Friday, July 10, 2026 9:06 pm

CM यादव ने संविधान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा आज ही के दिन 1949 में हमारा संविधान निर्मित हुआ था

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संविधान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि आज ही के दिन 1949 में हमारा संविधान निर्मित हुआ था। संविधान ही हमारी आधारशिला है, जिसने देश की विविधता को एकता में बदलने का अद्भुत कार्य किया। "भारतीय संविधान हमारा गौरव और स्वाभिमान भी है, जो हमें अधिकारों के साथ कर्तव्यों का भी बोध कराता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों से संविधान के आदर्शों का पालन करते हुए देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाए रखने का प्रण लेने का आहवान किया। उन्होंने कहा कि संविधान दिवस के अवसर पर ऐसे मध्यप्रदेश और भारत के निर्माण का संकल्प लें, जहां समानता, न्याय और सम्मान हर नागरिक का अधिकार हो"। संविधान निर्माता डॉ. अंबेडकर की जन्मस्थली है मध्यप्रदेश का अम्बेडकर नगर (महू) मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार द्वारा संविधान के सभी अनुच्छेदों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर का जन्म स्थान मध्यप्रदेश के महू में है, जो अब अम्बेडकर नगर के रूप में भी जाना जाता है। संविधान सभा के सदस्य रहे डॉ. सर हरीसिंह गौर का जन्म स्थान सागर में है, जिनकी जयंती 26 नवम्बर को संविधान दिवस मनाया जाता है। मध्यप्रदेश सरकार, संविधान दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रम आयोजित कर रही है।   recent visitors 48

संजय राउत ने कहा- भाजपा को जितना बहुमत मिला है, उसे देखते हुए लगता है कि देवेंद्र फडणवीस ही मुख्यमंत्री बनेंगे

मुंबई महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने राज्यपाल से मुलाकात कर इस्तीफा सौंप दिया है। उनके साथ दोनों डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार भी राजभवन पहुंचे थे। इस इस्तीफे के साथ ही महाराष्ट्र की विधानसभा भंग हो गई है और अब राज्यपाल ने नई सरकार के गठन तक एकनाथ शिंदे से कार्य़वाहक सीएम बने रहने को कहा है। इस बीच नई सरकार के गठन को लेकर कोशिशें तेज हो गई हैं, लेकिन सीएम पद को लेकर रस्साकशी का दौर जारी है। इस बीच उद्धव ठाकरे सेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत का कहना है कि ज्यादा संभावना है कि देवेंद्र फडणवीस ही मुख्यमंत्री बनेंगे। संजय राउत ने कहा कि भाजपा को जितना बहुमत मिला है, उसे देखते हुए लगता है कि देवेंद्र फडणवीस ही मुख्यमंत्री बनेंगे। यही नैतिकता भी कहती है। इसके साथ ही उन्होंने तंज भी कसा कि ये लोग तो पार्टियां तोड़ने में भी माहिर हैं। ऐसा भी हो सकता है कि ये लोग एकनाथ शिंदे या फिर अजित पवार की पार्टी को ही तोड़ दें। इन लोगों को दलों को तोड़ने में महारत ही हासिल है। इसलिए ऐसा नहीं हो सकता कि भाजपा वाले एकनाथ शिंदे को फिर से मुख्यमंत्री बनने दें। संजय राउत ने कहा कि ऐसा होना मुश्किल है और देवेंद्र फडणवीस ही रेस में आगे हैं। इस बीच एकनाथ शिंदे गुट का बयाम भी आया है, जिससे लग रहा है कि मसला शायद मिल-बैठकर सुलझ जाएगा। शिंदे गुट की ओर से कहा गया है कि सीएम पद को लेकर भाजपा से कोई नाराजगी नहीं है। ऐसी खबरें गलत हैं। शिवसेना के सीनियर लीडर दीपक केसरकर ने कहा कि एकनाथ शिंदे कह चुके हैं कि पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह की ओर से जो भी तय किया जाएगा, जो उसे माना जाएगा। केसरकर ने नए सीएम को लेकर कहा कि पीएम मोदी और अमित शाह जो फैसला लेंगे, उसे लेकर भी सभी लोग राजी हो जाएंगे। recent visitors 76

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने शुरूआत में पहले यात्रियों को सौपें बोर्डिंग पास

भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि रीवा एयरपोर्ट से भोपाल की सीधी कनेक्टिविटी विंध्य क्षेत्र के व्यापार, पर्यटन और उद्योग को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी। यह सेवा क्षेत्र के नागरिकों के लिए समय की बचत के साथ-साथ सुविधाजनक यात्रा का माध्यम बनेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हुए कहा कि यह सरकार प्रदेश के हर क्षेत्र को प्रगति और विकास से जोड़ने के लिए सतत प्रयासरत है। विंध्य क्षेत्र को हवाई कनेक्टिविटी प्रदान करना इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि यह हवाई सेवा रीवा को राज्य और देश के अन्य प्रमुख शहरों से जोड़ने की एक महत्वपूर्ण कड़ी होगी। इससे व्यापार और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, साथ ही यह क्षेत्र के सांस्कृतिक और प्राकृतिक सौंदर्य को देश और विदेश के पर्यटकों तक पहुंचाने में भी सहायक होगी। उप मुख्यमंत्री ने भोपाल के राजा भोज अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर "फ्लाई बिग" कंपनी के टिकट काउंटर का उद्घाटन किया। उन्होंने भोपाल से रीवा एयरपोर्ट की पहली फ्लाइट सेवा की शुरुआत करते हुए यात्रियों को बोर्डिंग पास सौंपे गए। भोपाल सांसद आलोक शर्मा, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण भोपाल के निदेशक रामजी अवस्थी, "फ्लाई बिग" कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी और अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। इस ऐतिहासिक पहल का हिस्सा बनते हुए यात्रियों ने अपनी खुशी और उत्साह व्यक्त किया। रीवा और भोपाल के बीच "फ्लाई बिग" कंपनी की उड़ान सेवा सप्ताह में 4 दिन रहेगी उपलब्ध एयरपोर्ट निदेशक अवस्थी ने बताया कि रीवा और भोपाल के बीच निर्धारित उड़ान सेवाएं (शेड्यूअल्ड फ्लाइट सर्विस) मंगलवार से शुरू हो गई हैं, जो क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को एक नई दिशा प्रदान करेंगी। कुछ सीटें 999 रुपये में उड़ान योजना अन्तर्गत आरक्षित हैं, जबकि शेष सीटों की कीमतें डायनेमिक प्रॉइसिंग मॉडल के तहत तय की जाएंगी। यह पहल अधिकतम लोगों को सस्ती और सुविधाजनक हवाई यात्रा का लाभ प्रदान करने के उद्देश्य से की गई है। हमें विश्वास है कि यह सेवा क्षेत्र के यात्रियों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगी। रीवा और भोपाल के बीच "फ्लाई बिग" कंपनी की उड़ान सेवा सप्ताह में 4 दिन उपलब्ध रहेगी। भोपाल से रीवा की उड़ान (फ्लाइट नंबर S9-514) मंगलवार, बुधवार, गुरुवार, और शुक्रवार को उपलब्ध होगी। भोपाल एयरपोर्ट से फ्लाइट सुबह 8:15 बजे प्रस्थान करेगी और रीवा एयरपोर्ट पर सुबह 10:20 बजे पहुंचेगी। रीवा से भोपाल की उड़ान (फ्लाइट नंबर S9-515) सोमवार, मंगलवार, बुधवार, और गुरुवार को संचालित होगी। रीवा एयरपोर्ट से यह फ्लाइट दोपहर 1:40 बजे प्रस्थान करेगी और भोपाल एयरपोर्ट पर 3:45 बजे पहुंचेगी। भोपाल से रीवा के लिए फ्लाइट शुरू हो गई है। सप्ताह में 4 दिन फ्लाइट उड़ेगी। प्रत्येक मंगलवार, बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार को सुबह 8.15 बजे भोपाल से फ्लाइट टेक ऑफ यानी, उड़ान भरेगी, जबकि 2 घंटे में सुबह 10.20 बजे रीवा लैंड करेगी। भी पीएमश्री पर्यटन वायु सेवा के तहत सप्ताह में 6 दिन उड़ान जरूर भरी जा रही है, लेकिन प्लेन सिर्फ छह सीटर है। वहीं, किराया भी अधिक है। इसलिए पूरे यात्री नहीं मिल पा रहे हैं। अब नियमित फ्लाइट शुरू की गई है। मंगलवार सुबह डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भोपाल से रीवा एयरपोर्ट की पहली फ्लाइट सेवा की शुरुआत करते हुए यात्रियों को बोर्डिंग पास सौंपे। व्यापार, पर्यटन-उद्योग को ऊंचाई तक ले जाएगा डिप्टी सीएम शुक्ल ने कहा कि, रीवा एयरपोर्ट से भोपाल की सीधी कनेक्टिविटी विंध्य क्षेत्र के व्यापार, पर्यटन और उद्योग को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी। यह सेवा क्षेत्र के नागरिकों के लिए समय की बचत के साथ-साथ सुविधाजनक यात्रा का माध्यम बनेगी। शेड्यूअल्ड फ्लाइट सर्विस शुरू एयरपोर्ट डायरेक्टर अवस्थी ने बताया, रीवा और भोपाल के बीच निर्धारित उड़ान सेवाएं (शेड्यूअल्ड फ्लाइट सर्विस) आज से शुरू हो गई हैं, जो क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को एक नई दिशा प्रदान करेंगी। कुछ सीटें 999 रुपए में उड़ान योजना अंतर्गत आरक्षित हैं, जबकि शेष सीटों की कीमतें डायनेमिक प्राइसिंग मॉडल के तहत तय की जाएंगी। यह पहल अधिकतम लोगों को सस्ती और सुविधाजनक हवाई यात्रा का लाभ प्रदान करने के उद्देश्य से की गई है। यह सेवा क्षेत्र के यात्रियों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगी।   recent visitors 45

खनिज विभाग,जिला परिवहन अधिकारी एवं यातायात के सह पर चल रहा है अवैध कारोबार

खनिज विभाग,जिला परिवहन अधिकारी एवं यातायात के सह पर चल रहा है अवैध कारोबार कलेक्टर सिंगरौली ,पुलिस अधीक्षक,नगर पालिक निगम कमिश्नर को स्थानीय लोगों ने दिया है ज्ञापन सिंगरौली वार्ड 41के पूर्व पार्षद हीरालाल सोनी के हस्तक्षेप के बाद भी नहीं सुन रहा प्रशासन*आखिर क्यों यह एक सोच का विषय है बैढ़न शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय बलियरी विद्यालय सामने आये दिन ट्रक व ट्रैक्टर खड़ा होने के कारण दुर्घटना होने की संभावनाये बनी रहती है और वही गिट्टी बालू, डस्ट (भस्सी) बालू को कारोबारी लक्ष्मण शाह द्वारा एवं उसके गुर्गों द्वारा अपने आप को रसूखदार मानता हैं स्थानीय लोगों कहना है कि अवैध तरीके से रात दिन अवैध रूप से उत्खनन परिवहन किया जाता है recent visitors 38

पुलिस अधीक्षक अनूपपुर ने ट्रांसपोर्टर की ली मीटिंग

पुलिस अधीक्षक अनूपपुर ने ट्रांसपोर्टर की ली  मीटिंग विगत दिवस अनूपपुर जैतहरी मार्ग पर नो एंट्री पॉइंट में खड़ी गाड़ी से  टकराने से तीन लोगों की हुई थी मृत्यु ऐसी घटनाओं की पुनरावृति ना हो, इस पर हुई चर्चा वाहन में स्पीड गवर्नर लगाकर गति सीमा निर्धारित करे, रात्रि में पार्किंग लाइट अनिवार्य रूप से जलाए तथा वाहन में रेडियम लगाने , उसकी नियमित जांच करने के पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए गए निर्देश फ्लाई ऐश का परिवहन करने वाली सभी गाड़ियां निर्धारित सुरक्षा मापदंडों का करे पालन पुलिस अधीक्षक   अनूपपुर चचाई अनूपपुर स्टेट हाइवे पर  नो एंट्री में खड़े ट्रेलर से  टकराने से बाइक सवार तीन लोगों की मृत्यु हुई थी, ऐसी घटना की पुनरावृत्ति ना हो इसके लिए मीटिंग बुलाकर सुरक्षा उपाय पर चर्चा करते हुए सभी हैवी व्हीकल के वाहन स्वामीयो को पुलिस अधीक्षक अनूपपुर द्वारा बताया गया कि आप लोग अपने ड्राइवर को अनुशासित रखे , नियमित उनकी जांच करें, कोई भी ड्राइवर शराब के नशे में वाहन चलाते नहीं पाया जाए।   आप सभी एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाएं ,जिसमें ऐसे ड्राइवर जो शराब के नशे में वाहन चलाने के आदी हैं, उनकी जानकारी शेयर करें तथा यह निर्धारित करें कि कोई भी वाहन मालिक ऐसे ड्राइवर से गाड़ी नहीं चलवाएगा। ड्राइवर को यह समझा कर रखें की रात्रि के समय जहां भी गाड़ी खड़ी करें ,पार्किंग लाइट जरूर जलाए, वाहन के पिछले हिस्से में रेडियम रिफ्लेक्टर अवश्य लगाए उसकी नियमित सफाई करवाये , जिससे इस प्रकार की दुर्घटनाओं को रोका जा सके। *ट्रांसपोर्टस ने भी रखी अपनी समस्याएं* ट्रांसपोर्टर ने भी अपनी समस्या बताते हुए नो एंट्री टाइम कम करने एवं दोपहर में 2 घंटे के लिए नो एंट्री खोलने की  मांग रखी तीनों नो एंट्री पॉइंट पर पार्किंग एरिया निर्धारित कर नो एंट्री में वाहनों को रोड किनारे खड़े ना करवाकर पार्किंग एरिया में खड़ा करने की व्यवस्था बनाई जाए जिससे  ट्रैफिक जाम और दुर्घटनाओं को रोका जा सके है। मीटिंग में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री इसरार मंसूरी,ट्रैफिक प्रभारी अनूपपुर ज्योति दुबे एवं ट्रांसपोर्ट यूनियन के सदस्य उपस्थित रहे। *यातायात पुलिस अनूपपुर चचाई अनूपपुर स्टेट हाइवे पर  नो एंट्री में खड़े ट्रेलर से  टकराने से बाइक सवार तीन लोगों की मृत्यु हुई थी, ऐसी घटना की पुनरावृत्ति ना हो इसके लिए मीटिंग बुलाकर सुरक्षा उपाय पर चर्चा करते हुए सभी हैवी व्हीकल के वाहन स्वामीयो को पुलिस अधीक्षक अनूपपुर द्वारा बताया गया कि आप लोग अपने ड्राइवर को अनुशासित रखे , नियमित उनकी जांच करें, कोई भी ड्राइवर शराब के नशे में वाहन चलाते नहीं पाया जाए।   आप सभी एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाएं ,जिसमें ऐसे ड्राइवर जो शराब के नशे में वाहन चलाने के आदी हैं, उनकी जानकारी शेयर करें तथा यह निर्धारित करें कि कोई भी वाहन मालिक ऐसे ड्राइवर से गाड़ी नहीं चलवाएगा। ड्राइवर को यह समझा कर रखें की रात्रि के समय जहां भी गाड़ी खड़ी करें ,पार्किंग लाइट जरूर जलाए, वाहन के पिछले हिस्से में रेडियम रिफ्लेक्टर अवश्य लगाए उसकी नियमित सफाई करवाये , जिससे इस प्रकार की दुर्घटनाओं को रोका जा सके। ट्रांसपोर्टस ने भी रखी अपनी समस्याएं ट्रांसपोर्टर ने भी अपनी समस्या बताते हुए नो एंट्री टाइम कम करने एवं दोपहर में 2 घंटे के लिए नो एंट्री खोलने की  मांग रखी तीनों नो एंट्री पॉइंट पर पार्किंग एरिया निर्धारित कर नो एंट्री में वाहनों को रोड किनारे खड़े ना करवाकर पार्किंग एरिया में खड़ा करने की व्यवस्था बनाई जाए जिससे  ट्रैफिक जाम और दुर्घटनाओं को रोका जा सके है। मीटिंग में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री इसरार मंसूरी,ट्रैफिक प्रभारी अनूपपुर ज्योति दुबे एवं ट्रांसपोर्ट यूनियन के सदस्य उपस्थित रहे। *यातायात पुलिस अनूपपुर recent visitors 49

निगम कर्मचारियों के लिए एक बहुत अच्छी खबर, एक जनवरी से सातवें वेतनमान पर महंगाई भत्ता में वृद्धि होगी

ग्वालियर 1 जनवरी से कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले होने वाली है। बीते दिन मेयर इन काउंसिल (एमआईसी) की बैठक महापौर डॉ. शोभा सिकरवार की अध्यक्षता में बाल भवन र्हुई।बैठक में एमआईसी सदस्यों ने राज्य शासन के कर्मचारियों की भांति निगम कर्मचारियों को एक जनवरी से सातवें वेतनमान पर महंगाई भत्ता में वृद्धि मिलेगी। साथ ही छठवें वेतनमान में वेतन प्राप्त कर रहे शासकीय सेवकों के महंगाई भत्ता में वृद्धि और मध्य प्रदेश राज्य के पेंशनरों को पेंशन पर महंगाई राहत स्वीकृत किए जाने के प्रस्तावों पर मंजूरी दी। दिया गया था प्रस्ताव साथ ही 16 नवंबर से एक दिन छोड़कर पानी की आपूर्ति शुरू करने के मामले में एमआईसी से स्वीकृति नहीं लेने पर आपत्ति जताई। इस पर आयुक्त ने कहा कि जलसंसाधन विभाग ने पूर्व में ही प्रस्ताव दिया था और जिला जल उपयोगिता समिति की अध्यक्ष कलेक्टर हैं और पानी को लेकर महापौर से फोन पर भी चर्चा कर ली गई थी। बैठक में मेयर इन काउंसिल सदस्य अवधेश कौरव, अपर आयुक्त विजय राज, मुनीष सिंह सिकरवार, वित्त रजनी शुक्ला सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में इन बिंदुओं को दी गई स्वीकृति -आउटसोर्स मैन पावर उपलब्ध कराने वाली एजेंसी राज सिक्योरिटी फोर्स भोपाल की कार्य अवधि एक नवंबर से आगामी चार माह या नवीन निविदा स्वीकृत होने तक की अवधि वृद्धि के साथ-साथ उस पर होने वाले व्यय की स्वीकृति के प्रस्ताव को परिषद की ओर भेज दिया गया। -आउटसोर्स अकुशल सफाई श्रमिक उपलब्ध कराने जाने वाली एजेंसी सेंगर सिक्योरिटी प्राइवेट लिमिटेड की कार्य अवधि 30 सितंबर से अगले तीन माह या नवीन निविदा स्वीकृत होने तक की अवधि वृद्धि के साथ-साथ उस पर होने वाले व्यय की स्वीकृति के प्रतिवेदन पर चर्चा के बाद इसे 28 फरवरी 2025 या निविदा प्रक्रिया पूर्ण होने तक की स्वीकृति प्रदान की। recent visitors 40

कलेक्टर ने समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश

अनूपपुर  कलेक्टर हर्षल पंचोली ने कहा है कि जिले में चल रहे राजस्व महाभियान 3.0 में सभी राजस्व अधिकारी गंभीरता के आधार पर चिन्हित एवं लंबित प्रकरणों का निराकरण करें। जिले में नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा एवं नक्शा तरमीम का कोई भी प्रकरण लंबित न रहे इसका भी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं तहसीलदार विशेष ध्यान रखें। कलेक्टर ने कहा कि राजस्व महा अभियान अंतर्गत पटवारी द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा सभी अनुविभागीय अधिकारी प्रतिदिन शाम को करें तथा अगर कोई पटवारी लंबित एवं चिन्हित प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही एवं उदासीनता बरतते हैं, तो संबंधित के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही करें। राजस्व महा अभियान में किसी भी प्रकार की लापरवाही एवं उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कलेक्टर हर्षल पंचोली सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देशित कर रहे थे। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत तन्मय वशिष्ठ शर्मा, सहायक कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनूपपुर महिपाल सिंह गुर्जर, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतहरी श्रीमती अंजली द्विवेदी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कोतमा अजीत तिर्की, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पुष्पराजगढ़ सुधाकर सिंह बघेल सहित विभिन्न विभागों के विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।   बैठक में कलेक्टर ने मिलावट से मुक्ति के संबंध में किए गए कार्यवाही की जानकारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से प्राप्त की तथा निर्देशित किया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी के साथ जिले के सभी खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों की जांच की जाए तथा खाद्य पदार्थ में किसी प्रकार की मिलावट पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही की जाए। इसी प्रकार कलेक्टर ने मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत बेहतर कार्य करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने समाधान ऑनलाइन की समीक्षा करते हुए उपार्जन के लंबित भुगतान, पशु बीमा के लंबित भुगतान, प्रसूति सहायता राशि के लंबित प्रकरण, पीएम किसान सम्मान निधि के प्रकरण, हैंडपंप मरम्मत, सीएम हेल्पलाइन तथा अन्य विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने नर्मदा जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले वृहद कार्यक्रम के संबंध में अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि नर्मदा जयंती के अवसर पर भव्य एवं विशेष आयोजन किया जाएगा, इस हेतु आवश्यक तैयारियां की जांए। उन्होंने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पुष्पराजगढ़ को निर्देशित किया कि मां नर्मदा की आरती प्रतिदिन अमरकंटक के घाट में हो, ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने पवित्र नगरी अमरकंटक में बेहतर साफ-सफाई एवं स्वच्छता, आकर्षक लाइटिंग, दान पेटी, कपिलधारा की सीढ़ी सहित अमरकंटक से जुड़े अन्य विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा कर आवश्यक दिशानिर्देश दिए। recent visitors 24