डिंडोरी
डिंडोरी जिला मिडिया प्रभारी मंयक उद्देसिया द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि आज 8 दिसम्बर 2024 को समय 1.30 बजे शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय डिंडोरी के सभा कक्ष में संभागीय सचिव मिहीलाल धुर्वे जी के मुख्य अतिथि एवं जिलाध्यक्ष प्रकाश सिंह चंदेल जी के अध्यक्षता में बैठक आयोजित कर जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया है। जिसमें सभी विभागों, तहसीलों ब्लाकों पदाधिकारी कर्मचारीयों की उपस्थिति में निम्नानुसार कर्मचारीयों को संगठन का दायित्व सौंपा गया
माननीय मिहीलाल को कार्यकारी जिलाध्यक्ष, जिला संरक्षक भागवानी धुर्वे जिला महामंत्री मंत्री गोपाल पाठक महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष रुकमणी पटेल,जिला सचिव अशोक यादव जिला मिडिया प्रभारी मंयक उद्देसिया जी को पुनः दायित्व सौंपा गया सलाहकार अघनू सिंह कोकड़िया संगठन मंत्री महेन्द्र पाल सिंह मरावी संगठन के तीन उपाध्यक्ष राम कुमार यादव मुख्यालय करंजिया विजय मरावी मुख्यालय अमरपुर तेजना कुमार ब्यौहार मुख्यालय डिंडोरी जिला प्रचार मंत्री फुलेंद्र कुमार महोबिया अंशकालीन प्रकोष्ठ से जिलाध्यक्ष फुलबती कुड़ापे को बनाया गया एवं विभागीय अध्यक्ष की नियुक्ति बाद में करने का निर्णय लिया गया और बिगत वर्ष का हिसाब लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया और वार्षिक कैलेंडर विमोचन एवं माननीय प्रांताध्यक्ष जी के आगमन पर सभी से विचार विमर्श किया गया ।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।