‘बिग बॉस 18’ के वीकेंड का वार में पहुंचीं हिना खान

मुंबई हिना खान 'बिग बॉस 18' के वीकेंड का वार की शूटिंग के लिए सेट पर शानदार तरीके से पहुंचीं। स्टूडियो की ओर जाते समय हिना ने रुककर बातचीत की। हिना को हाल ही में बिग बॉस 18 के वीकेंड का वार में होस्ट सलमान खान के साथ आने की खबर थी। हिना खान हिंदी टेलीविजन में अपने रोल्स और बिग बॉस 11 के लिए जानी जाती हैं। वो इस सप्ताह वीकेंड का वार में सलमान खान के साथ आने और कंटेस्टेंट्स के साथ बातचीत करने के लिए तैयार हैं। इस हफ्ते के लिए शूटिंग 22 नवंबर, 2024 को निर्धारित की गई थी और हिना ने शानदार तरीके से खुद को फ्लॉन्ट किया। एक्ट्रेस ने सिल्वर टू-पीस सूट में पपाराजी के लिए पोज दिया, जिसे उन्होंने सिल्वर लेयर्ड नेकलेस, अंगूठियां और ब्रेसलेट स्टैक के साथ पेयर किया था। हिना ने सिल्वर फुटवियर और अपनी खूबसूरत मुस्कान के साथ लुक को पूरा किया। हिना खान को ब्रेस्ट कैंसर हिना खान इस वक्त स्टेज थ्री ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। हिना ने जून 2024 में अपने फैंस को अपने निदान के बारे में अपडेट किया और तब से लाखों लोगों को प्रेरित करते हुए अपनी फोटोज शेयर कर रही हैं। मीडिया के लिए पोज देते समय, किसी ने उनसे उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछा, जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि वह ठीक हो रही हैं और मीडिया से उनके लिए प्रार्थना करने को कहा। कौन है हिना खान का फेवरेट? यह पूछे जाने पर कि क्या वह बिग बॉस के इस सीजन को फॉलो कर रही हैं और उन्हें कौन पसंद है, हिना ने मुस्कान दी लेकिन सवाल का जवाब नहीं दिया। हालांकि उन्होंने बताया कि वो देख रही हैं। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की अक्षरा स्टार प्लस के सबसे लंबे समय तक चलने वाले डेली सोप 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में 'अक्षरा' के रोल से फेम पाने वाली हिना खान ने मीडिया के लिए ऑल-सिल्वर आउटफिट में पोज दिया। जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया, फैंस ने हिना पर प्यार और तारीफें बरसाना शुरू कर दिया। recent visitors 71

इंदौर के युगपुरुष आश्रम में फिर एक बच्ची की मौत की घटना सामने आई , बच्ची की उम्र 12 साल बताई गई

 इंदौर  इंदौर के युगपुरुष आश्रम में फिर एक बच्ची की मौत की घटना सामने आई है। बच्ची की उम्र 12 साल बताई गई है और वह सुबह बिस्तर पर मृत अवस्था में मिली। जानकारी के मुताबिक बच्ची नर्मदापुरम की है और दो साल पहले आश्रम में आई थी। बच्ची की मौत का कारण अभी साफ नहीं हो पाया है। गौरतलब है कि इस साल जुलाई-अगस्त महीने में आश्रम में 11 बच्चों की मौत हो गई थी। जांच में आश्रम में बड़ी अनियमितताएं मिली थीं। इसके बाद इस आश्रम से बच्चों को दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया था। युगपुरुष आश्रम में सफाई और सभी व्यवस्थाएं करने के बाद बच्चों को यहां वापस लाया गया था। अब एक और बच्ची की मौत के बाद आश्रम में हडकंप मच गया है। सूचना मिलने के बाद प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंच रहे हैं। दूषित पानी से हुई थी बच्चों की मौत युगपुरुष आश्रम में पहले 11 बच्चों की मौत दूषित पानी से होना सामने आई थी। आश्रम में पानी की जांच के लिए गए चार में से तीन नमूने दूषित मिले थे। यहां का पानी पीने लायक ही नहीं था। पानी के अंदर ई-कोली बैक्टीरिया मिला था। इसके साथ ही बीमार बच्चों में हैजे की पुष्टि भी हुई थी। आश्रम में जांच के दौरान कई जगह सफाई नहीं मिली थी। जिसके बाद आश्रम को बंद करके यहां पर सफाई की गई और पानी की टंकियों को भी साफ किया गया था। इस दौरान यहां के बच्चों को शहर के ही दूसरे आश्रम में शिफ्ट किया गया था। recent visitors 59

सिवनी में जोरदार सड़क हादसा, एंबुलेंस और 2 बाइकों की सीधी टक्कर, 3 की मौत व 2 घायल

सिवनी मध्य प्रदेश के सिवनी में एक भयानक सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत हो गई। यह हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ, ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। रफ्तार के कहर ने पहले भी कई जिंदगियों को समाप्त किया है। इस बार हुए इस दर्दनाक हादसे मे एक एम्बुलेंस और दो बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि तीनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। यह घटना शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे सिवनी जिले के छिंदवाड़ा रोड पर बम्होड़ी गांव के पास हुई। तेज रफ्तार एम्बुलेंस ने दो बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज किया जा रहा है। ये हुए हादसे का शिकार मृतकों की पहचान गजेंद्र बघेल (25 वर्ष), बबलू बघेल और निहाल यादव (21 वर्ष) के रूप में हुई है। गजेंद्र और बबलू दोनों जमुनिया थाना क्षेत्र के लखनवाड़ा गांव के रहने वाले थे, जबकि निहाल सुरेखा केवलारी के रहने वाले थे। जांच में जुटी पुलिस पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच कर रही है। इलाके में दहशत का माहौल एंबुलेंस और बाइकों की इस भीषण भिड़त ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है। वहीं लोगों के मन में डर का माहौल है। मृतकों के परिजनों का भी दुख के मारे बुरा हाल है। घटना की सूचना पाते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को घटनास्थल से पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा. कोतवाली थाना प्रभारी सतीश तिवारी ने बताया, ''कोतवाली क्षेत्र के बम्होरी गांव के पास एंबुलेंस और बाइक के बीच एक्सीडेंट हो गया है. इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो चुकी है और 2 व्यक्ति घायल हैं. शवों को घटनास्थल से जिला अस्पताल लाया गया है, जहां इनका पंचनामा और पीएम की कार्रवाई की जा रही है. इनके परिजनों को जानकारी दे दी गई है. ये हादसा कैसे हुआ है. इसकी हम लोग जांच कर रहे हैं.'' recent visitors 92

खुशहाल जीवन के लिए संतुष्टि, पॉजिटिविटी और शान्ति के लिए 5 मंत्र

हर कोई चाहता है कि वह लाइफ में हमेशा खुश और संतुष्ट रहे। लेकिन कई बार हम यह भूल जाते हैं कि हमारे लिए क्या जरूरी है। ऐसे में कुछ पॉजिटिव जीवन मंत्र आप बेस्ट लाइफ के लिए अपना सकते हैं। यहां हम 5 ऐसे पॉजिटिव मंत्र के बारे में बता रहे हैं, जो बेस्ट लाइफ जीने में आपकी मदद करेंगे। 1) ग्रेटिट्यूड की प्रेक्टिस करें जीवन में मौजूद चीजों को स्वीकार करें और उनकी सराहना करें। बेस्ट और पॉजिटिव लाइफ जीने के लिए ग्रेटिट्यूड का होना बहुत जरूरी है। ऐसी बहुत सी चीजें हैं जिनके लिए हमें आभारी होना चाहिए। खासकर उन चीजों के लिए जो अभी हमारे पास हैं। जितना ज्यादा आप चीजों की सराहना करेंगे तो आप खुद में खुशहाल और संतुष्ट महसूस करेंगे। 2) माफ करने की प्रेक्टिस करें माफ करना कोई आसान काम नहीं है। मन में नाराजगी रखने से हम शारीरिक और भावनात्मक रूप से कमजोर हो सकते हैं। ऐसे में शिकायतों को दूर करने से पॉजिटिविटी के लिए हमारा दिमाग में जगह खाली हो सकती है। 3) ऐसा काम करें जिनसे आपको खुशी मिले पॉजिटिव लाइफ जीने का मतलब है ऐसी एक्टिविटीज करना जो हमें खुशी, संतुष्टि और उपलब्धि की भावना दें। वे लोग सबसे अच्छा जीवन जीते हैं जो उस काम को करते हैं जो उन्हें पसंद होता है। खुशी बेहतर जीवन जीने का मुख्य सार है। अगर आप खुश रहते हैं तो जीवन पूरी तरह तैयार और संपन्न हो जाता है। 4) अपने आप को पॉजिटिविटी से घेरें हमें ऐसे लोगों के साथ समय बिताने की कोशिश करना चाहिए जो आपको अपलिफ्ट कर सकते हैं और मोटिवेट कर सकते हैं। पॉजिटिविटी के संपर्क में आने से अक्सर हमें अपने अंदर पॉजिटिवीटी बनाए रखने में मदद मिलती है। 5) सेल्फ केयर पर ध्यान दें खुद की देखभाल को प्राथमिकता देने से शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक भलाई में मदद मिल सकती है। नियमित व्यायाम, संतुलित डायट लेना, पर्याप्त नींद लेना और आराम करने के लिए समय निकालना पॉजिटिव माइंड में मदद कर सकता है। जितना ज्यादा आप सेहत का ध्यान रखेंगे उतना ज्यादा आप खुद को पॉजिटिव और पूर्ण पाएंगे। recent visitors 107

रुझानों पर शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि यह जनता का फैसला नहीं है बल्कि कुछ तो गड़बड़ है

मुंबई महाराष्ट्र चुनाव के रुझानों में महायुति की जबरदस्त वापसी को लेकर उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. ताजा रुझानों में 221 सीटों पर महायुति आगे चल रही है जबकि अघाडी केवल 55 सीटों पर आगे है. इन रुझानों पर शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि यह जनता का फैसला नहीं है बल्कि कुछ तो गड़बड़ है. उन्होंने कहा कि महायुति ने पूरी मशीनरी को कब्जे में लिया. इस राज्य की जनता बेईमान नहीं है. शिंदे के सारे उम्मीदवार कैसे जीत सकते हैं? संजय राउत ने कहा, 'दो दिन पहले गौतम अडानी के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में एक अरेस्ट वारंट निकला. रिश्वत का केस है 2 हजार करोड़ का, उसमें भाजपा की पोल खुल गई. उस पर से ध्यान हटाने के लिए ये पूरा एक कपट कारिस्तानी हुई है, उसकी तैयारी पहले से चल रही थी. महाराष्ट्र गौतम अडानी की जेब में जा रहा है, मुंबई अडानी की जेब में जा रहा है, हमने विरोध किया कि अडानी राष्ट्र नहीं होने देंगे. इस प्रकार के नतीजे के राज्य पर लादे गए हैं.' ये फैसला जनता का नहीं है- राउत संजय राउत ने कहा, 'इस प्रकार के नतीजे महाराष्ट्र के ऊपर लादे गए हैं. महाराष्ट्र की जनता का मन हमें मालूम है ये हो ही नहीं सकता है. लाडकी बहन योजना को लेकर किए गए सवाल पर राउत ने कहा, 'यहां लाडले भाई हैं, लाडले नाना जी हैं, लाडले दादा जी हैं. सब कुछ लाडले हैं यहां. हमको मालूम है कि यहां क्या है, ये जो निर्णय आया है वो जनता का नहीं है.' उन्होंने कहा कि शिंदे के सारे उम्मीदवार कैसे जीत रहे हैं. राउत ने कहा, 'लोकसभा के दो चुनाव 2014 और 2019 में मोदी और शाह ने यही किया था कि विपक्ष का नेता कांग्रेस को नहीं मिलना चाहिए, इस बार वही रणनीति इन्होंने महाराष्ट्र में अपनाई है कि विधानसभा में कोई विपक्ष का नेता नहीं रहेगा, ये हमेशा बीजेपी की रणनीति रही है.' recent visitors 80

छत्तीसगढ़ के मूलनिवासी छात्रों के लिए पब्लिक पॉलिसी एण्ड गवर्नेस में मास्टर पाठ्यक्रम होगा शुरू

छत्तीसगढ़ में शुरू होगी ‘मुख्यमंत्री गुड गवर्नेंस फेलो योजना’ गुड गवर्नेंस रीजनल कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री साय ने की घोषणा छत्तीसगढ़ के मूलनिवासी छात्रों के लिए पब्लिक पॉलिसी एण्ड गवर्नेस में मास्टर पाठ्यक्रम होगा शुरू राजधानी रायपुर में दो दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न मुख्यमंत्री साय और केन्द्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने समापन सत्र को किया सम्बोधित रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज रायपुर में ‘‘गुड गवर्नेंस‘‘ विषय पर दो दिवसीय क्षेत्रीय सम्मेलन के समापन सत्र को सम्बोधित करते हुए प्रदेश में ‘‘मुख्यमंत्री गुड गवर्नेंस फेलो योजना’’ शुरू करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इस योजना के तहत छत्तीसगढ़ सरकार आईआईएम रायपुर के साथ मिलकर छत्तीसगढ़ के मूलनिवासी छात्रों के लिए पब्लिक पॉलिसी एण्ड गवर्नेस में मास्टर पाठ्यक्रम शुरू करेगी। इसके लिए छात्रों का चयन कैट के माध्यम से किया जाएगा। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इस योजना में आईआईएम रायपुर में कक्षाओं के साथ-साथ छात्रों को छत्तीसगढ़ शासन के विभिन्न विभागों में व्यवहारिक अनुभव भी दिया जाएगा। पाठ्यक्रम की पूरी फीस राज्य सरकार वहन करेगी, साथ ही छात्रों को निर्धारित मासिक स्टायफंड प्रदान करेगी। यह योजना शासन में दक्षता और पारदर्शिता बढ़ाने के साथ-साथ राज्य के युवाओं को उच्च स्तरीय शिक्षा और प्रायोगिक अनुभव का अवसर प्रदान करेगी। इसका उद्देश्य छत्तीसगढ़ में पेशेवरों की एक ऐसी पीढ़ी तैयार करना है जो सरकार, एनजीओ, थिंक टैंक और निजी क्षेत्र के साथ मिलकर गवर्नेस को बेहतर बनाने के क्षेत्र में काम करेगी। मुख्यमंत्री ने दो दिवसीय क्षेत्रीय सम्मेलन में देश भर से आए हुए वरिष्ठ अधिकारियों, विषय विशेषज्ञों, सुधीजनों का छत्तीसगढ़ के नागरिकों की ओर से हार्दिक स्वागत करते हुए कहा कि आप लोगों ने देश के विभिन्न राज्यों में चल रहे बेस्ट प्रेक्टिसेस को एक दूसरे से साझा किया है। सबने मिलकर सुशासन के क्षेत्र में परस्पर सहयोग और भागीदारी को बढ़ाने के संबंध में विस्तृत विचार-विमर्श किया है। इन दो दिनों के दौरान आप लोगों ने छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सुशासन की स्थापना की दिशा में किए जा रहे प्रयासों के बारे में काफी कुछ जाना और समझा होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि जैसा कि आप लोग जानते हैं कि हम लोगों की राजनैतिक विचारधारा के मूल में ही सुशासन का विचार है। हमारे पुराणों में जिसे रामराज कहा गया है, उसे ही हम सुशासन कहते हैं। सर्वे भवन्तु सुखिनः हमारा मूलमंत्र है। अंत्योदय और एकात्म मानववाद हमारा राजनैतिक दर्शन है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी हमारे प्रेरणा पुरूष हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने नेतृत्व में हम सुशासन के माध्यम से विकसित भारत के निर्माण में छत्तीसगढ़ की अधिक से अधिक से भागीदारी के लिए प्रयासरत  हैं। हमारा 44 प्रतिशत भू-भाग घने जंगलों से आच्छादित है, इसलिए भारत के पर्यावरण और जैव विविधता को बचाए रखने की महती जिम्मेदारी भी हम पर है। इन सबके साथ-साथ राज्य की जनजातीय संस्कृति और परंपराओं को बचाए रखना भी हमारा प्राथमिक कर्त्तव्य है। हमने राज्य में समृद्ध खनिज संपदा, औद्योगिक विस्तार, कृषि विस्तार के साथ-साथ यहां के प्राकृतिक और सांस्कृतिक सौंदर्य को भी महत्वपूर्ण संसाधन के रूप में चिन्हित किया है। हम राज्य के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सुशासन को भी महत्वपूर्ण संसाधन के रूप में देख रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने अपनी नई उद्योग नीति लांच की है, इसमें पर्यटन के विकास को भी प्रोत्साहित किया गया है। बस्तर जैसे जनजातीय क्षेत्रों में उद्योगों के लिए जमीन की उपलब्धता एक चुनौती होती है। ऐसे में इन क्षेत्रों का प्राकृतिक और सांस्कृतिक सौंदर्य वहां के लिए एक बड़ी आर्थिक ताकत बनेगा। रोजगार और आय में बढ़ोतरी के अवसर निर्मित होंगे। लोगों का जीवन स्तर ऊंचा उठेगा। राज्य में हम एक बड़े टूरिज्म सर्किट के निर्माण की दिशा में काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा विशेष फोकस बस्तर और सरगुजा जैसे जनजातीय क्षेत्रों पर है। हम इन स्थलों पर पर्यटकों के लिए सुविधाओं का विकास करने के साथ-साथ मूलभूत अधोसंरचनात्मक विकास भी कर रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन ने हाल ही में बस्तर के कांगेर वेली के गांव धुड़मारास को सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम के रूप में विकसित करने के लिए विश्व के चुनिंदा 20 गांवों में शामिल किया है। इससे हम बहुत उत्साहित हैं। हमने वनोंपजों और कृषि उपजों के स्थानीय प्रसंस्करण को भी आर्थिक विकास की अपनी रणनीति में अत्यंत महत्वपूर्ण घटक के रूप में शामिल किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शासन द्वारा बनाई गई योजनाओं, कार्यक्रमों, नीतियों और सेवाओं की आम आदमी तक पहुंच के लिए जानकारियों और सूचनाओं की आम आदमी तक पहुंच सबसे प्राथमिक जरूरत है। नक्सलवाद पीड़ित क्षेत्रों में सुरक्षा कैम्पों की स्थापना के साथ-साथ अंदरूनी गांवों में सभी तरह की मूलभूत अधोसंरचनाओं, केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं और सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित की जा रही है। इसके लिए राज्य शासन द्वारा नियद नेल्ला नार योजना संचालित की जा रही है। यह गोंडी भाषा का शब्द है, जिसका अर्थ होता है-आपका अच्छा गांव। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा जनजातीय क्षेत्रों के विकास के लिए शुरू की गई पीएम जनमन योजना और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान से हमें और भी ज्यादा ताकत मिली है। प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना जैसी योजनाओं ने भी राज्य शासन द्वारा सुशासन की स्थापना की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को तेज किया है। राज्य सरकार ने 11 महीनों के अल्प समय में अधोसंरचना के विकास में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं, इनमें आप जैसे संवेदनशील और छत्तीसगढ़ की जरूरतों को समझने वाले अधिकारियों की भी भागीदारी है। मुझे इस बात की खुशी है कि केन्द्र सरकार द्वारा हमारे प्रस्तावों पर गंभीरता से ध्यान दिया जाता है और तत्परता के साथ सहयोग किया जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुशासन का परम लक्ष्य है-प्रत्येक नागरिक के जीवन को सुख-सुविधाओं से संतृप्त करना। विगत 11 महीनों में लगभग 31 हजार करोड़ रुपए की सड़क परियोजनाएं, कई महत्वपूर्ण रेल परियोजनाएं हमें मिली हैं। हवाई सेवाओं का विस्तार भी हुआ है। सरगुजा में नये एयरपोर्ट का शुभारंभ हुआ है, राज्य में एयरपोर्टों की संख्या बढ़कर 04 हो गई है। परसों ही रायपुर से दुबई और सिंगापुर के लिए हवाई सेवा … Read more

एनआरआई ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एनआरआई ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में तिरुपति बाला जी के 12वां ब्रह्मोत्सव "पुष्कर महोत्सव" में शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन किए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पावन पुष्कर महोत्सव में शामिल होने का सौभाग्य मिला है। आज के अनुष्ठान और पूजन में हमारी भारतीय सनातन संस्कृति के अलौकिक दर्शन हो रहे हैं। उन्होंने कामना की कि भगवान वेंकटेश्वर की कृपा सब पर बनी रहें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हैदराबाद के स्टेच्यू ऑफ इक्वैलिटी के महंत त्रिदण्डी चिन्ना श्रीमन नारायण रामानुज जीयार स्वामी जी से भेंट की और उनसे आशीर्वाद लिया। स्वामी जी ने भी वैदिक मंत्रोच्चारण से मुख्यमंत्री डॉ. यादव का अभिषेक किया और मंगलकामना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नवनिर्मित एनआरआई इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेदिक मेडिकल साइंस और अर्णव हॉस्पिटल का लोकार्पण किया। चेयरमैन एनआरआई ग्रुप डॉ. सुबोध सिंह साथ रहें। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रजत जयंती वर्ष में प्रवेश कर रहे एनआरआई ग्रुप के प्रबंधन और छात्रों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी।   recent visitors 63