Sunday, July 5, 2026 6:28 pm

अपने फोन में ऐसे बढ़ाएं वाई-फाई की स्पीड

एंड्रॉइड फोन इस्तेमाल करने वाले लोगों को एक परेशानी का सामना करना पड़ता है वो है वाई-फाई की स्पीड कम हो जाना। अक्सर एड्रॉइड फोन में वाई-फाई की स्पीड बड़ी परेशानी का कारण बन जाती हैं। लेकिन हम आपको कुछ आसान ट्रिक्स और टिप्स बता रहे है जिसके जरिए आपके फोन में वाई-फाई की स्पीड बढ़ जाएगी। फोन के ऐप्स का इस्तेमाल करेंः फोन में वाई-फाई की स्पीड बढ़ाने के लिए आप वाई-फाई बूस्टर का इस्तेमाल कर सकतें है। इस ऐप के जरिए आपके सामने एक ग्राफ बनकर आ जाएगा जिससे आप उसमें देख सकते है कि किस जगह वाई-फाई की रेंज ज्यादा है। इस ऐप में मैन्युअल का और ऑटोमैटिक का ऑप्शन होता है जिससे आप खुद भी वाई-फाई की स्पीड बढ़ा सकते हैं। रेडियो को अपडेट करेंः फोन में स्थित रेडियो को अपडेट करने पर इसके फीचर और कनेक्टिवीटी भी अच्छी हो जाती है। कुछ एंड्रॉइड फोन ऐसे भी होते है जिनमें कंपनी की ओर से रेडियो अपडेट भेजा जाता है। इसके लिए आप सेटिंग में जाकर अबाउट में जाकर साॅफ्टवेयर अपडेट पर क्लिक करें आपका रेडियो अपडेट हो जाएगा। इस सेटिंग को भी अपनाए: एंड्रॉइड स्मार्टफोन में एक ऐसा भी ऑप्शन है जो आपको खराब कनेक्शन से बचाएगा। इस ऑप्शन को क्लिक करते ही आपका फोन खराब वाई-फाई कनेक्शन को आने से रोकेगा। अपने फोन की सेटिंग में जाएं इसके बाद वाई-फाई को क्लिक करें अब एडवान्स में जाकर अवाईड पूअर कनेक्शन ऑप्शन पर टैप करें। कुछ फोन के केस ऐसे होते है जो वाई-फाई के सिग्नल को ब्रेक करते है। अगर आपके फोन का केस मेटल का है तो इससे आपके फोन के वाई-फाई सिग्नल ब्रेक होंगे। फोन से केस को हटाकर ओकला स्पीड टेस्ट करें। इसके बाद उसी जगह पर फोन पर केस लगाकर ये टेस्ट फिर से दोहराएं। कुछ एंड्रॉइड फोन में फ्रिक्वेंसी बैंड सपोर्ट का ऑप्शन होता है। इस सेटिंग को बदल कर आप अच्छे वाई-फाई सेटिंग पा सकते हैं। अपने फोन की सेटिंग में जाएं। इसके बाद वाई-फाई को क्लिक करें अब एडवान्स में जाकर वाई-फाई फ्रिक्वेंसी बैंड पर टैप करके आॅटो मोड पर सेव कर दें।   recent visitors 73

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने युवाओं के लिए सरकारी नौकरियों का पिटारा खोला, जिसमें 75,125 पदों पर भर्ती की घोषणाएं की गई

जयपुर  राजस्थान की भजनलाल सरकार के एक साल का कार्यकाल पूरा होने वाला है। पिछले साल 15 दिसंबर को उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए थे। एक साल का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। गुरुवार को राज्य स्तरीय रोजगार उत्सव का आयोजन किया गया। इसमें सीएम भजनलाल शर्मा ने 15 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटे। शुक्रवार को अजमेर में किसान सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है, जहां 70 लाख किसानों को 700 करोड़ रुपए की किसान सम्मान निधि वितरित की जाएगी। मंगलवार 17 दिसंबर को जयपुर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम होगा, जिसमें पीएम मोदी भी शामिल होंगे। युवाओं के लिए खोला नौकरियों का पिटारा डबल इंजन सरकार के एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर सीएम भजनलाल ने युवाओं के लिए सरकारी नौकरियों का पिटारा खोल दिया। राज्य सरकार की ओर से न केवल सरकारी नौकरियों की घोषणा की गई, बल्कि वित्तीय स्वीकृति के बाद भर्ती विज्ञप्तियां भी जारी कर दी गई है। आरपीएससी और कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से 75,125 पदों पर भर्ती की अलग अलग विज्ञप्तियां जारी की है जबकि बिजली विभाग और राजस्थान रिक्रूटमेंट बोर्ड ने भी अलग अलग पदों पर भर्तियां निकाली है। कुछ भर्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया इसी महीने शुरू होने जा रही है जबकि कई भर्ती प्रक्रियाएं ऐसी है जिनके लिए मार्च 2025 से आवेदन शुरू होंगे। टीचर, लाइब्रेरी समेत सभी भर्तियों की आवेदन तिथि   भर्ती आवेदन तिथि वरिष्ठ अध्यापक भर्ती (पद 2129) 26 दिसंबर से 24 जनवरी वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी ( पद 14) 19 दिसंबर से 17 जनवरी सहायक आचार्य चिकित्सा (पद 329) 31 दिसंबर से 29 जनवरी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी (पद 52,453) 21 मार्च 2025 से 19 अप्रैल 2025 प्रहरी भर्ती (पद 803) 24 दिसंबर से 22 जनवरी संविदा चिकित्सा (पद 10882) 18 फरवरी 2025 से 19 मार्च 2025 लाइब्रेरियन (पद 548) 5 मार्च 2025 से 3 अप्रैल 2025 सर्वेयर (पद 30 18 दिसंबर से 16 जनवरी खनि कार्यदेशक (पद 42) 18 दिसंबर से 16 जनवरी कनिष्ठ तकनीकी सहायक संविदा (पद 2200) 8 जनवरी 2025 से 6 फरवरी 2025 लेखा सहायक संविदा (पद 400) 8 जनवरी 2025 से 6 फरवरी 2025 पशुधन सहायक (पद 2041) 31 जनवरी 2025 से 1 मार्च 2025 वाहन चालक (पद 2756) 27 फरवरी 2025 से 28 मार्च 2025 परिचालक (पद 500) 27 मार्च 2025 से 25 अप्रैल 2025 पहली बार निकली है इतनी बड़ी संख्या में भर्तियां अलग अलग विभागों में बड़ी संख्या में होने वाली भर्तियों से बेरोजगार युवाओं के चेहरे पर मुस्कान आई है। युवा वर्ग लंबे समय से भर्तियों का इंतजार कर रहे थे। राष्ट्रीय रोजगार संघ के अध्यक्ष भरत बेनीवाल का कहना है कि यह पहला मौका है जब किसी सरकार इतनी बड़ी संख्या में एक साथ भर्तियां करने का ऐलान किया और कई भर्तियों की विज्ञप्तियां भी जारी की। राजस्थान राज्य कर्मचारी चयन बोर्ड के चेयरमैन मेजर आलोक राज का कहना है कि बड़ी संख्या में सरकारी नौकरियों की भर्तियां होने जा रही है और सबसे ज्यादा भर्तियों के आयोजन की जिम्मेदारी बोर्ड को मिली है। बोर्ड ने त्वरित गति से कार्य शुरू कर दिया है। recent visitors 72

थाना पलेरा पुलिस द्वारा 07 वर्ष पूर्व से अपहृत बालक को किया दस्तयाव

 पलेरा थाना पलेरा मे दिनांक 19.01.18 को फरियादी ब्रजलाल आदिवासी निवासी चौहान टपरियन थाना पलेरा के द्वारा इसके पुत्र सुनील आदिवासी उम्र 14 वर्ष के घर से बिना बताये कही चले जाने के संबंध में रिर्पोट की गई थी जो थाना पर अप०क0 28/2018 धारा 363 ताहि दर्ज की जाकर गुमशुदा की तलास के लगातार प्रयास किये गये। वर्तमान समय मे श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री मनोहर सिह मण्डलोई द्वारा नवालिग वालक बालिकाओं को खोजने हेतु जिला स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है जो इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सीताराम ससत्या व श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री अभिषेक गौतम के मार्गदर्शन में आज दिनांक 13.12.2024 को उक्त अपराध के अपहृत सुनील पिता ब्रजलाल आदिवासी उम्र 21 साल को 07 वर्ष के अथक प्रयासों के वाद दस्तयाव किया गया है। अपहृत सुनील आदिवासी के दस्तयाव होने पर थाना पर उसका पुष्प मालाऐ पहना कर स्वागत किया गया तथा उसे माता पिता के साथ घर रवाना किया गया। सनील आदिवासी ने पूछताछ पर बताया कि वह पढाई में मन न लगने के कारण घर से बिना बताये अमृतसर पंजाव चला गया था वही पर मजदूरी करता था। उसके साथ कोई अपराध घटित नही होना बतााय है। अपहृत सुनील आदिवासी को आवश्यक समझाय दी गई।  अपहृत की दस्तयावी टीम मे सम्मलित पुलिस अधिकारी / * कर्मचारी* — निरी० मनीष मिश्रा, थाना प्रभारी, प्रआर० 220 मनमोहन रैदास, आर० ज्ञानेन्द्र रजक जेएबी शाखा टीकमगढ आर० 406 रामप्रकाश अहिरवार की विशेष भूमिका रही। recent visitors 107

अपराधी ने अपनी सुरक्षा में लगाए गए कांस्टेबल से दोस्ती कर ली, फिर पुलिस को चकमा देकर बाइक से ही हुआ फरार

पणजी गोवा में एक खतरनाक अपराधी पुलिस क्राइम ब्रांच की गिरफ्त से निकल भागा। यह अपराधी गोवा में जमीन हड़पने के कई मामलों में आरोपी है। भागने के लिए उसने जो तरीका इस्तेमाल किया, वह चर्चा में आ गया। इस अपराधी ने अपनी सुरक्षा में लगाए गए कांस्टेबल से दोस्ती कर ली। इसके बाद देर रात पुलिस को चकमा देकर उस कांस्टेबल की बाइक से ही फरार हो गया। अब पुलिस राज्य भर में उसकी तलाश में जुटी हुई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी का नाम सिद्दिकी खान है, जो सुलेमान के नाम से भी मशहूर है। 55 साल का यह शख्स कर्नाटक के हुबली का रहने वाला है। पिछले कई साल से सुलेमान गोवा के तिविम में रह रहा है। यहां पर उसके खिलाफ जमीन हड़पने के कई केसेज हैं। पुलिस की हिरासत में उसने अपनी सुरक्षा में लगाए गए कांस्टेबल से दोस्ती कर ली। शुक्रवार रात करीब ढाई बजे कांस्टेबल अमित नाइक ने सुलेमाल की सेल का ताला खोल दिया। इसके बाद दोनों कांस्टेबल की बाइक से फरार हो गए। गोवा पुलिस के प्रवक्ता और क्राइम ब्रांच एसपी राहुल गुप्ता ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अमित नाइक गार्ड ड्यूटी पर था। उसने सुलेमान को आजाद कर दिया और अपनी यामाहा आर15 को इस्तेमाल करते हुए दोनों भाग ले लिया। एसपी ने बताया कि दोनों की तलाश में प्रदेश की पुलिस लगी हुई है। गोवा पुलिस इस मामले में पड़ोसी राज्यों से भी मदद ले रही है। बहुत जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सुलेमान को इसी साल 12 नवंबर को हुबली से गिरफ्तार किया गया था। पिछले चार साल से विभिन्न मामलों में उसकी तलाश की जा रही थी। सुलेमान पांच साल पहले भी गिरफ्तार किया गया था, लेकिन जमानत मिलने के बाद वह फरार हो गया था। पुलिस के मुताबिक सुलेमान कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर जाली सिग्नेचर से जाली डीड बनाता था। एसपी ने बताया कि आरोपी इंडियन रिजर्व बटालियन पुलिस कांस्टेबल के खिलाफ उचित अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को एक रिपोर्ट दी जाएगी। लॉकअप के प्रशासन और अपराध शाखा में आरोपियों की हिरासत की विस्तृत जांच वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा की जाएगी। recent visitors 58

पीएमश्री विद्यालयों अंशकालीन योगा प्रशिक्षकों की सेवाएं लेने 24 दिसम्बर तक आवेदन आमंत्रित

गौरेला पेंड्रा मरवाही, जिले में संचालित तीन पीएमश्री विद्यालयों-शासकीय प्राथमिक शाला सधवानी, शासकीय प्राथमिक शाला टंगियामार एवं शासकीय प्राथमिक शाला मटियाडांड़ में अंशकालीन योगा प्रशिक्षक, खेल शिक्षक, प्रशिक्षकों की सेवाएं लेने 24 दिसम्बर शाम 5 बजे तक रजिस्टर्ड-स्पीड पोस्ट के माध्यम से आवेदन आमंत्रित किया गया है। आवेदन पत्र का प्रारूप, शैक्षणिक योग्यता एवं अन्य विस्तृत जानकारी के लिए जिले की वेबसाइट www.gaurela-pendra-marwahi.cg.gov.in पर तथा कार्यालय कलेक्टर एवं जिला मिशन संचालक समग्र शिक्षा गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही के सूचना पटल पर अवलोकन किया जा सकता है। recent visitors 54

गुनगुने गर्म तेल से मसाज करने के फायदे जानकर दंग रह जाएगे आप

सभी को अपने शरीर और बाल बहुत प्यारे होते है फिर चाहे वो महिला हो या फिर पुरुष। सुन्दर काले व चमकदार बाल महिलाओं की सुंदरता में चार चांद लगा देते हैं। पुराने समय में बालों के रखरखाव व निखार के लिए महिलाएं अनेक तरीके इस्तेमाल में लाती थीं, जिनसे बाल वास्तव में ही काले, घने, मजबूत और चमकदार बनते थे लेकिन आज के समय में बाजार में कई तरह के साबुन और अन्य चीजें मिलती है। जिसका इस्तेमाल करके हम अपने बालों को रुखें, बेजान बना लेते है। आज के दौर में हम इतना ज्यादा व्यस्त है कि हम फैशन के चलते बालों में तेल लगाना सही नही समझते साथ ही इतना समय नही मिलता कि हम ज्यादा समय अपने बालों की केयर के लिए दे पां। जिसके कारण हमारें बाल बेकार, बेजान हो जाते है। अगर आप भी चाहते है कि आपके बाल सुंदर, घने, लंबे बनें तो सप्ताह में एक बार बालों में तेल की मसाज जरूर करें। इससे बालों को पोषक तत्व मिलने के साथ-साथ कई ऐसी तत्व मिल जाते है जिससे आपके बाल अच्छे हो जाते है। जानिए गुनगुनें तेल से मसाज से क्या फायदे है। सर्दियों का मौसम एक ऐसा मौसम है। इन दिनों पर आपके बालों में ड्रैंडफ जैसी समस्या उत्पन्न हो जाती है। जिसके कारण बालों में खुजली होने लगती है। इसके लिए गुनगुने तेल की मसाज काफी फायदेमंद है। इसके लिए बालों के स्कैल्प में हल्कें हाथों से गुनगुनें तेल से मसाज करें। इससे आपको काफी फायदा मिलेगा। -अगर आप चाहती है किआपके बाल लंबे, घने बने तो इसमें आपकी सहायता हल्के गर्म तेल कर सकता है। इसके लिए अपने बालों में गुनगुनें गर्म तेल से मसाज करें जिससे कि ब्लड फ्लो बना रहें और आपके बाल तेजी से बढ़ते जाए साथ ही घने भी रहें। -अगर आपके स्कैल्प बहुत ड्राई हो गए हैं तो भी हल्के गर्म तेल से मसाज करना फयदेमंद रहेगा। जो लोग ज्यादातर वक्त घर से बाहर रहते हैं और धूप, गर्मी में काम करते हैं उनके लिए हल्के गर्म तेल से मसाज करना बहुत फायदेमंद होता है। -अगर आपके बाल अधिक मात्रा में गिरते है। जिसके कारण आप गंजे होते जा रहे है। तो गुनगुनें तेल से मसाजद करें। इससे आपके बालों में पोषण मिलेगा। जिससे आपके बालों की जड़े मजहबूत होगी। -अगर आपके बाल सफेद हो रहे हो तो बालों में सरसों के गुनगुनें तेल से मसाज करें। इससे सफेद बाल नहीं उगेंगे और बालों का टेक्सफचर भी सुधरता है। -अगर आपके सिर में दर्द हो रहा ह ोतो मसाज आपके लइए काफी फायदेमंद हो सकती है। इसके लिए गुनगुनें गर्म तेल से बालों में धीरें-धीरें मसाज करें। आपको काफी अच्छी लगेगा।   recent visitors 57

प्रियंका गांधी ने भाजपा की सरकार पर संविधान बदलने की कोशिश का आरोप लगाया, कहा- काम शुरू हो गया है

नई दिल्ली प्रियंका गांधी ने संविधान पर बहस के दौरान लोकसभा में कांग्रेस की ओर से मोर्चा खोला। उन्होंने भाजपा नेता राजनाथ सिंह की स्पीच के बाद संसद में अपना पहला भाषण दिया तो जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी तक की सरकारों का बचाव किया। इसके अलावा दादी इंदिरा गांधी की ओर से आपातकाल लगाने की गलती को भी स्वीकार किया। उन्होंने इमरजेंसी को लेकर कहा, 'यहां 1975 की बातें की जाती हैं। उन्होंने कहा कि मैं कहती हूं कि फिर आप भी सीख लीजिए ना। आप बैलेट पेपर से ही क्यों नहीं चुनाव करा लेते। दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।' उन्होंने राजनाथ सिंह की ओर से यूपी में सरकार के उलटफेर पर कहा कि मैं भी बता देती हूं कि महाराष्ट्र में सरकारों के साथ क्या हुआ। हिमाचल प्रदेश में कैसे सरकार गिराने की कोशिश हुई। पूरी जनता जानती है और हंसती है कि इनके यहां तो वॉशिंग मशीन है। यहां से जो वहां जाता है, वह धुल जाता है। इस तरफ दाग और उधर स्वच्छता। यही नहीं प्रियंका गांधी ने भाजपा की सरकार पर संविधान बदलने की कोशिश का आरोप लगाया। प्रियंका गांधी ने कहा, 'संविधान बदलने का काम शुरू हो गया है। सत्ता पक्ष के लोगों ने संविधान के सुरक्षा कवच को तोड़ना शुरू कर दिया है, जो आम आदमी को मिला था।' वायनाड की सांसद ने कहा,'लेटरल एंट्री और निजीकरण के जरिए यह सरकार आरक्षण को कमजोर कर रही है। यदि लोकसभा में ऐसे नतीजे नहीं आए होते तो ये संविधान बदलने का काम भी शुरू कर देते। आज सच्चाई यह है कि ये लोग संविधान-संविधान इसलिए कर रहे हैं क्योंकि चुनाव के नतीजों ने बता दिया कि जनता ऐसा नहीं होने देगी। हारते-हारते जीतने के बाद इनका सुर बदला है। आज जनता की मांग है कि जाति जनगणना हो। यह जनगणना इसलिए जरूरी है ताकि पता चले कि किसकी क्या स्थिति है और उसके हिसाब से नीतियां बनें।' जाति जनगणना की बात की तो कहने लगे- भैंस चुरा ली जाएगी कांग्रेस सांसद ने कहा कि हमने जब जाति जनगणना की मांग उठाई तो इनका जवाब भैंस चुरा लेंगे और मंगलसूत्र चुरा लेंगे। प्रियंका गांधी ने कहा कि आप लोग जिनका नाम लेने से बचते हैं और कभी कभार धड़ाधड़ लेते हैं। उन्होंने ही देश को तमाम पीएसयू दिए। उन्होंने ही बांधों से लेकर तमाम कॉलेजों को खड़ा किया। आज सत्ता पक्ष में बैठे लोग ज्यादातर अतीत की बातें करते हैं। नेहरू जी ने क्या किया। अरे! वर्तमान की बात करिए और देश को बताइए। आपकी जिम्मेदारी क्या है, सब जिम्मा जवाहर लाल नेहरू का ही है क्या। एक आदमी को बचाने में जुटी है सरकार, अडानी पर फिर से वार प्रियंका गांधी ने कहा कि आज आम आदमी के लिए आर्थिक सुरक्षा कवच को तोड़ा जा रहा है। हिमाचल में सेबों के कारोबार में भी अडानी को एंट्री दी गई है। उनके ही हाथ में कोल्ड स्टोरेज हैं। उन्होंने कहा कि देश देख रहा है कि कैसे एक आदमी को बचाया जा रहा है। सारे एयरपोर्ट, खदान, बंदरगाह और कंपनियां सिर्फ एक आदमी को दिए जा रहे हैं। जनता में यह विश्वास था कि कुछ नहीं है तो संविधान हमारी रक्षा करेगा। लेकिन आज आम लोगों में यह धारणा बनती जा रही है कि यह सरकार सिर्फ अडानी के लिए चल रही है। आज अमीर और अमीर हो रहा है और गरीब की गरीबी बढ़ती जा रही है। recent visitors 83