Monday, July 6, 2026 10:35 am

पर्यटकों को मिलेगी बोट क्लब और रेस्टोरेंट जैसी कई सुविधाएं, साथ ही वैलनेस और मनोरंजन की सुविधाओ की भी भरमार

भोपाल भोपाल. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 14 दिसंबर को पर्यटन विभाग द्वारा नवनिर्मित सरसी आइलैंड रिसॉर्ट का उद्घाटन करेंगे। शहडोल जिले में बाणसागर डैम के बैकवाटर पर निर्मित यह रिसॉर्ट प्रमुख पर्यटन स्थल बांधवगढ़ नेशनल पार्क और मैहर के समीप स्थित है। यहां पहुंचने वाले पर्यटकों के लिए यह एक अनूठा अनुभव होगा। इको-सर्किट परियोजना के तहत विकसित यह स्थल क्षेत्रीय पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। प्रमुख सचिव, पर्यटन और संस्कृति विभाग एवं प्रबंध संचालक, म.प्र. टूरिज्म बोर्ड शिव शेखर शुक्ला ने बताया कि, सरसी आइलैंड रिसॉर्ट में पर्यटकों के लिए आधुनिक सुविधाओं का ध्यान रखा गया है। यहां तीन बोट क्लब बनाए गए हैं, जो वाटर स्पोर्ट्स के रोमांचक अनुभव का अवसर देंगे। पर्यटकों के ठहरने के लिए 10 इको हट्स तैयार किए गए हैं, जहां से प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लिया जा सकता है। खाने-पीने के शौकीनों के लिए एक आकर्षक रेस्टोरेंट की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही, कॉर्पोरेट और अन्य आयोजनों के लिए प्रकृति के बीच एक आधुनिक कॉन्फ्रेंस रूम भी उपलब्ध होगा। पर्यटकों की सेहत और मनोरंजन का भी ध्यान रखते हुए रिसॉर्ट में जिम, लाइब्रेरी और बच्चों के लिए प्ले एरिया बनाए गए हैं। 14 दिसंबर को होने वाले इस भव्य उद्घाटन के साथ शहडोल और इसके आसपास का क्षेत्र देशभर के पर्यटकों के लिए एक नया आकर्षण बन जाएगा।   recent visitors 44

शाहीन अफरीदी ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 विकेट कंप्लीट कर लिए

इस्लामाबाद पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहला टी20 मैच 11 रनों से गंवाया। साउथ अफ्रीका ने डरबन में 183/9 का स्कोर बनाया। जवाब में पाकिस्तान टीम 8 विकेट खोने के बाद 172 रन ही बना सकी। हालांकि, डरबन टी20 में पाकिस्तान के स्टार पेसर शाहीन अफरीदी ने अच्छी गेंदबाजी की। उन्होंने 4 ओवर के स्पेल में 22 रन देकर तीन विकेट चटकाए। उन्होंने ओपनर वैन डेर डुसेन (0), डेविड मिलर (82) और नकबायोमजी पीटर (3) का शिकार किया। शाहीन ने तीनों को पवेलियन भेजते ही टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 विकेट कंप्लीट कर लिए। उन्होंने एक दमदार रिकॉर्ड अपने नाम किया है। ऐसा करने वाले इकलौते पाकिस्तानी बॉलर शाहीन ने विकेटों का 'धांसू शतक' जड़कर एक जबर्दस्त कारनमा अंजाम दिया है। वह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में 100 विकेट का आंकड़ा छूने वाले इकलौत पाकिस्तानी बॉलर बन गए हैं। शाहीन तीनों फॉर्मेट में 100 विकेट लेने वाले दुनिया के चौथे प्लेयर हैं। उनसे पहले यह कमाल श्रीलंका के लसिथ मलिंगा, न्यूजीलैंड के टिम साउदी और बांग्लादेश शाकिब अल हसन ने किया। 24 वर्षीय शाहीन के खाते में फिलहाल टेस्ट में 116 और वनडे में 112 विकेट हैं। उन्होंने 2018 में इंटरनेशनल डेब्यू किया था। शाहीन ने अभी तक 161 इंटरनेशनल मैच (31 टेस्ट, 56 वनडे, 74 टी20) खेले हैं। शाहीन ने हारिस रऊफ और शादाब खान के खास क्लब में एंट्री मारी है। वह टी20 इंटरनेशल में पाकिस्तान के लिए 100 विकेट लेने वाले तीसरे प्लेयर बन गए हैं। पाकिस्तान की ओर से सबसे छोटे फॉर्मेट में सर्वाधिक विकेट तेज गेंदबाज हारिस ने चटकाए हैं। उन्होंने 78 टी20 मैचों में 110 शिकार किए। उन्हें साउथ अफ्रीका वर्सेस पाकिस्तान पहले टी20 में कोई सफलता नहीं मिली। वहीं, शादाब सूची में दूसरे पायदान पर हैं। उन्होंने 104 टी20 मुकाबलों में 107 विकेट निकाले हैं। 26 वर्षीय ऑलराउंडर शादाब साउथ अफ्रीका सीरीज में पाकिस्तान स्क्वॉड का हिस्सा नहीं हैं। recent visitors 169

आपके लैपटॉप की लाइफ बढ़ाने के लिए 10 आसान टिप्स

अगर आपने नया लैपटॉप खरीदा है और आप चाहते हैं कि वह लंबे समय तक अच्छे से काम करता रहे, तो आपको उसकी देख-रेख ठीक ढंग से करनी होगी। यह ठीक है कि शुरू के 1 या 2 साल तक लैपटॉप पर कंपनी वारंटी देती है और इस दौरान यदि उसमें कोई मैनुफैक्चरिंग डिफेक्ट आ जाए, तो कंपनी उसे ठीक भी कर देती है, पर उसके बाद भी आपका डिवाइस ठीक काम करता रहे, साफ सुधरा रहे, टूट-फूट से बचा रहे, यह सिर्फ आपके हाथ में है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं 10 ऐसी आसान टिप्स, जिनसे आप अपने लैपटॉप की लाइफ को बढ़ा सकते हैं।.. टैग लगाकर रखें गुम होने से बचाने के लिए लैपटॉप पर मार्कर से नाम और कॉन्टैक्ट नंबर लिख दें। ये जानकारी आप लैपटॉप के पीछे, डीवीडी ड्राइव के अंदर, पावर कॉर्ड, कीबोर्ड पर लिख सकते हैं। अपनी कॉन्टैक्ट डिटेल्स के साथ लैपटॉप बैग पर लगेज टैग लगाकर रखें, ताकि गुम होने पर आपको संपर्क किया जा सके। इससे एक फायदा और है कि किसी मीटिंग में एक जैसे कई लैपटॉप होने पर भी आप अपने लैपटॉप की पहचान आसानी से कर सकते है। लैपटॉप की केयर करें लैपटॉप पर खाने-पीने के गंदे हाथ न लगाएं। चाय, कॉफी या पानी जैसी चीजें गिरने से सर्किट शॉर्ट हो सकता है। हमेशा ध्यान रखें लैपटॉप के पास कोई भी इलैक्ट्रिक डिवाइस न रखें, क्योंकि उसमें से मैग्नेटिक फील्ड जनरेट होती है जो आपके लैपटॉप को नुकसान पहुंचाती है। स्क्रीन का रखें ख्याल कई बार काम करते वक्त पेन की-बोर्ड पर रखकर भूल जाने से लैपटॉप के स्क्रीन को नुकसान पहुंचता है। क्योंकि अगर ऐसे में की-बोर्ड बंद कर दिया जाए तो स्क्रीन खराब हो जाएगी। की-बोर्ड बंद करने से पहले हमेशा ध्यान दें कि इसके ऊपर कुछ न रखा हो। लैपटॉप बैग करता है टूट-फूट से सुरक्षा किसी भी सफर के दौरान लैपटॉप को एक अच्छी क्वालिटी के बैग में रखें। लैपटॉप जरा-सी ठोकर से भी टूट-फूट सकता है और लापटॉप की डेटा केबल, चार्जर और अन्य चीजें हमेशा बैग की अलग पॉकेट में रखें। लैपटॉप को रखें साफ-सुथरा लैपटॉप के स्क्रीन को हमेशा सॉफ्ट कपड़े से साफ करें। इसके लिए कभी भी विंडो क्लीनर का इस्तोमाल न करें। सफाई के लिए ड्रायर का इस्तेमाल किया जा सकता है। साफ करते वक्त सिर्फ उन कवर को हटाएं, जो आसानी से हटाएं जा सकते हैं। यूएसबी और चार्जर केबल को सीधा रखें कई बार लोग लैपटॉप इस्तेमाल करने के बाद वायर्स को सीधा नहीं करते। उन्हें उलझा ही रहने देते है। ऐसे में वायर गर्म होती रहती है जिससे शॉर्ट होने के चांसेस बढ़ जाते हैं। लैपटॉप में पावर केबल लगाने के बाद ही पावर स्विच ऑन करें। कभी भी बिना स्विच को ऑफ किए प्लग न निकालें। डीवीडी ड्राइव लैपटॉप का डीवीडी ड्राइवर ध्यान से इस्तेमाल करें। एक जैसी डिस्क में कई बार लोग कंफ्यूज हो जाते है और उल्टी डिस्क लगा देते हैं। इसके कारण डीवीडी ड्राइव का लैंस खराब हो जाता है। ड्राइव में कभी भी टूटी या ज्यादा स्क्रैच वाली डिस्क का इस्तेमाल न करें। बैट्री की लाइफ बढ़ाएं बैट्री की लाइफ बढ़ाने के लिए लैपटॉप चार्ज करने के बाद बैट्री को अलग रख दें अगर काम न करना हो तो। इसमें ऑटोलॉक सिस्टम होता है। जब भी काम करना हो उसे लगा लें। सॉफ्टवेयर्स लैपटॉप में हमेशा जरूरत अनुसार सॉफ्टवेटर्स रखें। सारे सॉफ्टवेयर्स ट्रस्टेड होने चाहिए और सिस्टम में हमेशा एक अच्छा एंटीवायरस होनी चाहिए ताकि पेन-ड्राइव या दूसरे सोर्स से आने वाले वायरस से प्रोटेक्ट किया जा सके। अपने डेटा को बचाने के लिए बैकअप जरूर रखें। मैंटेनेंस लैपटॉप का लगातार इस्तेमाल करते रहने पर इसमें जंक फाइल और रजिस्ट्री में छोटी-मोटी फाइलें आ जाती हैं, जिसके कारण स्पीड स्लो हो जाती है। इससे निपटने के लिए महीने में एक बार डिस्क क्लीनअप और क्मतिंहउमदज जैसे टूल्स का इस्तेमाल जरूर करें। ये दोनों टूल्स विंडोज में मौजूद होते हैं। इन्हें स्टार्ट-प्रोग्राम-एक्सेसरीज पर जाकर ओपन किया जा सकता है।   recent visitors 84

खुशखबरी : अब इंदौर से भुवनेश्वर के लिए मिलेगी सीधी फ्लाइट, भगवान जगन्नाथ के धाम पहुंचना बहुत ही आसान हो जाएगा

इंदौर इंदौर एयरपोर्ट से हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। दरअसल अब इंदौर से भुवनेश्वर के लिए सीधी फ्लाइट चलने जा रही है। जिसके चलते अब इंदौर से भुवनेश्वर जाना बेहद आसान हो जाएगा। इसके साथ ही जगन्नाथपुरी जाने वाले श्रद्धालुओं को भी इससे सीधा फायदा मिलेगा। इंदौर से सीधे उड़ीसा फ्लाइट कनेक्ट हो जाने के चलते भक्त भगवान जगन्नाथ के धाम पहुंच सकेंगे। इंदौर से उड़ीसा कनेक्ट करने वाली यह फ्लाइट इंडिगो एयरलाइंस द्वारा चलाई जाएगी। जिससे जगन्नाथ पुरी जाने वाले श्रद्धालुओं को सीधा-सीधा फायदा होगा। बता दें कि न सिर्फ जगन्नाथ पुरी और भुवनेश्वर बल्कि उड़ीसा के अन्य शहरों में भी जाने के लिए यह फ्लाइट यात्रियों को राहत पहुंचाएगी। इंडिगो एयरलाइंस ने लिया यह फैसला यह निर्णय इंडिगो एयरलाइंस द्वारा लिया गया है। इंडिगो आने वाले साल में भुवनेश्वर एयरपोर्ट से पांच नई फ्लाइट शुरू करने जा रहा है। जिसमें एक फ्लाइट भुवनेश्वर से सीधी इंदौर के लिए है। ताकि भुवनेश्वर से आने वाले यात्रियों को सीधा इंदौर (मध्य प्रदेश) के लिए कनेक्ट किया जा सके और इंदौर (मध्य प्रदेश) से यात्रियों को भुवनेश्वर और उड़ीसा के अन्य क्षेत्र से कनेक्ट किया जा सके। रिपोर्ट्स की मानें तो इसके लिए लगभग तैयारी पूरी हो चुकी है। जल्द ही इसका शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा। चार धामों में से प्रमुख धाम है जगन्नाथ पुरी जानकारी दे दें कि भुवनेश्वर से जगन्नाथपुरी महज डेढ़ घंटे में पहुंचा जा सकता है। ऐसे में इंदौर से भुवनेश्वर पहुंचने के बाद जगन्नाथपुरी पहुंचना भक्तों के लिए आसान हो जाएगा। जगन्नाथ भगवान का यह धाम चार धामों में से प्रमुख धाम माना जाता है। इसकी दूरी भुवनेश्वर से 60 किलोमीटर है। भुवनेश्वर से सड़क मार्ग के जरिए भगवान जगन्नाथ के धाम तक पहुंचा जा सकता है। इंदौर से शुरू होने वाली यह फ्लाइट 27 जून 2025 को शुरू की जाएगी। recent visitors 49

मंडला की ओर जा रही बस का मोहगांव के पास दुर्घटना, एक की मौत

मोहगांव  डिंडोरी से मंडला की ओर जा रही बस का मोहगांव से तीन किलोमीटर दूर ग्राम गुप्तगंगा के पास दुर्घटना हो गई। बस के पलट जाने से उसमे सवार  लगभग 25व्यक्तियों को गंभीर चोट आई है और एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।सभी जख्मियों को 108एवम अन्य वाहनों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहगांव लाया गया जिसमे प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। बंगला देश के विरोध में ज्ञापन सौंपा गया मोहगांव विगत दिवस विश्व हिंदू परिषद एवम अन्य हिंदू संगठन के द्वारा विशाल धरना प्रदर्शन कर बांग्ला देश के विरोध में धरना प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया। recent visitors 66

रिकी पोटिंग ने मोहम्मद सिराज और ट्रैविस हेड की कंट्रोवर्सी पर अपनी राय रखी

नई दिल्ली ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज रिकी पोटिंग ने मोहम्मद सिराज और ट्रैविस हेड की कंट्रोवर्सी पर अपनी राय रखी है। पोटिंग ने खुलासा किया कि जब सिराज ने एडिलेड टेस्ट के दूसरे दिन हेड को पवेलियन जाने का इशारा किया तो उनकी धड़कनें बढ़ गई थीं। वह सिराज के लिए चिंतिंत थे क्योंकि उन्हें भारतीय गेंदबाज के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई का अंदेशा था। बता दें कि आईसीसी ने सिराज पर मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्नामा लगाया है। उनके अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट अंक भी जुड़ा है। वहीं, हेड को केवल एक डिमेरिट दिया गया है। दरअसल, हेड ने 82वें ओवर में जब सिराज के खिलाफ छक्का मारा तो गेंदबाज का खून खौल उठा। उन्होंने अगली गेंद पर हेड को बोल्ड कर दिया और आक्रामक विदाई दी। हेड ने भी सिराज को कुछ शब्द कहे। हेड ने एडिलेड में 140 रन की तूफानी पारी खेली थी। पोंटिंग ने आईसीसी रिव्यू के लेटेस्ट एपिसोड में कहा, ''मैं उस समय कॉमेंट्री बॉक्स में था। जैसे ही मैंने विदाई देखी तो मैं वाकई सिराज के लिए चिंतित हो गया। मैं जानता हूं कि अंपायर ऐसी चीजों पर कैसे प्रतिक्रिया देते हैं। अंपायर और रेफरी ड्रेसिंग रूम की ओर इशारा करते हुए सेंड-ऑफ देखना पसंद नहीं करते हैं।" पोंटिंग का मानना है कि सिराज सिक्स लगने से खुश नहीं थे, जिसकी वजह से आक्रामक विदाई दी। उन्होंने कहा, ''सिराज जाहिर तौर पर पिछली गेंद पर डीप बैकवर्ड स्क्वायर पर छक्का लगने से खुश नहीं थे। मुझे लगता है कि कप्तान रोहित शर्मा को तेज गेंदबाजों से ऐसे ही रिएक्शन की उम्मीद होगी। जब गेंदबाज दबाव में होते हैं और उन्हें हिट किया जाता है, फिर उन्हें विकेट मिल जाता है तो आप उम्मीद करते हैं कि वे आगे बढ़ेंगे।" सिराज-हेड विवाद को पीछे छोड़कर अब आगे बढ़ चुके हैं। दोनों एडिलेड टेस्ट के बाद गले मिलते हुए नजर आए थे। भारत को एडिलेड तीसरे दिन 10 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी। इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया पांच टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच शनिवार से ब्रिस्बेन के गाबा स्टेडियम में होगा। फिलहाल सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। recent visitors 59

टीम बस ने रोहित शर्मा के कहने पर ओपनर यशस्वी जायसवाल को टीम होटल में ही छोड़ दिया

नई दिल्ली इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच एक इंटेंस टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। दो मैच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के खेले जा चुके हैं और सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। टीम इंडिया एडिलेड में एक दिन अतिरिक्त बिताने के बाद ब्रिसबेन के लिए रवाना हो गई, लेकिन एक अजीब वाकया ब्रिसबेन रवाना होने से पहले भारतीय टीम के साथ देखने को मिला। टीम बस ने रोहित शर्मा के कहने पर ओपनर यशस्वी जायसवाल को टीम होटल में ही छोड़ दिया। हालांकि, वह भी सेम फ्लाइट में ब्रिसबेन के लिए रवाना हुए। ऐसा इसलिए हुआ, क्योंकि उन्होंने बस पकड़ने में देर कर दी थी। दरअसल, बुधवार 11 दिसंबर को टीम इंडिया ने सुबह-सुबह एडिलेड में अपने होटल से निकलकर ब्रिसबेन के लिए फ्लाइट ली। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT 2024-25) का तीसरा टेस्ट शनिवार 14 दिसंबर से रिवर सिटी के प्रतिष्ठित स्टेडियम गाबा में खेला जाएगा। दिलचस्प बात यह है कि भारतीय खिलाड़ियों को एयरपोर्ट ले जाने वाली बस यशस्वी जायसवाल के बिना ही रवाना हो गई। ये सब कप्तान रोहित शर्मा के इशारों पर हुआ, क्योंकि यशस्वी को टीम होटल से बाहर आने में देर हो गई थी। शायद कप्तान नहीं चाहते थे कि एक खिलाड़ी की वजह से पूरी टीम लेट हो और फ्लाइट मिस हो जाए। क्रिकट्रैकर की रिपोर्ट की मानें तो ऐसा लग रहा था कि कप्तान रोहित शर्मा यशस्वी जायसवाल के इस बर्ताव से नाराज हो गए थे। स्थानीय समय के अनुसार टीम बस के सुबह करीब 8:30 बजे एयरपोर्ट की ओर जाने की उम्मीद थी, क्योंकि सुबह 10:05 बजे ब्रिसबेन के लिए टीम की फ्लाइट शेड्यूल थी। सुबह करीब 8 बजकर 20 मिनट से भारतीय खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ के सदस्य बस में चढ़ने लगे। हालांकि, यशस्वी जायसवाल कहीं नजर नहीं आए। बस के गेट के पास कुछ मिनट इंतजार करने के बाद रोहित शर्मा नीचे उतरे और टीम मैनेजर और संपर्क अधिकारी से बात की। छोटी सी बातचीत के बाद कप्तान रोहित शर्मा वापस बस में चढ़ गए। रोहित के इशारे पर ड्राइवर ने बस सुबह करीब 8 बजकर 50 मिनट पर यशस्वी के बिना ही गाड़ी एयरपोर्ट के लिए रवाना कर दी। बाएं हाथ का यह बल्लेबाज बस के रवाना होने के करीब पांच मिनट बाद होटल से बाहर निकला। हालांकि, जल्द ही यशस्वी टीम के सुरक्षा अधिकारी के साथ कार में सवार होकर एयरपोर्ट पहुंचे और ब्रिसबेन के लिए उन्होंने भारतीय टीम के साथ उड़ान भरी, लेकिन सवाल ये है कि क्या यशस्वी समय के पाबंद नहीं हैं या फिर किसी समस्या के कारण वे देर से होटल से निकले? recent visitors 109