Sunday, July 5, 2026 7:39 pm

भगवान श्रीकृष्ण ने जन्म से लेकर मृत्यु तक अपनी लीलाओं और आदर्शों के माध्यम से समूचे समाज को प्रेरणा दी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भगवान श्रीकृष्ण की लीलाएँ और आदर्श समूचे समाज के प्रेरणास्त्रोत: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जारी किया धनराज नाथवानी कृत राजाधिराज लव.लाइफ.लीला का म्यूजिकल एल्बम भगवान श्रीकृष्ण ने जन्म से लेकर मृत्यु तक अपनी लीलाओं और आदर्शों के माध्यम से समूचे समाज को प्रेरणा दी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भगवान श्रीकृष्ण विराट व्यक्तित्व के धनी थे। भगवान श्रीकृष्ण ने जन्म से लेकर मृत्यु तक अपनी लीलाओं और आदर्शों के माध्यम से समूचे समाज को प्रेरणा दी है। संसार का एकमात्र सत्ता परिवर्तन ऐसा हुआ जब सत्ताधीश कंस को मारने के बाद श्रीकृष्ण सत्ताधीश बनाने के बजाय उज्जैन आकर शिक्षा ग्रहण कर शिक्षा की महत्ता सिखाते हैं। वृंदावन छोड़ने के बाद भी उन्होंने गांव की संस्कृति के महत्व को दर्शाते हुए मोर मुकुट लगाना नहीं छोड़ा। पांच हजार वर्षों बाद भी कल्पनाशीलता के आधार पर जनमानस को प्रभु की लीलाओं का साक्षी बनाने का कार्य राजाधिराज लव.लाइफ.लीला नाटक का काम किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने धनराज और श्रीमती भूमि नाथवानी सहित पूरी टीम को इस संगीतमय प्रस्तुति की लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में धनराज नाथवानी कृत राजाधिराज लव.लाइफ.लीला के म्यूजिकल एल्बम विमोचन कार्यक्रम को संबोधित का रहे थे। राजाधिराज लव.लाइफ.लीला भगवान श्रीकृष्ण के जीवनलीलाओं का चित्रण करता एक सुपरहिट मेगा म्यूजिकल नाटक है। इस नाट्य के गीतकार प्रसून जोशी, संगीतकार सर्वसचिन-जिगर, निर्माता श्रीमती भूमि नाथवानी और निर्देशक श्रीमती श्रुति शर्मा हैं। नाट्य में भारतीय शास्त्रीय और पश्चिमी सिम्फनी ऑर्केस्ट्रा का सम्मोहक मिश्रण है, जिसमें मंच अभिनेताओं द्वारा लाइव गायन किया गया है। हवेली संगीत, राजस्थानी और गुजराती लोक, सपकरा, रास गरबा और हिंदुस्तानी अर्ध-शास्त्रीय संगीत जैसी कई शैलियों पर आधारित संगीत और कत्थक, रास गरबा, भरतनाट्यम, छऊ और कलारी जैसी नृत्यकलाओं को इस नाट्य में सम्मिलित किया गया है।   recent visitors 54

11 दिसम्बर से 26 जनवरी तक मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान और जन कल्याण पर्व मनाया जाएगा

भोपाल प्रदेश में 11 दिसम्बर से 26 जनवरी तक मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान तथा 11 दिसम्बर से 26 दिसम्बर तक मुख्यमंत्री जन कल्याण पर्व मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से अभियान की तैयारियों के संबंध में जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारियों से संवाद किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य केन्द्र सरकार और राज्य सरकार की सभी हितग्राहीमूलक योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को शत-प्रतिशत लाभान्वित करना है। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल रीवा कलेक्ट्रेट के एनआईसी केन्द्र से बैठक में शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि स्लीमनाबाद टनल का कार्य शीघ्र पूर्ण होने से सतना जिले के लाखों किसान लाभान्वित होंगे। नवगठित मऊगंज और मैहर जिलों के लिए जिला अस्पताल भवन स्वीकृत हो गए हैं। अभियान के दौरान इनका भूमिपूजन करके निर्माण कार्य शुरू किया जायेगा। एनआईसी केन्द्र से विधायक मनगवां नरेन्द्र प्रजापति, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल शामिल हुईं। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में कमिश्नर बीएस जामोद, आईजी एमएस सिकरवार, डीआईजी साकेत प्रकाश पाण्डेय, कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, अपर कमिश्नर अरूण परमार एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री जन-कल्याण अभियान  मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जन-कल्याण अभियान का मुख्य उद्देश्य केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के युवा, नारी, किसान तथा गरीब वर्ग के कल्याण एवं विकास के लिए दृढ़ संकल्पित होकर कार्य करना है एवं उनके हितार्थ चलाई जा रही योजनाओं को धरातल पर क्रियान्वित करना है। इसमें 34 हितग्राही मूलक, 11 लक्ष्य आधारित और 63 अन्य सेवाओं को आम नागरिकों तक सहज रूप से पहुँचाने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान अंतर्गत संचालित गतिविधियों की सीएम हेल्पलाइन डेशबोर्ड पर मॉनीटरिंग की जायेगी, जिसे मुख्यमंत्री, कलेक्टर एवं विभाग के अधिकारी भी देख सकेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्व संबंधी मामलों के निराकरण के लिये संचालित राजस्व महाअभियान-3 की अवधि 26 जनवरी, 2025 तक के लिये बढ़ाई जाये। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में लगेंगे शिविर  मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अभियान अवधि में शहरी और ग्रामीण अंचलों में शिविर लगाकर आमजन की समस्याओं का निराकरण और पात्र हितग्राहियों को चिन्हांकित कर योजनाओं का लाभ दिया जायेगा। आयुष्मान योजना में 70 वर्ष और इससे अधिक आयु वर्ग के नागरिकों के कार्ड बनाये जायेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि आयोजित शिविरों का माहौल और उनमें दी जाने वाली सुविधाओं को इस प्रकार से प्रचारित करें कि नागरिक स्वयं अपनी इच्छा से शिविर में आयें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जन-कल्याण अभियान के लिये समय-सीमा में अधिकारी-कर्मचारियों के सम्पर्क दल के गठन और योजनाओं के लाभ से वंचित नागरिकों को चिन्हांकित करने के निर्देश दिये। अभियान अंतर्गत लगने वाले शिविरों का निर्धारण जिले के प्रभारी मंत्री के मार्गदर्शन में जिला कलेक्टर द्वारा किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों के समस्त वार्डों में लगने वाले शिविरों के स्थान और तिथि का रोस्टर बनाकर प्रचारित-प्रसारित भी किया जाये। शिविरों की मॉनीटरिंग के लिये नगरीय क्षेत्रों में जोन स्तर पर और ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक पंचायत क्लस्टर पर एक सेक्टर अधिकारी की नियुक्ति की जाये। जन-कल्याण पर्व  मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि प्रदेश में 11 से 26 दिसम्बर 2024 तक मनाये जाने वाले मुख्यमंत्री जन-कल्याण पर्व में विभिन्न विकास गतिविधियाँ होंगी। पर्व का शुभारंभ 11 दिसम्बर को भोपाल में लाड़ली बहना योजना की राशि वितरण से किया जायेगा। साथ गीता जयंती पर वृहद गीता का पाठ होगा। पर्व अवधि में अलीराजपुर की सांडवा माईक्रो सिंचाई योजना का भूमि-पूजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा राज्य सरकार की एक वर्ष की उपलब्धियों पर केन्द्रित प्रदर्शनी, भोपाल, सीहोर एवं रायसेन से युवाओं की रातापानी अभयारण्य के निकट बाइक रैली, अक्षयपात्र कार्यक्रम अंतर्गत बच्चों को पोषण आहार किट का वितरण, ग्वालियर में तानसेन समारोह अंतर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रम, कन्वेंशन सेंटर का लोकार्पण और महाराजा जीवाजी राव सिंधिया की मूर्ति का अनावरण होगा। जबलपुर में सरदार बल्लभ भाई पटेल की मूर्ति का अनावरण, उमरिया गाँव में गौशाला का भूमि-पूजन, वृहद युवा संवाद (स्व-रोजगार, रोजगार केन्द्रित कार्यक्रम), पुलिस बैण्ड द्वारा प्रस्तुतिकरण, वन मेले का शुभारंभ, पार्वती-कालीसिंध नदी जोड़ो परियोजना का शुभारंभ, साधु-संतों के साथ संवाद, पीएम स्वनिधि योजना के हितग्राहियों का सम्मेलन, डॉ. बी.आर. अम्बेडकर यूनिवर्सिटी इंदौर में दीक्षांत समारोह, खण्डवा-ओंकारेश्वर में सोलर पार्क का लोकार्पण, उज्जैन में आईटी पार्क का भूमि-पूजन, भोपाल में खेल प्रोत्साहन कार्यक्रम, विभिन्न योजनाओं के तहत हितलाीा का वितरण, सागर में तालाब सौंदर्यीकरण का लोकार्पण, चिंतन शिविर का आयोजन, नर्मदापुरम (पचमढ़ी) में राजा भभूत सिंह स्मृति में केबिनेट बैठक और भोपाल (रविन्द्र भवन) में छात्र-छात्राओं से संवाद कार्यक्रम होगा। बैठक में अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा ने बताया कि 11 दिसम्बर से 26 जनवरी 2025 तक 47 दिन चलने वाले मुख्यमंत्री जन-कल्याण अभियान में प्रत्येक जिले में अंतरविभागीय अधिकारी और कर्मचारियों के दल गठित किये जायेंगे। यह दल हितग्राहियों को चिन्हित कर उनके आवेदन प्राप्त कर शिविर का आयोजन किया जायेगा। शिविर की मॉनीटरिंग के लिये प्रत्येक पंचायत स्तर पर एक सेक्टर अधिकारी नियुक्त किया जायेगा। शिविर के बाद 26 जनवरी 2025 तक शेष लंबित प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित किया जायेगा। हितग्राहियों को हित लाभ का वितरण शिविर के दौरान एवं गणतंत्र दिवस पर ग्राम सभाओं में किया जायेग-   recent visitors 87

राजधानी स्थित सेंट जॉन चर्च गोविंदपुरा में प्रभु यीशु के जन्मोत्सव की तैयारियां शुरू

भोपाल ! प्रभु यीशु के आगमन के दूसरे रविवार पर,गोविंदपुरा के सेंट जॉन्स चर्च में यूथ संडे मनाया गया,इस अवसर पर चर्च में विशेष प्रार्थना की गई,और प्रभु यीशु के आगमन का संदेश दिए,वही सेंट जोंस स्कूल की प्रिंसिपल सुमन मार्टिन ने बताया कि,चर्च में प्रभु यीशु के आगमनकाल पर विशेष तैयारियां शुरू हो गई है,समाज के लोग धूमधाम से क्रिसमस मनाएंगे,वहीं उन्होंने बताया कि,यूथ संडे युवाओं को समर्पित किया गया, इस मौके पर युवाओं द्वारा अनेक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई,इस अवसर पर युवाओं ने नृत्य नाटिका के माध्यम से बाइबल की शिक्षा को लेकर प्रस्तुति दी,और प्रभु यीशु के बताए हुए मार्ग पर चलने का संदेश दिया,वहीं फॉदर अनिल मार्टिन ने युवाओं को संदेश दिया कि,वे मोबाइल, फेसबुक,इंस्ट्राग्राम से परे हटकर,समाज के उत्थान में अपना योगदान दें,माता पिता, बुजुर्गों का आदर करे,इसके साथ ही समाज के उत्थान में भागीदार बनकर अपना योगदान दें, इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही recent visitors 80

दिल्ली के 40 स्कूलों को फिर मिली बम की धमकी, बच्चों को भेजा गया वापस

नई दिल्ली दिल्ली के 40 से ज्यादा स्कूलों को एक ईमेल मिला है, जिसमें बम ब्‍लास्‍ट करने की धमकी दी गई है. ये ईमेल 8 दिसम्बर को रात करीब 11:38 बजे आया. ईमेल में कहा गया कि स्कूलों के कैंपस में बम प्लांट कर दिए गए हैं. अगर ये बम (Delhi Bomb Threat) फटे, तो बड़ा नुकसान होगा. मेल भेजने वाले ने बम न ब्‍लास्‍ट करने की ऐवज में 30 हजार डॉलर की मांग की है. दिल्ली पुलिस आईपी एड्रेस और मेल भेजने वाले की जांच में जुटी. इसके बाद पता चला कि ये जानकारी पूरी तरह से गलत थी. जांच के बाद पुलिस को कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है. इसके बाद मेल को हॉक्स करार दिया गया. दिल्ली के जिन स्कूलों में बम होने की धमकी दी गई है, उनमें डीपीएस आरकेपुरम और जीडी गोयनका शामिल है. यह जानकारी मिलने के बाद स्कूलों ने बच्चों को वापस घर भेज दिया है. साथ ही बम की खबर मिलने के बाद स्कूलों ने फायर और पुलिस विभाग को इसकी जानकारी दी है. जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह 7 बजे ये खबर मिली है. बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब दिल्ली में किसी स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. इस साल की शुरुआत में भी ऐसे मामले कई बार सामने आए हैं. इससे पहले 2 फरवरी 2024 को भी डीपीएस आरकेपुरम के प्रिंसिपल को एक मेल के जरिए स्कूल में बम होने की धमकी दी गई थी. इसके बाद मई में भी कई स्कूलों को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली थी और दिल्ली पुलिस कमिश्नर की मेल आईडी पर धमकी भरा मेल किया गया था. अरविंद केजरीवाल का केंद्र पर तंज दिल्ली वालों ने दिल्ली में कानून व्यवस्था की इतनी बुरी हालत पहले कभी नहीं देखी थी. अमित शाह जी को आकर दिल्ली वालों को जवाब देना चाहिए. दिल्ली में हो चुके हैं कम तीव्रता वाले विस्फोट रोहिणी के स्कूल को धमकी मिलने से एक दिन पहले ही प्रशांत विहार इलाके में कम तीव्रता का एक विस्फोट हुआ था, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया था. इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया था. जो सीसीटीवी फुटेज सामने आया था, उसमें देखा जा सकता था कि छोटे ब्लास्ट के बाद आसपास धुआं छा गया था. वहीं, इससे पहले दिल्ली के रोहिणी में सीआरपीएफ स्कूल के पास भी एक विस्फोट हुआ था. दो महीने के अंदर दिल्ली में ऐसे दो विस्फोट हो चुके हैं, जिसके चलते अब यहां की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं. इतना ही नहीं, इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट और फ्लाइट्स में भी बम की धमकियां मिलती रही हैं, जो जांच के बाद झूठी साबित हुई हैं. पुलिस कर रही है जांच घटना के बाद दिल्ली पुलिस ने ईमेल भेजने वाले की पहचान के लिए आईपी एड्रेस और अन्य तकनीकी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है. धमकी के कारण ज्यादातर स्कूलों को एहतियातन बंद कर दिया गया. सुबह बच्चों के स्कूल पहुंचने पर उन्हें इमरजेंसी का हवाला देकर घर वापस भेज दिया गया.  recent visitors 87

फिर चली प्रदेश सरकार की तबादला एक्सप्रेस, 15 आईएएस के तबादले

भोपाल ! राज्य सरकार ने रविवार रात को कई अधिकारियों को इधर से उधर कर दिया है. राज्य सरकार ने एसटीएफ के स्पेशल डीजे पंकज कुमार श्रीवास्तव को नक्सल विरोधी अभियान की कमान भी सौंप दी है. वे एसटीएफ के साथ नक्सल विरोधी अभियान की भी कमान संभालेंगे. इसके अलावा 2021 बैच के आईपीएस अधिकारी आदर्श कांत शुक्ला को नक्सल विरोधी अभियान में प्रभारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनाया गया है. उधर राज्य सरकार ने लोक निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव केसी गुप्ता को लोक निर्माण विभाग से हटा दिया है. उनको राज भवन में अपर मुख्य सचिव बनाया गया है. इसके साथ ही राज्य सरकार ने 15 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं. recent visitors 128

मंत्री निर्मला भूरिया ने कहा कि महिलाएँ भारतीय ज्ञान परम्परा की संरक्षिका और प्रवाहिका

महिलाएँ भारतीय ज्ञान परम्परा की संरक्षिका और प्रवाहिका : मंत्री सुश्री भूरिया मैनिट में आयोजित तीन दिवसीय स्त्री 2024 का हुआ समापन मंत्री निर्मला भूरिया ने कहा कि महिलाएँ भारतीय ज्ञान परम्परा की संरक्षिका और प्रवाहिका भोपाल महिला बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने कहा कि महिलाएँ भारतीय ज्ञान परम्परा की संरक्षिका और प्रवाहिका हैं। उन्होंने कहा किआदिकाल से माँ सरस्वती को ज्ञान एवं विद्या की देवी माना गया और दुर्गा को शक्ति का प्रतीक, इससे स्पष्ट है कि भारतीय संस्कृति में महिलाओं के योगदान को आदिकाल से महत्व दिया गया है। भारतीय संस्कृति की इस परम्परा का निर्वहन आज तक जारी है। मंत्री सुश्री भूरिया ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकास के एक नये आयाम स्थापित कर रहा है और इसमें महिलाओं का योगदान अग्रणी है। आज जब भारत आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है, तब इस लक्ष्य को तेज गति से हासिल करने के लिये महिलाओं का सशक्तिकरण, अनुसंधान, और उद्यमिता पर ध्यान दिया जा रहा है। इससे महिलाओं की भागीदारी न केवल समाज को सशक्त बनाती है, बल्कि देश को आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान देती है। मंत्री सुश्री भूरिया रविवार को मैनिट में आयोजित 'स्त्री 2024' के तीन दिवसीय कार्यक्रम के समापन को संबोधित कर रही थी। मंत्री सुश्री भूरिया ने कहा कि महिलाएँ आदिकाल से भारतीय ज्ञान-परम्परा की न केवल संरक्षिका व प्रवाहिका रही है, वरन ज्ञान और कौशल भी महिलाओं से ही प्रारंभ हुआ है। यही कारण है कि महिलाओं को जननी कहा जाता है। वैदिक काल में महिलाएँ शिक्षा और ज्ञान के क्षेत्र में अग्रणी थीं। गार्गी, मैत्रेयी, और लोपामुद्रा जैसी विदूषियों ने वेदों और शास्त्रों पर अपने विचार प्रस्तुत किये। महिलाओं ने वैदिक मंत्रों की रचना की और दर्शन, गणित, और ज्योतिष जैसे क्षेत्रों में ज्ञान का विकास किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में हर क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका बढ़ाने के लिये निरंतर कार्य किया जा रहा है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण लाड़ली बहना योजना है, जो देश की अपनी तरह की सबसे बड़ी योजना है, जो महिलाओं को आर्थिक स्वतंत्रता प्रदान कर रही है। साथ ही महिलाएँ रोजमर्रा की जरूरतों के लिये किसी अन्य पर निर्भर नहीं हैं। मुझे प्रसन्नता है कि इस तरह के एक्स-पो के आयोजन से विभिन्न मुद्दों को उठाया जाता है। इस तरह के आयोजन से स्थानीय संभावनाओं को तलाश कर नई संभावनाओं को विकसित किया जा सकता है। मेरा मानना है कि महिलाओं को जो भी दायित्व दिए जाते हैं, उन्हें वे तल्लीनता व एकाग्रता से निर्वाह करती हैं। मंत्री श्रीमती भूरिया ने कहा कि अनुसंधान और नवाचार किसी भी देश के विकास के मूलभूत आधार हैं। महिलाओं ने अनुसंधान के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और दृढ़ता से उल्लेखनीय योगदान दिया है। महिलाएँ चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवाओं में नवाचार कर रही हैं। आज के परिप्रेक्ष्य में ज्ञान को समझने और उसका प्रभावी उपयोग करने के लिए हमें परंपरागत और आधुनिक दृष्टिकोणों का सामंजस्य स्थापित करना होगा। ज्ञान को केवल सैद्धांतिक रूप से समझने के बजाय उसे व्यावहारिक जीवन में लागू करना आवश्यक है। इसके लिए मेरा मानना है कि नॉलेज को केवल इन्फॉर्मेशन तक सीमित न रखें वरन् इसे समझ, अनुभव और विवेक या विसडम में बदलने के लिये भी तैयार रहें। मंत्री श्रीमती भूरिया ने कहा कि महिलाओं को जेंडर बेस्ड हिंसा या किसी भी प्रकार की हिंसा से बचाने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करने के लिये पखवाड़े की शुरुआत की है। यह पखवाड़ा 25 नवंबर से शुरू होकर 10 दिसंबर तक चलाया जा रहा है। इसके माध्यम से न सिर्फ महिलाओं, पुरुषों को भी जागरूक किया जा रहा है, जिससे वे अपने व्यवहार में परिवर्तन ला पायें। इससे समाज में भय मुक्त वातावरण का निर्माण होगा। आइशर के संचालक प्रो. गोवर्धन दास ने कहा कि माँ और मातृभूमि ही हमारी शक्ति का संचार है। विज्ञान भारती के राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि विज्ञान भारती ज्ञान परम्परा सर्वधन और संरक्षण में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। मैनिट के संचालक प्रो. के.के. शुक्ला ने कहा कि नारी ही ऐसी शक्ति है, जो हर परिस्थिति में मजबूत रहकर अहम भूमिका निभाती है। शक्ति की रष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुधा तिवारी ने कहा कि जब तक 50 प्रतिशत आबादी देश के प्रगति पर अपना सहयोग नहीं देगी, देश तरक्की नहीं कर सकता। हमें पारम्परिक ज्ञान के महत्व को समझना होगा। इस अवसर पर मंत्री सुश्री भूरिया ने सुश्री निकिता नागारी को बेस्ट पोस्टर अवार्ड, डॉ. अंजलि ए. कुलकर्णी को बेस्ट पेपर प्रेजेन्टेशन अवार्ड और आंध्रप्रदेश के श्री पोन्दुरू कधार को बेस्ट स्टॉल अवार्ड देकर सम्मानित किया। उन्होंने मेनिट परिसर में लगी प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। recent visitors 69

चौकी देरी पुलिस द्वारा गुमशुदा महिला को सकुशल दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया

टीकमगढ़  पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़  मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  सीताराम एसडीओपी टीकमगढ़/जतारा के मार्गदर्शन में महिला सुरक्षा हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में महिला सम्मान,सुरक्षा एवं स्वतन्त्रता हेतु जारी हम होंगे कामयाब अभियान अंतर्गत समस्त थाना/चौकी द्वारा गुम बालक/बालिकाओं,महिलाओं की दस्तयाबी की प्रभावी कार्यवाही की जा रही है जिसमें टीकमगढ़ पुलिस द्वारा गुम बालिकाओं/महिलाओं का साइबर सेल एवं मुखबिर तंत्र से पता कर राज्य से एवं राज्य के बाहर से विभिन्न शहरों से दस्तयाब कर परिवार के सुपुर्द किया गया है। इसी क्रम मे चौकी देरी थाना खरगापुर पुलिस चौकी प्रभारी देरी उपनिरीक्षक चंदन शाक्य की पुलिस टीम ने चौकी क्षेत्र की गुम इन्शान क्रमांक 01/24 इमारतबाई पत्नी भागीरथ अहिरवार उम्र 40 साल निवासी हनुमतपुरा धरमपुरा को सकुशल दस्तयाब कर परिजनों के हवाले किया गया । उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी देरी उपनिरीक्षक चंदन शाक्य,आरक्षक रामकेश पटेल,ललित कुशवाहा,धर्मेंद्र साहू की विशेष भूमिका रही है। recent visitors 43