Sunday, July 5, 2026 10:44 pm

देश बहुसंख्यकों की इच्छा के अनुसार चलेगा… बयान देने वाले जस्टिस शेखर कुमार यादव

इलाहाबाद इलाहाबाद हाई कोर्ट के जस्टिस शेखर कुमार यादव ने रविवार को वीएचपी के कार्यक्रम में ऐसा बयान दिया, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है। यहां पर उन्होंने कहा कि यह मुझे यह कहने में कोई संकोच नहीं है कि यह हिंदुस्तान है, यह देश हिंदुस्तान में रहने वाले बहुसंख्यकों की इच्छा के अनुसार काम करेगा। अपने संबोधन में उन्होंने सवाल उठाया कि हिंदू धर्म में अस्पृश्यता, सती प्रथा और जौहर जैसी प्रथाओं को खत्म कर दिया गया, जबकि मुस्लिम समुदाय में कई पत्नियां रखने की प्रथा अभी भी जारी है। लाइव लॉ की रिपोर्ट के मुताबिक, जस्टिस शेखर यादव ने कहा, ‘मुझे यह कहने में कोई संकोच नहीं है कि यह हिंदुस्तान है, यह देश हिंदुस्तान में रहने वाले बहुसंख्यकों की इच्छा के अनुसार काम करेगा। यह कानून है। आप यह नहीं कह सकते कि आप हाईकोर्ट के जज होने के नाते ऐसा कह रहे हैं। दरअसल कानून बहुमत के हिसाब से काम करता है। इसे परिवार या समाज के संदर्भ में देखें। केवल वही स्वीकार किया जाएगा जिससे बहुसंख्यकों का कल्याण और खुशी हो।’ हिंदू धर्मग्रंथों में महिलाओं को देवी के तौर पर पूजते- जस्टिस शेखर जस्टिस शेखर ने आगे बताया कि शास्त्रों और वेदों जैसे हिंदू धर्मग्रंथों में महिलाओं को देवी के रूप में पूजा जाता है, फिर भी एक समुदाय के सदस्य कई पत्नियां रखने, हलाला करने या तीन तलाक का अधिकार मांगते हैं। उन्होंने कहा, ‘आप उस महिला का अपमान नहीं कर सकते जिसे हमारे शास्त्रों और वेदों में देवी के तौर पर मान्यता दी गई है। आप चार पत्नियां रखने, हलाला करने या तीन तलाक का अधिकार नहीं मांग सकते। आप कहते हैं, हमें ट्रिपल तलाक कहने का अधिकार है और महिलाओं को भरण-पोषण नहीं देना है। यह अधिकार काम नहीं करेगा। UCC ऐसा कुछ नहीं है जिसकी VHP, RSS या हिंदू धर्म वकालत करता है। देश का सुप्रीम कोर्ट अदालत भी इसकी बात करती है।’ राजा राम मोहन राय का भी दिया उदाहरण इलाहाबाद हाई कोर्ट के जस्टिस ने यह भी कहा कि हिंदू धर्म में बाल विवाह, सती प्रथा और बालिकाओं की हत्या जैसी कई सामाजिक बुराइयां थीं, लेकिन राम मोहन राय जैसे सुधारकों ने इन प्रथाओं को खत्म करने के लिए काफी मेहनत की। हालांकि, उन्होंने कहा कि जब मुस्लिम समुदाय में हलाला, तीन तलाक और गोद लेने से संबंधित सामाजिक बुराइयों की बात आती है, तो उनके खिलाफ खड़े होने का उनमें कोई साहस नहीं है या यह कहा जा सकता है कि इन मुद्दों को हल करने के लिए मुस्लिम समुदाय की ओर से कोई पहल नहीं हुई। recent visitors 105

गौमाता के आशीर्वाद का बताया महत्व, राजस्थान-सिरोही की अर्बुदा गौनंदीशाला पहुंचे पथमेड़ा के गौ ऋषि अवधेश चैतन्य

सिरोही. सूरजकुंड के महाराज अवधेश चैतन्य रविवार को अर्बुदा गौनंदी तीर्थ पहुंचे। यहां पर गौ भक्तों ने महाराज का आशीर्वाद लिया। उन्होंने अर्बुदा गौ नंदीशाला में पहुंचकर गोष्ठ का निरीक्षण किया और गौ माता का पूजन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या मातृ शक्ति और गोभक्त मौजूद रहे। सूरजकुंड के महाराज ने गौभक्तों को संबोधन करते हुए कहा कि गौ माता का हमारे जीवन में क्या महत्व है उसके बारे में समझाया। उन्होंने कहा कि गौ माता को माँ के समान पूजनीय माना जाता है। हमें गौमाता के लिए जितना भी सहयोग हो सके उतना करना चाहिए। गौमाता का आशीर्वाद हमेशा परिवार पर बना रहता है। पथमेड़ा के संस्थापक गोऋषि दत्तशरणानंद महाराज के सानिध्य में सूरजकुंड के महाराज अवधेश चैतन्य, श्रीपतिधाम के महाराज गोविंद वल्लभदास, ब्रह्मचारी मुकुंद प्रकाश महाराज, ब्रह्मचारी पीयूष सहित दर्जनभर संतों ने गोपूजन कर गौमाता से आशीर्वाद लिया। इसके बाद पथमेड़ा के महाराज ने विभिन्न गोष्टों का निरीक्षण कर संस्था के पदाधिकारी से कार्य की प्रगति जानकारी ली। इस अवसर पर पथमेड़ा के सीईओ आलोक सिंहल, नंदगांव के मैनेजिंग ट्रस्टी ब्रह्मदत्त पुरोहित, अर्बुदा  गोशाला अध्यक्ष भूराराम पुरोहित,अर्बुद गोनंदी तीर्थ के मैनेजिंग ट्रस्टी श्रवण पुरोहित, पूर्व विधायक संयम लोढ़ा, केसुआ ठाकुर हरिसिंह, समाजसेवी रघुभाई माली, समाजसेवी चंपत मिस्त्री, विभाग सहप्रचारक अनिल कुमार, जयगोपाल पुरोहित, भाजपा मीडिया जिला प्रभारी रोहित खत्री, भाजयुमो जिलाध्यक्ष गोपाल माली, अनिल प्रजापत, मंडल अध्यक्ष महेंद्र माली, प्रवासी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य खेताराम माली, शांतिलाल माली, जगदीश माली, राकेश पुरोहित, अशोक पुरोहित, जब्बर सिंह, विक्रम सिंह इंदा, प्रकाश पुरोहित अमलारी, पूर्व लोकअभियोजक दिनेश पुरोहित, एडवोकेट दिलीप राजपुरोहित, किशन प्रजापत सहित सैकड़ों गोभक्त मौजूद रहे। recent visitors 202

हिंदुओं पर हो रहे हमले के बीच होगी अहम मुद्दों पर बात, बांग्लादेश पहुंचे भारत के विदेश सचिव

ढाका. बांग्लादेश में लगातार हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है। यहां हालात सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। इस बीच भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ढाका के दौरे पर हैं। वह भारत और बांग्लादेश के बीच द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा करने के लिए सोमवार सुबह यहां पहुंचे। इस दौरान वह अपने बांग्लादेशी समकक्ष से मुलाकात करेंगे। ये दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब इस साल अगस्त में शेख हसीना सरकार के तख्तापलट के बाद दोनों देशों के बीच संबंध तनावपूर्ण बने हुए हैं। अगस्त में शेख हसीना के बांग्लादेश छोड़कर भारत आने के साथ ही नई कार्यवाहक सरकार और उसके प्रमुख मो. यूनुस ने भारत को निशाने पर लेना शुरू कर दिया। शेख हसीना के देश छोड़ने के साथ ही बांग्लादेश में हिंदुओं का उत्पीड़न शुरू हो गया। लोगों के घर जलाए गए, हत्याएं हुईं और मंदिरों को भी निशाना बनाया गया। इस बीच इस्कॉन भी बांग्लादेश के निशाने पर आ गया। कुछ संगठनों ने इस्कॉन को आतंकी संगठन घोषित करने की मांग कर डाली। यहां तक कि कुछ दिनों पहले हिंदुओं के जाने-माने नेता चिन्मय कृष्ण दास को भी गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद से यहां लगातार तनाव जारी है। द्विपक्षीय संबंधों के सभी मुद्दों पर होगी चर्चा अब इन सब चिंताजनक हालातों के बीच भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ढाका पहुंचे हैं। दोनों देशों के विदेश सचिवों के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल द्वारा दोनों देशों के बीच स्थापित विदेश कार्यालय परामर्श (एफओसी) तंत्र में भाग लेकर द्विपक्षीय संबंधों के सभी मुद्दों पर चर्चा किए जाने की उम्मीद है। बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार के प्रेस सचिव शफीकुल आलम ने चार दिसंबर को बताया था कि दोनों देशों के विदेश सचिव आपसी हितों के मुद्दों पर बातचीत करेंगे। तौहीद हुसैन ने जयशंकर से की थी मुलाकात इस साल सितंबर में, बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के विदेश सलाहकार (मंत्री) मोहम्मद तौहीद हुसैन ने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के मौके पर भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की थी। उन्होंने अच्छे कामकाजी संबंध बनाए रखने का फैसला किया। साथ ही भारत और बांग्लादेश के बीच एफओसी आयोजित करने का भी निर्णय लिया। recent visitors 68

दो बड़ी बहनों पर सगे भाई ने चाकू से किया हमला, आरोपी भाई गिरफ्तार

रायपुर राजधानी रायपुर के मौलीपारा इलाके में चाकूबाजी की वारदात हुई है. जहां सगे भाई ने दो बड़ी बहनों पर धारदार चाकू से हमला कर दिया. घटना में दोनों बहनें गंभीर रुप से घायल हो गई. जिसके बाद पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पूरा मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है. मामूली बात को लेकर विवाद जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक प्रशांत कुमार बेर की मां और दो बड़ी बहनें पिछले कुछ दिनों से धमतरी से रायपुर आकर रह रही थी. जिन्हें वापिस ले जाने के लिए आरोपी प्रशांत रायपुर आया था. इस दौरान मामूली बात को लेकर प्रशांत की कहा सुनी हो गई. जिसके बाद आक्रोश में आकर आरोपी ने चाकू से अपनी दोनों सगी बहनों पर जानलेवा हमला कर दिया. तेलीबांधा थाना प्रभारी विनय सिंह बघेल ने बताया कि आरोपी ने अपनी बहनों पर धारदार चाकू से हमला किया है. आरोपी के विरुद्ध अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है. recent visitors 54

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, राजस्थान-सिरोही में खेत से रास्ता निकालने के विवाद में चचेरे भाई की हत्या

सिरोही. पिंडवाड़ा पुलिस ने अजारी गांव के सारणफली में खेत में रास्ते के विवाद को लेकर चचेरे भाई की हत्या करने के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपने भाई पर कुल्हाड़ी से वार कर वारदात को अंजाम दिया था। पिंडवाड़ा पुलिस थानाधिकारी हमीरसिंह भाटी की अगुवाई में टीम द्वारा की गई। इस मामले में सारणफली, अजारी, पुलिस थाना पिंडवाड़ा जिला सिरोही निवासी वीरमाराम पुत्र भुराजी गरासिया को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीती 5 दिसंबर को सारणफली वासी तलसाराम पुत्र देवाराम गरासिया ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उनके परिवार में भाई वीरमाराम पुत्र भूराजी गरासिया के घर पर आने-जाने के लिए उनका पुश्तैनी रास्ता है लेकिन दो-तीन दिन से वीरमाराम उनके खेत में से अपने घर पर आने-जाने के लिए रास्ते की मांग कर रहा था, जिसके लिए प्रभुराम ने मना कर दिया था। इसी बात से नाराज वीरमाराम और उसके बेटे विक्रम ने खेत पर सिंचाई करने गए प्रभुराम के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे प्रभुराम के सिर में गंभीर चोटें आने के कारण उसकी मौत हो गई थी। recent visitors 111

सीएम मोहन यादव से ज्योतिरादित्य सिंधिया की मुलाकात

भोपाल  विजयपुर उपचुनाव में हार के बाद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बयानों में मतभेद सामने आया था. इसके बाद पहली बार दोनों दिग्गज नेताओं की मुलाकात दिल्ली में हुई. दोनों ने एक दूसरे का अभिनंदन किया और यह तस्वीर भी सबके सामने आई. केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के निवास पर हुई मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने आधे घंटे तक बातचीत की. उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश में हाल ही में हुए विजयपुर उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद यह सवाल उठा कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया स्टार प्रचारक में शामिल होने के बावजूद विजयपुर प्रचार प्रसार करने नहीं पहुंचे. दूसरी तरफ केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि उन्हें पार्टी ने विजयपुर उपचुनाव में प्रचार के लिए नहीं बुलाया था, इसलिए वे नहीं पहुंचे. वहीं, पार्टी की ओर से भगवानदास सबनानी ने स्पष्ट रूप से कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव ने केंद्रीय मंत्री को आमंत्रित किया था, मगर व्यस्तता की वजह से वे नहीं जा पाए थे. दोनों दिग्गज नेताओं की ओर से चल रही बयानबाजी में साफ तौर पर मतभेद देखने को मिला. इस बयानबाजी के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की पहली बार दिल्ली में मुलाकात हुई. वरिष्ठ पत्रकार सुनील जैन के मुताबिक, इस मुलाकात के दौरान भले ही विजयपुर उपचुनाव की हार पर मंथन ना हुआ हो लेकिन दोनों नेताओं की आमने-सामने आई तस्वीर इतना बताने का जरूर प्रयास कर रही है कि उनके बीच कोई मतभेद नहीं है. सिंधिया ने गुलदस्ता दिया तो सीएम ने पहनाया दुपट्टा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की आधे घंटे तक वार्तालाप हुई. जब मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और सिंधिया की मुलाकात हुई तो केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने गुलदस्ता देकर डॉक्टर मोहन यादव का अभिनंदन किया, जिसके बाद मुख्यमंत्री डॉ यादव ने सिंधिया को दुपट्टा पहन कर उनका स्वागत किया. मुख्यमंत्री मोहन यादव बताई मुलाकात की वजह मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से बताया कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से उनकी मुलाकात के दौरान क्या बात हुई है? उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से लिखा है, "केंद्रीय संचार और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से नई दिल्ली स्थित उनके निवास पर सौजन्य भेंट की, इस अवसर पर समसामयिक एवं मध्य प्रदेश के विकास संबंधित विषयों पर सार्थक चर्चा हुई". recent visitors 82

युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने में सहायक होगा मशरूम उत्पादन

महंत बिसाहू दास उद्यानिकी महाविद्यालय में मशरूम उत्पादन पर सफल प्रयोग रायपुर, धान के भूसे का उपयोग करके मशरूम के बैग तैयार किए। मशरूम उत्पादन के लिए सबसे पहले बैग भरने से एक दिन पहले ओएस्टर मशरूम के बीजों को गर्म पानी और फार्मलिन प्लस बाविस्टीन से निर्जलीकरण किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ओएस्टर मशरूम का जीवन चक्र लगभग 25 से 30 दिन का होता है और इसका आदर्श तापमान 23 से 25 डिग्री सेंटीग्रेड होता है। धान का भूसा 4 रुपए प्रति किलो की दर पर मिलता है और प्रत्येक बैग में लगभग 50 ग्राम मशरूम बीज डाला जाता है। इस तरह से प्रति बैग की लागत 20 रुपये से भी कम आता है। एक बैग से लगभग डेढ़ से दो किलो मशरूम प्राप्त होते हैं।  पेंड्रा क्षेत्र का वर्तमान तापमान ओएस्टर मशरूम उत्पादन के लिए बेहद अनुकूल है। इसे ध्यान में रखते हुए महंत बिसाहू दास उद्यानिकी महाविद्यालय जीपीएम के प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं ने मशरूम उत्पादन के क्षेत्र में एक उल्लेखनीय प्रयास किया है। महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. नारायण साहू के मार्गदर्शन और विषय अध्यापिका डॉ. चेतना जांगड़े के सहयोग से मशरूम उत्पादन का सफल प्रयोग किया गया। सर्वप्रथम छात्रों ने ओएस्टर मशरूम (मशरूम का एक प्रमुख प्रकार) की खेती की, जिसमें सफेद और गुलाबी आयस्टर मशरूम की किस्मों का चयन किया गया। मशरूम उत्पादन आर्थिक रूप से लाभकारी व्यवसाय साबित हो सकता है। यह पहल न केवल छात्रों को कृषि विज्ञान में व्यावहारिक अनुभव प्रदान कराती है, बल्कि उनके लिए आर्थिक रूप से लाभकारी और पर्यावरणीय दृष्टि से भी अनुकूल है। महाविद्यालय की यह पहल आने वाले समय में युवाओं को मशरूम उत्पादन के लिए स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने में सहायक होगा। इस प्रयास में महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापक डॉ. सोनल तिवारी सहायक प्राध्यापक आनुवांशिकी और पादप प्रजनन, डॉ. शुभम ठाकुर कृषि अर्थशास्त्र, डॉ. मुकेश पटेल किट विज्ञान, सुश्री गरिमा कोर्राम मृदा विज्ञान और डॉ. लक्ष्मी प्रसाद भरद्वाज सब्जी विज्ञान का भी सहयोग रहा है। recent visitors 61