सुप्रीम कोर्ट ने दी किसान आंदोलनकारियों को नसीहत- जनता की सुविधा का भी ख्याल रहे

नई दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट ने हरियाणा और पंजाब को जोड़ने वाले खनौरी बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे किसानों को नसीहत दी है। अदालत ने सोमवार को सुनवाई के दौरान किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल से कहा कि आप प्रदर्शनकारी किसानों को समझाएं कि वे राजमार्गों को बाधित न करें और लोगों को सुविधाओं का ध्यान रखें। डल्लेवाल को पुलिस ने खनौरी बॉर्डर से उठा दिया था, लेकिन अब कोर्ट में सुनवाई के दौरान बताया गया कि उन्हें पुलिस ने कथित हिरासत से रिहा कर दिया है। इसके बाद वह एक बार फिर से विरोध प्रदर्शन में शामिल हो गए हैं। उनके साथ कई किसान एमएसपी की गारंटी के लिए कानून बनाने समेत कई मांगों को लेकर आमरण अनशन कर रहे हैं। डल्लेवाल की याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में आप शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन कर सकते हैं लेकिन लोगों को असुविधा नहीं होने दें। जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस उज्जवल भुयां की बेंच ने कहा कि 26 नवंबर को खनौरी बॉर्डर से डल्लेवाल को उठाया गया था। अब वह फिर से रिहा हो गए हैं और अपने साथियों को समझाते हुए भी दिखे कि वे आमरण अनशन समाप्त कर दें। बेंच ने डल्लेवाल की ओर से पेश वकील गुनिंदर कौर गिल से अदालत ने कहा कि आपको यह ध्यान रखना चाहिए कि जनता को आंदोलन से असुविधा न हो। बेंच ने कहा, 'एक लोकतांत्रिक व्यवस्था में आपको शांतिपूर्ण प्रदर्शन का पूरा अधिकार है, लेकिन यह भी ध्यान रखना चाहिए कि जनता को इससे असुविधान हो। आप सभी लोग जानते हैं कि खनौरी बॉर्डर पंजाब के लिए लाइफलाइन की तरह है। हम यह नहीं कह रहे हैं कि प्रदर्शन सही है या गलत, लेकिन जनता को परेशानी नहीं होनी चाहिए।' जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि डल्लेवाल प्रदर्शनकारियोंको यह समझा सकते हैं कि वे शांतिपूर्ण आंदोलन करें। यह ध्यान रखें कि उनके प्रदर्शन से आम लोगों को कोई परेशानी न हो। recent visitors 66

निकाह में दूल्हे को दहेज में मिले 2.5 करोड़, जूता चुराने के 11 लाख

मेरठ. मेरठ में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर एक बड़े रिसोर्ट में आलीशान निकाह समारोह का आयोजन हुआ। इस निकाह समारोह में सूटकेस में भरकर 2 करोड़ 56 लाख रुपये नकद दहेज में दिए गए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वैवाहिक कार्यक्रम में 11 लाख रुपये जूते चुराने की रस्म के नाम पर और आठ लाख रुपये अलग से दिए गए हैं। वायरल वीडियो कर लोगों ने कमेंट किया है कि ऐसे ही लोगों के यहां इनकम टैक्स और ईडी की टीम छापा मारती है। सवाल उठाया है कि इतना कैश कहां से आया और इसका हिसाब-किताब कौन लेगा। मेरठ में एनएच-58 पर एक बड़े रिसोर्ट में चार दिन पहले इस निकाह का आयोजन किया गया था। बारात गाजियाबाद से मेरठ आई थी। निकाह के दौरान दहेज में युवती के परिजनों ने 2 करोड़ 56 लाख रुपये की नकद रकम दी। रकम को बड़े-बड़े सूटकेस में भरकर लाया गया और इन्हें दूल्हे के परिवार को सुपुर्द किया गया। इस दौरान कुछ लोग वीडियो बना रहे थे। वीडियो में 2.56 करोड़ की रकम होने की बात बताई जा रही थी। वीडियो में सुनाई दे रहा है कि 11 लाख रुपये जूते चुराने की रस्म और आठ लाख रुपये एक धर्मस्थल के नाम पर दिए गए। वायरल वीडियो पर कमेंट्स कर रहे लोग, क्या होगी कार्रवाई सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पर लगातार कमेंट आ रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि इस तरह के लोगों के यहां ही इनकम टैक्स और ईडी का छापा पड़ता है। वायरल वीडियो को लेकर सवाल उठ रहा है कि आखिर इतना कैश देने वालों ने यह रकम कहां से जुटाई। वीडियो अफसरों तक पहुंच गई है। अधिकारियों का कहना है कि शादी-विवाह परिवार का निजी और पारिवारिक मामला है। यदि किसी पक्ष से कोई शिकायत मिलती है तो उसकी जांच की जा सकती है। शिकायत के आधार पर ही कार्रवाई संभव है। recent visitors 60

‘बिग बॉस 18’ के अगले एपिसोड में हुई 6 कंटेस्टेंट्स बेघर होने के लिए नॉमिनेट

मुंबई 'बिग बॉस 18' के अगले एपिसोड में, दर्शकों को नॉमिनेशन देखने को मिलेगा जिसे देखने के बाद हर कोई चौंकने वाला है क्योंकि ईशा सिंह ने शिल्पा शिरोडकर को नॉमिनेट किया है। आइए बताते हैं ये सब कैसे हुआ! जब शिल्पा ने ईशा को टाइम गॉड बनने का मौका दिया था, फिर भी उन्होंने उन्हें नॉमिनेट कर दिया। चैनल के शेयर किए गए इंस्टाग्राम पर प्रोमो से पता चल रहा है कि आगामी एपिसोड में हर कोई एक-दूसरे को बेघर होने के लिए नॉमिनेट करेगा। ईशा टाइम गॉड हैं और वो किसी एक को बचा सकती हैं। क्लिप में, बिग बॉस ईशा से पूछते हैं कि क्या वह शिल्पा को नॉमिनेशन से बचाना चाहती हैं, लेकिन वह मना कर देती हैं। 'बिग बॉस 18' में शिल्पा शिरोडकर के करीबी दोस्त करणवीर मेहरा उन्हें उनके ईशा से सीखने की सलाह देते हैं। उन्होंने कहा, 'आप बेटी-बेटी बोलके सर खाएंगे। तुम्हें क्या लग रहा है यहां गधे आए हुए हैं सब? जागो! कब जागोगे भाई? वो लोग किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार हैं अपने दोस्त को बचाने के लिए। तुम्हें फेयर बनना है एक सेकंड के लिए।' इस हफ्ते के नॉमिनेटेड सदस्य इसी के साथ इस हफ्ते जो लोग घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए हैं, वो हैं करणवीर, दिग्विजय, चुम, सारा, कशिश और शिल्पा। 'बिग बॉस 18' में बचे ये सदस्य सलमान खान के होस्ट किए गए 'बिग बॉस 18' में कंटेस्टेंट्स अब तक जो बचे हैं इनमें चाहत पांडे, श्रुतिका अर्जुन, चूम दरंग, अविनाश मिश्रा, तजिंदर बग्गा, शिल्पा शिरोडकर, करणवीर मेहरा, विवियन डीसेना, सारा अरफीन खान, रजत दलाल, ईशा सिंह, दिग्विजय सिंह राठी, कशिश कपूर, यामिनी मल्होत्रा, और ईडन रोज शामिल हैं। अब तक ये कंटेस्टेंट्स हुए बेघर शो में 'वीकेंड का वार' के दौरान कोई भी एविक्शन इस बार नहीं हुआ। अब तक घर से बाहर निकलने वाले कंटेस्टेंट्स में एलिस कौशिक, मुस्कान बामने, गुणरतन सदावर्ते, न्यारा एम बनर्जी, शहजादा धामी, हेमा शर्मा, अरफीन खान और अदिति मिस्त्री शामिल हैं।   recent visitors 126

इतिहास रचने की तैयारी में फिल्‍म ‘पुष्पा 2: द रूल’ , 48 घंटों में बिक गए 7 लाख टिकट

मुंबई सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की एक्शन ड्रामा 'पुष्पा 2: द रूल' भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग के मामले में इतिहास रचने की तैयारी में है। महीनों से सूने पड़े बॉक्‍स ऑफिस पर यह फिल्‍म बंपर कमाई के संकेत दे रही है। ऐसा इसलिए कि प्री-सेल्‍स बुकिंग के आंकड़ों को देखकर लग रहा है कि यह अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्‍म बनने वाली है। फिल्‍म की एडवांस बुकिंग 30 नवंबर से शुरू हुई और इसने दो दिनों में 1 दिसंबर की रात तक सभी पांच भाषाओं में पहले दिन के लिए करीब 22 करोड़ रुपये रुपये की प्री-सेल्‍स बुकिंग कर ली है। सुकुमार के डायरेक्‍शन में बनी 'पुष्‍पा 2' साल 2024 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म है। साल 2021 में 'पुष्‍पा: द राइज' के बाद से ही दर्शकों, खासकर अल्‍लू अर्जुन के फैंस को इस फिल्‍म का बेसब्री से इंतजार है। गुरुवार, 5 दिसंबर को फिल्‍म रिलीज हो रही है और इसके पास एडवांस बुकिंग के लिए अभी भी तीन दिनों का वक्‍त है। यह फिल्‍म तेलुगू, हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्‍नड़ में 2D, 3D और IMAX वर्जन में रिलीज हो रही है। 48 घंटों में बिके हैं 'पुष्‍पा 2' के 6.74 लाख टिकट sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, 48 घंटों के भीतर 'पुष्‍पा 2: द रूल' की प्री-सेल्स ने सभी संस्करणों में ओपनिंग डे के लिए 21.99 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई की है। जबकि ब्‍लॉक सीटों के साथ कुल 31.32 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। फिल्‍म के 16 हजार से अध‍िक शोज के लिए रविवार रात तक 6.74 लाख से अध‍िक टिकटों की बिक्री हुई है। हिंदी वर्जन में भी बंपर एडवांस बुकिंग 'पुष्‍पा 2: द रूल' मूल रूप से तेलुगू फिल्‍म है, जो पैन इंडिया रिलीज हो रही है। बजट करीब 500 करोड़ है। दिलचस्‍प है कि हिंदी वर्जन में भी इसने करीब-करीब तेलुगू के बराबर एडवांस बुकिंग की है। शुरुआती 48 घंटों में जहां हिंदी वर्जन से 10.29 करोड़ रुपये के टिकटों की एडवांस बुकिंग हुई है, वहीं तेलुगू से 10.89 करोड़ रुपये की प्री-सेल्‍स बुकिंग हुई है। एडवांस बुकिंग से 100 करोड़ कमा सकती है 'पुष्‍पा 2' अल्‍लू अर्जुन, रश्‍म‍िका मंदाना और फहाद फासिल स्‍टारर इस फिल्‍म की रिलीज जैसे-जैसे नजदीक आएगी, एडवांस बुकिंग में और तेजी आएगी। ऐसे में कुछ जानकार यह भी मान रहे हैं कि 'पुष्‍पा 2' एडवांस बुकिंग से ही 100 करोड़ रुपये कमा सकती है। यदि ऐसा होता है तो यह 2017 में रिलीज 'बाहुबली 2' को पछाड़ सकती है, जिसने एडवांस बुकिंग से 100+ करोड़ की कमाई की थी। ओपन‍िंग डे पर वर्ल्‍डवाइड 300 करोड़ कमा लेगी 'पुष्‍पा 2' ट्रेड विश्‍लेशकों को उम्मीद है कि 'पुष्पा 2' भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग डे पर 200+ करोड़ की ग्रॉस कमाई कर सकती है। जबकि वर्ल्‍डवाइड यह पहले दिन 300 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेकशन कर सकती है। यहां ध्‍यान देने वाली बात यह भी है कि 'पुष्‍पा 2' देशभर में मौजूद कुल स्क्रीन के 80% से अधिक पर रिलीज हो रही है। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ है। इसके अलावा, टिकट की कीमतें भी बढ़ाई गई हैं, खासकर तेलुगू राज्यों में। ये हैं टॉप-5 सबसे अध‍िक एडवांस बुकिंग करने वाली भारतीय फ‍िल्‍में देश में रिलीज से पहले सबसे अध‍िक एडवांस बुकिंग करने वाली टॉप-5 फिल्‍मों की बात करें तो फिलहाल यह रिकॉर्ड प्रभास की 'बाहुबली 2' के पास है, जिसने 100+ करोड़ की प्री-सेल्‍स बुकिंग की थी। दूसरे नंबर पर KGF 2 है, जिसने 80+ करोड़ रुपये एडवांस बुकिंग से कमाए थे। तीसरे नंबर पर राम चरण और जूनियर एनटीआर की RRR है, जिसने 58+ करोड़ का कारोबार किया था, चौथे नंबर 51+ करोड़ के साथ प्रभास की 'कल्‍क‍ि 2898 AD' है और 5वें नंबर पर 49 करोड़ की एडवांस बुकिंग के साथ प्रभास की 'सलार' का नाम है। हिंदी में सबसे अध‍िक एडवांस बुकिंग करने वाली टॉप- फ‍िल्‍में दूसरी ओर, हिंदी में सबसे अध‍िक एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्‍मों में साल 2022 में रिलीज यश की KGF Chapter 2 ने सबसे टॉप पर है। इसने 40.65 करोड़ रुपये की कमाई प्री-सेल्‍स से की थी। दूसरे नंबर 'बाहुबली 2' है, जिसकी एडवांस बुकिंग हिंदी में करीब 40 करोड़ थी। तीसरे नंबर पर शाहरुख खान की 'जवान' है, जिसने 37.24 करोड़ रुपये कमाए थे। चौथे नंबर पर 'पठान' है, जिसकी एडवांस बुकिंग 31.18 करोड़ रुपये की कमाई की थी। जबकि 5वें नंबर पर 29.25 करोड़ की प्री-सेल्‍स बुकिंग के साथ रणबीर कपूर की 'एनिमल' है। recent visitors 62

पहली पोस्टिंग पर जा रहे थे MP के 26 साल के IPS की हादसे में मौत

बैंगलोर. कर्नाटक के हासन जिले में अपनी पहली तैनाती को लेकर कार्यभार संभालने जा रहे भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के एक अधिकारी की दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि कर्नाटक कैडर के 2023 बैच के आईपीएस अधिकारी हर्षवर्धन मध्यप्रदेश के रहने वाले थे। खबर है कि उनकी उम्र 26 साल की थी। उसने बताया कि दुर्घटना रविवार शाम की है जब हासन तालुक के किट्टाने के निकट पुलिस वाहन का टायर फट गया, जिसके बाद चालक ने नियंत्रण खो दिया और वाहन सड़क किनारे एक घर और पेड़ से टकरा गया। पुलिस के अनुसार, वर्धन होलेनरसीपुर में परिवीक्षाधीन सहायक पुलिस अधीक्षक के रूप में ड्यूटी पर रिपोर्ट करने के लिए हासन जा रहे थे। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वर्धन के सिर में गंभीर चोट आई और इलाज के दौरान अस्पताल में उनकी मौत हो गई, जबकि चालक मंजेगौड़ा को मामूली चोटें आईं। पुलिस ने बताया कि आईपीएस अधिकारी ने हाल में मैसूर स्थित कर्नाटक पुलिस अकादमी में अपना चार सप्ताह का प्रशिक्षण पूरा किया था। एक और हादसा सोमवार को कर्नाटक के तुमकुरु के सिरा इलाके में एक बस रोड डिवाइडर से जा भिड़ी। इस घटना में 3 यात्रियों की मौत हो गई है और 20 से ज्यादा घायल हैं। पुलिस के अनुसार, घटना सुबह 4 बजकर 30 मिनट पर सोमवार को हुई। बस गोवा से लौट रही थी। घायल यात्रियों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। recent visitors 61

बच्चों से चाहते हैं बुढ़ापे में प्यार और सम्मान तो छोड़ दें ये आदतें

बच्चों की परवरिश में कई बार पैरेंट्स ऐसी गलतियां करते हैं। जिनका पता उन्हें तब होता है जब वो बिल्कुल बूढ़े और असहाय हो जाते हैं। यानि बच्चा जब बड़ा हो जाता है। बच्चे के मन में खुद के लिए हमेशा रिस्पेक्ट और प्यार बनाकर रखना चाहते हैं तो अपनी इन आदतों को आज से ही अलविदा कह दें। जिससे बच्चे बड़े होने के बाद भी आप से प्यार करते रहें और सम्मान दें। ना दें हमेशा लेक्चर काफी सारे पैरेंट्स की आदत होती है कि अपने बच्चों को हर छोटी-बड़ी बात पर लेक्चर देना शुरू कर देते हैं। बच्चों को कभी भी समझने की कोशिश नहीं करते और ना ही बच्चों की बातों को समझना जरूरी समझते हैं। पैरेंट्स की ऐसी हरकतें बच्चों के मन पर बुरा असर डालती हैं और वो पैरेंट्स से हमेशा दूरी बनाकर रखते हैं। जिससे बुढ़ापे में भी उनका साथ नहीं देते। खुद की गलती को ना मानना पैरेंट्स भी इंसान होते हैं और उनसे भी गलती हो सकती है। लेकिन अपने बच्चों के सामने अगर आप कभी भी अपनी गलती को एक्सेप्ट नहीं करते। अगर आप बच्चों के सामने अपनी गलती को एक्सेप्ट करते हैं तो इससे बच्चों के मन में पैरेंट्स के लिए प्यार और सम्मान का अलग लेवल देखने को मिलता है। दूसरों के साथ कंपेयर पैरेंटिंग में ये बात हमेशा सिखाई जाती है कि बच्चों की तुलना दूसरे बच्चे फिर चाहे खुद के हो या फिर पड़ोसी के, कभी ना करें। हर बच्चा यूनिक होता है और उसके पास अलग खूबी होती है। बच्चे की तुलना दूसरे से करना ना केवल कॉन्फिडेंस लेवल को हिला देता है बल्कि इससे बच्चे पैरेंट्स के प्रति निगेटिव सोचना शुरू कर देते हैं। रूल्स ना तोड़े बच्चों के लिए रूल्स तो सभी बनाते हैं लेकिन उन रूल्स को फॉलो करवाना टास्क होता है। अपने बच्चों से सेट बाउंड्री के आगे बढ़ना और रूल्स ना तोड़ने का एक्जाम्पल सेट करें। जिससे वो अपने रूल्स को फॉलो करने के लिए ज्यादा सीरियस हों। आपकी ये कुछ आदतें बच्चों के मन में पैरेंट्स के लिए रिस्पेक्ट लाती हैं। बच्चों से जो कहें वो खुद भी करें अगर आप बच्चों को अच्छी बातें, आदतें सिखा रहे हैं तो उन्हें वो करके दिखाएं। बच्चे वहीं सीखते हैं जो पैरेंट्स को करते देखते हैं। अगर आप खुद हेल्दी फूड नहीं खाते और एक्सरसाइज नहीं करते तो बच्चे को हेल्दी रहने के लिए नहीं बोल पाएंगे। ठीक यहीं बात लाइफ के रूल्स पर भी लागू होती है। बच्चों से रिस्पेक्ट चाहिए तो केवल बोलें नहीं बल्कि करके दिखाएं। recent visitors 74

जल्द भारत में लॉन्च होगा वनप्लस का नया स्मार्टफोन OnePlus 13R

नई दिल्ली वनप्लस का नया स्मार्टफोन OnePlus 13R जल्द भारत में लॉन्च हो सकता है। यह अपकमिंग स्मार्टफोन OnePlus 12R का अपडेटेड मॉडल होगा, जिसे इस साल भारत में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि फोन को कब लॉन्च किया जाएगा? इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। फोन को लॉन्च से पहले कई बेंचमार्क वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है। कंपनी ने फ्लैगशिप OnePlus 13 स्मार्टफोन को पहले ही चीन में लॉन्च कर दिया गया है। हैंडसेट को ग्लोबल मार्केट में अपकमिंग माह में पेश किया जा सकता है। OnePlus 13R के संभावित स्पेसिफिकेशन्स वनप्लस के नए हैंडसेट को मॉडल नंबर OnePlus CPH2645 के साथ लिस्ट किया गया है। स्मार्टफोन को भारत में वनप्लस 13R के नाम से पेश किया जा सकता है। हालांकि फोन के नाम को लेकर कोई कंफर्मेशन मौजूद नहीं है। पिछले कुछ वर्षों में दो स्मार्टफोन को लॉन्च किया जा सकता है। इसमें एक फ्लैगशिप और दूसरा अफोर्डेबल मॉडल हो सकता है। अगर स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो OnePlus 13R स्मार्टफोन को Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है। यह वही चिपसेट है, जिसे मौजूदा वक्त में OnePlus 12 मॉडल में दिया जा रहा है। 12 जीबी रैम सपोर्ट के साथ आएगा फोन Geekbench लिस्टिंग के मुताबिक OnePlus 13R स्मार्टफोन में 12GB रैम सपोर्ट दिया जा सकता है। फोन को एंड्रॉइड 15 सपोर्ट OxygenOS 15 स्किन सपोर्ट दिया जा सकता है। अगर परफॉर्मेंस की बात की जाए, तो OnePlus 13R स्मार्टफोन सिंगल-कोर टेस्ट में 2,238 प्वाइंट और मल्टीकोर टेस्ट में 6,761 प्वाइंट स्कोर दिया जा सकता है। OnePlus 12R के स्पेसिफिकेशन्स OnePlus 12R स्मार्टफोन में 6.78 इंच की डिस्प्ले दी गई है। फोन 2780×1264 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ आता है। अगर प्रोसेसर की बात करें, तो फोन में स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट दिया गया है। फोन में 16MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। साथ ही फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका प्राइमरी कैमरा 50MP का होगा। साथ ही 8MP और 2MP कैमरा सेंसर मिलता है। फोन 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज दिया गया है। फोन में पावर बैकअप के लिए 5500mAh बैटरी दी गई है। फोन एंड्रॉइड 14 बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। recent visitors 59