विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने की केन्द्रीय मंत्री वैष्णव से मुलाकात, राजस्थान-अजमेर में आई.टी पार्क जल्द ही होगा शुरु

जयपुर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान केन्द्रीय सूचना प्रौ‌द्योगिकी विभाग के मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर अजमेर में आई.टी पार्क को शीघ्र की शुरू करवाने का अनुरोध किया। श्री देवनानी को श्री वैष्णव ने पार्क के जल्दी शुरू करने का आश्वासन दिया। देवनानी ने कहा कि वर्तमान में अजमेर के युवाओं को आई.टी. के क्षेत्र में प्रशिक्षण प्राप्त करने, स्टार्टअप स्थापित करने, रोजगार की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु जयपुर अथवा देश के अन्य क्षेत्रों में जाना पड़ता है जबकि अजमेर जिला मुख्यालय पर इस क्षेत्र में अपार संभावनाएँ है। इन तथ्यों के आधार पर अजमेर शहरी क्षेत्र में राज्य सरकार दवारा बजट 2024 में आई.टी. पार्क के स्थापना की घोषणा की गई थी। पार्क के लिए अजमेर विकास प्राधिकरण द्वारा माकड़वाली गांव में भूमि का आवंटन कर दिया गया है। विधान सभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने कहा कि अजमेर में आई.टी. पार्क की स्थापना की घोषणा से युवाओं एवं उनके परिवारों में एक उम्मीद की किरण बन गई है। तकनीकि से दक्ष अजमेर का युवा वर्ग अजमेर क्षेत्र में रहकर ही अजमेर वासियों की सेवा कर सकेंगे। आई.टी. पार्क की स्थापना होने से प्रदेश व प्रदेश के बाहर के युवा भी आई.टी. क्षेत्र में काम करने के लिए आ सकेंगे। इससे अजमेर की देश में नई पहचान बन सकेंगी। विधान सभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने केन्द्रीय मंत्री श्री वैष्णव से आग्रह किया कि आई.टी. क्षेत्र की बड़े संस्‍थानों को अजमेर में आई.टी. पार्क के लिए निवेश हेतु केन्द्र सरकार द्वारा आवश्यक सहयोग मिलेगा तो राज्य सरकार ‌द्वारा की गई बजट घोषणा की शीघ्र क्रियान्विति संभव हो सकेगी। recent visitors 146

54 के हुए सोहेल खान, सलमान की खास दोस्त यूलिया वंतूर ने दी शुभकामनाएं

मुंबई, बालीवुड के भाईजान सलमान खान के साथ कथित अफेयर को लेकर सुर्खियों में आई गायिका-अभिनेत्री यूलिया वंतूर ने शनिवार को सोहेल खान के 54वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं। यूलिया ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर सोहेल की डांस करती एक तस्वीर शेयर की। तस्वीर में सोहेल डेनिम लुक में काफी दिखाई पड़ रहे हैं। यूलिया ने तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो प्यारे सोहेल खान। आप हमेशा स्वस्थ, प्यारे और खुश रहें।” हाल ही में यूलिया ने दुबई में रिकी मार्टिन के कॉन्सर्ट में परफॉर्म किया था। अपनी गायकी और स्टेज प्रेजेंस से उन्होंने दर्शकों को काफी प्रभावित किया था। यह कॉन्सर्ट 14 दिसंबर, 2024 को दुबई के कोका-कोला एरिना में आयोजित किया गया था। यूलिया ने कलाकार के साथ मंच साझा करने के बारे में भी बात की थी और इसे अपने लिए ‘सपने के सच होने’ जैसा पल बताया था। उन्होंने कहा, “जब से मैंने गाना शुरू किया है, तब से सालों से मैं इसे महसूस कर रही हूं। यह मेरे लिए एक बेहतरीन पल था। एक कलाकार के तौर पर रिकी मार्टिन के साथ एक ही मंच पर होना बहुत ही संतोषप्रद अनुभव है, जिन्हें मैं वाकई प्यार करती हूं और सराहती हूं। एक इंसान के तौर पर भी उनसे बात करने के बाद पता चला कि वाकई वो बहुत दयालु और मदद करने वाले इंसान हैं, बिल्कुल वैसा ही जैसा मैंने सोचा था। जो लोग मुझे जानते हैं और मुझे फॉलो करते हैं, वे समझते हैं कि मेरे लिए यह कितना बड़ा सपना सच होने जैसा था।” उन्होंने आगे बताया, “मुझे वाकई गर्व है कि रिकी मार्टिन की टीम और ब्लूब्लड की टीम ने मुझे दुबई में उनके शानदार शो का हिस्सा बनने और परफॉर्म करने के लिए चुना। यह दूसरी बार है जब मैंने इस लिखा है, इसके लिए साइन किया है और इसे संभव बनाने के लिए भरोसा किया है। अगर आप अपने सपनों पर विश्वास करते हैं और उनके लिए कड़ी मेहनत करते हैं, तो वे निश्चित रूप से सच होते हैं।” recent visitors 74

भूमिका गुरुंग बोलीं- ‘मानसिक अवरोधों को तोड़ने में मदद करती है अलग-अलग तरह की भूमिका’

मुंबई,  टीवी अभिनेत्री भूमिका गुरुंग ने अलग-अलग तरह की भूमिका को निभाने को लेकर अपने विचार साझा किए। उन्होंने बताया कि अलग-अलग तरह की भूमिका मानसिक अवरोधों को तोड़ने और एक कलाकार के रूप में अपनी सीमाओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। वर्तमान में ‘बस इतना सा ख्वाब’ में ‘शगुन’ की भूमिका निभा रही अभिनेत्री ने बताया कि ‘शगुन’ की भूमिका उनके व्यक्तिगत विकास को भी दिखाती है। इस बारे में बात करते हुए अभिनेत्री ने साझा किया, “मुझे एहसास हुआ कि मैं सिर्फ मुख्य भूमिकाओं तक सीमित नहीं रहना चाहती। अगर सही तरह से निभाया जाए तो एक किरदार कम से कम स्क्रीन टाइम में भी अलग दिख सकता है। यह मानसिक अवरोधों को तोड़ने और भूमिकाओं में विविधता को अपनाने के बारे में है।” गुरुंग ने यह भी खुलासा किया कि शगुन का उनका किरदार पारंपरिक ढांचे से अलग है। शो में उनका किरदार आधुनिक, व्यावहारिक और अपनी पसंद को लेकर पूरी तरह आश्वस्त है और भारतीय टेलीविजन पर अक्सर दिखाए जाने वाले त्याग करने वाली बहू से के किरदार बिल्कुल अलग है। भूमिका ने बताया, “शगुन कोई कोमोलिका या खलनायिका नहीं है। उसकी अपनी भावनाएं हैं, वह गलतियां करती है और अपने फैसलों की जिम्मेदारी खुद लेती है। यही बात उसे दूसरों से अलग बनाती है।” शो के बारे में बात करते हुए भूमिका ने कहा, “हम सभी ने कभी न कभी किसी न किसी चीज का सपना देखा है। सपने हमें परिभाषित करते हैं। यही बात शो के टाइटल को प्रासंगिक बनाता है। यह छोटी-छोटी इच्छाओं और आकांक्षाओं के बारे में है, जो हर किसी के साथ जुड़ती है।” भूमिका गुरुंग ने कहा, “पिछले कुछ सालों में इंडस्ट्री काफी विकसित हुई है। नए ट्रेंड, कार्य संस्कृति और कहानी कहने की तकनीकों को अपनाना बहुत जरूरी है। इसी तरह आप एक कलाकार के तौर पर आगे बढ़ सकते हैं।”   recent visitors 120

सरकार ने स्कूलों में प्रकाश की व्यवस्था के लिए हर विद्यालय को 20 हजार रुपए की राशि उपलब्ध कराई

भोपाल प्रदेश में कड़ाके की ठंड के मद्देनजर स्कूल शिक्षा विभाग ने सरकारी विद्यालयों में बिजली व्यवस्था सुचारू रखने के लिए कहा है ताकि सर्द हवाएं चलने पर कक्षाओं में खिड़की बंद रखकर पढ़ाई कराई जा सके। इसके चलते अंधेरा न हो और पठन पाठन का काम प्रभावित न हो। शासकीय विद्यालयों की कक्षाओं में विद्युत व्यवस्था के संबंध में मिलने वाली शिकायतों को देखते हुए लोक शिक्षण संचालनालय ने जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। इसमें कहा है कि सर्दी में ठंडी हवा से बचाव के लिए खिड़कियों को बंद करने पर कक्षाओं में पर्याप्त प्रकाश की आवश्यकता बढ़ जाती है। प्रकाश के अभाव में विद्यार्थियों को पढ़ाई के दौरान दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसमें सुधार के लिए कक्षाओं में आवश्यक प्रकाश की व्यवस्था की जाएं। हर कक्षा में कम से कम 4 एलईडी ट्यूबलाईट की व्यवस्था की जाए। प्रकाश व्यवस्था के लिए 7 हजार 125 हाई और हायर सेकेंडरी स्कूलों में हर विद्यालय के हिसाब से 20 हजार रुपए की राशि सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को उपलब्ध कराई गई है। शाला प्रभारियों को प्रकाश व्यवस्था के साथ बिजली के स्विच बोर्ड और आंतरिक विद्युतीकरण व्यवस्था अन्तर्गत तार की मरम्मत के लिये भी कहा है। ऐसे शासकीय विद्यालयों में जहां विद्युतीकरण नहीं है, एमपीईबी से एस्टीमेंट लेकर कर स्वीकृति के लिये वरिष्ठ कार्यालय को भेजे जाएं। इस कार्य को प्राथमिकता दिए जाने के लिए भी कहा है।   recent visitors 57

बाल रंग में विभिन्न राज्यों के 10 हजार बच्चें अनेक रचनात्मक गतिविधियों में सहभागिता कर रहे

भोपाल राष्ट्रीय बाल रंग के दूसरे दिन 21 दिसम्बर को राष्ट्रीय मानव संग्रहालय श्यामला हिल्स में 22 राज्यों की लोक संस्कृति पर केन्द्रित नृत्यों की शानदार प्रस्तुतियां देशभर के बच्चों ने दी। इन प्रस्तुतियों में 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' की झलक देखने को मिली। बाल रंग में विभिन्न राज्यों के 10 हजार बच्चें अनेक रचनात्मक गतिविधियों में सहभागिता कर रहे हैं। लोक नृत्य बच्चों को एक-दूसरे से जुड़ने का बेहतर माध्यम बाल रंग के दूसरे दिन सचिव स्कूल शिक्षा डॉ. संजय गोयल बच्चों के बीच पहुंचे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय बालरंग कार्यक्रम मध्यप्रदेश का महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति में बच्चों को पढ़ाई के साथ विभिन्न गतिविधियों से सक्रिय रूप से जोड़ने की अनुशंसा की गई है। बाल रंग में शामिल बच्चे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर दूसरे बच्चों के लिये प्रेरणा स्त्रोत बनेंगे। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय मानव संग्रहालय की अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान है। बच्चों को संग्रहालय का भ्रमण भी करवाया जाये। सचिव स्कूल शिक्षा डॉ. गोयल ने इस मौके पर प्रकाशित बाल पत्रिका का विमोचन भी किया। लोक नृत्य की प्रस्तुतियां कार्यक्रम की शुरूआत में पंजाब के बच्चों ने लोक संस्कृति पर केन्द्रित नृत्य की प्रस्तुति दी। इस प्रस्तुति में पंजाब की विरासत का बखान था। मध्यप्रदेश के बच्चों ने महाकौशल अंचल के लांगुरिया लोक नृत्य की प्रस्तुति दी। इसमें ईश्वर की आराधना आस्था के साथ किस तरह से होती है। उसको आकर्षक तरीके से प्रस्तुत किया गया था। कार्यक्रम में मानव संग्रहालय के निदेशक प्रो. अमिताभ पांडे और विभागीय अधिकारी भी मौजूद थे। विकसित भारत प्रदर्शनी बाल रंग में लगाई गई प्रदर्शनी में राजस्थान के स्टॉल में हवा महल, जन्तर-मन्तर, राज्य के परंपरागत वेश-भूषा और वर्ष 2047 में विकसित राजस्थान की कल्पना को मॉडल के जरिये दर्शाया गया। गोवा राज्य के स्टॉल में वहां की संस्कृति, त्यौहार, मछली पालन व्यवसाय और पर्यटन के क्षेत्र में लगातार हो रहे विकास को दर्शाया गया था। इन स्टॉलों में भोपाल के स्कूलों के बच्चों ने मेहनत से मॉडल तैयार किये है। बाल रंग में बच्चों को देश और दुनिया में विज्ञान के क्षेत्र में हो रही प्रगति से प्रदर्शनी के माध्यम से अवगत कराया गया। कार्यक्रम की शुरूआत में बच्चों ने अपने राज्यों की पट्टिका को लेकर मार्च पास्ट भी किया। बाल रंग के अंतिम दिन 22 दिसम्बर रविवार को प्रात: 10 बजे से गतिविधियों शुरू होंगी और बच्चों को पुरस्कार वितरित किये जायेंगे। कार्यक्रम स्थल में बच्चों का प्रवेश निशुल्क रखा गया है। बच्चों को अपनी शाला के गणवेश के साथ आना होगा।   recent visitors 100

ईडी ने पांच दिसंबर को केजरीवाल पर मुकदमा चलाने के लिए एलजी से अनुमति मांगी थी, मिली अनुमति, बढ़ेगी मुश्किलें

नई दिल्ली दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। उपराज्यपाल (एलजी) वीके सक्सेना ने शराब घोटाला मामले में आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर मुकदमा चलाने के लिए प्रवर्तन निदेशालय को मंजूरी दे दी है। ईडी ने पांच दिसंबर को केजरीवाल पर मुकदमा चलाने के लिए एलजी से अनुमति मांगी थी। ईडी ने बताया था कि उसे शराब नीति बनाने और उसके कार्यान्वयन में कथित तौर पर भ्रष्टाचार का पता चला है, जिसकी जांच के लिए उसने एलजी से इजाजत मांगी थी। इस साल 17 मई को राउज एवेन्यू कोर्ट में दायर प्रॉसिक्यूशन कंप्लेंट (अभियोजन शिकायत) में एजेंसी ने इसका उल्लेख किया था। जिसपर कोर्ट ने 9 जुलाई को संज्ञान लिया। क्या है ईडी की शिकायत ईडी ने आप सुप्रीमो के तौर पर केजरीवाल के खिलाफ केस चलाने की उपराज्यपाल से इजाजत मांगी थी, जो उसे मिल गई है। ईडी ने अभियोजन शिकायत में आरोप लगाया है कि केजरीवाल ने 'साउथ ग्रुप' के सदस्यों के साथ मिलकर 100 करोड़ रुपये की रिश्वत ली और 'टेलर-मेड' शराब नीति तैयार और उसे लागू करके निजी संस्थाओं को अनुचित लाभ पहुंचाया। इसमें कहा गया है कि साउथ ग्रुप के लिए अलग-अलग शराब की दुकानों में हिस्सेदारी सुनिश्चित की गई और उसे आबकारी नीति 2021-22 के उद्देश्यों के विरुद्ध कई रीटेल जोन रखने की अनुमति दी गई। केजरीवाल हैं जिम्मेदार ईडी ने शिकायत में यह भी आरोप लगाया कि अपराध की आय से मिले लगभग 45 करोड़ रुपये गोवा चुनावों में केजरीवाल की मिलीभगत और सहमति से पार्टी के प्रचार में इस्तेमाल किए गए। जांच एजेंसी ने आरोप लगाया कि आप अपराध की आय की 'मुख्य लाभार्थी' थी। अंततः केजरीवाल, राष्ट्रीय संयोजक और राजनीतिक मामलों की समिति और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य होने के नाते, गोवा चुनावों के दौरान धन के उपयोग को लेकर जिम्मेदार हैं। आप ने क्या कहा इस मामले पर आप का कहना है कि 250 से अधिक छापे मारे गए लेकिन एक भी पैसा नहीं मिला। बीजेपी का मकसद केजरीवाल को कुचलना है। पार्टी ने कहा, 'तथाकथित शराब घोटाले की जांच दो साल तक चली, 500 लोगों को परेशान किया गया, 50,000 पन्नों के दस्तावेज दाखिल किए गए और 250 से अधिक छापे मारे गए, लेकिन एक भी पैसा नहीं मिला। विभिन्न अदालती आदेशों द्वारा मामले में कई तरह की खामियां उजागर की गईं। भाजपा का असली लक्ष्य किसी भी तरह से आप और अरविंद केजरीवाल को कुचलना है।' दो तरह से आरोपी हैं केजरीवाल अरविंद केजरीवाल दिल्ली की शराब नीति से जुड़े कथित घोटाले के मामले में दो तरह से आरोपी हैं। एक केस उनपर बतौर मुख्यमंत्री होने के नाते अपने पद का दुरुपयोग करते हुए कुछ लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए नीति बनाने के आरोप में चल रहा है। इस मामले में उन्हें सुप्रीम कोर्ट से सितंबर में जमानत मिली थी। दूसरा केस, जिसकी हाल ही में अनुमति उपराज्यपाल से मिली है, वो आप के मुखिया होने के नाते है। इजाजत मिलने के बाद अब ईडी उनके खिलाफ मुकदमा चलाएगी। recent visitors 73

कुवैत की यात्रा दोनों देशों के बीच दोस्ती के बंधन को मजबूत करने और रोडमैप तैयार करने का अवसर प्रदान करेगी: मोदी

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि उनकी कुवैत की दो दिन की यात्रा दोनों देशों के बीच दोस्ती के बंधन को मजबूत करने और आपसी लाभ की भविष्य की साझीदारी के लिए एक रोडमैप तैयार करने का अवसर प्रदान करेगी। श्री मोदी ने रवानगी के पूर्व अपने वक्तव्य में कहा, "आज, मैं कुवैत राज्य के अमीर शेख मेशाल अल-अहमद अल-जबर अल-सबा के निमंत्रण पर कुवैत की दो दिवसीय यात्रा पर जा रहा हूं। हम कुवैत के साथ पीढ़ियों से चले आ रहे ऐतिहासिक संबंध को गहराई से महत्व देते हैं। हम न केवल मजबूत व्यापार और ऊर्जा भागीदार हैं, बल्कि पश्चिम एशिया क्षेत्र में शांति, सुरक्षा, स्थिरता और समृद्धि में भी हमारे साझा हित हैं।" प्रधानमंत्री ने कहा,"मैं कुवैत के अमीर, क्राउन प्रिंस एवं प्रधानमंत्री के साथ अपनी बैठकों के लिए उत्सुक हूं। यह हमारे लोगों और क्षेत्र के लाभ के लिए भविष्य की साझेदारी के लिए एक रोडमैप तैयार करने का अवसर होगा।" उन्होंने कहा,"मैं कुवैत में भारतीय प्रवासियों से मिलने का उत्सुकता से इंतजार कर रहा हूं, जिन्होंने दोनों देशों के बीच दोस्ती के बंधन को मजबूत करने में बहुत योगदान दिया है। मैं खाड़ी क्षेत्र के एक प्रमुख खेल आयोजन, अरेबियन गल्फ कप के उद्घाटन समारोह में मुझे विशेष रूप से आमंत्रित करने के लिए कुवैत के नेतृत्व के प्रति अपना आभार व्यक्त करता हूं। मैं एथलेटिक उत्कृष्टता और क्षेत्रीय एकता के इस उत्सव का हिस्सा बनने के लिए उत्सुक हूं। मुझे विश्वास है कि यह यात्रा भारत और कुवैत के लोगों के बीच विशेष संबंधों और दोस्ती के बंधन को और मजबूत करेगी।"   recent visitors 64