Monday, July 6, 2026 10:20 am

‘राज्य की असीम संभावनाएं साकार करने की दिशा में कदम’, उद्योग मंत्री कर्नल राठौड़ ने थीमेटिक सत्र में डिजिटल परिवर्तन पर की चर्चा

जयपुर। उद्योग, सूचना प्रौद्योगिकी, कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा है कि राइजिंग राजस्थान सिर्फ एक आयोजन नहीं है, यह राज्य की असीम संभावनाओं को साकार करने और इसे दुनिया से जोड़ने की दिशा में एक कदम है। वे राइजिंग राजस्थान’ ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 के दूसरे दिन आयोजित थीमेटिक सत्र ‘डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन: शेपिंग द फ्यूचर ऑफ स्टार्ट अप्स में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। उद्योग मंत्री कर्नल राठौड़ ने इस दौरान योर स्टोरी की संस्थापक और सीईओ श्रद्धा शर्मा के साथ संवाद करते हुए कहा कि राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के माध्यम से हम राजस्थान के प्रतिभाशाली युवाओं और कुशल कार्यबल के सपनों और संभावनाओं में निवेश करना चाहते हैं। हमारा उद्देश्य राज्य की विविध क्षमताओं रिफाइनरी और माइनिंग से लेकर व्यापार गलियारों और इंफ्रास्ट्रक्चर को प्रदर्शित करना है। इस सत्र में भारत के अग्रणी उद्यमियों और नवाचारकर्ताओं ने भी भाग लिया। पेटीएम के संस्थापक श्री विजय शेखर शर्मा ने कहा कि डिजिटल तकनीकों और एआई को अपनाना स्टार्टअप्स के लिए नवाचार और विकास के लिए जरूरी है। एआई भविष्य है और व्यावहारिक समस्याओं को हल करने और प्रतिस्पर्धी बाजार में वृद्धि को बढ़ावा देने की अपार क्षमता रखता है। ओयो के संस्थापक और सीईओ श्री रितेश अग्रवाल ने कहा कि प्रौद्योगिकी अब वैकल्पिक नहीं है, यह परिवर्तन के लिए अनिवार्य है। एआई स्टार्टअप्स के संचालन को पुनर्परिभाषित करने, दक्षता बढ़ाने और नवाचार को सक्षम करने का एक बड़ा अवसर प्रदान करता है। कारदेखो के संस्थापक श्री अनुराग जैन और श्री अमित जैन ने ‘राजस्थान: शेपिंग द फ्यूचर ऑफ स्टार्टअप्स नामक पैनल चर्चा में भाग लिया। उन्होंने राज्य के स्टार्टअप इकोसिस्टम की अपार संभावनाओं पर प्रकाश डाला और राज्य में अपनी सफलता की यात्रा साझा की। पैनलिस्ट्स ने राजस्थान के फलते-फूलते स्टार्टअप इकोसिस्टम पर भी चर्चा की। इस सत्र में डीओआईटीसी की शासन सचिव एवं आयुक्त श्रीमती अर्चना सिंह और डाटा इंजीनियस ग्लोबल लिमिटेड के सीईओ श्री अजय डाटा ने भी भाग लिया। recent visitors 82

कुख्यात गुंडे रावण का पुलिस ने शहर में निकाला जुलूस, युवकों की बेल्ट से बेरहमी से की थी

रायगढ़ रायगढ़ जिले में कुख्यात गुंडा बंटी साहू उर्फ रावण को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी रावण सोशल मीडिया पर वायरल दो अलग-अलग मारपीट के वीडियो के बाद से फरार था, जिसे पकड़ने के लिए पुलिस की चार टीमें तीन दिनों से लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी, जिसे आज गिरफ्तार कर लिया गया. इस साथ ही पुलिस ने आरोपी का शहर में जुलूस भी निकाला. बता दें कि कल मारपीट मामले में पुलिस ने 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया था. वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप 9 दिसंबर को सोशल मीडिया पर जूटमिल क्षेत्र के बंटी साहू का दो मारपीट वीडियो वायरल हुआ. वीडियो में बंटी साहू अलग-अलग दो युवकों के साथ मारपीट करते हुए दिखाई दे रहा था. इनमें से एक पीड़ित रोमेश साहू ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई कि बंटी साहू और उसके साथियों ने उसके घर में घुसकर उन्हें बंधक बना कर मारा. इस शिकायत पर जूटमिल पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया. पुलिस ने 6 अलग-अलग टीमों का गठन मगलवार को 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर जुलूस निकाला गया. recent visitors 20

भारतीय शेयर बाजार आज लगातार तीसरे दिन सपाट बंद, सीपीआई डेटा से पहले सेंसेक्स में 16 अंक की मामूली बढ़त

मुंबई भारतीय शेयर बाजार बुधवार को लगातार तीसरे दिन सपाट बंद हुआ। कारोबार के अंत में निफ्टी के पीएसयू बैंक, मीडिया, एनर्जी और प्राइवेट बैंक सेक्टर में बिकवाली देखी गई। वहीं, ऑटो, आईटी, फाइनेंशियल सर्विस, फार्मा, एफएमसीजी, मेटल और रियलिटी सेक्टर में खरीदारी रही। निवेशक अभी नवंबर के सीपीआई (कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स) डेटा का इंतजार कर रहे हैं, जो कि भारत सरकार द्वारा गुरुवार को रिलीज किया जाएगा। सेंसेक्स कारोबार के अंत में 16.09 अंक या 0.02 प्रतिशत की मामूली बढ़त के बाद 81,526.14 पर सिमट गया। वहीं, निफ्टी 31.75 अंक या 0.13 प्रतिशत की बढ़त के बाद 24,641.80 स्तर पर बंद हुआ। बाजार के जानकारों के अनुसार, "भारतीय बाजार में सूक्ष्म उतार-चढ़ाव देखने को मिला, जो अमेरिकी सीपीआई मुद्रास्फीति डेटा जारी होने से पहले वैश्विक बाजारों में मौजूद मिश्रित भावनाओं को दर्शाता है, यह फेड नीति को प्रभावित कर सकता है।" जानकारों ने आगे कहा कि अमेरिकी डॉलर मजबूत हुआ, जबकि बॉन्ड यील्ड में मामूली वृद्धि देखी गई। एफएमसीजी और फार्मास्यूटिकल्स सहित डिफेंसिव सेक्टर्स में तेजी देखी गई। इसके अलावा, चीन से संभावित प्रोत्साहन उपायों के बारे में आशावाद के कारण मेटल सेक्टर में भी बढ़त देखी गई। निफ्टी बैंक 186.35 अंक या 0.35 प्रतिशत फिसलने के बाद 53,391.35 पर बंद हुआ। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 157.55 अंक या 0.27 प्रतिशत की बढ़त के साथ 59,292.95 पर बंद हुआ। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 74.15 अंक या 0.38 प्रतिशत की बढ़त के साथ 19,657.35 पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर 2,148 शेयर हरे और 1,836 लाल निशान में बंद हुए, जबकि 112 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। सेंसेक्स पैक में बजाज फाइनेंस, नेस्ले इंडिया, बजाज फिनसर्व, एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, इंफोसिस, मारुति, भारती एयरटेल और हिंदुस्तान यूनिलीवर टॉप गेनर्स थे। वहीं, जेएसडब्ल्यू स्टील, एनटीपीसी, एसबीआई, रिलायंस, टेक महिंद्रा, एक्सिस बैंक और टाइटन टॉप लूजर्स थे। recent visitors 46

नोएडा के सूरजपुर में मिला लिव इन रिलेशन में धोखा, विरोध करने पर भी वह नहीं सुधरा तो तंग आकर छात्रा ने आत्महत्या की

नई दिल्ली नोएडा के सूरजपुर में बीबीए स्टूडेंट की मौत के मामले में पुलिस ने उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया। 19 साल की विक्टिम प्रेमी के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। जांच में सामने आया है कि लिव इन पार्टनर को अब किसी दूसरी लड़की से प्यार हो गया था। इस वजह से वह शादी के वादे से भी मुकर गया था। प्यार में मिले इस धोखे ने अंज विरोध करने पर भी वह नहीं सुधरा तो तंग आकर छात्रा ने आत्महत्या कर ली। दो दिसंबर को अंजलि की सूरजपुर कस्बे ने संदिग्ध परिस्थितियों मौत हो गई थी। सेंट्रल डीसीपी ने बताया कि आत्महत्या के उकसाने के आरोप में बलिया निवासी सतीश को दुर्गा गोलचक्कर के पास से गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे। पहले आरोपी ने अंजली सिंह को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। बाद में उससे शादी करने मना कर दिया है। जिससे परेशान होकर अंजली सिंह ने आत्महत्या कर ली। बताया गया है कि इसी बीच सतीश के किसी अन्य युवती से संबंध हो गए थे। जिसकी वजह से दोनों के बीच कहासुनी होती थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता के मामा की शिकायत पर इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। सूरजपुर के थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि अंजलि बलिया की रहने वाली थी और नोएडा में बीबीए की पढ़ाई करती थी। अंजलि और आरोपी युवक सतीश एक साथ सूरजपुर में रहते थे। सतीश एक कंपनी में काम करता है। घटना के बाद से आरोपी युवक फरार था, जिसे आज गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारी ने बताया कि मंगलवार रात को दुर्गा दत्त सिंह ने सूरजपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी 18 वर्षीय भांजी अंजलि सिंह के साथ 'लिव इन रिलेशनशिप' में रह रहे उसके पार्टनर सतीश उर्फ संतोष ने उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, जिसकी वजह से उसने आत्महत्या कर ली। रिपोर्ट के अनुसार, सिंह ने अपनी शिकायत में कहा कि एक दिन अंजलि ने अपनी मां और बहन को फोन करके बताया था कि सतीश अब उससे शादी करना नहीं चाहता। उन्होंने आरोप लगाया कि सतीश द्वारा शादी से मना करने से परेशान अंजलि ने दो दिसंबर को कस्बा सूरजपुर स्थित घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 108 (किसी को आत्महत्या करने के लिए उकसाने, मजबूर करने) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जांच के दौरान पुलिस ने फरार आरोपी युवक को बुधवार को सूरजपुर थाना क्षेत्र में कलेक्ट्रेट के पास से गिरफ्तार कर लिया। recent visitors 90

तीसरी एनिवर्सरी पर राजस्थान में कटरीना ने जंगल में बिताए 48 घंटे

पाली/मुंबई, शादी की तीसरी सालगिरह पर फिल्म एक्ट्रेस कटरीना कैफ अभिनेता पति विक्की कौशल के साथ राजस्थान आई हुई हैं। उन्होंने पाली के सुजान जवाई होटल में वक्त बिताया। कटरीना ने पाली के जवाई इलाके की 12 खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं और लिखा- जंगल में 48 घंटे। कटरीना कैफ ने जंगल, लेपर्ड, नील गाय, स्विमिंग पूल और होटल इंटीरियर के फोटो शेयर किए। फिल्म अभिनेता विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने शादी की तीसरी एनीवर्सरी सेलिब्रेट करने के लिए राजस्थान को चुना। वे रविवार और सोमवार को पाली स्थित जवाई लेपर्ड कंजर्वेशन एरिया के पास स्थित सुजान होटल में रुके थे। सोमवार को उन्होंने शादी की सालगिरह सेलिब्रेट की। होटल की ओर से सेलिब्रेशन के लिए खास इंतजाम किए गए। दोनों ने केक काटा और एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। शाम को लालटेन की रोशनी में दोनों ने डिनर किया। इस दौरान उन्हें राजस्थानी भोजन सर्व किया गया। डिनर के बाद संगीत का कार्यक्रम भी हुआ। इसके लिए लोक कलाकारों को बुलाया गया। कटरीना यलो टी-शर्ट और विक्की कौशल ब्लैक टी-शर्ट, कैप में घनी मूछों में नजर आए। सेल्फी में दोनों मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। कटरीना ने इस फोटो के साथ इमोशनल भरा मैसेज भी लिखा दिल तू, जान तू। मंगलवार सुबह कटरीना कैफ और विक्की कौशल सुजान जवाई होटल से कार से उदयपुर के लिए रवाना हो गए। विक्की और कटरीना ने नौ दिसम्बर 2021 को राजस्थान के सवाई माधोपुर के सिक्स सेंसेस फोर्ट बरवाड़ा में शादी की थी।। इसके बाद अगले साल 2022 उन्होंने पाली के सुजान जवाई में क्रिसमस की छुट्‌टियां बिताई थीं। खुले जंगल में स्थित सुजान जवाई होटल की प्राइवेसी और जंगल से नजदीकी विक्की और कटरीना को बहुत पसंद आई। यही वजह है कि वे राजस्थान में छुटि्टयां मनाने आती हैं। पाली का जवाई लेपर्ड एरिया कटरीना की खास पसंद है। यहां खुले में घूम रहे लेपर्ड को निहारना और शांत वातावरण उन्हें खासा रास आता है। शादी की तीसरी सालगिरह मनाने दोनों पाली में जवाई लेपर्ड कंजर्वेशन एरिए के पास सुजान जवाई होटल में रुके। यह दुनिया की 50 अनोखे होटल में शामिल है। कुछ माह पहले ही लंदन के मशहूर गिल्ड हॉल में पुरस्कार समारोह का आयोजन कर रैंकिंग की घोषणा की गई थी। पूरी दुनिया से अनोखे बेहतरीन होटल को चुनने में 600 एक्सपर्ट होटल बिजनेसमैन, ट्रैवल जर्नलिस्ट, टीचर और वर्ल्ड ट्रैवलर्स ने एक साल का समय लिया। उन्होंने दुनिया के सभी महाद्वीपों में होटल्स को अलग-अलग विशेषताओं के आधार पर परखा और फिर 50 होटलों का चयन किया। जवाई बांध एरिया (पाली) में स्थित सुजान जवाई होटल दुनिका के 50 अनोखे होटलों में से एक है। सुजान जवाई की कुछ ऐसी खासियत हैं, जो इसे भारत और दुनिया के अन्य होटलों से अलग करती हैं। यह होटल शहर में नहीं बल्कि घने जंगल के बीच है। पाली जिले में जवाई नदी पर बने जवाई बांध के उत्तर-पूर्व में अरावली की पहाड़ियों के बीच यह होटल 10 अलग-अलग कैंप में बंटा हुआ है। यह लेपर्ड सफारी से 10 किमी और जवाई डैम से 12 किमी की दूरी पर है। होटल ने जंगल को या वन्यजीवों को नुकसान नहीं पहुंचाया है। स्थानीय समुदायों को भी विस्थापित नहीं किया है। जंगल में जंगल को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यह प्रयास किया गया है कि होटल के कारण जंगल को किसी भी तरह का शोर-शराबा या गंदगी न झेलनी पड़े। यहां जंगल और होटल एक नजर आते हैं। यही वजह है कि इसे दुनिया के 50 बेहतरीन और अनूठे होटलों में शामिल किया गया है। यहां का शांत वातावरण और खुले में घूमते लेपर्ड सैलानियों का मनमोह लेते है। इसलिए फिल्म स्टार, क्रिकेटर, राजनेता सहित कई सेलिब्रेटी हर साल यहां जवाई होटल में आते है। इन्हीं खासियत के चलते इस होटल सुइट का रेंट सवा लाख रुपए से शुरू होता है। जवाई कंजर्वेशन एरिए में 50 के करीब लेपर्ड हैं। जो सेणा, बेड़ा, जीवदा, पैरवा, बिसलपुर, दूदनी, कोठार, रघुनाथपुरा, वेलार जैसे गांवों के आस-पास पहाड़ियों पर अठखेलियां करते नजर आते हैं। लेपर्ड जहां अपना डेरा जमाए हुए हैं वह भूमि अधिकतर राजस्व विभाग के अंतर्गत आती है। विभाग के अनुसार इन गांवों की पूरी जमीन लगभग साढ़े तीन हजार हेक्टेयर में फैली हुई है।   recent visitors 36

अमेरिका में भारतीयों को लगेगा बड़ा झटका, डोनाल्ड ट्रंप आते ही बदलना चाहते हैं 150 साल पुराना कानून

वॉशिंगटन अमेरिका के राष्ट्रपति चुने गए डोनाल्ड ट्रंप सत्ता संभालते ही जन्मजात नागरिकता वाले 150 साल पुराने कानून को बदलना चाहते हैं। वह 20 जनवरी को वाइट हाउस पहुंचेंगे और आते ही इस कानून को खत्म करने की तैयारी है। उनका कहना है कि यह कानून गलत है और इससे अमेरिका की समस्याएं बढ़ रही हैं। इससे अवैध रूप से अमेरिका में एंट्री करने वाले लोगों के बच्चों को भी नागरिक बनने का अवसर मिल रहा है और वे यहां के संसाधनों का लाभ उठा रहे हैं। अमेरिका के नागरिक कानून के मुताबिक किसी भी देश के रहने वाले लोग यदि वहां जाते हैं और उधर बच्चे का जन्म होता है तो वह बच्चा अमेरिकी नागरिकता का हकदार हो जाता है। इसी पर डोनाल्ड ट्रंप और उनके सलाहकारों को आपत्ति है। एक इंटरव्यू में डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, 'हम इस कानून को बदलने जा रहे हैं। हमें लोगों के बीच जाना होगा, लेकिन कानून तो बदलेंगे।' डोनाल्ड ट्रंप के एक सलाहकार ने कहा कि हर देश में इस तरह का कानून नहीं है। अमेरिका में ही ऐसा है और लोग इसका बेजा इस्तेमाल करते हुए फायदा उठा रहे हैं। इसलिए हमें सिस्टम में ही बदलाव करना होगा। अमेरिका संविधान के 14वें संशोधन के तहत जन्म के साथ नागरिकता के अधिकार का कानून बनाया गया था। यह कानून कहता है, 'अमेरिका में पैदा हुए सभी लोग नागरिकता के हकदार हैं। वह यहां की न्यायिक व्यवस्था के तहत भी आते हैं। भले ही अमेरिका के किसी भी राज्य में पैदा हुए हों।' ट्रंप समेत इस कानून के आलोचकों का कहना है कि इससे अमेरिका में बर्थ टूरिज्म बढ़ा है। रिसर्च फॉर नंबर्स संस्थान के डायरेक्टर एरिक रुआर्क कहते हैं कि बड़े पैमाने पर ऐसा होता है कि गर्भवती महिलाएं अमेरिका में आ जाती हैं और यहां बच्चे को जन्म दिया जाता है। ऐसा इसलिए लोग करते हैं ताकि उनके बच्चे को अमेरिका की नागरिकता मिल जाए। अब ऐसा कानून बनाना होगा कि कोई अमेरिका में आकर बच्चे को जन्म दे तो इतने भर से ही नागरिकता न मिल जाए। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हम परिवारों को तोड़ना नहीं चाहते। इसलिए एक ही तरीका है कि पूरा परिवार साथ रहे और अमेरिका से चला ही जाए। इसका अर्थ हुआ कि जिन लोगों को जन्म के आधार पर अमेरिका की नागरिकता मिली है, उन्हें भी बाहर किया जाएगा। यदि ऐसा कानून आया तो फिर भारतीयों पर भी बड़ा असर होगा। प्यू रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार 48 लाख भारतीय मूल के लोग अमेरिका में बसे हैं। इनमें से 16 लाख को जन्म के आधार पर ही नागरिकता मिली है। यदि इस कानून के वापस किया गया तो फिर जन्म के प्रमाण पत्र को लोग नागरिकता के प्रमाण के तौर पर इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा। recent visitors 67

गुंजेरा में स्टॉक एवं पंजी में अंतर पाए जाने पर नोटिस जारी कर जांच करने के दिए निर्देश

रायपुर, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री दयाल दास बघेल ने मंगलवार को विकासखण्ड नवागढ़ क्षेत्र के विभिन्न धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण कर धान खरीदी व्यवस्था का जाएजा लिया। उन्होंने इस मौके पर धान बेचने आए किसानों से चर्चा कर धान खरीदी के संबंध में जानकारी ली। मंत्री श्री बघेल ने धान खरीदी केंद्र झाल, मुरता, संबलपुर, मारो और गुंजेरा का निरीक्षण किया और शासन के मंशानुरूप किसानों से सुगमतापूर्वक धान खरीदने के निर्देश दिए। उन्होंने खरीदी केंद्र गुंजेरा में स्टॉक एवं पंजी में अंतर पाए जाने पर अधिकारियों को नोटिस जारी कर जांच करने के निर्देश दिए। मंत्री श्री बघेल ने खरीदी केंद्रों में नापतौल, बारदाने की उपलब्धता, खाली बोरा और भरे बोरी को अपने सामने तौलाकर चेक भी किया। इस मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधि श्री टार्जन साहू, श्री अजय साहू, एसडीएम श्री मुकेश गौड़, तहसीलदार श्री विनोद बंजारे सहित किसान उपस्थित थे। recent visitors 27