फर्जी IAS तृप्ति का वीडियो आया सामने; रौब दिखाने बुलवाती थी पुलिस बल, करती थी सरकारी दफ्तरों की जांच

Video of fake IAS officer Tripti surfaced; she used to summon police forces to show off and conduct inspections of government offices. फर्जी आईएएस तृप्ति सिंह खुद को अधिकारी बताकर सरकारी कार्यालयों में पहुंचती थी और सुरक्षा के नाम पर पुलिस बल भी बुलवाती थी। भोपाल। होटल-रिसॉर्ट लीज पर दिलाने और सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने वाली फर्जी आईएएस तृप्ति सिंह ने अपनी फर्जी पहचान का इस्तेमाल सरकारी दफ्तरों तक में किया। वह खुद को आईएएस अधिकारी बताकर सरकारी कार्यालयों का निरीक्षण करने पहुंचती थी। इतना ही नहीं, निरीक्षण के दौरान सुरक्षा के नाम पर पुलिस बल भी बुलवाती थी। एक सरकारी दफ्तर में उसके निरीक्षण का वीडियो नवदुनिया के हाथ लगा है। इसमें उसके साथ पुलिसकर्मी भी नजर आ रहे हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि तृप्ति ने खुद को अधिकारी बताकर निरीक्षण के लिए पुलिस बल उपलब्ध कराया था। अब पुलिस उससे इस निरीक्षण और संबंधित सरकारी कार्यालयों के संबंध में पूछताछ करेगी। यूपीएससी अभ्यर्थी को फंसाया करीब डेढ़ साल पहले तृप्ति अपने ड्राइवर भूपेंद्र बैरागी की शिकायत लेकर पुलिस थाने पहुंची थी। यहां उसने खुद को आईएएस अधिकारी बताया। इसी दौरान उसकी पहचान एक पुलिस अधिकारी के परिचित युवक से हुई, जो यूपीएससी की तैयारी कर रहा था। तृप्ति ने उसे सिविल सर्विस की तैयारी में मार्गदर्शन और मेंटरशिप देने का भरोसा दिया। इसके बाद संपर्क बढ़ाकर उसने युवक से करीब 39 लाख रुपये की ठगी कर ली। उसके दोस्त को भी करीब 48 लाख रुपये का शिकार बनाने का आरोप है। सिविल सर्विस की सूची में भी छेड़छाड़ जांच में यह भी सामने आया है कि तृप्ति ने 2025 की सिविल सर्विस की अंतिम चयन सूची में कथित तौर पर छेड़छाड़ की। दूसरे अभ्यर्थी नमन गोयल के नाम की जगह अपना नाम दर्शाकर सूची को एडिट किया गया। इसी दस्तावेज के आधार पर वह खुद को गोविंदपुरा एसडीएम बताने की कोशिश करती थी। शादी के बाद शुरू हुआ खेल बागमुगलिया निवासी तृप्ति की करीब पांच साल पहले बिल्डर अचल सिंह से दोस्ती हुई थी। आरोप है कि उसने खुद को आईएएस बताकर अचल से शादी की। ससुराल वालों पर प्रभाव जमाने के लिए वह ‘भारत सरकार’ लिखी कार का इस्तेमाल करती थी। बाद में इसी पहचान के जरिए नौकरी और कारोबार दिलाने का झांसा देकर लोगों से रकम लेने लगी। तृप्ति के खिलाफ अलग-अलग थानों में धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं। उसके भाई सुधांशु, प्रखर और ड्राइवर भूपेंद्र बैरागी भी मामलों में आरोपित हैं और चारों जेल में बंद हैं। recent visitors 38

भोपाल की अरेरा कॉलोनी में फर्जी पुलिस बनकर किडनैपिंग और लूट की वारदात

Kidnapping and robbery by posing as police in Bhopal’s Arera Colony भोपाल। भोपाल के पाश इलाके अरेरा कॉलोनी में पुलिस बनकर आए बदमाशों ने लूट व अपहरण की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। हबीबगंज थाना क्षेत्र के ई-7 सेक्टर स्थित मेघना अपार्टमेंट में 11 जनवरी की शाम करीब साढ़े सात बजे 5-6 बदमाश फ्लैट में घुसे व खुद को पुलिसकर्मी बताया। उन्होंने फ्लैट में मौजूद राहुल गुप्ता, अनिमेष वर्मा, अनुराग और नरेंद्र परमार को एनडीपीएस केस में फंसाने की धमकी दी और मारपीट की। डर के मारे युवकों ने विरोध नहीं किया। बदमाशों ने उनसे 79,800 रुपये नकद और तीन कीमती घड़ियां लूट लीं। फिर बदमाशों ने चारों को उनकी ही कार में जबरन बैठाया और मिसरोद बाइपास टोल रोड की ओर ले गए। वहां और रुपये मांगे। राहुल ने परिचित आनंद रघुवंशी को फोन कर मदद मांगी। आनंद होशंगाबाद से एक लाख रुपये लेकर भोपाल पहुंचे। बदमाशों ने उन्हें पांच नंबर पेट्रोल पंप के पास बुलाया। वहां आनंद ने बदमाशों से फोन छीन लिया और शोर मचाया कि वह असली पुलिस के साथ है। पकड़े जाने के डर से बदमाश पीड़ितों के हाथ से मोबाइल छीनकर भाग निकले। घबराए युवक हबीबगंज थाने पहुंचे, लेकिन किरकिरी से बचने पुलिस ने मामला चार दिन तक दबाए रखा। बाद में पहचान होने पर चार बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। recent visitors 82

पुलिस लाइन छतरपुर में आयोजित “तनाव मुक्ति एवं ध्यान केंद्र” कार्यक्रम- आवश्यक व्यवस्थाओं का पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया निरीक्षण

पुलिस लाइन छतरपुर में आयोजित “तनाव मुक्ति एवं ध्यान केंद्र” कार्यक्रम- आवश्यक व्यवस्थाओं का पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया निरीक्षण

“Stress Relief and Meditation Centre” programme organised at Police Line Chhatarpur – Superintendent of Police inspected the necessary arrangements छतरपुर । पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार 21 दिसंबर 2025 को विश्व ध्यान दिवस के अवसर पर प्रदेश के समस्त इकाई एवं थानों मे ध्यान कार्यक्रम का निर्णय लिया गया है। इस कार्यक्रम का मुख्य उदेश्य पुलिस बल के मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन, कार्यक्षमता में वृद्धि, सकारात्मक सोंच के विकास तथा कर्तव्य निर्वहन में एकाग्रता को सुदृढ़ करना है। आज मध्य प्रदेश पुलिस एवं हार्टफुलनेस संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में पुलिस लाइन छतरपुर परिसर में तनाव मुक्ति एवं ध्यान केंद्र कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक छतरपुर अगम जैन ने कार्यक्रम में सम्मिलित होकर आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।उपस्थिति रजिस्टर संधारण ( उपस्थिति कर्मचारी का नाम एवं मोबाईल नंबर हार्टफुलनेस प्रशिक्षक, वालिंटियर के हस्ताक्षर सहित), आनलाइन प्लेटफार्म से जुड़ने संबंधी व्यवस्था का निरीक्षण एवं हार्टफुलनेस संस्था के प्रतिनिधियो से समन्वयक स्थापित करने , कार्यक्रम के नियमित एवं अनुशासित संचालन हेतु आवश्यक निर्देश दिए। यह कार्यक्रम जिले के समस्त थानों में आयोजित किया जाएगा। प्रत्येक थानों से थाना स्तर पर पुलिस कोऑर्डिनेटर नियुक्त किए गए हैं। कार्यक्रम में हार्ट फुल नेस संस्था से कोऑर्डिनेटर एवं पुलिस कोऑर्डिनेटर तथा सहभागी पुलिस कुर्मी, वॉलिंटियर उपस्थित रहे। recent visitors 90

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध गतिविधियों पर कड़ी कार्यवाही—टीकमगढ़ पुलिस की जिलेभर में सघन वाहन चेकिंग

Strict action against illegal activities on the instructions of Superintendent of Police- Tikamgarh Police conducts intensive vehicle checking across the district टीकमगढ़ ! सड़क सुरक्षा को व्यापक जनभागीदारी का रूप देने और यातायात अनुशासन को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से टीकमगढ़ पुलिस द्वारा पूरे जिले में विशेष वाहन चेकिंग अभियान संचालित किया गया। पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार के निर्देशन में यह अभियान शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक सक्रिय रूप से चलाया गया। पुलिस टीमों ने मुख्य मार्गों, चौकों तथा भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में वाहनों की गहन जांच करते हुए नागरिकों को हेलमेट, सीट बेल्ट और यातायात नियमों के अनिवार्य पालन के प्रति जागरूक किया। पुलिस अधीक्षक श्री आलोक कुमार ने सभी थाना प्रभारियों को जिले की सीमाओं पर सतत निगरानी रखने तथा अवैध गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने के लिए वाहनों की कठोर चेकिंग करने के निर्देश दिए हैं।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह कुशवाह तथा एसडीओपी (टीकमगढ़/जतारा) के पर्यवेक्षण में 16 दिसंबर 2025 को कुल 247 वाहनों की जांच की गई, जिनमें से 33 वाहनों पर ₹9300 के चालान जारी किए गए।अभियान के दौरान वाहन चालकों एवं नागरिकों से अपील की गई कि यातायात नियमों का पालन केवल दंड से बचने का माध्यम नहीं, बल्कि स्वयं एवं अन्य लोगों की सुरक्षा का अनिवार्य सिद्धांत है। recent visitors 82

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टीकमगढ़ में विशेष ‘प्रभात गश्त’ — भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में बढ़ी पुलिस सतर्कतात

Special ‘morning patrol’ in Tikamgarh on the instructions of the Superintendent of Police – Police vigilance increased in crowded areas टीकमगढ़। जिले में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार के निर्देशन में आज सुबह 6:00 बजे से 8:00 बजे तक विशेष प्रभात गश्ती अभियान चलाया गया। इस अभियान में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह कुशवाह तथा एसडीओपी टीकमगढ़/जतारा के निर्देशन में जिलेभर के थाना और चौकी प्रभारी सक्रिय रूप से शामिल रहे। अभियान के दौरान पुलिस ने धार्मिक स्थल, व्यस्त बाजार, बस अड्डे, रेलवे स्टेशन और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में विशेष सतर्कता बरती। संदिग्ध व्यक्तियों की जाँच की गई और सुरक्षा व्यवस्थाओं का मौके पर निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार ने कहा, हमारा उद्देश्य अपराधों पर नियंत्रण रखना और नागरिकों को यह भरोसा देना है कि पुलिस हर समय उनकी सुरक्षा के लिए तत्पर है। हमारी प्राथमिकता है कि हर व्यक्ति त्योहारों को सुरक्षित और निडर वातावरण में मना सके। टीकमगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया कि यह अभियान आगामी दिनों में भी नियमित रूप से जारी रहेगा। इसका लक्ष्य है नागरिकों को सुरक्षा, विश्वास और सामूहिक सौहार्द का पूर्ण अनुभव कराना। टीकमगढ़ जिला पुलिस — आपकी सुरक्षा, हमारा वचन। recent visitors 114

छतरपुर पुलिस द्वारा सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए मुख्य मार्गों, होटल एवं ढाबों पर की जा रही सघन चेकिंग

Keeping in view the security and traffic system, Chhatarpur Police is conducting intensive checking on main roads, hotels and dhabas. छतरपुर । पुलिस द्वारा जिले में सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु मुख्य मार्गों, बस स्टैंड, होटल तथा ढाबों पर सघन चेकिंग अभियान संचालित किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री अगम जैन के निर्देशन में जिले में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु यह अभियान लगातार जारी है। चेकिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों, सामान एवं दस्तावेजों की बारीकी से जांच की जा रही है। साथ ही होटल एवं ढाबा संचालकों को अपने प्रतिष्ठानों में आने-जाने वालों का रजिस्टर अनिवार्य रूप से मेंटेन करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस को देने के निर्देश दिए गए। रात्रि गश्त एवं रोड पेट्रोलिंग टीमों द्वारा भी मुख्य मार्गों पर वाहन चेकिंग एवं निगरानी बढ़ाई गई है जिससे सुरक्षा व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था बेहतर बनी रहे। recent visitors 106

अनुसूचित जाति–जनजाति अधिकारों पर जागरूकता हेतु टीकमगढ़ पुलिस की कानूनी चौपाल

Tikamgarh Police’s Legal Chaupal to create awareness on Scheduled Caste-Tribe rights टीकमगढ़ ! अनुसूचित जाति एवं जनजाति समुदायों के अधिकारों की सुरक्षा और सम्मानजनक जीवन के प्रति विश्वास को मजबूत करने के उद्देश्य से टीकमगढ़ पुलिस द्वारा 02 दिसंबर 2025 को ग्राम मुजरा में एक प्रेरणादायक कानूनी चौपाल का आयोजन किया गया। यह जागरूकता कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह कुशवाह, एसडीओपी टीकमगढ़ के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक इंसाफ़ अली के संयोजन से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान जब पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से संवाद शुरू किया, तो लोगों में उत्साह के साथ-साथ उत्सुकता भी देखने को मिली। अधिकारियों ने सरल उदाहरणों के माध्यम से बताया कि—“अनुसूचित जाति एवं जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम केवल कानून नहीं, बल्कि सम्मान और न्याय की मजबूत सुरक्षा है।” पुलिस टीम ने ग्रामीणों को उनके संवैधानिक अधिकारों, संरक्षण संबंधी प्रावधानों और उपलब्ध कानूनी सहायता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। ग्रामीणों ने खुलकर अपने सवाल पूछे, जिनका अधिकारियों ने धैर्यपूर्वक एवं स्पष्ट रूप से जवाब देकर भरोसे को और दृढ़ किया। टीकमगढ़ पुलिस ने यह विश्वास भी दिलाया कि—“हर नागरिक की सुरक्षा और सम्मान हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। पुलिस सदैव निष्पक्ष, संवेदनशील और पारदर्शी तरीके से जनता के साथ खड़ी है।” चौपाल में जनप्रतिनिधि, समाजसेवी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संवाद, सहयोग और विश्वास का सकारात्मक वातावरण महसूस किया गया। recent visitors 84