Friday, July 10, 2026 2:29 pm

भारतीय टीम की पर्थ टेस्ट में ऐतिहासिक जीत, 238 पर सिमटी ऑस्ट्रेलिया

पर्थ भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला भारत ने जीत लिया है। भारत ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले मैच में 295 रन से जीत हासिल की हैं टीम ने 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। पर्थ में सोमवार को मैच के चौथे दिन 534 रन चेज कर रही कंगारू टीम 238 रन पर ऑलआउट हो गई। इससे पहले भारत ने 6 विकेट पर 487 रन पर दूसरी पारी घोषित की थी। टीम इंडिया ने पहली पारी में 150 रन बनाए औरइ सके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 104 रन पर सिमट गई थी।ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में बुमराह और मोहम्मद सिराज ने 3-3 विकेट झटके है। इस मुकाबले में कप्तान बुमराह ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी चुनी. टीम इंड‍िया ने पहली पारी में 150 रन बनाए, लगा मैच में प‍िछड़ गए. पर इसके बाद भारतीय टीम ने कंगारू टीम को 104 रनों पर समेटा.. बुमराह ने पहली पारी में कंगारू  टीम के 5 व‍िकेट लेकर उनकी कमर तोड़ दी, उनको डेब्यूमैन हर्ष‍ित राणा और मोहम्मद स‍िराज का साथ म‍िला. दूसरी पारी में भारतीय बल्लेबाजों ने यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल और विराट कोहली ने ऐसा काउंटर अटैक किया फ‍िर तो भारत की जीत सुन‍िश्च‍ित हो गई. दूसरी पारी भारतीय टीम ने 487/6 के स्कोर पर घोष‍ित की. इस तरह ऑस्ट्रेल‍िया के सामने 534 रनों का टारगेट था, पर वह टारगेट से 295 रन पीछे रह गई. यह भारत की ऑस्ट्रेलि‍याई सरजमीं पर रनों के ल‍िहाज से सबसे बड़ी जीत है. ऑस्ट्रेल‍िया की टीम दूसरी पारी में 238 रनों पर स‍िमट गई. खास बात यह है कि पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में यह ऑस्ट्रेल‍ियाई टीम की 5 टेस्ट मैच में पहली हार है. वहीं इस मैदान में उस र‍िकॉर्ड की परंपरा भी कायम रही, ज‍िसके तहत यह कहा जाता है कि जो ऑप्टस में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करता है. वह मैच भी जीतता है. इससे पहले भारत ने ऑस्ट्रेल‍िया को उसके घर में 222 रनों से मात दी थी. 1977 में मेलबर्न टेस्ट में तब ऑस्ट्रेलियाई टीम 387 रनों के लक्ष्य के आगे 164 रनों पर ढेर हो गई थी. भारत के स्पिन दिग्गज भगवत चंद्रशेखर (6 विकेट) और बिशन सिंह बेदी (4 विकेट) ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को समेटा था. भारत ने अपनी दूसरी पारी 6 विकेट पर 487 रन बनाकर घोषित कर दी. ऑस्ट्रेलिया में भारत की सबसे बड़ी टेस्ट जीत 1. 295 रनों से, पर्थ ऑप्टस स्टेड‍ियम, 2024 2: 222 रनों से, मेलबर्न, 1977 3: 137 रनों से, मेलबर्न, 2018 4: 72 रनों से, वाका, 2008 5: 59 रनों से, मेलबर्न, 1981 ऑस्ट्रेल‍िया की टीम ने दूसरी पारी में कर दिया सरेंडर… इससे पूर्व ऑस्ट्रेल‍िया की टीम अपनी पहली पारी में 104 तो भारतीय टीम 150 रनों पर स‍िमट गई थी.  भारतीय टीम ने पिछले 2 दौरों पर ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में हराया है. इस बार हैट्रिक का मौका है. इस 'महासीरीज' में कुल 5 मैच खेले जाने हैं. सीरीज का अगला टेस्ट अब 6 द‍िसंबर से एड‍िलेड में होगा. 534 रनों का टारगेट का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत दूसरी पारी में बेहद खराब रही. डेब्यूटेंट नाथन मैकस्वीनी अपना खाता भी नहीं खोल सके और पारी के पहले ही ओवर में बुमराह का शिकार बने. फिर नाइटवाचमैन पैट कमिंस (2) को मोहम्मद सिराज ने पवेलियन लौटाया. तीसरे दिन का आखिरी विकेट मार्नस लाबुशेन (3) के रूप में गिरा, जो बुमराह का शिकार बने. चौथे द‍िन जब खेल ऑस्ट्रेल‍िया ने 12/3 से शुरू किया. इसके बाद मोहम्मद स‍िराज ने उस्मान ख्वाजा (4) को द‍िन के दूसरे ही ओवर में  चलता कर द‍िया. इस तरह ऑस्ट्रेल‍िया को 17 रन के स्कोर पर चौथा झटका लगा. इसके बाद स्टीव स्म‍िथ (17) और ट्रेव‍िस हेड ने 67 रनों की चौथे व‍िकेट के ल‍िए पार्टनरश‍िप की. लेकिन जब यह जोड़ी खतरनाक लग रही थी, तभी स‍िराज ने 79 के स्कोर पर स्म‍िथ को ऋषभ पंत के हाथों को कैच आउट करवा द‍िया. आखिरकार ट्रेव‍िस हेड (89) का विकेट गिरा, उन्हें जसप्रीत बुमराह ने विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों लपकवाया. हेड का व‍िकेट 161/6 के स्कोर पर ग‍िरा. इसके कुछ देर बाद ही म‍िचेल मार्श (47) रन पर आउट हुए. इस तरह ऑस्ट्रेल‍िया को सातवां झटका लगा. मार्श नीतीश रेड्डी का टेस्ट क्रिकेट में पहला व‍िकेट बने. 227 के स्कोर म‍िचेल स्टार्क (12) वॉश‍िंगटन सुंदर की फ‍िरकी में फंसकर आउट हुए. जो ऑस्ट्रेल‍िया टीम का आठवां झटका था. इसके बाद नाथन लायन भी इसी ओवर में 0 पर आउट हो गए. एलेक्स कैरी ऑस्ट्रेल‍ियन टीम की ओर से आउट होने वाले वाले आख‍िरी बल्लेबाज रहे. इस तरह भारत की जीत म‍िल गई. दूसरी पारी में भारत की ओर बुमराह, स‍िराज ने 3-3 और वॉश‍िंंगटन सुंदर ने 2 व‍िकेट लिए. वहीं हर्ष‍ित राणा और नीतीश रेड्डी को 1-1 सफलता म‍िली.   भारत की दूसरी पारी में जायसवाल-कोहली के शतक इस मुकाबले में भारत और ऑस्ट्रेल‍िया की पहली दो पार‍ियों में सभी 10 विकेट तेज गेंदबाजों ने निकाले. पहली पारी में नीतीश कुमार रेड्डी 41 रनों के साथ भारतीय टीम के सबसे बड़े स्कोरर रहे. जबक‍ि जोश हेजलवुड ऑस्ट्रेल‍िया की ओर से 4 व‍िकेट लेकर सबसे सफल गेंदबाज रहे. वहीं ऑस्ट्रेल‍िया टीम की पहली पारी जब 104 रनों पर आउट हुई तो म‍िचेल स्टार्क (26) हाइएस्ट स्कोरर थे. जसप्रीत बुमराह ने पहली पारी में ऑस्ट्रेल‍िया के सबसे ज्यादा 5 व‍िकेट झटके. यहीं से भारत की जीत की इबारत तय हुई, उन्हीं के कारण भारत को 46 रनों की अहम बढ़त म‍िली. पर्थ टेस्ट की दूसरी पारी में भारत की ओर से यशस्वी जायसवाल (161) विराट कोहली (171) ने शानदार शतकीय पारी खेलीं. कोहली के टेस्ट करियर का ये 30वां और इस साल इंटरनेशनल मैचों में पहला शतक रहा. केएल राहुल (77) ने ओपन‍िंग में जायसवाल के साथ 201 रनों की ऐत‍िहास‍िक पार्टनरश‍िप की. इसकी बदौलत भारतीय टीम ने 487/6 बनाकर पारी घोष‍ित की थी.   दूसरा मुकाबला 6 दिसंबर से एडिलेड में खेला जाएगा। पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में सोमवार को मैच के चौथे दिन 534 रन चेज कर रही कंगारू टीम को दूसरी पारी में 238 रन पर ऑलआउट हो गई। इससे पहले … Read more

अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंची पुनेरी पल्टन

नोएडा. पुनेरी पल्टन ने नोएडा इंडोर स्टेडियम में रविवार को रिवेंज वीक के तहत खेले गए प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन के 73वें मैच में एकतरफा अंदाज में बंगाल वारियर्स को 51-34 से हराते हुए अंक तालिका में तीसरा स्थान हासिल कर लिया। पल्टन को दो हार और दो टाई के बाद जीत मिली है जबकि बंगाल को लगातार पांचवीं हार मिली है। पल्टन की जीत में आकाश शिंदे (9), मोहित गोयत (9) पंकज मोहिते (6) के अलावा डिफेंस से मोहित (5) औऱ गौरव (3) ने योगदान दिया। पल्टन ने रेड से 29 अंक लिए। बंगाल के लिए नितिन (13) के अलावा कोई खिलाड़ी चमक नहीं सका औऱ यही कारण है कि बंगाल 12 मैचों में सातवीं हार को मजबूर हुई। पल्टन को 12 मैचों में छठी जीत मिली। बहरहाल, बंगाल ने रेड दो और डिफेंस से एक अंक लेकर 3-0 की लीड के साथ अच्छी शुरुआत की थी लेकिन पुणे ने छठे मिनट स्कोर बराबर कर दिया। फिर पल्टन ने बंगाल को सुपर टैकल सिचुएशन में डाला और फिर उसे आलआउट कर 9-5 की लीड ले ली। पल्टन यही नहीं रुके और बंगाल को फिर सुपर टैकल सिचुएशन में डालते हुए 13-6 की लीड ले ली। मोहित के आने से पल्टन के रेडर्स अच्छा कर रहे थे। पल्टन ने रेड में 4 के मुकाबले सात अंक लिए जबकि डिफेंस में उसके नाम 2 के मुकाबले तीन अंक आए। ब्रेक के बाद सुशील ने डू ओर डाई रेड पर दो अंक ले आलआउट टाला और फजल को भी रिवाइव करा लिया। इसके बाद बंगाल ने लगातार दो अंक लेकर 10-14 स्कोर के साथ वापसी की राह पकड़ी। आकाश ने हालांकि इसके बाद मंजीत को आउट कर न सिर्फ फासला 7 का किया बल्कि बंगाल को सुपर टैकल सिचुएशन में ला दिया। फिर डिफेंस ने सुशील को भी लपक लिया। इस बीच मोहित ने दूसरी बार फजल का शिकार कर लिया औऱ फिर पल्टन ने बंगाल को आलआउट कर 22-11 की लीड ले ली। पल्टन ने आलइन के बाद भी दो अंक लिए औऱ 24-11 स्कोर के साथ पाला बदला। आलइन के बाद बंगाल ने 1 के मुकाबल दो अंक लिए लेकिन पंकज ने ,सुपर रेड के साथ स्कोर 28-13 कर दिया। बंगाल पर तीसरी बार आलआउट का खतरा था लेकिन नितिन ने नितेश को रिवाइव करा लिया। पल्टन के डिफेंस ने हालांकि नितेश को लपक तीसरी बार आलआउट लिया। इस बीच मोहित ने तीसरी बार फजल का शिकार किया और स्कोर 36-17 कर दिया। बंगाल का डिफेंस बिल्कुल नहीं चल रहे थे। उसने 22 फेल्ड टैकल किए और इसी कारण वह फिर से सुपर टैकल सिचुएशन में थी। ब्रेक के बाद प्रवीण ने मोहित को लपक बंगाल को दो अंक दिलाए लेकिन फिर पल्टन ने चौथी बार आलआउट लेते हुए 44-21 की लीड ले ली। अब चार मिनट बचे थे। बंगाल के लिए हार के फासले को कम करने के अलावा कुछ नहीं बचा था औऱ बंगाल ने इसे कर दिखाया। उसने पल्टन को पहली बार आलआउट कर स्कोर 31-48 कर दिया। इसके साथ नितिन ने अपना सुपर-10 भी पूरा किया। आलइन के बाद भी बंगाल ने दो अंक लिए लेकिन वापसी के दरवाजे उसके लिए बंद हो चुके थे।   recent visitors 51

बीईओ ने थमाया कारण बताओ नोटिस, छत्तीसगढ़-मरवाही के 12 स्कूलों के 21 शिक्षक मिले नदारद

गौरेला पेंड्रा मरवाही. गौरेला पेंड्रा मरवाही के मरवाही ब्लॉक के दर्जनों स्कूलों में एक साथ छापामार कार्यवाही की गई। इस छापेमारी में 12 स्कूलों के 21 शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। इन सभी अनुपस्थित शिक्षकों को मरवाही के बीईओ दिलीप कुमार पटेल ने कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर जवाब मांगा है। बता दें कि शनिवार को सुबह 7.30 बजे से 11.30 बजे तक स्कूल लगते हैं। इस दिन बैगलेस डे होता है, जहां बच्चों को विभिन्न प्रकार की गतिविधियां सिखाई जाती हैं। लेकिन बहुत से शिक्षक इस दिन समय पर स्कूल जाने में लापरवाही करते हैं। जिसकी शिकायत शिक्षा अधिकारी को मिली थी। इस शिकायत पर कार्यवाही करते हुए मरवाही के बीईओ दिलीप कुमार पटेल ने इस शनिवार 23 नवंबर को समय पर स्कूल नहीं आने वाले शिक्षकों को पकड़ने के लिए सुनियोजित तरीके से संकुल शैक्षिक समन्वयकों को निर्देशित कर सुबह-सुबह ब्लॉक के दर्जनों स्कूलों का निरीक्षण कराया। इस निरीक्षण में 12 स्कूलों के 21 शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। इन सभी अनुपस्थित 21 शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर नोटिस में लिखा गया है कि इन शिक्षकों का कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 एवं शिक्षा के अधिकार अधिनियम 2009 के विपरीत है। क्यों न उक्त शिक्षकों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही हेतु उच्च कार्यालय को पत्र प्रेषित किया जावे। यदि यह शिक्षक कारण बताओ नोटिस का संतोषप्रद जवाब नहीं देते हैं तो उनके विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी। इन शिक्षकों को मिला कारण बताओ नोटिस – राजकुमार लहरे मिडिल स्कूल बंशीताल, संतोष प्रजापति, वेद प्रकाश शर्मा प्राइमरी स्कूल करहनी, सुखदेव सिंह श्याम मिडिल स्कूल देवरीडांड, दीपक दास कौशिक प्राइमरी स्कूल लिटिया सरई, समस्त स्टाफ प्राइमरी स्कूल धनपुर, अंजना जायसवाल प्राइमरी स्कूल गुल्लीडांड, रामाधार मांझी, वीर सिंह कंवर, लक्ष्मी प्रजापति प्राइमरी स्कूल भस्कुरा, कलावती अहिरवार, पंचराम यादव मिडिल स्कूल, राजपूत बैगा प्राइमरी स्कूल बेलझिरिया, अघनिया पाण्डव, सरोज चौधरी प्राइमरी स्कूल भर्रीडांड, ममता गुप्ता मिडिल स्कूल कटरा, जितेंद्र मरावी, अंगद कुमार पंत प्राइमरी स्कूल भैनानटोला को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। recent visitors 51

पटना पाइरेट्स से पिछली हार का यूपी योद्धाज ने चुकाया हिसाब

नोएडा. इस सीजन में पहले आपसी मुकाबले में तीन बार के चैंपियन पटना पाइरेट्स ने यूपी योद्धाज को हराया था और अब नोएडा इंडोर स्टेडियम में रविवार को रिवेंज वीक के तहत खेले गए प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन के 74वें मैच में मेजबान यूपी ने पटना को 44-42 से हराकर हिसाब बराबर कर लिया। अंतिम रेड तक चले इस मुकाबले में यूपी के लिए स्थानापन्न गगन गौड़ा ने 11 और भवानी राजपूत ने 10 अंक बनाए। देवांक को अंतिम रेड पर लपक यूपी की जीत पक्की करने वाले हितेश ने डिफेंस में 8 अंक बटोरे। पटना के लिए देवांक ने 18 अंक के साथ एक बार फिर समा बांधा और 10 अंक के साथ अयान ने उनका बखूबी साथ दिया। दोनों टीमों ने सावधान शुरुआत की औऱ यही कारण था कि चार मिनट बाद स्कोर 4-4 था। इसके बाद पटना को एक और अंक मिला और पिर देवांक ने अपनी पांचवीं सफलता के साथ पटना को 6-4 से आगे कर दिया। फिर डिफेंस ने भरत को लपक लिया। यूपी ने हालांकि इसके बाद लगातार दो अंक लेकर स्कोर 7-7 कर दिया। 8-8 के स्कोर पर देवांक ने मल्टी प्वाइंट रेड किया। फिर अंकित ने भवानी को लपक फासला 3 का कर दिया। यूपी के लिए सुपर टैकल आन था और आशू ने अयान को लपक स्कोर 10-11 कर दिया। फिर हितेश ने संदीप का शिकार कर स्कोर फिर से बराबर कर दिया। पटना ने हालांकि डू ओर डाई रेड पर केशव को लपक फिर लीड ले ली। फिर अयान ने इसी तरह की रेड में दो अंक लेकर न सिर्फ फासला तीन का किया बल्कि यूपी को आलआउट की ओर भी धकेल दिया। फिर इसे अंजाम देते हुए पटना ने 18-13 की लीड ले ली। आलइन के बाद देवांक ने मल्टी प्वाइंट रेड के साथ सुपर-10 पूरा किया। इस बीच यूपी के डिफेंस ने 17वें मिनट में पहली बार देवांक का शिकार किया। इसके बाद यूपी ने बेहतर खेल दिखाया और पटना को आलआउट की कगार पर लाकर खड़ा कर दिया। पटना ने हालांकि 25-21 स्कोर के साथ पाला बदला। यूपी ने हालांकि आलआउट लेते हुए स्कोर 27-28 किया और फिर देवांक को लपक बराबरी कर ली। अयान ने पटना को लीड में बनाए रखा लेकिन गगन ने सुपर रेड के साथ यूपी को 34-32 से आगे कर दिया। पटना ने हालांकि शानदार वापसी कर 30 मिनट की समाप्ति तक स्कोर 35-35 कर दिया। ब्रेक के बाद यूपी ने 2 अंक की लीड ली और साथ ही गगन ने भी सुपर-10 पूरा किया। भवानी के सेल्फ आउट होने के बाद देवांक ने मल्टी प्वाइंट लेकर पटना को एक अंक से आगे कर दिया। इस बीच अक्षय को लपक अंकित ने यूपी को सुपर टैकल सिचुएशन में डाल दिया। अयान गए औऱ सुपर टैकल कर लिए गए। स्कोर 40-40 हो गया था। पटना ने एक अंक के साथ फिर लीड ली। सवा मिनट बचे थे और अयान डू ओर डाई रेड पर आए। हितेश ने उनका शिकार कर लिया। अब यूपी 42-41 से आगे थे। अब सिर्फ 58 सेकेंड बचे थे। फिर गगन डू ओर डाई रेड पर आए और अंक लेकर लौटे। यूपी अब 43-41 से आगे थे। इस बीच देवांक ने सुमित को आउट कर स्कोर 42-43 कर दिया। यूपी के डिफेंस ने हालांकि देवांक को लपक दो अंक की लीड लेकर अपनी जीत पक्की कर ली। इसी के साथ यूपी ने पिछले मैच में मिली हार का हिसाब बराबर कर लिया। पटना को 12 मैचों में पांचवीं हार मिली जबकि यूपी ने इतने ही मैचों में छठी जीत दर्ज की। recent visitors 52

पीछे से आ रहे ट्रक से कुचलकर एक की मौत दो घायल, छत्तीसगढ़-कवर्धा में दो बाइकों की टक्कर से सड़क पर गिरा अधेड़

कवर्धा/कबीरधाम. कबीरधाम जिले में सड़क हादसे में एक की मौत और दो लोग घायल हो गए। ये हादसा कवर्धा से बिलासपुर सड़क पर ट्रांसपोर्ट नगर के पास देर रात 11 से 11.30 के बीच हुआ है। दो बाइक आपस में टकरा गई। इसमें एक बाइक में पीछे में सवार व्यक्ति सड़क में गिर गया। इसके ठीक पीछे से आ रहे ट्रक में कुचला गया। इससे उसकी मौत हो गई है। यह हादसा इतना खतरनाक था कि मृतक के शरीर के कई हिस्से टुकड़ों में विभाजित हो गया। पुलिस ने एक-एक कर शव के टुकड़ों को उठाया। वहीं दोनों बाइक के टक्कर से दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। मृतक कवर्धा का रहने वाला है। आज रविवार को जिला अस्पताल में शव का पीएम किया गया। इस मामले में सिटी कोतवाली थाना कवर्धा ने मर्ग कायम कर जांच में ले लिया है। बता दे कि जिस जगह पर हादसा हुआ है, वहां आए दिन सड़क हादसे हो रहे है। पूर्व में भी इसी सड़क पर बाइक सवार युवक ट्रक के नीचे आ गए थे। इससे दोनों की मौत हो गई थी। कबीरधाम जिले में वर्ष 2024 सड़क हादसा के हिसाब से ठीक नहीं जा रहा है। इस साल नवंबर माह तक पूरे जिले के सड़क हादसे में 130 लोगों की मौत हो चुकी है। अधिकांश मौत बाइक सवार की हुई। एक भी मामले में बाइक सवार हेलमेट नहीं पहना था। शनिवार देर रात को  हुए हादसे में भी बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे। recent visitors 60

पत्नी के लव अफेयर से परेशान पति, दुधमुंही बच्चियों को जहर देकर पिता ने की खुदकुशी

भदोही भदोही के औराई कोतवाली क्षेत्र के बेजवां पाही उगापुर में सोमवार की सुबह एक पिता ने अपनी दो जुड़वा अबोध बच्चियों को दूध में जहर देने के बाद खुद आम के पेड़ पर फंदा लगाकर जान दे दी। एक साथ तीन मौत से पूरे इलाके में सनसनी मच गई। बताया जा रहा है कि युवक की पत्नी बीते 19  नवंबर को किसी के साथ भाग गई थी, जिससे वह अवसाद में था। औराई कोतवाली के बेजवां पाहीपुर उगापुर निवासी ओमप्रकाश यादव (27) की पत्नी बीते 19 नवंबर को गायब हो गई, जिसके संबंध में उसने औराई कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई है। इस बीच, उसे पता चला कि उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ भागी है, जिससे वह अवसाद में चला गया। रविवार की देर रात उसने अपनी 14 माह की दो जुड़वा बच्चियों आसी व प्रियांशी को दूध में जहर देकर पिला दिया। जिससे दोनों अबोध की जान चली गई। इसके बाद वह घर के करीब 500 मीटर दूर जाकर नीम के एक पेड़ में साड़ी के सहारे फंदा लगाकर अपनी जान भी दे दी। सुबह उसका शव देखते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया। इधर घर में उसकी दोनो बेटियां भी बिस्तर पर मरणासन्न पड़ी थीं। घटना की जानकारी होते ही सीओ अजय चौहान समेत अन्य लोग मौके पर पहुंचे और उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। recent visitors 61

पर्थ टेस्ट-भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 295 रन से हराया: दूसरी पारी में 238 रन पर सिमटी कंगारू टीम

Perth Test-India beats Australia by 295 runs: Kangaroo team all out for 238 runs in second innings जसप्रीत बुमराह ने मैकस्वीनी, लाबुशेन और हेड के विकेट लिए। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट में 295 रन से हरा दिया है। टीम ने 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। दूसरा मुकाबला 6 दिसंबर से एडिलेड में खेला जाएगा। पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में सोमवार को मैच के चौथे दिन 534 रन चेज कर रही कंगारू टीम को दूसरी पारी में 238 रन पर ऑलआउट हो गई। इससे पहले भारत ने 6 विकेट पर 487 रन पर दूसरी पारी घोषित कर दी थी। टीम इंडिया ने पहली पारी में 150 रन बनाए थे। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 104 रन पर सिमट गई थी। भारत-ऑस्ट्रेलिया पहले टेस्ट का स्कोरबोर्ड दोनों टीमों की प्लेइंग-11भारत: जसप्रीत बुमराह (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, विराट कोहली, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर, नीतीश रेड्‌डी, हर्षित राणा और मोहम्मद सिराज। recent visitors 258