8 दिसम्बर 2024 को मध्यप्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ की बैठक संपन्न

डिंडोरी डिंडोरी जिला मिडिया प्रभारी मंयक उद्देसिया द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया  कि आज  8 दिसम्बर 2024 को समय 1.30 बजे शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय डिंडोरी के सभा कक्ष में संभागीय सचिव मिहीलाल धुर्वे जी के मुख्य अतिथि एवं जिलाध्यक्ष प्रकाश सिंह चंदेल जी के अध्यक्षता में बैठक आयोजित कर जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया है। जिसमें  सभी विभागों, तहसीलों ब्लाकों  पदाधिकारी कर्मचारीयों की उपस्थिति में निम्नानुसार कर्मचारीयों को संगठन का दायित्व सौंपा गया माननीय मिहीलाल को कार्यकारी जिलाध्यक्ष, जिला संरक्षक भागवानी धुर्वे जिला महामंत्री मंत्री गोपाल पाठक महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष रुकमणी पटेल,जिला सचिव अशोक यादव जिला मिडिया प्रभारी मंयक उद्देसिया जी को पुनः दायित्व सौंपा गया सलाहकार अघनू सिंह कोकड़िया  संगठन मंत्री महेन्द्र पाल सिंह मरावी संगठन के तीन उपाध्यक्ष राम कुमार यादव मुख्यालय करंजिया विजय मरावी मुख्यालय अमरपुर तेजना कुमार ब्यौहार मुख्यालय डिंडोरी जिला प्रचार मंत्री फुलेंद्र कुमार महोबिया अंशकालीन प्रकोष्ठ से जिलाध्यक्ष फुलबती कुड़ापे को बनाया गया एवं विभागीय अध्यक्ष की नियुक्ति बाद में करने का निर्णय लिया गया और बिगत वर्ष का हिसाब लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया और वार्षिक कैलेंडर विमोचन एवं माननीय प्रांताध्यक्ष जी के आगमन पर सभी से विचार विमर्श किया गया । recent visitors 110

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने रिंग रोड में आरओबी – पुल निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूर्ण करते हुए सड़क कार्य को पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया

भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा कलेक्ट्रेट के बाणसागर सभागार में सिलपरा – बेला रिंग रोड के अद्यतन कार्य की जानकारी ली और कार्य को अधिक गति देने के निर्देश दिये। उन्होंने रिंग रोड में आरओबी तथा पुल निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूर्ण करते हुए सड़क कार्य को अक्टूबर 2025 तक पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने ढेकहा तिराहे से करहिया मंडी तक के सड़क निर्माण कार्य की बाधाओं को दूर करते हुए कार्य को तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिये। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बसामन मामा गौवंश वन्य विहार में ठण्ड से बचाव के लिये गौवंश के लिये बनाये जा रहे शेड निर्माण कार्य को आगामी दस दिवस में पूर्ण करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर उन्होंने हिनौती गौधाम में अधोसंरचना विकास के कार्यों की जानकारी प्राप्त की। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल, कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, समाजसेवी राजेश पाण्डेय सहित निर्माण विभाग के अधिकारी, जिला पंचायत के संजय सिंह उपस्थित रहे। जिला चिकित्सालय में निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कुशाभाऊ ठाकरे जिला चिकित्सालय रीवा में निर्माणाधीन ओपीडी तथा 100 बिस्तर के अस्पताल विस्तार भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण एजेंसी को निर्देश दिये कि आगामी एक माह में कार्य को पूर्ण करें। उप मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्यों में पूर्ण गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सर्किट हाउस निर्माण कार्य का किया निरीक्षण उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने निर्माणाधीन रीवा सर्किट हाउस का निरीक्षण किया तथा निर्देश दिये कि सभी शेष कार्य 11 दिसंबर तक पूरा किया जाना सुनिश्चित करायें। उन्होंने बताया कि आगामी 12 दिसंबर को महामहिम राज्यपाल महोदय द्वारा सर्किट हाउस का लोकार्पण प्रस्तावित है अत: सभी कार्य तय समय सीमा में पूर्ण किए जायें। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल भी उपस्थित रहीं। उल्लेखनीय है कि राजनिवास परिसर में नवीन सर्किट हाउस 2100 वर्ग मीटर में 6 करोड़ 50 लाख रूपये की लागत से निर्मित किया जा रहा है। स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने अटल पार्क रीवा में आयोजित पैदल दौड़ व स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने पैदल दौड़ में विभिन्न आयु वर्ग के विजेताओं को पुरस्कृत किया। गुड मार्निंग ग्रुप एवं निजी चिकित्सालय के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आमजन ने सहभागिता की।   recent visitors 52

कमिश्नर कलेक्टर पहुंचे छात्रावास छात्रों को दिए जाने वाले भोजन को स्वयं खाया

कमिश्नर कलेक्टर पहुंचे छात्रावास छात्रों को दिए जाने वाले भोजन को स्वयं खाया बच्चों की सुनी समस्याएं पढ़ने का समझाया गुण सिंगरौली  जिले के प्रवास पर आए हुए संभागीय कमिश्नर बी एस जामोद एवं चंद्रशेखर शुक्ला द्वारा श्याम आकस्मिक रूप से जनजातीय महाविद्यालय बालक छात्रावास बैढ़न पहुंच कर छात्रों से हुए रूबरू तथा बच्चों को दिए जाने वाले भोजन को स्वयं खाकर भोजन की गुणवत्त की परख। कमिश्नर जामोद ने छात्रों से उनके नाम तथा अध्यनरथ कक्षाओं की ली जानकारी साथ ही बच्चों के शयन कक्ष में पहुंच कर उनको प्रदाय किए गए बिस्तर सहित अन्य सुविधाओं के संबंध में ले जानकारी । कमिश्नर ने छात्रावास के टॉयलेट एवं बाथरूम आदि का भी किए अवलोकन। साफ सफाई की उचित व्यवस्था न होने पर  की नाराजगी व्यक्त । अधीक्षक को कड़े निर्देश दिए कहा कि सफाई की उत्तम व्यवस्था के साथ साथ सभी कमरों में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था रखे ताकि बच्चे अच्छे से अध्यन कर पाए।बच्चों को पढ़ने का सिखाया गुण कहा के बच्चों को पाठ्यक्रम के साथ साथ सिखाए कंप्यूटर का ज्ञान। उन्होंने बच्चों को खेल के लिए  किया जागरूकत तथा छात्रावास में खेल सामग्री भी उपलब्ध करवाने का दिए निर्देश । वही जूनियर छात्रावास में भी पहुंच कर बच्चों को दिए जाने वाले भोजन का किया निरीक्षण तथा कक्षा 7वीं में अध्यनरथ छात्रों से 17 का पढ़ाया पहाड़ा । बच्चों की पुस्तकों एवं कॉपियों का किया  अवलोकन । साथ ही सभी कमरों में ट्यूब लाइट लगाने का दिए निर्देश। कमिश्नर ने मौके पर उपस्थित छात्रावास अधीक्षकों को निर्देश दिए कि छात्रावासों में समुचित व्यवस्था उपलब्ध करवाए किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।  इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर माईकल तिर्की, डीपीओ राजेश राम गुप्ता आदि अधिकारी उपस्थित रहे । recent visitors 44

किसानों की आय बढ़ाने और गौ-शालाओं को स्वावलम्बी बनाने का नवाचार

भोपाल दक्षिण पन्ना वन मण्डल द्वारा गोबर हस्तशिल्प कार्यशाला का 3 दिवसीय प्रशिक्षण पवई में किया गया। प्रशिक्षण वन विभाग के ग्रीन इण्डिया मिशन अंतर्गत स्थानीय जीविकोपार्जन विकास के लिये आयोजित किया गया। कार्यशाला में गौ-शालाओं को आर्थिक रूप से सुदृढ़, सशक्त और स्वावलम्बी बनाने की दिशा में एक विशेष पहल की गयी। पवई परिक्षेत्र के अंतर्गत विद्यासागर गौ-वंश समिति की गौ-शाला में कार्यशाला आयोजित की गयी। इसमें पवई और मोहन्द्रा क्षेत्र के लगभग 50 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यशाला में ग्रामीणों को गोबर से बनाये जाने वाले विभिन्न हस्तशिल्प उत्पादों के बारे में सिखाने के लिये वन विभाग ने स्वानंद गौ-विज्ञान के संस्थापक जितेन्द्र भकने को आमंत्रित किया था। ग्रामीणों को उत्पादों की मार्केटिंग पर मार्गदर्शन देने के लिये गौ-इरा स्टार्ट-अप की फाउण्डर सुकृति अग्रवाल भी उपस्थित थीं। प्रतिभागियों ने कार्यशाला में गोबर से दीपक, श्रीगणेश, आदि योगी एवं भगवान बुद्ध की मूर्तियाँ, माता लक्ष्मी के चरण, मोबाइल होल्डर और साज-सज्जा की कई आकर्षक वस्तुएँ बनाना सिखाया गया। पवई उप वन मण्डल अधिकारी श्रीमती कल्पना तिवारी एवं वन परिक्षेत्र अधिकारी नीतेश पटेल ने कार्यशाला का पर्यवेक्षण एवं प्रबंधन किया। कार्यशाला के सफल आयोजन में डिप्टी रेंजर बी.के. खरे, वन-रक्षक दिनेश राठौर, जयप्रकाश नारायण दुबे और मनीष वर्मा का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। गोबर हस्तशिल्प उत्पादन प्रशिक्षण की द्वितीय 3 दिवसीय कार्यशाला 13 से 15 दिसम्बर तक आयोजित की जायेगी।   recent visitors 52

संदीप उइके एवं साथी (सिवनी) द्वारा गोण्ड जनजातीय नृत्य गुन्नूरसाई की प्रस्तुति दी गई

भोपाल जनजातीय संग्रहालय में वीक एंड पर नृत्य, गायन एवं वादन पर केंद्रित "संभावना" नाम से कला गतिविधियों के तहत 8 दिसंबर को 'लोककंठ : मध्यप्रदेश की लोकगायिकी के रंग' के अंतर्गत सुसंदीपा पारे, सुआरती शाक्य, सुचित्रांशी उखले, ऋषि विश्वकर्मा, सुशांभवी एवं विजय गांगुलिया एवं अन्य कलाकारों द्वारा निमाड़ी, मालवी, बुंदेली और बुंदेली में लोक परंपराओं के गीतों की प्रस्तुति दी गई। संदीप उइके एवं साथी (सिवनी) द्वारा गोण्ड जनजातीय नृत्य गुन्नूरसाई की प्रस्तुति दी गई। विवाह के अवसर पर किया जाने वाला यह समूह नृत्य गोण्ड जनजातीय का प्रिय नृत्य है। इसमें पुरुष नर्तकों और वादकों का समूह भाग लेता है। नृत्य में ढोल, टिमकी और झाँझ मुख्य वाद्य यन्त्र होते हैं, टिमकी की संख्या ढोल से दोगुनी होती है। ढोल, टिमकी और झाँझ की समवेत ध्वनि दूर गरजने वाले बादलों की गंभीर घोष की तरह सुनाई देती है। थोड़े-थोड़े विश्राम के साथ यह नृत्य रात भर चलता है। अगले क्रम में समर्थ संघ लोक कला संस्था (सागर) के कलाकारों द्वारा बधाई नृत्य की प्रस्तुति दी गई। बुन्देलखण्ड अंचल में जन्म विवाह और तीज-त्यौहारों पर बधाई नृत्य किया जाता है। मन्नत पूरी हो जाने पर देवी-देवताओं के द्वार पर बधाई नृत्य होता है। इस नृत्य में स्त्रियां और पुरुष दोनों ही उमंग से भरकर नृत्य करते हैं। बूढ़ी स्त्रियां कुटुम्ब में नाती-पोतों के जन्म पर अपने वंश की वृद्घि के हर्ष से भरकर घर के आंगन में बधाई नाचने लगते हैं। नेग-न्यौछावर बांटती हैं। मंच पर जब बधाई नृत्य समूह के रूप में प्रस्तुत होता है, तो इसमें गीत भी गाये जाते हैं। बधाई के नर्तक, चेहरे के उल्लास, पद संचालन, देह की लचक और रंगारंग वेशभूषा से दर्शकों का मन मोह लेते हैं। इस नृत्य में ढपला, टिमकी, रमतूला और बांसुरी जैसे वाद्य यंत्र का उपयोग किया जाता है।   recent visitors 176

फिर हुआ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS अफसरों के हुए तबादले …

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने आईएएस अधिकारियों की नवीन पदस्थापना की है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई को ऊर्जा विभाग तथा प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश पावर मेनेजमेंट कंपनी लिमिटेड जबलपुर (अतिरिक्त प्रभार) के वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक अपर मुख्य सचिव, मध्यप्रदेश शासन, लोक निर्माण विभाग का प्रभार अतिरिक्त रूप से सौंपा जाता है। इसी तरह आईएएस रजनी सिंह को मध्यप्रदेश का श्रम आयुक्त बनाया गया है, साथ ही उनके पास मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा।   recent visitors 65

Weather Update: पहाड़ों में जोरदार बर्फबारी, कड़ाके की ठंड के लिए हो जाएं तैयार

नई दिल्ली मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली एनसीआर में कुछ जगहों पर हल्की फुल्की बारिश हो सकती है. पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर उत्तर भारत में देखने को मिलेगा. तापमान तेजी से गिरने वाला है. पहाड़ों में हुई बर्फबारी का असर नॉर्थ इंडिया में देखने को मिल रहा है. पहाड़ी इलाकों में इन दिनों ताजा बर्फबारी से आने वाले दिनों में कड़ाके की ठंड बढ़ने वाली है. मौसम विभाग का अनुमान है कि 8 और 9 दिसंबर को हिमालय में हल्की से मध्यम बर्फबारी होगी और मैदानी इलाकों पंजाब और हरियाणा में हल्की वर्षा होने की पूरी संभावना है. दिल्ली एनसीआर में आज (8 दिसंबर, 2024) कुछ जगहों पर हल्की फुल्की बारिश हो सकती है. वहीं 9 दिसंबर के बाद पश्चिमी विभोक्ष जैसे आगे निकलेगा उत्तर पूर्वी भारत में शीतलहर की स्थिति आ सकती है. आईएमडी के मुताबिक, सबसे पहले तापमान राजस्थान में गिरेगा. इसके बाद 10 दिसंबर से तापमान गिरावट शुरू होगी, जिसके साथ पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शीतलहर की स्थिति बन सकती है. भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, आज दिल्ली में रविवार सुबह ठंड रही और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो रोजाना से दो डिग्री कम रहा है. वहीं शहर का AQI खराब श्रेणी में बना हुआ है, जो सुबह 276 दर्ज किया गया. उत्तर भारत के कई इलाकों में बादल छाए रहे और हल्की बूंदा बांदी की संभावना है. वहीं सतही हवाएं सुबह के समय 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार की गति के साथ दक्षिण पूर्व की दिशा से चल रही है. कोहरे की बात करें तो सुबह के समय हल्का कोहरा बना हुआ है और आने वाले दिनों में हल्का से मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना कम है. वहींं मौसम विभाग ने बताया है कि शाम और रात के दौरान दक्षिण पूर्व दिशा से 10 किमी प्रति घंटे से भी कम हो जाएगी. शाम/रात में धुंध छाने की संभावना है. recent visitors 64