Thursday, July 2, 2026 2:02 am

रक्तदान शिविर रेडक्रॉस सोसायटी के तहत् 8 लोगों किया रक्तदान

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी राज्य से प्राप्त निर्देशानुसार 9 दिसंबर से 20 दिसंबर को जिले में एनपी-एनसीडी कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखंड वार स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ था। जिसके तहत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खरे के मार्गदर्शन में दिनांक 19 दिसंबर को विकासखंड चिकित्सा अधिकारी डॉ.सौभाग्य शरण सिंह के अगुवाई में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनेंद्रगढ में स्वास्थ्य शिविर के साथ रक्तदान शिविर रेड क्रॉस सोसायटी के द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें कुल 08 लोगों ने रक्तदान कर महादान दिया, रक्तदान शिविर के अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनेद्रगढ़ में नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों से चिन्हांकित गंभीर बीमारियों से ग्रसित मरीजों को विषय विशेषज्ञ के माध्यम से जांच एवं उपचार किया गया। जिसमें लगभग 107 लोग लाभान्वित हुए यह शिविर 20 दिसंबर को विकासखंड खड़गवां एवं विकासखंड जनकपुर में आयोजित किया जाना है। उक्त शिविर में मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खरे, जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. पुष्पेंद्र सोनी, जिला नोडल अधिकारी, एन.सी.डी. कार्यक्रम राकेश वर्मा रेडक्रॉस सोसायटी के नोडल सौमेंद्र मंडल, विकास खंड कार्यक्रम प्रबंधक एवं बीईटीओ तथा अन्य स्वास्थ्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। recent visitors 77

अब मायावती ने होम मिनिस्टर अमित शाह को माफी मांगने और अपने शब्दों को वापस लेने की नसीहत दी

नई दिल्ली बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर को लेकर अमित शाह के भाषण के एक हिस्से पर मचे बवाल के बीच मायावती ने भी मोर्चा संभाल लिया है। उन्होंने होम मिनिस्टर अमित शाह को माफी मांगने और अपने शब्दों को वापस लेने की नसीहत दी है। मायावती ने गुरुवार को लखनऊ में कहा कि यदि अमित शाह ने माफी नहीं मांगी तो फिर दलित समाज भूल नहीं सकेगा। यही नहीं उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अमित शाह के बयान से पूरे देश के दलितों में गुस्सा है। वह उन्हें भगवान की मानते हैं। ऐसे में अमित शाह के बयान का बड़ा असर हो सकता है। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि माफी न मांगने पर भाजपा का हाल भी कांग्रेस जैसा हो सकता है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा, 'अमित शाह के बयान से बाबासाहेब आंबेडकर के अनुयायियों में जबरदस्त गुस्सा व्याप्त है। अमित शाह को अपने कहे शब्दों को वापस ले लेना चाहिए और पश्चाताप भी करना चाहिए। ऐसा नहीं किया तो फिर आंबेडकर के अनुयायी कभी इसे भूला नहीं पाएंगे और माफ नहीं कर सकेंगे। यह ऐसा ही होगा, जैसे कांग्रेस के तमाम पापों को आज भी बाबासाहेब आंबेडकर के अनुयायी भुला नहीं सकेंगे। कांग्रेस कितने ही रंग और ढंग बदल ले, लेकिन लोग उस पर भरोसा नहीं कर सके हैं। मायावती ने कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस ने बाबासाहेब के देहांत के बाद उनके नाम को और संविधान निर्माण में रहे उनके योगदान को मिटाने की भी पूरी-पूरी कोशिश की है। यह पार्टी अपने मकसद में कामयाब हो जाती, लेकिन मान्यवर कांशीराम के आगे आने से ऐसा नहीं हो सका। यही नहीं इस मिशन को मंजिल तक पहुंचाने के लिए मुझे भी अपनी जिंदगी समर्पित करनी पड़ी। लेकिन आज अलग-अलग पार्टियां तमाम हथकंडे अपनाकर उनकी विरासत को खत्म करना चाहती हैं।’ उन्होंने कहा कि बसपा की सरकार 4 बार यूपी में रही और लखनऊ एवं नोएडा में हमने उनके नाम पर कई भव्य स्मारक बनाए। उनके नाम पर हमने किए जिले भी बनाए, लेकिन समाजवादी पार्टी ने नामों को बदल दिया। मायावती ने कहा कि दलित समाज के तमाम संतों, गुरुओं को बसपा ने हमेशा सम्मान दिया है। अब कांग्रेस और भाजपा आदि की नींद उड़ी हुई है। मायावती ने कहा कि भाजपा जैसे दल तो अब मजबूर होकर कुछ कदम उठा रहे हैं। अब कांग्रेस भी दलित वर्ग को लुभाने के लिए किस्म-किस्म के हथकंडे अपना रही है। अब कांग्रेस भी यही कोशिश कर रही है कि अमित शाह के बयान के आधार पर वोट बटोर लिए जाएं। recent visitors 64

महिलाओं को साधने की जद्दोजहद, दिल्ली में बड़े ऐलान की तैयारी, AAP से भी ज्यादा पैसा देने का वादा कर सकती है BJP!

नई दिल्ली दिल्ली में सभी पार्टियां आधी आबादी यानी महिलाओं को साधने की जद्दोजहद कर रहे हैं। सत्तासीन आम आदमी पार्टी (आप) ने जहां ऐलान किया है कि वह जल्द ही मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना की पहली किस्त (1000 रुपए) महिलाओं के खाते में भेजेगी। वहीं भाजपा आप से बड़ी योजना के ऐलान को लेकर तैयारी कर रही है। ऐसी अटकले हैं कि भाजपा अपने घोषणापत्र में महिलाओं के लिए एक योजना का ऐलान कर सकती है, जिसके तहत उन्हें प्रतिमाह 2,500 रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा पार्टी छठ पूजा या करवा चौथ जैसे त्यौहारों के दौरान साल में एक बार लगभग 1,000 रुपये देगी। दोबारा जीतने पर 2100 देगी आप सरकार आप सरकार ने हाल ही में महिला सम्मान योजना शुरू की है, जिसके तहत 18 वर्ष से अधिक आयु की पात्र महिलाओं को 1,000 रुपये की मासिक वित्तीय सहायता देने का वादा किया गया है, जिसकी रकम दोबारा सत्ता में आने पर बढ़कर 2,100 रुपये कर दी जाएगी। वहीं टीओआई ने भाजपा पदाधिकारियों के हवाले से बताया है कि घोषणापत्र समिति पार्टी शासित राज्यों में चल रही डायरेक्ट ट्रांसफर वाली योजनाओं की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि लाभार्थियों के लिए सटीक राशि फिलहाल तय नहीं हुई है, लेकिन यह निश्चित तौर पर आप के वादे से ज्यादा होगी। फ्री योजनाओं का मिलता रहेगा लाभ भाजपा के एक अन्य पदाधिकारी ने कहा कि घोषणापत्र में पार्टी लोगों को आश्वस्त करेगी कि वह पानी और बिजली की मौजूदा मुफ्त योजनाएं जारी रखेगी। दिल्ली सरकार प्रति माह 200 यूनिट तक बिजली इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं को मुफ्त बिजली देती है। हर महीने 201 से 400 यूनिट बिजली की खपत करने वालों को 50 फीसदी सब्सिडी दी जाती है। वहीं 20,000 लीटर तक पानी इस्तेमाल करने वाले घरेलू उपभोक्ताओं को भी इतनी ही सब्सिडी मिलती है। जनता से मांगे सुझाव दिल्ली भाजपा ने इस महीने की शुरुआत में घोषणापत्र तैयार करने से पहले जनता से सुझाव मांगने के लिए इस महीने की शुरुआत में 'मेरी दिल्ली मेरा संकल्प भाजपा' नाम से एक अभियान शुरू किया था। पार्टी जिन फीडबैक और मुद्दों पर काम कर रही है, उनमें नौकरी की सुरक्षा, वेतन संशोधन और छात्रों के लिए स्कॉलरशिप शामिल हैं। एक नेता ने कहा कि दिल्ली के लोग जानते हैं कि भाजपा कानूनों में बदलाव करने की बेहतर स्थिति में है, क्योंकि केंद्र में भी हमारी सरकार है। recent visitors 78

मध्यप्रदेश शासन वन विभाग द्वारा राष्ट्रीय उद्यान-जू में अनुभूति कार्यक्रम का आयोजन

भोपाल मध्यप्रदेश शासन वन विभाग द्वारा अनुभूति कार्यक्रम 2024-25 के अंतर्गत स्कूली विद्यार्थियों को वन, वन्यप्राणी एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति अनुभूति कराकर उनके संरक्षण हेतु जागरूक करना एवं सहभागिता हेतु प्रेरित करने के साथ-साथ वन विभाग एवं विभागीय कार्यों, उत्तरदायित्वों एवं चुनौतियों से विद्यार्थियों को अवगत कराने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश ईको पर्यटन विकास बोर्ड के समन्वय से "मैं भी बाघ" और "हम हैं बदलाव" थीम पर आयोजित प्रशिक्षण सह जागरूकता शिविर वत्त विहार राष्ट्रीय उद्यान में आज 19 दिसम्बर को आयोजित किया गया, जिसमें शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ उच्चतर माध्यमिक विद्यलाय भोपाल के दृष्टि बाधित 15, श्रवण बाधित 83, बौद्धिक विकलांग 11 एवं मूकबधिर 6 विद्यार्थियों सहित कुल 115 विद्यार्थियों एवं 7 शिक्षकों ने भाग लिया। अनुभूति कार्यक्रम के मास्टर ट्रेनर के रूप में डॉ. एस.आर. वाघमारे, सेवा निवृत उप वन संरक्षक एवं डॉ. एस.आर. वाघमारे, सेवा निवृत उप वन संरक्षक उपस्थित रहे। साथ ही श्री विजय नंदवंशी बायोलॉजिस्ट भी उपस्थित रहे। इस दौरान संचालक वन विहार श्री मीना अवधेशकुमार शिवकुमार, सहायक संचालक वन विहार श्री एस.के. सिन्हा एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी भी उपस्थित रहे। शिविर में सम्मिलित हुये प्रत्येक बच्चे को अनुभूति बुक, अनुभूति बैग, केप, वन विहार के ब्रोशर के साथ-साथ जलीय पक्षी, स्थलीय पक्षी, तितली प्रजाति, गिद्ध कुंजी के ब्रोशर भी प्रदान किये गये। कार्यक्रम की शुरूआत दिव्यांग बच्चों द्वारा राष्ट्रगान से की गई। विद्यार्थियों को मास्टर ट्रेनर एवं नवीन प्रेरकों द्वारा पक्षी दर्शन, वन्यप्राणी दर्शन, प्रकृति पथ भ्रमण, स्थल पर विद्यमान वानिकी गतिविधियों एवं फूड चैन की जानकारी प्रदान की गई। साथ ही फूड वेब, फूड चेन सम्बंधित खेल, खेलकर जानकारी प्राप्त की। वन, वन्यप्राणी व पर्यावरण से संबंधित रोचक गतिविधियों कराई गई एवं जानकारी प्रदान कर उनकी जिज्ञासाओं को शांत किया गया। इसी प्रकार दृष्टि दिव्यांग बच्चों ने चिड़ियों और वन्यप्राणियों की आवाज सुनकर उनकी पहचान की तथा शाकाहारी वन्यप्राणियों के सींग, एंटलर एवं वन्यप्राणियों के मॉडल को छूकर उन्हें समझा। कार्यक्रम के अंत में दिव्यांग बच्चों द्वारा एक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर संचालक वन विहार श्री मीना अवधेश कुमार शिवकुमार द्वारा शिविर में सम्मिलित बच्चों को शपथ दिलाई गई एवं पुरस्कार तथा प्रमाण-पत्र वितरण किये गये। अनुभूति कार्यक्रम के अंतर्गत आगामी शिविर 26 दिसम्बर 2024 को वन विहार में आयोजित किया जावेगा।   recent visitors 54

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने झंडी दिखाकर भोजन वितरण वाहनों को रवाना किया, स्कूली बच्चों को प्रतीक स्वरूप मध्यान्ह भोजन वितरित किया

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्वों का स्त्रोत आहार ही है। आहार की शुद्धता इसकी महत्ता को कई गुना बढ़ा देती है। आहार की शुद्धता का महत्व बताते हुए भगवान श्रीकृष्ण ने श्रीमद्भगवद् गीता में कहा है कि शुद्ध आहार से ही विचार की शुद्धता संभव है। अक्षय पात्र फाउंडेशन इस दृष्टि से स्कूली बच्चों को मध्यान्ह भोजन के माध्यम से नवजीवन परोस रही है। पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी अक्षय पात्र फाउंडेशन द्वारा शिक्षा के लिए भरपूर भोजन के अंतर्गत संचालित गतिविधियों की प्रशंसा की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अक्षय पात्र परिसर में आयोजित कार्यक्रम का दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने झंडी दिखाकर भोजन वितरण वाहनों को रवाना किया तथा 10 स्कूली बच्चों को प्रतीक स्वरूप मध्यान्ह भोजन वितरित भी किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का अंगवस्त्रम तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिवादन किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अक्षय पात्र फाउंडेशन के केंद्रीकृत किचन में पहुंचकर भोजन बनाने की स्वचालित प्रक्रिया का अवलोकन किया। वे दाल-रोटी बनाने की प्रक्रिया में सहभागी भी हुए। प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के अंतर्गत भोपाल नगरीय क्षेत्र की शासकीय शालाओं को इस बेस किचन से ही मध्यान्ह मध्यान भोजन सप्लाई होता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अक्षय पात्र फाउंडेशन द्वारा 76 कर्मचारियों की टीम और 38 वाहनों के माध्यम से भोपाल के 645 स्कूलों को शुद्ध, पौष्टिक और गुणवत्तायुक्त मिड-डे मील उपलब्ध कराया जा रहा है। एक साथ 40 हजार रोटियां तैयार करना, दाल और सब्जी बनाने में भी मशीनीकृत प्रक्रियाएं अपनाना अभिभूत करने वाला है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि संतवृंद के माध्यम से भोजन बनाने की इस प्रक्रिया से पवित्र भाव का संचार भी होता है। अक्षय पात्र फाउंडेशन का यह संकल्प आने वाले समय में बेहतर स्वास्थ्य और शुद्ध मानसिकता वाले समाज के निर्माण में सहायक होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एचइजी लिमिटेड के चेयरमेन और मैनेजिंग डायरेक्टर रवि झुनझुनवाला, अक्षय पात्र फाउंडेशन के संस्थापक और चेयरमेन पद्मश्री मधु पंडित दासा और भोपाल कलस्टर के अध्यक्ष आचार्य रतन दासा सहित फाउंडेशन के सभी सहयोगियों और कर्मचारियों का इस पुनीत सेवा के लिए अभिवादन किया। पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री ने किया संबोधित पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि अक्षय पात्र फाउंडेशन द्वारा शालाओं में विद्यार्थियों को पौष्टिक और स्वादिष्ट आहार उपलब्ध करा रहा है। फाउंडेशन द्वारा बच्चों की रूचि अनुसार भोजन से बच्चों को शालाओं से जोड़े रखने में भी मदद मिल रही है। recent visitors 50

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह, मुख्यमंत्री श्री साय एवं नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत ने किया विमोचन

रायपुर छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर विधानसभा सचिवालय द्वारा प्रकाशित तीन किताबों का आज विमोचन किया गया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह,  मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने विधानसभा परिसर स्थित अध्यक्ष के कक्ष में षष्‍ठ्म विधानसभा के  सदस्यों की परिचयात्मक जानकारियों पर केन्द्रित प्रकाशन ‘‘सदस्य परिचय षष्‍ठ्म विधानसभा’’, ‘‘छत्तीसगढ़ विधानसभा एक परिचय’’ एवं  विधान सभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के अध्यक्षीय कार्यकाल के ‘‘प्रथम वर्ष’’ का विमोचन किया गया। इस अवसर पर संसदीय कार्यमंत्री श्री केदार कश्यप, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री प्रेम प्रकाश पाण्डेय, पूर्व विधानसभा श्री धरमलाल कौशिक, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री गौरीशंकर अग्रवाल, विधायकगण एवं विधानसभा के सचिव श्री दिनेश शर्मा भी उपस्थित थे । ‘‘सदस्य परिचय षष्‍ठ्म विधानसभा’’ पुस्तक में छत्तीसगढ विधानसभा के प्रत्येक सदस्य के जीवन परिचय के अंत में उनके निर्वाचन के परिणाम का विवरण निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के आधार पर सम्मिलित किया गया है। छत्तीसगढ़ विधान सभा की संसदीय कार्यप्रणाली का जन-जन तक प्रसार हो और विधान सभा में जनप्रतिनिधियों की भूमिका एवं संपादित होने वाले कार्यों से जनता को अवगत कराने हेतु "छत्तीसगढ़ विधानसभा एक परिचय" (संक्षेप में) का प्रकाशन किया गया है। पुस्तक के अंत में सदस्यों के संबंध में विभिन्न विश्लेषणात्मक विवरण भी दिये गये हैं । इस अवसर पर अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि 14 दिसम्बर, 2024 से विधानसभा की स्थापना दिवस का रजत जयंती वर्ष आरंभ हो गया है। विगत 24 वर्षों में छत्तीसगढ़ विधानसभा ने संसदीय मूल्यों के संरक्षण और संवर्धन के लिए उच्च मानकों को स्पर्श किया है। यह हम सबके लिए गर्व का विषय है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि है कि षष्ठ्म विधानसभा के शेष कार्यकाल में छत्तीसगढ़ विधानसभा का वर्तमान सदन संसदीय नवाचारों को आत्मसात करते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूती देने के अपने गुरुत्तर संसदीय दायित्वों का सफलता पूर्वक निर्वहन करने में सफल होगा। recent visitors 44

नेवी में मार्कोस कमांडो महेंद्र सिंह दर्दनाक नाव हादसे में हुए शहीद, होने वाले थे दो महीने में रिटायर

मुंबई मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया और एलिफेंटा के बीच हुए एक दर्दनाक नाव हादसे में राजस्थान के रेनवाल तहसील के जूनसिया गांव के निवासी महेंद्र सिंह राजपूत शहीद हो गए। महेंद्र सिंह भारतीय नेवी में मार्कोस कमांडो के पद पर कार्यरत थे और दो महीने बाद ही सेवानिवृत्त होने वाले थे। उनकी उम्र 34 वर्ष थी। इस हादसे की खबर से उनके गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। 13 लोगों की मौत, 101 लोगों को बचाया गया हादसा बुधवार को हुआ, जब नीलकमल नाम की एक बोट गेटवे ऑफ इंडिया से एलिफेंटा जा रही थी। बोट नेवी के एक जहाज से टकराकर समुद्र में पलट गई। इस हादसे में महेंद्र सिंह समेत 13 लोगों की जान चली गई, जिनमें तीन नेवी के जवान भी शामिल थे। जबकि 101 लोगों को बचा लिया गया, कुछ लोग अभी भी लापता हैं। महेंद्र सिंह धोनी को दे चुके थे ट्रेनिंग महेंद्र सिंह न केवल भारतीय नेवी के एक कुशल कमांडो थे, बल्कि उनकी बहुमुखी प्रतिभा भी थी। परिवार से मिली जानकारी के मुताबिक, महेंद्र सिंह ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को गन चलाने की ट्रेनिंग भी दी थी। उनका यह योगदान उनकी बहादुरी और देशसेवा के प्रति समर्पण को दर्शाता है। गांव में शोक की लहर महेंद्र सिंह के शहीद होने की खबर सुनकर उनके परिवार और गांववालों का रो-रोकर बुरा हाल है। रेनवाल की तहसीलदार कोमल यादव ने बताया कि महेंद्र सिंह का शव गुरुवार दोपहर तक उनके गांव पहुंचेगा और यहां राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। क्षेत्र के लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए बड़ी संख्या में इकट्ठा हो रहे हैं। प्रशासन की ओर से मदद महेंद्र सिंह के परिवार को सांत्वना देने के लिए प्रशासन और स्थानीय लोग सक्रिय हैं। इस हादसे ने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया है और लोग उनकी वीरता और देशसेवा को याद कर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। recent visitors 158