Sunday, July 5, 2026 9:45 pm

सोनिया-सोरोस में सांठगांठ के आरोपों पर रिजिजू का वार, ‘हर चीज को राजनीतिक चश्मे से नहीं देखें’

नई दिल्ली. संसद के अंदर और बाहर अदाणी मुद्दे और जॉर्ज सोरोस के साथ कांग्रेस पार्टी के रिश्तों पर लगातार हंगामा जारी है। जहां सोमवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी समेत विपक्षी सांसदों ने अदाणी मामले को लेकर संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। वहीं भारत के खिलाफ भ्रामक प्रचार करने वाले जॉर्ज सोरोस के साथ कांग्रेस पार्टी के रिश्तों को लेकर भाजपा लगातार हमलवार है। इस बीच, केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने इस मुद्दे को लेकर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश के सामने कुछ मुद्दे हैं, जिन्हें राजनीतिक चश्मे से नहीं देखा जाना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस और उसके कार्यकर्ताओं से भारत विरोधी ताकतों के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने का आग्रह किया। 'हमें मामले को गंभीरता से लेना चाहिए' किरेन रिजिजू ने कहा, 'मुझे लगता है कि देश के सामने कुछ मुद्दे हैं, जिन्हें राजनीतिक चश्मे से नहीं देखा जाना चाहिए। जॉर्ज सोरोस और उनके संबंध जो सामने आए हैं, हम इसे कांग्रेस पार्टी, राहुल गांधी से संबंधित मुद्दे के रूप में नहीं देखते हैं। हमें इस मुद्दे को गंभीरता से लेना चाहिए खासकर अगर यह भारत विरोधी ताकतों से संबंधित है।' इस दिन होगी सदन में चर्चा उन्होंने कहा, 'हम इसे पार्टी की राजनीति के रूप में नहीं देखते हैं। हमने कांग्रेस और अन्य दलों से कहा है कि हम 13 और 14 दिसंबर (लोकसभा में) और 16 और 17 दिसंबर (राज्यसभा में) को संविधान पर चर्चा करेंगे। मैं कांग्रेस पार्टी के नेताओं और उसके कार्यकर्ताओं से अपील करना चाहता हूं कि अगर उनके नेताओं के भी भारत विरोधी ताकतों से संबंध पाए जाते हैं, तो उन्हें भी अपनी आवाज उठानी चाहिए। हमें एकजुट होकर भारत विरोधी ताकतों के खिलाफ एकजुट होकर लड़ना चाहिए।' सार्वजनिक हुई रिपोर्ट में आरोप गंभीर उन्होंने यह भी कहा कि सोनिया गांधी और जॉर्ज सोरोस के बीच सांठगांठ की जो बातें उजागर हुई है वो गंभीर हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा, 'जॉर्ज सोरोस मामले के बारे में जो रिपोर्ट सार्वजनिक तौर पर सामने आई हैं, उनमें आरोप गंभीर हैं। चाहे वह संसद का सदस्य हो या आम आदमी, सभी को देश के लिए काम करना चाहिए। हम एकजुट होने और भारत विरोधी ताकतों के खिलाफ लड़ने की अपील करते हैं।' विपक्षी गठबंधन के दलों ने उठाए राहुल के नेतृत्व पर सवाल इंडिया ब्लॉक के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, 'कांग्रेस और इंडिया गठबंधन में जो कुछ चल रहा है, हम उसमें हस्तक्षेप नहीं करना चाहते और न ही हमारा ऐसा कोई इरादा है। हालांकि, मैंने सुना है कि विपक्षी गठबंधन के भीतर के दलों ने राहुल गांधी के नेतृत्व को लेकर सवाल उठाए हैं।' recent visitors 78

सरगुजा में अन्न कोष योजना का सीएम साय करेंगे शुभारंभ

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज अपने सरगुजा संभाग दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वे अन्न कोष योजना का शुभारंभ करेंगे. इस योजना को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किया जा रहा है, जिसके तहत विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा समुदाय की महिलाओं को लाभ मिलेगा. इस योजना का मुख्य उद्देश्य मातृ मृत्यु दर और शिशु मृत्यु दर को कम करना है. योजना के तहत गर्भवती और शिशुवती महिलाओं को अतिरिक्त पोषण आहार प्रदान किया जाएगा, जिससे उनकी सेहत में सुधार होगा और उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इस महत्वपूर्ण योजना की शुरुआत सरगुजा जिले से करेंगे और इसे पूरे राज्य में फैलाने की योजना बनाई गई है. सीएम साय का दौरा कार्यक्रम सीएम साय संभाग के मनेन्द्रगढ़, भरतपुर, चिरमिरी और अंबिकापुर में आयोजित कार्यक्रमों में भी शिरकत करेंगे. इस दौरान वह विभिन्न विकास और निर्माण कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे. साथ ही, उपमुख्यमंत्री अरुण साव भी इन कार्यक्रमों में मौजूद रहेंगे और विभिन्न योजनाओं के तहत लाभान्वित 4 हजार से अधिक हितग्राहियों को राशि और सामग्री वितरित करेंगे. मुख्यमंत्री साय इस दौरान संभाग स्तरीय सामाजिक सम्मेलन में भी भाग लेंगे.   recent visitors 60

मंत्री तोमर के भाई को एयर एंबुलेंस से हैदराबाद अस्पताल ले जाया जा रहा था, तबियत बिगड़ने से उन्हें भोपाल उतारना पड़ा

भोपाल प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के बड़े भाई देवेंद्र तोमर लंबे समय से बीमार चल रहे थे, जिनका इलाज ग्वालियर के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें आनन फानन में एयर एंबुलेंस से हैदराबाद में एक निजी अस्पताल ले जाया गया लेकिन रस्ते में उनकी तबियत बिगड़ने से उन्हें भोपाल उतारना पड़ा। बनाया ग्रीन कॉरिडोर इससे पहले उर्जा मंत्री के बड़े भाई देवेंद्र तोमर को फूलबाग स्थित एक निजी अस्पताल से एयरपोर्ट तक ले जाने के लिए लगभग 12 किलोमीटर का ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया। इस ग्रीन कॉरिडोर में जिला प्रशासन, पुलिस और स्वास्थ विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। वही शहर में जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा। लंबे समय से चल रहे बीमार बता दे प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के बड़े भाई देवेंद्र तोमर लंग्स में इन्फेक्शन होने के कारण लंबे समय से बीमार चल रहे हैं, जिनका दिल्ली में इलाज चल रहा था। अभी हाल ही में तबीयत में कुछ सुधार होने पर उन्हें दिल्ली से घर ग्वालियर लाया गया था और उसके बाद एक बार फिर अचानक तबियत बिगड़ने पर उन्हें ग्वालियर के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था। तबियत लगातार बिगड़ने पर अचानक क्रिटिकल कंडीशन में उन्हें ग्रीन कॉरिडोर बना कर अस्पताल से एयरपोर्ट तक ले जाया गया और वहां से एयरलिफ्ट कर हैदराबाद के लिए रवाना किया गया। लेकिन तबियत अधिक बिगड़ने पर उन्हें भोपाल में ही उतारना पड़ा। मंत्री की आंखों में दिखे आंसू इस दौरान भाई की बिगड़ती तबियत देख ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर काफी भावुक दिखे और उनकी आंखों से आंसू झलकते दिखाई दिए। वहीं, आसपास बड़ी संख्या में शहर के लोग भी मौजूद थे, वह सभी भावुक थे। recent visitors 74

मुख्यमंत्री साय व्हाइट कोट सेरेमनी में हुए शामिल, चिकित्सा क्षेत्र युवाओं के लिए एक अच्छा कैरियर होने के साथ-साथ

रायपुर सांसद रहने के दौरान दिल्ली का नॉर्थ एवेन्यू स्थित मेरा आवास छत्तीसगढ़ और क्षेत्र के मरीजों व परिजनों के लिए दूसरा घर था। उपचार के लिए दिल्ली जाने वाले मरीज वहीं रहकर अपना इलाज करवाते थे। लोग मुझसे कहते थे कि आपका घर मिनी एम्स है। मरीजों की सेवा मेरे लिए सबसे ज्यादा रुचि का कार्य था और यह  कार्य मुझे सबसे अधिक संतुष्टि प्रदान करती है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस एंड रिसर्च सेंटर द्वारा आयोजित व्हाइट कोट सेरेमनी को संबोधित करते हुए यह बात कही। मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे सभी छात्रों को मरीजों की सेवा के इस कार्य से जुड़ने के लिए अपनी शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, विधायक इंद्र कुमार साहू और रविशंकर जी महाराज सहित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर, डॉक्टर और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कॉलेज के डीन डॉ. कुंदन ई. गेडाम ने एमबीबीएस पाठ्यक्रम में प्रवेश कर रहे छात्र-छात्राओं को चिकित्सा आचार संहिता की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मेडिकल साइंस युवाओं के लिए एक अच्छा कैरियर होने  के साथ-साथ लोगों की सेवा करने का अवसर भी प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि जीवन सबसे  अमूल्य निधि है और आप लोग अच्छे इलाज से लोगों को संजीवनी प्रदान करते हैं, इसलिए लोग डॉक्टर को भगवान की तरह मानते हैं। उन्होंने कहा कि आप सभी पूरे सेवाभाव के साथ अपना कार्य करें, इससे जो दुआएं मिलेंगी, उससे आपके जीवन में और भी सुख-समृद्धि आयेगी। मुख्यमंत्री साय ने इस दौरान अंबेडकर अस्पताल के विस्तार और 700 बेड अस्पताल के निर्माण के लिए 231 करोड़ रुपए जारी किए जाने की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अस्पताल भवन के तैयार हो जाने के बाद अंबेडकर अस्पताल की क्षमता 2 हजार मरीजों की हो जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में एमबीबीएस के साथ ही पीजी की सीट भी बढ़ाने के लिए कार्य किये जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में प्रसूति एवं स्त्रीरोग तथा चर्मरोग की पीजी सीट आरंभ करने के निर्णय की भी जानकारी दी।       मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हमारे 10 शासकीय मेडिकल कॉलेज के साथ ही यहां निजी क्षेत्र के मेडिकल कॉलेज भी प्रदेश में मेडिकल एजुकेशन को मजबूत करने और होनहार डॉक्टरों की नई पीढ़ी तैयार करने में मजबूत भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले एक दशक में छत्तीसगढ़ में मेडिकल एजुकेशन का जितना विस्तार हुआ, उतना पहले कभी नहीं हुआ था, इसका सीधा असर प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं में दिखने लगा है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी का पुण्य स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने छत्तीसगढ़ को एम्स की सौगात दी, जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि आसपास के इलाकों के मरीजों के लिए भी चिकित्सा सुविधा का बड़ा केंद्र बनकर उभरा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरे सांसद रहने के दौरान दिल्ली स्थित मेरा आवास जैसे मरीजों और उनके परिजनों के लिए हमेशा खुला रहता था, वैसे ही आज प्रदेश के मुखिया होने के नाते कुनकुरी सदन के माध्यम से सेवा का यह कार्य आज भी लगातार जारी है।      स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने मेडिकल के विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप सभी अच्छे डॉक्टर बनेंगे। इस व्यवसाय में सेवा प्राथमिक है, रोजगार का स्थान बाद में आता है। आप सभी सेवा मानकर इस व्यवसाय से जुड़ेंगे तो प्रदेश को सदैव इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य के क्षेत्र में निजी संस्थानों की स्थापना से सरकार के उद्देश्यों की पूर्ति में भी बड़ा सहयोग मिलेगा। मंत्री जायसवाल ने प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा, स्वास्थ्य आधोसंरचनाओं और स्वास्थ्य के क्षेत्र में राज्य सरकार के प्रयासों की भी जानकारी साझा की।      वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी ने कहा कि आज चिकित्सा शिक्षा में प्रवेश कर रहे आप सभी छात्र-छात्राएं अपने माता-पिता के साथ प्रदेश का भी नाम रोशन करेंगे। भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में आपका योगदान होगा।  हमारे युवाओं का डंका राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय स्तर पर बज रहा है। वित्त मंत्री ने कहा कि हम नवा रायपुर को सर्विस सेक्टर के ग्रोथ हब के रूप में स्थापित करेंगे। हमारी सरकार हेल्थ केयर डेस्टिनेशन के रूप में रायपुर को स्थापित करने का प्रयास कर रही है, जिससे प्रदेश के लोगों को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। मुख्यमंत्री ने बालक-बालिका छात्रावास भवन का किया वर्चुअल लोकार्पण     मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च के वाइट कोर्ट सेरेमनी के दौरान मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राओं के लिए नवनिर्मित छात्रावास भवन का वर्चुअल लोकार्पण किया। उन्होंने छात्रावास भवन के लिए मेडिकल के सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी।        गौरतलब है कि रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेस के छात्र- छात्राओं के लिए नवीन छात्रावास भवन का निर्माण कराया गया है,  जिसमें 120 सीट बालिकाओं तथा 100 सीट बालकों के लिए बनाया गया है। recent visitors 86

पिकनिक मना कर लौट रही पिकअप पलटी, एक मासूम की मौत

कोरबा छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में रविवार रात एक बड़ा हादसा हो गया. 25 से अधिक लोग एक पिकअप वाहन में सवार होकर पिकनिक मना कर लौट रहे थे. इसी दौरा कटघोरा क्षेत्र के जटगा चौकी के ग्राम घुमानीडांड़ के पास अचानक गाड़ी पलट गई. इस हादसे में गाड़ी मे दबकर मासूम की मौत हो गई और 25 लोग घायल हो गए. घायलों में 7 की हालत गंभीर है. मौके पर पहुंची पुलिस ने राहगिरों की मदद से सभी घायलों को तत्काल कटघोरा स्वास्थ्य केंद्र में भेजा, जहां उनका इलाज जारी है और मर्ग कायम कर मासूम के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई मे जुट गई है. जानकारी के अनुसार, ये ग्रामीण कोरबा जिला के बनखेता ग्राम पंचायत के कांसा मार गांव के निवासी थे, जो बुका में पिकनिक मनाने गए थे. पिकनिक के बाद सभी लोग पिकअप वाहन में सवार होकर अपने गांव वापस लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया. गाड़ी का चालक नियंत्रण खो बैठा और वाहन पलट गई. इस हादसे में एक मासूम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 25 अन्य लोग घायल हो गए. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों ने घायल ग्रामीणों को बाहर निकाला. फिलहाल पुलिस और प्रशासन हादसे की जांच कर रहे हैं. recent visitors 46

भारतीय मजदूर संघ स्वर्णिक 70 व श्रमिक संपर्क अभियान 8.12.2024 रविवार को मनाया गया

डिंडोरी डिंडोरी श्रमिक संपर्क अभियान में आज दिनांक को जिला मुख्यालय डिंडोरी कलेक्ट गार्डन से लेकर के पुरानी डिंडोरी तिराहा रानी अवंती बाई चौक दुर्गाबाई चौक होते हुए राज्य परिवहन बस स्टैंड गायत्री मंदिर में समापन किया गया मजदूर संपर्क अभियान में हमारे मुख्य अतिथि श्रीमती लीला नागपुरी बहन जी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं  रसोईया संघ की प्रदेश अध्यक्ष एवं राकेश कुमार चौधरी इमरान अंसारी कमलेश राव चरण सिंह धुर्वे जनपद अध्यक्ष नगर पालिका सफाई कर्मचारी की पूरी टीम पैसा मोबाइल लाइजर की जिला अध्यक्ष राजाराम साहू एवं उनकी पूरी टीम मेड संघ के जिला अध्यक्ष संजय झारिया जी एवं उनकी पूरी टीम अंशकालिक दैनिक वेतन कर्मचारी की जिला अध्यक्ष सुरेश ठाकुर एवं उनकी पूरी टीम दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी की जिला अध्यक्ष नरेश दुबे एवं उनकी पूरी टीम भवन निर्माण श्रमिक संघ के जिला अध्यक्ष दशरथ राठौर एवं उनकी पूरी टीम चालक परिचालक संघ के जिला अध्यक्ष नंदू बर्मन एवं उनकी पूरी टीम कृषि उपज मंडी हमला संघ के अध्यक्ष गोपाल दास एवं उनकी पूरी टीम जिला अस्पताल सफाई कर्मचारी के जिला अध्यक्ष फूल सिंह 15 एवं उनकी पूरी टीम वन कास्टैगर श्रमिक संघ के जिला अध्यक्ष नरेश मरकोजी एवं उनकी पूरी टीम करंजिया वन श्रमिक संघ एवं उनकी पूरी टीम आशा कार्यकर्ता एवं उनकी पूरी टीम लघु कर्मचारी संघ एवं उनकी पूरी टीम राज्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष राजकुमार साहू एवं उनकी पूरी टीम समस्त भारतीय मजदूर संघ के अंतर्गत आने वाले संघ का सहयोग बढ़-चला करके मिला सैकड़ो की संख्या में श्रमिक अभियान संपन्न हुआ भारत माता की जय भारतीय मजदूर संघ अमर. recent visitors 45

किसी भी प्रतियोगिता में एक पक्ष जीतता है, तो दूसरा पक्ष हारता नहीं है, बल्कि दूसरे पायदान पर आ जाता है : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजनांदगांव जिले के गायत्री विद्यापीठ स्कूल में एकल अभियान अभ्युदय यूथ क्लब संभाग स्तरीय खेलकूद के समापन समारोह में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रतियोगिता में एक पक्ष जीतता है, तो दूसरा पक्ष हारता नहीं है, बल्कि दूसरे पायदान पर आ जाता है। उन्होंने कहा कि आदिवासी बच्चों को ग्रामीण क्षेत्रों में एकल अभियान अभ्युदय यूथ क्लब के माध्यम से बहुत लाभ मिल रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने गायत्री विद्यापीठ स्कूल के खेल मैदान के सौंदर्यीकरण के लिए 20 लाख रूपए देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हमारी सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी को पूरा करने तथा सुशासन स्थापित करने के लिए दृढ़ संकल्पित है। उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश के 70 लाख महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रूपए दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना, तेंदूपत्ता बोनस एवं विभिन्न योजनाओं से हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार को दूर करने के लिए विशेष तौर पर कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे स्कूली बच्चों, विजेता प्रतिभागियों एवं एकल अभियान परिवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि उन्हें समाचार पत्रों के माध्यम से पता चला कि बिलासपुर में एक रिक्शा चालक की बिटिया पर्वतारोहण के लिए अफ्रीका के किलीमंजारो जाना चाहती है, उसे तत्काल पौने चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता देकर समस्या का समाधान किया गया। वही एक श्रमिक की बिटिया बैडमिंटन की प्रतिभावान खिलाड़ी है, उसे भी सहायता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि संसाधन की कमी नहीं होगी और प्रदेश के खिलाडिय़ों को शासन द्वारा हरसंभव मदद दी जाएगी। ओलंपिक में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों द्वारा स्वर्ण पदक प्राप्त करने पर 3 करोड़ रूपए, रजत पदक में 2 करोड़ रूपए और कांस्य पदक में एक करोड़ रूपए की राशि प्रदान की जाएगी। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बहुत परिश्रमी रहे हैं तथा उन्होंने जशपुर में पैदल चलकर तथा कठिन परिस्थितियों में पढ़ाई की है। आप में से भी कोई कठिन परिश्रम से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि परिश्रम की पराकाष्ठा तक जाइए, आपका सफल होना सुनिश्चित है। इस अवसर पर सांसद संतोष पाण्डेय सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, एकल विद्यालय एवं यूथ क्लब के सदस्य, खिलाड़ी बच्चे उपस्थित थे। recent visitors 63