Sunday, July 12, 2026 4:44 am

हैदराबाद: स्कूल में बच्चे ने एक साथ खा लीं तीन पूरियां, दम घुटने से हो गई मौत

हैदराबाद हैदराबाद से एक हैरान करने वाला और दर्दनाक मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि यहां 11 साल के एक बच्चे की तीन पूरियां एक साथ खाने की वजह से मौत हो गई। स्कूल में दोपहर के भोजन के दौरान छात्र ने एक साथ तीन पूरियां खा लीं और इसके बाद उसका दम घुटने लगा। पुलिस के मुताबिक मृतक छात्र कक्षा 6 में पढ़ता था। छात्र के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उन्हें स्कूल से फोन आया जिसमें बताया गया कि उनके बेटे ने एक साथ ‘तीन से अधिक पूड़ियां’ खा लीं जिससे उसकी सांस फूलने लगी। छठी कक्षा के छात्र को स्कूल के कर्मचारी पास के एक निजी अस्पताल में ले गए जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए एक निजी सुपर-स्पेशियलिटी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। वहां चिकित्सकों ने उसके स्वास्थ्य की जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। हैदराबाद में ही कुछ दिन पहले मोमोज खाने से 33 साल की एक महिला की मौत हो गई थी। ठेले पर जिन लोगों ने मोमोज खाया था, वे सभी बीमार हो गए थे। जांच में पाया गया था कि दुकानदार बिना फूड सेफ्टी लाइसेंस के ही काम कर रहा था और बेहद गंदगी में खाना तैयार किया जाता था। मोमोज में इस्तेमाल होने वाला आटा बिना पैकिंग के ही रेफ्रिजरेटर में रखा गयाथा। इसके अलावा रेफ्रिजरेटर का दरवाजा भी टूटा हुआ था। स्टॉल लगाने वाले दो लोगों को हिरासत में ले लिया गया था। दोनों के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया था। recent visitors 61

सरकारी योजनाओं का हो बेहतर क्रियान्वयन, राजस्थान-जयपुर कलेक्टर ने ली जिला निष्पादक समिति की बैठक

जयपुर। जयपुर कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को शिक्षा विभाग की जिला निष्पादक समिति की बैठक का आयोजन हुआ। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला कलक्टर डॉ जितेंद्र कुमार सोनी ने शिक्षा अधिकारियों को अपने क्षेत्राधिकार वाले राजकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित कराने और सरकारी योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन पर भी फोकस करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने  पीएम श्री स्कूलों का नियमित निरीक्षण करने, विद्यालयों में पेयजल व्यवस्था, टॉयलेट, पुस्तकालय सहित अन्य बुनियादी सुविधाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिये, साथ ही विद्यालयों के पुस्तकालयों में रखी पुस्तकों का वितरण विद्यार्थियों में करने एवं विद्यार्थियों को  पुस्तक अध्ययन एवं रखरखाव के लिए प्रेरित करने के लिए भी निर्देशित किया। जिला कलक्टर ने ज्ञान धरा अभियान के तहत भूमि विहीन विद्यालयों को जल्द से जल्द भूखंड एवं खेल मैदान की व्यवस्था करने एवं समस्त राजकीय विद्यालयों में विद्युत कनेक्शन अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने के लिए भी निर्देशित किया। जिला कलक्टर ने शिक्षा अधिकारियों को राजकीय विद्यालयों में नामांकन वृद्धि करने, जन आधार प्रमाणीकरण, आधार प्रमाणीकरण सहित अन्य आवंटित कार्यों से जुड़े लक्ष्य जल्द से जल्द हासिल करने के निर्देश दिये। बैठक में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती मंजू शर्मा , जिला शिक्षा अधिकारी, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, समग्र शिक्षा अभियान के अधिकारियों सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। recent visitors 173

युवराज का रिकॉर्ड तोड़ चर्चा में आया रतलाम का यह क्रिकेटर, IPL में दिल्ली ने बरसाए करोड़ों

रतलाम रतलाम के प्रतिभावान खिलाड़ी आशुतोष शर्मा को आईपीएल ऑक्शन 2025 में दिल्ली कैपिटल्स ने 3.80 करोड़ में खरीदा है. आशुतोष अपने आक्रामक खेल की बदौलत 20 लाख की प्राइस मनी से 3.80 करोड़ की एक्शन वैल्यू तक पहुंचे हैं. एमपी के छोटे शहर रतलाम के आशुतोष ने पंजाब किंग्स की तरफ से पहला आईपीएल खेलते हुए 11 मैचों में 189 रन बनाए थे. आशुतोष का स्ट्राइक रेट 167 था. आशुतोष शर्मा के भाई अनिल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया "आशुतोष वर्तमान में रेलवे की टीम से खेलते हैं. पूर्व में वह मध्य प्रदेश रणजी टीम के साथ भी खेल चुके हैं. आईपीएल ऑक्शन में आशुतोष को अच्छी प्राइज मनी मिलने की उम्मीद थी. दिल्ली कैपिटल द्वारा खरीदे जाने के बाद आशुतोष के परिवार के लोग काफी खुश हैं." आशुतोष ने आईपीएल 2024 में पंजाब किंग्स टीम से किया था डेब्यू गौरतलब है कि आशुतोष का चयन आईपीएल 2024 के लिए पंजाब किंग्स टीम ने किया था. पंजाब किंग्स ने आशुतोष को बेस प्राइस 20 लाख रुपये में अपनी टीम में लिया था. इसके बाद गुजरात टाइटंस के खिलाफ आशुतोष ने डेब्यू मैच खेलते हुए 17 गेंद में 31 रन बनाकर अपनी प्रतिभा का परिचय आईपीएल के बड़े मंच पर दिया था. इसके बाद मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेली गई अर्धशतकीय पारी के बाद आशुतोष ने अपने विस्फोटक खेल से सभी का ध्यान आकर्षित किया था. रतलाम और उज्जैन संभाग से आईपीएल खेलने वाले पहले खिलाड़ी आशुतोष शर्मा ने रतलाम के रेलवे ग्राउंड और आरपीएफ ग्राउंड पर क्रिकेट खेलना शुरू किया. क्रिकेट कोच भूपेंद्र सिंह चौहान और लोकपाल सिंह सिसोदिया की कोचिंग में खेलते हुए उन्होंने एमपी की रणजी टीम और रेलवे की टीम में जगह बनाई. अपनी आक्रामक पारियों की बदौलत आशुतोष ने आईपीएल 2024 में सभी टीमों का ध्यान आकर्षित किया. इस साल होने वाले आईपीएल ऑक्शन के लिए हर टीम ने उन्हें अपनी टीम में खरीदे जाने वाले खिलाड़ियों की सूची में शामिल किया था. इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स ने 3 करोड़ 80 लाख रुपये की बोली लगाकर आशुतोष को अपनी टीम में शामिल किया है. रतलाम के आशुतोष शर्मा अब दिल्ली कैपिटल्स की टीम से 2025 आईपीएल में धमाकेदार प्रदर्शन करते नजर आएंगे.   recent visitors 91

मुख्यमंत्री साय बोले – संविधान भारत की सदियों पुरानी संस्कृति, इतिहास और परंपराओं का आइना

रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज प्रातः संविधान दिवस पदयात्रा कार्यक्रम में शामिल हुए।  संविधान दिवस पदयात्रा पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय सभागृह से प्रारंभ होकर अंबेडकर चौक पर समाप्त हुई। मुख्यमंत्री ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस पदयात्रा में उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री टंकराम वर्मा, वन मंत्री श्री केदार कश्यप, खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री धरमलाल कौशिक, विधायकगण श्री इंद्र कुमार साहू, गुरु खुशवंत साहेब, श्री अनुज शर्मा, महिला आयोग की सदस्य श्रीमती लक्ष्मी वर्मा और युवा आयोग के अध्यक्ष श्री विश्वजीत तोमर शामिल थे। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने इस अवसर पर पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय सभागृह में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा संविधान भारत की सदियों पुरानी संस्कृति, इतिहास और परंपराओं का आइना है। यह संविधान हमारे सदियों के संघर्ष, अनुभव और उपलब्धियों का प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज के दिन 26 नवंबर से  संविधान दिवस 2024 के आयोजन की शुरूआत हुई है। आज भारत के संविधान को आत्मसात किए 75 वर्ष पूरे हो गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे संविधान निर्माताओं ने जहां पर मौलिक अधिकारों की बात लिखी है, वहां भगवान श्रीराम, माता सीता और भइया लक्ष्मण की तस्वीर अंकित की है। उन्होंने कहा कि यह तस्वीर तब की है जब भगवान श्रीराम लंका विजय के बाद अयोध्या लौट रहे थे। हमें इस बात को समझना होगा कि हमारे संविधान निर्माताओं ने इस तस्वीर के माध्यम से हमें क्या संदेश दिया है। संविधान में ऐसे ही अनेक चित्र और संकेत हैं, जिनके माध्यम से संविधान निर्माताओं ने इंगित किया है कि हमें भारतीय संस्कृति और जीवन मूल्यों के साथ लोकतंत्र को आगे बढ़ाना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह भी हमारे संविधान की एक बड़ी विशेषता है कि इसमें परिवर्तनशील समय के अनुरूप आवश्यकता पड़ने पर संशोधन का भी प्रावधान है। हमारे संविधान निर्माताओं ने देश पर अपनी इच्छाओं और विचारों को लादा नहीं, बल्कि अपनी दूरदर्शिता से भावी पीढ़ी के लिए यह गुंजाइश छोड़ी कि वह अपने समय की परिस्थितियों, अपने समय के ज्ञान, अपने समय की आवश्यकताओं के अनुसार इसमें संशोधन कर सकें। कार्यक्रम में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने कहा कि संविधान दिवस के इस गौरवशाली पल में हमें लोगों को संविधान प्रदत्त अधिकारों एवं हमारे मौलिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना है। संविधान सभा ने दो वर्ष 11 माह 18 दिन में संविधान का निर्माण किया। भारत का यह संविधान पूरे विश्व के लिए आदर्श है। संविधान केवल किताब ही नही, अपितु लोकतंत्र के जीवन का दर्शन है। संविधान  कर्तव्यों और अधिकारों का निर्धारण करता है। यह देश की एकता और अंखडता का सूचक है। वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि भारत के संविधान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने संविधान दिवस मनाने का आह्वान किया है। दुनिया के सबसे बड़े संविधान ने वनांचल की बेटी को देश के सर्वोच्च राष्ट्रपति के पद पर आसीन होने का अवसर दिया। दलितों को आगे बढ़ाने का यदि कोई साधन है तो वह है भारत का संविधान। लोकतंत्र को मजबूत बनाए रखने के लिए देश के सभी लोगों को संविधान में दिए गए कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहना  होगा। भारत के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर को युगों-युगों तक याद रखा जाएगा। विधायक श्री धरम लाल कौशिक ने कहा कि देश की आजादी के बाद लोकतंत्र को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए संविधान का निर्माण हुआ।  संविधान दिवस संविधान निर्माताओं को नमन करने का दिन है। आज के दिन सभी को कर्तव्यों की जवाबदेही पर संकल्प लेना चाहिए। संविधान के महत्व के प्रति जागरूक करने के लिए यह आयोजन किया जा रहा है, जो सालभर चलेगा। इसके लिए ’’हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान’’ टैगलाइन तय की गई है। इस अवसर पर खेल विभाग के सचिव श्री हिमशिखर गुप्ता, रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह, निगम आयुक्त श्री अविनाश मिश्रा, जिला पंचायत के सीईओ श्री विश्वदीप, खेल विभाग की संचालक श्रीमती तनुजा सलाम सहित अन्य अधिकारीगण और स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। recent visitors 42

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी: गौतम गंभीर फैमिली इमरजेंसी के कारण ऑस्ट्रेलिया से भारत आ रहे

नई दिल्ली टीम इंडिया ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 की शुरुआत दमदार अंदाज में की और पर्थ में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला जीत लिया। भारतीय टीम सीरीज में 1-0 से आगे है और अब दूसरा टेस्ट 6 दिसंबर से एडिलेड में खेला जाना है। इससे पहले खबर है कि टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर भारत लौट रहे हैं। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बीच में मुख्य कोच का भारत लौटना चौंकाने वाला है। हालांकि, अच्छी बात ये है कि वे दूसरे टेस्ट मैच से पहले फिर से टीम के साथ जुड़ जाएंगे। रिपोर्ट की मानें तो गौतम गंभीर फैमिली इमरजेंसी के कारण ऑस्ट्रेलिया से भारत आ रहे हैं। हालांकि, एडिलेड में पिंक बॉल से खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच से पहले वे फिर से ऑस्ट्रेलिया पहुंच जाएंगे। पर्थ के ऑप्टस में भारत की ऐतिहासिक जीत का गवाह बने गौतम गंभीर बुधवार को कैनबरा पहुंचने वाले हैं, जहां दो दिवसीय प्रैक्टिस मैच पिंक बॉल से भारत को खेलना है। हालांकि, इस प्रैक्टिस मैच में भारतीय टीम को अपने हेड कोच का साथ नहीं मिलेगा, क्योंकि गंभीर उस समय भारत में होंगे। शनिवार 30 नवंबर से कैनबरा में दो दिवसीय प्रैक्टिस मैच प्राइम मिनिस्टर इलेवन के खिलाफ इंडिया को खेलना है। एक दिन टीम बल्लेबाजी करेगी और एक दिन टीम फील्डिंग करेगी। पिंक बॉल टेस्ट काफी कठिन है और इसकी तैयारियों के देखते हुए पहले और दूसरे टेस्ट मैच के बीच में काफी अंतर रखा गया है। थोड़ा सा गैप है तो गौतम गंभीर फैमिली इमरजेंसी के कारण अपने परिवार को समय दे सकते हैं और फिर एडिलेड टेस्ट मैच से पहले फिर से टीम को जॉइन कर सकते हैं। प्लेइंग इलेवन का सिरदर्द जिस तरह पहले टेस्ट मैच के लिए प्लेइंग इलेवन चुनने का सिरदर्द भारतीय मैनेजमेंट के सामने था। उसी तरह का सिरदर्द भारतीय टीम मैनेजमेंट को दूसरे टेस्ट मैच में भी झेलना होगा। इस बार रोहित शर्मा और शुभमन गिल की वापसी हो रही है। ऐसे में किसे टीम से बाहर किया जाए और किसे किस नंबर पर खिलाया जाए, ये एक समस्या होगी। रोहित शर्मा ओपन करेंगे, लेकिन केएल राहुल फिर कहां खेलेंगे, क्योंकि अगर रोहित ओपन करते हैं तो यशस्वी उनके साथ होंगे। केएल नंबर तीन पर जा नहीं सकते, क्योंकि वहां शुभमन गिल खेलते हैं। ऐसे में केएल को शायद फिर से मिडिल ऑर्डर में जाना पड़ सकता है और ध्रुव जुरेल की जगह उनको मौका मिल सकता है। recent visitors 56

तकनीकी खराबी की वजह से ट्रेन संख्या 20171 वंदे भारत एक्सप्रेस को अपने निर्धारित समय से 11 घंटे की देरी से रवाना हुई

 भोपाल  जिस ट्रेन की रफ्तार, तकनीक और वैभव को बदलते रेलवे का चेहरा बताया जाता है, उसने सोमवार को धोखा दे दिया। तकनीकी खराबी की वजह से भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से हजरत निजामुद्दीन जाने वाली ट्रेन संख्या 20171 वंदे भारत एक्सप्रेस को अपने निर्धारित समय से 11 घंटे की देरी से रवाना किया जा सका। इसकी वजह से सोमवार शाम दिल्ली से भोपाल आने वाली और मंगलवार की सुबह भोपाल से दिल्ली को जाने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस का रद्द कर दिया गया है। आई तकनीकी खराबी यह पहली बार है, जब किसी तकनीकी खराबी के कारण वंदे भारत एक्सप्रेस को निरस्त करना पड़ा है। बताया जा रहा है कि रविवार रात ट्रेन संख्या 20172, हजरत निजामुद्दीन-रानी कमलापति वंदेभारत के भोपाल पहुंचने के बाद पता चला कि उसके सी-11 कोच की स्प्रिंग टूट गई है। यही ट्रेन सुबह 5.40 बजे हजरत निजामुद्दीन के लिए रवाना होने वाली थी। यात्रियों ने किया हंगामा तकनीकी खराबी ठीक नहीं हुई तो रात तीन बजे यात्रियों को इसके देरी से रवाना होने की सूचना भेजी गई। अधिकांश यात्री सुबह 9.30 बजे तक स्टेशन पहुंच गए। वहां उन्हें ट्रेन नहीं मिली तो हंगामा होने लगा। दोपहर तक ट्रेन का कोई पता नहीं चला तो बहुत से यात्री रेलवे ट्रैक पर बैठकर प्रदर्शन करने लगे। कई यात्रियों ने स्टेशन मास्टर के कक्ष में जाकर हंगामा किया। रेलवे की कार्यप्रणाली पर सवाल नाराज यात्रियों ने शताब्दी एक्सप्रेस में चढ़ने की भी कोशिश की, लेकिन रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने उन्हें बल पूर्वक बाहर निकाल दिया। यात्रियों का कहना था कि रेलवे से स्पष्ट जानकारी नहीं मिल रही थी, जिससे उनकी परेशानी बढ़ गई। इस घटना ने रेलवे के सूचना प्रबंधन और यात्री सुविधा प्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ट्रेन की तकनीकी खराबी दूर करने में रेलवे को 17 घंटे का समय लग गया। इस ट्रेन को शाम 4.28 पर रवाना किया गया, तब तक इसके तय समय से 11 घंटे की देर हो चुकी थी। हजरत निजामुद्दीन से भोपाल ट्रेन निरस्त हुई अधिकारियों ने बताया कि देर से रवाना किए जाने की वजह से सोमवार शाम हजरत निजामुद्दीन से चलकर रानी कमलापति आने वाली वंदे भारत ट्रेन को निरस्त कर दिया गया है। यह रैक नहीं आएगा तो मंगलवार सुबह रानी कमलापति से चलकर हजरत निजामुद्दीन तक जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस भी रद्द रहेगी। recent visitors 59

पराली जलाने में हरियाणा को पछाड़ एमपी बना अव्वल, 14493 मामले आए सामने

MP became the first country to surpass Haryana in stubble burning, 14493 cases were reported भोपाल। पराली जलाने के मामले में अक्सर पंजाब और हरियाणा पहले नंबर पर रहता है, लेकिन इस बार यह रिकॉर्ड मध्य प्रदेश ने तोड़ दिया है। पराली जलाने के मामले मध्य प्रदेश में सबसे अधिक दर्ज हुए है। पंजाब और हरियाणा में इस साल सिर्फ 10682 और 1315 मामले सामने आए हैं जबकि मप्र 14493 मामलों के साथ सबसे आगे हो चुका है। मध्य प्रदेश में 24 नवंबर तक 14493 पराली जलाने के मामले आए। ये आंकड़े अब तक के प्रदेश में सबसे अधिक मामले हैं। 2020 में 13793 मामले दर्ज हुए थे। श्योपुर जिले में पराली जलाने के सबसे ज्यादा 2506 मामले सामने आए है। जबकि आदिवासी जिलों झाबुआ और अलीराजपुर में पराली नहीं जली है। recent visitors 98