Friday, July 10, 2026 4:59 pm

लाखों खर्च के बाद भी इको पार्क के गेट पर ताला

गरियाबंद शहर में साल 2019 में इको पार्क की नींव रखी गई। तय हुआ कि इसे ऑक्सी जोन के रूप में विकसित कर एक संपूर्ण गार्डन का स्वरूप दिया जाएगा। अनुमानित बजट में फाउंटेन, ओपन हाउस, बच्चों के लिए जरूरी झूले, रोज गार्डन, पाथवे और विभिन्न प्रकार के पेड़ों के अलावा एक विकसित आकर्षक गार्डन का स्वरूप देना था। इस तय अनुमान में ढाई करोड़ से ज्यादा खर्च होने थे। साल 2019 में लगभग 45 लाख रुपए कैंपा मद में आए, जिससे वृक्षारोपण और तार-घेरा जैसे काम कराए गए। लगभग 20 लाख रुपए बाउंड्री वॉल, गेट, पाथवे और रखरखाव जैसे अन्य कार्यों में खर्च किए गए। जानकारी के मुताबिक अब तक 65 लाख रुपए खर्च हो चुके हैं, फिर भी लाखों का यह गार्डन किसी उपयोग में नहीं आ रहा है और महीनों से प्रवेश द्वार पर ताला लटका हुआ है। नेशनल हाईवे में मॉर्निंग वॉक जिला बनने के बाद गरियाबंद का विकास जिस गति से होना चाहिए था, नहीं हुआ। मॉर्निंग वॉक के लिए लोग नेशनल हाईवे पर चलते हैं। धुंध में जान जोखिम में रहती है, फिर भी लोग वॉकिंग पर निकल रहे हैं। कुछ लोग कलेक्टर परिसर, पुलिस ग्राउंड और खेल मैदान भी जाते हैं। मॉर्निंग वॉक पर निकले इमरान मेमन, तरुण यादव और बिंदु ने बताया कि इको पार्क में ताला लगा रहता है, जिसके चलते हम सड़क पर मजबूरी में वॉकिंग करते हैं। इको पार्क जिस स्थिति में भी है, अगर गेट खोल देते तो यह वॉकिंग के काम आता। जनहित याचिका करेंगे दायर – अधिवक्ता प्रशांत मॉर्निंग वॉक पर निकले अधिवक्ता प्रशांत मानिकपुरी ने कहा कि इको पार्क और ऑक्सी जोन जैसे स्थान औद्योगिक क्षेत्र के लिए बनाए जाने थे। फिर भी, अगर इसे बनाया गया तो इसका उपयोग करने के लिए खोला जाना चाहिए था। देखरेख के अभाव में पेड़-पौधे मर रहे हैं। तत्कालीन कलेक्टर श्रुति सिंह के समय स्थल को बस स्टैंड के लिए प्रस्तावित किया गया था। आज बस स्टैंड के लिए जमीन तलाशी जा रही है। जरूरत को प्राथमिकता देते हुए, अगर नगरवासी इको पार्क के लिए सहमत हुए, तो इसे नगर को देना चाहिए। मामले में जल्द ही जनहित याचिका दायर करूंगा। फंड मांगा गया है – डीएफओ गरियाबंद वन मंडल के डीएफओ लक्ष्मण सिंह ने कहा कि इको पार्क का काम होना बाकी है। फंड के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। फंड आते ही काम शुरू करेंगे। उन्होने बताया कि वह जल्द ही मौके का निरीक्षण करेंगे, स्थिति का जायजा लेने के बाद आवश्यकता के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। recent visitors 85

संभल पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा अभी तो ये 20% हैं तो पत्थरबाजी, 50 हुए तो उठा ले जाएंगे बेटियां

छतरपुर मध्य प्रदेश में इन दिनों 'हिंदू एकता यात्रा' पर निकले बाबा बागेश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने उत्तर प्रदेश के संभल में हुई घटना को लेकर मुसलमानों पर विवादित बयान दिया है। बाबा बागेश्वर ने कहा कि अभी वे 20 फीसदी हैं तो पत्थरबाजी कर रहे हैं, 50 पर्सेंट हो गए तो बेटियों को उठा ले जाएंगे। उन्होंने हिंदुओं से एकजुट होने की अपील की। यात्रा के दौरान   बाबा बागेश्वर से जब संभल की घटना को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, 'अभी तो हमारी एकता पर फोकस है। यदि तो हम हिंदुओं को बताना चाहते हैं कि 20 पर्सेंट में वो पत्थरबाजी कर रहे हैं 50 हो जाएंगे तो तुम्हारे घरों की बेटियों को उठा ले जाएंगे।' उन्होंने कहा कि संभल के उपद्रवियों को जेलर के हाथ सौंपने की आवश्यकता है। बाबा ने यह भी कहा कि देश में 100 करोड़ हिंदू हैं, एक करोड़ को सड़क पर आना चाहिए नहीं तो आने वाले समय में वे घरों में कब्जा कर लेंगे। जाति का भेदभाव मिटाने के उद्देश्य से निकाली जा रही यात्रा के दौरान सोमवार को उन्होंने कहा कि भारत को बांग्लादेश नहीं बनाना चाहते तो तो जात-पात से ऊपर उठ जाओ। बॉलिवुड अभिनेता संजय दत्त भी उनकी यात्रा में शामिल हुए। बाबा बागेश्वर की यह यात्रा 29 नवंबर को पूरी होगी। छतरपुर के अपने आश्रम से वह ओरछा के राम राजा दरबार तक यह यात्रा निकाल रहे हैं। बागेश्वर बाबा की यात्रा में भारी भीड़ उमड़ रही है। क्या हुआ संभल में? एक स्थानीय अदालत के आदेश पर पिछले मंगलवार को जामा मस्जिद का सर्वेक्षण किया गया था जिसके बाद से संभल में पिछले कुछ दिनों से तनाव व्याप्त था। रविवार को दोबारा टीम सर्वेक्षण के लिए पहुंची तो हिंसा भड़क उठी। पत्थराव और गोलीबारी में 4 लोगों की मौत हो गई तो कई लोग जख्मी हो गए। हिंदू पक्ष का दावा है कि यह मस्जिद पूर्व में हरिहर मंदिर था। recent visitors 31

मध्यप्रदेश के 21 जिलों में पीवीटीजी परिवारों के लिये बनेंगे पक्के आवास

भोपाल केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा मध्यप्रदेश को प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम जन-मन) में 33 हजार 138 आवास मंजूर किये गये हैं। पीएम जन-मन के तहत ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा विशेष रूप से कमजोर एवं पिछड़े जनजातीय समूह (पीवीटीजी) परिवारों के 'पक्के घर' बनाये जा रहे हैं। मंत्रालय द्वारा प्रदेश के 21 जिलों में रहने वाले पीवीटीजी परिवारों को पक्के घर की सौगात देते हुए यह विशेष मंजूरी दी गई है। जनजातीय कार्य, लोक परिसम्पत्ति प्रबंधन तथा भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने मध्यप्रदेश को बड़ी संख्या में पीएम आवास मंजूर करने के लिये केन्द्रीय ग्रामीण विकास और कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त किया है। मध्यप्रदेश को इन पीएम आवासों की 25 नवम्बर को मंजूरी दी गई है। केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा श्योपुर जिले को 7561, शिवपुरी को 5154, उमरिया को 4092, शहडोल 2591, अशोकनगर 2294, गुना 2084, सिंगरौली 1895, डिंडोरी 1532, अनूपपुर 1522, सीधी 1042, मंडला 903, मुरैना 695, विदिशा 448, बालाघाट 401, ग्वालियर 266, छिंदवाड़ा 202, नरसिंहपुर 158, सिवनी 117, दतिया 110, जबलपुर 42 एवं रायसेन जिले को 29 पीएम आवास मंजूर किये गये हैं। मध्यप्रदेश को 1 लाख 44 हजार 200 पीएम आवासों की स्वीकृति पहले ही दी जा चुकी है। इस प्रकार मध्यप्रदेश को अब तक 1 लाख 77 हजार 338 पीएम आवास स्वीकृत हो चुके हैं। केन्द्र सरकार द्वारा पीएम जन-मन के तहत प्रदेश के 24 जिलों में रहने वाले पीवीटीजी परिवारों के समग्र विकास के लिये विभिन्न प्रकार के विकास एवं हितग्राहीमूलक कार्य किये जा रहे हैं। पीएम जन-मन में 'सबको पक्का घर' के तहत सभी पीवीटीजी परिवारों के पक्के घर बनाकर इन घरों में विद्युतिकरण भी कराया जा रहा है। recent visitors 29

आप पार्टी का स्थापना दिवस : केजरीवाल ने कहा- हर एक दिन संघर्ष के साथ बीता और अब पार्टी यहां तक पहुंच चुकील

नई दिल्ली आम आदमी पार्टी की स्थापना दिवस के मौके पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने सोशल मीडिया के जरिए सभी कार्यकर्ताओं और आम आदमी पार्टी से जुड़े सभी लोगों को बधाई देते हुए कहा है कि हर एक दिन संघर्ष के साथ बीता और अब पार्टी यहां तक पहुंच चुकी है। अरविंद केजरीवाल ने कहा, “2012 में आज का ये दिन इतिहास का वो पल है, जब देश के आम आदमी ने अपनी ताकत पहचानी और “आम आदमी पार्टी” की स्थापना की। अब तक का हमारा ये सफ़र संघर्ष, बलिदान और जीत की कहानियों से भरा रहा। पिछले एक साल में तो हमें मिटाने की लाख कोशिशें हुईं, लेकिन हमारी ईमानदारी, जनता के प्यार और कार्यकर्ताओं के हौसले ने हमें और मजबूत बना दिया। हम अन्याय और तानाशाही के खिलाफ पहले से ज्यादा मजबूती से खड़े हैं। उन्होंने कहा कि संविधान और लोकतंत्र बचाने की हमारी ये लड़ाई जारी रहेगी। आइए, पार्टी के इस स्थापना दिवस पर देश को और बेहतर बनाने का संकल्प लें। जय हिंद।” अरविंद केजरीवाल ने संविधान दिवस की भी सबको बधाई देते हुए कहा, “संविधान केवल एक दस्तावेज़ नहीं, ये हमारे अधिकारों, कर्तव्यों और लोकतांत्रिक मूल्यों का आधार है। बाबा साहेब अंबेडकर और संविधान निर्माताओं के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, जब हम संविधान के मूल्यों को अपने जीवन में अपनाएं। हमारा संविधान हमारी पहचान है, और इसे बचाना हमारा धर्म। सभी देशवासियों को संविधान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।” आम आदमी पार्टी की स्थापना दिवस के मौके पर दिल्ली के मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा, “आम आदमी पार्टी के स्थापना दिवस पर सभी कार्यकर्ताओं को बधाई और शुभकामनाएँ। 12 साल पहले शुरू हुई इस क्रांति ने करोड़ों लोगों के दिलों में काम की राजनीति के ज़रिए उम्मीद और बदलाव का सपना जगाया और अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में इस सपने को पूरा किया जा रहा है। 12 साल का यह सफर आसान नहीं था। हर दिन एक नई चुनौती आई लेकिन हमारे कार्यकर्ताओं की मेहनत, विश्वास और जनता के प्यार से हम आगे बढ़ते रहे। आइए इस स्थापना दिवस पर संकल्प लें कि, आम आदमी को बेहतर जिंदगी देने की इस क्रांति को देश के हर हिस्से में पहुंचाएंगे और भारत को दुनिया का नंबर.1 देश बनायेंगे।”   recent visitors 37

खनिज विभाग ने रेत और मुरुम के अवैध परिवहन कर रहे 9 हाईवा जब्त

अभनपुर छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में खनिज विभाग ने बीती रात गौण खनिजों के अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. खनिज विभाग की टीम ने बीती रात जिले के अभनपुर इलाके में रेत का अवैध परिवहन कर रहे 7 हाईवा और नवा रायपुर से 2 हाईवा मुरुम को जप्त कर पुलिस चौंकी उपरवारा को सुपुर्द कर दिया है. यह कार्रवाई रायपुर कलेक्टर के आदेश और खनिज विभाग के उप संचालक के.के. गोलघाटे के निर्देश पर की गई. अवैध परिवहन पर कार्रवाई खनिज विभाग के सुपरवाइजर सुनील दत्त शर्मा के नेतृत्व में टीम ने गरियाबंद जिले से रेत का और नवा रायपुर से मुरुम का अवैध परिवहन कर रहे हाईवा वाहनों को पकड़ा. इन वाहनों को पुलिस चौकी उपरवारा के सुपुर्द कर दिया गया. पकड़े गए वाहनों की जानकारी जब्त हाईवा बेमेतरा, रायपुर और दुर्ग जिलों के बताए जा रहे हैं. इनका रजिस्ट्रेशन नंबर इस प्रकार है:     CG 04 NW 5583     CG 04 PB 9982     CG 04 PS 3972     CG 04 3971     CG 25 M 4501     CG 22 T 9722     CG 97 CE 5668     CG 07 BR 6343     CG 25 M 3396 टीम का सहयोग इस कार्रवाई में वीरेंद्र बेलचंदन, सैनिक रूपेश चंद्राकर, राजू बर्मन, गोलू वर्मा और जितेंद्र केशरवानी का महत्वपूर्ण सहयोग रहा. अवैध उत्खनन का मामला अभनपुर क्षेत्र में लंबे समय से रेत और मुरुम का अवैध उत्खनन और परिवहन हो रहा है. जनप्रतिनिधियों और खनिज माफिया की सांठगांठ की वजह से यह कारोबार फल-फूल रहा है. हालांकि, जनाक्रोश को देखते हुए खनिज विभाग कभी-कभी कार्रवाई कर अपनी सक्रियता दिखाने का प्रयास करता है. recent visitors 24

‘वोट जिहाद’ को लेकर दिए गए विवादित बयान पर अब मौलाना सज्जाद नोमानी ने माफी मांग ली

नई दिल्ली महाराष्ट्र चुनाव के दौरान ‘वोट जिहाद’ को लेकर दिए गए विवादित बयान पर अब मौलाना सज्जाद नोमानी ने माफी मांग ली है। चुनावी नतीजों के बाद मौलाना नोमानी ने एक पत्र जारी कर अपने बयान पर बिना शर्त माफी मांगते हुए कहा कि उनका इरादा किसी की भावनाओं को आहत करने का नहीं था। मौलाना का यह बयान देशभर में चर्चा का विषय बन गया था और इसके बाद तनाव बढ़ गया था। मौलाना की ओर से माफी मांगने के बाद भाजपा नेता किरीट सोमैया की प्रतिक्रिया सामने आई है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो संदेश जारी कर उन्होंने सवाल किया कि मौलाना ने माफी मांग ली है, अब राहुल गांधी और उद्धव ठाकरे माफी कब मांगेंगे? मौलाना सज्जाद नोमानी ने कहा कि, “भाजपा का समर्थन करने वाले मुसलमानों का बायकॉट करने का जो मेरा बयान इस समय चर्चा में है वो एक विशेष संदर्भ में कई लोगों के सवाल के जवाब में दिया गया था। यह वो लोग थे जिनको लोकसभा इलेक्शन में वोट डालने के मौलिक अधिकार से रोका गया था। मेरी वह प्रतिक्रिया उन लोगों के लिए थी जो भारत के आम नागरिक को मतदान करने के संवैधानिक अधिकार से रोक रहे थे। इसलिए मेरे वक्तव्य को उस विशेष संदर्भ से हटा कर देखना अनुचित होगा। मेरा उक्त वक्तव्य महाराष्ट्र चुनाव से काफी पहले सितंबर 2024 का है।” उन्होंने आगे कहा, “मेरा वह वक्तव्य किसी भी समाज के खिलाफ बिल्कुल भी नहीं था न मेरा ऐसा उद्देश्य था और न ही वह किसी भी प्रकार का फतवा था। फिर भी यदि मेरे इस तरह कहने से किसी की भावनाएं आहत हुई हों तो मैं अपने शब्द वापिस लेता हूं और बिना शर्त माफी मांगता हूं। मैं हमेशा से ही सत्य और इंसाफ के लिये संघर्ष करता आया हूं और मैंने हमेशा हर उस व्यक्ती का विरोध किया है जिसने आम जनता को परेशान किया है चाहे वो मुसलमान हो या कोई और।”   recent visitors 158

दिल्ली के सभी इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स खतरनाक श्रेणी में पहुंच चुका, स्कूल चल रहे है ऑनलाइन

नई दिल्ली दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में अभी भी हवा जहरीली बनी हुई है और लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। दिल्ली के सभी इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स खतरनाक श्रेणी में पहुंच चुका है। वहीं अगर बात करें तो दिल्ली से सटे गाजियाबाद के लोनी में भी हवा काफी ज्यादा जहरीली है। खराब वायु गुणवत्ता को देखते हुए नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली में अभी भी स्कूल ऑनलाइन चल रहे हैं। एनसीआर में हवा अभी भी साफ नहीं हुई है। अभी भी कक्षा 12 तक के स्कूल बंद हैं। कभी दिन में मौसम साफ रहता है तो शाम को धुंध जैसा मौसम बना रहता है। तो कभी दिन निकलते ही धुंध है। धूप खिलने पर धुंध छंट जा रही है, लेकिन दिन में अलग अलग क्षेत्रों में मौसम खराब बना हुआ है। दिल्ली में अगर वायु गुणवत्ता की बात करें तो एवरेज 392 एक्यूआई बना हुआ है। वही आनंद विहार में एक्यूआई 440, रोहिणी में 421 और विवेक विहार में एक्यूआई 419 बना हुआ है। इसी तरह दिल्ली के लगभग सभी इलाके में हाल बेहाल है। ऐसे में अगर गाजियाबाद की बात करें तो दिल्ली से गाजियाबाद के लोनी का इलाका बिल्कुल सटा हुआ होने की वजह से यहां पर भी हवा काफी ज्यादा जहरीली हो चुकी है। जबकि गाजियाबाद के अन्य इलाकों में कुछ राहत जरूर दिखाई दे रही है। गाजियाबाद में एवरेज वायु गुणवत्ता एक तरफ जहां 285 है तो वहीं लोनी में एक्यूआई 331 पर पहुंचा हुआ है। लगातार कंस्ट्रक्शन पर रोक के साथ-साथ अन्य उपाय किए जा रहे हैं लेकिन फिर भी बढ़ते प्रदूषण से निजात मिलती नहीं दिखाई दे रही है। दिल्ली से सटे नोएडा में भी औसत वायु गुणवत्ता 285 है और नोएडा के सेक्टर 116 में एक्यूआई 326 पर बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल अभी स्थिति में सुधार आने के हालात नज़र नहीं आ रहे हैं। अगर बारिश होती है और तेज हवा चलती है तभी वातावरण से ये स्मॉग की चादर हटने के आसार हैं।   recent visitors 39