पीछे से ट्रेलर की जोरदार टक्कर में एक की मौत, छत्तीसगढ़-रायगढ़ में हाईवा चालक ने अचानक लगाए ब्रेक

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में  एनएच 49 पर हाईवा चालक के द्वारा अचानक ब्रेक लगा दिए जाने से पीछे से आ रही ट्रेलर हाईवा से टकरा गई। इस घटना में घायल ट्रेलर चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसकी मौत हो गई। इस मामले में ब्रांच मैनेजर की रिपोर्ट के बाद जुटमिल पुलिस ने हाईवा चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक, जुटमिल थाना में हेमेन्द्र दुम्बे ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह झारसुगुडा ओड़िसा का रहने वाला है तथा राजदीप रोडवेज प्रा0लि0 रायपुर के ट्रांसपोर्ट कंपनी में झारसुगुडा ब्रांच में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। हेमेन्द्र दुम्बे ने बताया की उनकी कंपनी का ट्रेलर का चालक राजेश यादव था, जो हमारे कंपनी में ड्राइवर का कार्य करता था। 15 दिसम्बर को राजेश यादव ट्रेलर में बोरी का गठान झारसुगडा से लोड कर बिलासपुर मुंगेली जा रहा था। उन्होंने आगे बताया कि इसी बीच अगले दिन 16 दिसंबर की शाम साढ़े 4 बजे के आसपास उसी कंपनी के अन्य दो ड्राइवर संजीत पासवान और दुर्गेश पासवान ने फोन करके बताया की ट्रेलर के चालक राजेश यादव को हाईवा के चालक ने एनएच 49 मे दर्रामुड़ा गांव के पास लापरवाही पूर्वक ब्रेक लगा दिए। जिससे हाईवा के पीछे राजेश यादव का ट्रेलर सीधे जा घुसा। इस घटना में राजेश यादव के सिर के आलावा शरीर के अन्य हिस्सों मे गंभीर चोट आई। घायल हालत में उसे मेडिकल कालेज रायगढ़ मे भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान कल शाम उसकी मौत हो गई। बहरहाल राजदीप रोडवेज प्रा.लि.झारसुगडा के ब्रांच मैनेजर की रिपोर्ट के बाद जुटमिल पुलिस ने हाइवा चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले को जांच शुरू कर दी है। recent visitors 44

इंडियाज़ बेस्ट डांसर वर्सेस सुपर डांसर: चैंपियन्स का टशन में शिरकत करेंगे हनी सिंह

मुंबई, बॉलीवुड के जानेमाने रैपर-गायक यो यो हनी सिंह,सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न के शो इंडियाज़ बेस्ट डांसर वर्सेस सुपर डांसर: चैंपियन्स का टशन में शिरकत करेंगे। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न का बहुचर्चित फ़ॉर्मेट, इंडियाज़ बेस्ट डांसर वर्सेस सुपर डांसर: चैंपियन्स का टशन इस क्रिसमस सीज़न में एक रोमांचक ट्रीट का वादा करता है! इस वीकेंड शाम सात बजे, शो अपने खास मेहमान दिग्गज यो यो हनी सिंह का स्वागत करेगा, जो रेमो डिसूज़ा, मलायका अरोड़ा, गीता कपूर और मेज़बान हर्ष लिंबाचिया के साथ प्रतियोगियों को चीयर करेंगे। आगामी एपिसोड्स में चुनौतियां तो सामने आएंगी ही, लेकिन इनके साथ ही उत्सव का माहौल भी बनेगा क्योंकि सांता क्लॉज़ दमदार एन्ट्री लेंगे, और अपने गिफ्ट बैग से, कुछ अनूठी चुनौतियां पेश करेंगे जो टीमों की रचनात्मकता, कौशल और टीम वर्क की परीक्षा लेंगे। चुनौतियों में शामिल हैं: बेस्ट फ़ुट फ़ॉरवर्ड, जिसमें अर्शिया और अनुराधा को अपनी क्षमता का प्रदर्शन करना होगा; अदला बदली, जिसमें परी + फ्लोरिना और विवेक + अकीना की टीमों को भूमिकाएं बदलना और एक विपरीत स्टाइल को अपनाना होगा; और डांस ऑफ़, जिसमें टीम एसडी से चुने गए रूपसा और वर्तिका, और टीम आईबीडी से चुने गए शिवांशु और अनिकेत के बीच डांस बैटल होगी, वह भी किसी अतिरिक्त एलिमेंट को जोड़े बिना। देसी प्रॉप चैलेंज के साथ यह मस्ती आगे बढ़ेगी, जिसमें गीता तेजस और आकाश को भेजेंगी और मलायका देपबर्णा, प्रतीक और सौम्या को भेजेंगी, जो प्रॉप्स के साथ अपनी प्रतिभा दिखाएंगे, और मज़ेदार मेरी मर्ज़ी 2.0, जिसमें संचित और अनिकेत को जज द्वारा निर्बाध रूप से बताए गए गानों के बीच बदलाव करना होगा। अकीना और अर्शिया के बीच की फाइनल बैटल हाई-एनर्जी परफ़ॉर्मेंस होगा, जिसे ज़रूर देखना चाहिए। सवाल-जवाब के एक मनोरंजक सत्र में, मेज़बान हर्ष लिम्बाचिया ने हनी सिंह से उनकी शानदार जीवनशैली, पिछले रिश्तों, और प्रसिद्ध हिट गानों के बारे में पूछा। एक पार्टी के लिए एक ही रात में 40 लाख खर्च करने के बारे में पूछे जाने पर, हनी ने स्पष्ट रूप से बताया, “यह दुबई की एक पुरानी कहानी है, जब नई नई शोहरत, नया नया पैसा मिला था…तब गलतियां हो जाती हैं। बिल आने तक हमें एहसास नहीं हुआ कि वह क्लब कितना महंगा था। लड़कियां हमारी टेबल पर आती रहीं और हमें लगा कि वे हमारे लिए ही वहां हैं। बाद में पता चला कि वे बिल बढ़ा रही थी!” हर्ष ने उनसे आगे पूछा, “तो कभी ऐसा हुआ कि आपका दिल टूटा हो, या आपने कभी किसी का तोड़ा है?” हनी ने जवाब दिया, “मुझ से बहुत टूटे हैं, हर 3-4 महीने में टूटते रहते हैं।” अपने प्रसिद्ध गाने ब्राउन रंग पर, हनी ने मुस्कुराते हुए खुलासा किया, “यह किसी और से नहीं बल्कि मलायका से प्रेरित था।” इस मस्ती को बढ़ाते हुए, हनी ने रेमो से पूछा कि क्या ये चुनौतियां असली थीं। रेमो ने प्रतियोगियों आकाश, अनिकेत और तेजस को हनी सिंह के लाइव गाने पर परफ़ॉर्मेंस करने के लिए बुलाया, जिससे साबित हुआ कि हर एक्ट उतना ही प्रामाणिक था जितना कि यह हो सकता है! recent visitors 56

मरीन ड्राइव में ‘खुशहाल एक साल’ इवेंट में रायपुरवासियों ने बढ़चढ़ कर लिया हिस्सा

सही जवाब देकर खूब उपहार भी बटोरे कटोरा तालाब के उद्यान में आज होगा तीसरा इवेंट  रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सफल नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार के एक साल पूरे हो गए हैं । जनसंपर्क विभाग द्वारा  खुशहाल एक साल इवेंट के ज़रिए छत्तीसगढ़ सरकार की पिछले एक साल की उपलब्धियों और योजनाओं को राजधानी रायपुर के लोगों के बीच पहुंचाया जा रहा है । मनोरंजन , गेम्स , हंसी मज़ाक के माहौल में लोगों को शासन की योजनाओं की जानकारी भी दी जा रही और इस बीच सरकार की पिछले एक साल की उपलब्धियों और योजनाओं संबंधी प्रश्न भी रोचक ढंग से पूछे जा रहे हैं । सही जवाब देने पर उन्हें आकर्षक गिफ्ट वाउचर्स , उपहार  भी दिए जा रहे हैं । योजनाओं की सही जानकारी और उस पर से सही जवाब देने पर मिलने वाले उपहार से लोगों के उत्साह में चार चांद लग रहा है । रविवार 15 दिसंबर मैग्नेटो मॉल से शुरू हुए खुशहाल एक साल इवेंट के सिलसिले की कड़ी में मंगलवार 17 दिसंबर को दूसरा कार्यक्रम तेलीबांधा स्थित मरीन ड्राइव में किया गया । शाम की गुलाबी ठंड में मरीन ड्राइव पे वॉक करने , फ़ूड और गेम जोन में आनेवाले सैकड़ों लोगों ने इवेंट शुरू होने पर रुक कर इसका भरपूर आंनद लिया । कोई खड़े खड़े , कोई तालाब किनारे बैठकर , तो कोई कुर्सी में बैठकर इवेंट का लुत्फ उठाता रहा । बच्चे , बड़े , बुजुर्ग , युवा सबने ख़ुशहाल एक साल इवेंट में भाग लेते हुए छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना , नियद नेल्ला नार योजना , औद्योगिक विकास नीति , बस्तर पर्यटन कॉरिडोर , बढ़ती विमान सेवाएं , अधोसंरचनात्मक विकास के कार्यों को दिल से सराहा । आज बुधवार को इसी कड़ी में कटोरा तालाब के उद्यान में शाम 6.30 बजे से खुशहाल एक सवाल इवेंट आयोजित किया जाएगा। recent visitors 44

27 दिसंबर को जी 5 पर होगा खोज-परछाइयों के उस पार का प्रीमियर

मुंबई, जगरनॉट द्वारा निर्मित, प्रबल बरुआ निर्देशित और शारिब हाशमी, अनुप्रिया गोयनका और आमिर दलवी अभिनीत, वेबसीरीज 'खोज – परछाइयों के उस पार' का प्रीमियर 27 दिसंबर को जी5 पर किया जाएगा। जी5 ने अपनी आगामी थ्रिलर सीरीज़ 'खोज – परछाइयों के उस पार', की घोषणा की है।जगरनॉट द्वारा निर्मित और प्रबल बरुआ निर्देशित, इस रहस्य थ्रिलर में शारीब हाशमी, अनुप्रिया गोयनका और आमिर दलवी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। 'खोज – परछाइयों के उस पार' एक जटिल रहस्य, पहचान और सत्य की खोज की कहानी है, जिसमें वेद अपनी पत्नी मीरा और बाद में होने वाली असहज घटनाओं की वास्तविकता का पता लगाने के लिए एक निरंतर मिशन पर निकलता है। 'खोज – परछाइयों के उस पार' जी5 पर 27 दिसंबर को प्रीमियर होने जा रही है। शारीब हाशमी ने 'खोज' का हिस्सा बनने पर अपनी खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा, मैं इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनकर बेहद उत्साहित हूं क्योंकि यह मेरी पहली वेब सीरीज है जिसमें मैं लीड रोल में हूं। जब मैंने खुद ट्रेलर देखा तो मुझे बहुत खुशी होने के साथ भावुकता महसूस हुई क्योंकि मैं लगभग हर फ्रेम में हूं, और मेरे लिए यह पहली बार है। मैं यह कह सकता हूं की ऐसे दर्शक जो मानसिक थ्रिलर देखना पसंद करते है, यह शो उनको सीट से बांधे रखेगा। और जब शो 27 दिसंबर को जी5 पर रिलीज होगा, तो मैं यह आग्रह करता हूं कि दर्शक इस सस्पेंस से भरपूर मानसिक थ्रिलर के साथ साल का अंत शानदार तरीके से करें। अनुप्रिया गोयंका ने कहा, हम जी5 पर ' खोज' के प्रीमियर को लेकर पूरी तरह से उत्साहित हैं, जो वास्तव में उस प्यार और पहचान के योग्य है जो इसे मिलने वाला है। जो लोग ट्रेलर से मोहित हैं, मैं आपको विश्वास दिलाती हूं,यह केवल उस थ्रिल का एक झलक है जो आगे इंतजार कर रहा है। पूरी कास्ट, जिसमें मैं भी शामिल हूं, ने इस प्रोजेक्ट में अपने जुनून, मेहनत और दिल को लगाया है। इसके रोमांचक मोड़ों, सस्पेंस और दिलचस्पी के साथ, 'खोज' दर्शकों को पूरी तरह से व्यस्त और सीट से बांधे रखने का वादा करती है। निर्देशक प्रबल बरुआ ने कहा, मैं शारिब हाशमी और अनुप्रिया गोयनका जैसे अविश्वसनीय अभिनेताओं के सहयोग से खोज को जीवंत करने के लिए बेहद उत्साहित हूं, जिनके साथ काम करना बेहद मजेदार था। हमें उम्मीद है कि दर्शकों को हमारे द्वारा तैयार किए गए ट्विस्ट और सस्पेंस पसंद आएंगे क्योंकि यह उन्हें अंत तक उलझाए रखेगा। अब जबकि ट्रेलर रिलीज़ हो चुका है और शो 27 दिसंबर को जी5 पर प्रीमियर होने के लिए पूरी तरह से तैयार है, मैं बस यही उम्मीद करता हूं कि दर्शक जी5 पर खोज देखेंगे और हमारी मेहनत का समर्थन करेंगे।   recent visitors 56

आगर मालवा में बस हादसा, दिल्ली से इंदौर जा रही बस पलटी, 20 से ज्यादा घायल, 1 बच्ची की मौत

राजगढ़ आगर मालवा ज़िले में बुधवार सुबह एक सड़क हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई। इसमें 20 से ज़्यादा लोग घायल हो गए। दिल्ली से इंदौर जा रही एक बस सुबह लगभग 7 बजे सुसनेर के पास पलट गई। हादसा उज्जैन-झालावाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग 552G पर किटखेड़ी मोड़ के पास हुआ। हादसे के बाद बस में फंसी बच्ची को जेसीबी की मदद से निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घायलों को तुरंत पास के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां कुछ को गंभीर चोटों के कारण ज़िला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कलेक्टर, एसपी समेत कई आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य का जायज़ा लिया। कैसे हुआ हादसा हादसा सुबह करीब 7 बजे सुसनेर के पास किटखेड़ी मोड़ पर हुआ। बताया जा रहा है कि बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के वक़्त बस में लगभग 30 यात्री सवार थे। दुर्घटना के तुरंत बाद चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने मदद के लिए आगे आकर घायलों को बस से बाहर निकाला। एक 6 साल की बच्ची बस के नीचे दब गई थी। जेसीबी मशीन की मदद से बस को हटाकर बच्ची को निकाला गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। मौके पर पहुंचे आला अधिकारी हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन हरकत में आ गया। सभी घायलों को फौरन सुसनेर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों ने घायलों का इलाज शुरू किया। करीब 8-9 लोगों को गंभीर चोटें आई थीं, जिन्हें ज़िला अस्पताल रेफर कर दिया गया। SDOP देवनारायण यादव समेत कई पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना। हादसे की ख़बर मिलते ही कलेक्टर राघवेंद्र सिंह और एसपी विनोद कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का मुआयना किया और बाद में अस्पताल जाकर घायलों से मिले और उनका हाल-चाल पूछा। मीडिया से बोले एसपी एसपी विनोद कुमार सिंह ने मीडिया को बताया, 'दिल्ली से इंदौर जा रही बस में लगभग 30 यात्री सवार थे। इस हादसे में 20 लोग घायल हुए हैं। कुछ घायलों को फ्रैक्चर और गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें जिला अस्पताल भेजा गया है। हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई है।' हादसे की जांच कर रही पुलिस पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में बताया जा रहा है कि बस तेज़ रफ़्तार और चालक की लापरवाही के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई। हालांकि, पुलिस अभी भी मामले की गहनता से जांच कर रही है। प्रशासन ने घायलों और मृतक बच्ची के परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। recent visitors 178

‘सत्य, अहिंसा और सामाजिक सद्भावना सिखाई’, छत्तीसगढ़-राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरू घासीदास जयन्ती पर दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सतनाम पंथ के प्रवर्तक बाबा गुरू घासीदास जी की 18 दिसंबर को जयंती पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। सीएम साय ने कहा है कि बाबा गुरू घासीदास जी ने अपने उपदेशों के माध्यम से दुनिया को सत्य, अहिंसा और सामाजिक सद्भावना का मार्ग दिखाया। उन्होंने सम्पूर्ण मानव जाति को ’मनखे-मनखे एक समान’ का प्रेरक संदेश देकर समानता और मानवता का पाठ पढ़ाया। बाबा जी ने छत्तीसगढ़ में सामाजिक और आध्यात्मिक जागरण की आधारशिला रखी। उन्होंने लोगों को मानवीय गुणों के विकास का रास्ता दिखाया और नैतिक मूल्यों की पुनर्स्थापना की। सीएम साय ने कहा कि गुरू घासीदास जी का जीवन दर्शन और विचार मूल्य आज भी प्रासंगिक और समस्त मानव जाति के लिए अनुकरणीय हैं। राज्यपाल रमेन डेका ने संत बाबा गुरू घासीदास की जयंती पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। राज्यपाल डेका ने कहा कि महान संत बाबा गुरू घासीदास ने सामाजिक, आर्थिक, शोषण और जातिवाद, सामंतियों के अन्याय और अत्याचार के विरूद्ध आवाज उठायी। उन्होंने मानव-मानव एक समान है का संदेश देकर सद्मार्ग में चलने का रास्ता दिखाया। राज्यपाल डेका ने कहा कि समाज को एकता के सूत्र में पिरोने वाले बाबा गुरू घासीदास शांति, समरसता और सद्भावना के प्रतीक हैं। समाज में व्यास भेदभाव एवं असमानता को दूर कर समता मूलक समाज स्थापित करने के लिए नई दिशा प्रदान करने में उनका अतुलनीय योगदान है। उनके उपदेश आज भी प्रासंगिक हैं। संत गुरु घासीदास की जयंती पर प्रदेश के एक छोर से लेकर दूसरे छोर तक जोरदार आयोजन की तैयारी चल रही है. देश-प्रदेश से हजारों की संख्या में लोग गुरु घासीदास की जन्मस्थली गिरौधपुरी धाम पहुंच रहे हैं. इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को बाबा घासीदास की जयंती पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं. बता दें कि छत्तीसगढ़ के गिरोदपुरी में 18 दिसंबर 1756 को घासीदास का जन्म सतनामी जाति में हुआ था. गुरु घासीदास महंगू दास और अमरौतिन माता के पुत्र घासीदास ने सतनाम का प्रचार किया. गुरु घासीदास के बाद उनके पुत्र गुरु बालकदास ने शिक्षाओं और परंपरा को आगे बढ़ाया. बाबा गुरु घासीदास के जीवनकाल में भारत में राजनीतिक माहौल शोषण का था. घासीदास ने कम उम्र में जाति व्यवस्था की बुराइयों का अनुभव किया, जिससे उन्हें जाति-ग्रस्त समाज में सामाजिक गतिशीलता को समझने और सामाजिक असमानता को खारिज करने में मदद मिली. गुरु घासीदास ने छत्तीसगढ़ में सतनामी समुदाय की स्थापना “सतनाम” अर्थात सत्य और समानता पर आधारित की थी. गुरु घासीदास ने सत्य का प्रतीक जय स्तंभ बनाया, जिसमें लकड़ी का एक सफेद रंग का लट्ठा, जिसके ऊपर सफेद झंडा लगा होता है. यह संरचना एक श्वेत व्यक्ति को दर्शाती है, जो सत्य का पालन करता है. सफेद झंडा शांति का संकेत देता है. ‘मनखे-मनखे एक समान’ का दिया संदेश सीएम साय ने ट्वीट कर लिखा कि सतनाम पंथ के प्रवर्तक गुरु घासीदास की जयंती पर समस्त प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं. बाबा गुरु घासीदास ने सम्पूर्ण मानव जाति को ’मनखे-मनखे एक समान’ का प्रेरक संदेश देकर समानता और मानवता का पाठ पढ़ाया. उन्होंने छत्तीसगढ़ में सामाजिक और आध्यात्मिक जागरण की आधारशिला रखी. उनका जीवन दर्शन और विचार मूल्य आज भी प्रासंगिक और समस्त मानव जाति के लिए अनुकरणीय है. """सतनाम पंथ के प्रवर्तक बाबा गुरू घासीदास जी की जयंती पर समस्त प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं।    बाबा गुरू घासीदास जी ने सम्पूर्ण मानव जाति को ’मनखे-मनखे एक समान’ का प्रेरक संदेश देकर समानता और मानवता का पाठ पढ़ाया। उन्होंने छत्तीसगढ़ में सामाजिक और आध्यात्मिक जागरण की… pic.twitter.com/UJgQUWS7uE     — Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) December 18, 2024""" recent visitors 104

श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड नीलबड़ ब्रांच का शुभारंभ

सुशील दामले ( विशेष संवाददाता ) नीलबड़ ! राजधानी स्थित नीलबड़ मेन रोड में श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड के नए कार्यालय का शुभारंभ हुआ,वही मुख्य अतिथि के रूप में स्टेट हेड शैलेश वर्मा एवं ब्रांच मैनेजर संदीप मिश्रा उपस्थित रहे,मुख्य अतिथि के द्वारा रीबन काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया ! वही स्टेट हेड शैलेश वर्मा ने हमें बताया कि,श्रीराम फाइनेंस आम जनता का भरोसा एवं विश्वास प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है,श्रीराम फाइनेंस ने अब गोल्ड की दुनिया में भी अपना कदम रखा है,वही 4 पहिया एवं कमर्शियल गाड़ीयो के फाइनेंस के साथ-साथ अब गोल्ड में भी श्रीराम फाइनेंस सेवा उपलब्ध करा रहा है,कम ब्याज में आपको यहां पर संपूर्ण सुविधा उपलब्ध करा रहे है ! इस अवसर पर ब्रांच मैनेजर संदीप मिश्रा,ब्रांच टीम लीडर दीपक कुमार गौर,कलेक्शन मैनेजर पंकज चौहान,ब्रांच कस्टमर सपोर्ट एग्जीक्यूटिव मिस्टर अंकू बिसेन आदि बड़ी संख्या में कर्मचारी,अधिकारी एवं और कस्टमर मौजूद रहे recent visitors 135