Sunday, July 5, 2026 8:41 pm

कटघोरा से अम्बिकापुर मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक ने बाइक सवार को रौंद

कोरबा कोरबा जिले में हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. आज नेशनल हाइवे 130 पर कटघोरा से अम्बिकापुर मार्ग पर फिर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार को रौंद दिया, जिससे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना की सूचना मिलते ही कटघोरा पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने गंभीर रूप से घायल दोनों व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी कटघोरा अस्पताल में भेजा, जहां उनका इलाज चल रहा है. वहीं मर्ग कायम कर मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है. यह पूरी घटना कटघोरा थाना क्षेत्र के तानाखार इलाके की है. हादसे के कारण नेशनल हाइवे में भारी जाम लग गया. लोग सड़क पर जमा हो गए और यातायात प्रभावित हुआ. पुलिस अब मृतक और घायलों की पहचान करने में जुटी हुई है. recent visitors 62

लाइफ में हो रही अच्छी और खराब बातों के वक्त रहे मौन

लाइफ में हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा और खराब होता है। कई बार कुछ अच्छी बातें होने वाली होती हैं जिसे हम दूसरों को बता देते हैं और काम बिगड़ जाते हैं। जानें कौन से काम पूरा होने के पहले नहीं बताने चाहिए। हर किसी की लाइफ में कुछ ना कुछ अच्छा और खराब होता रहता है। लेकिन जरूरी नहीं कि उसके बारे में हर किसी को बताया जाए। आजकल सोशल मीडिया के जमाने में ज्यादातर लोग अपनी हर बातों को शेयर कर देते हैं। लेकिन बड़े-बुजुर्गों का कहना है कि लाइफ में जब कुछ अच्छा होने वाला हो तो ऐसे मौके पर चुप रहना बेहतर होता है। इन बातों को लोगों के साथ काम पूरा होने से पहले शेयर नहीं करना चाहिए। नौकरी या प्रमोशन अगर आप नौकरी बदल रहे हैं या फिर नौकरी में प्रमोशन मिलने वाला है। तो ऐसे मौकों पर भी चुप रहना चाहिए और अपनी गुड न्यूज को केवल अपने करीबी तक ही रखना चाहिए। क्योंकि ज्यादा लोगों को बताने से निगेटिविटी अट्रैक्ट होती है और बनते काम बिगड़ सकते हैं। इसलिए जब तक काम हो ना जाए नई नौकरी या प्रमोशन के बारे में किसी को नहीं बताना चाहिए। नई प्रॉपर्टी खरीदते वक्त इसी तरह से अगर आपने अपनी मेहनत की कमाई किसी प्रॉपर्टी में लगाई है और उसे खरीद रहे हैं। तो ये मौका भी खुशी और जश्न का होता है। लेकिन जब तक काम पूरा ना हो जाए मतलब कि प्रॉपर्टी खरीद ना लिए हों। तब तक इस बारे में किसी को नहीं बताना चाहिए। जब लाइफ में सक्सेज मिलने वाली हो कोई नयी डील फाइनल होने वाली है, बिजनेस में सक्सेज मिलने वाली है। तो काम पूरा होने से पहले इस बारे में किसी को नहीं बताना चाहिए। काम पूरा होने से पहले अगर इन बातों के बारे में बताया जाता है तो ज्यादातर काम अधूरे रह जाते हैं और उनमे निगेटिविटी बढ़ जाती है। recent visitors 246

प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज संस्था अपनी मेहनत से समाज को संस्कारी और सेवाभावी बनाने जुटी – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय   राजनांदगांव में नवनिर्मित  ब्रह्माकुमारीज ज्ञान मानसरोवर भवन के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज संस्था अपनी मेहनत से समाज को संस्कारी और सेवाभावी बनाने जुटी है। वर्तमान समय बहुत भाग-दौड़ का समय है ऐसे में तनाव होना भी स्वाभाविक है। यह तनाव लोगों को शारीरिक, मानसिक रूप से कमजोर करता हैं। ऐसे समय में प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज संस्था द्वारा राज मार्ग राजयोग का ध्यान बताया गया है, जिससे निश्चित रूप से लाभ मिलता है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि  राजनांदगांव में ब्रह्माकुमारीज ज्ञान मानसरोवर भवन से लोगों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि  नियमित रूप से ध्यान करने वाले व्यक्ति शांत और धीर गंभीर होते हैं। प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज संस्था द्वारा मेडिटेशन का कार्यक्रम चलाया जा रहा है जो मानवता की सच्ची सेवा है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र संघ को 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने का प्रस्ताव दिया जिसके महत्व को स्वीकार करते हुए आज पूरी दुनिया में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाता है। विश्व में योग को स्थापित करने का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जाता है। उन्होंने कहा कि कोई भी अच्छी सरकार लोगों के विकास की चिन्ता करती ही है, लेकिन अध्यात्मिक कल्याण के लिए लगातार कार्य करना लोगों के हित में होता है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार  ने रामलला दर्शन योजना शुरू की है, जिससे प्रदेश के 20 हजार से अधिक श्रीराम भक्त पिछले एक वर्ष में रामलला दर्शन योजना का लाभ ले चुके हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 5 शक्तिपीठों को जोड़कर तीर्थ यात्रा की शुरूआत की जाएगी। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि ब्रह्माकुमारीज पूरी दुनिया में सेवा भाव से कार्य करती है। ब्रह्माकुमारीज के विश्व के 145 देशों में 8000 से अधिक सेवा केन्द्र संचालित है। संयुक्त राष्ट्र संघ और यूनिसेफ जैसे वैश्विक संगठन के साथ मिलकर विश्व शांति के अभियान में ब्रह्माकुमारीज संस्था कार्य कर रही है। ब्रह्माकुमारीज संस्था को संयुक्त राष्ट्रसंघ द्वारा पांच बार शांतिदूत पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। डायरेक्टर ब्रह्माकुमारीज अम्बावाड़ी सब जोन अहमदाबाद राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी शारदा दीदी ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह संस्था व्यक्ति के गुण, चरित्र एवं संस्कारों को परिष्कृत करती है।   उल्लेखनीय है कि राजनांदगांव में नवनिर्मित ब्रह्माकुमारीज ज्ञान मानसरोवर राजयोग मेडीटेशन ट्रेनिंग सेंटर है, जो सर्व सुविधाओं से परिपूर्ण है। यहां एक बहुत बड़ा सभागार का निर्माण किया गया है, जिसकी बैठक क्षमता तीन हजार है। इस भवन में बहुत बड़ा भोजनालय, रसोईघर तथा कम से कम 300 लोगों की ठहरने की व्यवस्था भी है। यहां एक बहुत बड़ा ध्यान कक्ष भी बनाया गया है। recent visitors 91

पायलट प्रोजेक्ट के रूप में मुख्यमंत्री अन्न कोष योजना का होगा शुभारंभ

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 9 दिसम्बर को अम्बिकापुर के पीजी कॉलेज ग्राउण्ड में आयोजित कार्यक्रम में सरगुजा जिले को 495 करोड़ 23 लाख की लागत वाले विकास कार्यों की सौगात देंगे, जिसमें 154 करोड़ 47 लाख रूपए की लागत से निर्मित 145 विकास एवं निर्माण कार्यों का लोकार्पण तथा 340 करोड़ 76 लाख रूपए की लागत से निर्मित होने वाले 1047 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है।     कार्यक्रम में वित्त एवं प्रभारी मंत्री सरगुजा ओ.पी. चौधरी, कृषि मंत्री राम विचार नेताम, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, सांसद चिंतामणि महाराज, विधायक सर्वराजेश अग्रवाल, प्रबोध मिंज, रामकुमार टोप्पो, अध्यक्ष राज्य युवा आयोग विश्व विजय सिंह तोमर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इस अवसर पर सरगुजा जिले में मुख्यमंत्री अन्नकोष योजना का भी शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर जिला प्रशासन द्वारा यह योजना पायलट प्रोजेक्ट के रूप में सरगुजा में शुरू की जा रही है। इसका उद्देश्य विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा समुदाय की गर्भवती और शिशुवती महिलाओं को अतिरिक्त पोषण आहार उपलब्ध कराकर उनके स्वास्थ को बेहतर बनाना है, ताकि मातृ मृत्यु दर एवं शिशु मृत्यु दर को कम किया जा सके। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा लोकार्पित किए जाने वाले कार्यों में मुख्य रूप से 132 करोड़ 83 लाख रूपए की लागत से निर्मित 10 सड़कें, 3 करोड़ 59 लाख की लागत से जल जीवन मिशन के तहत पांच ग्रामों में नल जल प्रदाय योजना तथा नगर निगम अम्बिकापुर में 3 करोड़ 52 लाख की लागत से निर्मित सर्व समाज मांगलिक भवन शामिल है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इस अवसर पर अंबिकापुर में 123 करोड़ 28 लाख रूपए की लागत से 46 एमएलडी क्षमता के 3 सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण कार्य, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत 55 करोड़ 45 लाख की लागत से बनने वाली 15 सड़कों, 55 करोड़ 5 लाख की लागत से 16 ग्राम पंचायतों में निर्मित होने वाले स्टॉप डेम, एनीकट, एवं नहर नवीनीकरण कार्य, विभिन्न गांवों में 28 करोड़ 40 लाख रूपए की लागत से 243 आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण तथा नगरीय निकायों में 5 करोड़ 92 लाख की लागत से निर्मित होने वाले सीसी रोड, नाली, सड़क डामरीकरण कार्य का भूमिपूजन करेंगे। उल्लेखनीय है कि सरगुजा जिले में मुख्यमंत्री की पहल पर जिला प्रशासन द्वारा सरगुजा-30 निःशुल्क आवासीय कोचिंग संचालित की जा रही है। इसके जरिए 10वीं और 12वीं के मेधावी छात्र-छात्राओं को निःशुल्क आवासीय कोचिंग प्रदान की जा रही है। इसके साथ ही हर शनिवार एवं रविवार को नीट व जेईई हेतु निःशुल्क साप्ताहिक कोचिंग का भी संचालन किया जा रहा है। कलेक्टर न्यायालय एवं कलेक्टर जनदर्शन की कार्यवाही का ऑनलाइन प्रसारण सरगुजा जिले के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर किया जा रहा है। recent visitors 63

विभिन्न योजनाओं के 4 हजार हितग्राहियों को सामग्री एवं राशि का वितरण

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 9 दिसम्बर को मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले को 549 करोड़ रूपए के निर्माण कार्यों की देंगे सौगात चिरमिरी में निर्मित जिला चिकित्सालय होगा लोकार्पित विभिन्न योजनाओं के 4 हजार हितग्राहियों को सामग्री एवं राशि का वितरण रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 9 दिसम्बर को मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले को 549 करोड़ 26 लाख रूपए की लागत वाले विकास एवं निर्माण कार्यों की सौगात देंगे। चिरमिरी के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री साय चिरमिरी में निर्मित जिला चिकित्सालय को लोकार्पित करेंगे। राज्य शासन द्वारा चिरमिरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का जिला चिकित्सालय के रूप में उन्नयन कर आवश्यक अधोसंरचना का निर्माण किया गया है। यह जिला चिकित्सालय 100 बिस्तरीय है। यहां शासन द्वारा 8 विशेषज्ञ चित्सिकों तथा 10 मेडिकल आफिसरों एवं पर्याप्त संख्या में पैरा मेडिकल टीम पदस्थ की गई है। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता उपमुख्यमंत्री अरूण साव करेंगे। कृषि मंत्री रामविचार नेताम, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल कार्यक्रम के अति विशिष्ट अतिथि एवं सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत, विधायक श्रीमती रेणुका सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेणुका सिंह, महापौर चिरमिरी श्रीमती कंचन जायसवावल सहित अन्य जनप्रतिनिधि विशिष्ट अतिथि होंगे।     मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में 31 करोड़ 43 लाख 46 हजार रूपए की लागत से निर्मित 141 कार्यों का लोकार्पण तथा 517 करोड़ 82 लाख 81 हजार रूपए की लागत से निर्मित होने वाले 306 विकास एवं निर्माण कार्यों का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री साय इस मौके पर शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित 4002 हितग्राहियों को सामग्री एवं राशि का वितरण करेंगे। लाभान्वितों में किसान, स्व-सहायता समूह की महिलाएं, दिव्यांगजन, मछुआरे, वनाधिकार पत्र, प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही आदि शामिल हैं। recent visitors 67

बीना विधायक निर्मला सप्रे के खिलाफ लगाई याचिका में सुनवाई आज

भोपाल। बीना विधायक निर्मला सप्रे की विधायकी निरस्त करने की मांग करते हुए नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार द्वारा प्रस्तुत याचिका पर हाई कोर्ट सोमवार को सुनवाई करेगा। न्यायमूर्ति सुबोध अभ्यंकर की एकल पीठ के समक्ष सुनवाई होगी। याचिका में सिंघार ने कहा है कि बीना से विधायक सप्रे ने कांग्रेस की सदस्यता त्याग कर भाजपा का दामन थाम लिया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। इस संबंध में सिंघार ने मप्र विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्रसिंह तोमर के समक्ष एक याचिका सप्रे की विधायकी निरस्त करने की गुहार लगाते हुए दायर की थी, लेकिन अध्यक्ष ने अब तक इसका निराकरण नहीं किया। इससे व्यथित होकर हाई कोर्ट की शरण लेना पड़ी है। याचिका में मांग की गई है कि सप्रे की विधानसभा सदस्यता शीतकालीन सत्र से पहले निरस्त की जाए। याचिका में यह भी कहा है कि संविधान की अनुसूची 10 के अनुसार अगर कोई विधायक दल बदलता है, उसकी विधानसभा से सदस्यता निरस्त की जानी चाहिए। अगर दल-बदल के बाद भी ऐसे व्यक्ति को विधायक बने रहना है तो उसे फिर से चुनाव लड़ना पड़ता है। recent visitors 121

मुख्यमंत्री सरगुजा और एमसीबी जिले को देंगे एक हजार करोड़ रूपए से अधिक के विकास कार्यो का सौगात

 प्रदेश में पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू होगी मुख्यमंत्री अन्नकोष योजना- मुख्यमंत्री विष्णु देव मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरगुजा जिले में करेंगे मुख्यमंत्री अन्नकोष योजना का  शुभारंभ मुख्यमंत्री सरगुजा और एमसीबी जिले को देंगे एक हजार करोड़ रूपए से अधिक के विकास कार्यो का सौगात चिरमिरी में जिला चिकित्सालय का होगा लोकार्पण रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 09 दिसम्बर को चिरमिरी और अंबिकापुर के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री साय चिरमिरी में जिला चिकित्सालय का लोकार्पण करने के साथ ही मनेन्द्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी जिले में 549 करोड़ रूपए के विकास कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री साय अंबिकापुर के पी.जी कॉलेज ग्राउण्ड में आयोजित कार्यक्रम में 495 करोड़ रूपए के विकास कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करने के साथ ही सरगुजा जिले में पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में मुख्यमंत्री अन्नकोष योजना का शुभारंभ करेंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री रायपुर के पुलिस परेड ग्राउण्ड से हेलीकॉप्टर से 11 बजे रवाना होकर दोपहर 12 बजे चिरमिरी पहुंचेंगे और वहां जिला चिकित्सालय का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 12.25 बजे से लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम चिरमिरी में आयोजित कार्यक्रम में विकास कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री इसके पश्चात अंबिकापुर जाएंगे और वहां पीजी कॉलेज में आयोजित लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम कें शामिल होंगे। मुख्यमंत्री अपरान्ह 3.50 बजे से माता राजमोहनी देवी ऑडिटोरियम अंबिकापुर में छत्तीसगढ़ कोलता समाज के संभाग स्तरीय सम्मेलन में भाग लेने के पश्चात शाम 5.30 बजे रायपुर लौट आएंगे। recent visitors 60