Sunday, July 5, 2026 11:42 pm

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली चुनाव के लिए दूसरी लिस्ट जारी की, 11 कैंडिडेट की लिस्ट पहले ही जारी कर दी

नई दिल्ली आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट आ जारी कर दी है। दिल्ली के पूर्व डेप्युटी सीएम मनीष सिसोदिया की सीट इस बार बदल गई है। इस बार वो पटपड़गंज की जगह जंगपुरा से चुनाव लड़ेंगे। वहीं पटपड़गंज से अवध ओझा चुनाव लड़ेंगे। वो हाल ही में आप में शामिल हुए हैं। सिसोदिया की सीट बदल गई सबसे बड़ा फैसला तो सिसोदिया की सीट को लेकर हुआ है। पिछली बार पटपड़गंज से बड़ी मुश्किल से चुनाव जीत पाए सिसोदिया को जंगपुरा से मैदान में उतारा गया है। जबकि पटपड़गंज से अवध ओझा मैदान में उतरे हैं। पहली लिस्ट में किसे कहां से मिला मौका? आम आदमी पार्टी के 11 कैंडिडेट्स वाली पहली लिस्ट में विश्वास नगर से दीपक सिंघला को टिकट दिया गया है। मटियाला से सोमेश शौकीन को टिकट मिला है, लक्ष्मी नगर से बीबी त्यागी को आम आदमी पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है। बीजेपी छोड़ आप में शामिल हुए अनिल झा को किराड़ी सीट से, बदरपुर से रामसिंह, घोंडा से गौरव शर्मा, करावल नगर से मनोज त्यागी, छतरपुर से ब्रम्ह सिंह तंवर, सीलमपुर से जुबैर चौधरी,सीमापुरी से वीर सिंह धींगान, रोहतास नगर से सरिता सिंह को पार्टी ने अपनी पहली लिस्ट में जगह दी है। recent visitors 79

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने “राईजिंग राजस्थान – ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट” के लिए दी शुभकामनाएं

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में सभी राज्य औद्योगिक निवेश को प्रोत्साहन देने के लिए कदम उठा रहे हैं। राजस्थान में औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार के लिए 9, 10 और 11 दिसम्बर 2024 को जयपुर में अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में हो रहा है। राजस्थान और मध्यप्रदेश सगे भाईयों के समान हैं। दोनों राज्यों की अधिकांश जनसंख्या में सांस्कृतिक समानता होने के परिणामस्वरूप संबंधों में प्रगाढ़ता भी है। सौभाग्य का विषय है कि प्रधानमंत्री मोदी की गरिमामय उपस्थिति भी इस कार्यक्रम में रहेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राईजिंग राजस्थान – ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व की तीसरी आर्थिक महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर है। इस लक्ष्य की प्राप्ति में सभी राज्यों को समान रूप से अपने प्रयत्नों की आहूति देनी है। मध्यप्रदेश में संभाग स्तर पर आरंभ की गई रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव की श्रृंखला में अगली कॉन्क्लेव शहडोल में जनवरी-2025 में होगी। इसके बाद फरवरी-2025 में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन भोपाल में किया जाएगा। हमारे लिए गौरव का विषय है कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में हम भारत की प्रगति में सहभागी होंगे।   recent visitors 60

आधुनिकता की इस दौड़ में पीछे छुटते व्यवसाय को मुख्यमंत्री साय ने बनाया आय का जरिया

कृषक उन्नति से किसान प्रेमचंद का बेटा कर रहा बीएससी एग्रीकल्चर धमतरी, कृषक उन्नति से किसान प्रेमचंद का बेटा कर रहा बीएससी एग्रीकल्चरखेती-किसानी का काम काफी चुनौती भरा होता है, कभी मौसम की बेमानी से होनी वाली अधिक वर्षा तो, कभी अल्पवर्षा। अगर वर्षा ठीक रही तो फसलों में बीमारी या कीट प्रकोप से निपटना एक बड़ी समस्या होती है, जिसके कारण किसानां को आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ता है। आधुनिकता की इस दौड़ में खेती-किसानी का काम पीछे छुटते व्यवसाय को प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने खेती-किसानी को आय का जरिया बना दिया है। किसानों की आय को दुगुना करने के लिए अनेक किसान हितैषी योजनाएं संचालित की है। इन्ही योजनाओं में से एक  है, मुख्यमंत्री कृषक उन्नति योजना। धमतरी जिले के ग्राम भटगांव निवासी श्री प्रेमचंद साहू, जो कि मुख्यमंत्री कृषक उन्नति योजना से लाभान्वित किसान है, वे बताते है कि उनके पास लगभग साढ़े सात एकड़ कृषि भूमि है, जिसमें वे खेती-किसानी कर अपना और अपने परिवार का जीवन यापन कर रहे है। उनकी धर्मपत्नी एक कुशल गृहणी है, जो कि घर के कामकाज सम्हालती हैं और उनके दो बेटे है, जिसमें बड़ा बेटा यशराज राजधानी रायपुर में बीएससी एग्रीकल्चर की पढ़ाई कर रहा है। वहीं छोटा बेटा स्थानीय निजी स्कूल में कक्षा 10 वीं की पढ़ाई कर रहा है। श्री प्रेमचंद ने बताया कि खेती किसानी पुस्तैनी काम है, जिसे उनके पूर्वज करते आये और अब वे खुद सम्हाल रहे है। वे खरीफ में धान की फसल और रबी में चना की फसल लेते है। गत वर्ष धान विक्रय की लगभग 32 हजार रूपये का बोनस उन्हें प्राप्त हुआ था, जिसका उपयोग उन्होंने अपने पुत्र की पढ़ाई के लिए किया। वे कहते है  कि खेती-किसानी को अगर आधुनिक पद्धति से किया जाये, तो यह आय का अच्छा साधन बन सकता है, इसके लिए वे अपने पुत्र को एग्रीकल्चर की पढ़ाई करा रहे है। श्री प्रेमचंद ने बताया कि गांव में पहला ट्रेक्टर लाने वाला उन्ही का परिवार था। प्रेमचंद प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद देते हुए कहते है कि ऐसी योजनाओं से प्रदेश के किसानों के माथे पर पड़ी चिंता की लकीरे हटने लगी है और उनके चेहरे पर मुस्कान आ गयी है। इसके लिए उनका ह्दय से धन्यवाद। बता दें कि मुख्यमंत्री कृषक उन्नति योजना, छत्तीसगढ़ सरकार की एक किसान कल्याणकारी योजना है, जिसका उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाना और उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाना है। इस योजना के तहत, किसानों को धान का समर्थन मूल्य से अधिक कीमत दी जाती है। इस योजना के तहत, किसानों को धान का मूल्य 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से दिया जाता है। जिसमें किसानों को समर्थन मूल्य से अंतर की रकम दी जाती है। किसान इस योजना से मिलने वाली रकम से अपने घर के काम, बच्चों की पढ़ाई, स्वास्थ्य और परिवार की जरूरतों को पूरा कर सकते हैं। इस योजना से किसानों का आत्मविश्वास बढ़ा है और खेती-किसानी में उनका रुझान भी बढ़ रहा है। साथ ही किसानों को आर्थिक मजबूती मिल रही है और उनकी तरक्की भी हो रही है। इस योजना से मिलने वाली रकम से किसान खेत में बोर कराकर ज्यादा फसल का उत्पादन कर सकते हैं। recent visitors 50

दो की मौत और 21 घायल, राजस्थान में जोधपुर-जैसलमेर हाईवे पर मिनी बस और ट्रेलर की टक्कर

जोधपुर. जोधपुर जिले में रविवार रात एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और 21 लोग घायल हो गए। यह दुर्घटना आगोलाई क्षेत्र के भाटों की ढाणी के पास हुई, जब यात्रियों से भरी मिनी बस और ट्रेलर की आपस में जबरजस्त भिड़ंत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार रविवार रात करीब सवा नौ बजे जोधपुर-जैसलमेर नेशनल हाईवे 125 पर यह हादसा हुआ। मिनी बस में सवार सभी यात्री पोखरण स्थित आशापुरा माताजी के दर्शन कर लौट रहे थे। यात्रियों में से अधिकांश एक ही परिवार के सदस्य थे, जो शादी के बाद जात लगाने की परंपरा निभाने मंदिर गए थे। दुर्घटना के बाद बस में सवार शिवप्रसाद और रक्षिता नाम के लोगों की मौत हो गई, जबकि लगभग 21 लोग घायल हो गए। इनमें से छह की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के तुरंत बाद घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से जोधपुर के अस्पताल भेजा गया है, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही बालेसर थाना प्रभारी नरपतदान चरण अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला। ट्रेलर ड्राइवर दुर्घटना के बाद मौके से फरार हो गया, पुलिस उसकी तलाश कर रही है। recent visitors 259

इंदौर में गायक दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के विरोध का बीजेपी विधायक उषा ठाकुर ने समर्थन किया

इंदौर  इंदौर में गायक दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के विरोध का बीजेपी विधायक उषा ठाकुर ने समर्थन किया है. कॉन्सर्ट को लेकर हिंदू संगठनों के विरोध पर बीजेपी विधायक ने कहा है कि यह हमारी संस्कृति के अनुरूप नहीं है. इस विरोध का नेतृत्व करने वाले संगठन सही हैं. इस शांतिपूर्ण क्षेत्र में देश विरोधी गतिविधियों में शामिल किसी को भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, क्योंकि मालवा एक ऐसा क्षेत्र है जहां किसी भी तरह की अशांति की अनुमति नहीं दी जाएगी. उन्होंने कहा कि कॉन्सर्ट के दौरान शराब परोसना बिल्कुल गलत है. हम लोग 2047 के स्वर्णिम भारत की ओर बढ़ रहे हैं. इस तरह के कार्यक्रम हमारी संस्कृति के लिए ठीक नहीं हैं. इससे व्यक्तिगत विकास में भी बाधा आती है. मैं समझती हूं कि इस तरह के कार्यक्रम की अनुमति कहीं भी नहीं दी जानी चाहिए. गौरतलब है कि रविवार की सुबह गायक दिलजीत दोसांझ इंदौर की '56 दुकान' पहुंचे. यहां उन्होंने पोहे का स्वाद चखा. साथ ही इंदौर वासियों को कुछ हेल्थ टिप्स भी दिए. दोसांझ ने अपने एक्स हैंडल पर एक मिनट का वीडियो भी साझा किया, जिसमें वह बता रहे हैं कि यहां का पोहा बहुत ही मशहूर है, जो कि मुझे हर रोज खाना होता है.पोहे का स्वाद चखने के बाद सिंगर कहते हैं, वाह, वाह! वीडियो में जहां वह खुद पोहा खाते नजर आ रहे हैं, वहीं एक बुजुर्ग को भी प्यार से पोहा खिलाते दिख रहे हैं. स्टार के हाथों पोहा खाने के बाद बुजुर्ग के चेहरे पर मुस्कान दिख रही है. वीडियो में दिलजीत कुछ फैंस से भी बड़े प्यार से मिलते दिख रहे हैं. एक महिला उन्हें बड़े अदब से फूलों का गुलदस्ता भेंट करती है, जिसे दोसांझ सम्मानपूर्वक स्वीकार करते हैं. इसके बात सिंगर साइकिलिंग करते कुछ लोगों से मुखातिब भी देखे जा सकते हैं. इसमें एक खूबसूरत हसीना भी दिखती है, जिससे एक्टर कहते हैं मैंने आपका वीडियो देखा, बहुत ही प्यारा है. जवाब में वह लड़की दिलजीत दोसांझ को धन्यवाद देती है. recent visitors 69

09 दिसम्बर सोमवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

मेष राशि- सर दर्द, नेत्र पीड़ा, अनायास खर्च, अज्ञात भय, मानसिक परेशानी, इत्यादि रहेगा। प्रेम, संतान भी मध्यम। व्यापार सनेह-सनेह बढ़ेगा। काली वस्तु का दान करें। वृषभ राशि- यात्रा में कष्ट। आय में उतार-चढ़ाव। स्वास्थ्य थोड़ा सा पहले से बेहतर। प्रेम, संतान की स्थिति मध्यम। व्यापार मध्यम। लाल वस्तु का दान करें। मिथुन राशि- कोर्ट-कचहरी से बचें। उच्चाधिकारियों के कोप भाजन के शिकार हो सकते हैं। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार मध्यम। काली जी को प्रणाम करते रहें। कर्क राशि- भाग्य पर भरोसा रखके कोई काम इस समय नहीं कर सकते हैं। स्वास्थ्य ऊपर-नीचे रहेगा। प्रेम, संतान भी मध्यम। व्यापार मध्यम। अपमानित होने का भय रहेगा। काली वस्तु का दान करें। सिंह राशि- चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशाानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। पीली वस्तु पास रखें। कन्या राशि- जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्वंय के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नौकरी-चाकरी की स्थिति भी बहुत अच्छी नहीं दिख रही है। कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम, संतान लगभग ठीक रहेगा। व्यापार मध्यम गति से आगे बढ़ेगा। लाल वस्तु का दान करें। तुला राशि- शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे, लेकिन शत्रु उपद्रव संभव है। पैरों में चोट-चपेट लग सकती है। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें। वृश्चिक राशि- बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं का संकेत है। नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। विद्यार्थियों के लिए भी मध्यम समय रहेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार मध्यम दिख रहा है। काली वस्तु का दान करें। धनु राशि- बड़े लेवल की कलह घर में हो सकती है। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। लाल वस्तु पास रखें। मकर राशि- पराक्रम में परेशानी रहेगी। व्यापार की स्थिति मध्यम रहेगी। नाक, कान, गला की परेशानी संभव है। बाकी प्रेम,संतान ठीक-ठाक रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें। कुंभ राशि- धन-हानि के संकेत हैं। गंदी भाषा से बचें और पूंजी के निवेश से भी बचें। कुटुंब में थोड़ी सी अनबन की स्थिति रहेगी। स्वास्थ्य मध्यम। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। काली वस्तु का दान करें। मीन राशि- नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य प्रभावित है। प्रेम, संतान भी प्रभावित है। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। काली वस्तु का दान करें। recent visitors 165

जवाई में मनाएंगे शादी की सालगिरह, राजस्थान-जोधपुर एयरपोर्ट पर विक्की कौशल और कैटरीना को देखने जुटी फैन्स की भीड़

जोधपुर. बॉलीवुड कपल विक्की कौशल और कैटरीना कैफ अपनी शादी की तीसरी सालगिरह मनाने जोधपुर पहुंचे। 9 दिसंबर को अपनी शादी की तीसरी वर्षगांठ के मौके पर यह जोड़ा सड़क मार्ग से पाली जिले के जवाई रिसॉर्ट के लिए रवाना हुआ। मुंबई से एयर इंडिया की फ्लाइट से जोधपुर पहुंचे विक्की और कैटरीना को एयरपोर्ट पर देखने के लिए फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी। जैसे ही यह जोड़ा एयरपोर्ट बिल्डिंग में पहुंचा, यात्रियों के बीच उनके साथ सेल्फी और फोटो खिंचवाने की होड़ लग गई। पिंक कलर के सलवार सूट में कैटरीना बेहद खूबसूरत नजर आईं। विक्की उनका हाथ पकड़कर एयरपोर्ट से बाहर आए और जवाई के लिए सड़क मार्ग से रवाना हो गए। सूत्रों के अनुसार जवाई के खूबसूरत प्राकृतिक वातावरण के बीच यह कपल अपने खास पल सेलिब्रेट करेगा। recent visitors 210