प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश के साथ ही मध्यप्रदेश में भी निवेश की संभावनाओं का विस्तार हुआ- मुख्यमंत्री मोहन यादव

भोपाल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव जर्मनी यात्रा से वापस लौट आए हैं। दिल्ली में भाजपा नेताओं और कार्यक्रर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने सभी का आभार जताया, साथ ही कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में हम कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ रहे हैं। इससे पहले सीएम यादव ने जर्मनी ने कहा कि मध्यप्रदेश स्किल्ड मैनेजमेंट और प्राकृतिक संसाधनों से सम्पन्न है। लैप समूह की मध्यप्रदेश में एक दशक से ज्यादा की उपस्थिति यह दर्शाती है कि प्रदेश की पहुंच देश ही नहीं दक्षिण एशिया के बाजारों तक है। समूह ने बैंगलुरू के बाद मध्यप्रदेश को अपना बेस बनाकर 100 करोड़ से अधिक का निवेश किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जर्मन निवेशकों को आश्वस्त किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश के साथ ही मध्यप्रदेश में भी निवेश की संभावनाओं का विस्तार हुआ है। उनके विजनरी नेतृत्व में हमारी ताकत दोगुना हो जाती है। बता दें कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव जर्मनी यात्रा के दौरान शुक्रवार को स्टटगार्ट में लैप (LAPP) ग्रुप के सीईओ मैथियास लैप और उनकी टीम के साथ फैक्ट्री का दौरा किया। उन्होंने विभिन्न उद्योग समूहों के प्रबंधन को मध्यप्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया, जिनमें निवेशकों के लिए भरपूर संभावनाएं मौजूद हैं। सीएम यादव ने निवेशकों को भोपाल में प्रस्तावित ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में निवेश से उद्योग के लिए नई संभवानाओं के द्वार खुलेंगे। 100 करोड़ से अधिक का निवेश किया मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारत-जर्मनी के ऐतिहासिक संबंधों का उल्लेख करते हुए प्रसन्नता जताई कि लैप समूह ने बैंगलुरू के बाद मध्यप्रदेश को अपना फैक्ट्री बेस बनाया। उन्होंने लैप उद्योग समूह के सीईओ मैथियास लैप का इस बात के लिए आभार प्रकट किया कि उन्होंने 2012 से अब तक 100 करोड़ से अधिक का निवेश मध्यप्रदेश में किया है। 1959 में हुई थी स्थापना उल्लेखनीय है कि लैप (LAPP) ग्रुप औद्योगिक केबलिंग और कनेक्टिविटी समाधान में अग्रणी कंपनी है। इसकी स्थापना वर्ष 1959 में हुई थी। यहां अत्याधुनिक अनुसंधान केंद्र हैं जो औद्योगिक केबलिंग और कनेक्टिविटी संबंधी उत्पादों का निर्माण करती है। यह संस्थान ऊर्जा, ऑटोमोटिव, मशीन निर्माण और औद्योगिक स्वचालन जैसे क्षेत्रों के लिए उच्च गुणवत्ता वाले केबल, कनेक्टर्स और एसेसरीज का निर्माण भी करता है। कब कितना निवेश भारत में लैप ग्रुप की सहायक कंपनी LAPP इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के पीलूखेड़ी (राजगढ़) में स्थित विनिर्माण इकाई ने पिछले एक दशक में 141.5 करोड़ रुपये का निवेश किया है। वर्ष 2012 में सिंगल कोर तारों के उत्पादन के लिए 44 करोड़ रुपये का निवेश, वर्ष 2014 में मल्टी कोर कंट्रोल केबल उत्पाद लाइन के विस्तार के लिये 13.5 करोड़ रुपये, वर्ष 2018 में मेक-इन-इंडिया पहल के तहत विनिर्माण क्षमता बढ़ाने के लिए 22 करोड़ रुपये और वर्ष 2024 में नवीनतम ई-बीम और कंपाउंडिंग प्लांट के लिए 62 करोड़ रुपये का निवेश किया, जिससे रोजगार के नए अवसर सृजित हुए हैं। कंपनी ने अपनी विनिर्माण इकाई को 30 हजार वर्ग फुट तक विस्तारित किया है, जिससे भोपाल और राजगढ़ के आसपास के क्षेत्रों में सैकड़ों लोग प्रत्यक्ष रूप से रोजगार से जुड़े हैं। 24 नवंबर को गए थे सीएम यादव बता दें कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश में निवेश लाने को लेकर 24 नवंबर से 30 नवंबर तक यूके और जर्मनी की यात्रा पर थे। यह मुख्यमंत्री की पहली विदेश यात्रा थी जो प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देने और प्रदेश के औद्योगिक विकास को नई ऊंचाईयां देने के उद्देश्य से की गई थी। यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने यूके और जर्मनी  में उद्योगपतियों से चर्चा की। यूके से प्रदेश में करीब 60 हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। वहीं, जर्मन कंपनी भोपाल में 100 करोड़ में एक्सरे निर्माण के लिए औद्योगिक इकाई की स्थापना करेगी। इसके लिल मुख्यमंत्री ने जर्मन कंपनी को भूमि का आवंटन भी कर दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भोपाल में जर्मन कंपनी एसीईडीएस को भूमि आवंटन मात्र एक शुरुआत है। यह साझेदारी न केवल औद्योगिक विकास की नई लहर लाएगी, बल्कि प्रदेश के समग्र विकास का हिस्सा बनेगी। मुख्यमंत्री यादव आज शाम पाचं बजे जर्मनी और यूके यात्रा को लेकर मीडिया को संबोधित करेंगे। इस दौरन वे विस्तार से जानकारी देंगे।   recent visitors 64

राइजिंग राजस्थान के आयोजन को सफल बनाने के लिए आगामी दस दिनों तक प्रत्येक दिन एक नया संकल्प लेंगे: भजनलाल

जयपुर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा है कि आगामी राइजिंग राजस्थान वैश्विक निवेश शिखर सम्मेलन में परंपरागत हस्तशिल्प दुनिया को हमारी समृद्ध संस्कृति का परिचय देंगे और सम्मेलन के जरिये राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में विकास के नये आयाम स्थापित होंगे। श्री शर्मा ने राइजिंग राजस्थान को लेकर अपना दूसरा संकल्प लेते हुए यह बात कही। उल्लेखनीय है कि श्री शर्मा राइजिंग राजस्थान के आयोजन को सफल बनाने के लिए आगामी दस दिनों तक प्रत्येक दिन एक नया संकल्प लेंगे। उन्होंने कहा कि राइजिंग राजस्थान समिट में हमारे परंपरागत हस्तशिल्प दुनिया को हमारी समृद्ध संस्कृति का परिचय देंगे और प्रदेश की गौरवशाली संस्कृति को प्रदर्शित करेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य की प्रसिद्ध थेवा कला, मीनाकारी, ब्लू पॉट्ररी, बंधेज सहित विभिन्न हस्तशिल्प देश-दुनिया में विशेष पहचान रखते हैं। राज्य सरकार राज्य के हस्तशिल्प कारीगरों को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने तथा हस्तशिल्प कला को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं संचालित कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के आयोजन से राज्य में औद्योगिक क्षेत्र को नई उंचाई मिलेगी। उन्होंने कहा कि देश दुनिया में निवेशकों का समिट के प्रति रूझान यह दर्शाता है कि राजस्थान विश्व में निवेश के एक प्रमुख केन्द्र के रूप में तेजी से ऊभर रहा है।   recent visitors 56

रिटायर्ड कर्मचारी को आनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच देकर 46 लाख की ठगी

बिलासपुर  कोतवाली क्षेत्र के टिकरापारा में रहने वाले प्राइवेट कंपनी के सेवानिवृत्त कर्मचारी से 46 लाख की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। कोतवाली क्षेत्र के टिकरापारा निवासी गुरमीत सिंह (64), एक सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। गुरमीत सिंह ने पुलिस को बताया कि उन्हें 14 अक्टूबर 2024 से 24 अक्टूबर 2024 के बीच व्हाट्सएप पर अमन मलिक और प्रियंका गर्ग ने संपर्क किया। दोनों ने स्टाक मार्केट में निवेश के जरिए मुनाफा कमाने का लालच दिया। गुरमीत ने उनके बताए बैंक खातों में अलग-अलग तिथियों पर कुल 46.2 लाख रुपये ट्रांसफर किए। जालसाजों ने बार-बार पैसे जमा करने का दबाव बनाया और कहा कि जमा की गई रकम पर मुनाफा जोड़कर उन्हें वापस किया जाएगा। जमा की गई राशि वापस मांगी गुरमीत सिंह ने 13 अक्टूबर से 24 अक्टूबर 2024 तक बैंक आफ महाराष्ट्र, यूको बैंक, और येस बैंक समेत विभिन्न खातों में कई बार रकम ट्रांसफर की। जब उन्होंने अपनी जमा की गई राशि वापस मांगी, तो आरोपियों ने उनका फोन बंद कर दिया और ट्रेडिंग अकाउंट भी ब्लाक कर दिया। शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।   पचपेड़ी क्षेत्र के केंवटाडीह और सोनसरी के बीच अंधेरे में खड़े ट्रक से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। एक युवक की स्थिति गंभीर है। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया है। जांजगीर-चांपा जिले से मर्ग डायरी मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बाइक पर लौट रहे थे अपने गांव पचपेड़ी क्षेत्र के ग्राम जोंधरा में रहने वाले लालाराम प्रजापति अपने दोस्तों विष्णु केंवट और छोटन केंवट के साथ गुरुवार को पामगढ़ क्षेत्र के ग्राम ससहा गए थे। रात करीब आठ बजे वे बाइक पर अपने गांव लौट रहे थे। केंवटाडीह और सोनसरी के बीच अंधेरे में खड़े ट्रक से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार तीनों युवकों को गंभीर चोटें आईं। डाक्टरों ने विष्णु केंवट और छोटन केंवट को मृत घोषित कर दिया आसपास के लोगों ने हादसे की सूचना संजीवनी 108 पर दी। घायल युवकों को एंबुलेंस से जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ स्थित स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। वहां पर डाक्टरों ने विष्णु केंवट और छोटन केंवट को मृत घोषित कर दिया। घायल लालाराम प्रजापति की स्थिति देखते हुए बिलासपुर रेफर किया गया। यहां पर निजी अस्पताल में भर्ती कर घायल का उपचार किया जा रहा है। इधर पुलिस ने दुर्घटनाकारित ट्रक को जब्त कर लिया है। जांजगीर-चांपा जिले से मर्ग डायरी और पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। ढाबों के सामने लगती है वाहनों की कतार केवटाडीह के पास हुए हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। इससे पहले भी इस तरह के हादसे सामने आए हैं। हाईवे पर ढाबों के आसपास भारी वाहनों को चालक बेतरतीब और लापरवाही पूर्वक खड़े कर देते हैं। इसके कारण गंभीर हादसे होते हैं। इधर पुलिस और हाईवे पेट्रोलिंग ऐसे वाहन चालकों पर कार्रवाई नहीं करती। इसके कारण ड्राइवर भी बेपरवाह रहते हैं। ये है नियम     अगर हाईवे पर वाहन खराब हो जाए तो सुरक्षित दूरी पर संकेतक लगाए जाएं।     वाहन के बैक लाइट आन रखें। साथ ही सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए जाए।     खराब वाहन को जल्द से जल्द सुरक्षित जगह पर ले जाने का प्रबंध किया जाए।     इन मामलों में अक्सर वाहन चालकों की लापरवाही सामने आती है। सकरी में गई थी तीन लोगों की जान सिविल लाइन क्षेत्र के शुभम विहार में रहने वाले शर्मा परिवार के लोग 15 अगस्त की रात भोजन करने गए थे। देर रात जब वे लौट रहे थे तो सकरी में सड़क किनारे खड़े वाहन से उनकी कार टकराई गई। हादसे में प्रीति शर्मा (48) पति बरदानी लाल, बेटी श्रेया शर्मा (24) पति शुभम और छोटी बेटी श्रुति शर्मा (19) पिता बरदानी की मौत हो गई थी।   recent visitors 41

प्रदेश के प्राचार्य सिंगापुर की शिक्षा प्रणाली का अध्ययन करेंगे, 120 सदस्यीय दल दौरे पर जायेगा

 भोपाल  माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) के 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा में 95 प्रतिशत से अधिक परिणाम लाने वाले स्कूलों के प्राचार्य और अधिकारियों का 120 सदस्यीय दल सिंगापुर दौरे पर जा रहा है। स्टार्स परियोजना के तहत शासन की ओर से इस यात्रा के लिए चार करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया है। इस दौरे में जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति पर ढाई लाख रुपये खर्च होंगे। यह दौरा दो अलग-अलग दलों में होगा। पहले दल में 70 और दूसरे दल में 50 प्राचार्यों-अधिकारियों को शामिल किया जाएगा। 6 जनवरी को पहला दल होगा रवाना पहला दल 6 जनवरी को और दूसरा दल 13 जनवरी को पांच दिवसीय यात्रा पर रवाना होगा। वहां की शिक्षा व्यवस्था देखने और उनकी प्रणाली में प्रशिक्षण लेकर प्राचार्य अपने स्कूल में उसे लागू करने की कोशिश करेंगे। इससे पहले उन्हें एक रिपोर्ट बनाकर सरकार को अपनी संस्तुतियां सौंपनी होंगी। यदि उनकी सिफारिशे मंजूर होती हैं तो उसे स्कूलों में लागू किया जाएगा। दक्षिण कोरिया का कर चुके हैं दौरा इससे पहले शिक्षा विभाग के 250 अफसरों और प्राचार्यों का दल दक्षिण कोरिया के अध्ययन दौरे पर गया था। 2021 में प्राचार्यों के दल को चार बार दिल्ली के सरकारी स्कूलों का अध्ययन करने भेजा गया था। इस दौरे में भी सरकार ने पांच से सात लाख रुपये खर्च किए थे। दक्षिण कोरिया से लौटकर स्टीम पद्धति की गई लागू 2019 में 250 अधिकारियों और प्राचार्यों की टीम दक्षिण कोरिया के दौरे पर गई थी। जो वहां स्टीम (साइंस, टेक्नोलाजी, इंजीनियरिंग, आर्ट्स औऱ मैथ्स) शिक्षा पद्धति का अध्ययन कर आई थी। इस दल ने मध्य प्रदेश में इसे लागू करने के लिए अपनी सिफारिशों के साथ एक रिपोर्ट पेश की थी। अधिकारियों का कहना है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत मल्टी डिस्पिलनरी स्टडी को लागू किया गया है, इसमें इसकी सिफारिशों का एक हिस्सा समाहित है। ढांचागत सुधार की योजना नहीं बन पाई दक्षिण कोरिया से लौटकर आए दल ने प्रमुख सचिव को प्रेजेंटेशन भी दिया था। इसमें ढांचागत सुधार, व्यावसायिक पाठ्यक्रम को शामिल करने संबंधी कई तरह के शैक्षणिक सुधारों की सिफारिशे थीं। इस रिपोर्ट का कुछ असर नहीं दिखा। ढांचागत सुधार की कोई योजना लागू ही नहीं हो पाई। recent visitors 77

हुआवेई ने खुद का नया ऑपरेटिंग सिस्टम HarmonyOS किया लॉन्च

नई दिल्ली चाइनीज टेलिकॉम कंपनी हुआवेई ने खुद का नया ऑपरेटिंग सिस्टम HarmonyOS लॉन्च किया है, जिससे गूगल और ऐपल को जोरदार टक्कर मिलने की उम्मीद है। दरअसल मौजूदा वक्त में दुनिया में बिकने वाले ज्यादातर स्मार्टफोन Apple बेस्ड iOS और Google बेस्ड एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करते हैं। हालांकि चीन की टेक कंपनी Huawei की ओर से नया ऑपरेटिंग सिस्टम लॉन्च किया गया है, जिससे ऐपल और गूगल के दबदबे को कम किया जा जा सकता है। साल 2025 तक चीन की ज्यादातर नई डिवाइस में होगा HarmonyOS ऐसा माना जाता है कि हुआवेई का नया ऑपरेटिंग सिस्टम स्मार्टफोन की दुनिया में बड़ा बदलाव साबित हो सकता है। साथ ही माना जा रहा है कि यह यूएस और चीन के रिश्तों के लिए टर्निंग प्वाइंट साबित हो सकता है। HarmonyOS ऑपरेटिंग सिस्टम पर Huawei Mate 70 और Mate X6 फोल्डेबल स्मार्टफोन और नए MatePad Pro टैबलेट को लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी के सीईओ रिचर्ज यू ने कहा है कि यह अभी शुरुआत है। उन्होंने दावा किया है कि हुआवेई की सभी डिवाइस 2025 तक HarmonyOS Next ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। हुआवेई स्मार्टफोन कंपनी ने बनाया खुद का ऑपरेटिंग सिस्टम बता दें कि अमेरिका की तरफ से लगातार हुआवेई पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है। अभी तक हुआवेई की मजबूरी रही है कि उसे अमेरिकी बेस्ड कंपनी गूगल के ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉइड प्लेटफॉर्म पर बेस्ड स्मार्टफोन बनाना होता था। ऐसे में हुआवेई पूरी तरह से अमेरिकी तकनीक से स्वतंत्र होना चाहती थी। यही वजह है कि चाइनीज कंपनी हुआवेई ने खुद का ऑपरेटिंग सिस्टम विकसित किया है, जिससे अमेरिकी प्रतिबंधों से बचा जा सके। वैसे तो हुआवेई ने गूगल एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम से साल 2019 से दूरी बनानी शुरू कर दी थी। हुआवेई लॉन्च कर रही इनोवेटिव स्मार्टफोन हुआवेई की ओर से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर भी तेजी से काम कर रही है। इसमें फोटो एडिटिंग टूल जैसे फीचर्स शामिल हैं। हुआवेई ने अमेरिकी प्रतिबंध के बावजूद बीते कुछ साल में चाइनीज स्मार्टफोन मार्केट में तेज ग्रोथ दर्ज की है। साथ ही कई इनोवेटिव स्मार्टफोन को पेश किया है। हुआवेई की ओर से ट्रिपल फोल्डेबल स्मार्टफोन को लॉन्च किया गया है। recent visitors 78

समुद्र तट के करीब पहुंचा भयंकर चक्रवात ‘फेंगल’, भारी बारिश के बीच चेन्नई एयरपोर्ट बंद

नई दिल्ली चक्रवाती तूफान ‘फेंगल’ के शनिवार को दिन में पुडुचेरी के निकट पहुंचने की संभावना और इसके समुद्र तट की ओर बढ़ने के बीच उत्तरी तमिलनाडु के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो रही है। तेज बारिश की वजह से चेन्नई एयरपोर्ट को भी बंद करना पड़ा है। इंडिगो समेत कई एयरलाइन्स ने कहा है कि कुछ समय के लिए उनका ऑपरेशन बाधित हो रहा है। तेज बारिश और जलभराव के मद्देनजर शाम 7 बजे तक चेन्नई एयरपोर्ट बंद रहेगा। तटीय क्षेत्रों में शुक्रवार रात पहले रुक-रुककर और फिर भारी बारिश हुई जिससे उपनगरीय क्रोमपेट में सरकारी अस्पताल परिसर के कुछ हिस्से समेत कई इलाकों में जलभराव हो गया और कई स्थानों पर पेड़ उखड़ गए। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने राज्य आपातकालीन केंद्र में शीर्ष अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने बाद में संवाददाताओं से कहा कि सभी एहतियाती कदम पहले ही उठाए जा चुके हैं और उन क्षेत्रों के लोगों के लिए शिविर स्थापित किए गए हैं जहां अधिक नुकसान होने की आशंका है तथा लोगों को भोजन भी वितरित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने एक पंपिंग स्टेशन का भी निरीक्षण किया। ग्रेटर चेन्नई निगम के अधिकारियों ने बताया कि इंजीनियर, अधिकारियों और सफाई कर्मचारियों समेत 22,000 कर्मचारी काम पर हैं और 25-एचपी (हॉर्सपावर) और 100-एचपी समेत विभिन्न क्षमताओं के कुल 1,686 मोटर पंप इस्तेमाल में हैं। ट्रैक्टर पर लगे 484 पंप और 100-एचपी क्षमता वाले 137 पंप लगाए गए हैं। जीसीसी ने कहा कि 134 स्थानों पर जलभराव से निपटने के लिए युद्ध स्तर पर काम जारी है और तूफान के कारण गिरे नौ पेड़ों में से पांच को हटा दिया गया है। कुल 22 उपमार्गों में से 21 में यातायात सुचारू है। गणेशपुरम उपमार्ग को रेलवे पुल के काम से संबंधित कार्यों के लिए पहले ही बंद कर दिया गया था। निचले इलाके मदीपक्कम के कई निवासियों ने अपने वाहनों को पास के वेलाचेरी फ्लाईओवर के दोनों ओर खड़ा कर दिया। ऐसे ही कई अन्य इलाकों के निवासियों ने भी अपने वाहन सुरक्षित स्थानों पर खड़े कर दिए। सड़कें मुख्य रूप से सुनसान रहीं और विभिन्न स्थानों पर नागरिक कार्यकर्ता, पुलिस और अग्निशमन एवं बचावकर्मियों को तैनात किया गया है। राज्य द्वारा संचालित परिवहन निगमों ने चेन्नई और आस-पास के इलाकों में सीमित सेवाएं संचालित कीं। रेलवे अधिकारियों ने कहा कि चेन्नई मंडल के सभी उपनगरीय खंडों में ईएमयू ट्रेन सेवाएं अगली सूचना तक कम आवृत्ति के साथ संचालित होंगी। इस संबंध में एक अधिकारी ने कहा कि ट्रेन (एक्सप्रेस/सुपरफास्ट सहित) सेवाएं प्रभावित नहीं हुई हैं लेकिन इनमें कुछ देरी हुई है। चेन्नई मेट्रो रेल ने कहा कि उसकी सेवाएं सुचारू रूप से चालू हैं और इसने लोगों को उन खास स्टेशन पर पार्किंग क्षेत्रों के बारे में सूचित किया जहां पानी भरने की आशंका है। समुद्र में लहरें बहुत तेज हैं, इसलिए पुलिस ने मरीना और मामल्लपुरम सहित प्रसिद्ध समुद्र तटों तक पहुंच को अवरुद्ध करने के लिए अवरोधक लगाए हैं। सरकारी दुग्ध आपूर्ति ‘आविन’ प्रभावित नहीं हुई और अधिकतर क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सामान्य है। सरकार ने पहले ही 30 नवंबर को शैक्षणिक संस्थानों के लिए अवकाश घोषित कर दिया था और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनियों से अनुरोध किया था कि वे अपने कर्मचारियों को घर से काम करने की सुविधा दें। मौसम कार्यालय की ओर से चेन्नई, कांचीपुरम, तिरुवल्लुर, चेंगलपट्टू, विल्लुपुरा, कुड्डालोर और कल्लाकुरिची जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है और उत्तरी तटीय तथा कावेरी डेल्टा जिलों, आंतरिक जिलों सहित कई जिलों में बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी दी है। वहीं सुबह चार बजे से अब तक, उत्तर चेन्नई के एन्नोर में अधिकतम 13 सेंटीमीटर (सेमी) बारिश दर्ज की गई, जबकि शहर और उपनगरों में कई स्थानों पर 10 सेमी से अधिक बारिश दर्ज की गई। बारिश की तीव्रता चक्रवात के आज शाम तक पहुंचने तक जारी रहने के आसार हैं। recent visitors 96

मैनेजर ने किसान को 12 लाख रुपये लोन देने का लालच देकर खा लिए 38 हजार के मुर्गे

बिलासपुर मस्तूरी स्थित एसबीआइ का मैनेजर ने किसान को 12 लाख रुपये लोन देने का लालच देकर 38 हजार के मुर्गे मंगाकर खा गया। इसके साथ ही उसने 12 लाख रुपये का 10 परसेंट कमीशन भी लिया। बाद में उसने किसान को लोन देने से इन्कार कर दिया। अब किसान ने इसकी शिकायत एसडीएम से करते हुए कार्रवाई की मांग की है। कार्रवाई नहीं होने पर उसने आत्मदाह की चेतावनी दी है। 12 लाख रुपये लोन का आवेदन मस्तूरी क्षेत्र के सरगंवा में रहने वाले रूपचंद मनहर किसान हैं। उन्होंने पोल्ट्री व्यवसाय के लिए एसबीआइ मस्तूरी में 12 लाख रुपये लोन का आवेदन दिया था। किसान का आरोप है कि बैंक मैनेजर सुमन कुमार चौधरी ने लोन पास करने के लिए 10 परसेंट कमीशन की मांग की थी। कमीशन के रुपये एडवांस में दे दिए किसान ने अपनी मुर्गियां बेचकर मैनेजर को कमीशन के रुपये एडवांस में दे दिए। किसान नेअपनी शिकायत में बताया कि उक्त प्रबंधक के द्वारा बैंक लोन में राशि का कमिशन 10 प्रतिशत मांगा गया था उस राशि को मै मुर्गी बेचकर 2 माह के भीतर दे दिया हूँ एवं पुनः लोन देने के बहाने हर शनिवार को देशी मुर्गा खाया गया है जिसका राशि 38,900 / अड़तीस हजार नौं सौ रूपये का मुर्गा खा गया है जिसकी रसीद भी मेरे पास है। अब मुझे मुर्गा की राशि भी वापस नहीं कर रहा है नही मुझे लोन दे रहा है। किसान ने इस बीच हर शनिवार को बैंक का मैनेजर देसी मुर्गा मंगाता था। किसान गांव से देसी मुर्गे लाकर मैनेजर को देता था। इससे किसान परेशान हो गया। उसने पूरे मामले की शिकायत एसडीएम कार्यालय में की है। किसान ने कलेक्टर के नाम सौंपे अपने शिकायत में बैंक मैनेजर के खिलाफ कार्रवाई और अपने रुपये वापस दिलाने की मांग की है। कार्रवाई नहीं होने पर उसने आत्मदाह की चेतावनी दी है। बैंक के सामने अत्मदाह कर लूँगा पीड़ित रूपचंद मनहर ने कहा कि उक्त प्रबंधक के द्वारा मुझे कुल राशि वापस प्रदान नही किया जाता है तो मै दिनांक 02/12/ 2024 से 06/12/ 2024 तक मुख हड़ताल में बैठूँगा इसके बाद भी मेरा उक्त राशि व लोन वापस नही करेगा तो मै 12 बजे किटनाशक पीकर व पेट्रोल छिड़क कर बैंक के सामने अत्मदाह कर लूँगा। जिसकी जिम्मेदारी एस.बी.आई. बैंक शाखा मस्तूरी प्रबंधक सुमन कुमार चौधरी की होगी। पीड़ित रूपचंद मनहर ने एसडीएम से निवेदन करते हुए कहा कि मुझे भुख हड़ताल में जाने से पहले उक्त राशि एवं लोन दिलाई जावे । recent visitors 60