अब पुलिस थानों पर होगी जनसुनवाई, DGP कैलाश मकवाना ने दिए आदेश

भोपाल ! मध्य प्रदेश में अब पुलिस थानों पर ही लोगों की जनसुनवाई हो जाएगी. उन्हें पुलिस अधीक्षक के दफ्तर तक नहीं जाना पड़ेगा. प्रदेश के नए डीजीपी कैलाश मकवाना ने यह निर्देश दिया है. उनका मानना है कि इससे लोगों को काफी सुविधा मिलेगी. इसके अलावा छोटी-छोटी शिकायतों का निराकरण पुलिस थाने पर ही हो जाएगा. मध्य प्रदेश के नए पुलिस मुखिया कैलाश मकवाना ने लोगों को सुविधा देने के उद्देश्य से बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा, अब लोगों को जन सुनवाई के लिए पुलिस विभाग के आला अधिकारियों के दफ्तर के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे, बल्कि पुलिस थाने में ही हर मंगलवार जनसुनवाई हो जाएगी. पुलिस अधिकारियों द्वारा शिकायतों का निराकरण किया जाएगा, यदि पुलिस थानों पर शिकायत का निराकरण नहीं होता तो फिर पीड़ित आगे शिकायत कर सकता है. अभी तक यहा होती थी जनसुनवाई अभी तक पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जन सुनवाई का सिलसिला मंगलवार को चलता था. इसके अलावा डीआईजी और आईजी स्तर के अधिकारी भी जनसुनवाई करते थे. नए आदेश से काफी बदलाव आने की संभावना है. जनसुनवाई के नए आदेश के बाद अब पुलिस थानों पर अधिकारियों द्वारा शिकायतों का निराकरण करने की जिम्मेदारी रहेगी. इसके अलावा शिकायतकर्ता को न्याय मिलने में होने वाली देरी भी कम होगी. वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा यह भी निर्णय लिया गया है कि शिकायतों का पुलिस थाने पर जल्द ही निराकरण करने पर कर्मचारियों को पुरस्कृत किया जाएगा. नई व्यवस्था को लेकर फिलहाल तारीख नहीं सामने आई है, लेकिन यह कहा जा रहा है कि अगले मंगलवार से ही नई व्यवस्था लागू हो सकती है. recent visitors 115

54 साल की उम्र में देवेंद्र फडणवीस तीसरी बार महाराष्ट्र जैसे अहम राज्य के सीएम बनने वाले हैं

मुंबई महाराष्ट्र में 2019 में तीन दिन की सरकार चलाने के बाद सत्ता से विदाई के दौरान देवेंद्र फडणवीस ने खुद को समंदर बताया था। उनका कहना था- मेरा पानी उतरता देख, मेरे किनारे पर घर न बसा लेना। मैं समंदर हूं, फिर लौट कर आऊंगा। उनकी इस टिप्पणी की खूब चर्चा हुई थी। 2022 में उद्धव ठाकरे की सरकार विदा हुई तो एकनाथ शिंदे को भाजपा नेतृत्व ने सीएम बना दिया। फडणवीस को डिप्टी सीएम के तौर पर संतोष करना पड़ा था। लेकिन अब भाजपा को जब 132 सीटें अपने दम पर मिली है तो वह सीएम बनने जा रहे हैं। आज शपथ ग्रहण समारोह है और समंदर की इस वापसी का जोरदार जश्न मनाया जा रहा है। आइए जानते हैं, कैसा होगा यह जश्न… 1. देवेंद्र फडणवीस के साथ एकनाथ शिंदे और अजित पवार डिप्टी के तौर पर शपथ लेंगे। बुधवार को शाम तक एकनाथ शिंदे को मनाने की कोशिशें जारी थीं और अंत में उन्होंने सरकार का हिस्सा बनने पर सहमति दी। 2. अब तक मिली जानकारी के अनुसार देवेंद्र फडणवीस के शपथ ग्रहण समारोह में 40 हजार मेहमान होंगे। इनमें 2000 वीआईपी भी होंगे। मुख्य अतिथि के तौर पर पीएम नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहेंगे। 3. शपथ समारोह शाम को 5:30 बजे आयोजित किया जाएगा। आजाद मैदान में इसकी तैयारियां जोरों पर हैं। इस कार्यक्रम में एनडीए शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्री भी रहेंगे। 4. एकनाथ शिंदे के सरकार का हिस्सा बनने को लेकर देवेंद्र फडणवीस का कहना है कि उन्होंने मुलाकात की थी। मैंने एकनाथ शिंदे से कहा था कि आप सरकार का हिस्सा बनें। ऐसा महायुति के सभी लोग चाहते हैं। अब हम मिलकर जनता के वादों को पूरा करेंगे। 5. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में 235 सीटों पर महायुति को जीत मिली है। बीते कई चुनावों के बाद पहली बार राज्य में इतनी मजबूत सरकार बनने वाली है। 6. शपथ समारोह में देश के अलग-अलग हिस्सों से संतों को भी आमंत्रित किया गया है। 7. आजाद मैदान फिलहाल पूरी तरह सजकर तैयार है। यहां सुरक्षा के लिए 4000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। इसके अलावा एसआरपीएफ, क्विक रेस्पॉन्स टीम आदि भी तैनात हैं। 8. देवेंद्र फडणवीस के सीएम बनने का इतना जोरदार जश्न है कि समर्थकों ने नागपुर समेत तमाम समर्थकों में 'आपले देवेंद्र भाऊ' के पोस्टर लगाए हैं। इसका अर्थ है- अपने देवेंद्र भाई। 9. 54 साल की उम्र में देवेंद्र फडणवीस तीसरी बार महाराष्ट्र जैसे अहम राज्य के सीएम बनने वाले हैं। वह पहली बार 44 साल की आयु में ही मुख्यमंत्री बने थे और पूरे 5 साल शासन चलाया था। 10. पहली बार में ही देवेंद्र फडणवीस ने नितिन गडकरी, विनोद तावड़े जैसे सीनियर नेताओं को पीछे छोड़ते हुए मुख्यमंत्री की कुर्सी हासिल की थी। recent visitors 148

जिला अस्पताल में चल रहा इलाज, छत्तीसगढ़-बालोद में मामूली बात पर चाकूबाजी में एक घायल

बालोद. बालोद सीटी कोतवाली थाना क्षेत्र में एक बार फिर चाकूबाजी की घटना सामने आई है। जहां मामूली सी बात पर चाकू से हमला किया गया है। बच्चों के बीच हुए विवाद चाकूबाजी तक पहुंच गया। घटना में संन्तोष योगी नामक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज जारी है। मामले को लेकर कोतवाली पुलिस जांच में जुटी हुई है। चाकूबाजी की घटना से शहर में हड़कंप मचा हुआ है। आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पूरे मामले में सिटी कोतवाली के इंचार्ज रवि शंकर पांडे ने बताया कि घटना बीती रात को घटित हुई है और बालोद शहर के मस्जिद के पास की घटना है। जिसमें घायल व्यक्ति को अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज किया गया है। आरोपी नाबालिग है, उसकी तलाश की जा रही है। दो पक्षों के विवाद के बाद घटना सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रात में दो पक्षों में विवाद चल रहा था। जहां पर बालोद शहर के नयापारा निवासी संतोष योगी ने बीच-बचाव किया। जिसके बाद नाबालिग युवक ने उसे पर चाकू से हमला कर दिया। जिसके बाद आसपास के लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। recent visitors 66

भाजपा कार्यकर्ता बताकर नक्सलियों ने दो दिन पहले किया था अपहरण, छत्तीसगढ़-बीजापुर में पूर्व सरपंच की हत्या

बीजापुर. मंगलवार को आदवाड़ा से वापस लौटते समय नक्सलियों ने बिरियाभूमि के पूर्व सरपंच को अगवा कर लिया था। बीती रात नक्सलियों ने उनकी हत्या कर शव के पास एक पर्चा छोड़ा है। जिसमें पूर्व सरपंच को भाजपा कार्यकर्ता बताते हुए उन्हें चेतावनी देने की बात लिखी हुई है। जिले के भैरमगढ़ ब्लाक के ग्राम बिरियाभूमि के पूर्व सरपंच सुकलु फरसा की बीती रात नक्सलियों ने हत्या कर दी। नक्सलियों ने शव के पास एक पर्चा छोड़ा है। जिसमें पूर्व सरपंच को भाजपा कार्यकर्ता बताया गया है। पर्चा में लिखा है कि फरसा को तीन बार चेतावनी दीा थी, लेकिन वह नहीं माना। इतना ही नहीं पर्चा में नक्सलियों ने भाजपा कार्यकर्ताओं को चेतावनी देते हुए पार्टी छोड़ने की अपील की है। भैरमगढ़ एरिया कमेटी ने पर्चा छोड़ा है। बता दें मंगलवार को पूर्व सरपंच सुकलु फरसा अपनी पत्नी के साथ पारिवारिक काम से आदवाड़ा गये हुए थे। शाम को वहां से वापस लौट रहे थे। तभी तीन लोगों ने उन्हें रोका और उन्हें अगवा कर अपने साथ ले गये। उनकी पत्नी को वहां से जाने दिया। चौबीस घंटे बीत जाने के बाद भी जब पूर्व सरपंच घर वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने मीडिया व सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें रिहा करने की अपील अपहरणकर्ताओं से की थी। वही पूर्व सरपंच की बेटी यामिनी ने भी सोशल मीडिया से अपने पिता को छोड़ने मार्मिक गुहार लगाई थी। बावजूद नक्सलियों ने बीती रात उनकी हत्या कर दी। recent visitors 66

टी20 क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर अब बड़ौदा क्रिकेट टीम के नाम दर्ज, बने 349 रन, टूटे कई वर्ल्ड रिकॉर्ड्स

नई दिल्ली टी20 क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर अब बड़ौदा क्रिकेट टीम के नाम दर्ज हो गया है। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024 में आज खेले गए मैच में बड़ौदा ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 349 रन ठोक डाले, जिसमें भानु पूनिया ने नॉटआउट 134 रन बनाए। इस मैच में बड़ौदा की पारी के दौरान कुल 37 छक्के लगे। टी20 क्रिकेट में इस तरह से एक पारी में सबसे ज्याजा छक्के का वर्ल़्ड रिकॉर्ड भी बड़ौदा ने अपने नाम कर लिया है। टी20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड इससे पहले जिम्बाब्वे के नाम दर्ज था, जिसने गांबिया के खिलाफ 23 अक्टूबर को इसी साल 344 रन बनाए थे। वहीं एक पारी में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड भी जिम्बाब्वे के नाम इसी मैच में दर्ज हुआ था। जिम्बाब्वे की ओर से एक पारी में तब कुल 27 छक्के लगे थे। बड़ौदा की टीम ने इस दौरान कुल 37 छक्के लगाए, जिसमें से 15 छक्के तो भानु पूनिया के बैट से ही निकले। क्रुणाल पांड्या की कप्तानी वाली बड़ौदा टीम की ओर से इस मैच में हार्दिक पांड्या नहीं खेल रहे हैं। इस मैच में बड़ौदा के चार खिलाड़ियों ने 50+ स्कोर बनाया। शाश्वत रावत और अभिमन्यु सिंह ने मिलकर ताबड़तोड़ शुरुआत की और दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 5 ओवर में ही 90 रन बना डाले। अभिमन्यु 17 गेंद पर 53 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद शाश्वत 43 रन बनाकर आउट हुए। भानु और शिवालिक शर्मा ने मिलकर इसके बाद ऐसी तबाही मचाई कि हर कोई बस देखता ही रह गया। शिवालिक 17 गेंद पर 55 रन बनाकर आउट हुए। और विष्णु सोलंकी ने 16 गेंदों पर 50 रन बनाए। भानु ने 51 गेंदों पर नॉटआउट 134 रन ठोके, जिसमें पांच चौके और 15 छक्के शामिल थे। टी20 क्रिकेट में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड हालांकि भानु तोड़ने से चूक गए। भानु ने अगर चार छक्के और लगा दिए होते, तो यह वर्ल्ड रिकॉर्ड भी ध्वस्त हो जाता। टी20 क्रिकेट के इतिहास में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बैटर क्रिस गेल हैं। गेल ने रंगपुर राइडर्स की ओर से खेलते हुए बांग्लादेश प्रीमियर लीग में ढाका डायनामाइट्स के खिलाफ 146 रनों की पारी खेली थी और इस दौरान 18 छक्के लगाए थे। इस मैच में चौके और छक्के से बड़ौदा ने कुल 294 रन बटोरे, जो एक पारी में बाउंड्रीज के साथ बटोरे गए सबसे ज्यादा रन हैं। इससे पहले यह वर्ल्ड रिकॉर्ड भी जिम्बाब्वे के नाम दर्ज था, जिसमें 344 टोटल वाले मैच में 282 रन बाउंड्रीज से बटोरे थे। recent visitors 189

“ऑपरेशन मुस्कान” के तहत थाना पिपट पुलिस ने 12 वर्षीय गुम बालक को तलाश कर सुरक्षित किया परिजनों के सुपुर्द

छतरपुर छतरपुर पुलिस द्वारा "ऑपरेशन मुस्कान" के तहत गुम/अपहृत बालक बालिकाओं एवं व्यक्तियों की तलाश कर सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द किया जा रहा है।दिनांक 15 नवंबर को थाना पिपट में एक 12 वर्षीय बालक के गुमने की सूचना प्राप्त हुई, थाना पिपट में भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया था। पुलिस टीम द्वारा आसपास के क्षेत्र, बस स्टैंड, चौराहा, रेलवे स्टेशन इत्यादि से जानकारी एकत्र की गई। आसपास के जिलों में गुम बालक की हुलिया, छवि एवं छायाचित्र के माध्यम से सूचना दी गई। संचार तंत्र सक्रिय रहा। थाना पिपट पुलिस को 12 वर्षीय गुम बालक के दिल्ली में होने की सूचना प्राप्त हुई। पुलिस टीम ने दिल्ली पहुंचकर गुम हुए बालक को दस्तयाब कर सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द किया। बालक द्वारा स्वेच्छा से घर से घूमने हेतु जाना बताया गया। उक्त कार्यवाही में एसडीओपी बिजावर श्री शशांक जैन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पिपट उपनिरीक्षक राहुल तिवारी, प्रधान आरक्षक ज्ञान सिंह ,आरक्षक राजेश शर्मा, आरक्षक मयंक शुक्ला ,आरक्षक उमाशंकर ,आरक्षक हरिओम, आरक्षक दामोदर एवं महिला आरक्षक अभिलाषा पांडे की भूमिका रही। recent visitors 90

मुख्यमंत्री ने औद्योगिक विकास नीति के संबंध में स्टेक होल्डर कनेक्ट वर्कशॉप को किया सम्बोधित

नई औद्योगिक नीति के रूप में निवेशकों के लिए छत्तीसगढ़ में खुला रेड कारपेट: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 27 बड़े औद्योगिक समूहों को 32 हजार 225 करोड़ रुपए के नवीन पूंजी निवेश के लिए प्रदान किए गए ‘इंटेंट टू इन्वेस्ट लेटर’ मुख्यमंत्री ने औद्योगिक विकास नीति के संबंध में स्टेक होल्डर कनेक्ट वर्कशॉप को किया सम्बोधित रायपुर छत्तीसगढ़ में नए नए उद्योगों की स्थापना की व्यापक संभावनाएं हैं। यहां मिनरल्स का विपुल भंडार है, अनुकूल औद्योगिक वातावरण है, साथ ही उद्योग और व्यापार जगत के प्रतिनिधियों से चर्चा कर राज्य की नवीन औद्योगिक विकास नीति 2024-30 तैयार की गई है। इस नवीन नीति में उद्योगों की स्थापना की प्रक्रिया को सरल बनाया गया है और उद्योगों की स्थापना को प्रोत्साहित करने के लिए अनेक प्रावधान शामिल किए गए हैं। नई औद्योगिक नीति के रूप में निवेशकों के लिए रेड कारपेट छत्तीसगढ़ में खुला है। निवेश की जटिलताएं अब छत्तीसगढ़ में नहीं रही। सिंगल विंडों सिस्टम ने सब कुछ बहुत सरल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नवा रायपुर में नीति आयोग एवं छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संयुक्त रूप से ‘‘छत्तीसगढ़ की औद्योगिक विकास नीति 2024-30 के संबंध में हितधारकों के साथ संवाद कार्यक्रम (स्टेक होल्डर कनेक्ट वर्कशॉप)’’ को संबोधित करते हुए यह बात कही। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य दिया है। इसके लिए हमें विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण करना होगा। विकसित भारत के निर्माण में छत्तीसगढ़ के उद्योग जगत का भी महत्वपूर्ण योगदान होगा। छत्तीसगढ़ के विकास हेतु विभिन्न क्षेत्रों में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देते हुए छत्तीसगढ़ के अधिक से अधिक लोगों को रोजगार का अवसर प्रदान किया जाएगा। उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की नवीन औद्योगिक नीति मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से प्रेरणा लेकर किया गया है। नई नीति तैयार करने में उद्योगपतियों से सुझावों को शामिल किया गया है। इस नीति से प्रदेश में निवेश तो आएगा ही, नये उद्योगों की स्थापना होगी, साथ ही राज्य के लोगों को रोजगार मिलेगा। नीति आयोग के वरिष्ठ सलाहकार संजीत सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ निवेशकों के लिए पसंदीदा राज्य बन गया है। छत्तीसगढ़ के नवीन औद्योगिक नीति की हर तरफ प्रशंसा की जा रही है। इस नीति से प्रदेश में सस्टेनेबल औद्योगिक विकास को नई दिशा मिलेगी। नई नीति में एमएसएमई उद्योगों को सशक्त बनाने का अच्छा प्रयास किया गया है। नये क्षेत्रों में निवेश के लिए इंसेन्टिव स्कीम तैयार की गई है। इस उद्योग नीति में रोजगार सृजन महत्वपूर्ण पहलू है। मुख्यमंत्री साय ने कार्यक्रम में राज्य के 27 बड़े औद्योगिक समूहों को नवीन पूंजी निवेश के प्रस्ताव के संबंध में 32 हजार 225 करोड़ रुपए के निवेश के लिए इंटेंट टू इन्वेस्ट लेटर प्रदान किए। इनमें राज्य के कोर सेक्टर के साथ ही नये निवेश क्षेत्रों जैसे आईटी, एआई, डाटा सेंटर, एथेनॉल, इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल, कम्प्रेस्ड बायो गैस जैसे क्षेत्रों में निवेश किया जाएगा। इनमें शिवालिक इंजीनियरिंग, मां दुर्गा आयरन एण्ड स्टील, एबीआरईएल ग्रीन एनर्जी, आरएजी फेरो एलायज, रिलायंस बायो एनर्जी, यश फैंस एण्ड एप्लायंसेस, शांति ग्रीन्स बायोफ्यूल, रेक बैंक डाटा सेंटर आदि सम्मिलित हैं। मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने कहा कि छत्तीसगढ़ की नवीन औद्योगिक नीति में रोजगार सृजन, निर्यात प्रोत्साहन और उद्योगों की मंजूरी और स्थापना की प्रक्रिया के सरलीकरण पर फोकस किया गया है। वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के सचिव रजत कुमार ने बताया कि नवीन औद्योगिक विकास नीति में राज्य की प्राथमिकताओं एवं राज्य में औद्योगिक विकास को गति प्रदान करने के लिये प्रावधान किये गये हैं । कार्यक्रम में आयोजित पैनल डिस्कशन में रोजगारवर्धक औद्योगिक विकास में औद्योगिक अधोसंरचना, नीति समर्थन एवं उद्योग स्थापना हेतु औपचारिक आवश्यकताओं को कम करने पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में विभिन्न औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। recent visitors 56