कस्टम मिलिंग में बरती थी लापरवाही, छत्तीसगढ़-रायपुर में दो राइस मिलर्स की 4.65 करोड़ रुपये की बैंक गारंटी राजसात

रायपुर. छत्तीसगढ़ में कलेक्टर ने कस्टम मिलिंग में लापरवाही बरतने के मामले में दो राइस मिलर्स के ऊपर कार्रवाई की है। कलेक्टर दीपक सोनी ने कस्टम मिलिंग में लापरवाही बरतने वाले जिले के दो राइस मिलर्स की कुल 4 करोड़ 65 लाख 5 हजार रुपये की बैंक गारंटी को राजसात करने के आदेश दिए हैं। आशीष अग्रवाल संचालक फर्म- मेसर्स यश मॉर्डन फुड तिल्दा रोड सिमगा का एक करोड़ 77 लाख 15 हजार रुपये और तुषार कुमार नायक संचालक फर्म-मेसर्स आदित्य राईस इंडस्ट्रीज ग्राम कुशभाठा तहसील सोनाखान का दो करोड़ 87 लाख 90 हजार रुपये शमिल हैं। खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार, संचालक आशीष अग्रवाल द्वारा कस्टम मिलिंग चावल जमा करने में रूचि नहीं ली जा रही है। फर्म के पास जांच के दौरान भौतिक सत्यापन में 7086 क्विंटल धान की कमी पाई गई है। परिणाम स्वरूप उनके द्वारा जमा किए गए बैंक गारंटी एक करोड़ पचास लाख रुपये और पोस्ट डेटेड चेक एक करोड़ एक रुपये इस प्रकार कुल दो करोड़ पचास लाख एक रुपये की राशि में से धान के एवज में यश मॉर्डन फुड प्रोडक्ट तिल्दा रोड सिमगा, संचालक आशीष अग्रवाल से वसूली की कार्यवाही किए जाने के लिए आदेश पारित किया गया है। इसी तरह मिल संचालक मेसर्स आदित्य राईस इंडस्ट्रीज ग्राम कुशभाठा, विकासखण्ड कसडोल के संचालक तुषार कुमार नायक द्वारा कस्टम मिलिंग चावल जमा करने में विफल रहने के कारण जमा बैंक गारंटी चार करोड़ पचासी लाख रुपये की राशि में से धान के एवज में राशि दो करोड़  लाख  हजार रुपये की वसूली की कार्यवाही किए जाने के लिए आदेश पारित किया गया है। recent visitors 72

ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी में मात्र 104 रनों पर ढेर, हिलाई रिकॉर्ड बुक, तोड़ा 77 साल पुराना ये रिकॉर्ड

नई दिल्ली इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया 5 मैच की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का पहला मुकाबला पर्थ में खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया के 150 रनों के आगे ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी में मात्र 104 रनों पर ढेर हो गई। इसी के साथ मेजबानों के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया। यह ऑस्ट्रेलिया का टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में भारत के खिलाफ पहली पारी में सबसे कम स्को है। जी हां, इससे पहले 1947 में ऑस्ट्रेलिया भारत के आगे पहली पारी में 107 रनों पर ऑलआउट हुआ था। ऑस्ट्रेलिया के लिए के लिए आखिरी विकेट के लिए मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड ने आखिरी विकेट के लिए 25 रनों की साझेदारी की जिस वजह से टीम 100 रन का आंकड़ा पार करने में कामयाब रही। इसके अलावा घर पर यह ऑस्ट्रेलिया का साल 2000 के बाद तीसरा सबसे लोएस्ट स्कोर है। भारत के खिलाफ 104 रन से पहले कंगारू इंग्लैंड के खिलाफ 2010 में 98 पर तो साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2016 में 85 रनों पर सिमटा था। 2000 के बाद से ऑस्ट्रेलिया का घरेलू मैदान पर सबसे कम स्कोर 85 बनाम दक्षिण अफ्रीका होबार्ट 2016 98 बनाम इंग्लैंड मेलबर्न 2010 104 बनाम भारत पर्थ 2024 * 127 बनाम पाकिस्तान सिडनी 2010 136 बनाम न्यूजीलैंड होबार्ट 2011 वहीं टीम इंडिया का यह तीसरा लोएस्ट स्कोर बन गया है जिसके बाद भारत लीड हासिल करने में कामयाब रहा है। इससे पहले टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में 1936 में 147 रन बनाकर 13 रन की लीड हासिल करने में कामयाब रहा था। वहीं इस लिस्ट में टॉप पर न्यूजीलैंड के खिलाफ 2002 का हैमिल्टन मैच है जब भारत ने 99 रन बनाकर 5 रन की बढ़त हासिल की थी। पहली पारी में सबसे कम स्कोर जिसके लिए भारत ने बढ़त हासिल की 99 बनाम न्यूजीलैंड हैमिल्टन 2002 (पांच रन की बढ़त) 147 बनाम इंग्लैंड लॉर्ड्स 1936 (13) 150 बनाम ऑस्ट्रेलिया पर्थ 2024 (46) * 179 बनाम इंग्लैंड वानखेड़े 1981 (13) ऑस्ट्रेलिया को 104 रनों पर ढेर करने में कप्तान जसप्रीत बुमराह का अहम रोल रहा जिन्होंने 5 विकेट हॉल लिया। वहीं हर्षित राणा को तीन तो मोहम्मद सिराज को दो सफलताएं मिली। recent visitors 87

अल्लू अर्जुन का श्रीलीला के साथ सिजलिंग पोस्टर रिलीज

मुंबई 'पुष्पा 2: द रूल' के लिए एक्साइटमेंट का स्तर लगातार बढ़ रहा है क्योंकि अल्लू अर्जुन ने फिल्म के नए गाने 'किसिक' का पहला पोस्टर रिलीज किया है। अल्लू अर्जुन के साथ सेंसेशन श्रीलीला को दिखाते हुए, पोस्टर ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है, जिससे फैंस को एक चार्टबस्टर ट्रैक का इंतजार है। पूरा गाना 24 नवंबर को रिलीज होगा। लेकिन इसकी एक झलक ने ही फैंस को रोमांच से भर दिया है। Allu Arjun ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्टर शेयर किया, जिसमें हम उन्हें नारंगी रंग की शर्ट और पैंट पहने हुए देख सकते हैं, जबकि श्रीलीला उन पर झुकी हुई हैं। उन्होंने सेक्सी डांस आउटफिट भी पहना हुआ है। कैप्शन में लिखा है, 'कुछ जंगलीपन आग लगाने के लिए तैयार हैं #Pushpa2TheRule का #Kissik गाना 24 नवंबर को शाम 7:02 बजे से दुनिया भर में फ्लैश हो रहा है, 5 दिसंबर, 2024 को दुनिया भर में ग्रैंड रिलीज होगी।' श्रीलीला के साथ अल्लू अर्जुन पोस्टर शेयर होते ही फैन्स ने रिएक्शन दिया। कई लोगों ने कमेंट सेक्शन में दिल और आग वाले इमोजी डाले। एक फैन ने लिखा- एक फ्रेम में 2 फायर। दूसरे ने लिखा- बनी अन्ना वाइल्ड फायर सॉन्ग। बता दें कि फिल्म का ट्रेलर लॉन्च इवेंट 17 नवंबर को बिहार के पटना में आयोजित किया गया था। 'पुष्पा 2' का ट्रेलर 'पुष्पा 2' के 2 मिनट 48 सेकंड के ट्रेलर की शुरुआत लोगों द्वारा पुष्पा राज की पहचान पर सवाल उठाने से होती है। इसके बाद यह कैरेक्टर का परिचय देता है, बैकग्राउंड में एक औरत की आवाज के साथ सुनाई देता है, 'पुष्पा नाम नहीं है, पुष्पा मतलब ब्रांड।' अल्लू अर्जुन एक शानदार एंट्री करते हैं, उसके बाद श्रीवल्ली आती है, जिसे रश्मिका मंदाना ने निभाया है। 'पुष्पा 2' की कास्ट फिल्म के पहले पार्ट ने 350 करोड़ रुपये से अधिक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया, जो साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बन गई। रिलीज हुए ट्रेलर और गानों को पहले ही दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल चुका है। सुकुमार की निर्देशित फिल्म में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना, फहाद फासिल, श्रीलीला और प्रकाश राज लीड रोल्स में हैं। recent visitors 64

इटारसी-कटनी, जबलपुर-गोंदिया सहित कई ट्रेनों का किराया 1 दिसंबर से होगा कम, देखें लिस्ट…

भोपाल मध्यप्रदेश के रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। मध्यप्रदेश में चलने वाली कुछ ट्रेनों का रेलवे ने किराया कम करने का फैसला लिया है और इसका आदेश भी जारी कर दिया है। दरअसल रेलवे ने विशेष से नियमित हुई पैसेंजर ट्रेनों का किराया 1 दिसंबर से कम करने का आदेश जारी किया है। रेलवे ने पैसेंजर ट्रेनों को पुराने नियमित नंबर जारी कर दिए हैं। विशेष से नियमित ट्रेन करने की प्रक्रिया में कुछ ट्रेनों के नंबर परिवर्तित हुए हैं। ट्रेनों के संबंध में विस्तृत जानकारी रेल मदद 139 अथवा एनटीईएस आनलाइन माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। रेलवे के स्पेशल ट्रेन के लिए निर्धारित शून्य अंक को ट्रेनों के नंबर के आगे जोड़ा गया था। एक दिसंबर, 2025 से पैसेंजर ट्रेनों के सामने से शून्य का अंक हट जाएगा। विशेष नंबर : पैसेंजर ट्रेन : नियमित नंबर 05703/05704 जबलपुर-नैनपुर-जबलपुर 51703/51704 05705/05706 जबलपुर-नैनपुर-जबलपुर 51705/51706 05713/05714 जबलपुर-गोंदिया-जबलपुर 51707/51708 06619/06620 इटारसी-कटनी-इटारसी मेमू 61617/61618 06603/06604 बीना-कटनी मुड़वारा-बीना मेमू ट्रेन 61619/61620 06617/06618 कटनी-चिरमिरी-कटनी मेमू 61601/61602 06623/06624 कटनी-बरगवां-कटनी मेमू 61603/61604 06625/06626 कटनी-सतना-कटनी मेमू 61605/61606 06635/06636 सतना-मानिकपुर-सतना मेमू 61607/61608 06637/06638 सतना-मानिकपुर-सतना मेमू 61609/61610 06607/06608 बीना-गुना-बीना ट्रेन 61611/61612 नौ दिसम्बर को वैष्णोदेवी जाएगी तीर्थयात्रा स्पेशल ट्रेन माता वैष्णोदेवी के दर्शन करने के लिए तीर्थयात्रियों के जत्थे को लेकर विशेष ट्रेन आगामी नौ दिसम्बर को जबलपुर से कटरा के लिए रवाना होगी। मां वैष्णोदेवी यात्रा सेवा समिति मदनमहल की ओर से तीर्थयात्रियों के लिए यह स्पेशल ट्रेन बुक की गई है। यह ट्रेन दिल्ली, जम्मू होकर कटरा जाएगी वैष्णोदेवी के दर्शन के लिए यह ट्रेन दिल्ली, जम्मू होकर कटरा जाएगी। वहां से वैष्णोदेवी के लिए यात्री बस से जाएंगे। जम्मू व कटरा में यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था की गई है। जबलपुर से पुणे के लिए नियमित वायु सेवा और ट्रेन की जाए शुरू वहीं दूसरी ओर जबलपुर संघर्ष समिति के प्रतिनिधि मंडल ने राज्यसभा सांसद विवेक कृष्ण तन्‍खा से भेंट की । इस दौरान प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने उन्हें जबलपुर पुणे सीधी वायु सेवा तथा जबलपुर पुणे नियमित ट्रेन चलाने की मांग को लेकर एक मांग पत्र सौंपा। जबलपुर के युवा पुणे में उच्च शिक्षा एवं रोजगार के लिए निवासरत समिति संयोजक हिमांशु खरे नेर बताया कि जबलपुर पुणे के मध्य सीधी वायु सेवा की आवश्यकता हो गई है। हजारों की संख्या में जबलपुर के युवा पुणे में उच्च शिक्षा एवं रोजगार के लिए निवासरत हैं एवं दोनों शहरों के बीच की दूरी को देखते हुए पूर्व की भांति वायु सेवा शीघ्र आरंभ हो। इसके लिए राज्यसभा सांसद विवेक कृष्ण तन्‍खा को समिति के प्रतिनिधि मंडल ने एक मांग पत्र सौंपा। पुणे के लिए सीधी वायु सेवा के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे विवेक तन्‍खा ने कहा कि जबलपुर की पहचान रानी दुर्गावती, ओशो, महर्षि महेश योगी एवं स्वामी स्वरूपानंद की वजह से जबलपुर को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान प्राप्त हुई है। पुणे के लिए सीधी वायु सेवा बेहद आवश्यक है जिसके लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। विमान एवं ट्रेन की इस पहल से दोनों शहरों के नागरिकगण लाभान्वित होंगे विवेक तन्‍खा बोले-जबलपुर को आचार्य रजनीश ओशो ने अंतरराष्ट्रीय पहचान दी है तथा जबलपुर एवं पुणे में ओशो के बहुत बड़ी संख्या में अनुयायी रहते हैं। विमान एवं ट्रेन की इस पहल से दोनों शहरों के नागरिकगण लाभान्वित होंगे जिसके लिए समुचित प्रयास किए जाएंगे। recent visitors 67

रियल हाउसवाइव्स’ एक्टर और टैलेंट मैनेजर मैथ्यू बायर्स ने किया सुसाइड

न्यूयॉर्क अमेरिकी टीवी सीरीज 'रियल हाउसवाइव्स' के स्टार मैथ्यू बायर्स का 37 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने सुसाइड कर लिया है। 'द सन' की रिपोर्ट के मुताबिक, मैथ्यू ने 21 नवंबर को सुसाइड कर लिया। उनके निधन से फैंस और फिल्म इंडस्ट्री को धक्का लगा है। दोस्त और परिवार के लोग भी सदमे में हैं। स्पोक्सपर्सन ने बताया कि मैथ्यू बायर्स की मौत मल्टीपल ब्लंट फोर्स इंजरीज के कारण हुई। देखकर लग रहा है कि सुसाइड किया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी सुसाइड की बात कन्फर्म हो गई है। मैथ्यू बायर्स की दोस्त और 'रियल हाउसवाइव्स ऑफ न्यू जर्सी' स्टार मेलिसा गोरगा  ने उनकी मौत पर शोक जताया और सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखा। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, 'मैट, तुमने मुझे बताया क्यों नहीं मैट? मेरा दिल टूट गया है। तुम्हारी पर्सनैलिटी कमाल की थी। तुम्हें स्टैंड-अप करना चाहिए था। मैं जानती हूं कि यह तुम्हारा सपना था। मेरा दिल टूट गया है मैट।' मैथ्यू बायर्स दी रियल हाउसवाइव्स ऑफ़ पोटोमैक  के तीसरे सीजन में नजर आए थे। उन्हें शो की कास्ट मेंबर केरन ह्यूजर ने मिलवाया था। वह 'रियल हाउसवाइव्स' के उस एपिसोड में नजर आए थे, जिसमें केरन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर फैली अफवाहों पर सफाई दी थी। मैथ्यू बायर्स की मौत के बाद से एक बार फिर मेंटल हेल्थ पर बहस छिड़ गई है। साथ ही इस पर भी बात शुरू हो गई है कि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में पर्दे के पीछे काम करने वाले कितना दबाव झेलते हैं। recent visitors 77

रिश्वतखोर ड्रग इंस्पेक्टर लोकायुक्त टीम के हफ्ते चढ़ा , मेडिकल स्टोर लाइसेंस के मांगे 26000

मंदसौर ! मध्‍यप्रदेश के सरकारी विभागों में रिश्वत लेने के मामले बढ़ते जा रहे हैं। बिना पैसे खिलाए कोई काम नहीं होता है। हालांकि ऐसे मामलों की शिकायत मिलते ही लोकायुक्त भी गंभीरता से एक्शन लेती है। ताजा मामला एमपी के मंदसौर जिले में का है, जहां शुक्रवार को उज्‍जैन लोकायुक्‍त ने बड़ी कार्रवाई की है। लोकायुक्त ने ड्रग इंस्‍पेक्‍टर को 26 हजार रुपए की रिश्‍वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। ड्रग इंस्‍पेक्‍टर ने मेडिकल स्टोर का लाइसेंस बनाने के बदले रिश्वत मांगी थी। उज्जैन लोकायुक्त डीएसपी राजेश पाठक ने बताया कि फरियादी लखन पिता कृष्ण कुमार पाटीदार निवासी नारायणगढ़ रोड हरसोल ने शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में बताया कि उसे मेडिकल स्टोर का लाइसेंस बनवाना था। इसके बदले ड्रग इंस्पेक्टर जयप्रकाश कुम्हार 26 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा था। जांच में शिकायत सही पाई जाने पर उज्जैन लोकायुक्त टीम ने शुक्रवार को मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष को रिश्वत के 26 हजार रुपए लेते रंगे हाथों पकड़ा है। साथ ही उसने ड्रग इस्पेक्टर के लिए रुपए लिए थे। इसलिए उनको भी अरेस्ट किया गया है। ड्रग इंस्पेक्टर जय प्रकाश ने फरियादी लखन को रुपए लेकर मंदसौर एसपी कार्यालय के सामने बुलाया। रुपए मनीष चौधरी को देने की बोला। इसके बाद फरियादी 26 हजार रुपए लेकर एसपी कार्यालय के सामने पहुंचा। यहां फरियादी को दलाल के रूप में मेडिकल एसोसिएशन का जिलाध्यक्ष मनीष चौधरी मिला। उसने जैसे ही ड्रग इंस्पेक्टर के नाम के रुपए लिए वैसे ही लोकायुक्त टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। मामले में डीएसपी पाठक ने बताया कि ड्रग इंस्पेक्टर जयप्रकाश कुम्हार और उसके साथी मनीष चौधरी के खिलाफ भ्रष्‍टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज किया है। इसके साथ ही मामले में विभिन्‍न स्‍तर पर जांच जारी है। recent visitors 123

एग्रीस्टेक परियोजना से कृषकों मिलेगा लाभ, छत्तीसगढ़-डिजिटल कृषि से घर बैठे होंगे सभी काम

रायपुर. छत्तीसगढ़ अब डिजिटल कृषि की ओर अग्रसर है। एग्रीस्टैक परियोजना के तहत डिजिटल कृषि को बढ़ावा मिलेगी। राज्य के किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए डिजिटल कृषि को बढ़ावा देने के लिए एग्रीस्टैक परियोजना संचालित की जा रही है। इसके तहत ग्राम का जियो रिफ्रेसिंग सर्वेक्षण नक्शा, राजस्व संबंधित अधिकार अभिलेख और डिजिटल फसल सर्वेक्षण का काम किया जा रहा है। पॉयलेट प्रोजेक्ट के तहत 20 जिलों में जियो रिफ्रेसिंग तकनीक से सर्वे कर नक्शा तैयार करने का काम चल रहा है। अब तक 10 हजार 243 गांवों में यह काम पूरा कर लिया गया है। राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने बताया कि छत्तीसगढ़ में एग्रीस्टेक परियोजना के तहत डिजिटल फसल सर्वेक्षण तीन जिलों में पूर्ण रूप किया जा रहा है। 16 जिलों की एक-एक तहसील में भी फसल सर्वेक्षण किया जा रहा है। आगामी दिनों में राज्य के सभी जिलों में डिजिटल फसल सर्वे का काम होगा। इस परियोजना में कृषकों का पंजीयन किया जा रहा है। इसके माध्यम से कृषकों को केन्द्र और राज्य सरकार के योजनाओं का पारदर्शी ढंग से लाभ मिलेगा। मोबाइल एप के माध्यम से पंजीयन स्वयं किसान और युवा कर सकेंगे। इसके अलावा कॉमन सर्विस सेंटर, वेबसाइट के माध्यम से पटवारी कर सकेंगे। कृषक पंजीयन के लिए कॉमन सर्विस सेंटर में प्रत्येक ई-केवाईसी के लिए 15 रुपये की दर निर्धारित की गई है। जानें क्या है एग्रीस्टेक परियोजना किसानों के लिए एक डिजिटल पारिस्थितिकी तंत्र है। इससे किसानों को कई तरह की सुविधाएं मिलेगी। सस्ता ऋण, अच्छी क्वालिटी के कृषि इनपुट, स्थानीय सलाह, बाज़ारों तक आसान पहुंच, सरकारों को किसानों के लिए योजनाएं बनाने और लागू करने में मदद मिलेगी। एग्रीस्टेक के तहत, किसानों की सभी जानकारी एक जगह इकट्ठा की जाएगी। इसमें उनकी पहचान, भूमि रिकॉर्ड, आय, बीमा, ऋण, फसल विवरण और राजस्व इतिहास शामिल होगा। किसानों की पहचान के लिए, उन्हें एक डिजिटल आईडी दी जाएगी, जो आधार कार्ड की तरह काम करेगी। इस आईडी में किसानों से जुड़े कई तरह के डेटा होंगे। recent visitors 89