मध्य प्रदेश के विद्यालयों से रिलीव होंगे अतिरिक्त गेस्ट टीचर्स? DEO को आदेश जारी, जान लें गाइडलाइंस

भोपाल मध्य प्रदेश के विद्यालयों में कार्यरत अतिरिक्त अतिथि शिक्षक अब रिलीव होंगे. लोक शिक्षण संचालनालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी किया है. जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि यदि एक शाला में एक से अधिक अतिथि शिक्षक पदस्थ हों तो उन्हें तुरंत रिलीव कर दिया जाए. लोक शिक्षण संचालनालय के अपर संचालक की ओर से पत्र जारी किया गया है. पत्र में कहा गया है कि मध्य प्रदेश की शालाओं में रिक्त पदों पर शैक्षणिक समस्या का समाधान करने के लिए अतिथि शिक्षकों को आमंत्रित किया गया है. वर्तमान में नवीन भर्ती से शिक्षकों की पदस्थापना की गई है. इसके अलावा उच्च पद प्रभार से भी शिक्षक पदस्थ किए गए हैं. ऐसी स्थिति में एक ही विषय में एक से अधिक शिक्षक की शालाओं में पदस्थी हो तो उन्हें तुरंत रिलीव किया जाए. रिलीव करने के लिए तीन नियम भी बनाए गए हैं. एक ही विषय के दो अतिथि शिक्षक पदस्थ हों तो उन्हें किस आधार पर किसी शिक्षक को रिलीव किया जाएगा. विद्यालय में एक ही विषय के दो शिक्षक कार्यरत हों तो वर्तमान स्कोर कार्ड के आधार पर जिस शिक्षक के अंक कम होंगे, उसे हटाया जाएगा. इसके अलावा जूनियर शिक्षक को भी रिलीव किया जाएगा. इन दो नियमों के अलावा एक और तरीके से अतिरिक्त अतिथि शिक्षक को हटाया जायेगा. ऐसे हटाये जायेंगे अतिरिक्त अतिथि शिक्षक 1. यदि एक ही विषय के दो अतिथि शिक्षक कार्यरत है और दोनों विगत वर्ष भी कार्यरत थे तो वर्तमान स्कोर कार्ड के आधार पर जिसके स्कोर कार्ड में कम अंक है, उसे हटाया जाए. 2. यदि एक ही विषय के दो अतिथि शिक्षक कार्यरत है और एक विगत वर्ष से एवं एक इस वर्ष में कार्यरत हैं, तो इस वर्ष से कार्यरत को हटाया जाए. 3. यदि एक ही विषय के दो अतिथि शिक्षक कार्यरत है और दोनों इसी वर्ष से कार्यरत हैं तो स्कोड कार्ड के आधार पर मेरिट क्रम में कम अंक वाले अतिथि को हटाया जाए. recent visitors 76

प्रयागराज में 5000 थाली और 5000 थैले भेजेगा संघ, महाकुंभ में कम से कम कचरा इक्कठा हो

 खंडवा महाकुंभ प्रयागराज में 2025 में खंडवा से 5000 थाली और 5 हजार थैले जाएगी. संघ द्वारा चलाए जा रहे है. एकत्रीकरण एक थाली और थैला अभियान पर्यावरण संरक्षण को देखते हुए. यह कदम उठाए जा रहा है. जिसके लिए खंडवा वासी आगे आ रहे. विमल खंडेलवाल ने बताया कि एक थाली एक थैला की शुरुवात 8 तारीख से शुरू की गई थी. इसके तहत प्रति व्यक्ति से एक थाली और थैला संग्रहित करने का अनुरोध कर रहे हैं. 13 जनवरी 2025 को दुनिया के सबसे बड़े मेले यानी प्रयागराज महाकुंभ की शुरुआत हो जाएगी. 5 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का बजट है. 40 करोड़ से ज्यादा लोगों के आने का अनुमान है. ऐसे में वहां 40 टन कचरा इकठ्ठा होने का अनुमान है. इसी को देखते हुए अभियान की शुरुआत की गई है. इस अभियान में धार्मिक संस्था समाजिक संस्था स्वयंसेवी संस्था से अनुरोध किया गया है. वह इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लें. 40 करोड़ से ज्यादा लोगों के आने का अनुमान इसी को दृष्टिगत रखते हुए. हम प्रयागराज में 5000 थाली और 5000 थैले भेजने वाले है. वहां कम से कम कचरा इक्कठा हो. 13 जनवरी 2025 को दुनिया के सबसे बड़े मेले यानी प्रयागराज महाकुंभ की शुरुआत हो जाएगी. 5 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का बजट है. 40 करोड़ से ज्यादा लोगों के आने का अनुमान है. 10 से ज्यादा देशों के राष्ट्राध्यक्ष आएंगे। देश के राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री से लेकर हर मंत्री इस महाकुंभ में शामिल होंगे. यहां 13 अखाड़ों के प्रमुख धर्मगुरु दो महीने तक मौजूद रहेंगे. दुनियाभर की मीडिया की इस पर नजर होगी. देशभर में हर जिले को राष्ट्रीय स्वयंसेवक सघ ने कहा है कि इसे हरित कुंभ बनाना है. इसलिए यह गतिविधि पर्यावरण संरक्षण गतिविधि चलाई जा रही है. हमारा यह प्रयास है. यह महाकुंभ पर्यावरण अनुकूल बने. recent visitors 55

मध्यप्रदेश में सरकार ने Public Safety Act लागू करने की तैयारी, संचालकों को सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग दो माह तक सुरक्षित रखना अनिवार्य होगा.

भोपाल मध्यप्रदेश में सरकार ने लोक सुरक्षा कानून (Public Safety Act) लागू करने की तैयारी कर ली है. इस कानून के तहत रैली-जुलूस, धार्मिक कार्यक्रमों में अब सीसीटीवी (CCTV) जरूरी होगा, यही नहीं दो महीने तक सभी वीडियो फुटेज (CCTV Footage) संभाल कर रखना होगा. सीसीटीवी लगाने का खर्च संबंधित प्रतिष्ठान या कार्यक्रम के आयोजकों को उठाना पड़ेगा. जो लोग ऐसा नहीं करेंगे, उन्हें जुर्माना भरना पड़ेगा. गृह विभाग (Home Department) ने लोक सुरक्षा कानून का ड्राफ्ट तैयार कर लिया है. ड्राफ्ट के मुताबिक, शादी चाहे मैरिज गार्डन में हो या निजी स्थान पर, इसकी भी वीडियो रिकॉर्डिंग जरूरी होगी. किसी जगह 100 से एक हजार तक या उससे ज्यादा लोग इकट्ठा होते हैं, वहां सीसीटीवी कैमरा लगाना जरूरी होगा. यह जिम्मेदारी आयोजकों की होगी. ऐसा होने से संगठित अपराध पर से पर्दा उठेगा, वहीं पुलिस (Police) जांच में सहूलियत होगी. तीन महीने पहले शुरू हुआ था पायलट प्रोजेक्ट मध्य प्रदेश सरकार ने इंदौर में इस सिस्टम का पायलट प्रोजेक्ट तीन महीने पहले शुरू किया था, जिसे सफल माना जा रहा है. नए कानून के ड्राफ्ट को परीक्षण के लिए लॉ डिपार्टमेंट को भेजा गया है. मध्यप्रदेश में हर दस साल में 20 फीसदी की दर से आबादी बढ़ रही है. बढ़ती आबादी और शहरीकरण के चलते सर्विलांस की जरूरत महसूस की जा रही है. 2012 में हुए निर्भया कांड के बाद देश में महिला सुरक्षा को बढ़ाने के लिए कई उपाय सुझाए गए थे. इनमें से एक सुझाव सार्वजनिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाना भी था. एमपी में लोक सुरक्षा कानून बनाने की तैयारी साल 2020 से चल रही है. उस समय गृह विभाग ने ड्राफ्ट भी तैयार कर लिया था, लेकिन तब ये लागू नहीं हो सका. वहीं अब मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने संभागीय समीक्षा के दौरान हाल ही में इस काम में तेजी लाने के निर्देश दिए थे. एमपी सरकार ने लोक सुरक्षा कानून को लागू करने से पहले इंदौर में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर 12 सितंबर 2024 को इसकी शुरुआत की थी. इसे लागू करने के लिए नगर पालिका निगम एक्ट 1956 में बायलॉज जोड़े गए थे. इंदौर में सामुदायिक निगरानी प्रणाली को जनभागीदारी से लागू करवाया गया, इसके तहत शहर में हजारों नए सीसीटीवी लगाए गए हैं. recent visitors 62

नर्स को 120 दिन की चाइल्ड केयर लीव देने का आदेश दिया, स्तनपान एक मानव अधिकार है- कर्नाटक उच्च न्यायालय

बेंगलुरु कर्नाटक हाईकोर्ट ने राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य और तंत्रिका विज्ञान संस्थान (NIMHANS) को अनिता जोसेफ नाम की नर्स को 120 दिन का चाइल्ड केयर लीव (CCL) देने का आदेश दिया है। कोर्ट ने कहा कि स्तनपान बच्चों और माताओं के लिए एक मानवाधिकार है। इसे दोनों के लाभ के लिए संरक्षित और प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। कोर्ट के इस फैसले से पहले CAT ने पहले ही NIMHANS को चाइल्ड केयर लीव देने का निर्देश दिया था, जिसके खिलाफ NIMHANS ने हाईकोर्ट में अपील की थी। कोर्ट ने अपने इस फैसले में कार्यरत माताओं और उनके बच्चों के अधिकारों को मान्यता देने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया। कोर्ट ने कही ये बात कोर्ट ने कहा कि बच्चों को स्तनपान कराने और उनके साथ पर्याप्त समय बिताने का अधिकार माताओं को है। NIMHANS ने तर्क दिया कि ICU नर्स को छुट्टी देने से आवश्यक सेवाएं बाधित होंगी। न्यायालय ने इस तर्क को खारिज कर दिया और कहा कि एक नर्स की अनुपस्थिति से अत्यधिक कठिनाई कैसे होगी, यह समझ से परे है। ये है मामला जानकारी के अनुसार, अनिता जोसेफ ICU में नर्स हैं। उसने अपने बच्चे की देखभाल के लिए जनवरी 2023 से मई 2023 तक सीसीएल के लिए आवेदन किया था। NIMHANS ने यह कहते हुए उनके अनुरोध को अस्वीकार कर दिया कि ICU नर्स को 120 दिन की छुट्टी देने से आवश्यक सेवाएं बाधित होंगी। जोसेफ ने CAT का दरवाजा खटखटाया, जिसने उनके पक्ष में फैसला सुनाया। CAT ने बच्चे के शुरुआती वर्षों में स्तनपान और देखभाल के महत्व को स्वीकार किया। इस फैसले से असंतुष्ट NIMHANS ने ट्रिब्यूनल के आदेश को रद्द करने के लिए हाईकोर्ट का रुख किया। हाईकोर्ट ने दिया इस बात का हवाला हाईकोर्ट ने बाल अधिकारों पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन, 1989 का हवाला दिया। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि बच्चे का सर्वोत्तम हित प्राथमिक विचार होना चाहिए। समाज का दायित्व है कि वह इस लक्ष्य को आगे बढ़ाने के लिए स्तनपान को बढ़ावा दे। कोर्ट ने कहा कि NIMHANS, संविधान के अनुच्छेद 12 के तहत राज्य का एक साधन होने के नाते, एक आदर्श नियोक्ता के रूप में कार्य करना चाहिए। मातृत्व और बाल देखभाल अवकाश के दावों पर उचित विचार किया जाना चाहिए। हाईखोर्ट ने टिप्पणी की, कैजुअल लीव एक नियमित बात है, जबकि मातृत्व अवकाश एक गंभीर मामला है। इसी तरह, मेडिकल लीव बीमारी की प्रकृति पर निर्भर करती है। चाइल्ड केयर लीव के महत्व को भी कम नहीं आंका जा सकता। recent visitors 71

जुलूस में मशालों को रखते समय भड़की आग, 50 से ज्यादा लोग झुलसे, दो चीजों ने किया आग में ‘घी’ का काम

Fire broke out while placing torches in the procession, more than 50 people got burnt, two things worked like ‘ghee’ in the fire मशाल जुलूस के दौरान आग भड़कने से 50 से ज्यादा लोग झुलस गए। घटना गुरुवार देर रात की है। घायल लोगों को जिला अस्पताल लाया गया। आतंकवाद के खिलाफ मशाल मार्च का आयोजन था। आग के कारण भगदड़ मच गई और 12 लोगों को भर्ती करना पड़ा। खंडवा । शहर में गुरुवार देर रात एक मशाल जुलूस के दौरान आग लगने से 50 से ज़्यादा लोग झुलस गए। यह हादसा घंटाघर चौक पर मशाल जुलूस के समापन के दौरान हुआ। कुछ मशालें उल्टी हो जाने से आग भड़क गई और आसपास खड़े लोग इसकी चपेट में आ गए। इस जुलूस आतंकवाद के खिलाफ किया था। भाजपा नेता इस कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। recent visitors 127

मोटा अनाज, धान उपार्जन एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली पर कार्यशाला 29 नवम्बर को

भोपाल खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर धान एवं मोटा अनाज उपार्जन की तैयारी तथा लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली अंतर्गत पात्र परिवारों को राशन वितरण पर चर्चा के लिये 29 नवम्बर को प्रात: 10 बजे से कार्यशाला होगी। कार्यशाला आर.सी.वी.पी. नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी भोपाल में आयोजित की जायेगी। कार्यशाला में सभी जिला आपूर्ति नियंत्रक/अधिकारी, क्षेत्रीय प्रबंधक एवं जिला प्रबंधक मध्यप्रदेश स्टेट सिविल सप्लाईज कार्पोरिशन और क्षेत्रीय प्रबंधक एवं नोडल अधिकारी मध्यप्रदेश वेयरहाउसिंग एण्ड लॉजिस्टिक कार्पोरेशन शामिल होंगे।   recent visitors 62

नेशनल थर्मल पावर कारपोरेशन लिमिटेड में नौकरी पाने का शानदार अवसर, ग्रेजुएट के लिए बढ़िया मौका, 120000 होगी सैलरी

 नेशनल थर्मल पावर कारपोरेशन लिमिटेड (NTPC) में ऑफिसर की नौकरी (Sarkari Naukri) पाने का एक सुनहरा अवसर है. इसके लिए एनटीपीसी लिमिटेड ने असिस्टेंट ऑफिसर (सेफ्टी) के पदों के लिए भर्तियां निकाली है. अगर आप भी इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक एवं योग्य हैं, वे एनटीपीसी की आधिकारिक वेबसाइट ntpc.co.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. एनटीपीसी के इस भर्ती के जरिए कुल 50 पदों पर बहाली की जाने वाली है. अगर आप भी एनटीपीसी के इन पदों के लिए अप्लाई करने का मन बना रहे हैं, तो 10 दिसंबर तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने से पहले नीचे दिए गए बातों को ध्यान से पढ़ें. एनटीपीसी में कौन कर सकता है आवेदन जो कोई भी उम्मीदवार एनटीपीसी के इन पदों के लिए आवेदन करने की सोच रहे हैं, उनके पास मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, सिविल, प्रोडक्शन, केमिकल, कंस्ट्रक्शन या इंस्ट्रूमेंटेशन में रेगुलर इंजीनियरिंग डिग्री होने के साथ इंडस्ट्रियल सेफ्टी में डिप्लोमा/एडवांस डिप्लोमा/पीजी डिप्लोमा होना चाहिए. एनटीपीसी में आवेदन करने की आयुसीमा एनटीपीसी लिमिटेड में जो कोई भी इन पदों पर अप्लाई करने का मन बना रहे हैं, उनकी अधिकतम आयुसीमा 45 वर्ष होनी चाहिए. फॉर्म भरने के लिए देना होगा शुल्क एनटीपीसी भर्ती 2024 के लिए सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी कैटेगरियों से संबंधित उम्मीदवारों को 300 रुपये का गैर-वापसी योग्य आवेदन शुल्क देना होगा. हालांकि, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी, भूतपूर्व सैनिक और महिला कैटेगरियों के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है. एनटीपीसी में चयन होने पर मिलेगी सैलरी एनटीपीसी के इस पद के लिए जिस किसी भी उम्मीदवार का सेलेक्शन होता है, उन्हें 30,000 रुपये से 120,000 रुपये तक सैलरी का भुगतान किया जाएगा.   एनटीपीसी में ऐसे मिलती है नौकरी चयन प्रक्रिया में कई चरणों वाली प्रक्रिया शामिल होगी, जिसमें आवश्यकता के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, लिखित परीक्षा या कंप्यूटर आधारित परीक्षा शामिल हो सकती है. लिखित परीक्षा में दो भाग शामिल होंगे: सबजेक्ट नॉलेज टेस्ट (SKT) और एक्जीक्यूटिव एलिजिबिलिटी टेस्ट (EAT), जहां उम्मीदवारों को दोनों भागों में अलग-अलग पास होना चाहिए. recent visitors 75