मुख्यमंत्री ने मोहासा में विद्युत एवं नवकरणीय ऊर्जा उपकरण विनिर्माण पार्क सहित नवीन इकाइयों का किया भूमि-पूजन

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि औद्योगिक क्षेत्र मोहासा-बाबई समूचे नर्मदापुरम के विकास का केंद्र बनेगा। सतपुड़ा का यह क्षेत्र आज नया इतिहास रचने जा रहा है। औद्योगिक विकास के लिए मध्यप्रदेश सरकार द्वारा किए गए प्रयासों से नर्मदापुरम आरआईसी में अपार सफलता प्राप्त हुई है। आरआईसी से मोहासा-बाबई सौर ऊर्जा पार्क की भूमि 227 एकड़ से बढ़कर 884 एकड़ हो गई। आरआईसी में 20 औद्योगिक इकाइयों की स्थापना के लिए भूमि आवंटन-पत्र भी वितरित किये गये। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार को औद्योगिक क्षेत्र मोहासा-बाबई में आयोजित विद्युत एवं नवकरणीय ऊर्जा उपकरण विनिर्माण क्षेत्र में इकाइयों के भूमि-पूजन समारोह को संबोधित कर रहे थे। भूमि-पूजन समारोह में लोक निर्माण विभाग एवं नर्मदापुरम जिले के प्रभारी मंत्री श्री राकेश सिंह, मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन, सांसद श्री दर्शन सिंह चौधरी, राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया, विधायक डॉ सीतासरन शर्मा, विधायक सोहागपुर श्री विजयपाल सिंह, विधायक सिवनीमालवा श्री प्रेम शंकर वर्मा तथा प्रमुख सचिव मध्यप्रदेश औद्योगिक निवेश एवं प्रोत्साहन विभाग श्री राघवेन्द्र सिंह सहित अन्य जन-प्रतिनिधि, विभिन्न औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में जनसमूह उपस्थित रहा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र मोहासा-बाबई नवकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में नया इतिहास रचने जा रहा है। इस औद्योगिक क्षेत्र में स्थापित होने वाली औद्योगिक इकाइयों द्वारा लगभग 2 हजार करोड़ रूपये से अधिक का निवेश किया जा रहा है। इससे सोहागपुर, इटारसी, सिवनीमालवा, पिपरिया, पचमढ़ी के स्थानीय युवाओं को रोजगार प्राप्त होगा और रोजगार के लिए होने वाला पलायन इन क्षेत्रों से रुकेगा। आरआईसी में किये जा रहे निवेश के कारण महज 2 से 3 वर्षों में ही संपूर्ण नर्मदापुरम क्षेत्र का आर्थिक परिदृश्य बदलेगा। नर्मदापुरम की कर्मशील जनता औद्योगिक विकास में सहायक बनेगी। नर्मदापुरम वन संपदा, भू-संपदा, बेहतर रोड और रेल कनेक्टिविटी जैसी सुविधाओं के साथ औद्योगिक विकास के लिए सबसे अनुकूल हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश को औद्योगिक हब बनाने और रोजगार के अवसर सृजित करने के लिए उज्जैन, जबलपुर, रीवा, ग्वालियर, सागर के बाद अब 6वीं रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव नर्मदापुरम में हो रही हैं। औद्योगिक विकास के इन प्रयासों में नर्मदापुरम को कम समय में सबसे अधिक सफलता मिली है। निवेशकों को औद्योगिक पार्क मोहासा-बाबई की विशेषता तथा सरकार द्वारा दिए जा रहे वित्तीय अनुदान का सीधा फायदा निवेशकों को देने का हमने निर्णय लिया है। साथ ही अत्यंत कम दरों पर निवेशकों को जमीन उपलब्ध करवाई गई है। नर्मदापुरम औद्योगिक विकास में विश्व पटल पर होगा स्थापित – प्रभारी मंत्री श्री सिंह जिले के प्रभारी एवं लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के अथक प्रयासों एवं दूरदर्शी सोच से नर्मदापुरम का कायाकल्प होने जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने देश-विदेश का भ्रमण कर प्रदेश में औद्योगिक निवेश आकर्षित करने के साथ रोजगार सृजन करने का अभूतपूर्व काम किया हैं। नर्मदापुरम में आज हजारों करोड़ रूपये का निवेश होने जा रहा है, जिससे न केवल नर्मदापुरम के युवाओं को रोजगार प्राप्त होगा बल्कि नर्मदापुरम औद्योगिक विकास के विश्व पटल पर स्थापित होगा। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 60

नारायणपुर जिले में नक्सलियों की हथियार फैक्ट्री जवानों की नेस्तानाबूत

नारायणपुर सुरक्षा बलों को नारायणपुर जिले के कोहकामेटा क्षेत्र में नक्सलियों की हथियार फैक्ट्री ध्वस्त करने में सफलता मिली है। नक्सलियों के खिलाफ चलाए अभियान में जवानों ने कई सामग्री भी बरामद की है। जब्त किए गए सामान में बैरल ग्रेनेड लांचर (बीजीएल) व बंदूक बनाने में इस्तेमाल की जाने वाली हथियार बनाने की मशीन सहित कई सामान जब्त किया गया है। पुलिस ने चलाया था अभियान पुलिस के अनुसार नारायणपुर के थाना सोनपुर- कोहकामेटा क्षेत्र के ग्राम वाला, कोंगे, कान्दुलपाड़, पांगुड़ व आसपास के क्षेत्रों में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर दो दिसंबर को डीआरजी व बीएसएफ की संयुक्त पार्टी को अभियान पर भेजा गया था। कई खतरनाक सामग्री बरामद सर्चिंग के दौरान तीन दिसंबर को वाला-पांगुड़ के जंगल में सुरक्षा बलों को बैरल ग्रेनेड लांचर (बीजीएल) व भरमार बंदूक बनाने में इस्तेमाल की जाने वाली हथियार बनाने की मशीन सहित रसोई गैस सिलेंडर, वेल्डिंग गैस सिलेंडर, फोल्डेबल चेयर, डेटोनेटर, नक्सली वर्दी, पिट्ठू बैंग, सोलर प्लेट, बड़ी संदुके, तेल टिन, साबून एवं भारी मात्रा में नक्सल साहित्य सहित अन्य नक्सली दैनिक उपयोगी सामग्री मिली है Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 44

महादेव ऐप घोटाला: शेयर ट्रेडिंग के जरिए काले धन को खपाता था गौरव केडिया

रायपुर महादेव ऐप घोटाला मामले में ईडी ने शेयर ब्रोकर गौरव कुमार केडिया को कोलकाता से गिरफ्तार किया है। गौरव केडिया पर आरोप है कि उसने महादेव ऐप घोटाले के आरोपियों की ब्लैक मनी को शेयर ट्रेडिंग के जरिए व्हाइट मनी में बदलने में मदद की। यह घोटाला काफी बड़ा है, जिसमें कई आरोपी शामिल हैं, और केडिया का नाम नितिन टिबरेवाल समेत कई अन्य आरोपियों के साथ जुड़ा हुआ है। वित्तीय धोखाधड़ी में शामिल केडिया गौरव कुमार केडिया को गिरफ्तार करने के बाद ईडी ने उसे कोर्ट में पेश किया। जहां विशेष कोर्ट ने उसे 5 दिन की रिमांड पर भेजने का आदेश दिया। इसके साथ ही, ईडी ने 14 दिन की कस्टोडियल रिमांड की भी मांग की है। ईडी के अनुसार, केडिया ने अवैध रूप से अर्जित धन को कानूनी रूप से मान्यता प्राप्त धन में बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस मामले में जांच जारी है और अन्य आरोपियों से भी पूछताछ की जा रही है। महादेव ऐप के माध्यम से वित्तीय धोखाधड़ी करने वाले अन्य लोगों को भी पकड़े जाने की संभावना है। ईडी की यह कार्रवाई महादेव ऐप से जुड़े वित्तीय अपराधों की जांच को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 98

16 दिसंबर को प्रदेश कांग्रेस कमेटी विधानसभा का घेराव कर रही है, यह घेराव अभी तक का कांग्रेस का सबसे बड़ा आंदोलन होगा

भोपाल 16 दिसंबर को मध्य प्रदेश की विधानसभा घेराव को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बैठक लेकर सभी को जिम्मेदारियां सौंप दी है उन्होंने कहा है कि हर ब्लॉक से कम से कम 20 चौपाइयां वहां आंदोलन में शामिल होने के लिए भोपाल पहुंचना चाहिए इसके अतिरिक्त विधायक पूर्व विधायक और जिला एवं शहर अध्यक्षों को अलग से जिम्मेदारी दी गई है. उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश की डॉक्टर मोहन यादव सरकार को 13 दिसंबर को 1 साल पूर्ण हो रहा है जबकि 16 दिसंबर को प्रदेश कांग्रेस कमेटी विधानसभा का घेराव कर रही है. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के मुताबिक यह घेराव अभी तक का कांग्रेस का सबसे बड़ा आंदोलन है. इसे लेकर प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बैठक ली. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता मुकेश नायक के मुताबिक बैठक में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि सभी जीते हुए विधायक और हारे हुए उम्मीदवारों को विशेष रूप से कार्यकर्ताओं के साथ भोपाल पहुंचना है. इसके अलावा पार्षद पूर्व पार्षद, अध्यक्ष,ञपूर्व अध्यक्ष सहित सभी को ब्लॉक स्तर पर जिम्मेदारी दी गई है. यह भी कहा गया है कि आंदोलन को भी कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता अपना खुद का आंदोलन मानकर सफल बनाने की पूरी कोशिश करें. इसके लिए ब्लॉक स्तर पर बैठक भी करें. महिला कांग्रेस के साथ-साथ अन्य संगठनों से भी अपील प्रदेश के मीडिया प्रभारी मुकेश नायक के मुताबिक प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने महिला इकाई, एनएसयूआई, युवा कांग्रेस सहित कांग्रेस के अन्य सभी संगठनों से भी आंदोलन में भाग लेने की अपील बैठक के माध्यम से की है. इसमें स्पष्ट रूप से चेतावनी भी दी गई है कि यदि कोई आंदोलन को लेकर लापरवाही बरतने की कोशिश करेगा तो आगे संगठन उस मामले में गंभीर निर्णय लेगा. मध्य प्रदेश में ब्लॉक स्तर पर बैठक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता मुकेश नायक ने बताया कि मध्य प्रदेश में सभी 230 विधानसभा सीटों पर 450 से ज्यादा ब्लॉक है. इन ब्लॉक में कार्यकर्ताओं, नेताओं को बैठक के माध्यम से भोपाल आने का आमंत्रण दे दिया गया है. अब ब्लॉक स्तर पर भी बैठक होगी. सभी ब्लॉक से 20-20 गाड़ियों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को भोपाल लाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 62

9 से 11 दिसंबर तक राइजिंग राजस्थान समिट होगा आयोजन, इस आयोजन से प्रदेश में निवेश बढ़ाने का प्रयास करेगी

नई दिल्ली जयपुर में 9 से 11 दिसंबर तक राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट का आयोजन होने जा रहा है। इसके आयोजन से राज्य सरकार प्रदेश में निवेश बढ़ाने का प्रयास करेगी। अब तक करीब 25 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव पर हस्ताक्षर हो चुके हैं। समिट में कई दिग्गज भी शामिल होंगे। इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड के सीईओ पुनीत चटवाल, इज माय ट्रिप के फाउंडर रिकांत पिट्टी,प्लैनेट एबल्ड की फाउंडर नेहा अरोड़ा, कवि और अभिनेता शैलेष लोढ़ा और अभिनेता नकुल मेहता कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। पर्यटन पर होगा विशेष सेशन राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट में विभिन्न विषयों पर 12 सेशन का आयोजन होगा। इसमें से एक सेशन पर्यटन क्षेत्र के लिए भी आयोजित होगा। इस सेशन का थीम 'एम्ब्रेसिंग डायवर्सिटी: प्रमोटिंग इन्क्लूसिव टूरिज्म' रखा गया है। सत्र में पर्यटन क्षेत्र को बूस्ट देने के उपायों पर भी चर्चा की जाएगी। कुलिनरी टूरिज्म, एडवेंचर टूरिज्म, धार्मिक पर्यटन और मनोरंजक पर्यटन में विस्तार, पर्यटन के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाना, पर्यटन क्षेत्र में तकनीक का प्रयोग बढ़ाना और किफायती एवं सुलभ पर्यटन को प्रोत्साहित किया जाएगा। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 85

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, आज हल्की बारिश की संभावना है, जिससे ठंड में होगा इजाफा

नई दिल्ली राजधानी दिल्ली में सर्दियों की पहली बारिश का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, आज हल्की बारिश की संभावना है, जिससे ठंड में इजाफा होगा। बारिश के बाद न्यूनतम तापमान गिरकर 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। दिन के तापमान में भी 2-3 डिग्री की गिरावट देखने को मिल सकती है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य है, जबकि न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा है। हवा में नमी का स्तर 32 से 90 प्रतिशत तक रहा।  सुबह के समय स्मॉग छाने के साथ ही आज संभावित बारिश के बाद 9 दिसंबर से मौसम साफ होने की संभावना है, जिससे ठंड बढ़ने लगेगी। अनुमान है कि 9 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री तक गिर सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 23 डिग्री रहने की उम्मीद है। 10 और 11 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और अधिकतम 23-24 डिग्री के बीच रह सकता है। यहां बताते चलें कि इस सीजन में कोहरा छाना जल्दी शुरू हुआ है। नवंबर में 17 से 20 तारीख तक घना कोहरा देखा गया था, जबकि 8 से 11 दिसंबर तक मध्यम कोहरे की संभावना व्यक्त की गई है। विजिबिलिटी कम होने से लोगों को परेशानी हो सकती है। दिसंबर और जनवरी में भी कोहरे के कई स्पेल देखने को मिल सकते हैं। बहरहाल बारिश होने पर दिल्ली समेत आस-पास के इलाकों में ठंड बढ़ने के आसार हैं।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 53

राजनाथ सिंह भारत-रूस अंतर सरकारी आयोग की 21वीं बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे

नई दिल्ली रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज से रूस की तीन दिन की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि यात्रा के दौरान रक्षा मंत्री और रूस के रक्षा मंत्री एंड्री बेलौसोव मंगलवार को मास्को में सैन्य और सैन्य तकनीकी सहयोग पर भारत-रूस अंतर सरकारी आयोग की 21वीं बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे। दोनों नेता सैन्य-से-सैन्य और औद्योगिक सहयोग सहित रक्षा क्षेत्र में दोनों देशों के बीच बहुआयामी संबंधों की संपूर्ण श्रृंखला की समीक्षा करेंगे। वे आपसी हित के समसामयिक क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान करेंगे। रक्षा मंत्री सोमवार को यंत्र शिपयार्ड, कलिनिनग्राद में भारतीय नौसेना के नवीनतम बहुउद्देशीय स्टील्थ गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट ’आईएनएस तुशिल’ को नौसेना के बेड़े में शामिल करेंगे। नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी भी इस अवसर पर श्री सिंह के साथ होंगे। इसके अलावा, रक्षा मंत्री द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान मारे गए सोवियत सैनिकों के सम्मान में मास्को में ’अज्ञात सैनिक के मकबरे’ पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। वह भारतीय समुदाय के सदस्यों से भी बातचीत करेंगे।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 65