Friday, July 10, 2026 11:09 am

‘जनप्रतिनिधि के रूप में आपकी जिम्मेदारी बढ़ी’, राजस्थान-जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल से मिले नवनिर्वाचित विधायक

जयपुर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा से रविवार को मुख्यमंत्री निवास पर विधानसभा उपचुनाव में नवनिर्वाचित विधायकों ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सलूंबर से विधायक श्रीमती शांता देवी, झुन्झुनूं से विधायक राजेन्द्र भाम्बू, देवली-उनियारा से विधायक राजेन्द्र गुर्जर, रामगढ़ से विधायक सुखवंत सिंह तथा खींवसर से विधायक रेवंतराम डांगा को जीत की बधाई देते हुए दुपट्टा पहनाकर उनका स्वागत किया। शर्मा ने विधायकों से बातचीत में कहा कि एक जनप्रतिनिधि के रूप में आपके निर्वाचन क्षेत्र तथा प्रदेश की जनता के प्रति आपकी जिम्मेदारी बढ़ गई है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी नवनिर्वाचित विधायक जनसेवा के लिए समर्पण भाव से कार्य करते हुए राजस्थान की विकास यात्रा में सहभागी बनेंगे तथा विकसित राजस्थान की संकल्पना को साकार करेंगे। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, सांसद श्री मदन राठौड़, श्री राधामोहन दास अग्रवाल, राज्य मंत्रिपरिषद् के सदस्य, विधायकगण एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। recent visitors 67

नो फ्लाइंग जोन में ड्रोन उड़ाने पर अदनान और ताहा गिरफ्तार, छत्तीसगढ़-बिलासपुर में CM साय की सुरक्षा में बड़ी चूक

बिलासपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सुरक्षा में एक बड़ी चूक हो गई. रिवर व्यू के कार्यक्रम के दौरान अनुमति नहीं होने के बावजूद ड्रोन को उड़ाया जा रहा था. सिविल लाइन पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से ड्रोन भी बरामद किया गया है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का शनिवार को बिलासपुर दौरा था. इस दौरान वह अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल हुए. ऐसा ही एक कार्यक्रम अरपा रिवर व्यू में रखा गया था. इस दौरान क्षेत्र को नो फ्लाइंग जोन घोषित किया गया था. इसके बावजूद आसमान में बिना अनुमति के ड्रोन उड़ रहा थे. यह ड्रोन मुख्यमंत्री के आसपास भी मंडराता नजर आया. आम लोगों के साथ पुलिस के अधिकारियों ने भी मौके पर ड्रोन को देखा था. इसे मुख्यमंत्री की सुरक्षा में बड़ी चूक मानी जा रही है. सिविल लाइन पुलिस ने नो फ्लाइंग जोन में ड्रोन उड़ाने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली. वहीं गांधी चौक के फजलबाड़ा निवासी अदनान सैफी पिता बुरहानुद्दीन सैफी (23 वर्ष) और तेलीपारा काली मंदिर के पास निवासी ताहा भारमल पिता तुराब भारमल (23 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया. उनके पास से ड्रोन भी बरामद किया गया. वहीं ड्रोन उड़ाने वाले अन्य युवकों को भी सख्त चेतावनी दी गई कि नो फ्लाइंग जोन में बिना अनुमति के ड्रोन उड़ाने पर जेल की हवा खानी पड़ेगी. recent visitors 164

अडानी मुद्दे पर चर्चा की विपक्षी मांग, शशि थरूर ने सरकार पर लगायें गंभीर आरोप

Opposition demands discussion on Adani issue, Shashi Tharoor makes serious allegations against the government नई दिल्ली ! कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि विपक्षी दलों ने अडानी समूह से जुड़े मामलों पर चर्चा की मांग की थी, लेकिन सरकार इसके लिए तैयार नहीं थी। उन्होंने कहा, “दोनों सदनों के सत्र स्थगित कर दिए गए हैं। देशहित में संसद का सुचारू रूप से चलना बेहद महत्वपूर्ण है और सदन में सभी महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए।” थरूर ने विपक्ष की ओर से उठाए गए मुद्दों को दबाने के आरोप लगाते हुए कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में सरकार का कर्तव्य है कि वह संवाद और चर्चा को प्राथमिकता दे। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि वह संसद के अगले सत्र में इस मुद्दे पर चर्चा की अनुमति दे, ताकि देशहित से जुड़े सवालों के जवाब सामने आ सकें। विपक्षी दल लंबे समय से अडानी समूह के मामलों को लेकर सरकार को घेरने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, सरकार ने इन आरोपों को बार-बार खारिज किया है। अब देखना होगा कि संसद का अगला सत्र इस मुद्दे पर कोई ठोस समाधान लेकर आता है या नहीं। recent visitors 397

नक्सली दहशत और दुर्गम पहाड़ी बनी मुसीबत, छत्तीसगढ़-सुकमा के गोगुंडा गांव में मलेरिया से 10 आदिवासियों की मौत

सुकमा। 2,200 से अधिक जनसंख्या वाला सुकमा जिले का गोगुंडा गांव आज भी बुनियादी सेवाओं के लिए तरस रहा है. नक्सली दहशत और दुर्गम पहाड़ी इलाका में बसा यह गांव बीते 15 दिनों में 10 आदिवासियों की मौत के बाद चर्चा में है. गोगुंडा हमेशा से मलेरिया हाई-रिस्क जोन रहा है. 2018 में यहां 350 से अधिक मलेरिया के मामले सामने आए थे, जो 2020 में बढ़कर 587 तक पहुंच गया. इसके बावजूद प्रशासन ने कभी भी इस क्षेत्र पर ध्यान नहीं दिया, जिसका परिणाम है कि बीते 15 दिनों में 10 आदिवासियों की मलेरिया से मौत हो गई. अब खानापूर्ति के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची है. स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अब तक 400 ग्रामीणों की जांच की, जिनमें 158 मलेरिया पॉजिटिव पाए गए हैं. इनमें 43 बच्चे भी शामिल हैं. हालत देखिए स्वास्थ्य अमले के पास केवल मलेरिया जांच की आरडी किट है. अन्य बीमारियों की जांच के लिए कोई सुविधा नहीं है. मरीजों को लक्षण के आधार पर ही दवाइयां दी जा रही हैं. अगर कोई अन्य बीमारी ग्रामीणों को हुई, तो काफी खतरनाक साबित हो सकती है. मलेरिया से ग्रामीणों की मौत महज एक उदाहरण है गोगुंडा गांव के प्रति प्रशासन की उदासीनता का. गोगुंडा की स्थिति प्रशासन की असफलता की कहानी बयां करती है. नक्सली प्रभावित क्षेत्रों में केवल खानापूर्ति नहीं बल्कि ठोस और निरंतर प्रयासों की जरूरत है. क्या सरकार इस ओर ध्यान देगी या गोगुंडा जैसे गांव इसी हाल में रहने को मजबूर रहेंगे? पहुंच में बाधा गांव तक पहुंचने के लिए 8 किमी लंबी खड़ी पहाड़ी चढ़नी पड़ती है. राशन और दवाइयां पहुंचाने में ग्रामीणों की मदद ली जा रही हैस लेकिन पर्याप्त दवाइयों की कमी से इलाज प्रभावित हो रहा है. पानी की समस्या गांव में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है. गांव में हैंडपंप तक नहीं हैं. ग्रामीण खुद एक दर्जन से अधिक रिंग कुएं बनाकर अपनी प्यास बुझा रहे हैं. बिजली की समस्या क्रेडा विभाग द्वारा लगाए गए सोलर लाइट्स खराब हो चुके हैं. ऐसे में गांव में शाम 6 बजे के बाद घना अंधेरा छा जाता है. बदहाल स्वास्थ्य सेवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर नहीं हैं. मात्र 6 कर्मचारी बड़ी आबादी के इलाज की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. नक्सली प्रभाव और गोगुंडा नक्सली गतिविधियों का केंद्र बना हुआ है. गांव में प्रशासन की अन्य योजनाएं पहुंच ही नहीं पातीं स्वास्थ्य केंद्र की दीवारों पर सरकार के विरोधी नारे लिखे गए हैं, जो स्पष्ट संकेत देते हैं कि यह इलाका प्रशासन की पकड़ से बाहर है. क्या चाहते हैं ग्रामीण? ग्रामीणों का कहना है कि उनके लिए स्थायी समाधान की जरूरत है. उन्हें नियमित स्वास्थ्य सेवाएं आधारभूत सुविधाएं और नक्सल भय से मुक्त जीवन चाहिए. recent visitors 147

बाइक सवारों ने दिन दहाड़े चोरी की बकरी, वारदात का सीसीटीवी वीडियो हो रहा वायरल

  मनेन्द्रगढ़/एमसीबी मनेन्द्रगढ़ शहर से महज पांच किमी. दूर नई लेदरी में बाइक सवार तीन शातिर चोरों ने दिनदहाड़े बकरी चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया है। चोर बाइक पर बकरी को बिठाकर फरार हो गए। बकरी चोरी की वारदात का सीसीटीवी वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है। घटना झगराखाण्ड थाना क्षेत्र अंतर्गत नई लेदरी के पूर्व पार्षद राम कुमार यहां की है। बकरी के मालिक ने इसकी शिकायत थाने में की है। वहीं, पुलिस ने चोरों के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया है। फरियादी को यूं ही शमझाईस देकर चलता किया। गौरतलब हो कि झगराखाण्ड थाना क्षेत्र के नई लेदरी में रहने वाले पूर्व पार्षद राम कुमार के फरियादी की बकरियां मेन रोड, वार्ड नं.02 रजा मस्जिद के बगल पर चारा खा रही थी। तभी एक बाइक में सवार होकर आए तीन अज्ञात शातिर चोरों में से एक चोर उतरकर बकरी के पास पहुंचा और बाइक को लेकर फरार हो गया। पीड़ित ने इसकी लिखित शिकायत पुलिस थाने में  की परन्तु रिपोर्ट दर्ज नहीं किया और बताया कि शिकायत की जरुरत नहीं, हम कार्यवाही कर रहें हैं। झगराखांड थाने में लिखित शिकायत नहीं लिया गया..यें समझ से परें हैं? शिकायत क्यों नहीं लिया गया इसका जवाब पुलिस ही बेहतर बता सकते हैं! घटना 23 नवम्बर दिन के लगभग 12 बजे की हैं लेकिन अब-तक बकरी चोरों का कुछ पता नहीं चल सका हैं। बकरी मालिक ने सीसीटीवी देखा तो हो गया हैरान बाइक पर सवार होकर आए चोरों ने दिनदहाड़े मौका देखकर एक बकरी को उठाकर चलने लगा। इसके बाद थोड़ी दूर पर ही बाइक पर बैठे साथी के पास पहुंचा और बकरी को बाइक पर रखकर फरार हो गया। जब बकरी मालिक को इसकी जानकारी मिली तब उसने जब पास में लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक किया तो शातिर चोरों की बकरी चोरी करने की यहां पूरी वारदात कैमरे में नजर आई। वीडियो देखकर बकरी मालिक हैरान हो गया। वह वीडियो लेकर पुलिस थाने पहुंचा। वीडियो देख पुलिस पुलिस भी हुई हैरान फरियादी शिकायत लेकर थाने पहुंचा और लिखित आवेदन देकर शिकायत की। साथ ही बकरी चोरी का वीडियो भी पुलिस को सौंपा। वहीं, पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे में दिख रहें अज्ञात दो चोरों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज करने बजायें फरियादी को शमझाईस देकर चलता किया। recent visitors 133

आईएसएल में आज हैदराबाद एफसी करेगी ओडिशा एफसी की मेजबानी

हैदराबाद. हैदराबाद एफसी आज शाम जीएमसी बालयोगी एथलेटिक स्टेडियम में ओडिशा एफसी की मेजबानी करेगी, तो दोनों टीमें अंतरराष्ट्रीय ब्रेक के बाद इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2024-25 में जीत पाना चाहेंगी। पिछले साल खराब सीजन के बाद, हैदराबाद एफसी इस बार सात मैचों में दो जीत, एक ड्रा और चार हार से सात अंक लेकर तालिका में 11वें स्थान पर हैं। उसका इरादा जीत से उच्च रैंक वाले प्रतिद्वंद्वियों के साथ अंतर पाटना होगा। वहीं, ओडिशा एफसी आठ मैचों में दो जीत, तीन ड्रा और तीन हार नौ अंक लेकर तालिका नौवें स्थान पर है। हेड कोच सर्जियो लोबेरा इस लीग में सबसे अधिक प्रतिस्पर्धी रणनीतिकारों में से एक रहे हैं, इसलिए वह जगरनॉट्स से लगातार बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद करेंगे। हैदराबाद एफसी ने आईएसएल 2024-25 में खेले अपने मैचों के शुरुआती 15 मिनट में अपने 43% गोल किए हैं, जिसमें से अब तक उनके सात में से तीन गोल मैच की इस अवधि में आए हैं। हैदराबाद एफसी ने अपने घरेलू मैदान पर खेले पिछले 15 मैचों में जीत दर्ज नहीं की है। वास्तव में, यहां उनकी आखिरी जीत फरवरी 2023 में मोहन बागान सुपर जायंट के खिलाफ 1-0 से हुई थी। ओडिशा एफसी ने आईएसएल 2024-25 में प्रति मैच 10+ ओपन प्ले पास के आठ सीक्वेंस दर्ज किए हैं। यह किसी भी टीम का सबसे अधिक औसत है। मोर्टाडा फॉल और कार्लोस डेलगाडो जैसे अनुभवी सेंट्रल डिफेंडर होने के बावजूद, ओडिशा एफसी आईएसएल 2024-25 में अब तक खेले अपने आठ मैचों में कोई क्लीन शीट नहीं रख पाई है। हैदराबाद एफसी के मुख्य कोच थांगबोई सिंग्टो ने जोर दिया कि उनकी टीम मैच में जाने के लिए आत्मविश्वास से भरी हुई है। उन्होंने कहा, “ओडिशा एफसी के पास ऐसा कोच है जो भारतीय फुटबॉल में विजेता रहा है। उनके पास अनुभवी विदेशी खिलाड़ी हैं। हमें इस मैच के लिए आत्मविश्वास और अभ्यास की आवश्यकता है, जो हमने किया है।” ओडिशा एफसी के स्पेनिश हेड कोच सर्जियो लोबेरा ने अपनी अग्रिम पंक्ति से अधिक दक्षता की मांग की, लेकिन उन्हें भरोसा है कि उनकी टीम सही रास्ते पर है। उन्होंने कहा, “हमें अटैकिंग थर्ड में क्लिनिकल होने की आवश्यकता है। हालांकि, मैं टीम के हालिया प्रदर्शन से खुश हूं क्योंकि हमने कुछ क्षेत्रों में सुधार दिखाया है। बता दें कि दोनों टीमें आईएसएल में 10 बार भिड़ चुकी हैं। हैदराबाद एफसी और ओडिशा एफसी ने क्रमशः चार और पांच मैच जीते हैं, और एक मुकाबला ड्रा रहा। recent visitors 51

बुजुर्ग की मौत और दूसरा गंभीर, छत्तीसगढ़-जांजगीर चांपा में खंभे से टकराई अनियंत्रित बाइक

जांजगीर चांपा. जांजगीर चांपा जिले के अर्जूनी गांव में बाइक अनियंत्रित होकर खेत में लगे खंभे से टकरा गई, घटना में बाइक सवार शावन दास मौत हो गई। वहीं पुनिराम को गंभीर हालत में बिलासपुर रेफर किया गया है। घटना अकलतरा थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के अनुसार पुनिरम और शावन दास रिश्ते में मामा भांजा होते है। रविवार की सुबह करीबन 8 बजे दोनो एक बाइक में बैठकर खेतो को देखकर वापस अपने गांव अर्जुनी आ रहे थे। बाइक को पुनीराम चला रहा था इस दौरान तेज रफ्तार होने के कारण बाइक अनियंत्रित होकर खेत के किनारे लगे खंभे से जा टकराई, हादसे में दोनो बाइक से गिर गए, जिसमे शावन दास की सिर पर गंभीर चोट आने से मौके पर ही मौत हुई है। वहीं पुनीरम को गंभीर हालत में सीएचसी अस्पताल अकलतरा से बेहतर उपचार के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है। अकलतरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्यवाही कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। recent visitors 56