कलेक्टर ने राजस्व महा अभियान के तहत किए जा रहे कार्यों का किया निरीक्षण
शहडोल कलेक्टर डॉ.केदार सिंह ने आज राजस्व महा अभियान 3.0 के तहत जैतपुर तहसील अन्तर्गत उप तहसील चन्नौडी के ग्राम पंचायत चन्नौडी में चलाये गये कैम्प का आकस्मिक निरीक्षण कर कैम्प में आर०ओ०आर०, किसान पंजीयन, नक्शा तरमीम सहित अन्य कार्यों का अवलोकन किया तथा अपने समक्ष किसानों के आधार लिंकिंग कार्य भी करवाया। साथ ही कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी शहडोल डॉ. केदार सिंह ने विधानसभा क्षेत्र जैतपुर 85 का ईपी० रेशियो अन्य राज्यों की अपेक्षा कम होने पर मतदान केन्द्रों के बी.एल.ओ. की बैठक नगरपालिका धनपुरी के सभागार में ली। बैठक में कलेक्टर ने बी.एल.ओ. को निर्देश दिए कि घर-घर जाकर मतदाता सूची का मिलान करें । उन्होंने मतदान केन्द्र की जनसंख्या व मतदाता की संख्या का सत्यापन करने के एवं राज्य के ईपी रेशियो के गैप को पूरा करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अमृता गर्ग सहित अन्य अधिकारी व बी.एल.ओ. उपस्थित थे। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र mysecretnews.com recent visitors 37