोशिश करेगी। मगर हम बिना किसी देरी के निर्णय लेंगे। विपक्ष को डर है कि अगर 25 नवंबर तक नई सरकार नहीं बनी तो राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाया जा सकता है। विधायक मिलकर तय करेंगे सीएम राउत के अनुसार हमने सभी नवनिर्वाचित विधायकों को मुंबई लाने का फैसला किया है। नए विधायकों के पास मुंबई में रहने की कोई व्यवस्था नहीं है। इसलिए हमने उनके लिए एक साथ आवासीय व्यवस्था करने का फैसला किया है। राउत ने कहा कि जीत की प्रबल संभावना वाले कुछ निर्दलीय विधायकों ने भी मविआ को ही समर्थन देने की इच्छा जताई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पद के लिए कोई फॉर्मूला नहीं है। सब विधायक मिलकर सरकार का नेता चुनेंगे । recent visitors 66

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज स्कृतिक उत्सव लोकमंथन का उद्घाटन किया

हैदरबाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा है कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए नागरिकों में 'राष्ट्र प्रथम' की भावना पैदा करना आवश्यक है। श्रीमती मुर्मू ने शुक्रवार को हैदराबाद में संस्कृतिक उत्सव लोकमंथन का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि भारत की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और विरासत में एकता के धागे को मजबूत करने का यह एक सराहनीय प्रयास है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सभी नागरिकों को भारत की सांस्कृतिक और बौद्धिक विरासत को समझना चाहिए और हमारी अमूल्य परंपराओं को मजबूत करना चाहिए। राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘विविधता हमारी मौलिक एकता को सुंदरता का इंद्रधनुष प्रदान करती है। चाहे हम वनवासी हों, ग्रामीण हों, नगरवासी हों, हम सभी भारतीय हैं। राष्ट्रीय एकता की यही भावना तमाम चुनौतियों के बावजूद हमें एकजुट रखे हुए है।’ उन्होंने कहा कि भारतीय समाज को बांटने और कमजोर करने की कोशिशें सदियों से होती रही हैं। देश की एकता को तोड़ने के लिए कृत्रिम भेद पैदा किये गये हैं, लेकिन, भारतीयता की भावना से ओत-प्रोत नागरिकों ने राष्ट्रीय एकता की मशाल जला रखी है। राष्ट्रपति ने कहा कि प्राचीन काल से ही भारतीय विचारधारा का प्रभाव दुनिया में दूर-दूर तक फैला हुआ है। भारत की धार्मिक मान्यताएँ, कला, संगीत, प्रौद्योगिकी, चिकित्सा प्रणालियाँ, भाषा और साहित्य की सराहना पूरे विश्व में की गई है। भारतीय दार्शनिक प्रणालियाँ सबसे पहले विश्व समुदाय को आदर्श जीवन मूल्यों का उपहार देने वाली थीं। पूर्वजों की उस गौरवशाली परंपरा को मजबूत करना हमारा दायित्व है। राष्ट्रपति ने कहा कि सदियों से साम्राज्यवाद और औपनिवेशिक शक्तियों ने न केवल भारत का आर्थिक शोषण किया, बल्कि हमारे सामाजिक ताने-बाने को भी नष्ट करने का प्रयास किया। जिन शासकों ने हमारी समृद्ध बौद्धिक परंपरा को हेय दृष्टि से देखा, उन्होंने नागरिकों में सांस्कृतिक हीनता की भावना पैदा की। भारतीयों पर ऐसी परंपराएँ थोप दी गईं, जो हमारी एकता के लिए हानिकारक थीं। सदियों की पराधीनता के कारण नागरिक गुलामी की मानसिकता के शिकार हो गये। उन्होंने कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए नागरिकों में 'राष्ट्र प्रथम' की भावना पैदा करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि लोकमंथन इस भावना को मजबूत बना रहा है।   recent visitors 68

किराड़ी से लागतार दो बार विधानसभा चुनाव जीत चुके ऋतुराज झा ने बातचीत में कहा, चुनाव जरूर लड़ूंगा

नई दिल्ली दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) ने पहली ही लिस्ट में तीन मौजूदा विधायकों के टिकट काट दिए हैं। इनमें से एक विधायक ऋतुराज झा ने बागी तेवर अपनाते दिख रहे हैं। किराड़ी से लागतार दो बार विधानसभा चुनाव जीत चुके ऋतुराज झा ने बातचीत में कहा है कि वह 2025 में भी विधानसभा का चुनाव लड़ने जा रहे हैं। ऋतुराज झा का टिकट काटकर पार्टी ने चंद दिनों पहले भाजपा से आए अनिल झा को उम्मीदवार बनाया है। ऋतुराज झा ने तंज कसते हुए कहा कि पार्टी अरविंद केजरीवाल की है और टिकट भी अरविंद केजरीवाल का है। उन्होंने टिकट दिया था और उन्होंने ही काट भी दिया है। क्या ऋतुराज झा चुनाव लड़ने जा रहे हैं, इसके जवाब में उन्होंने कहा, 'योद्धा कभी मैदान छोड़ते हैं क्या, मैदान-ए-जंग में योद्धा कभी मैदान छोड़ते हैं? हम चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे भी।' जब उनसे पूछा गया कि क्या वह निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे तो कहा, 'ऐसा मैंने नहीं कहा है। मैंने सिर्फ यह कहा है कि मैं चुनाव लड़ूंगा।' 'आप' के उम्मीदवार अनिल झा को लेकर उन्होंने कहा कि उस आदमी के लिए प्रचार क्यों करेंगे जिससे 10 साल लड़े हैं। 2015 और 2020 के विधानसभा चुनाव में ऋतुराज झा ने अनिल झा को मात दी थी। वह लगातार 10 साल से 'आप' आप के विधायक हैं। प्रवक्ता का भी पद संभालने वाले ऋतुराज की गिनती पूर्वांचल से आने वाले प्रमुख चेहरों में होती है। वह विधानसभा में भी अक्सर भारतीय जनता पार्टी पर तीखा प्रहार करते हुए दिखते थे। लेकिन अब टिकट कट जाने से खिन्न हैं। वह अपने समर्थकों से विचार-विमर्श के बाद जल्द कोई फैसला ले सकते हैं। आम आदमी पार्टी को इस बार 10 साल की 'एंटी इनकंबेंसी' का भी सामना करना है। ऐसे में अटकलें हैं कि पार्टी बड़े पैमाने पर विधायकों के टिकट काट सकती है। पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि जनता से मिले फीडबैक और जीत की संभावना को देखते हुए टिकटों का बंटवारा किया जाएगा। पार्टी ने पहली लिस्ट में जिन तीन विधायकों के टिकट काटे हैं उनमें ऋतुराज झा के अलावा सीलमपुर से अब्दुल रहमान और मटियाला से गुलाब सिंह हैं। अब्दुल रहमान ने बातचीत में अधिक टिप्पणी से इनकार करते हुए कहा कि वह परिवार में एक शादी को लेकर व्यस्त हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि वह आगे क्या करना है इसको लेकर वह विचार-विमर्श के बाद कोई फैसला लेंगे। recent visitors 81

गोवा में दिखे स्टार कार्तिक आर्यन, ‘समुद्र, रेत और सूरज’ के बीच बिताया समय

मुंबई, रूह बाबा यानि कार्तिक आर्यन शनिवार को 34 साल के हो गए हैं। बर्थ डे ईव पर वो गोवा के बीच पर दिखे। सोशल मीडिया के जरिए फैंस को समंदर, रेत और सूरज का दर्शन कराया। वो यहां इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करने पहुंचे हैं। स्टार कार्तिक ने इंस्टाग्राम पर अपनी कई तस्वीरें शेयर कीं। जिसमें वह धूप, रेत और समंदर का आनंद उठाते दिख रहे हैं। बीच पर खड़े अभिनेता को गुलाबी शर्ट और सफेद पैंट पहने हुए सूरज को निहारते देखा जा सकता है। कैप्शन के नाम पर एक दिल वाला इमोजी पोस्ट किया है। गुरुवार को कार्तिक आर्यन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पोस्ट से कुछ तस्वीरें डालीं। इंस्टाग्राम स्टोरी पर उन्होंने गोवा बीच से एक ग्लास की तस्वीर पोस्ट की जिसके बैकग्राउंड में एस्प्रेसो गाना सुना जा सकता है। अगली स्टोरी में कार्तिक आर्यन को बीच के किनारे सनसेट की खूबसूरती को निहारते देखे जा सकते हैं। उनकी इस पोस्ट पर गायक सोनू निगम ने रिएक्ट किया है। बॉलीवुड स्टार को उन्होंने जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। हाल ही में कार्तिक गुजरात में थे, जहां उन्होंने अहमदाबाद में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में हिस्सा लिया था, जहां दोनों को स्टेज पर नाचते और गले मिलते हुए देखा गया। कार्तिक ने इंस्टाग्राम पर दोनों सितारों की कई तस्वीरें शेयर कीं। पहली तस्वीर में दिलजीत और कार्तिक हाथ उठाए हुए थे और दोनों काले रंग के आउटफिट में थे। दसरी तस्वीर में कार्तिक आर्यन दिलजीत सिंह को पीछे से गले लगाते दिखे थे। वहीं, तीसरी तस्वीर में दोनों एक-दूसरे को देखकर मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। कार्तिक और दिलजीत ने स्टेज पर परफॉर्म भी किया और एक-दूसरे को गले भी लगाया। इस पोस्ट का कैप्शन था, “वाइब (कॉल मी हैंड इमोजी)। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दिलजीत कार्तिक की “भूल भुलैया 3” का गाना “हरे कृष्णा हरे राम” गाते हुए सुनाई दे रहे हैं। फिल्म में कार्तिक के निभाए रूह बाबा किरदार को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। recent visitors 63

कोर्ट ने कहा कि हमारे लिए यह मानना ​​बहुत मुश्किल है कि दिल्ली में ट्रकों का प्रवेश बंद कर दिया गया, लगी फटकार

नई दिल्ली दिल्ली में प्रदूषण की चिंताजनक स्थिति के बीच एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट में इस मामले को लेकर सुनवाई हुई। इस दौरान कोर्ट ने दिल्ली सरकार को फटकार लगाई और पूछा कि वह दिल्ली में ट्रकों की एंट्री रोकने के लिए क्या कर रही है? कोर्ट ने कहा कि हमारे लिए यह मानना ​​बहुत मुश्किल है कि दिल्ली में ट्रकों का प्रवेश बंद कर दिया गया है। वहीं दिल्ली सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि दिल्ली में कुल 113 एंट्री पॉइंट है जिसमें से 13 ट्रकों के लिए भी शामिल है। ऐसे में सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में कोर्ट ने केंद्र सरकार से मदद करने के लिए कहा है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि केंद्र सरकार को ट्रकों के प्रवेश की जांच के लिए 113 एंट्री पॉइंट्स पर पुलिस कर्मियों को तैनात करने का निर्देश देना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि शीर्ष अदालत और सीएक्यूएम आदेशों के बावजूद, दिल्ली सरकार और पुलिस ग्रैप चरण IV के तहत नियमों का पालन करने में विफल रही है। recent visitors 70