Monday, July 6, 2026 11:37 am

धान की सही कीमत से किसानों के जीवन में खुशहाली : सुबसो राजवाड़े

कोरिया, छत्तीसगढ़ सरकार की नई धान खरीदी नीति ने किसानों को उनकी मेहनत का सही मूल्य देकर एक नई उम्मीद दी है। जूनापारा सरडी की किसान श्रीमती सुबसो राजवाड़े ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि उन्हें कभी कल्पना भी नहीं थी कि एक दिन प्रदेश में प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी और 3100 रुपये प्रति क्विंटल का मूल्य मिलेगा। खेती की जिम्मेदारी और सरकार की सहूलियत पति अमर साय राजवाड़े के निधन के बाद खेती-किसानी की पूरी जिम्मेदारी उठाने वाली श्रीमती सुबसो इस साल 53 क्विंटल धान बेचने धान खरीदी केंद्र पहुंचीं। उन्होंने बताया, ’’धान खरीदी केंद्र में हमाली और बोरी की व्यवस्था बेहतर है। कर्मचारी सहयोगी हैं, और किसी तरह की पैसे की मांग नहीं की जाती। इससे हमें बिना किसी परेशानी के अपनी फसल बेचने का मौका मिला’’ राशि का सही उपयोग करेगीं किसान धान बिक्री से प्राप्त राशि के बारे में उन्होंने कहा, ’’इस पैसे का उपयोग खेती के कामों में करूंगी और कुछ राशि बच्चों के भविष्य के लिए जमा करूंगी। ’’उन्होंने इस नीति को किसानों के लिए एक बड़ा सहारा बताया। किसान के बेटे ने किया किसानों का सम्मान श्रीमती सुबसो ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की तारीफ करते हुए कहा, ’’मुख्यमंत्री खुद किसान हैं। यही वजह है कि वे हमारी जरूरतों और समस्याओं को समझते हैं। उनकी नेतृत्व में किसानों को धान की सही कीमत दिलाने के लिए जो कदम उठाए गए हैं, उससे किसानों की जिंदगी में सुखद बदलाव आया है। सही कीमत से जीवन में सुखद बदलाव श्रीमती सुबसो ने कहा, ’’किसानों का जीवन खेती-बाड़ी से जुड़ा होता है। सही खरीदी और सही कीमत मिलने से आर्थिक तंगी कम होती है और आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलता है’’ छत्तीसगढ़ में धान खरीदी नीति न केवल आर्थिक विकास का आधार बन रही है, बल्कि किसानों के जीवन में विश्वास और समृद्धि की नई रोशनी भी ला रही है। recent visitors 47

PNB में बिना Exam नौकरी पाने का मौका, बस पूरी करी होगी ये शर्तें, 100000 है मंथली सैलरी

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में नौकरी (Sarkari Naukri) की चाहत रखने वालों के लिए अच्छी खबर है. इसके लिए पंजाब नेशनल बैंक ने साइकोलॉजिस्ट और महिला साइकोलॉजिस्ट के पदों पर भर्ती के लिए भर्तियां निकाली है. जिन उम्मीदवारों के पास इन पदों से संबंधित योग्यता है, वे पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) की आधिकारिक वेबसाइट pnbindia.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. पंजाब नेशनल बैंक भर्ती 2024 के जरिए जो कोई भी इन पदों के लिए आवेदन करने का मन बना रहे हैं, वे 16 दिसंबर तक या उससे पहले अप्लाई कर सकते हैं. अगर आप भी बैंक में काम करने के इच्छुक हैं, तो आवेदन करने से पहले नीचे दिए गए बातों को ध्यान से पढ़ें. पंजाब नेशनल बैंक में नौकरी पाने की क्या है आयु सीमा पंजाब नेशनल बैंक के इस भर्ती के माध्यम से जो कोई भी आवेदन कर रहे हैं, उनकी अधिकतम आयु 69 वर्ष होनी चाहिए. क्योंकि पैनल में शामिल साइकोलॉजिस्ट की अधिकतम आयु सीमा 70 वर्ष निर्धारित की गई है. पंजाब नेशनल बैंक में नौकरी पाने की शैक्षणिक योग्यता बैंक में नौकरी पाने की ख्वाहिश रखने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से साइकोलॉजिस्ट में पोस्ट ग्रेजुएट (M.A.) की डिग्री होनी चाहिए. पीएचडी या एम.फिल धारकों को वरीयता दी जाएगी. काउंसलिंग थेरेपी, विशेष रूप से CBT (कॉग्निटिव बिहेवियरल थेरेपी) में सर्टिफिकेशन रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता मिलेगी. साथ ही संबंधित क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव भी होना चाहिए. पंजाब नेशनल बैंक में चयन होने पर मिलेगी सैलरी जिस किसी भी उम्मीदवार का चयन पंजाब नेशनल बैंक के इस भर्ती के लिए होता है, उन्हें सैलरी के तौर पर 100,000 रुपये प्रतिमाह भुगतान किया जाएगा. यह एक समेकित वेतन होगा और इसमें किसी प्रकार के अतिरिक्त भत्ते/सुविधाएं शामिल नहीं होंगी. पंजाब नेशनल बैंक में ऐसे होगा चयन पंजाब नेशनल बैंक के इन पदों के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों चयन आवेदन की शॉर्टलिस्टिंग और पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा recent visitors 64

भोपाल पुलिस कमिश्नर ने 16-20 दिसंबर तक विधानसभा के आसपास प्रदर्शनों पर प्रतिबंध लगाया, जाने क्यों

भोपाल मध्य प्रदेश सरकार को 1 साल पूरा होने पर जहां सरकार जश्न मना रही है, वहीं विपक्ष आंदोलन की तैयारी कर रहा है. कांग्रेस ने 16 दिसंबर को मध्य प्रदेश की विधानसभा के घेराव की तैयारी तेजी से शुरू कर दी है. इसी बीच भोपाल पुलिस कमिश्नर विधानसभा के चतुर्थ सत्र प्रारंभ होने को लेकर 16 से 20 दिसंबर तक विधानसभा भवन के आसपास प्रदर्शन, धरना आदि को लेकर प्रतिबंधात्मक आदेश जारी कर दिया है. भोपाल पुलिस कमिश्नर की ओर से 10 दिसंबर को धारा 163 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 के अंतर्गत एक आदेश जारी किया है. यह आदेश 16 दिसंबर से शुरू हो रही विधानसभा को लेकर जारी किया गया है. इसमें लोक शांति, कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा को लेकर विशेष निर्देश जारी किए गए हैं. पुलिस आयुक्त हरिनारायण चारी मिश्र की ओर से जारी किए गए आदेश में सार्वजनिक स्थान पर पांच अथवा पांच से अधिक लोगों की भीड़ गैरकानूनी समझी जाएगी. सभा आयोजित करने की नहीं रहेगी अनुमति इसके अलावा कोई भी व्यक्ति किसी धरना या प्रदर्शन में भाग नहीं लगा और सभा आयोजित करने की अनुमति नहीं रहेगी. इसी प्रकार सार्वजनिक स्थान पर शस्त्र,  लाठी, डंडा, भाला, पत्थर, चाकू या अन्य धारदार हथियार लेकर नहीं चल सकेगा. इस आदेश को कांग्रेस अपने आंदोलन से जोड़कर देख रही है. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता मुकेश नायक के मुताबिक पुलिस भले ही आदेश जारी कर रही हो मगर कांग्रेस का प्रदर्शन विफल नहीं होगा. 5 किलोमीटर की परिधि में यातायात आवागमन प्रतिबंधित पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्र के मुताबिक यह आदेश 16 दिसंबर से 20 दिसंबर तक प्रातः 6:00 बजे से रात्रि 12:00 बजे तक अथवा विधानसभा सत्र स्थापित होने तक लागू रहेगा. इस दौरान विधानसभा परिसर के 5 किलोमीटर की परिधि में ट्रक, ट्रैक्टर ट्रॉली, बैलगाड़ी आदि का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा. इन स्थानों पर आदेश का पूरी तरह पालन भोपाल के लिली टॉकीज़ से 7 बटालियन, एयरटेल तिराहे से रोशनपुर मार्ग,  बाणगंगा से जनसंपर्क कार्यालय से राज भवन, ओल्ड विधानसभा मार्ग पर पुलिस आयुक्त के आदेश का पूरी तरह पालन होगा. इसके अलावा स्लॉटर हाउस रोड, पॉलिटेक्निक रोड, दूरदर्शन रोड, भारत भवन मार्ग, मुख्यमंत्री निवास, नवीन विधानसभा से राजभवन, विधायक विश्राम गृह पहुंच मार्ग,  नवीन विधानसभा पहुंच मार्ग आदि क्षेत्र में भी आदेश का पूरी तरह पालन कराया जाएगा. recent visitors 60

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश में नवीन यात्री बस सेवा संचालन के संबंध में ली बैठक

बस सेवा संचालन में यात्री सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ग्रामीण क्षेत्र के प्रत्येक यात्रियों की आवश्यकता और इंटर सिटी मार्गों के महत्व को ध्यान में रखते हुए बसों का संचालन सुनिश्चित करें  : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश में नवीन यात्री बस सेवा संचालन के संबंध में ली बैठक आईटी के सभी लाभ यात्रियों को सरलता से प्राप्त हों भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में नवीन यात्री बस सेवा के संचालन में यात्री सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। ग्रामीण क्षेत्र के यात्रियों की आवश्यकता और इंटरसिटी मार्गों के महत्व को ध्यान में रखते हुए बसों का संचालन किया जाए। टिकट बुकिंग, बस ट्रैकिंग जैसे टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म के समस्त लाभ यात्रियों को सरलता से प्राप्त हों, इसका विशेष रूप से ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि समस्त आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए समयसीमा निर्धारित करें तथा जल्द से जल्द प्रदेश में नवीन यात्री बस सेवा का संचालन आरंभ करना सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जो बस ऑपरेटर परमिट में उल्लेखित नियम शर्तों का पालन नहीं कर रहे हैं, उन पर कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश में नवीन यात्री बस सेवा आरंभ करने और इसकी संगठनात्मक संरचना, दायित्व तथा संचालन के संबंध में समत्व भवन में हुई बैठक में अधिकारियों को निर्देशित कर रहे थे। बैठक में अन्य राज्यों में संचालित व्यवस्था की जानकारी भी दी गई। बैठक में मुख्य सचिव अनुराग जैन तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे। बस सेवा संचालन में लगे स्टॉफ के प्रशिक्षण के लिए संभाग स्तर पर बनेंगे ट्रेनिंग सेंटर बैठक में जानकारी दी गई की शहरी, ग्रामीण परिवहन सेवा के साथ-साथ अंतर शहरी अन्तर्राज्यीय नवीन यात्री परिवहन सेवा का प्रबंधन मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में गठित राज्य स्तरीय होल्डिंग कंपनी द्वारा किया जाना प्रस्तावित है। क्षेत्रीय स्तर पर कंपनियां होंगी और जिला स्तर पर निगरानी के लिए भी परिवहन समितियां का गठन होगा। राज्य स्तरीय और संभाग स्तरीय कार्यालय में कंट्रोल एवं कमांड सेंटर स्थापित किए जाएंगे। नोटिफाईड रूटस पर निविदा प्रक्रिया से ऑपरेटर का चयन तथा अनुबंध होगा। कंपनी, अनुबंधित ऑपरेटर्स को परमिट और संचालन में सहयोग प्रदान करेगी। यात्री बस सेवा संचालन में लगे स्टाफ के प्रशिक्षण के लिए संभाग स्तर पर ट्रेनिंग सेंटर भी स्थापित किए जाएंगे। अद्यतन आईटी टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस का होगा उपयोग यात्रियों की सुविधा और बेहतर बस सेवा संचालन के लिए अद्यतन आईटी टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस का उपयोग किया जाएगा। यात्रियों के लिए ई-टिकट, मोबाइल एप, बस ट्रैकिंग, ऑक्युपेंसी देखने और भुगतान की सरलतम सुविधा उपलब्ध होगी। अनुबंधि ऑपरेटर्स के लिए ऑपरेटर ऐप, वीडियो ऑडिट सॉफ्टवेयर, फील्ड ऑडिट डैशबोर्ड आदि की व्यवस्था होगी। राज्य एवं संभाग स्तरीय कंपनियां ,कंट्रोल कमांड सेंटर सॉफ्टवेयर, बस- ऑटो-टैक्सी-मेट्रो आदि के लिए एक बुकिंग प्लेटफार्म, ऑनलाइन ई-बुकिंग तथा बसों की संपूर्ण मॉनिटरिंग के लिए बोर्ड का उपयोग करेंगी। बैठक में अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा, एसएन मिश्रा, प्रमुख सचिव संजय शुक्ला, मनीष रस्तोगी प्रमुख सचिव, विधि एन.पी. सिंह उपस्थित थे।   recent visitors 24

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने पूजनीय सियाराम बाबा को दी श्रद्धांजलि

भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने मध्यप्रदेश के निमाड़ क्षेत्र के महान संत परम पूज्य सियाराम बाबा जी के ब्रह्मलीन होने पर गहन शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने कहा कि पूज्य बाबा का प्रयाण आध्यात्मिक और सामाजिक क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने प्रभु श्रीराम से अपने परम भक्त को मोक्ष प्रदान करने की प्रार्थना की है।   recent visitors 33

आयुष्मान भारत योजना और पीएमएयर एम्बुलेंस योजना ने किया जीवन को संरक्षित, निःशुल्क प्राप्त हुई सेवाएं

 छतरपुर मध्यप्रदेश सरकार के प्रयासों और आयुष्मान भारत योजना के तहत गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने का अभियान निरंतर जारी है। मंगलवार को छतरपुर निवासी श्रीमती राजकुमारी गुप्ता (52 वर्ष) को पीएमएयर एम्बुलेंस के माध्यम से समय पर हायर सेंटर रेफर कर उनकी जान बचाई गई। आयुष्मान योजना हितग्राही श्रीमती गुप्ता को उपचार और एयर एम्बुलेंस की सुविधा निःशुल्क प्राप्त हुईं। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि प्रदेश के हर नागरिक को समय पर और उच्च गुणवत्ता की स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त हों। यह सेवा उस संकल्प को साकार करती है, जिसमें जरूरतमंदों को हरसंभव मदद प्रदान कर उन्हें स्वस्थ जीवन का अधिकार दिलाया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि श्रीमती राजकुमारी गुप्ता को पेट दर्द और रक्तचाप कम होने की शिकायत पर 10 दिसंबर को जिला अस्पताल छतरपुर में भर्ती कराया गया था। जाँच के दौरान चिकित्सकों ने पाया कि उनके बाएं गुर्दे में एक बड़ी चोट और आंतरिक रक्तस्राव हो रहा है। जिला अस्पताल के सर्जन और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्हें तत्काल भोपाल रेफर करने का निर्णय लिया। आयुष्मान कार्ड धारक होने के कारण मरीज को चिरायु मेडिकल कॉलेज, भोपाल में निःशुल्क उपचार के लिए रेफर किया गया। मरीज को जिला अस्पताल की टीम के सहयोग से खजुराहो एयरपोर्ट तक एम्बुलेंस से पहुँचाया गया और वहां से एयर एम्बुलेंस के जरिये भोपाल भेजा गया। चिरायु मेडिकल कॉलेज में पहुंचने पर मरीज का ब्लड टेस्ट, अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन और डीएसए (डिजिटल सब्ट्रैक्शन एंजियोग्राफी) जैसी एडवांस जांचें की गईं। जांच में पाया गया कि मरीज के बाएं गुर्दे में 11×7 सेमी का बड़ा और फटा हुआ एंजियोमायोलिपोमा (रक्त वाहिकाओं और वसा का ट्यूमर) है, जिससे लगातार रक्तस्राव हो रहा था। 3 घंटे के भीतर की गई जटिल सर्जरी मरीज की स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों की टीम ने तत्काल एम्बोलाइजेशन और रक्तस्राव रोकने के लिए कॉइलिंग प्रक्रिया करने का निर्णय लिया। यह जटिल प्रक्रिया इंटरवेंशनल रेडियोलॉजिस्ट डॉ. अदनान खान और उनकी टीम ने सफलता पूर्वक 3 घंटे के भीतर पूरी की। इस जीवनरक्षक प्रक्रिया के कारण मरीज की जान बचाई जा सकी। आयुष्मान योजना में शामिल नई चिकित्सकीय प्रक्रियाओं यह प्रक्रिया हाल ही में शामिल की गयी है। योजनान्तर्गत पहले कुल 1670 प्रकार के उपचार उपलब्ध थे इसका विस्तार करते हुए नया हेल्थ बेनिफिट पैकेज HBP-2022 लागू किया गया है, जिसमें 282 प्रकार के नए उपचार शामिल किये गए है। अब 1952 प्रकार के उपचार आयुष्मान योजनान्तर्गत उपलब्ध हैं। नए पैकेज में गंभीर बिमारियों जैसे की अंग प्रत्यारोपण, बोनमैरो ट्रांसप्लांट एवं कैंसर की जांच एवं उपचार हेतु हाई एंड इन्वेस्टीगेशन सहित कई अत्याधुनिक चिकित्सकीय सेवाओं को शामिल किया गया है।   recent visitors 41

हरे एलोवेरा से कहीं अधिक फायदेमंद होता है लाल एलोवेरा

एलोवेरा एक बेहद लाभकारी पौधा है, लेकिन इसके दो प्रकार होते हैं – हरा और लाल। लाल एलोवेरा हरे एलोवेरा से कहीं अधिक फायदेमंद होता है। यह स्किन, बालों और सेहत के लिए कई लाभ प्रदान करता है। रेड एलोवेरा का उपयोग स्किन में नमी बनाए रखने, मुंहासों को कम करने, झुर्रियों से छुटकारा पाने, बालों को स्वस्थ बनाने और इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद करता है। इसका एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण इसे एक बेहतरीन प्राकृतिक उपचार बनाते हैं। अगर आप इसे अपनी रोज़मर्रा की दिनचर्या में शामिल करते हैं, तो इसके फायदे जल्द ही दिखाई देने लगेंगे। एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर रेड एलोवेरा में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो सेंसिटिव स्किन पर सूजन, जलन और रेडनेस को कम करने में मदद करते हैं। यह कील-मुंहासों, रैशेज और खुजली जैसी समस्याओं को भी ठीक करने में प्रभावी है, जिससे स्किन को राहत मिलती है और उसे स्वस्थ बनाए रखने में मदद मिलती है। जल्‍द भरे घाव आजकल कई महिलाएं फेस रेजर का इस्तेमाल करती हैं, जिससे कट लगना आम बात है। रेड एलोवेरा में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण घावों को जल्दी भरने में मदद करते हैं और स्किन इंफेक्शंस को कम करने में भी फायदेमंद होते हैं। स्किन को हाइड्रेट गर्मी के मौसम में जब स्किन बेजान और रूखी हो जाती है, रेड एलोवेरा एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इसमें अधिक पानी की मात्रा होती है, जो त्वचा को हाइड्रेट और मॉइस्चराइज करने में मदद करता है। यह ड्राई स्किन वालों के लिए भी रामबाण है। रेड एलोवेरा स्किन को ठंडा करता है, टैनिंग, एलर्जी और जलन को कम करने में भी फायदेमंद है। इसके एंटीऑक्सीडेंट्स और हाइड्रेटिंग गुण स्किन को कोमल और निखार देते हैं। आप इसे अपने स्किन केयर रूटीन में आसानी से शामिल कर सकते हैं। एंटीऑक्सीडेंट्स होता है खूब लाल एलोवेरा में उच्च मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो स्किन को प्रदूषण से होने वाले नुकसान से बचाते हैं। यह झुर्रियों और फाइन लाइन्स को कम करने में मदद करता है, जिससे स्किन का लुक जवां और ताजगी से भरा रहता है। लाल एलोवेरा जेल का नियमित उपयोग स्किन से जुड़ी समस्याओं जैसे मुंहासे, दाग-धब्बे और ड्राईनेस को दूर करने में सहायक होता है। ऐसा लगाए लाल एलोवेरा आप लाल एलोवेरा से सीधे जेल निकालकर फेस पर लगा सकते हैं। यह स्किन को ठंडक पहुंचाने और हाइड्रेट करने में मदद करता है। आप बाजार में उपलब्ध रेड एलोवेरा जेल या क्रीम भी खरीद सकते हैं, जो आसानी से उपयोग किए जा सकते हैं। इसके अलावा, आप इसका इस्तेमाल फेस मास्क, स्क्रब और टोनर बनाने के लिए भी कर सकते हैं। रेड एलोवेरा एक प्राकृतिक उत्पाद है, जो सामान्यत: हमारी स्किन को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है। हालांकि, कुछ लोगों को इससे एलर्जी हो सकती है। अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो पहले पैच टेस्ट करना जरूरी है और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर डॉक्टर से सलाह लें।   recent visitors 87