पेट्रोल पंप पर मिलने वाली 8 फ्री सेवाएं, जिन्हें आप शायद नहीं जानते होंगे

नई दिल्ली हममें से ज्यादातर लोग पेट्रोल-डीजल भरवाने के लिए नियमित रूप से पेट्रोल पंप पर जाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके अलावा भी पेट्रोल पंप पर कुछ चीज़ें मुफ्त मिलती हैं? यहां हम आपको पेट्रोल पंप पर मिलने वाली 8 फ्री सेवाओं के बारे में बता रहे हैं: फ्री टायर हवा : पेट्रोल पंप पर आप अपनी गाड़ी के टायर में फ्री हवा भरवा सकते हैं। इसके लिए आपको कोई पैसा नहीं देना होता। हालांकि, अगर आप नाइट्रोजन गैस चाहते हैं तो कुछ पेट्रोल पंप पर इसके लिए चार्ज लिया जा सकता है, लेकिन कई जगह यह भी मुफ्त होती है। फ्री पानी : पेट्रोल पंप पर आपको पीने का पानी भी मुफ्त मिलता है। यहां आरओ या वाटर कूलर की सुविधा होती है, जिससे आप आसानी से पानी पी सकते हैं। वॉशरूम की सुविधा : पेट्रोल पंप पर वॉशरूम की सुविधा भी मुफ्त होती है। आप इसे किसी भी वक्त इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर कोई मना करे तो शिफ्ट मैनेजर से इसकी शिकायत की जा सकती है। फ्री कॉल : इमरजेंसी के दौरान आप पेट्रोल पंप से फ्री कॉल कर सकते हैं। इसके लिए कोई चार्ज नहीं लिया जाता, यह सुविधा पंप मालिक की ओर से दी जाती है। फर्स्ट एड बॉक्स : पेट्रोल पंप पर फर्स्ट एड बॉक्स की भी सुविधा होती है। इसमें जरूरी दवाइयां और मरहम-पट्टी रहती है, जो आप इमरजेंसी में उपयोग कर सकते हैं। हालांकि, इसे इस्तेमाल करने से पहले यह जरूर चेक कर लें कि इनका एक्सपायर नहीं हुआ हो। फायर सेफ्टी डिवाइस : पेट्रोल पंप पर फ्यूल भरवाने के दौरान अगर वाहन में आग लग जाती है, तो वहां फायर सेफ्टी डिवाइस उपलब्ध होती है, जिसका इस्तेमाल आप कर सकते हैं। इसके लिए भी कोई शुल्क नहीं लिया जाता। पंप मालिक की जानकारी : पेट्रोल पंप पर आपको पंप मालिक का नाम, कंपनी का नाम और संपर्क नंबर भी मिलता है। यह जानकारी आपको किसी भी जरूरत के समय पंप से संपर्क करने में मदद करती है। बिल : पेट्रोल-डीजल भरवाने के बाद आपको बिल दिया जाता है। अगर किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी हो, तो बिल के माध्यम से उसे ठीक किया जा सकता है। recent visitors 167

हटाने गए थे अतिक्रमण, इस दौरान थाना प्रभारी रतन कुमार पांडेय ने एक युवक को सार्वजनिक रूप से थप्पड़ मार दिया

देवरिया उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के एक इलाके में अतिक्रमण हटाने के दौरान एक चौंकाने वाली घटना घटी, जब थाना प्रभारी रतन कुमार पांडेय ने एक युवक को सार्वजनिक रूप से थप्पड़ मार दिया। यह घटना उस समय हुई जब पुलिस टीम अतिक्रमण हटाने के लिए कार्रवाई करने आई थी और युवक ने विरोध किया था। घटना के अनुसार, पुलिस और प्रशासन की टीम अतिक्रमण हटाने के लिए शहर के एक व्यस्त इलाके में पहुंची थी। इस दौरान कुछ लोग विरोध करने लगे, और एक युवक ने पुलिस से बहस करना शुरू कर दिया। युवक के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर रही थी, लेकिन युवक ने इसके विरोध में तीखी टिप्पणी की और पुलिस अधिकारियों के आदेशों का पालन करने से इनकार किया। इस पर गुस्साए SHO रतन कुमार पांडेय ने युवक को थप्पड़ मार दिया। वीडियो हुआ वायरल यह घटना मौके पर मौजूद लोगों ने देखी, और जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, पूरे जिले में हड़कंप मच गया। वीडियो में साफ तौर पर SHO को युवक को थप्पड़ मारते हुए देखा जा सकता है। इस घटना के बाद पुलिस की कार्रवाई और SHO के व्यवहार को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कुछ लोगों ने SHO के व्यवहार की आलोचना की है, तो वहीं कुछ ने इसे परिस्थितियों के तहत उचित कदम माना है। recent visitors 105

कृषि उपज मंडी प्रांगण उज्जैन में एम.पी. फार्म गेट एप के प्रचार प्रसार हेतु कार्यशाला आयोजित की गई

उज्जैन. गुरूवार को कृषि उपज मंडी समिति उज्जैन के अनाज मंडी प्रांगण में म.प्र. राज्य कृषि विपणन बोर्ड भोपाल द्वारा कृषकों एवं व्यापारियों के मध्य कय विकय हेतु विकसित मोबाईल एप एम.पी.फार्म गेट एप के प्रचार प्रसार तथा इसके माध्यम से होने वाले व्यापार में वृद्धि हेतु कार्यशाला आयोजित की गई । कार्यशाला के प्रारम्भ में भगवान बलराम जी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया।तत्पश्चात् उपसंचालक/ मंडी सचिव प्रवीण वर्मा द्वारा अतिथियों का पुष्पहार से स्वागत किया गया। कार्यशाला में कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जयति सिंह तथा संयुक्त संचालक म०प्र० राज्य कृषि विपणन बोर्ड आंचलिक कार्यालय उज्जैन चंद्रशेखर वशिष्ठ उपस्थित हुए ।कार्यशाला में अनाज तिलहन व्यवसायी संघ के अध्यक्ष जितेन्द्र अग्रवाल, सचिव हजारीलाल मालवीय ,कोषाध्यक्ष अशोक तल्लेरा, भारतीय किसान संघ के संभागीय अध्यक्ष दशरथ पंड्या,  कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में 200 से अधिक कृषकगण एवं काफी संख्या में व्यापारीगण उपस्थित रहें । कार्यशाला को संयुक्त संचालक मंडी बोर्ड वशिष्ठ ने संबोधित करते हुए एम.पी. फार्मगेट एप के निर्माण एवं उद्देश्यों तथा आगामी समय में अधिकाधिक उपयोग करने के संबंध में जानकारी तथा सुझाव दिये गये । कार्यशाला में कलेक्टर सिंह द्वारा संबोधित करते हुए उपस्थित कृषकों एवं व्यापारियों को फार्मगेट एप के अधिकाधिक उपयोग किये जाने हेतु प्रोत्साहित किया गया । कार्यशाला में स्वागत भाषण उपसंचालक मंडी बोर्ड / सचिव मंडी उज्जैन प्रवीण वर्मा द्वारा दिया गया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ व्यापारी राजेन्द्र राठौर द्वारा किया गया तथा आभार महेन्द्र जैन द्वारा व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में मंडी समिति के अधिकारी/कर्मचारी दीपक श्रीवास्तव, कमल बर्मन, जितेन्द्र तिवारी, प्रदीप कुमार साहू  आदि उपस्थित रहें। recent visitors 91

दमोह में आंगनवाड़ी केंद्रों पर जल्द ही सैकड़ों आंगनवाड़ी सहायिकाओं के पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने वाली

दमोह दमोह जिले में आंगनवाड़ी केंद्रों पर जल्द ही सैकड़ों आंगनवाड़ी सहायिकाओं के पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। दरअसल, लंबे समय से कम वेतन पर कार्यरत मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को अब अपग्रेड किया गया है। इन्हें महिला बाल विकास विभाग ने मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को मुख्य आंगनवाड़ी कार्यकर्ता में तब्दील कर दिया है। सरकार के इस फैसले से दमोह की 254 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ जाएगा। उन्हें अब 6,700 रुपये से बढ़कर 13,100 रुपये मिलने लगेंगे। मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की जगह अब इन्हें आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के रूप में माना जाएगा। सहायिकाओं की भर्ती प्रक्रिया दिसंबर के पहले सप्ताह से प्रारंभ होगी। खास बात यह है कि इस बार स्थानीय स्तर पर भर्ती नहीं होगी। शासन को इसकी सूचना भेजी जाएगी और वहां से पोर्टल के माध्यम से भर्ती प्रक्रिया अपनाई जाएगी। दिसंबर के पहले सप्ताह में कार्यप्रणाली तैयार होगी महिला बाल विकास विभाग के सहायक संचालक संजीव मिश्रा ने बताया कि अब भोपाल से पोर्टल के माध्यम से भर्ती प्रक्रिया होगी। यहां से केवल खाली पद की जानकारी मांगी जाएगी। उन्होंने बताया कि जिले से जानकारी भेजी जा चुकी है। जो पुरानी मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता थीं, उन्हें अब प्रमोट करके आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बना दिया गया है। संभवतः दिसंबर के पहले सप्ताह में इसकी कार्यप्रणाली तैयार हो जाएगी और पोर्टल के माध्यम से भर्ती की प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी। उन्होंने बताया कि पहले मिनी आंगनवाड़ी केंद्र पर केवल कार्यकर्ता होते थे, लेकिन अपग्रेड होने के बाद वहां सहायिका की नियुक्ति की जाएगी।   recent visitors 67

शिव विधायक भाटी ने अधिकारियों को लगाई फटकार, राजस्थान-जैसलमेर की ओरण भूमि हमारी पूज़्यनीय और अस्तित्व का भी प्रतीक

जैसलमेर. शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी बाड़मेर-जैसलमेर ओरण भूमि को लेकर लगातार संघर्ष कर रहे हैं। इसी ओरण भूमि को लेकर रविंद्र सिंह भाटी ने कहा कि यह ओरण भूमि हमारे लिए पूजनीय स्थल है। यहां सरकार की ओर से कोई ठोस आश्वासन नहीं दिया जा रहा है। प्रशासन भी इस मामले को लेकर लीपापोती कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक इस ओरण भूमि को लेकर लिखित में कोई चीज नहीं आती, तब तक यह मुद्दा इसी तरह चलता रहेगा और हमारी विरासत है सांस्कृतिक धरोहर है। हम सब का कर्तव्य है कि इस बचाया जाए। वहीं डिस्कॉम की ओर से किसानों को बिजली नहीं देने के मामले को लेकर रविंद्र सिंह भाटी ने कल बाड़मेर-जैसलमेर के डिस्कॉम कार्यालय गए और अधिकारियों को फटकार भी लगाई। इस मामले को लेकर उन्होंने कहा कि पश्चिमी राजस्थान में आज सबसे बड़ा विद्युत उत्पादन क्षेत्र बाड़मेर जैसलमेर है। वहां पर सबसे बड़ा संकट बिजली का है। जो क्षेत्र सबसे ज्यादा बिजली देता है, वही दीए तले अंधेरा जैसा मामला है। उन्होंने कहा कि वहां के किसान त्राहिमाम-त्राहिमाम कर रहे हैं। सरकार लगातार कहती रही है कि हम किसानों को 6 घंटे बिजली देंगे, लेकिन 6 घंटे तो बहुत दूर की बात 1 घंटे भी बिजली पूरी नहीं मिल पाती, जिससे किसानों को फसल बुवाई के लिए और पिलाई के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं रविंद्र सिंह भाटी ने कहा कि मैं एक-एक जीएसएस पर गया और वाक्य में ही वहां पर कई तरह की लापरवाहियां सामने आई है। इसके बाद उन्होंने कहा कि मैं डिस्कॉम के चीफ से भी मिला और मैं सख्त रूप से कहा है कि यह जो समस्या है उसका निस्तारण जल्द से जल्द किया जाए अन्यथा डिस्कॉम के कार्यालय का घेराव किया जाएगा। वहीं सरकार के लापरवाह अधिकारियों को सरकार अधिकांश से बाड़मेर जैसलमेर लगा देती है। इस सवाल पर उन्होंने कहा कि वर्तमान और पिछली सरकार है बाड़मेर जैसलमेर को डस्टबिन समझ के रखा है। जो भी लापरवाह अधिकारी होते हैं, उनको बाड़मेर जैसलमेर लगा दिया जाता है जोकि गलत है। recent visitors 166

योगी का चलेगा डंडा सेवानिवृत्त हो चुके कर्मचारियों को वापस करना होगा वेतन

एटा   उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एटा और कासगंज जिलों के कलेक्टर कार्यालय में 1993 और 1995 के बीच फर्जी तरीके से नौकरी पाने वाले 24 कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है. इन सभी पर राजस्व परिषद के फर्जी आदेश के जरिए नौकरी पाने का आरोप है. 1995 में हुई थी फर्जी नियुक्ति बताया गया है कि 1995 में एटा के तत्कालीन डीएम मेजर आरके दुबे को एक पत्र मिला, जिसमें 24 लोगों की नियुक्ति का आदेश दिया गया था. इस आदेश के आधार पर नियुक्तियां की गईं. कुछ वर्षों बाद शिकायत हुई कि ये आदेश फर्जी था. इसके बाद जांच शुरू हुई और राजस्व परिषद ने स्पष्ट किया कि ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया गया था.   फाइलें दबाकर टाल दिया गया था मामला इस मामले में लंबे समय तक फाइलें दबाकर मामले को टालने की कोशिश की गई, लेकिन 2019 में फिर से शिकायत होने पर जांच में बड़ा खुलासा हुआ. जांच के दौरान सामने आया कि फर्जी तरीके से नौकरी पाने वाले कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण दस्तावेज गायब कर दिए थे. डीएम की गहन जांच के बाद एसआईटी गठित की गई. एसआईटी ने अपनी रिपोर्ट में 30 कर्मचारियों की संलिप्तता पाई, इसमें 19 रिटायर हो चुके थे, जबकि चार अभी भी कार्यरत थे. सरकार ने इन्हें बर्खास्त कर रिटायर हो चुके कर्मचारियों से भी वेतन और अन्य लाभों की रिकवरी के आदेश दिए हैं.   recent visitors 76

सीरियल किलर का खुलासा- वलसाड में एक छात्रा की दुष्कर्म के बाद हत्या, शवों के साथ सोता था, 25 दिन में कीं पांच हत्याएं

वलसाड गुजरात के वलसाड में एक छात्रा की दुष्कर्म के बाद हत्या के आरोप में गिरफ्तार आरोपी राहुल जाट ने पुलिस पूछताछ में 25 दिनों में पांच हत्याओं का जुर्म कबूला कर लिया है। उसने बताया कि वह हत्या के बाद कई बार तो शवों के साथ ही सो जाता था। वहीं पुलिस ने उसे 5 दिसंबर तक रिमांड पर लिया है।   आरोपी पर एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज बता दें कि राहुल हरियाणा के रोहतक का रहने वाला है और उसके खिलाफ राजस्थान व यूपी में भी एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। इस मौके पर एक अधिकारी ने बताया कि छात्रा की हत्या से एक दिन पहले राहुल ने तेलंगाना के सिकंदराबाद में लूट के दौरान एक महिला की हत्या की थी। अक्तूबर में उसने महाराष्ट्र के सोलापुर रेलवे स्टेशन के पास एक महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी। इससे पहले बंगाल के हावड़ा स्टेशन पर एक बुजुर्ग को लूटने के बाद चाकू से हत्या कर दी थी। इसके अलावा कर्नाटक के मुल्की स्टेशन पर एक मामूली विवाद पर एक यात्री को चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया था।   लूट और हत्याओं की वारदात को भी दिया अंजाम वह अलग-अलग राज्यों में अपराध करके लगातार अपनी लोकेशन बदलता रहता था। उसने चार राज्यों (कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, और महाराष्ट्र) में लूट और हत्याओं की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस के अनुसार वह ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर अपराध करता था।  वहीं इस मामले में वलसाड के एसपी करणराज वाघेला ने कहा कि यह गिरफ्तारी कई राज्यों की पुलिस और व्यापक खोज अभियान की वजह से संभव हो सकी। छात्रा के शव के साथ भी किया दुष्कर्म पुलिस ने बताया कि वलसाड में रहने वाली बीकॉम की छात्रा 14 नवंबर को ट्यूशन से घर लौट रही थी। तभी सुनसान इलाके में राहुल ने उसे झाड़ियों में खींच लिया और दुष्कर्म के बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और वहां से चला गया। कुछ देर बाद साइको किलर लौटा और उसने शव के साथ भी दुष्कर्म किया। जमानत पर आया था जेल से बाहर वहीं सीरियल किलर गिरफ्तारी में रेलवे ट्रैक के पास और पार्किंग एरिया के CCTV कैमरों की फुटेज अहम साबित हुई। जब उसकी तलाश शुरू की गई तो पता चला कि आरोपी पहले भी एक चोरी के मामले में पकड़ा गया था और उसे सूरत की लाजपोर जेल में रखा गया था। बता दें जोकि आरोपी मई में ही जमानत पर बाहर आया था। recent visitors 115