कप्तान रोहित शर्मा प्रेस कॉन्फ्रेंस में नजर आए, तमाम सवालों के दिए जवाब, ओपनिंग कौन करेगा यह भी बताया

नई दिल्ली एडिलेड के ओवल में कल यानी शुक्रवार 6 दिसंबर से शुरू हो रहे पिंक बॉल टेस्ट मैच से पहले आज यानी 5 दिसंबर को भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा प्रेस कॉन्फ्रेंस में नजर आए। रोहित शर्मा ने इस पीसी में तमाम सवालों के जवाब दिए। उन्होंने इस बात पर सस्पेंस खत्म कर दिया कि एडिलेड में ओपनिंग कौन करेगा। उन्होंने बताया कि केएल राहुल यशस्वी जायसवाल के साथ ओपनिंग करेंगे और वे खुद मिडिल ऑर्डर में बैटिंग करेंगे। रोहित ने ये भी कहा कि पिछली बार एडिलेड में जो हुआ, उस परिणाम को बदलने की कोशिश हमारी रहेगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोहित ने युवा खिलाड़ियों की तारीफ की और कहा कि हर कोई चुनौती के लिए तैयार है और अपने से ज्यादा टीम को आगे रखता है। रोहित ने युवा खिलाड़ियों की तारीफ में कहा, "जायसवाल, पंत, गिल अलग जेनरेशन के खिलाड़ी हैं। जब हम पहली बार ऑस्ट्रेलिया आए थे, तो हम इस बारे में सोचते थे कि कैसे स्कोर करना है। ये लोग केवल मैच जीतने के बारे में सोचते हैं। उनका प्राथमिक ध्यान मैच जीतना है। वे ये नहीं सोचते कि शतक मारना है या दोहरा शतक मारना है। वे सिर्फ और सिर्फ ये सोचते हैं कि मैच को कैसे जीता जाए।" रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया या विदेशी परस्थितियों में खेलने को लेकर कहा, "जब आप अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलते हैं, तो तकलीफ तो सहनी पड़ेगी। खिलाड़ी मानसिक रूप से मजबूत होते हैं, अनुकूलन में किसी तरह की कोई समस्या नहीं है। वे किसी भी स्थिति का सामना करने के लिए तैयार रहते हैं। यह मुश्किल है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुछ भी आसान नहीं होता। हर एक युवा खिलाड़ी भी इसके लिए तैयार है।" केएल राहुल को ओपनर के तौर पर खिलाने पर कप्तान रोहित शर्मा ने कहा, "केएल और जायसवाल की साझेदारी ने संभवतः हमें टेस्ट मैच जिता दिया। इसमें बदलाव की कोई जरूरत नहीं है, शायद भविष्य में यह अलग हो। केएल राहुल इस समय अपनी जगह के हकदार हैं। मैंने बाहर से जो देखा, वह शानदार थे। व्यक्तिगत तौर पर, यह (ओपनिंग से हटना) आसान नहीं था, लेकिन टीम के लिए यह बहुत मायने रखता है।" पिंक बॉल टेस्ट के पिछले रिजल्ट पर रोहित शर्मा ने कहा, "पिछली बार एडिलेड टेस्ट में हमें सर्वश्रेष्ठ परिणाम नहीं मिला था, लेकिन हम इसे बदलने के लिए दृढ़ हैं।" पर्थ में आर अश्विन और रविंद्र जडेजा जैसे खिलाड़ियों को बेंच पर बैठाने पर रोहित शर्मा ने कहा, "उन्हें बाहर रखना हमेशा मुश्किल होता है। मैं निश्चित रूप से उन्हें बाकी सीरीज में बड़ी भूमिका निभाते हुए देखता हूं। वे बेहतरीन खिलाड़ी हैं।" पिंक बॉल चैलेंज को लेकर कप्तान रोहित शर्मा बोले, "जितना ज्यादा समय आप पिंक बॉल से खेलते हैं, यह उतना ही आसान होता जाता है। आपको इससे निपटने का अपना तरीका ढूंढ़ना होगा, मौजूदा स्थिति के हिसाब से प्रयास करना होगा। टीम आपके फैसले का समर्थन करेगी। हमने यहां मैच देखे हैं और परिस्थितियों को समझते हैं।" ऑस्ट्रेलियाई टीम में दरार पड़ गई है। इसका जिक्र कमेंटेटर्स कर चुके हैं। इस पर रोहित शर्मा ने कहा, "मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है, उनके ड्रेसिंग रूम में क्या हो रहा है। हम अपने ड्रेसिंग रूम के बारे में जानते हैं, जहां शानदार माहौल है।" रोहित शर्मा ने हर्षित राणा और नितीश रेड्डी को लेकर कहा, "ऐसा नहीं लगा कि यह उनका पहला गेम था (पर्थ में)। उनकी बॉडी लैंग्वेज शानदार दिखी। जब आप कोई बड़ी सीरीज जीतना चाहते हैं तो आपको इन खिलाड़ियों की जरूरत होती है।" ओपनिंग करने के सवाल पर रोहित शर्मा ने कहा, “मैं ओपनिंग नहीं करूंगा। केएल राहुल ओपनिंग करेंगे और मैं मिडिल ऑर्डर में किसी पोजिशन पर खेलूंगा।”  रोहित शर्मा ने सबसे पहले प्रैक्टिस मैच को लेकर कहा कि पहला दिन बारिश के कारण खराब हो गया था। ऐसे में हम जो कर सकते थे, वह हमने दूसरे दिन किया। recent visitors 70

प्रधानमंत्री मोदी के देश को टीबीमुक्त बनाने का संकल्प को मध्यप्रदेश भी कदम से कदम मिला कर चल रहा

भोपाल मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज कहा कि 'टीबीमुक्त भारत' के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प में राज्य भी कदम से कदम मिला कर चल रहा है और अगर कोई व्यक्ति टीबी से ग्रस्त है तो उसे इस अभियान का हिस्सा बनाने में सभी मदद करें। डॉ यादव ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2018 में देश को टीबीमुक्त बनाने का संकल्प लिया था। मध्यप्रदेश भी उसमें कदम से कदम मिला कर चल रहा है। उन्होंने कहा कि क्षय रोग के दृष्टिकोण से देश भर के 347 जिलों का चयन किया गया है, जिसमें 100 दिवसीय नि:क्षय अभियान चलाया जा रहा है। इसमें मध्यप्रदेश के 23 जिले अलीराजपुर, अनूपपुर, बैतूल, छतरपुर, छिंदवाड़ा, दमोह, दतिया, डिंडोरी, जबलपुर, कटनी, खंडवा, मंडला, मंदसौर, नरसिंहपुर, नीमच, रतलाम, सीहोर, सिवनी, श्योपुर, सीधी, सिंगरौली, उज्जैन और विदिशा शामिल हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि क्षय उन्मूलन की दिशा में इन जिलों में सक्रियता के साथ काम होगा। साथ ही जनता भी इस अभियान में मददगार बनते हुए टीबी से ग्रस्त अगर कोई व्यक्ति है तो उसे इस अभियान का हिस्सा बनाने में मदद करे।मुख्यमंत्री ने कहा कि टीबी लाइलाज बीमारी नहीं है। इससे डरे नहीं। रोगी की पहचान कर राेगमुक्ति का संकल्प लें। recent visitors 77

फडणवीश की एक बार फिर ताजपोशी पीएम नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में, इस बीच कई बड़े नेता भी समारोह में शामिल होंगे.

मुंबई मुंबई के आजाद मैदान में आज देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के नए सीएम के तौर पर शपथ लेंगे. फडणवीस तीसरी बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं. शाम 5.30 बजे उनका शपथ ग्रहण कार्यक्रम होगा, जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार और आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू भी मौजूद रहेंगे. CM: सिद्धी विनायक मंदिर पहुंचे फडणवीस महाराष्ट्र के सीएम पद की शपथ लेने से पहले देवेंद्र फडणवीस सिद्धि विनायक मंदिर पहुंचे. यहां उन्होंने भगवान गणेश के दर्शन किए. बता दें कि आज शाम फडणवीस महाराष्ट्र के सीएम पद की शपथ लेने जा रहे हैं.  फडणवीस की ताजपोशी में शामिल होंगे NDA के कई दिग्गज आज मुंबई में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह होने वाला है. फडणवीस की ताजपोशी में एनडीए के इन दिग्गजों के शामिल होने की उम्मीद है.     रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह     गृह मंत्री अमित शाह     आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू     यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ     बिहार के सीएम नीतीश कुमार     बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा     केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी     शिवराज सिंह चौहान     वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण     वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल     विदेश मंत्री एस जयशंकर     संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया     बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव बी एल संतोष, संयुक्त सचिव शिव प्रकाश     राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े पीएम की मौजूदगी में शाम को इस समय होगा शपथ ग्रहण राज्यपाल से मुलाकात के बाद फडणवीस ने कहा कि 'नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार शाम 5:30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में होगा. मैंने एकनाथ शिंदे से मुलाकात की और उनसे इस सरकार में शामिल होने का अनुरोध किया, क्योंकि यह महायुति कार्यकर्ताओं की इच्छा है.हम महाराष्ट्र की जनता से किए गए वादों को पूरा करेंगे.' फडणवीस ने कहा, 'हम तीनों नेता एक हैं. डिप्टी सीएम और सीएम सिर्फ तकनीकी पद हैं. कौन-कौन शपथ लेगा, ये शाम तक बता दिया जाएगा.' कई बड़े नेता होंगे समारोह में शामिल सूत्रों की मानें तो शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे और एनसीपी के अजित पवार नए मंत्रिमंडल में उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. शपथ ग्रहण समारोह को भव्‍य बनाने के लिए कई दिनों से तैयारियां चल रही हैं. इस समारोह में प्रधानमंत्री के अलावा में एनडीए के कई मुख्यमंत्री और नेताओं के भी शामिल होने की उम्‍मीद है. बता दें क‍ि फडणवीस का शीर्ष पद पर यह तीसरा कार्यकाल होगा. शपथ समारोह से पहले ये बोले शिंदे फडणवीस के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने से पहले एकनाथ शिंदे ने कहा कि 'हमारी सरकार- महायुति सरकार, हम तीनों और हमारी टीम ने पिछले ढाई साल में जो काम किया है, वह उल्लेखनीय है. इसे इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा. हमें खुशी है कि हमने इतने बड़े फैसले लिए.' शिंदे के साथ फडणवीस और एनसीपी प्रमुख अजित पवार भी इस बीच मौजूद थे. उन्‍होंने कहा कि 'हम सरकार चलाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे. पार्टी की गतिविधियों का प्रबंधन भाजपा प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले और एनसीपी के सुनील तटकरे करेंगे.' महायुति गठबंधन चुनाव में शानदार जीत हासिल की 2024 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन ने शानदार जीत दर्ज की, जिसने 288 में से 235 सीटों के साथ शानदार जीत हासिल की. ​​यह परिणाम भाजपा के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुआ, जो 132 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी. जबकि, महा विकास अघाड़ी (एमवीए) को बड़ा झटका लगा, जिसमें कांग्रेस को सिर्फ़ 16 सीटें मिलीं. इसके गठबंधन सहयोगी शिवसेना (यूबीटी) ने 20 सीटें जीतीं, जबकि एनसीपी (शरद पवार गुट) को सिर्फ 10 सीटें मिलीं. महाराष्ट्र में कौन है संभावित मंत्री बीजेपी की तरफ से देवेंद्र फडणवीस (मुख्यमंत्री), राधाकृष्ण विखे-पाटिल, सुधीर मुनगंटीवार, चंद्रकांत पाटिल, गिरीश महाजन, सुरेश खाडे, रवींद्र चव्हाण, अतुल सावे, मंगल प्रभात लोढ़ा, राहुल नार्वेकर, जयकुमार रावल, चंद्रशेखर बावनकुले, बबनराव लोणीकर, पंकजा मुंडे, देवयानी फरांदे, किसन कथोरे, नितेश राणे, आशीष शेलार, संभाजी निलंगेकर, राहुल कुल. recent visitors 81

बड़ौदा ने सिक्किम के खिलाफ बनाए 5 विकेट पर 349 रन, T20 इतिहास का सबसे बड़ा टोटल किया खड़ा …

नई दिल्ली बड़ौदा क्रिकेट टीम ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में इतिहास रच दिया। उन्होंने गुरुवार को इंदौर में टी20 क्रिकेट का अब तक का सबसे बड़ा टोटल बना दिया। बड़ौदा ने सिक्किम के खिलाफ 5 विकेट पर 349 रन बनाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। यह टी20 क्रिकेट के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बन गया है। आज से पहले किसी टीम ने इतने रन टी20 में नहीं बनाए हैं। इससे पहले सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड जिम्बाब्वे के खिलाफ था। उन्होंने इसी साल गांबिया के खिलाफ 20 ओवर में 344 रन बनाए थे। भानू पनिया ने ठोका दमदार शतक 349 रन बनाने के दौरान बड़ौदा के लिए सबसे तूफानी बैटिंग तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे भानू पनिया ने की। इस खिलाड़ी ने 262.75 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 51 गेंद में नाबाद 134 रन बना डाले। उन्होंने अपनी पारी में 15 छक्के और 5 चौके लगाए। इसके अलावा ओपनर्स शाश्वत रावत (43 रन) और अभिमन्यू सिंह राजपूत (53 रन) ने टीम को अच्छी शुरुआत दी। शिवालिक शर्मा ने भी 55 तो विश्णु सोलांकी ने भी 16 गेंद में तूफानी अर्धशतक ठोका। इन बल्लेबाजों के बूते बड़ौदा ने वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। सिक्किम के खिलाफ इस पारी में बड़ौदा ने कुल 37 छक्के लगाए। बता दें कि बड़ौदा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। बता दें कि क्रुणाल पंड्या इस मैच में बड़ौदा की कप्तानी कर रहे हैं जबकि उनके भाई हार्दिक पंड्या इस मैच का हिस्सा नहीं हैं। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में पिछला सबसे बड़ा टीम स्कोर पंजाब का था, जिसने टूर्नामेंट के आखिरी संस्करण में आंध्र के खिलाफ 275 रन बनाए थे। टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा टीम स्कोर     बड़ौदा 349/5 बनाम सिक्किम – 2024     जिम्बाब्वे 344/4 बनाम गाम्बिया – 2024     नेपाल 314/3 बनाम मंगोलिया – 2023     भारत 297/6 बनाम बांग्लादेश – 2024 recent visitors 118

शपथ ग्रहण समरोह से ठीक पहले फिर बढ़ा सस्पेंस, एकनाथ शिंदे का शपथ लेना तय नहीं

मुंबई शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे का नई सरकार में आज डिप्टी सीएम के तौर पर शपथ लेना तय नहीं है। बुधवार रात से खबर थी कि वह उपमुख्यमंत्री बनने के लिए राजी हो गए हैं, लेकिन आज उनकी पार्टी के नेता उदय सामंत ने कहा कि अभी इस पर फैसला नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि एकनाथ शिंदे जल्दी ही तय करेंगे कि क्या करना है। शिवसेना नेता और निवर्तमान उद्योग मंत्री ने कहा कि सभी विधायकों ने तय किया है कि यदि एकनाथ शिंदे सरकार का हिस्सा नहीं बनेंगे तो हम भी शामिल नहीं होंगे। सामंत ने कहा कि सभी मंत्री बुधवार की शाम को एकनाथ शिंदे से मिले थे और उन्हें इसके लिए राजी करने की कोशिश की थी। उन्होंने कहा कि हमने तय किया है कि मिलकर काम करेंगे और जिला एवं नगर पंचायत के चुनावों में तीन और धनुष के सिंबल पर जीत दर्ज करेंगे। उदय सामंत ने कहा कि मैंने और अन्य सभी नेताओं ने एकनाथ शिंदे से कहा कि यदि आप डिप्टी सीएम नहीं बने तो फिर हम सब भी सरकार में शामिल नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि शिवसैनिकों की जरूरत है कि एकनाथ शिंदे डिप्टी सीएम बनें। वहीं उन्होंने साफ कर दिया कि अब तक एकनाथ शिंदे का शपथ लेना तय नहीं है। सामंत ने कहा कि अगले करीब एक घंटे में एकनाथ शिंदे इसके बारे में फैसला कर लेंगे। उदय सामंत के इस बयान ने महाराष्ट्र की नई सरकार को लेकर जारी सस्पेंस को फिर से बढ़ा दिया है। एकनाथ शिंदे ने बुधवार को राजभवन में देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार के साथ मीडिया से बात की थी। इस दौरान जब उनसे शपथ के बारे में पूछा गया था तो उनका कहना था कि इतनी क्या जल्दी है। शपथ समारोह तो कल शाम को होना है। हालांकि रात तक जानकारी आई थी कि एकनाथ शिंदे राजी हो गए हैं। वहीं एक बार फिर से स्पेंस बढ़ गया है और उदय सामंत का कहना है कि वह करीब एक घंटे में अपना फैसला बताएंगे कि शपथ लेंगे या नहीं। बता दें कि शपथ समारोह के लिए जो आमंत्रण पत्र दिया जा रहा है, उसमें सिर्फ देवेंद्र फडणवीस का ही नाम है। शिवसेना के एक अन्य नेता दीपक केसरकर ने कहा कि हम तो साफ कर चुके हैं कि एकनाथ शिंदे नहीं तो फिर कोई नहीं। यानी शिंदे ने यदि डिप्टी सीएम की शपथ नहीं ली तो कोई भी नेता मंत्री नहीं बनेगा। गौरतलब है कि शपथ समारोह को लेकर जो आमंत्रण पत्र साझा किया गया है, उसमें सिर्फ देवेंद्र फडणवीस की शपथ का ही जिक्र है। ऐसे में कयासों को और बल मिल रहा है कि एकनाथ शिंदे आखिर शपथ लेने वाले हैं या नहीं। recent visitors 52

मार्च 2026 तक नक्सलवाद समाप्त करने के संकल्प को पूर्ण करने तेजी से करेंगे प्रयास – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

हमारी सरकार ने 11 महीनों में नक्सलवाद के खिलाफ लड़ी निर्णायक लड़ाई – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हमारी सरकार ने 11 महीनों में नक्सलवाद के खिलाफ लड़ी निर्णायक लड़ाई  – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मार्च 2026 तक नक्सलवाद समाप्त करने के संकल्प को पूर्ण करने तेजी से करेंगे प्रयास  – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बस्तर नक्सलवाद से मुक्त होकर विकास की ओर हो रहा अग्रसर प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत आत्मसमर्पित नक्सलियों  एवं नक्सल पीड़ित परिवारों के 15,000 मकानों के निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर में नक्सल परिदृश्य पर बड़ी समीक्षा बैठक हुई। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा सहित राज्य के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में नक्सलवाद उन्मूलन के प्रयासों के मूल्यांकन और भविष्य की रणनीतियों पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बैठक में कहा कि हमारी सरकार ने 11 महीनों में नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ी है। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री के मार्च 2026 तक नक्सलवाद समाप्त करने के संकल्प का उल्लेख करते हुए कहा कि हमें उसी दिशा में प्रभावी रणनीतियां तैयार करनी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि नक्सल आत्मसमर्पण के लिए जनजागरूकता अभियान को और तेज करने की आवश्यकता है। बस्तर क्षेत्र के लोग अब नक्सलवाद से मुक्त होकर विकास की ओर बढ़ना चाहते हैं, जिसकी झलक हाल ही में संपन्न बस्तर ओलंपिक में भी दिखी। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आत्मसमर्पित नक्सलियों और नक्सल पीड़ित परिवारों के लिए 15,000 मकानों के निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि सामूहिक प्रयासों और जनभागीदारी से छत्तीसगढ़ जल्द ही नक्सलवाद मुक्त होगा। सरकार की प्राथमिकता स्थानीय समुदायों के जीवन स्तर को सुधारने और विकास की नई ऊंचाइयों को हासिल करने की है। बैठक में उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि नक्सलवाद को समाप्त करने के लिए राज्य सरकार ठोस कार्रवाई कर रही है। उन्होंने सिविल सोसाइटी को अभियान से जोड़ने और नक्सलियों के आत्मसमर्पण हेतु किए जा रहे प्रयासों को तेज करने पर बल दिया। शर्मा ने नक्सलियों के वित्तीय नेटवर्क को तोड़ने की आवश्यकता पर जोर दिया और कहा कि लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हर संभव उपाय किए जाएंगे। बैठक में  सुरक्षा ग्रिड का विस्तार, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में नए कैंप स्थापित करना, आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों के पुनर्वास और आवास संबंधी योजनाएं और ज्वाइंट एक्शन प्लान सहित अन्य विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, अपर मुख्य सचिव गृह मनोज पिंगुवा, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक प्रदीप गुप्ता, एस आर पी कल्लूरी, विवेकानन्द सिन्हा, अमित कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत, सचिव गृह श्रीमती नेहा चम्पावत हिमशिखर गुप्ता सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। recent visitors 96

राज्यपाल ने कहा कि शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का क्रियान्वयन धरातल पर सुनिश्चित किया जाए

रायपुर राज्यपाल रमेन डेका  धमतरी जिले के प्रवास पर पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों से बैठक लेकर शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की चर्चा की। राज्यपाल डेका ने कहा कि शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का क्रियान्वयन धरातल पर सुनिश्चित किया जाए तथा पात्र हितग्राहियों को शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया जाए। बैठक में राज्यपाल डेका ने जिले में जल एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली।   इस अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा आमजनों को जल संरक्षण की दिशा में जोड़ने एवं उन्हें जागरूक करने संबंधी तैयार किए गए लघु फिल्म को राज्यपाल डेका के समक्ष प्रस्तुत किया गया। राज्यपाल डेका ने कहा कि जिले में जल एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सराहनीय प्रयास किए जा रहे हैं, इसके लिए पूरा जिला प्रशासन बधाई के पात्र हैं। राज्यपाल डेका ने जिले में ’’एक पेड़ मां के नाम’’ के तहत लगाए गए पौधों की जानकारी ली और कहा कि लगाए गए पौंधों को जीवित रखने लोगों को जागरूक करें। इसके साथ ही पौधों को संरक्षित रखें और इसकी जानकारी भी संधारित करें। राज्यपाल ने जिले में टी.बी.उन्मूलन के तहत चलाए गए कार्यक्रमों की जानकारी ली। उन्होंने जिले में टी.बी.के कुल जांच, पॉजिटिव मरीजों की संख्या, निक्षय पोषण योजना के तहत लाभान्वित हितग्राही, निक्षय मित्र पंजीयन आदि के बारे में पूछा। राज्यपाल डेका ने कहा कि जिले के 10 टी.बी.मरीजों को निक्षय मित्र बन वे सहयोग प्रदाय करेंगे। इसमें रेडक्रॉस को भी जोड़ने की बात उन्होंने कही। राज्यपाल डेका ने जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने आवासों की जानकारी लेते हुए कहा कि सभी आवासों को गुणवत्ता व समय का ध्यान रखते हुए पूरा करावें। साथ ही हितग्राही से संबंधित जानकारी की सूचना प्रदर्शित की जाए। राज्यपाल डेका ने एनसीसी को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी लेते हुए कहा कि बच्चों को एनसीसी के प्रति प्रोत्साहित करें। एनसीसी से बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक क्षमता का विकास होता है। बैठक में राज्यपाल डेका ने कहा कि लोगों को हेलमेट अनिवार्य रूप से लगाए जाने हेतु जागरूक करें। उन्होंने जैविक कृषि को बढ़ावा, स्वच्छता, बाल लिंगानुपात के प्रति जागरूकता, लड़कियों के स्कूल छोड़ने की दर को कम करने, बच्चों की शिक्षा, विशेषकर श्रमिक एवं अनाथ बच्चों की शिक्षा, जिले में पुस्तकालय एवं वाचनालय, सांस्कृतिक धरोहरों का संरक्षण एवं राष्ट्र के महापुरूषों के प्रति सम्मान का भाव, असहाय, परित्यक्त वृद्धजनों की सहायता, भिक्षुकों को धार्मिक संस्थाओं और सामाजिक संगठनों के जरिए मदद करना, ग्रामीण एवं शहरी महिलाओं के कौशल का उपयोग कर उनकी आय बढ़ाना, स्व सहायता समूहों में महिलाओं की भागीदारी, नशा से ग्रसित लोगों के लिए सुधारात्मक उपाय, जनजातीय एवं वनवासी क्षेत्रों में शिक्षा एवं चिकित्सा सुविधाओं का विकास तथा उन्हें मुख्य धारा में लाने के उपाय इत्यादि के बारे में विस्तृत चर्चा भी की। दूरस्थ क्षेत्र में रहने वाले जनजातीय समूह को बेहतर सुविधाएं मिले। जैविक खेती पर जोर देते हुए। किसानों को सब्जियां उत्पादन के लिए प्रेरित करें, जिससे किसानों को अपनी उपज का उचित और बाजार मूल्य मिले। बैठक में धमतरी जिले की कलेक्टर सुनम्रता गांधी, जिला प्रशासन के अधिकारियों सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। recent visitors 63