Friday, July 10, 2026 4:41 am

नर्सरियों को सेल्फ सेन्सटेविल थीम पर विकसित किया जाये : उद्यानिकी मंत्री श्री कुशवाह

भोपाल प्रदेश में उद्यानिकी विभाग द्वारा विकसित की जा रही हाईटेक नर्सरियों को सेल्फ सेन्सटेविल मॉडल पर विकसित किया जाये। यह निर्देश उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह ने मंत्रालय में विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक में दिये। मंत्री श्री कुशवाह ने कहा कि प्रदेश में उद्यानिकी फसलों की विपुल संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए कृषकजन को उन्नत बीज के स्थान पर उन्नत किस्म के पौधे उपलब्ध कराये जाना चाहिये। नर्सरियों को आत्म-निर्भर बनाने के लिये आय के आधार पर प्रत्येक नर्सरी को एक रिवाल्विंग फण्ड दिया जाना चाहिये, जिससे वह अपनी रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा कर सके। बैठक में संचालक उद्यानिकी श्री बी.एस. सिंह, प्रबंध संचालक एम.पी. एग्रो श्री दिलीप कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। प्रदेश में शीघ्र राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित की जायेगी। इसमें उद्यानिकी के काम आने वाले सभी सेक्टर की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। कृषक भाईयों को शासन की योजनाओं और ऋण प्रकरण के लिए बैंकर्स को भी आमंत्रित किया जाएगा। मंत्री श्री कुशवाह ने कहा कि के सकल घरेलू उत्पाद में प्रदेश की उद्यानिकी फसलों की भागीदारी 11.37 प्रतिशत है। इसको बढ़ाकर 15 प्रतिशत करने का लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए। इसके लिए किसानों को उद्यानिकी फसलों के लिये प्रेरित किया जाये। उन्होंने निर्देश दिये कि विभाग की फ्लेगशिप स्कीम हाईटेक नर्सरी विकास की नियमित मॉनीटरिंग वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा की जाये। मंत्री श्री कुशवाह ने निर्देश दिये कि एम.पी. एग्रो से गेंदे के साथ-साथ अन्य पुष्प कच्ची गुलदावदी, गिलार्डिया, एस्टर की भी दरें निर्धारित की जायें। उन्होंने ग्वालियर जिले के खुरेरी ग्राम में विकसित की जा रही हाईटेक फ्लोरी कल्चर नर्सरी का कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाये। उन्होंने ग्वालियर व्यापार मेले में खाद्य प्र-संस्करण पर आधारित प्रदर्शनी लगाने के निर्देश भी दिये हैं। मंत्री श्री कुशवाह ने उद्यानिकी फसल उत्पादन के अनुसार जिले में खाद्य प्र-संस्करण यूनिट स्थापना का मॉडल विकसित करने के निर्देश भी दिये। recent visitors 34

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से भोपाल में आईटी हब और अंतर्राष्ट्रीय एयर कनेक्टिविटी को लेकर लंदन में हुई चर्चा

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विदेश प्रवास के दौरान लंदन में अपनी यात्रा के अंतिम दिन फ्रेन्ड्स ऑफ एम.पी चैप्टर के प्रतिनिधियों के साथ संवाद किया और समूह सदस्यों से भेंट कर उन्हें मध्यप्रदेश में निवेश के लिए प्रोत्साहित किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के समक्ष भोपाल में आईटी हब बनाने और अंतर्राष्ट्रीय हवाई सेवा प्रारंभ करने का प्रस्ताव रखा गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मुलाकात में भोपाल के विकास और एयर कनेक्टिविटी को लेकर काम कर रही संस्था एयर कनेक्टिविटी फॉर भोपाल डेवलपमेंट (एएफबीडी) ग्रुप के फाउंडर आबिद फारूकी ने भोपाल में आईटी कंपनी स्टार्ट-अप को लेकर अपना प्रस्ताव रखा। उन्होंने बताया कि भोपाल में आई-टी सेक्टर में रोज़गार, स्किल एंड एडवांस डेवलपमेंट ट्रेनिंग के साथ फ्रेश इंजीनियर ग्रेजुएट्स को कैंपस प्लेसमेंट मुहैया कराएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आश्वस्त किया कि इस दिशा में सकारात्मक प्रयास किया जाएगा। श्री आबिद फारूकी ने बताया कि लम्बे समय से भोपाल से अंतर्राष्ट्रीय उड़ान शुरू करने की मांग है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि भोपाल से अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने के लिए सभी तैयारियां अंतिम चरण में है। भोपाल शहर को जल्दी ही अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों की सौगात मिलेगी। recent visitors 49

चीन में रक्षा मंत्री एडमिरल डोंग जुन के खिलाफ करप्शन के आरोपों ने चीन की आर्मी को हिलाकर रख दिया, मुश्किलें बढ़ी

बीजिंग चीन में शी जिनपिंग सरकार के भीतर सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। लगातार तीसरे रक्षा मंत्री पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। सरकार ने जांच के आदेश भी दे दिए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, रक्षा मंत्री एडमिरल डोंग जुन के खिलाफ करप्शन के आरोपों ने चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी को हिलाकर रख दिया है। फाइनेंशियल टाइम्स ने बुधवार को बताया कि डोंग जुन के खिलाफ जांच शुरू हो गई है। एफटी ने वर्तमान और पूर्व अमेरिकी अधिकारियों का हवाला देते हुए बताया कि डोंग कथित तौर भ्रष्टाचार के लिए जांच का सामना करने वाले लगातार तीसरे चीनी रक्षा मंत्री हैं। हालांकि चीन के रक्षा मंत्रालय ने मामले में टिप्पणी नहीं दी है। चीन की सेना में पिछले साल से व्यापक भ्रष्टाचार विरोधी अभियान चलाया है। अब तक कम से कम नौ पीएलए जनरलों और मुट्ठी भर रक्षा उद्योग के अधिकारियों को राष्ट्रीय विधायी निकाय से हटाया जा चुका है, अब एक बार फिर नए आरोपों ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। एक साल पहले ही हुई नियुक्ति पीएलए के पूर्व नौसेना प्रमुख डोंग को दिसंबर 2023 में रक्षा मंत्री नियुक्त किया गया था। उनके पूर्ववर्ती ली शांगफू को सात महीने के कार्यकाल के बाद हटा दिया गया था। डोंग ने पिछले हफ्ते लाओस में रक्षा मंत्रियों की एक बैठक के दौरान अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन से मिलने से इनकार कर दिया था। तब पेंटागन प्रमुख ने बुधवार को कहा था कि यह कदम दुर्भाग्यपूर्ण है। उनके कार्यकाल के दौरान हाल ही में अमेरिका-चीन के सैन्य-से-सैन्य संबंधों में नरमी भी आई। दोनों देशों के बीच सितंबर में पहली बार सफल थिएटर-स्तरीय कमांडर वार्ता हुई। दो पूर्व रक्षा मंत्री भ्रष्टाचार के आरोप में हटाए गए डोंग से पहले दो पूर्व रक्षा मंत्री ली और वेई फ़ेंगहे को जून में "अनुशासन के गंभीर उल्लंघन" और भ्रष्टाचार में लिप्त पाए जाने के बाद कम्युनिस्ट पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। उस समय पार्टी के एक बयान में कहा गया था कि इन दोनों ने "पार्टी और केंद्रीय सैन्य आयोग के विश्वास को धोखा दिया है। बयान में कहा गया है कि इन्होंने रिश्वत के रूप में बड़ी रकम ली और पदोन्नति या सेना में उच्च रैंकिंग में नियुक्ति को लेकर घोटाला किया। recent visitors 39

मुख्यमंत्री यादव ने प्रदेश में निवेश बढ़ाने उद्योगपतियों के साथ वन-ऑन-वन मीटिंग कर व्यक्तिगत तौर पर निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यूके यात्रा में मध्यप्रदेश में निवेश बढ़ाने के लिए लंदन के प्रमुख उद्योगपतियों के साथ वन-ऑन-वन मीटिंग कर व्यक्तिगत तौर पर निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की। उन्होंने सेक्टर केंद्रित राउंड-टेबल मीटिंग कर निवेश संबंधी विस्तृत चर्चा की। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने वन-ऑन-वन बैठकों में प्रत्येक निवेशक की परियोजना और आवश्यकताओं को ध्यानपूर्वक सुना और मध्यप्रदेश में निवेश के लिए बेहतर अवसर और नीतिगत समर्थन का भरोसा दिलाया। राउंड-टेबल चर्चाओं में इलेक्ट्रिक वाहन, नवकरणीय ऊर्जा, शिक्षा और खाद्य प्रसंस्करण जैसे प्रमुख क्षेत्रों पर विशेषज्ञों और सरकारी अधिकारियों के साथ विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इंडोरामा ग्रुप, एसआरएएम एंड एमआरएएम ग्रुप, सायनकॉननोड, हाइब्रिड एयर व्हीकल्स लिमिटेड, क्लिनीसप्लाईज, औरोरा एनर्जी रिसर्च, एल्सेवियर, वीडिलीवर, कैपरो, वेबसाइट, द मोंटकैल्म लग्ज़री होटल्स, फाइला अर्थ, एम्पर्जिया लिमिटेड, अयाना कंसल्टिंग, पैंजिया डेटा लिमिटेड, इनवर्जी, बीईएम ग्रुप लिमिटेड, डैक्स फर्स्ट, रैनसैट ग्रुप, कोगो इकोटेक सॉल्यूशंस, एम्पैटी.एआई, मनी फॉर बिजनेस लिमिटेड, डीएएम हेल्थकेयर लिमिटेड और हेलियन जैसी कंपनियों के प्रतिनिधियों से चर्चा की। बैठक में औद्योगिक विकास को गति देने और संभावित सहयोग के अवसरों पर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने निवेशकों को मध्यप्रदेश में अनुकूल व्यावसायिक माहौल और निवेश के लिए उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने विभिन्न क्षेत्रों पर केंद्रित राउंड-टेबल परिचर्चाओं में भाग लिया। इन परिचर्चाओं में इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी), ऑटोमोबाइल और नवीकरणीय ऊर्जा, शिक्षा और फूड प्रोसेसिंग जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव की यह पहल राज्य को एक वैश्विक निवेश स्थल बनाने और उद्योगपतियों के साथ मजबूत साझेदारी विकसित करने में परिणामोन्मुखी साबित होगी। साथ ही ये बैठकें औद्योगिक विशेषज्ञों और निवेशकों के साथ मध्यप्रदेश के विकास के लिए नई संभावनाओं को आकार देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होंगी।   recent visitors 33

संगीत, नेतृत्व एवं रचनात्मकता का भव्य जश्न, लखनऊ ने अपने सालाना फेस्ट ओजस’24 की वापसी की घोषणा

लखनऊ देश के प्रमुख शिक्षा संस्थानों में से एक जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेन्ट, लखनऊ ने अपने सालाना फेस्ट ओजस’24 की वापसी की घोषणा की है।  ओजस’24 की थीम है ‘नाइन्टीज़ नॉस्टेल्जिया’ एक यात्रा जो 1990 के सुनहरे दौर में ले जाती है। यह थीम उस दशक की मशहूर फिल्मों, संगीत एवं कार्टून का जश्न मनाती है। दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे से लेकर इंडीपॉप हिट्स और दर्शकों के पसंदीदा क्लासिक जैसे टॉम एण्ड जैरी तक, यह फेस्ट उपस्थितगणों को कैसेट टेप, वीसीआर और झनकार बीट्स की दुनिया में ले जाएगा तथा आज के दौर की वाइब्रेन्ट एनर्जी को नई परिभाषा देगा।   ओजस संस्थान का प्रमुख आयोजन है, जो संस्कृति, संगीत, नेतृत्व एवं रचनात्मकता का जश्न मनाता है। यह संस्कृति के आदान-प्रदान के लिए बेहतरीन मंच है जो छात्रों एवं उपस्थितगणों को यादगार अनुभव प्रदान करता है।‘जयपुरिया लखनऊ ओजस 2024 के साथ नब्बे के दशक के जादू को फिर से जगाने के लिए तैयार है। यह उभरती प्रतिभा को अपनी क्षमता एवं रचनात्मकता दर्शाने का मौका देगा तथा इनोवेशन एवं सौहार्द्र के साथ यादगार अनुभव प्रदान करेगा।’ डॉ कविता पाठक, डायरेक्टर, जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेन्ट, लखनऊ ने कहा। ओजस का हर संस्करण पिछले साल की सफलता के साथ उत्कृष्टता की धरोहर को आगे बढ़ाता है। पिछले सालों के दौरान ओजस ने जाने-माने  कलाकारों, दिग्गजों एवं उत्साही दर्शकों को खूब लुभाया है। पिछले साल के संस्करण में अर्जुन कानूनगो ने अपने मनमोहक परफोर्मेन्स के साथ दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। 2024 में भी ओजस ऐश किंग के स्टार परफोर्मेन्स तथा डीजे अवी की डीजे नाईट के साथ दर्शकों के लिए यादगार जश्न ला रहा है। ‘90 के दशक के मशहूर मुवी कैरेक्टर्स एवं कार्टून्स से प्रेरित इस साल का कार्यक्रम दर्शकों को इस जादू का अनुभव पाने के लिए आमंत्रित करता है। ओजस दर्शकों के साथ-साथ छात्रों को भी उनकी रचनात्मकता के प्रदर्शन का मौका देता है। छात्रों के उत्साह से स्पष्ट है कि ओजस 2024 एक शानदार और यादगार आयोजन बन जाएगा।’सीए डॉ रश्मि चौधरी, डीन ऑफ स्टूडेन्ट अफे़यर्स, जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेन्ट, लखनऊ ने कहा। ओजस’24 में हिस्सा लेने वाले गणमान्य अतिथियों में शामिल हैं- श्री ब्रजेश पाठक, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री; डॉ कुमकुम धार, हैड ऑफ बिरजु महाराज कथक संस्थान, लखनऊ, जिन्हें भारतीय शास्त्री नृत्य को संरक्षित एवं प्रोत्साहित करने की दिशा में उत्कृष्ट कार्यों के लिए जाना जाता है। एक प्रख्यात कलाकार के रूप में वे इस मंच को सांस्कृतिक रूप देंगी और अपनी कला के साथ निश्चित रूप से दर्शकों को प्रेरित करेंगी। ‘ओजस सिर्फ एक कार्यक्रम ही नहीं, बल्कि उत्साह एवं प्रतिभा का जीवंत जश्न है, यह छात्रों को उनकी क्षमता के प्रदर्शन का अवसर देकर यादगार अनुभव प्रदान करता है। यह बेहतरीन परफोर्मेन्सेज़ के साथ दर्शकों के मनोरंजन का वादा करता है। इसके माध्यम से हम दर्शकों को ऐसी यादें प्रदान करना चाहते हैं जिन्हें वे जीवन भर संजो कर रखें।’ श्री सागर शुक्ला, वाईस प्रेज़ीडेन्ट, स्टुडेन्ट डेवलपमेन्ट काउन्सिल (बैच 2023-25) ने कहा। मैनेजमेन्ट के छात्रों के लिए ओजस सिर्फ मनोरंजन ही नहीं बल्कि वास्तविक दुनिया में लर्निंग का अनूठा अनुभव भी है। जो उन्हें टीमवर्क एवं लीडरशिप, इवेंट मैनेजमेन्ट, आपसी सहयोग, रचनात्मकता एवं इनोवेशन, नेटवर्किंग एवं एक्सपोज़र तथा लेगेसी बिल्डिंग जैसी विशेषताओं के लिए प्रेरित करता है। recent visitors 36

हमें अपने किशोरों को उनकी खुशी बनाए रखने के लिए उपकरण और तकनीकें देने की जरूरत है – गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर

बेंगलुरु एक ऐतिहासिक पहल में वैश्विक आध्यात्मिक गुरु और मानवतावादी गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर द्वारा स्थापित आर्ट ऑफ लिविंग ने 70 स्कूलों और विश्वविद्यालयों के साथ साझेदारी की है और कई समझौता ज्ञापनों (एम.ओ.यू) पर हस्ताक्षर किए हैं। कार्यक्रम में  माइलस्टोन एकेडमी भिलाई और अरपा रिवर वैली इंटरनेशनल स्कूल बिलासपुर भी शामिल हुए।  इस सहयोग का उद्देश्य 178,000 से अधिक छात्रों को सुदर्शन क्रिया और अन्य ध्यान तकनीकों के परिवर्तनकारी श्वास अभ्यास से परिचित कराकर सशक्त बनाना है जो मानसिक स्पष्टता, भावनात्मक कल्याण और तनावमुक्त वातावरण को बढ़ावा देते हैं। गुरुदेव ने अपने संबोधन में कहा, "बच्चे जब पैदा होते हैं तब वे खुश रहते हैं लेकिन जब तक वे किशोरावस्था में पहुँचते हैं, तब वे खुश नहीं रह जाते। हमें उनकी खुशी को बनाए रखने के लिए उपकरण और तकनीक देना बहुत महत्त्वपूर्ण है।" गुरुदेव अपने संबोधन में बताते हैं, “मैं दुनिया भर में अक्सर देखता हूँ कि विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के छात्र जबरदस्त तनाव से गुजर रहे हैं। छात्र एक ओर अवसाद से ग्रस्त हो रहे हैं और दूसरी ओर आक्रामक हो रहे हैं।” विद्यालय परिसरों में आत्महत्या से मरने वाले छात्रों की संख्या आसमान छू रही है। बैंगलोर के आर्ट ऑफ लिविंग अंतर्राष्ट्रीय केंद्र में गुरुदेव की उपस्थिति में 70 भारतीय शैक्षणिक संस्थानों के साथ समझौता ज्ञापनों पर आधिकारिक तौर पर हस्ताक्षर किए गए। यह पहल आर्ट ऑफ लिविंग की नशामुक्त खुशहाल परिसर बनाने और आने वाली पीढ़ियों के मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। बच्चों और युवाओं के लिए विशेष कार्यक्रम इस समय भारतीय युवाओं में अवसाद की दर 31% से 57% तक पहुँच चुकी है जो बहुत अधिक है । ऐसे में आर्ट ऑफ लिविंग के कार्यक्रम बहुत जरूरी हैं। स्कूली बच्चों के लिए मेधा योग, उत्कर्ष योग और कॉलेज के छात्रों के लिए YES!+(यूथ एम्पोवेर्मेंट एंड स्किल्स) जैसे विशेष रूप से तैयार किए गए कार्यक्रमों को जबरदस्त सराहना मिली है। ये कार्यक्रम छात्रों को तनाव से निपटने, एकाग्रता में सुधार करने, रचनात्मकता बढ़ाने और नेतृत्व करने की क्षमता विकसित करने में मदद करने के लिए श्वास तकनीक, ध्यान और जीवन के कौशल को एकीकृत करते हैं। कार्यक्रम बच्चों और किशोरों में डिजिटल एडिक्शन जैसी चुनौतियों से लड़ने में भी मदद कर रहे हैं। आर्ट ऑफ लिविंग ने एम्स, आईआईटी, आईआईएम, एनआईटी, एनएलयू, आईआईआईटी जैसे दुनिया भर के प्रतिष्ठित संस्थानों सहित कई अग्रणी विश्वविद्यालयों में  ऐसी ही पहल को सफलतापूर्वक लागू किया है। संस्था के कार्यक्रम अमेरिका के 135 से अधिक परिसरों में सक्रिय हैं। इन साझेदारियों के माध्यम से, आर्ट ऑफ लिविंग युवा मन को आकार देने का कार्य कर रहा है और साथ ही शिक्षा प्रणालियों में बढ़ती चुनौतियों का समाधान कर रहा है। "हमारे सातवीं और आठवीं कक्षा के छात्रों के लिए शुरू किया गया मेधा योग और उत्कर्ष योग कार्यक्रम से बेहतर बदलाव देखा जा रहा है । कई छात्रों ने स्वास्थ्य लाभ, बेहतर सम्बन्ध और मानसिक शांति का अनुभव किया है । यह पहल शैक्षिक संस्थानों के लिए एक गेम-चेंजर साबित हो रही है," भारती विद्या भवन हायर सेकेंडरी स्कूल, एरोड  की अध्यक्ष अरुणा रामकृष्ण ने साझा किया। मेयो कॉलेज अजमेर के निदेशक एस.एच. कुलकर्णी ने इसका समर्थन करते हुए कहा, "आर्ट ऑफ लिविंग कार्यशालाओं में सिखाई गई सुदर्शन क्रिया ने छात्रों के जीवन में काफी परिवर्तन किया है । छात्रों ने बेहतर तनाव प्रबंधन, भावनात्मक स्थिरता और उच्च एकाग्रता स्तर की जानकारी दी है। यह शिक्षकों और छात्रों दोनों के लिए आशीर्वाद है।" शिक्षाविद युवा पीढ़ी के व्यक्तित्व को संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वे युवा दिमागों को प्रेरित करके उनकी ऊर्जा को सही दिशा में लगा सकते हैं, जो समाज में बड़ा बदलाव ला सकता है। ये कार्यक्रम विशेष रूप से छात्रों और शिक्षकों की चुनौतियों का समाधान करने के लिए तैयार किए गए हैं। गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर के विषय में गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर एक मानवतावादी, आध्यात्मिक गुरु और  शांतिदूत हैं। अपने जीवन और कार्यों के माध्यम से गुरुदेव ने दुनिया भर में लाखों लोगों को तनावमुक्त और हिंसामुक्त दुनिया के अपने दृष्टिकोण से प्रेरित किया है। उन्होंने ऐसे कार्यक्रम डिज़ाइन किए हैं जो एक गहरी और खुशहाल जिंदगी जीने के लिए तकनीकें और उपकरण प्रदान करते हैं। उन्होंने आर्ट ऑफ़ लिविंग तथा इंटरनेशनल एसोसिएशन फॉर ह्यूमन वैल्यूज जैसी गैर-लाभकारी संगठनों की स्थापना की है जो लिंग, जाति, राष्ट्रीयता और धर्म की सीमाओं से परे मानवता का समर्थन करती  हैं। आर्ट ऑफ लिविंग  के बारे में 43 वर्षों में आर्ट ऑफ लिविंग ने 180 से अधिक देशों में लाखों लोगों को नवाचारी कार्यक्रमों के माध्यम से सशक्त किया है। इसके कार्यक्रम छात्रों, शिक्षकों और संस्थानों के लिए प्राचीन ज्ञान को आधुनिक तकनीकों के साथ मिलाकर ऐसे वातावरण का निर्माण करते हैं जो सीखने और विकास के लिए अनुकूल होते हैं। recent visitors 100

रेलवे ने मुंबई उपनगरीय खंड पर 13 नई एसी लोकल ट्रेन सेवाओं की शुरुआत करने का निर्णय लिया

मुंबई मुंबई उपनगर क्षेत्र में सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। पश्चिम रेलवे ने 27 नवंबर 2024 से मुंबई उपनगरीय खंड पर 13 नई एसी लोकल ट्रेन सेवाओं की शुरुआत करने का निर्णय लिया है। इन नई सेवाओं के साथ ही एसी लोकल ट्रेनों की कुल संख्या 96 से बढ़कर 109 हो जाएगी। वहीं, शनिवार और रविवार को भी एसी लोकल ट्रेनों की संख्या बढ़कर 52 से 65 हो जाएगी। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यात्रियों के बीच एसी लोकल ट्रेनों की बढ़ती लोकप्रियता और मांग को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। यात्रियों की बढ़ती संख्या और एसी सेवाओं की बढ़ती आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए, पश्चिम रेलवे ने 12 नॉन-एसी कार सेवाओं को बदलकर 13 नई एसी लोकल ट्रेन सेवाओं की शुरुआत की है। इन नई एसी लोकल ट्रेनों से यात्रा करने वालों की सुविधा में इजाफा होगा और अधिक यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। पश्चिम रेलवे द्वारा शुरू की जा रही इन नई एसी लोकल ट्रेनों का नियमित परिचालन 27 नवंबर से शुरू होगा। पहली एसी लोकल ट्रेन चर्चगेट से सुबह 12:34 बजे रवाना होगी, और इसके बाद सभी नई एसी ट्रेनें समय सारणी के अनुसार चलेंगी। इन 13 नई एसी लोकल ट्रेनों में से 6 अप दिशा में और 7 डाउन दिशा में चलेंगी। अप दिशा में, विरार-चर्चगेट और भायंदर-चर्चगेट के बीच 2-2 सेवाएं, जबकि विरार-बांद्रा और भायंदर-अंधेरी के बीच एक-एक सेवा शुरू की जाएगी। डाउन दिशा में, चर्चगेट-विरार के बीच दो सेवाएं, चर्चगेट-भायंदर, अंधेरी-विरार, बांद्रा-भायंदर, महालक्ष्मी-बोरीवली और बोरीवली-भायंदर के बीच एक-एक सेवा शुरू की जाएगी। पश्चिम रेलवे पर एसी लोकल सेवाओं की कुल संख्या 109 हो जाएगी, लेकिन यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि कुल लोकल सेवाओं की संख्या में कोई बदलाव नहीं होगा। पश्चिम रेलवे पर 109 एसी लोकल ट्रेन सेवाओं के साथ-साथ, अन्य लोकल ट्रेनों की कुल संख्या 1406 बनी रहेगी। पश्चिम रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि इन नई एसी लोकल ट्रेनों से भारी भीड़ और यात्रियों की बढ़ती संख्या को बेहतर तरीके से संभाला जा सकेगा। खासकर गर्मी के दिनों में जब एयर कंडीशनिंग की सुविधा अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है।   recent visitors 85