असम में बाल विवाह के खिलाफ चल रही कार्रवाई, हिमंत बिस्व सरमा ने बताया की पुलिस ने अब तक 335 मामले दर्ज किए

असम असम में बाल विवाह के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तीसरे चरण में अब तक 416 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई 21-22 दिसंबर की रात से शुरू हुई थी। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने इस अभियान के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि पुलिस ने इस दौरान 335 मामले दर्ज किए हैं और गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश किया गया है। उन्होंने ट्वीट करके कहा कि बाल विवाह के खिलाफ यह लड़ाई जारी रहेगी और असम सरकार इस सामाजिक बुराई को खत्म करने के लिए निरंतर साहसिक कदम उठाती रहेगी। तीसरे चरण में बड़ी कार्रवाई हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि 21-22 दिसंबर की रात से बाल विवाह के खिलाफ कार्रवाई का तीसरा चरण शुरू किया गया था। इस दौरान पुलिस ने 335 मामले दर्ज किए और 416 लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार बाल विवाह को खत्म करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इस सामाजिक बुराई के खिलाफ उनकी लड़ाई लगातार जारी रहेगी। पहले और दूसरे चरण की सफलता इससे पहले असम सरकार ने 2023 में दो चरणों में बाल विवाह के खिलाफ अभियान चलाया था। पहले चरण में फरवरी 2023 में 3,483 लोगों को गिरफ्तार किया गया और 4,515 मामले दर्ज किए गए थे। वहीं दूसरे चरण में अक्टूबर 2023 में 915 गिरफ्तारियां की गईं और 710 मामले दर्ज हुए थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाल विवाह के खिलाफ यह कार्रवाई कड़ी से कड़ी होती जाएगी और असम में इसे पूरी तरह से खत्म किया जाएगा। मुख्यमंत्री का कड़ा बयान हिमंत सरमा ने इस मुद्दे पर बयान देते हुए कहा कि बाल विवाह पर रोक लगाने के लिए मुस्लिम विवाह और तलाक अधिनियम 1935 को निरस्त करने के उनके फैसले की आलोचना करने वालों को उन्होंने खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि जब तक वह जीवित हैं, तब तक असम में बाल विवाह नहीं होने देंगे। सरमा ने कहा कि कोई भी किसी के जीवन के साथ खेल नहीं सकता। उन्होंने विपक्षी दल कांग्रेस और अखिल भारतीय यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (AIUDF) के नेताओं से पूछा कि क्या उन्हें शर्म नहीं आती कि वे 6-8 साल के बच्चों की शादी के पक्ष में खड़े हैं। विपक्ष की प्रतिक्रिया विपक्षी दलों ने बाल विवाह को रोकने के लिए कानून में संशोधन की मांग की है। AIUDF और कांग्रेस ने पूरे कानून को खारिज करने के बजाय यह सुझाव दिया है कि इस कानून को इस तरह से बदला जाए ताकि इसका गलत इस्तेमाल न हो। उनका मानना है कि कानून के कुछ प्रावधानों का दुरुपयोग हो सकता है और उन्हें इन प्रावधानों को बदलने की जरूरत है। इस तरह से असम सरकार बाल विवाह के खिलाफ अपनी सख्त कार्रवाई को जारी रखे हुए है और मुख्यमंत्री हिमंत सरमा का कहना है कि इस लड़ाई में कोई भी समझौता नहीं होगा। recent visitors 60

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्टार्ट-अप से जुड़े युवाओं को दी बधाई

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के युवाओं के स्टार्ट-अप "क्रॉम्पटन अल टेक्नालॉजीस" के दक्षिण कोरिया में "कम-अप 2024" में भारत का प्रतिनिधित्व करने पर बधाई दी है। यह आयोजन हाल ही में दक्षिण कोरिया में सियोल में संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वास्तव में यह प्रदेश के लिए गर्व का क्षण है। युवाओं ने प्रदेश का मान बढ़ाया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश की स्टार्ट-अप नीति की सफलता से प्रेरित ये उपलब्धि हमारे युवाओं की सृजनशीलता और प्रतिभा का प्रतीक है।   recent visitors 34

उत्तर प्रदेश के संभल में कार्तिकेय महादेव मंदिर का ताला खोलने के बाद श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की और भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया

संभल उत्तर प्रदेश के संभल जिले के खग्गू सराय इलाके में स्थित प्राचीन कार्तिकेय महादेव मंदिर इन दिनों सुर्खियों में है। 46 साल बाद मंदिर के कपाट खुले हैं, और इसके साथ ही एक विशेष भंडारे का आयोजन भी किया गया। 14 दिसंबर को मंदिर का ताला खोलने के बाद, श्रद्धालुओं ने मंदिर में पूजा अर्चना की और भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। 46 साल बाद हुआ भंडारा संभल के खग्गू सराय मोहल्ले में स्थित इस प्राचीन मंदिर को 1978 में हुए दंगों के बाद बंद कर दिया गया था। इसके कपाट बंद होने के कारण, श्रद्धालु 46 साल से इस मंदिर में पूजा नहीं कर पा रहे थे। लेकिन 14 दिसंबर को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक की पहल पर मंदिर का ताला खोला गया। इसके बाद, शनिवार को इस खास मौके पर 46 साल बाद भंडारे का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने मंदिर में पूजा की और फिर प्रसाद के रूप में सब्जी, पूड़ी और हलवे का सेवन किया। भंडारे का आयोजन मंदिर के कपाट खुलने की खुशी में किया गया था। ASI टीम ने किया निरीक्षण वहीं, शनिवार को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) विभाग की एक टीम ने कल्कि मंदिर का निरीक्षण किया। इससे पहले एएसआई की टीम ने संभल जिले के पांच अन्य स्थानों का सर्वे किया था, जिनमें 19 कुएं और पांच तीर्थ स्थल शामिल थे। 14 दिसंबर को मंदिर का ताला खुलने के बाद जिलाधिकारी ने एएसआई को निरीक्षण के लिए बुलाया था। इसके बाद एएसआई की चार सदस्यीय टीम मंदिर और उसके आस-पास के क्षेत्रों का सर्वे करने के लिए संभल पहुंची। मंदिर के पास के कुएं के चारों ओर बैरिकेडिंग भी की गई थी ताकि निरीक्षण में कोई परेशानी न हो। recent visitors 59

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से एमपी पीएससी अभ्यर्थियों के प्रतिनिधि मंडल ने की भेंट

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से एमपी पीएससी अभ्यर्थियों के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार अभ्यर्थियों की मांगों पर सकारात्मक और सहयोगी दृष्टिकोण से विचार कर रही है, प्रतिनिधि मंडल द्वारा रखी गई मांगों के निराकरण के लिए उचित निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि रोजगार के अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। विभिन्न विभागों के रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जारी है, आगामी समय में अधिक पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव से भेंट करने वाले प्रतिनिधि मंडल में सर्वश्री राधे जाट, सुरेंद्र पटेल, अभिषेक गौतम, कुलदीप सरकार, रंजीत कृष्णवंशी और सुरेंद्र यादव शामिल थे।   recent visitors 56

कुवैत में प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय कामगारों से मिले, ‘गरीबों की गरिमा और सम्मान मेरे लिए सबसे अहम’

कुवैत कुवैत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गल्फ स्पिक लेबर कैंप का दौरा किया, जहां उन्होंने भारतीय कामगारों से मुलाकात की। PM मोदी ने बातचीत के दौरान कहा,  "जब मैं साल 2047 के विकसित भारत की बात करता हूं, तो मैं ये इसलिए करता हूं क्योंकि मेरे भारतीय भाई, जो अपने घरों से दूर यहां काम कर रहे हैं, भी ये सपना देखते हैं कि उनके गांव में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बने। उनकी महत्वाकांक्षा ही भारत की ताकत है।" उन्होंने कहा,  "मेरे देश के किसान और मजदूर बहुत मेहनत करते हैं। अगर वे 10 घंटे काम कर सकते हैं, तो मुझे 11 घंटे काम करना चाहिए। अगर वे 11 घंटे काम करते हैं, तो मुझे 12 घंटे काम करना चाहिए। आप अपने परिवार के लिए मेहनत करते हैं, और मैं अपने 140 करोड़ देशवासियों के परिवार के लिए मेहनत करता हूं।"      प्रधानमंत्री ने विकास की परिभाषा को समझाते हुए कहा कि सड़कें, हवाई अड्डे और रेलवे स्टेशन तो महत्वपूर्ण हैं, लेकिन गरीबों के घर में शौचालय बनाना भी विकास है। उन्होंने कहा,  "हमने देश में 11 करोड़ शौचालय बनाने का फैसला किया। अब तक 4 करोड़ पक्के मकान बनाए गए हैं, जिनमें करीब 15-16 करोड़ लोग रह रहे हैं। इसके अलावा, नल से जल पहुंचाने की कोशिश जारी है। मेरे लिए गरीबों की गरिमा और सम्मान ही सबसे अहम है।" PM मोदी ने बताया कि भारत में सबसे सस्ता इंटरनेट उपलब्ध है, जिससे प्रवासी भारतीय अपने परिजनों से आसानी से जुड़ सकते हैं।  उन्होंने कहा,  "अब कोई भी कम लागत पर वीडियो कॉल के जरिए अपने परिवार से बात कर सकता है। इससे दूरी कम हुई है और परिवार करीब आए हैं।" प्रधानमंत्री ने भारतीय कामगारों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि उनकी मेहनत और महत्वाकांक्षा भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में अहम भूमिका निभाएगी।   प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक विकास में प्रवासी भारतीय समुदाय के योगदान की सराहना करते हुए शनिवार को यहां कहा कि भारत में ‘‘विश्व की कौशल राजधानी'' (स्किल कैपिटल) बनने का सामर्थ्य है। मोदी शहर के शेख साद अल अब्दुल्ला इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित विशेष कार्यक्रम ‘हला मोदी' में प्रवासी भारतीय समुदाय को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, ‘‘हर साल सैकड़ों भारतीय कुवैत आते हैं; आपने कुवैत के समाज में भारतीयता का तड़का लगाया। आपने कुवैत के ‘कैनवास (परिदृश्य)' को भारतीय कौशल के रंगों से भर दिया है। आपने कुवैत में भारत की प्रतिभा, तकनीक और परंपरा का मसाला घोल दिया है।'' कुवैत के अमीर शेख मेशाल अल-अहमद अल-जबर अल-सबा के निमंत्रण पर कुवैत की यात्रा पर आए मोदी ने खाड़ी देश में देश के विभिन्न कोनों से आए भारतीयों की मौजूदगी को लेकर प्रसन्नता व्यक्त की और इसे ‘‘मिनी हिंदुस्तान'' कहा। उन्होंने कहा कि भारत के स्टार्टअप, फिनटेक, स्मार्ट प्रौद्योगिकी और हरित प्रौद्योगिकी कुवैत की हर जरूरत के लिए अत्याधुनिक समाधान विकसित कर सकते हैं। मोदी ने कहा कि, ‘‘भारत कुशल प्रतिभाओं की विश्व की मांग को पूरा करने के लिए पूरी तरह से सक्षम है…भारत में विश्व की कौशल राजधानी बनने की भी क्षमता है।'' उन्होंने इस बात को रेखांकित किया कि आने वाले कई दशकों तक भारत विश्व का सबसे युवा देश बना रहेगा। कुवैत और खाड़ी क्षेत्र में भारतीय कामगारों को समर्थन देने के लिए भारत की मजबूत प्रतिबद्धता पर प्रकाश डालते हुए मोदी ने ‘ई-माइग्रेट' पोर्टल समेत सरकार द्वारा क्रियान्वित प्रौद्योगिकी-संचालित योजनाओं पर चर्चा की। कुवैत के अमीर शेख मेशल अल-अहमद अल-जबर अल-सबा को उनके निमंत्रण के लिए धन्यवाद देते हुए मोदी ने कहा कि 43 वर्षों के बाद कोई भारतीय प्रधानमंत्री सदियों पुरानी मि recent visitors 58

सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं

गोरखपुर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान रविवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने आवास के लिए जरूरतमंद लोगों को सरकारी योजना से मकान दिलाने और गंभीर बीमारियों से पीड़ितों के इलाज में भरपूर आर्थिक सहायता देने का आत्मीय संबल दिया। उन्होंने कहा कि सरकार हर जरूरतमंद और पात्र व्यक्ति को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने तथा हर समस्या के प्रभावी निस्तारण के लिए संकल्पित है। जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जन समस्याओं पर त्वरित संवेदनशीलता दिखाएं। रविवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन के दौरान सीएम योगी ने करीब 150 लोगों से मुलाकात की। महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर लगी कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक मुख्यमंत्री खुद पहुंचे और एक-एक कर उनकी समस्याओं को सुना। ध्यान से बात सुनते हुए उनके प्रार्थना पत्र लिए और निस्तारण के लिए संबंधित प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को संदर्भित कर निर्देशित किया कि सभी समस्याओं का निस्तारण समयबद्ध, निष्पक्ष और सन्तुष्टिपरक होना चाहिए। जनता दर्शन में कुछ महिलाओं ने पक्के मकान की समस्या बताई। मुख्यमंत्री योगी ने उन्हें आश्वस्त किया कि उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना या मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत मकान की सुविधा दी जाएगी। सरकार की मंशा है कि हर व्यक्ति के पास पक्का मकान हो। जनता दर्शन में हर बार की तरह इस बार भी कुछ लोग इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर आए थे। मुख्यमंत्री ने उन्हें भरोसा दिया कि धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने अफसरों को निर्देश दिया कि जो भी जरूरतमंद हैं, प्रशासन उनके उच्च स्तरीय इलाज का एस्टीमेट शीघ्रता से बनवाकर उपलब्ध कराएं। एस्टीमेट मिलते ही सरकार तुरंत धन उपलब्ध कराएगी। अधिकारी सुनिश्चित करें कि जिन लोगों के पास आयुष्मान कार्ड है, उन्हें इलाज में किसी तरह की दिक्कत न हों। साथ ही जो पात्र लोग किन्हीं कारणों से वंचित हैं, उनके आयुष्मान कार्ड बनवाए जाएं। कुशीनगर की एक महिला ने गंभीर बीमारी के इलाज के लिए मदद का अनुरोध किया तो मुख्यमंत्री ने कहा कि आयुष्मान कार्ड होने के बाद यदि इलाज में किसी तरह की आर्थिक दिक्कत आएगी तो भी उसकी व्यवस्था करने में मदद उपलब्ध कराई जाएगी। अपराध व जमीन कब्जा किए जाने से संबंधी शिकायतों पर सीएम योगी ने पुलिस को अपराधियों व भू माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा यदि कोई दबंग, माफिया किसी की जमीन पर जबरन कब्जा कर रहा हो तो उसके खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाए। गरीबों को उजाड़ने वाले कतई न बख्शे जाएं। जनता दर्शन में परिजनों के साथ आए बच्चों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खूब दुलारा और आशीर्वाद दिया। साथ ही उन्हें खूब पढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए चॉकलेट गिफ्ट किया।   recent visitors 56

उपखंड अधिकारी ने आमजन के सुने परिवाद, राजस्थान-सुशासन सप्ताह में तीसरे दिन हुई ब्लॉक स्तरीय जनसुनवाई

जयपुर। जयपुर एवं जयपुर ग्रामीण में 19 दिसंबर से लेकर 24 दिसंबर तक सुशासन सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में सुशासन सप्ताह के तीसरे दिन जिले में ब्लॉक स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जिसके तहत जयपुर एवं जयपुर ग्रामीण उपखंड में जनसुनवाई की गई। उपखंड अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित जनसुनवाई में ब्लॉक स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। उपखंड अधिकारी ने आमजन के परिवाद सुने गए। इस दौरान उपखंड अधिकारियों ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्याओं के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए निर्देशित किया। ब्लॉक स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम में कई समस्याओं का निस्तारण तो मौके पर ही कर दिया गया साथ ही अन्य समस्याओं के निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। recent visitors 51