Sunday, July 5, 2026 12:59 pm

केवल 7 दिनों में ही 1000 करोड़ क्लब में पहुंची ‘पुष्पा 2’

मुंबई अल्लू अर्जुन की सुकुमार निर्देशित फिल्म 'पुष्पा 2' ने अपने सातवें दिन भी रेकॉर्ड बना डाला। ये फिल्म सबसे तेजी से वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ में एंट्री करने वाली पहली फिल्म बन गई है। 'पुष्पा 2' ने सात दिनों में बम्पर कमाई कर डाली है। आइए जानें, बुधवार को कैसा रहा कमाई का हाल। पूरे साल एक अदद हिट फिल्म के लिए तरस रहे बॉक्स ऑफिस पर अब 'पुष्पा 2' ने पैसों की बरसात कर डाली है। ऐसा लग रहा है कि ये फिल्म एक ही झटके में पूरे साल का बैलेंस बराबर करने के लिए कमर कसरकर थिएटर में उतरी है। बुधवार को सबसे अधिक हिन्दी में हुई कमाई रिपोर्ट के मुताबिक, 'पुष्पा 2' ने सातवें दिन यानी अपने पहले बुधवार को 42 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ हिन्दी में इसने सबसे अधिक कमाई की है और तेलुगू कलेक्शन को भी पछाड़ दिया है। हिन्दी में 'पुष्पा 2' ने सातवें दिन करीब 30 करोड़ रुपये है जबकि तेलुगू में महज 9 करोड़ का कलेक्शन कर पाई। अब इस फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के लिए पटना जैसे शहर को चुनने की वजह का अंदाजा आप लगा ही सकते हैं कि मेकर्स ने कमाई के इस फायदे को पहले ही भांप लिया था। देसी बॉक्स ऑफिस पर अब तक 687 करोड़ के आसपास कमाई फिल्म ने कुल मिलाकर देसी बॉक्स ऑफिस पर अब तक 687 करोड़ के आसपास कमाई की है। वहीं फिल्म ने अब तक तेलुगू में केवल 232.75 करोड़ और हिन्दी में 398.1 करोड़ की कमाई कर डाली। वहीं वर्ल्डवाइड आंकड़ों पर नजर डालें तो इस फिल्म ने केवल 7 दिनों के अंदर 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। हालांकि, अभी इस फिल्म ने दुनिया भर में कितना कलेक्शन किया है, इसका ठीक-ठीक आंकड़ा आना अभी बाकी है। लेकिन अब तक के आंकड़ों को देखकर ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म 1010 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। दुनिया भर में 1000 करोड़ की कमाई करने वाली सबसे तेज भारतीय फिल्म इसी के साथ अल्लू अर्जुन और रश्मिका के नाम दुनिया भर में 1000 करोड़ की कमाई करने वाली सबसे तेज भारतीय फिल्म बनाने का रेकॉर्ड भी बन गया है। बता दें कि इस मामले में इस फिल्म ने एसएस राजामौली की ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर 'बाहुबली 2: द कन्क्लूजन' को भी पछाड़ दिया है। 'बाहुबली 2' को जल्द मिल सकती है पछाड़ 'पुष्पा 2', 'बाहुबली 2', 'आरआरआर' और 'कल्कि 2898 एडी' के बाद ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ या उससे अधिक की कमाई करने वाली 8वीं भारतीय फिल्म और चौथी तेलुगु फिल्म बन चुकी है। इन आंकड़ों को देखकर ऐसा लग रहा है कि आने 'पुष्पा 2' बहुत जल्द 'बाहुबली 2' को चुनौती दे सकती है जो लगभग 1790 करोड़ की कमाई के साथ दूसरी सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्म है। recent visitors 65

टीएमसी संसद का बड़ा बयान, सिंधिया हैं लेडी किलर, संसद में हंगामा

नई दिल्ली ! टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने लोकसभा में बीजेपी सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेडी किलर कहा, इसके बाद सदन में हंगामा हुआ और कार्यवाही स्थगित कर दी गई। भाजपा ने बनर्जी को सस्पेंड करने की मांग की है। दरअसल बनर्जी सदन में डिजास्टर मैनेजमेंट पर अपनी बात रख रहे थे। इसी दौरान केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय और सिंधिया ने टोकना शुरू कर दिया। बात कोविड तक पहुंच गई। इसे लेकर दोनों सांसदों में तीखी बहस हुई। उस वक्त पीठासीन अधीकारी ए. राजा ने दोनों को टोकने की कोशिश की लेकिन कल्याण बनर्जी नहीं रूके। सिंधिया ने कहा कि किसके चेहरे पर खलबली है और किसके चेहरे पर मुस्कुराहट है आप खुद समझ सकते है। इस पर कल्याण बनर्जी बोले सिंधिया जी आप बहुत सुंदर दिखते है तो ये नहीं है कि आप सुंदर आदमी है, आप विलेन भी हो सकते है। सिंधिया ने कहा कि आप निजी टिप्पणी कर रहे है। मेरा नाम ज्योतिरादित्य सिंधिया है। अगर मेरे परिवार के बारे में गलत बोलेंगे तो मैं बर्दाश्त नहीं करूंगा। लोकसभा की कार्यवाही के दौरान सिंधिया ने कहा की किसके चेहरे पर मुस्कुराहट है और किसके चेहरे पर खलबली है देख लीजिए। सिंधिया के इतना कहते ही कल्याण बनर्जी ने पलटवार करते हुए कहा कि आप जीतने सुंदर दिखाई देते है, उनते सुंदर आदमी नही है। आप विलेन भी हो सकते है। कल्याण बनर्जी ने इतना कहने के बाद सिंधिया को लेडी किलर कह दिया। बनर्जी के इतना कहते ही सिंधिया भड़क गए और दोंनो के बीच जमकर बहस शुरू हो गई। सांसद कल्याण बजर्नी के इस बयान को लेकर सिंधिया ने कहा है कि कल्याण बनर्जी ने अपने बयान को लेकर मुझ से माफी मांगी। कोई भी इंसान अपने आत्मसम्मान के साथ समझौता नहीं करेगा। सिंधिया ने आगे कहा की कोई भी हो नीतियों, विचारों पर हमला करे, लेकिन व्यक्तिगत तौर पर नहीं। अगर कोई करेगा तो उसे जवाब भी मिलेगा। भले ही कल्याण बनर्जी ने माफी मांगी, लेकिन देश की महिलाएंओं पर यह व्यक्तिगत हमला है, जिसके कारण में उनकी माफी स्वीकार नहीं करूंगा। वही महिला सासंदों ने कल्याण बनर्जी के निलंबन की मांग की है। recent visitors 225

पांच आईएएस को थमाया अवमानना का नोटिस, छत्तीसगढ़-बिलासपुर में संयुक्त पंजीयक को दूसरा विवाह करने पर नहीं किया निलंबित!

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ राज्य सहकारिता विभाग के संयुक्त पंजीयक द्वारा एक पत्नी के रहते दूसरा विवाह करने के मामले में हाईकोर्ट के आदेश पर भी कार्रवाई नहीं हुई। कोर्ट ने इस संदर्भ में दायर अवमानना याचिका पर विभाग के पांच आईएएस अफसरों के खिलाफ अवमानना नोटिस जारी किया है। बता दें कि 25 अक्तूबर 2020 को बिलासपुर निवासी विनय शुक्ला ने सहकारिता विभाग से शिकायत की थी कि बिलासपुर संभाग के तत्कालीन संयुक्त पंजीयक सहकारी संस्थाएं सुनील तिवारी द्वारा सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 22 का उल्लंघन करते हुए एक पत्नी के रहते हुए दूसरा विवाह बिना शासन के मंजूरी के किया गया है। दूसरी पत्नी से उसका पुत्र भी है। यह भारतीय दण्ड विधान की धारा 166, 420, 34 एवं अन्य धाराओं के तहत अपराध है। अतः अपचारी अधिकारी को निलंबित किया जाए, विभागीय जांच कर उसे बर्खास्त कर, उसके विरुद्ध आपराधिक प्रकरण भी दर्ज कराया जाए। शिकायत पर संबंधित अधिकारियों द्वारा कार्रवाई न करने पर 27 जुलाई 2021 को शिकायतकर्ता ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की। 29 सितंबर 2023 को कोर्ट ने संयुक्त पंजीयक के विरुद्ध इस मामले की 6 माह के भीतर जांच किए जाने के आदेश दिये। इसके बाद भी कोई कार्रवाई न होने पर 12 सितंबर 2024 को संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध हाईकोर्ट में अवमानना याचिका दायर की, जिस पर सुनवाई करते हुए जस्टिस नरेंद्र कुमार व्यास की सिंगल बेंच ने हिमशिखर गुप्ता तत्कालीन सचिव सहकारिता, सीआर प्रसन्ना वर्तमान सचिव सहकारिता, रमेश शर्मा तत्कालीन पंजीयक सहकारिता, दीपक सोनी तत्कालीन पंजीयक सहकारिता और कुलदीप शर्मा वर्तमान पंजीयक सहकारिता को अवमानना नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। recent visitors 81

लोगों से सुविधाओं की ली जानकारी, कम्बल-भोजन बांटा, उत्तरप्रदेश-गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी ने रैन बसेरों का किया निरीक्षण

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज जनपद गोरखपुर में रेलवेस्टेशन के सामने, कचहरी बस स्टैन्ड के पास, नक्को बाबा की मजार के पास (धर्मशालाबाजार) एवं गोरखनाथ (झूलेलाल मन्दिर) के पास स्थित रैन बसेरों का निरीक्षण किया। इसदौरान उन्होंने धर्मशाला बाजार के नवनिर्मित रैन बसेरे का उद्घाटन किया। उन्होंने जिलाप्रशासन व नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि गोरखपुर महानगर क्षेत्र मेंजरूरतमंदों की सेवा और सुविधा के लिए तीन और रैन बसेरे बनाए जाएं। मुख्यमंत्री जी ने रैन बसेरों में ठहरे लोगों से उन्हें उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओंकी जानकारी प्राप्त की तथा जरूरतमंदों को कम्बल, भोजन एवं बच्चों को खिलौने व चॉकलेटवितरित की। रैन बसेरों में देवरिया, कुशीनगर, बलिया, गगहा, चौरीचौरा समेत पूर्वांचल केअलग अलग क्षेत्रों के नागरिकों के अलावा बिहार राज्य से आए लोग भी ठहरे थे। रैन बसेरेमें ठहरे लोगों में से कोई काम की तलाश में, तो डॉक्टर को दिखाने या फिर किसी अन्यकार्य से गोरखपुर आए थे।मुख्यमंत्री जी ने प्रेस प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुये कहा कि हर जरूरतमंद कोसम्मानजनक आश्रय देने के लिए डबल इंजन की सरकार प्रतिबद्ध है। इसके लिए प्रधानमंत्रीआवास योजना के तहत ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में लोगों को आवास उपलब्ध कराए गए हैं।शहर में किसी कार्य से आने वाले आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए निःशुल्क रैन बसेरों2की व्यवस्था की गई है। प्रशासन को इसे प्राथमिकता पर लेते हुए यह सुनिश्चित करना होगाकि सभी रैन बसेरों में पर्याप्त संख्या में बिस्तर व कम्बल का इंतजाम हो। साफ-सफाई काभी पूरा ध्यान रखा जाए। साथ ही यदि किसी के पास भोजन की व्यवस्था नहीं है, तो उसेभोजन भी उपलब्ध कराया जाए।मुख्यमंत्री जी ने कहा कि भीषण ठण्ड और शीतलहर से आमजनमानस के बचाव केलिए राज्य सरकार की तरफ से पहले चरण में 04 लाख लोगों को प्रदेश में बने कम्बलवितरित करने के लिए हर जिले को पर्याप्त धनराशि जारी कर दी गई है। साथ ही, प्रशासनको निर्देशित भी किया गया है कि जरूरतमंद लोगों की सूची बनाकर कम्बल वितरणसुनिश्चित कराया जाए।मुख्यमंत्री ने कहा कि विगत 10 वर्षों में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व मेंप्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत प्रदेश में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में 56 लाख परिवारोंको पक्के आवास उपलब्ध कराए गए हैं। इसके अलावा 04 लाख लोगों को शीघ्र ही आवासउपलब्ध कराए जाएंगे। इस व्यवस्था के बाद भी जो लोग शहरी क्षेत्र में उपचार कराने याकिसी अन्य कार्य से आते हैं। उनके पास रात्रि में यदि होटल आदि में रुकने की क्षमता नहींहै, तो उनके लिए शहरी क्षेत्रों में डबल इंजन सरकार की तरफ से स्थानीय निकायों केमाध्यम से रैन बसेरों की व्यवस्था की गई है।मुख्यमंत्री जी ने कहा कि ठण्ड से किसी की मृत्यु न हो और न ही कोई ठिठुरे, इसकेलिए सरकार की तरफ से कई स्तरों पर प्रबंध किए गए हैं। बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों मेंपढ़ने वाले बच्चों के लिए स्वेटर की व्यवस्था के लिए उनके अभिभावकों के खाते में धनराशिभेज दी गई है। आने वाले समय में शीतलहर के दौरान जनमानस और जीव जंतुओं के ठण्डसे बचाव के लिए सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की भी व्यापक व्यवस्था की जाएगी।मुख्यमंत्री जी ने रेलवे स्टेशन रोड स्थित रैन बसेरे में जरूरतमंद लोगों को कम्बल औरभोजन का वितरण करते हुए कुछ नेत्र दिव्यांगों को देखा। उन्होंने, उन्हें कम्बल और भोजनके पैकेट दिए। मुख्यमंत्री जी ने अधिकारियांे को निर्देशित किया कि इन दिव्यांगजन से वार्ताकर यह पता कर लें कि इन्हें शासन की योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं। यदि वेयोजनाओं के लाभ से वंचित हैं तो लाभ दिलाना सुनिश्चित किया जाए। कचहरी बस स्टेशनके पास स्थित रैन बसेरे का निरीक्षण करने के दौरान मुख्यमंत्री ने कुछ बुजुर्गों से संवादकरते हुए उन्हें आश्वस्त किया कि जल्द ही उनके आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनवा दिएजाएंगे।रैन बसेरों के निरीक्षण के दौरान सांसद श्री रविकिशन शुक्ल, गोरखपुर के महापौर डॉ.मंगलेश श्रीवास्तव, विधान परिषद सदस्य डॉ. धर्मेंद्र सिंह, विधायक श्री विपिन सिंह सहितअन्य जनप्रतिनिधिगण तथा शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। recent visitors 85

5 दिनों में और तीखे होंगे तेवर, राजस्थान में शीतलहर के कहर से सीकर-चूरू में जमी बर्फ

जयपुर. राजस्थान शीतलहर की चपेट में है। आज 11 जिलों में शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है। इनमें जयपुर, कोटा, झुंझुनू, सीकर, चूरू, सिरोही, बीकानेर, हनुमानगढ़, नागौर और गंगानगर शामिल हैं। इनमें चुरू, गंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, सीकर, सिरोही, झुंझुनू में दिन में भी तेज शीतलहर  जारी रहने की चेतावनी दी गई है। इसी बीच प्रदेश में इस सप्ताह बारिश भी हो सकती है, जिससे तापमान में और ज्यादा गिरावट तथा कोहरे का प्रभाव बढ़ने की आशंका है। प्रदेश में न्यूनतम पारा तेजी से नीचे आ रहा है। राज्य में न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री से 10 डिग्री के बीच चल रहा है। सीकर, झुंझुनू, चुरू में पारा जमाव बिंदू के पास पहुंच गया है। बीते 24 घंटों में सीकर में न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस, चूरू में 1.8 डिग्री सेल्सियस व झुंझुनू में 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार अगले 24 घंटों में प्रदेश के कई शहरों में पारा 2 डिग्री तक और गिरेगा। इसके साथ ही अगले 5 दिनों तक प्रदेश में जबरदस्त शीतलहर चलने की चेतावनी भी जारी की गई है। बीते 24 घंटों में प्रदेश का तापमान राज्य में सर्वााधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 25 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं सर्वाधिक न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सीकर में दर्ज किया गया है। बीते 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की कमी आई है। प्रदेश के अन्य शहरों के अधिकतम व न्यूनतम तापमान की स्थिति इस प्रकार रही है। अजमेर में अधिकतम तापमान तापमान 22 व न्यूनतम 8.2 डिग्री रहा, भीलवाड़ा में अधिकतम तापमान तापमान 23.3 व न्यूनतम 5.6 डिग्री, अलवर में 20.2 व न्यूनतम 5.0 डिग्री, जयपुर में 22.8 व न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस रहा, पिलानी का 22.7 व न्यूनतम 2.8 डिग्री, कोटा में 23 डिग्री व न्यूनतम 7.7 डिग्री, गंगानगर में अधिकतम 23.4 व न्यूनतम 5.2 डिग्री और संगरिया में अधिकतम 22.8 व न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस रहा। recent visitors 143

अब दे रहा वीडियो वायरल करने की धमकी, छत्तीसगढ़-रायगढ़ में प्रेमी ने कमरे में ले जाकर बनाए शारीरिक संबंध

रायगढ़. सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में महिला से दोस्ती कर प्यार का इजहार करते हुए शारीरिक शोषण करने के बाद गाली-गलौज कर वीडियो-फोटो वायरल करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, सिटी कोतवाली थाने में पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि उसकी पहचान 2022 में सीएसपीडीसीएल रायगढ़ में सहायक ग्रेड-3 में कार्यरत मनीष कांत हेमराज (38) हुई थी। मनीष की दोस्ती जल्द ही प्यार में बदल गई। 15 दिसंबर 2022 को मनीष पीड़िता को अपने कमरे में ले जाकर शारीरिक संबंध बनाया। शुरुआत में सब ठीक रहा, लेकिन कुछ समय बाद मनीष गुस्सैल और अपमानजनक व्यवहार करने लगा। वीडियो-फोटो वायरल करने की धमकी पीड़िता ने बताया कि मनीष के मोबाइल में अन्य लड़कियों की फोटो देखने पर उसने सवाल किया तो मनीष ने गुस्से में आकर गाली-गलौज की और गला दबाकर जान से मारने की धमकी दी। जब पीड़िता ने उससे दूरी बनाने की कोशिश की, तब मनीष वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी दी। मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना से परेशान होकर पीड़िता ने कल को थाना कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई।  सीएसईबी कॉलोनी में पकड़ा गया आरोपी थाना प्रभारी सुखनंदन पटेल के निर्देशन में उप निरीक्षक दीपिका निर्मलकर ने पीड़िता की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई की। आरोपी के खिलाफ धारा 64(2)(उ), 115(2), 351(3) बीएनएस में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को सीएसईबी कॉलोनी में दबिश देकर गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। आरोपी को भेजा गया जेल आरोपी मनीष कांत हेमराज उर्फ मोनू निवासी गुलमोहर पार्क कालोनी थाना सिविल लाईन उसलापुर स्टेशन रोड़ बिलासपुर हॉल मुकाम सीएससीबी कॉलोनी हीरापुर कोतरारोड़, थाना कोतवाली को गिरफ्तारी के बाद आज न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। महिलाओं की सुरक्षा पर समझौता नहीं सिटी कोतवाली थाना प्रभारी सुखनंदन पटेल ने स्पष्ट किया कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को लेकर पुलिस कोई समझौता नहीं करेगी। महिला संबंधी अपराध पर तत्काल कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली, उप निरीक्षक दीपिका निर्मलकर, प्रधान आरक्षक दिलीप भानु, आरक्षक मनोज पटनायक और रोशन एक्का की अहम भूमिका रही है। recent visitors 56

रीट बना कारण, राजस्थान-मार्च के पहले हफ्ते में हो सकती हैं बोर्ड की परीक्षाएं

अजमेर. अब राजस्थान बोर्ड ने दसवीं-बारहवीं की परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव किया है। इनकी तारीखें आगे बढ़ा दी गई है। अब मार्च के पहले हफ्ते में बोर्ड की परीक्षाएं हो सकती हैं। पूर्व में ये परीक्षाएं 20 फरवरी से शुरू होनी थीं। राजस्थान बोर्ड  रीट की परीक्षा का आयोजन 27 फरवरी को कर रहा है। इस वजह से बोर्ड की सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी की परीक्षाओं का कार्यक्रम आगे खिसका दिया गया है। बोर्ड सचिव कैलाश चन्द्र शर्मा ने बताया कि रीट के लिए बोर्ड को नोडल एजेंसी बनाया गया है। इसकी वजह से अब दो जिम्मेदारियां बोर्ड को निभाना है। सभी परीक्षाएं बेहतर ढंग से आयोजित हो सके। इस वजह से बोर्ड 10वीं और 12 वीं की परीक्षाओं को आगे बढ़ा रहा है। दोनों परीक्षाएं एक ही समय पर करवाना संभव नहीं है। दोनों ही परीक्षाओं में लाखों अभ्यर्थी शामिल होते हैं।  बोर्ड की सेकेंडरी  और सीनियर सेकेंडरी  की परीक्षा में करीब 20 लाख विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। 5 से 10 मार्च के बीच शुरू होंगी परीक्षा बोर्ड की परीक्षा अब 5 से 10 मार्च के बीच शुरु हो सकती हैं।  फिलहाल बोर्ड ने  परीक्षा कार्यक्रम जारी नहीं किया  है। ये केवल संभावना है, जो बोर्ड सूत्र बता रहे हैं।  सीनियर सेकेंडरी  की प्रेक्टिकल परीक्षाएं जनवरी 2025 में ही शुरू करवाकर पूरी करवा ली जाएंगी। इस अवधि में रीट के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी रहने से बोर्ड को तैयारी करने में भी कोई खास परेशानी नहीं होगी। पूर्व में बोर्ड परीक्षा का यह था कार्यक्रम बोर्ड द्वारा पूर्व में सालाना मुख्य परीक्षा 20 फरवरी से प्रारम्भ करने का निर्णय लिया गया था। इसके तहत सीनियर सेकेंडरी एवं वरिष्ठ उपाध्याय की परीक्षाएं 20 फरवरी और सेकेंडरी व प्रवेशिका की परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू करने का कार्यक्रम जारी किया गया था, लेकिन अब इसे भी बदल दिया गया है। recent visitors 54